06 February, 2025
GK Update
Wed 05 Feb, 2025
राष्ट्रीय समाचार
"वाटरशेड यात्रा" का शुभारंभ
- केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जन भागीदारी को बढ़ावा देने और वाटरशेड विकास गतिविधियों के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से एक व्यापक आउटरीच अभियान "वाटरशेड यात्रा" का शुभारंभ किया।
- इस आउटरीच अभियान में 26 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 6673 ग्राम पंचायतों (13587 गांवों) को कवर करते हुए 805 परियोजनाओं में लगभग 60-90 दिनों के लिए वैन संचालन शामिल होगा।
थीम: "जल लाए धन-धान्य" |
ट्रुथटेल हैकाथॉन का शुभारंभ
- विश्व दृश्य-श्रव्य और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (WAVES) 2025 में लाइव प्रसारण में गलत सूचना से निपटने के लिए एआई-संचालित समाधान ट्रुथटेल हैकाथॉन का शुभारंभ किया गया।
- यह हैकथॉन, प्रथम विश्व दृश्य-श्रव्य एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन (WAVES) 2025 का हिस्सा है, जो कई चरणों में आयोजित किया जाएगा, तथा प्रोटोटाइप प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी निर्धारित की गई है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अमेरिका ने 205 अवैध भारतीयों को वापस भेजा
- अमेरिका ने पंजाब और पड़ोसी राज्यों के 205 अवैध प्रवासियों को निर्वासित किया।
संयुक्त राज्य अमेरिका :
|
|
राज्य विशेष
हरियाणा ग्राम साझा भूमि (विनियमन) अधिनियम, 1961 में संशोधन
- हरियाणा मंत्रिमंडल ने हरियाणा ग्राम साझा भूमि (विनियमन) अधिनियम, 1961 में संशोधन को मंजूरी दी, मंत्रिमंडल ने हरियाणा वन्य जीव (संरक्षण) नियम, 2024 को भी मंजूरी दी।
- नए नियमों के तहत वन्यजीव विभाग से संबंधित विभिन्न प्रकार के परमिट प्राप्त करने के लिए मानदंड स्थापित किए गए हैं।
हरियाणा :
|
|
समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए समिति
- गुजरात सरकार ने समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की है।
- समिति मामले का अध्ययन करेगी और 45 दिनों में रिपोर्ट सौंपेगी।
समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code : UCC):
|
अंतरराष्ट्रीय समाचार
प्रथम वैश्विक न्याय, प्रेम और शांति शिखर सम्मेलन
- दुबई 12-13 अप्रैल, 2025 को दुबई प्रदर्शनी केंद्र में प्रथम वैश्विक न्याय, प्रेम और शांति शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
- शिखर सम्मेलन में शुरू की गई एक प्रमुख पहल "मैं शांति रक्षक हूँ" आंदोलन है, जिसका उद्देश्य 21 सितंबर, 2025 तक विश्व में दस लाख शांति सैनिकों को एकजुट करना है।
थीम: ‘एक ग्रह, एक आवाज़: वैश्विक न्याय, प्रेम और शांति’ |
खाद्य सुरक्षा आपातकाल की घोषणा
- फिलीपींस ने चावल की कीमत कम करने के लिए खाद्य सुरक्षा आपातकाल की घोषणा की।
फिलीपींस :
राजधानी: मनीला | मुद्रा: पेसो | “ओरिएंट का मोती” के रूप में जाना जाता है |
सरकारी योजनाएँ
सहकार मित्र इंटर्नशिप योजना
- राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) ने सहकार मित्र इंटर्नशिप योजना शुरू की।
- कृषि, डेयरी, पशुपालन, पशु चिकित्सा विज्ञान, मत्स्य पालन, बागवानी, कपड़ा, हथकरघा या IT में स्नातक की डिग्री जैसे पेशेवर योग्यता रखने वाले व्यक्ति सहकार मित्र इंटर्नशिप योजना के लिए पात्र हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
|
भारत रणभूमि दर्शन पहल के तहत 77 स्थलों की पहचान की
- सरकार ने पर्यटकों को भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और बलिदान से जुड़े महत्वपूर्ण स्थानों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए भारत रणभूमि दर्शन पहल के तहत 77 स्थलों की पहचान की है।
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा 15 जनवरी, 2025 को “भारत रणभूमि दर्शन” ऐप लॉन्च किया गया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अर्थव्यवस्था
बिजली उत्पादन क्षमता का लक्ष्य
- भारत सरकार ने 2031-32 तक देश की बिजली उत्पादन क्षमता को 874 गीगावाट तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। इस योजना में कोयला, लिग्नाइट, सौर, पवन, और जल जैसी पारंपरिक और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से बिजली उत्पादन शामिल है
- इसके अलावा, सरकार ने 2047 तक कम से कम 100 गीगावाट की परमाणु ऊर्जा क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है।
इस योजना के तहत, बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए निम्न उपाय किया जायेगा :
भारत का पंचामृत (जलवायु परिवर्तन के खिलाफ पाँच बिंदु):
नोट : पंचामृत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ग्लासगो में COP26 शिखर सम्मेलन (2021) में प्रस्तुत की गई थी। यह पाँच प्रमुख जलवायु लक्ष्यों पर आधारित है, जिन्हें "पंचामृत" कहा गया है। |
विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता
- केंद्रीय रेल तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता बन गया है, जो 2014 में सिर्फ 2 इकाइयों से बढ़कर देश भर में 300 से अधिक परिचालन इकाइयों तक पहुंच गया है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
रक्षा समाचार
9वां गोलाबारूद सह टारपीडो सह मिसाइल (ACTCM) बार्ज
- 9वें गोलाबारूद सह टारपीडो सह मिसाइल (ACTCM) बार्ज, ACTCM 23 (यार्ड 133) का शुभारंभ समारोह 31 जनवरी 25 को मेसर्स सूर्यदीप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे में आयोजित किया गया ।
- शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि कमोडोर आर आनंद, AGM (COM)/ND (MBI) थे।
सम्बन्धित तथ्य :
भारतीय नौसेना :
|
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
स्व-सक्रिय” दवा वितरण प्रणाली विकसित
- नैनो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (INST) मोहाली के शोधकर्ताओं ने रूमेटाइड अर्थराइटिस (RA) के उपचार में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए एक अभिनव “स्व-सक्रिय” दवा वितरण प्रणाली विकसित की है।
रूमेटाइड अर्थराइटिस (Rheumatoid Arthritis) :
|
खेल समाचार
38वां राष्ट्रीय खेल
- देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों में बैडमिंटन प्रतियोगिता में हरियाणा की अनमोल खरब और तमिलनाडु के के. सतीश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते।
38वां राष्ट्रीय खेल :
शुभंकर: “मौली” | टैगलाइन: “संकल्प से शिखर तक” | तिथियाँ: 28 जनवरी से 14 फरवरी, 2025 |
पुरस्कार और सम्मान
साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024
- स्वर्गीय चमन अरोड़ा को उनकी पुस्तक ‘इक होर अश्वत्थामा’ के लिए डोगरी भाषा श्रेणी में मरणोपरांत साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया।
साहित्य अकादमी :
स्थापना : 12 मार्च 1954 | अध्यक्ष: डॉ. माधव कौशिक | मुख्यालय: नई दिल्ली |
महत्वपूर्ण दिवस
‘विश्व अंतरधार्मिक सद्भाव सप्ताह’
- प्रतिवर्ष ‘विश्व अंतरधार्मिक सद्भाव सप्ताह’ (WIHW) का आयोजन फरवरी के प्रथम सप्ताह (1 - 7) में किया जाता है।
- विश्व अंतरधार्मिक सद्भाव सप्ताह एक वार्षिक आयोजन है जो 2010 में महासभा द्वारा इसकी स्थापना के बाद से फरवरी के प्रथम सप्ताह में मनाया जाता है।
सम्बन्धित तथ्य :
2025 की थीम: ‘शांति के लिए एकजुटता’ | प्रथम WIHW का प्रथम आयोजन :2011 |