GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Mon 20 Jan, 2025

राष्ट्रीय समाचार

AIPOC का 85वां सत्र

  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बिहार के पटना में अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (AIPOC) के 85वें सत्र का उद्घाटन किया।

सम्बन्धित तथ्य :

  • बिहार इसका आयोजन तीसरी बार हो रहा है
  • आयोजन : 20 और 21 जनवरी, 2025
  • विषय : ‘संविधान की 75वीं वर्षगांठ: संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने में संसद और राज्य विधायी निकायों का योगदान’
  • सम्मेलन के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ‘संसद की कार्यप्रणाली एवं प्रक्रिया’ के 8वें संस्करण का विमोचन किया
  • सम्मेलन के दौरान ओम बिरला 21 जनवरी, 2025 को बिहार विधानमंडल परिसर में नेवा सेवा केंद्र का भी उद्घाटन करेंगे।
  • 85वें AIPOC से पहले 19 जनवरी, 2025 को बिहार के पटना में भारत के विधायी निकायों के सचिवों का 61वां सम्मेलन आयोजित किया।

प्रथम CSIR मेगा "इनोवेशन कॉम्प्लेक्स" का उद्घाटन

  • केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मुंबई में प्रथम CSIR मेगा "इनोवेशन कॉम्प्लेक्स" (नवाचार परिसर) का उद्घाटन किया।
  • नया इनोवेशन कॉम्प्लेक्स, नौ मंजिलों में फैला एक विशाल अत्याधुनिक परिसर है, जिसमें 24 ‘‘रेडी टू मूव’’ वाली इनक्यूबेशन प्रयोगशालाएं हैं, साथ ही नवोन्मेषी स्टार्टअप, MSME, उद्योग और CSIR प्रयोगशालाओं के लिए सुसज्जित कार्यालय और नेटवर्किंग स्थान भी हैं।

वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (Council of Scientific and Industrial Research : CSIR) :

  • स्थापना: 1942
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • अध्यक्ष: नरेंद्र मोदी
  • संस्थापक: डॉ. शांति स्वरूप भटनागर (प्रथम महानिदेशक)
  • नोडल एजेन्सी : विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा
  • लगभग 37 प्रमुख प्रयोगशालाएं कार्यरत हैं

प्रमुख प्रयोगशालाएं:

  • CSIR-निस्केयर (NIScPR) :नई दिल्ली
  • CSIR-सीमैप (CIMAP) : लखनऊ (औषधीय पौधों पर अनुसंधान)
  • CSIR-एनआईओ (NIO) : गोवा (समुद्री अनुसंधान)
  • CSIR-आईआईसीटी (IICT) : हैदराबाद (रासायनिक प्रौद्योगिकी)
  • CSIR-सीएसआईओ (CSIO) : चंडीगढ़ (उपकरण विकास)
  • CSIR-एनएएल (NAL) : बेंगलुरु (वैमानिकी अनुसंधान)

अहमदाबाद में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन

  • केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने 19 जनवरी 2025 को केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET) में कैलिब्रेशन प्रयोगशाला, भागलपुर में कौशल एवं तकनीकी सहायता केंद्र, भागलपुर में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र तथा CIPET, मदुरै में लड़कों के छात्रावास का उद्घाटन किया।

पेट्रोकेमिकल्स :

 

 

  • वे रासायनिक पदार्थ हैं, जो कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) और प्राकृतिक गैस से प्राप्त होते हैं।
  • विभिन्न औद्योगिक उत्पादों के निर्माण में उपयोग किए जाते हैं, जैसे प्लास्टिक, सिंथेटिक फाइबर, रबर, उर्वरक, दवाइयां, डिटर्जेंट आदि।

'सफेद टी-शर्ट अभियान'

  • लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आम लोगों के अधिकारों की वकालत करते हुए 'सफेद टी-शर्ट अभियान' शुरू करने की घोषणा की।

नेता प्रतिपक्ष :

 

  • संसद में विपक्षी दलों का नेतृत्व करता है
  • विपक्ष का नेता वही पार्टी बना सकती है, जिसके पास कुल सदस्यों का 10% या उससे अधिक संख्या हो
  • नियुक्ति : लोकसभा अध्यक्ष (स्पीकर) द्वारा
  • कैबिनेट मंत्री के बराबर दर्जा और सुविधाएं
  • भारत के संविधान में उल्लेख नहीं है
  • संसदीय क़ानून (संसद में विपक्ष के नेताओं का वेतन और भत्ते अधिनियम, 1977) में इसका उल्लेख है

NRC लागू करने का आग्रह

  • मणिपुर अखंडता पर मैतेई समूह समन्वय समिति (COCOMI) ने केंद्र से मणिपुर में अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए NRC लागू करने का आग्रह किया।

मणिपुर :

  • राज्य का दर्जा: 21 जनवरी 1972
  • मुख्यमंत्री: नोंगथोम्बम बीरेन सिंह
  • राज्यपाल: लक्ष्मण आचार्य
  • एलए में सीटों की संख्या: 60
  • एलएस सीटों की संख्या: 2
  • सीमावर्ती राज्य: असम, नागालैंड, मिजोरम
  • प्रमुख संरक्षित क्षेत्र: केइबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान, शिरुई राष्ट्रीय उद्यान, कैलम वन्यजीव अभयारण्य, ज़िलाद वन्यजीव अभयारण्य

अंतरराष्ट्रीय समाचार

WEF की 55वीं वार्षिक बैठक

  • विश्व आर्थिक मंच (WEF) की 55वीं वार्षिक बैठक का आयोजन 20-24 जनवरी, 2025 तक स्विट्जरलैंड के दावोस-क्लोस्टर्स में किया जा रहा है।

सम्बन्धित तथ्य :

  • WEF 2025 का विषय, "बुद्धिमान युग के लिए सहयोग"
  • केंद्रित : AI और FDI : सतत निवेश के लिए चुनौतियां और अवसर पर(आयोजन इन्वेस्ट इंडिया और WAIPA द्वारा संयुक्त रूप से )

विश्व आर्थिक मंच (WEF) :

  • स्थापना: 1971
  • संस्थापक: क्लॉस श्वाब
  • मुख्यालय: कोलोग्नी, स्विटजरलैंड
  • रिपोर्ट: यात्रा और पर्यटन प्रतिस्पर्धात्मकता, वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता रिपोर्ट, वैश्विक पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक, विश्व शक्ति भाषा सूचकांक, मानव पूंजी सूचकांक, वैश्विक लिंग अंतर सूचकांक

अर्थव्यवस्था और बैंकिंग

दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन

  • केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने नई दिल्ली में “अनौपचारिक क्षेत्र में श्रमिकों के लिए औपचारिकीकरण और सामाजिक सुरक्षा कवरेज: चुनौतियां और नवाचार” विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया।

अनौपचारिक क्षेत्र से संबंधित सरकारी पहल

 

 

ई-श्रम पोर्टल: 2021 में लॉन्च किया गया

श्रम संहिता

प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन: 2021 में लॉन्च किया गया

पीएम एसवीनिधि: स्ट्रीट वेंडर्स के लिए माइक्रो क्रेडिट योजना, 2020 में लॉन्च की गई

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: 2019 में लॉन्च की गई

खेल समाचार

खो-खो वर्ल्ड कप 2025

  • भारतीय महिला और पुरुष टीमों ने इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित खो-खो वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में नेपाल को हराकर इस टूर्नामेंट के उद्घाटन संस्करण का खिताब जीता।

खो-खो वर्ल्ड कप 2025 :

  • संस्करण: प्रथम
  • मेजबान: भारत
  • शुभंकर: तेजस और तारा (गज़ेल)

फाइनल मैच स्कोर:

  • पुरुष टीम: 54-36
  • महिला टीम: 78-40
  • सर्वश्रेष्ठ अटैकर: सुयश गरगेट (भारत)
  • सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर: रोहित बर्मा (नेपाल)
  • सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: मेहुल (भारत)
  • भारतीय खो-खो महासंघ:
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • अध्यक्ष: सुधांशु मित्तल
  • खो-खो के लिए राष्ट्रीय शासी निकाय

खो-खो :

  • भारत के रन-चेस खेल का एक लोकप्रिय रूप
  • कुल खिलाड़ी: 12
  • रेक्टेंगल शेप की 22*16 मीटर फील्ड पर खेला जाता है
  • एशियाई खेलों में शामिल: 1982
  • प्रमुख शब्दावली: खो, क्रॉस लेन, फ्री ज़ोन, पोल डाइव, कोर्ट

टाटा मुंबई मैराथन का 20वां संस्करण

  • टाटा मुंबई मैराथन के 20वें संस्करण में, इरिट्रिया के बेरहेन टेस्फे ने पुरुषों की दौड़ एवं केन्या की जॉयस चेपकेमोई टेली ने महिलाओं की एलीट दौड़ जीती।

इंडिया ओपन बैडमिंटन

  • नई दिल्ली में इंडिया ओपन बैडमिंटन में डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने पुरुष एकल का खिताब जीता।

अन्य विजेता :

  • महिला एकल: दक्षिण कोरिया की एन से यंग
  • पुरुष युगल चैंपियन: मलेशिया के गोह से फी और नूर इज़्ज़ुद्दीन
  • महिला युगल चैंपियन: अरिसा इगाराशी और अयाको सकुरामोटो की जापानी जोड़ी
  • मिश्रित युगल खिताब: चीन की जियांग जेन बैंग और वेई या शिन की जोड़ी

पुरस्कार और सम्मान

गेट्स-कैम्ब्रिज इम्पैक्ट पुरस्कार 2025

  • रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट (RRI) में प्रकाश और पदार्थ भौतिकी विषय की संकाय सदस्य प्रोफेसर उर्वशी सिन्हा को ब्रिटेन के कैम्ब्रिज स्थित बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा गेट्स-कैम्ब्रिज इम्पैक्ट पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया।

महत्वपूर्ण दिवस

पेंगुइन जागरूकता दिवस

  • प्रतिवर्ष 20 जनवरी को पेंगुइन जागरूकता दिवस मनाया जाता है।
  • ज़्यादातर पेंगुइन दक्षिणी गोलार्द्ध में रहते हैं और अंटार्कटिका में पाए जाते हैं।

इस वर्ष के लिए विषय :

"पेंगुइन और उनके ठंडे दक्षिणी घर का जश्न मनाना"

Latest Courses