GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Mon 03 Feb, 2025

राष्ट्रीय समाचार

शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम 'हर कंठ में भारत' का शुभारंभ

  • संस्कृति मंत्रालय ने आकाशवाणी के सहयोग से नई दिल्ली के आकाशवाणी भवन में एक विशेष शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम 'हर कंठ में भारत' का शुभारंभ किया।
  • भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और लोक सेवा प्रसारक, आकाशवाणी द्वारा संयुक्त रूप से प्रस्तुत यह श्रृंखला 16 फरवरी, 2025 तक प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे देशभर के 21 स्टेशनों से एक साथ प्रसारित की जाएगी, जो देश के लगभग सभी हिस्सों को कवर करेगी।

सम्बन्धित तथ्य :

  • भारत में प्रथम व्यावसायिक रेडियो प्रसारण : 1923, बॉम्बे के रेडियो क्लब द्वारा
  • केन्द्रीय स्तर पर इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी (IBC) की स्थापना : 1927
  • राज्यस्तरीय प्रसारण के लिए इंडियन स्टेट ब्रॉडकास्टिंग सर्विस (ISBS) शुरू : 1930
  • ISBS का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो (AIR) किया गया : 1936
  • आकाशवाणी किया गया : 1957
  • ऑल इंडिया रेडियो, प्रसार भारती के अधीन काम करता है

फिल्म "रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा" की विशेष स्क्रीनिंग की घोषणा

  • गीक पिक्चर्स ने 15 फरवरी को भारतीय संसद में 1993 की जापानी-भारतीय एनीमे फिल्म "रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा" की विशेष स्क्रीनिंग की घोषणा की है।

भारतीय संसद

संरचना :
  • तीन घटकों से मिलकर बनती है : राष्ट्रपति, राज्यसभा (ऊपरी सदन) एवं लोकसभा (निचला सदन)
  • राष्ट्रपति : संसद का अभिन्न हिस्सा है, संसद द्वारा पारित विधेयकों को मंजूरी देने और सत्र बुलाने का अधिकार रखते हैं, अध्यादेश जारी कर सकते हैं (अनुच्छेद 123)
  • राज्यसभा (ऊपरी सदन) : भंग नहीं किया जा सकता, सदस्यों की अधिकतम संख्या: 250, वर्तमान : 245, कार्यकाल 6 वर्ष, 2 वर्ष में एक-तिहाई सदस्य सेवानिवृत्त, सभापति: भारत के उपराष्ट्रपति
  • लोकसभा : अधिकतम संख्या: 550(वर्तमान : 543)कार्यकाल:
  • 5 वर्ष, राष्ट्रपति द्वारा भंग किया जा सकता है, अध्यक्ष: स्पीकर
संवैधानिक ढांचा :
  • संविधान के भाग V में अनुच्छेद 79 से 122 तक संसद के संगठन, संरचना, अवधि, अधिकारियों, प्रक्रियाओं, विशेषाधिकारों, शक्तियों आदि से संबंधित प्रावधान हैं।
  • अनुच्छेद 79: संघ के लिए एक संसद होगी जो राष्ट्रपति और दो सदनों से मिलकर बनेगी, जिन्हें क्रमशः राज्य सभा और लोक सभा के नाम से जाना जाएगा।
  • अनुच्छेद 80: राज्य परिषद (राज्य सभा) की संरचना
  • अनुच्छेद 81: लोक सभा की संरचना
  • अनुच्छेद 82: प्रत्येक जनगणना के बाद पुनर्समायोजन। परिसीमन आयोग की स्थापना

राज्य विशेष

तेलंगाना जाति जनगणना

  • तेलंगाना के मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी के अनुसार, नवंबर और दिसंबर 2024 में आयोजित जाति जनगणना में राज्य की 56.33% आबादी पिछड़े वर्गों से संबंधित है। इसमें हिंदू, मुस्लिम और अनुसूचित जातियों के सदस्य शामिल हैं जिन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया है।
  • सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक, रोजगार, राजनीतिक और जाति सर्वेक्षण के अनुसार, तेलंगाना की जनसंख्या में पिछड़ी जातियों (मुसलमानों को छोड़कर) की हिस्सेदारी 46.25% है, जबकि पिछड़ी जातियों के मुसलमानों की आबादी 10.08% है।

जनगणना के अनुसार तेलंगाना की जातिवार जनसंख्या :

  • अनुसूचित जाति : 61,84,319 (17.43%)
  • अनुसूचित जनजाति : 37,05,929 (10.45%)
  • पिछड़ा वर्ग (मुसलमानों को छोड़कर) : 1,64,09,179 (46.25%)
  • पिछड़ा वर्ग मुसलमान : 35,76,588 (10.08%)
  • ओपन कैटेगरी मुस्लिम : 8,80,424 (2.48%)
  • खुली श्रेणी (मुसलमानों को छोड़कर) : 13.31%
  • मुसलमान (कुल) : 12.56%
  • ओपन श्रेणी (कुल) : 15.79%

नोट :- भारत में सबसे हालिया जाति जनगणना 1931 में हुई थी, 1931 में भारत में कुल 4,147 जातियां थीं

अंतरराष्ट्रीय समाचार

अमेरिकी सामानों पर 25% टैरिफ

  • संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा लगाए गए टैरिफ के जवाब में, कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने देश में आने वाले अमेरिकी सामानों पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की।
  • हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा, मैक्सिको और चीन पर टैरिफ लगाने वाले आदेश पर हस्ताक्षर किया।

सम्बन्धित तथ्य :

  • ट्रंप ने कनाडा और मैक्सिको पर 25% और चीन से इंपोर्ट पर 10% का टैरिफ लगाया था।

कनाडा (Canada) :

  • राजधानी: ओटावा
  • मूल निवासी: फर्स्ट नेशंस, इनुइट और मेटिस
  • राष्ट्रीय प्रतीक: मेपल लीफ
  • स्थान: उत्तरी अमेरिका
  • मुद्रा: कनाडाई डॉलर (CAD)
  • सीमा : उत्तर: आर्कटिक महासागर, दक्षिण: संयुक्त राज्य अमेरिका, पूर्व: अटलांटिक महासागर, पश्चिम: प्रशांत महासागर
  • पर्वत और उच्चभूमि: रॉकी पर्वत (Rocky Mountains): पश्चिमी कनाडा में स्थित, अपलाचियन पर्वत: पूर्वी क्षेत्र में, कोस्ट पर्वत (Coast Mountains) और इनुइट पर्वत (Arctic Cordillera)
  • नदियाँ: मैकेंज़ी नदी (सबसे लंबी), सेंट लॉरेंस नदी
  • हडसन की खाड़ी: कनाडा के मध्य में स्थित विशाल खाड़ी
  • संसद: द्विसदनीय (हाउस ऑफ कॉमन्स और सीनेट)

अर्थव्यवस्था

समुद्रयान मिशन

  • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 में भारत के समुद्रयान मिशन के लिए 600 करोड़ रुपये आवंटित किया हैं।
  • समुद्रयान मिशन भारत का एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य गहरे समुद्र में छिपे रहस्यों और संसाधनों का पता लगाना है। इस मिशन के तहत, वैज्ञानिकों को एक विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए पनडुब्बी में 6,000 मीटर की गहराई तक भेजा जाएगा।

सम्बन्धित तथ्य :

  • पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय को बजट में 3649.81 करोड़ रुपये का धन आवंटित किया गया है ।(पिछला बजट : 3064.80 करोड़ रुपये)

डीप ओशन मिशन :

  • यह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MoES) की एक महत्वाकांक्षी पहल है जिसका उद्देश्य गहरे समुद्र में अन्वेषण के लिए प्रौद्योगिकी और क्षमताएँ विकसित करना है।
  • उद्देश्य: समुद्र की गहराई का पता लगाना और उसका दोहन करना
  • 2021-2030 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा ‘महासागर विज्ञान का दशक’ नामित किया गया है
  • DOM प्रधानमंत्री विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सलाहकार परिषद (PMSTIAC) के तहत नौ मिशनों में से एक है।
  • DOM वाले देश: USA, रूस, चीन, फ्रांस और जापान

लोकसभा और राज्यसभा के लिए बजट आवंटन

  • केन्द्रीय बजट में लोक सभा को 903 करोड़ रुपये आवंटित किये गये, जो राज्य सभा के 413 करोड़ रुपये से दोगुने से भी अधिक है।
  • कुल ₹903 करोड़ में से ₹558.81 करोड़ का आवंटन लोकसभा सचिवालय को दिया गया है, जिसमें संसद टीवी को सहायता अनुदान भी शामिल है।

सम्बन्धित तथ्य :

  • लोकसभा के लिए, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के वेतन और भत्ते के लिए 1.56 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं और विपक्ष के नेता के लिए कोई अलग प्रावधान नहीं है।
  • राज्यसभा के बजट में विपक्ष के नेता और उनके सचिवालय के वेतन और भत्तों के लिए 3 करोड़ रुपये का अलग से आवंटन किया गया है। बजट में सदस्यों के लिए 98.84 करोड़ रुपये भी आवंटित किए गए हैं।
  • लोकसभा के बजट में सदस्यों के लिए 338.79 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। लोकसभा में 543 सदस्य हैं, जबकि राज्यसभा में 245 सदस्य हैं।

निर्यात प्रोत्साहन योजनाओं के लिए बजट आवंटन

  • सरकार ने 2025-26 के लिए निर्यात प्रोत्साहन योजनाओं के लिए 2,250 करोड़ रुपये निर्धारित किया है, जो 2024-25 के संशोधित बजट अनुमान में आवंटित 2,718.73 करोड़ रुपये से 17% कम है।

सम्बन्धित तथ्य :

  • बजट दस्तावेज के अनुसार, वाणिज्य विभाग के लिए आवंटन अगले वित्त वर्ष के लिए घटाकर 5,300.99 करोड़ रुपये कर दिया गया है, जबकि चालू वित्त वर्ष के संशोधित अनुमान में यह 5,624 करोड़ रुपये था।
  • शुल्क वापसी योजना के लिए धनराशि 2025-26 के लिए घटकर 181.9 करोड़ रुपये रह गई है, जबकि 2024-25 के संशोधित अनुमान में यह 258.2 करोड़ रुपये थी।
  • अगले वित्त वर्ष के लिए चाय, कॉफी, रबर और मसाला बोर्ड के लिए आवंटन बढ़ाकर क्रमशः 771.55 करोड़ रुपये, 280 करोड़ रुपये, 360.31 करोड़ रुपये और 153.81 करोड़ रुपये कर दिया गया है

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

मिचिबिकी-6 उपग्रह लॉन्च

  • जापान ने अपने नए H3 रॉकेट के माध्यम से मिचिबिकी-6 उपग्रह को लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य स्वयं की अधिक सटीक स्थान निर्धारण प्रणाली बनाना है।
  • मिचिबिकी-6 उपग्रह जापान द्वारा विकसित किया गया एक नेविगेशन उपग्रह है, जिसे जापान की अपनी उच्च सटीकता वाली स्थान निर्धारण प्रणाली के पूरक के रूप में तैयार किया गया है।

मिचिबिकी-6 :

  • प्रक्षेपण यान: H3 रॉकेट
  • प्रक्षेपण तिथि: 2 फरवरी, 2025
  • प्रक्षेपण स्थान: तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र, जापान
  • कक्षा: भूस्थिर कक्षा
  • उपग्रह का वजन: लगभग 4,000 किलोग्राम
  • उपग्रह का जीवनकाल: 15 वर्ष (अनुमानित)
भविष्य की योजनाएँ:
  • जापान ने मार्च 2026 तक इस प्रणाली के लिए कुल सात उपग्रहों का नेटवर्क विकसित करने की योजना बनाई है।
  • 2030 के दशक के अंत तक 11 उपग्रहों के नेटवर्क के माध्यम से एक पूर्ण स्वायत्त और सटीक नेविगेशन प्रणाली स्थापित करने की दिशा में काम चल रहा है।

"डीप रिसर्च" चैटजीपीटी

  • OpenAI ने "डीप रिसर्च" नामक चैटजीपीटी टूल पेश किया, जो चैटबॉट को इंटरनेट पर जटिल, बहु-चरणीय अनुसंधान करने की सुविधा देता है।

सम्बन्धित तथ्य :

 

OpenAI :
  • स्थापना: OpenAI की स्थापना 2015 में की गई थी। इसे एलोन मस्क, सैम ऑल्टमैन, ग्रेग ब्रॉकमैन, इल्या सुतस्केवर और अन्य प्रमुख तकनीकी नेताओं द्वारा स्थापित किया गया था।

हाल ही में चीन का AI प्लेटफॉर्म "डीपसीक" लॉन्च हुआ है।

जॉन मैकार्थी को "कृत्रिम बुद्धिमत्ता" (AI) के जनक के रूप में जाना जाता है।

खेल समाचार

टाटा स्टील मास्टर्स 2025

  • भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद ने 2 फरवरी 2025 को नीदरलैंड के विज्क आन ज़ी में विश्व चैंपियन डी. गुकेश को टाईब्रेकर में हराकर टाटा "स्टील मास्टर्स 2025" का खिताब जीता।
  • इस जीत के साथ ही वे 2006 में विश्वनाथन आनंद के बाद यह प्रतिष्ठित खिताब हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बने।

टाटा स्टील मास्टर्स 2025:

  • संस्करण : 87 वां
  • 2025 में आयोजन : 11 से 26 जनवरी तक
  • 14 शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों ने भाग लिया था
  • यह एक राउंड-रॉबिन टूर्नामेंट था
  • टाटा स्टील मास्टर्स एक प्रतिष्ठित शतरंज टूर्नामेंट है जो प्रतिवर्ष नीदरलैंड के विज्क आन ज़ी में आयोजित किया जाता है।
  • टाटा स्टील मास्टर्स को अक्सर "शतरंज का विल्म्बल्डन" कहा जाता है

ICC U19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025

  • भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम ने दूसरे ICC महिला अंडर-19 T20 विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर वर्ल्ड कप 2025 का का खिताब जीता।
  • टूर्नामेंट का फाइनल 2 फरवरी 2025 को बायुएमस क्रिकेट ओवल, कुआलालंपुर मलेशिया में खेला गया।

सम्बन्धित तथ्य :

  • इससे पहले दिसंबर 2024 में मलेशिया में एशियाई क्रिकेट परिषद महिला अंडर-19 एशिया कप 2024 का पहला खिताब जीता था।

T20 वर्ल्ड कप 2025 :

  • भारतीय टीम का कप्तान : निकी प्रसाद
  • आयोजक : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC)
  • स्थान: मलेशिया (कुआलालंपुर)
  • समय: 18 जनवरी से 2 फरवरी 2025
  • पुरस्कार विजेता
  • फाइनल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: भारत की गोंगाडी त्रिशा
  • प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट : भारत की गोंगाडी त्रिशा
  • 'टीम ऑफ द टूर्नामेंट' : गोंगाडी त्रिशा (कप्तान), जी कमलिनी, आयुषी शुक्ला एवं वैष्णवी शर्मा

विश्व पिकलबॉल लीग 2025

  • बेंगलुरु जवान्स ने पुणे यूनाइटेड को 3-1 से हराकर विश्व पिकलबॉल लीग (WPL) 2025 के प्रथम चरण का खिताब जीता।

सम्बन्धित तथ्य :

  • प्लेयर ऑफ द लीग: कैटरीना स्टीवर्ट
  • उपविजेता: पुणे यूनाइटेड
  • प्लेयर ऑफ द लीग: कैटरीना स्टीवर्ट

आयोजन:

  • स्थान: मुंबई
  • समय: 24 जनवरी से 2 फरवरी 2025
  • यह लीग भारत में पहली बार आयोजित की गई थी
  • इस लीग में छह टीमों ने भाग लिया था।

अखिल भारतीय पिकलबॉल संघ (AIPA) :

  • अध्यक्ष: श्री अरविंद प्रभु
  • मुख्यालय: मुंबई
  • वर्ष 2015 में औपचारिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय पिकलबॉल महासंघ (IPF) से संबद्धता प्रदान की गई

राष्ट्रीय खेल 2025

  • उत्तर प्रदेश पुरुष कबड्डी टीम ने चंडीगढ़ को हराकर देहरादून में होने वाले राष्ट्रीय खेल 2025 में स्वर्ण पदक जीता।
महिला कबड्डी विजेता: हिमाचल प्रदेश

रक्षा समाचार

नौसेना हाफ मैराथन

  • केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने नई दिल्ली में भारतीय नौसेना हाफ मैराथन के उद्घाटन संस्करण को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
  • 21.1 किमी (हाफ मैराथन) में कुलबीर सिंह ने पुरुष ओपन वर्ग में जीत हासिल की, और वृंदा भंडारी ने महिला ओपन वर्ग में जीत हासिल की।

पुरस्कार और सम्मान

67 वां वार्षिक ग्रैमी पुरस्कार

  • भारतीय-अमेरिकी गायिका चंद्रिका टंडन ने लॉस एंजिल्स में आयोजित 67वें वार्षिक ग्रैमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ न्यू एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम श्रेणी में एल्बम ‘त्रिवेणी’ के लिए ग्रैमी पुरस्कार जीता।

सम्बन्धित तथ्य :

  • समारोह का आयोजन क्रिप्टो.कॉम एरिना, लॉस एंजिल्स में हुआ।
  • मेज़बानी : ट्रेवर नोआ द्वारा
  • कार्यक्रम में 12 क्षेत्रों और 94 श्रेणियों में संगीत के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों को सम्मानित किया गया।

प्रमुख विजेता :

  • एल्बम ऑफ़ द ईयर : “काउबॉय कार्टर” बेयोंसे
  • सॉन्ग ऑफ़ द ईयर : केंड्रिक लैमर - नॉट लाइक अस
  • रिकॉर्ड ऑफ़ द ईयर : केंड्रिक लैमर - नॉट लाइक अस
  • सर्वश्रेष्ठ पॉप जोड़ी/समूह प्रदर्शन: “डाई विद ए स्माइल” लेडी गागा और ब्रूनो मार्स
  • सर्वश्रेष्ठ लैटिन पॉप एल्बम: “लास मुजेरेस या नो लोरन” शकीरा
  • सर्वश्रेष्ठ नए कलाकार: चैपल रोआन
  • सर्वश्रेष्ठ पॉप वोकल एल्बम: “शॉर्ट एन स्वीट” सबरीना कारपेंटर
  • सर्वश्रेष्ठ रैप एल्बम: “एलीगेटर बाइट्स नेवर हील” डोएची
  • सर्वश्रेष्ठ रैप गीत: “नॉट लाइक अस” केंड्रिक लैमर। केंड्रिक लैमर द्वारा लिखित

प्रमुख नियुक्तियाँ

केन मार्टिन

  • डोनाल्ड ट्रंप के हाथों नवंबर में पार्टी की चुनावी हार के बाद इसे मजबूती देने के उद्देश्य से डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी ने केन मार्टिन को अपना नया अध्यक्ष चुना।
  • मार्टिन ने डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी में दक्षिण कैरोलिना के जैमे हैरिसन का स्थान लिया है।

महत्पूर्ण दिवस

'विश्व आद्रभूमि दिवस'

  • प्रतिवर्ष 2 फरवरी को 'विश्व आद्रभूमि दिवस' मनाया जाता है। यह दिन 2 फरवरी 1971 को कैस्पियन सागर के तट पर ईरानी शहर रामसर में आर्द्रभूमि पर कन्वेंशन को अपनाने की तारीख को दर्शाता है।
  • इस वर्ष विश्व आर्द्रभूमि दिवस से पहले, भारत में चार और स्थलों को रामसर स्थल के रूप में नामित किया गया।

नए रामसर स्थल:

  • सक्कराकोट्टई पक्षी अभयारण्य (तमिलनाडु)
  • थेर्थंगल पक्षी अभयारण्य (तमिलनाडु)
  • खेचियोपालरी आर्द्रभूमि (सिक्किम)
  • उधवा झील (झारखंड)

Latest Courses