GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 06 Feb, 2025

राष्ट्रीय समाचार

'चंद्रयान से चुनाव तक भारत की उड़ान' नामक मतदान केंद्र

  • भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने मतदाता जागरूकता और भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी क्षेत्र में 'चंद्रयान से चुनाव तक भारत की उड़ान' नामक एक अनोखा अंतरिक्ष-थीम वाला मतदान केंद्र स्थापित किया।
  • इस विशेष मतदान केंद्र में चंद्रयान और PSLV के मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं, जो राजधानी कॉलेज, शिवाजी कॉलेज और भारती कॉलेज के छात्रों द्वारा बनाए गए हैं।

भारत का चंद्रयान मिशन: सामान्य जानकारी :-

चंद्रयान -1:
  • लॉन्च तिथि: 22 अक्टूबर 2008
  • उद्देश्य: चंद्रमा की सतह का अध्ययन और पानी की खोज

चंद्रयान-2 :

  • लॉन्च तिथि: जुलाई 2019
  • मुख्य उपलब्धि: चंद्रमा पर पानी के अणुओं की उपस्थिति का पता लगाना

चंद्रयान-3 :

  • लॉन्च तिथि: 14 जुलाई 2023
  • सफल लैंडिंग: 23 अगस्त 2023 (चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर)
  • मिशन लाइफ (लैंडर और रोवर) : एक चंद्र दिवस (~14 पृथ्वी दिवस)

तीसरा भारत-जापान इस्पात वार्ता

  • इस्पात क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से तीसरे भारत-जापान इस्पात वार्ता का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
  • 22 दिसंबर, 2020 को दोनों देशों के बीच इस्पात क्षेत्र पर सहयोग ज्ञापन (MOC) पर हस्ताक्षर हुए थे!
इस्पात :
  • एक लौह-आधारित मिश्र धातु है

भारत का लक्ष्य :

  • 2034 तक 500 मिलियन टन इस्पात उत्पादन
  • 2030 तक इस्पात उत्पादन की क्षमता को बढ़ाकर 300 मिलियन मीट्रिक टन करना
  • 2070 तक शून्य उत्सर्जन तीव्रता हासिल करना

जापान :

  • राजधानी: टोक्यो
  • प्रधानमंत्री: फुमियो किशिदा
  • मुद्रा: जापानी येन (¥)
  • उगते सूरज की भूमि के रूप में जाना जाता है
  • जापान-भारत सैन्य अभ्यास: “धर्म गार्जियन”
  • सीमावर्ती समुद्र: जापान सागर, ओखोटस्क सागर और पूर्वी चीन सागर
  • मुख्य चार द्वीप : होन्शू (Honshu), होक्काइडो (Hokkaido), क्यूशू (Kyushu), शिकोकू (Shikoku)

'परीक्षा पे चर्चा' का 8वां संस्करण

  • प्रधानमंत्री मोदी के 'परीक्षा पे चर्चा' के 8वें संस्करण का आयोजन 10 फरवरी 2025 को किया जायेगा, जिसमें दीपिका पादुकोण, मैरी कॉम, सद्गुरु शामिल होंगे।

'परीक्षा पे चर्चा (PPC)' :

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई एक संवादात्मक पहल है
  • उद्देश्य : अछात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को परीक्षा के दौरान तनाव को कम करने और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करना
  • प्रथम आयोजन : फरवरी 2018 (नई दिल्ली, तलकटोरा स्टेडियम)
  • आठवें संस्करण के लिए 3.56 करोड़ पंजीकरण हुए हैं
  • कुल 1.42 करोड़ छात्र, 12.81 लाख शिक्षक और 2.94 लाख स्कूलों ने भाग लिया।

छह राज्यों द्वारा UGC मसौदा नियमों को वापस लेने की मांग

  • छह गैर-भाजपा शासित राज्यों के मंत्रियों ने कुलपतियों के लिए मानदंड और नियुक्तियों में राज्य की भूमिका सहित विभिन्न 'त्रुटियों' का हवाला देते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) मसौदा नियमों को वापस लेने की मांग की।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) :

  • स्थापना: 28 दिसंबर 1953
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • मूल संगठन: शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार
  • वैधानिक दर्जा: 1956 में संसद के एक अधिनियम द्वारा इसे भारत सरकार का एक वैधानिक संगठन बनाया गया।

विश्व फार्माकोपिया की 15वीं अंतर्राष्ट्रीय बैठक

  • विश्व फार्माकोपिया की 15वीं अंतर्राष्ट्रीय बैठक का आयोजन भारतीय फार्माकोपिया आयोग (IPC) द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के सहयोग से नई दिल्ली में किया गया।

सम्बन्धित तथ्य :

  • मुख्य उद्देश्य : दवा मानकों और समन्वय से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करना
  • औषधि मानक नीतियों पर चर्चा के लिए एक मंच के रूप में विश्व फार्माकोपिया (IMWP) की शुरुआत औषधि नियामक प्राधिकरणों के 10वें और 11वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (ICDRA) से हुई
  • पिछले संस्करण की मेजबानी: 2023 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और यूनाइटेड मैक्सिकन स्टेट्स के फार्माकोपिया (FEUM) द्वारा संयुक्त रूप से

राज्य विशेष

8वां ग्लोबल बंगाल बिजनेस समिट

  • 8वें ग्लोबल बंगाल बिजनेस समिट का आयोजन 5-6 फरवरी, 2025 को कोलकाता में किया गया, जिसका उद्घाटन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया।
  • ग्लोबल बंगाल बिजनेस समिट (GBBS) पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा आयोजित एक वार्षिक वैश्विक व्यापार सम्मेलन है।
  • यह सम्मेलन राज्य में निवेश आकर्षित करने और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए एक मंच प्रदान करता है।

पश्चिम बंगाल :

  • क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य, प्रमुख नृत्य: पुरुलिया छऊ, बाउल, संथाली नृत्य, मुंडारी नृत्य, गंभीरा, ढोल बदन आदि।
  • राज्यपाल: सी. वी. आनंद बोस, राजकीय भाषा: बंगाली, प्रमुख नदियाँ : गंगा, हुगली, दामोदर, तीस्ता, और मयूराक्षी
  • भौगोलिक क्षेत्र: सुंदरबन का डेल्टा (मैनग्रोव जंगल), हिमालय क्षेत्र (दार्जिलिंग), और मैदान क्षेत्र
  • सबसे बड़ा त्योहार : दुर्गा पूजा राज्य का(यूनेस्को ने "अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर" के रूप में मान्यता)
  • पश्चिम बंगाल का सुंदरबन विश्व का सबसे बड़ा मैंग्रोव जंगल है।

ग्रीन कार्निवल और ग्रीन स्कूल पुरस्कार समारोह 2025

  • पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल नामची, सिक्किम एकमात्र शैक्षणिक संस्थान है जिसे ग्रीन कार्निवल और ग्रीन स्कूल पुरस्कार समारोह 2025 में पूरे पूर्वोत्तर राज्यों से ग्रीन स्कूल रेटिंग प्राप्त हुई है।

सिक्किम :

  • मुख्यमंत्री: प्रेम सिंह तमांग
  • राज्यपाल: ओम प्रकाश माथुर
  • स्थापना दिवस: 16 मई 1975
  • 36वें CAA 1975 द्वारा गठित
  • कंचनजंगा: यहाँ स्थित विश्व की तीसरी सबसे ऊँची चोटी
  • खांगचेंदज़ोंगा राष्ट्रीय उद्यान: भारत का एकमात्र मिश्रित विश्व धरोहर स्थल

पूर्वोत्तर व्यापार एवं निवेश रोड शो का आयोजन

  • पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (MDONER) ने चेन्नई में पूर्वोत्तर व्यापार एवं निवेश रोड शो का आयोजन किया।

सम्बन्धित तथ्य :

  • इस रोड शो का उद्देश्य : पूर्वोत्तर क्षेत्र में व्यापार और निवेश के अवसरों को बढ़ावा देना
  • भागीदारी:संभावित निवेशकों, उद्योगपतियों, सरकारी अधिकारियों और पूर्वोत्तर क्षेत्र के प्रतिनिधी

पूर्वोत्तर भारत :

  • कुल राज्य: 8 अरुणाचल प्रदेश: ईटानगर, असम: दिसपुर, मणिपुर: इम्फाल, मेघालय: शिलांग, मिजोरम: आइज़ोल, नागालैंड: कोहिमा, त्रिपुरा: अगरतला, सिक्किम: गंगटोक
  • सामूहिक रूप से "सात बहनें और एक भाई" कहा जाता है
  • प्रमुख भाषाएँ: असमिया, मणिपुरी, खासी, गारो, मिज़ो, नागामीज़, बंगाली

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025

  • दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में 70 सीटों के लिए कुल 60.44% मतदान हुआ।
  • सबसे ज्यादा 66.25% वोटिंग नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में और सबसे कम 56.31% वोटिंग साउथ-ईस्ट दिल्ली में हुई।

कर्नाटक नक्सल मुक्त घोषित

  • चिकमंगलूर जिले में एक नक्सली के आत्मसमर्पण के बाद कर्नाटक को नक्सल मुक्त घोषित कर दिया गया।

कर्नाटक :

  • मुख्यमंत्री: सिद्धारमैया, राज्यपाल: थावर चंद गहलोत, राजधानी: बेंगलुरु, राजकीय भाषा: कन्नड़, कर्नाटक राज्य दिवस: 1 नवंबर
  • स्थिति: दक्षिणी भारत में स्थित है, और यह महाराष्ट्र, गोवा, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश से घिरा हुआ
  • प्रमुख नदियाँ : कावेरी, कृष्णा, तुंगभद्रा, गोदावरी और मलप्रभा
  • प्रमुख चित्रकला : "वाईल" और "धरवाड"

‘विकसित गांव, विकसित ओडिशा’ (BGBO) योजना

  • ओडिशा सरकार ने गांव-केंद्रित विकास पहल, ‘विकसित गांव, विकसित ओडिशा’ (BGBO) योजना की शुरूआत की।

ओडिशा :

  • राष्ट्रीय उद्यान: सिमिलिपाल, भितरकनिका
  • डब्ल्यूएलएस: गहिरामाथा, सतकोसिया गॉर्ज, कार्लापाट आदि।
  • मुख्यमंत्री: मोहन चरण माझी
  • मैंग्रोव स्थान: भितरकनिका, देवी मुहाना, महानदी डेल्टा
  • राज्यपाल: हरि बाबू कंभमपति

अंतरराष्ट्रीय समाचार

ट्रांसजेंडरों को महिला खेलों में भाग लेने से प्रतिबंधित

  • संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने महिलाओं के खेलों से पुरुषों को बाहर रखने तथा ट्रांसजेंडर महिलाओं और लड़कियों को महिला खेलों में प्रतिस्पर्धा करने से प्रतिबंधित करने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए।

संयुक्त राज्य अमेरिका :

  • राजधानी: वाशिंगटन, डी.सी.
  • सबसे बड़ा शहर: न्यूयॉर्क
  • लॉस एंजिल्स: हॉलीवुड का घर
  • लास वेगास: एक प्रसिद्ध जुआ शहर
  • मुद्रा: अमेरिकी डॉलर (USD)
  • राष्ट्रीय दिवस: 4 जुलाई (स्वतंत्रता दिवस)
  • महाद्वीप: उत्तरी अमेरिका
  • पड़ोसी देश: कनाडा (उत्तर में), मेक्सिको (दक्षिण में)
  • प्रमुख नदियाँ: मिसिसिपी, मिसौरी, कोलोराडो
  • रॉकी पर्वत: उत्तरी अमेरिका की एक प्रमुख पर्वत श्रृंखला।
  • ग्रांड कैन्यन: एरिज़ोना में स्थित एक विशाल घाटी।
  • समुद्री सीमाएँ: अटलांटिक महासागर (पूर्व), प्रशांत महासागर (पश्चिम)

अमेरिका UNHRC से बाहर

  • राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) से अमेरिका को हटाने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किया, उन्होंने अमेरिका को संयुक्त राष्ट्र के शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) में अपनी भागीदारी की समीक्षा करने का भी निर्देश दिया।

सम्बन्धित तथ्य :

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) :
  • एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है
  • उद्देश्य : विश्व में मानवाधिकारों की सुरक्षा और प्रोत्साहन करना
  • स्थापना: 2006
  • मुख्यालय: जेनेवा, स्विट्ज़रलैंड
यूनेस्को :
  • स्थापना: 1945
  • मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस
  • महानिदेशक: ऑड्रे अज़ोले
  • रिपोर्ट: वैश्विक शिक्षा निगरानी रिपोर्ट, लिंग समानता सूचकांक

 

जातीय सद्भाव की रक्षा और विदेशी हस्तक्षेप से सुरक्षा के लिए कानून

  • सिंगापुर ने जातीय सद्भाव की रक्षा और विदेशी हस्तक्षेप से सुरक्षा के लिए एक नया कानून पारित किया।

सिंगापुर :

राजधानी: सिंगापुर शहर मुद्रा: सिंगापुर डॉलर सिंगापुर को बंदरगाह के रूप में जाना जाता है

चीनी कृत्रिम बुद्धिमत्ता उपकरण डीपसीक प्रतिबंधित

  • दक्षिण कोरियाई विदेश और व्यापार मंत्रालयों ने बाहरी नेटवर्क से जुड़े मंत्रालय के कंप्यूटरों पर चीनी कृत्रिम बुद्धिमत्ता उपकरण डीपसीक तक पहुंच को अवरुद्ध कर दिया है।
  • यह निर्णय डेटा सुरक्षा और संभावित जोखिमों के बारे में चिंताओं के कारण लिया गया है।

दक्षिण कोरिया :

राजधानी: सियोल मुद्रा: दक्षिण कोरियाई वॉन

अर्थव्यवस्था और बैंकिंग

IICA और CMAI के बीच MoU

  • भारतीय कॉरपोरेट मामले संस्थान (IICA) और कार्बन मार्केट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CMAI) ने भारत के कार्बन बाजारों को मजबूत करने और डीकार्बोनाइजेशन प्रयासों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया।

भारतीय कॉर्पोरेट मामलों का संस्थान (IICA) :

  • मुख्यालय: मानेसर, हरियाणा

स्थापना:

  • फरवरी 2007 में योजना आयोग द्वारा IICA की स्थापना को मंजूरी दी गई।
  • उद्देश्य था एक विश्व स्तरीय संस्थान की स्थापना, जो कॉर्पोरेट मामलों में उत्कृष्टता और विशेषज्ञता प्रदान कर सके।

भारत में सोने में निवेश

  • विश्व स्वर्ण परिषद (WGC) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में सोने में निवेश 2023 की तुलना में 2024 में 60% बढ़कर 18 बिलियन डॉलर (लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये) तक पहुंच जाएगा।

विश्व स्वर्ण परिषद :

स्थापना: 1987 मुख्यालय: लंदन, यूनाइटेड किंगडम अध्यक्ष: केल्विन दुश्न्स्की

भारत AI के लिए महत्वपूर्ण बाजार

  • OpenAI के सह-संस्थापक और CEO सैम ऑल्टमैन के अनुसार, भारत AI के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण बाजार है और वैश्विक स्तर पर कंपनी का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है।

OpenAI: सामान्य जानकारी :

स्थापना:
  • OpenAI की स्थापना दिसंबर 2015 में की गई।
  • इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में अनुसंधान और विकास के लिए एक अग्रणी संगठन के रूप में स्थापित किया गया।
  • मुख्यालय: सैन फ्रांसिस्को, कैलिफ़ोर्निया, अमेरिका।

मौद्रिक नीति समिति की बैठक

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक 5 फरवरी को शुरू हुई और 7 फरवरी को समाप्त होगी।
  • इस बैठक में, MPC विभिन्न आर्थिक कारकों पर विचार करेगी और नीतिगत ब्याज दरों पर निर्णय लेगी।

मौद्रिक नीति समिति (MPC) :

  • MPC एक छह-सदस्यीय समिति है जो भारत में मौद्रिक नीति निर्धारित करती है। RBI गवर्नर MPC के अध्यक्ष होते हैं। 
  • MPC की बैठक प्रत्येक दो माह में होती है।
  • अध्यक्षता : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर द्वारा

केनरा क्रेस्ट सदस्यता कार्यक्रम

  • केनरा बैंक ने तेलंगाना के निजामाबाद स्थित जिला केंद्र में केनरा क्रेस्ट नामक एक नया सदस्यता कार्यक्रम शुरू किया है।

केनरा बैंक

स्थाब: 1906 मुख्यालय: बेंगलुरु

प्रचलन में 2000 रुपये के बैंक नोट

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, 31 दिसंबर 2024 तक केवल ₹6,691 करोड़ मूल्य के 2000 रुपये के बैंक नोट प्रचलन में बचे हैं, जो प्रचलन में मौजूद ₹3.56 लाख करोड़ का मात्र 1.88% है।

सम्बन्धित तथ्य :

  • 19 मई 2023 को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ₹2000 मूल्यवर्ग के नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी।
  • RBI ने यह भी स्पष्ट किया था कि 2000 रुपये के नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

H5N1बर्ड फ्लू वायरस के लिए स्वदेशी टीका

  • भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) H5N1बर्ड फ्लू वायरस के खिलाफ स्वदेशी टीका विकसित करने पर काम कर रही है।

सम्बन्धित तथ्य :

H5N1 बर्ड फ्लू वायरस:

H5N1 वायरस :

  • H5N1 एक प्रकार का एवियन इन्फ्लुएंजा वायरस (बर्ड फ्लू) है, जो मुख्य रूप से पक्षियों को संक्रमित करता है।
  • यह वायरस इन्फ्लुएंजा ए वायरस के उपप्रकारों में से एक है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) :
  • स्थापना: 1911
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • 1949 में इसका नाम बदलकर आईसीएमआर कर दिया गया
  • मूल संगठन: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय

कला और संस्कृति

जनसंख्या सांस्कृतिक समागम 2025

  • जनसंख्या सांस्कृतिक समागम 2025 महाकुंभ, प्रयागराज में आयोजित किया गया।

दक्षिण अफ्रीका के सबसे बड़े हिंदू मंदिर का उद्घाटन

  • बोचासनवासी अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) ने जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के सबसे बड़े हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया।

बोचासनवासी अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) :

स्थापना: 5 जून 1907 मुख्यालय: अहमदाबाद संस्थापक: शास्त्रीजी महाराज

रक्षा समाचार

फोर्ट विलियम का नाम परिवर्तित

  • भारतीय सेना की पूर्वी कमान के मुख्यालय फोर्ट विलियम का नाम बदलकर विजय दुर्ग कर दिया गया एवं इसके एक द्वार, सेंट जॉर्ज गेट का नाम बदलकर शिवाजी गेट कर दिया गया।
  • फोर्ट विलियम का नाम इंग्लैंड के राजा विलियम तृतीय के नाम पर रखा गया था, जिसका निर्माण अंग्रेजों ने 1781 में किया था।

खेल समाचार

38वां राष्ट्रीय खेल देहरादून

  • 38वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा की सुरुचि ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता।
  • उत्तर प्रदेश ने चंडीगढ़ को हराकर पुरुष कबड्डी में स्वर्ण पदक जीता।

38वां राष्ट्रीय खेल :

शुभंकर: “मौली” टैगलाइन: “संकल्प से शिखर तक” तिथियाँ: 28 जनवरी से 14 फरवरी, 2025

प्रमुख नियुक्तियां

प्रिन्स रहीम अल-हुसैनी

  • प्रिन्स रहीम अल-हुसैनी को उनके पिता आगा खान चतुर्थ और अरबपति परोपकारी राजकुमार करीम अल-हुसैनी की पुर्तगाल में हुई मृत्यु के बाद इस्माइली मुसलमानों के आध्यात्मिक नेता आगा खान पंचम का नाम दिया गया ।

पुर्तगाल :

राजधानी: लिस्बन मुद्रा: पुर्तगाली एस्कुडो

सागर सिंह कलसी

  • IPS अधिकारी सागर सिंह कलसी को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में निदेशक नियुक्त किया गया।

मोनिका रानी

  • मोनिका रानी को न्याय विभाग में निदेशक के पद पर नियुक्ति के लिए चुना गया है।
  • कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से 4 फरवरी को जारी आदेश के अनुसार, रानी को पदभार ग्रहण करने की तिथि से 1 जनवरी, 2028 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत नियुक्ति के लिए चुना गया है।

पुरस्कार और सम्मान

मिड-डे आइकॉनिक फिल्म ट्रेड एनालिस्ट पुरस्कार

  • फिल्म निर्माता राजीव चौधरी को अवंती फिल्म्स यूट्यूब चैनल पर उनके प्रशंसित शो मूवी बिज़ के लिए मिड-डे आइकॉनिक फिल्म ट्रेड एनालिस्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पुस्तकें एवं लेखक

'ए की टू इंटिमेसी'

  • डॉ. सारांश जैन ने अपनी पुस्तक 'ए की टू इंटिमेसी' का विमोचन किया, जिसका उद्देश्य यौन स्वास्थ्य के बारे में सटीक ज्ञान के साथ व्यक्तियों को सशक्त बनाना है, तथा स्वस्थ संबंधों और अंतरंगता को बढ़ावा देते हुए आम मिथकों और गलत धारणाओं को दूर करना है।

महत्वपूर्ण दिवस

FGM के प्रति शून्य सहनशीलता का अंतरराष्ट्रीय दिवस

  • महिला जननांग विकृति (FGM) के प्रति शून्य सहनशीलता का अंतरराष्ट्रीय दिवस प्रतिवर्ष 6 फ़रवरी को मनाया जाता है।
  • यह दिन संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों से जुड़ा है, जिनका उद्देश्य FGM को वर्ष 2023 तक खत्म करना है।

Latest Courses