GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 24 Oct, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार  

'विकृत स्पिरिट या औद्योगिक अल्कोहल' को विनियमित करने  का अधिकार राज्‍य के पास 

 

  • सुप्रीम कोर्ट के नौ जजों की संविधान पीठ ने 8:1 के बहुमत से 'विकृत स्पिरिट या औद्योगिक अल्कोहल' को विनियमित करने के राज्यों के अधिकार को बरकरार रखा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • इस फैसले के साथ, सर्वोच्च न्यायालय ने 1990 के सिंथेटिक्स एंड केमिकल्स लिमिटेड बनाम उत्तर प्रदेश राज्य मामले में सात न्यायाधीशों की पीठ के फैसले को खारिज कर दिया, जिसमें राज्य के विनियमन को पीने योग्य शराब तक सीमित किया गया था एवंऔद्योगिक शराब को केंद्रीय प्राधिकरण के अधीन रखा गया था।
  • संविधान की सातवीं अनुसूची में राज्य सूची की प्रविष्टि 8 में “मादक शराब” की परिभाषा के दायरे में औद्योगिक शराब भी शामिल होगी।
  • औद्योगिक अल्कोहल में मुख्‍यत: शामिल : आइसोप्रोपिल अल्कोहल (आइसोप्रोपेनॉल) या विकृत अल्कोहल (एडिटिव्स के साथ इथेनॉल)

एनरिच 2024 कॉन्क्लेव

 

  • केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली में एनरिच 2024 कॉन्क्लेव में ऊर्जा क्षेत्र में बदलाव लाने में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। 

ऊर्जा क्षेत्र में भारत की स्थित : 

  • भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोग करने वाला देश है।
  • सितम्बर 2024 तक, बड़े जलविद्युत सहित नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों की संयुक्त स्थापित क्षमता 201.45 गीगावाट है।
  • नवीकरणीय ऊर्जा स्थापित क्षमता (बड़ी हाइड्रो सहित) में विश्व स्तर पर चौथे स्थान पर है
  • पवन ऊर्जा क्षमता :  चौथे स्थान, सौर ऊर्जा क्षमता में : पांचवें स्थान

नवीकरणीय ऊर्जा की स्थापित क्षमता : 

  • पवन ऊर्जा: 47.36 गीगावाट
  • सौर ऊर्जा: 90.76 गीगावाट
  • बायोमास/सह-उत्पादन: 10.72 गीगावाट
  • लघु जल विद्युत: 5.07 गीगावाट
  • अपशिष्ट से ऊर्जा: 0.60 गीगावाट
  • बड़ी हाइड्रो: 46.92 गीगावाट
  • शुद्ध-शून्य कार्बन उत्सर्जन : 2070  
  • भारत का लक्ष्य 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा स्थापित क्षमता प्राप्त करना 
  • भारत का लक्ष्य 2030 तक 5 मिलियन टन हरित हाइड्रोजन का उत्पादन करना है।

इंजीनियरिंग एसेट मैनेजमेंट पर 8वीं विश्व कांग्रेस

 

  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में इंजीनियरिंग एसेट मैनेजमेंट पर 18वीं विश्व कांग्रेस में भारत के 22 लाख करोड़ रुपये के वार्षिक ईंधन आयात को कम करने का आग्रह किया।
  • इस आयोजन का प्राथमिक उद्देश्य चिकित्सकों, शोधकर्ताओं और प्रशिक्षकों को बौद्धिक चर्चा में शामिल होने और इंजीनियर्ड परिसंपत्तियों के प्रबंधन का अभ्यास करने के लिए एक मंच प्रदान करना था।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

 पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (PPAC) के अनुसार, भारत ने 2021-22 में 212.2 मिलियन टन कच्चे तेल का आयात किया, जो पिछले वर्ष 196.5 मिलियन टन से अधिक है।

भारत ब्रांड चना दाल

 

  • केंद्र सरकार ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (NCCF) और राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (नेफेड/NAFED) वैन के माध्यम से भारत ब्रांड चना दाल की बिक्री का दूसरा चरण शुरू किया। 
  • साबुत चना 58 रुपये प्रति किलोग्राम और मसूर दाल 89 रुपये प्रति किलोग्राम की खुदरा दर पर बेची जाएगी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (NAFED):

  • स्थापना: 2 अक्टूबर 1958
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • मंत्रालय : कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
  • क्षेत्रीय कार्यालय : दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (NCCF):

  • स्थापना: 16 अक्टूबर, 1965
  • मुख्यालय: नई दिल्ली

“ग्राम पंचायत स्तर पर मौसम पूर्वानुमान” का शुभारंभ

 

  • केंद्रीय मंत्री, पंचायती राज मंत्रालय, श्री राजीव रंजन सिंह 24 अक्टूबर 2024 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में “ग्राम पंचायत स्तर पर मौसम पूर्वानुमान” का शुभारंभ किया। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

पंचायती राज व्यवस्था : 

  • शुरुआत: 02 अक्टूबर, 1959 
  • गठन का प्रावधान: अनुच्छेद 40 
  • भारत में स्थानीय सरकार के जनक: लॉर्ड रिपन

सम्‍बन्धित विभिन्न समितियाँ : 

  • बलवंत राय मेहता समिति : 1957
  • अशोक मेहता समिति : 1977
  • जी. वी. के राव समिति : 1985
  • एल.एम. सिंघवी समिति  : 1986पंचायती राज दिवस : 24 अप्रैल

संबंधित महत्वपूर्ण अनुच्छेद : 

  • अनुच्छेद : 243C पंचायतों की संरचना
  • अनुच्छेद : 243D सीटों का आरक्षण
  • अनुच्छेद : 243i पंचायत के लिए वित्त आयोग
  • अनुच्छेद : 243K निर्वाचन आयोग
  • अनुच्छेद : 243ZD जिला योजना समिति
  • अनुच्छेद :  243ZE महानगरीय योजना समिति

सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘आराधना

 

  • सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय (MoSJE) ने नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में मेगा सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘आराधना’ की मेजबानी की, जिसका विषय था ‘सुंदर उम्र बढ़ने का जश्न - जीवन 60 से शुरू होता है’।
  • इस कार्यक्रम में 60 वर्ष और उससे ज्यादा उम्र के कलाकारों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रदर्शनों की एक श्रृंखला के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान एवं उत्सव मनाया जाएगा।

साइबर धोखाधड़ी

 

  • भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के अनुमान के अनुसार, अगले वर्ष साइबर धोखाधड़ी के कारण भारतीयों को 1.2 लाख करोड़ रुपये या सकल घरेलू उत्पाद का 0.7% से अधिक का नुकसान होने की संभावना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

साइबर अपराधों से निपटने के प्रमुख सरकारी पहल :

  • ‘सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000’ के तहत प्रावधान 
  • ‘कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In)’ की स्थापना : 2004  
  • ‘भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र’ I4C

भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) : 

  • स्थापना : 5 अक्टूबर, 2018
  • I4C मुख्यालय का उद्घाटन : 10 जनवरी 2020,  नई दिल्ली
  • गृह मंत्रालय के तहत एक संलग्न कार्यालय के रूप में नामित किया गया : 1 जुलाई, 2024

राज्‍य विशेष  

ILRMS के लिए NIC को नया प्रौद्योगिकी साझेदार नामित किया 

 

  • तेलंगाना ने धरनी एकीकृत भूमि अभिलेख प्रबंधन प्रणाली (ILRMS) के लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) को नया प्रौद्योगिकी साझेदार नामित किया। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • भारत में भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने डिजिटलाइजेशन ऑफ लैंड रिकॉर्ड्स मैनेजमेंट प्रोग्राम (DILRMP) नाम की योजना शुरू की थी
  • इस योजना के तहत, भूमि अभिलेखों का कम्प्यूटरीकरण, सर्वेक्षण, और पंजीकरण का कम्प्यूटरीकरण किया जा रहा है

तेलंगाना : 

  • स्‍थापना : 2 जून 2014, सबसे ऊंची चोटी: डोली गुट्टा, सबसे लंबी नदी: गोदावरी, राज्य पशु: जिंका (हिरण), राज्य पक्षी: पालपिट्टा
  • प्रमुख जनजातियाँ: सावरा, कोंडा डोरा, गदाबा, गोंडा, मन्ने डोरा, मुखा डोरा और कोया आदि।
  • शेयर सीमा: 4 राज्य, राष्ट्रीय उद्यान: मृगावनी, महावीर हरिणा वनस्थली, कासु ब्रह्मानंद रेड्डी, प्रसिद्ध लोक नृत्य: पेरिनी शिवतांडवम, लामाडी, ढिमसा नृत्य, गुसाडी नृत्य, डप्पू नृत्य आदि।
  • झीलें: हुसैन सागर, उस्मान सागर, हिमायत सागर, दुर्गम चेरुवु, पाखल झील, मीर आलम टैंक

अमेरिका को हथियार निर्यात करने वाला प्रथम राज्य

 

  • उत्तर प्रदेश जल्द ही अमेरिका को हथियार निर्यात करने वाला प्रथम राज्य बनेगा, जहां 100 वर्ष बाद वेब्ले-455 रिवॉल्वर का निर्माण फिर से शुरू होगा।
  • इस प्राचीन हथियार को भारत में बनाने के लिए स्याल मैन्युफैक्चरर प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता किया गया है, जो पहले ब्रिटेन में निर्मित होता था।

उत्तर प्रदेश : 

शीर्ष पांच सबसे अधिक आबादी वाले जिले : 

  • प्रयागराज, मुरादाबाद, गाजियाबाद , आजमगढ़ , लखनऊ
  • ललितपुर जिला : तीन और से मध्य प्रदेश से घिरा 
  • सोनभद्र जिला: चार राज्य (मध्य प्रदेश ,बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़) से सीमा बनाता है
  • सहारनपुर जिला : हरियाणा ,उत्तराखंड ,हिमाचल प्रदेश से सीमा बनाता है
  • क्षेत्रफल में सबसे बड़ा जिला : लखीमपुर
  • क्षेत्रफल में सबसे छोटा जिला  : हापुड़ 
  • सबसे पूर्वी जिला :  बलिया
  • सबसे पश्चिमी जिला: शामली 
  • सबसे उत्तरी जिला : सहारनपुर 
  • सबसे दक्षिणी जिला: सोनभद्र

नदियों के किनारे बसे प्रमुख शहर  : 

  • गोमती: लखनऊ ,जौनपुर ,सुल्तानपुर 
  • यमुना : कौशांबी, मथुरा -वृंदावन, आगरा, इटावा, हमीरपुर 
  • राप्ती : गोरखपुर ,बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती 
  • गंगा: बिठूर ,वाराणसी, प्रयागराज, कन्नौज ,फर्रुखाबाद ,गाजीपुर, कानपुर, मिर्जापुर आदि

अंतरराष्ट्रीय समाचार

16वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 

 

  • ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में कज़ान घोषणा को अपनाया गया, जिसमें संयुक्त राष्ट्र और बहुपक्षीय सुधारों का समर्थन किया गया, साथ ही सदस्य देशों के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता, वित्तीय सहयोग, राष्ट्रीय मुद्राओं में भुगतान निपटान और जलवायु परिवर्तन के लिए समर्थन पर भी प्रकाश डाला गया।

ब्रिक्स (BRICS)  

  • ब्रिक्स शब्द दिया गया: जिम ओ'नील द्वारा
  • स्थापना (BRIC की) : 2006
  • ब्रिक्स (BRICS) के रूप में : 2010
  • मुख्यालय: शंघाई, चीन
  • ब्रिक्स शिखर सम्मलेन की अध्यक्षता:  प्रतिवर्(B-R-I-C-S क्रमानुसार) 
  • संस्थापक: रूस, चीन, भारत, ब्राज़ीलप्रथम शिखर सम्मेलन : 2009, येकातेरिनबर्ग
  • 2023 शिखर सम्मेलन (15वां) : 22-24 अगस्त 2023, जोहान्सबर्ग
  • 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में 6 देशों (अर्जेंटीना, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब, मिस्र और संयुक्त अरब अमीरात) शामिल किया गया था। 
  • 14वीं ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक : 26 जुलाई 2024, मास्को में
  • 10वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित : सेंट पीटर्सबर्ग
  • 8वां ब्रिक्स अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धात्मकता शिखर सम्मेलन : नई दिल्ली 
  • 14वीं ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक : 26 जुलाई 2024, मास्को 

प्रवासी परिचय 2024 नामक प्रवासी सहभागिता कार्यक्रम

 

  • सऊदी अरब में भारत के राजदूत डॉ. सुहेल एजाज खान ने रियाद स्थित दूतावास सभागार में प्रवासी परिचय 2024 नामक एक प्रवासी सहभागिता कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 
  • इस कार्यक्रम में “भारत की शास्त्रीय भाषाएँ” शीर्षक से एक विशेष खंड का आयोजन किया गया।

प्रवासी भारतीय दिवस : 

  • प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान का सम्मान करने के लिए प्रतिवर्ष 9 जनवरी को मनाया जाता है
  • 9 जनवरी, 1915 को महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे

रक्षा समाचार  

दूसरे चाणक्य रक्षा संवाद का उद्घाटन

 

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में दूसरे चाणक्य रक्षा संवाद का उद्घाटन किया, साथ ही भारतीय सेना की हरित पहल 1.0 और IA 1.0 के डिजिटलीकरण का भी शुभारंभ किया।
  • चाणक्य रक्षा संवाद के प्रथम संस्करण का आयोजन 3 और 4 नवंबर 2023 को नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में किया गया था। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

दूसरा चाणक्य रक्षा संवाद : 

  • अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार है 
  • सम्‍मेलन का आयोजन : 24 और 25 अक्टूबर, 2024 
  • विषय : "राष्ट्र निर्माण में प्रेरक: व्यापक सुरक्षा के माध्यम से विकास को बढ़ावा देना"
  • उद्घाटन : राजनाथ सिंह
  • शामिल : संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, इज़राइल और श्रीलंका के प्रमुख वक्ता 
  • भारतीय सेना की हरित पहल 1.0 और आईए 1.0 के डिजिटलीकरण का भी शुभारंभ किया गया

भारतीय सेना : 

  • आदर्श वाक्य: "स्वयं से पहले सेवा"
  • सेना दिवस: 15 जनवरी
  • प्रमुख: जनरल उपेंद्र द्विवेदी

खेल समाचार  

महिला इंडियन ओपन गोल्फ

 

  • महिला इंडियन ओपन गोल्फ का 16वां संस्करण हरियाणा के गुरुग्राम में शुरू हुआ।
  • इसमें 31 देशों के 114 खिलाड़ी शामिल होंगे, जिनमें भारत के 27 खिलाड़ी हैं।
  • 2023 के संस्करण में तीसरे स्थान पर रहीं भारत की दीक्षा डागर और आठवें स्थान पर रहीं गौरिका बिश्नोई भी इस टूर्नामेंट में शामिल होंगी। 
  • तीन पूर्व चैंपियन क्रिस्टीन वुल्फ, केमिली शेवेलियर, और कैरोलिन हेडवाल भी टूर्नामेंट में खेलेंगी।

महिला इंडियन ओपन

  • 2016: अदिति अशोक टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय बनीं
  • स्‍थापना : 2007

 T20  नया विश्व रिकॉर्ड 

 

  • जिम्बाब्वे ने ICC पुरुष T20 विश्व कप सब-रीजनल अफ्रीका क्वालीफायर में गाम्बिया के खिलाफ 344 रन बनाकर नया T20 विश्व रिकॉर्ड बनाया।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) : 

  • स्थापना: 1909 
  • मुख्यालय : दुबई, संयुक्त अरब अमीरात
  • अध्यक्ष: ग्रेग बार्कले 
  • CEO : ज्योफ अलार्ड़ीस 

क्रिकेट ट्रॉफियां:

  • रणजी ट्रॉफी (राष्ट्रीय चैम्पियनशिप), 
  • ईरानी ट्रॉफी,
  • दिलीप ट्रॉफी 
  • सी. के. नायडू ट्रॉफी, 
  • रानी झाँसी ट्रॉफी, 
  • देवधर ट्रॉफी, 
  • जी. डी. बिड़ला ट्रॉफी 
  • रोहिन्टन बारिया ट्रॉफी

पुरस्कार और सम्मान

ग्लोबल एंटी-रेसिज्म चैंपियनशिप अवार्ड 2024

 

  • नेपाल की उर्मिला चौधरी ने ग्लोबल एंटी-रेसिज्म चैंपियनशिप अवार्ड 2024 जीता, जिसे विदेश मंत्री एंटनी जे. ब्लिंकन ने प्रदान किया।
  • यह पुरस्कार छह नागरिक समाज के नेताओं को उनके असाधारण साहस, नेतृत्व और नस्लीय समानता, न्याय और मानवाधिकारों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित करता है।

महात्मा गांधी नेतृत्व पुरस्कार

  • भारतीय अभिनेता दारासिंह खुराना को मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए महात्मा गांधी नेतृत्व पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

चर्चित चेहरा  

 सरदार वल्लभभाई पटेल

 

  • केन्‍द्र सरकार ने 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाने के लिए दो वर्षीय राष्ट्रव्यापी समारोह का शुभारंभ किया ।

सरदार वल्लभभाई पटेल : 

  • जन्म : 31 अक्तूबर, 1875 नडियाद-गुजरात
  • भारत के प्रथम गृहमंत्री एवं उप-प्रधानमंत्री
  • 565 रियासतों का विलय कर भारत को एक राष्ट्र बनाया
  • जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है 
  • मृत्यु :15 दिसंबर, 1950, बंबई

उपाधियां : 

  • सरदार, लौह पुरुष , भारत का बिस्मार्क
  • स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का अनावरण 31 अक्टूबर, 2018 को गुजरात के केवडिया में उनकी 143वीं जयंती के अवसर पर किया गया।
  • मौलिक अधिकारों पर सलाहकार समिति और प्रांतीय संविधान समिति का नेतृत्व किया
  • भारत रत्न : 1991

डोमिनिक थिएम

 

  • ऑस्ट्रियाई टेनिस खिलाड़ी डोमिनिक थिएम ने 31 वर्ष की आयु में पेशेवर टेनिस से संन्यास लिया।

टेनिस के ग्रैंड स्लैम :

टेनिस के ग्रैंड स्लैम

  • ऑस्ट्रेलियन ओपन : हार्ड कोर्ट पर खेले जाते हैं (जनवरी के मध्य में) 
  • फ्रेंच ओपन : मिट्टी पर खेले जाते हैं (मई के अंत से जून की शुरुआत तक) 
  • US ओपन : हार्ड कोर्ट पर खेले जाते हैं : (अगस्त-सितंबर में) 
  • विंबलडन (यूके) : घास पर (जून-जुलाई में) 
  • सबसे पुराना : विंबलडन

सम्बन्धित तथ्य: ग्रैंड स्लैम विजेता, 2024 

     ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन फ्रेंच ओपन विंबलडन US ओपन
     पुरुष एकल जैनिक सिनर कार्लोस अलकराज कार्लोस अलकराज जैनिक सिनर
     महिला एकल एरीना सबैलेन्का इगा स्विएटेक बारबोरा क्रेजीकोवा एरीना सबैलेन्का

लक्ष्मी सहगल

 

  • प्रतिवर्ष लक्ष्मी सहगल की जयंती 24 अक्टूबर को मनाई जाती है। 
  • कैप्टन लक्ष्मी सहगल एक मेडिकल डॉक्टर और स्वतंत्रता सेनानी थीं, वे झांसी की रानी रेजिमेंट की कमांडर थीं एवं आज़ाद हिंद सरकार में महिला मामलों की मंत्री नियुक्त हुई थीं। 

महत्‍वपूर्ण दिवस  

अंतर्राष्ट्रीय गिब्बन दिवस

 

  • गिब्बन प्रजातियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्‍य से 24 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय गिब्बन दिवस मनाया जाता है।

2024 के लिए विषय: "गिबन्स: वन के संरक्षक" गिब्बन : 

  • परिवार: हाइलोबेटिडे
  • कुल प्रजातियाँ: 20, लगभग 
  • संरक्षण की स्थिति:अधिकांश प्रजातियाँ संकटग्रस्त या गंभीर रूप से संकटग्रस्त 
  • IUCN द्वारा वर्ष 2015 को गिब्बन वर्ष घोषित किया गया
  • भारत में गिब्बन की एकमात्र प्रजाति हूलॉक गिब्बन 

संयुक्त राष्ट्र दिवस

 

  • प्रतिवर्ष 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता है, जो 1945 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर के लागू होने की वर्षगांठ का प्रतीक है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य 

संयुक्त राष्ट्र (UN):

स्थापना: अक्टूबर 1945

मुख्यालय : न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका

सदस्य: 193 सदस्य देश और 2 पर्यवेक्षक देश 

संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख अंग : 

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly – UNGA)
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council – UNSC)
  • संयुक्त राष्ट्र सचिवालय (United Nations Secretariat)
  • संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) (UN Economic and Social Council)
  • संयुक्त राष्ट्र ट्रस्टीशिप परिषद (United Nations Trusteeship Council – UNTC)
  • अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय  (International Court of Justice)

Latest Courses