06 February, 2025
GK Update
Tue 04 Feb, 2025
राष्ट्रीय समाचार
“त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय विधेयक 2025”
- केन्द्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने लोकसभा में “त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय विधेयक 2025” पेश किया।
- यह विधेयक ग्रामीण प्रबंधन संस्थान, आनंद (IRMA) को त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय के नाम से एक विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित करने और इसे राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित करने का प्रावधान करता है।
सम्बन्धित तथ्य :
सहकारिता से सम्बन्धित महत्वपूर्ण तथ्य :
|
|
SCO के महासचिव नूरलान यरमेकबायेव भारत दौर पर
- शंघाई सहयोग संगठन (Shanghai Cooperation Organisation: SCO) के महासचिव नूरलान यरमेकबायेव 4-7 फरवरी तक दिल्ली का दौरे पर हैं।
- वे अपनी यात्रा के दौरान, यरमेकबायेव साउथ ब्लॉक में विदेश मंत्री (EAM) एस जयशंकर से और हैदराबाद हाउस में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह से मुलाकात करेंगे।
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) :
|
SCO 2024-25 की प्रमुख बैठक:
शासनाध्यक्ष परिषद की बैठक (SCO CHG):
राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की बैठक (SCO CHS):
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
DeepSeek AI सेवा पर प्रतिबंध
- ताइवान ने सरकारी विभागों को चीनी स्टार्टअप "डीपसीक AI" (DeepSeek AI) सेवा का उपयोग करने से प्रतिबंधित किया।
सम्बन्धित तथ्य :
प्रतिबंध के कारण:
ताइवान:
|
अर्थव्यवस्था
IEPFA और SEPPPLके बीच समझौता
- इन्वेस्टर एजुकेशन एंड प्रोटेक्शन फंड अथॉरिटी (IEPFA) और स्ट्रैटेजिक एजुकेशनल प्रोफेशनल्स प्राइवेट लिमिटेड (SEPPPL) के बीच एक डिजिटल कार्यक्रम विकसित करने के लिए समझौता किया गया।
- समझौते का उद्देश्य स्कूली बच्चों के लिए वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनुभवात्मक शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करना है।
इन्वेस्टर एजुकेशन एंड प्रोटेक्शन फंड अथॉरिटी (IEPFA) :
7 सितंबर 2016 | मंत्रालय : कॉर्पोरेट मामलों का मंत्रालय |
भारत ने 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र के नियमित बजट का भुगतान किया
- भारत ने संयुक्त राष्ट्र के नियमित बजट के लिए 37.64 मिलियन डॉलर का भुगतान किया। भारत उन 35 सदस्य देशों में शामिल हो गया है, जिन्होंने अपने नियमित बजट का पूरा और समय पर भुगतान किया है।
- संयुक्त राष्ट्र योगदान समिति के अनुसार, 31 जनवरी 2025 तक 35 सदस्य देशों ने संयुक्त राष्ट्र वित्तीय विनियमों में निर्दिष्ट 30-दिवसीय नियत अवधि के भीतर अपने नियमित बजट मूल्यांकन का पूरा भुगतान कर दिया है।
सम्बन्धित तथ्य :
संयुक्त राष्ट्र :
|
भारत में बेरोजगारी दर
- राष्ट्रीय सांख्यिकी संगठन (NSO) के अनुसार, बेरोजगारी दर जो जुलाई-जून 2017-18 में 6% पर थी, FY24 में सुधरकर 3.2% पर आ गई है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
राष्ट्रीय मेटाडाटा संरचना (NMDS 2.0)
- राष्ट्रीय मेटाडाटा संरचना (NMDS 2.0) को डेटा और सूचना को व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।
- इसका उद्देश्य सार्वजनिक डोमेन जैसे जनगणना, सर्वेक्षण, प्रशासनिक और अन्य स्रोतों से विभिन्न डेटा सेटों की बेहतर समझ लाना है।
गर्भ-GARBH-दृष्टि डेटा रिपॉजिटरी
- जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव डॉ. राजेश गोखले ने हरियाणा के फरीदाबाद स्थित NCR बायोटेक साइंस क्लस्टर में ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (THSTI) में भारत की पहली फेरेट रिसर्च सुविधा, गर्भ-इन-दृष्टि डेटा रिपोजिटरी का शुभारंभ किया।
फेरेट्स :
|
PtPdCoNiMn नामक उच्च-एन्ट्रॉपी मिश्र धातु उत्प्रेरक विकसित
- बेंगलुरु स्थित नैनो एवं मृदु पदार्थ विज्ञान केंद्र (CeNS) के शोधकर्ताओं ने हरित हाइड्रोजन के कुशल उत्पादन के लिए PtPdCoNiMn (जिसमें प्लेटिनम, पैलेडियम, कोबाल्ट, निकल और मैंगनीज शामिल हैं) नामक एक नवीन उच्च-एन्ट्रॉपी मिश्र धातु (HEA) उत्प्रेरक विकसित किया है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
पर्यावरण और जैव विविधता
IBCA की स्थापना पर रूपरेखा समझौता लागू
- पर्यावरण मंत्रालय ने घोषणा की है कि अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (IBCA) की स्थापना पर रूपरेखा समझौता आधिकारिक तौर पर लागू हो गया।
- 23 जनवरी, 2025 से , IBCA और इसका सचिवालय एक पूर्ण संधि आधारित अंतर-सरकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठन और अंतर्राष्ट्रीय कानूनी इकाई बन गया है।
सम्बन्धित तथ्य :
अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (IBCA) :
|
अरुणाचल प्रदेश में ग्लेशियरों का पिघलना: चिंताजनक संकेत
- एक नए अध्ययन से पता चला है कि अरुणाचल प्रदेश में पूर्वी हिमालय के एक हिस्से में 32 वर्षों में 110 ग्लेशियर नष्ट हो गए।
- शोधकर्ताओं के एक समूह द्वारा किए गए अध्ययन में यह भी पाया गया कि 309.85 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले ये ग्लेशियर 1988 से 2020 तक की अध्ययन अवधि के दौरान 16.94 वर्ग किलोमीटर की दर से गायब हुए।
रक्षा समाचार
संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘एकुवेरिन’ का 13वां संस्करण
- भारतीय सेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘एकुवेरिन’ का 13वां संस्करण मालदीव में शुरू हो गया है।
सम्बन्धित तथ्य :
भारत और मालदीव के बीच आयोजित अन्य सैन्य अभ्यास :
|
खेल समाचार
38वां राष्ट्रीय खेल
- 38वें राष्ट्रीय खेल रजत जयंती वर्ष के दौरान उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित किए जा रहे हैं।
- ये खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखंड के 8 जिलों के 11 शहरों में आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय खेलों में 36 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश भाग लेंगे। 17 दिनों में 35 खेल विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विजेता सूची :
भारोत्तोलन (87+ किग्रा वर्ग) :
शूटिंग प्रतियोगिता :
|
योग प्रतियोगिता :
स्क्वैश प्रतियोगिता :
|
अंडर-19 ICC महिला टी-20 विश्व कप
- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने लगातार दूसरी बार अंडर-19 ICC महिला टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम को 5 करोड़ रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की।
|
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हॉल ऑफ फेम में शामिल
- पूर्व बल्लेबाज माइकल बेवन को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है।
हॉल ऑफ फेम: सामान्य जानकारी :
|
नियुक्तियां
बार्ट डी वेवर
- बार्ट डी वेवर ने बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
बेल्जियम :
राजधानी: ब्रुसेल्स | मुद्रा: बेल्जियम फ़्रैंक |
शशांक आनंद
- शशांक आनंद को जम्मू फ्रंटियर के लिए सीमा सुरक्षा बल (BSF) का नया महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया गया।
सीमा सुरक्षा बल (BSF) :
स्थापना: 1965 | महानिदेशक: दलजीत सिंह चौधरी | प्रशासनिक नियंत्रण: गृह मंत्रालय |
महत्वपूर्ण दिवस
विश्व कैंसर दिवस
- प्रतिवर्ष 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है , जिसका उद्देश्य कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाना तथा इसकी रोकथाम, पहचान और उपचार को प्रोत्साहित करना है।
सम्बन्धित तथ्य :
कैंसर:
|
प्रकार :
|