GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 26 Dec, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 दिसंबर 2024 को मध्य प्रदेश का दौरा किया गया, जहां उन्‍होने विभिन्‍न परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

विभिन्‍न परियोजनाएं

 

 

  • केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना की आधारशिला
  • ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर परियोजना का उद्घाटन
  • 1,153 अटल ग्राम सुशासन भवनों का भूमि पूजन किया
  • अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में एक डाक टिकट और सिक्का जारी किया

केन बेतवा राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना :

  • 30 नदियों को आपस में जोड़ने वाली प्रथम परियोजना है।
  • योजना में 16 प्रायद्वीपीय और 14 हिमालयी नदियों को आपस में जोड़ने का प्रस्ताव है
  • केंद्र सरकार ,उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की राज्य सरकारों ने इस परियोजना के कार्यान्वयन के लिए 22 मार्च, 2021 को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए थे।
  • कुल लागत : 44 हजार 605 करोड़ रुपये (2020-21 के मूल्य स्तर पर)
  • लागत केंद्र और राज्यों द्वारा : 90:10 के अनुपात में

ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट :

  • अगस्त 2024 में SJVN लिमिटेड द्वारा चालू किया
  • सोलर प्रोजेक्ट नर्मदा नदी पर बना है
  • स्थित : मध्य प्रदेश, खंडवा जिला

"सभी के लिए आयुष: राष्ट्रीय आयुष मिशन के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य देखभाल"

  • केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने राष्ट्रीय आयुष मिशन (NAM) की प्रगति और प्रभाव को प्रदर्शित करते हुए "सभी के लिए आयुष: राष्ट्रीय आयुष मिशन के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य देखभाल" नामक फिल्म श्रृंखला शुरू की है।

राष्ट्रीय आयुष मिशन (NAM) :

शुरू हुआ: सितंबर 2014 नोडल मंत्रालय: आयुष मंत्रालय केंद्र प्रायोजित योजना

‘विकसित पंचायत कर्मयोगी’ पहल का शुभारंभ

  • केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने सुशासन दिवस पर ‘विकसित पंचायत कर्मयोगी’ पहल का शुभारंभ किया।

उद्देश्य :

ग्रामीण भारत में विकास को गति देना और पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत बनाना

अंतरराष्ट्रीय समाचार

"सुपर-एज्ड" समाज

  • दक्षिण कोरिया औपचारिक रूप से एक "सुपर-एज्ड" समाज बन गया है, क्योंकि 65 वर्ष या उससे अधिक आयु की आबादी का हिस्सा 20% से अधिक हो गया है। यह स्थिति बुढ़ापे की ओर बढ़ते हुए जनसंख्या संकट और आर्थिक प्रभाव को दर्शाती है, जिससे कार्यबल की कमी और स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं पर दबाव बढ़ सकता है।

दक्षिण कोरिया :

राजधानी: सियोल मुद्रा: दक्षिण कोरियाई वॉन

राज्य विशेष

अटल युवा महाकुंभ और अटल स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अटल युवा महाकुंभ और अटल स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन किया।

उत्तर प्रदेश :

  • राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री: गोविंद बल्लभ पंत
  • राज्य और देश की पहली महिला मुख्यमंत्री: सुचेता कृपलानी
  • वर्तमान मुख्यमंत्री: योगी आदित्यनाथ
  • सबसे ऊंची चोटी: अमसोत चोटी
  • कुल जिले: 76
  • वर्तमान राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल
  • उत्तर प्रदेश दिवस: 24 जनवरी
  • राज्य और देश की पहली महिला राज्यपाल: सरोजिनी नायडू
  • सबसे बड़ा जिला: लखीमपुर खीरी
  • सबसे अधिक आबादी वाला जिला: प्रयागराज
  • सबसे कम आबादी वाला जिला: महोबा

'हर घर जल' के तहत ग्रामीण परिवारों को 100% पाइप जलापूर्ति

  • पंजाब केंद्र सरकार की योजना 'हर घर जल' के तहत ग्रामीण परिवारों को 100% पाइप जलापूर्ति प्रदान करने वाला देश का पांचवां राज्य बन गया है।

पंजाब :

  • स्थापना दिवस: 1 नवंबर 1966
  • प्रमुख नदियाँ: सतलुज, रावी और ब्यास
  • सीएम: भगवंत मान
  • राज्यपाल: गुलाब चंद कटारिया

विज्ञान और प्रद्योगिकी

स्पैडेक्स मिशन

  • इसरो 30 दिसंबर को श्रीहरिकोटा से स्पैडेक्स (स्पैडेक्स यानी स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट) मिशन लॉन्च करेगा।
  • स्पैडेक्स मिशन का उद्देश्‍य अंतरिक्ष में स्पेसक्राफ्ट को डॉक और अनडॉक करने वाली तकनीक डेवलप करना और उसका प्रदर्शन करना है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO):

स्थापना: 15 अगस्त 1969

मुख्यालय: बेंगलुरु

अध्यक्ष: श्री एस. सोमनाथ

प्रमुख केंद्र:

विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र: तिरुवनंतपुरम

इसरो उपग्रह केंद्र: बेंगलुरु

अंतरिक्ष उपयोग केंद्र: अहमदाबाद

सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र: श्री हरिकोटा

चन्द्रयान-3 :

लान्च : 14 जुलाई, 2023

सॉफ्ट लैंडिंग : 23 अगस्त 2023, दक्षिणी ध्रुव

लैंडिंग साइट का नाम : शिव शक्ति

एक चन्द्र दिवस =14 पृथ्वी दिवस

भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित रॉकेट लॉन्चपैड: 'धनुष' (आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में, अग्निकुल द्वारा)

निजी तौर पर निर्मित भारत का प्रथम रॉकेट: "विक्रम-S" (प्रथम उडान: स्काईरूट द्वारा, 2022)

पर्यावरण समाचार

रिपोर्ट "समुद्री जीवन की सुरक्षा के लिए समुदायों को शामिल करना"

  • संयुक्त राष्ट्र की नई रिपोर्ट "समुद्री जीवन की सुरक्षा के लिए समुदायों को शामिल करना" के अनुसार, 51 यूनेस्को विश्व धरोहर समुद्री स्थलों में से 21 स्थलों पर पाई जाने वाली लगभग 20% प्रजातियाँ अपनी जीवन तापीय सीमा तक पहुँच चुकी हैं या उसे पार कर चुकी हैं। यह स्थिति जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र पर बढ़ते खतरे को उजागर करती है।

संयुक्त राष्ट्र :

  • स्थापना: 1945
  • मुख्यालय: न्यूयॉर्क, USA
  • अंग: सुरक्षा परिषद, महासभा, आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC), ट्रस्टीशिप परिषद, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ), संयुक्त राष्ट्र सचिवालय

रक्षा समाचार

'राष्ट्रपर्व' वेबसाइट और इसके मोबाइल ऐप का शुभारंभ

  • रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने 'राष्ट्रपर्व' वेबसाइट और इसके मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया।

खेल समाचार

एशियाई जूनियर चैंपियनशिप

  • भारोत्तोलक मार्टिना देवी ने दोहा में एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में महिलाओं की जूनियर +87 किग्रा श्रेणी में रजत पदक जीता।

भारतीय भारोत्तोलन महासंघ :

गठन: 1935 प्रथम अध्यक्ष: बिजॉय चंद महताब 1936 के बर्लिन ओलंपिक खेलों में भारतीय भारोत्तोलन टीम ने पहली बार भाग लिया।

67वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप

  • निशानेबाजी में माहेश्वरी चौहान और अनंतजीत सिंह नरुका ने राजस्थान के लिए स्कीट मिश्रित टीम खिताब जीता, जबकि पंजाब की गनेमत सेखों ने महिला स्कीट प्रतियोगिता में लगातार दूसरा राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया।

67वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप :

राइफल स्पर्धाएँ: एम.पी. शूटिंग अकादमी, भोपाल में आयोजित पिस्टल स्पर्धाएँ: डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, तुगलकाबाद में आयोजित

86वीं सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट

  • कर्नाटक के एम. रघु और हरियाणा की देविका सिहाग ने बेंगलुरू में आयोजित 86वें सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग के खिताब अपने नाम किए।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

पुरुष युगल खिताब: संस्कार सारस्वत और अर्श मोहम्मद मिश्रित युगल: आयुष अग्रवाल और श्रुति मिश्रा महिला युगल खिताब: आरती सारा सुनील और वर्षिनी बनाम

पुरस्कार और सम्मान

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के तहत सात श्रेणियों में असाधारण उपलब्धियों के लिए 17 बच्चों को सम्मानित किया।
  • ये पुरस्कार कला, संस्कृति, शिक्षा, खेल, नवाचार, समाज सेवा, और वीरता के क्षेत्रों में बच्चों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए प्रदान किए गए।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • वर्ष 2022 से, बाल कल्याण पुरस्कार (व्यक्तिगत और संस्थागत दोनों) को बंद कर दिया गया है और बाल शक्ति पुरस्कार को प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के अंतर्गत शामिल कर दिया गया है।

पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) राष्ट्रीय पुरस्कार 2024

  • स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) को रायपुर में आयोजित पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) राष्ट्रीय पुरस्कार 2024 में आठ राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
  • यह पुरस्कार संचार, जनसंपर्क, और कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के क्षेत्र में SAIL के उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देते हैं।

प्रमुख नियुक्तियाँ

अरुणीश चावला

  • IAS अधिकारी अरुणीश चावला को वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव नियुक्त किया गया है।

मैया सैंडू

राजधानी: चिसीनाउ मुद्रा: मोल्दोवन लियू

आइसाके वलु एके

  • आइसाके वलु एके को टोंगा का नया प्रधानमंत्री चुना गया।

टोंगा :

राजधानी: नुकु'आलोफ़ा मुद्रा: टोंगन पांगा

नवनियुक्त राज्यपाल

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पांच राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्तियां की है।

नवनियुक्त राज्यपाल :

  • डॉ. हरि बाबू कंभमपति: ओडिशा के राज्यपाल
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल विजय कुमार सिंह: मिजोरम के राज्यपाल
  • राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर: केरल के राज्यपाल
  • आरिफ मोहम्मद खान: बिहार के राज्यपाल
  • पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला: मणिपुर के राज्यपाल

महत्‍वपूर्ण दिवस

वीर बाल दिवस

  • प्रतिवर्ष 26 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह के बेटों, साहिबजादों के साहस को श्रद्धांजलि देने के लिए वीर बाल दिवस मनाया जाता है।
  • इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान का शुभारंभ किया।

चार साहिबज़ादे :

  • बड़े साहिबजादे
  • बाबा अजीत सिंह और बाबा जुझार सिंह
  • शहीद : 1704, चमकौर युध्द
छोटे साहिबजादे
  • बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह
  • इस्लाम अपनाने से इनकार
  • सरहिंद में दिवार में चिनवाया गया (26 दिसंबर 1704)

सुशासन दिवस

  • प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस मनाया जाता है।

अटल बिहारी वाजपेयी :

वर्ष 2015 में भारत रत्न से सम्मानित। वर्ष 1994 में उन्हें भारत का ‘सर्वश्रेष्ठ सांसद’ चुना गया। भारत के प्रधानमंत्री के रूप में तीन बार सेवा की।

चर्चित चेहरा

अमिताभ झा

  • संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सीरिया-इज़राइल सीमा पर शांति सेना का नेतृत्व करने वाले ब्रिगेडियर अमिताभ झा को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • गोलान हाइट्स में संयुक्त राष्ट्र विघटन पर्यवेक्षक बल (UNDOF) के डिप्टी फोर्स कमांडर के रूप में कार्यरत ब्रिगेडियर अमिताभ झा की चिकित्सा कारणों से मृत्यु हो गई।

Latest Courses