GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Wed 23 Oct, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार  

करतारपुर गलियारा समझौता 

  • भारत-पाकिस्तान ने करतारपुर गलियारे पर समझौते की वैधता को पांच वर्ष तक बढ़ाने पर सहमत हुए हैं, यह समझौता 24 अक्टूबर को समाप्त होने वाला था।
  • 4 किलोमीटर लंबा करतारपुर कॉरिडोर भारतीय सिख तीर्थयात्रियों को सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के अंतिम विश्राम स्थल, गुरुद्वारा दरबार साहिब तक वीजा-मुक्त पहुंच प्रदान करता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • समझौते पर हस्‍ताक्षर : 24 अक्टूबर, 2019
  • वैधता : 5 वर्ष 

करतारपुर कॉरिडोर : 

  • स्थित :  पाकिस्तान के नारोवाल जिले में
  • जोड़ता है :  दरबार साहिब गुरुद्वारे को भारत के पंजाब प्रांत के गुरदासपुर जिले में स्थित डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे से

गुरु नानक : 

  • सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु
  • जन्म  : 1469, लाहौर- तलवंडी 
  • जयंती  : कटक माह की पूर्णिमा में (कार्तिक पूर्णिमा)
  • शिष्य/उत्तराधिकारी : अंगद
  • भक्ति के 'निर्गुण' स्वरूप की वकालत की 
  • सिखों की सबसे पवित्र पुस्तक गुरु ग्रंथ साहिब  में गुरु नानक द्वारा रचित 974 काव्यात्मक भजन हैं 
  • मृत्यु : 22 सितंबर 1539

 अंतर्राष्ट्रीय इनकमिंग स्पूफ्ड कॉल रोकथाम प्रणाली का शुभारंभ किया। 

  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली में “अंतर्राष्ट्रीय इनकमिंग स्पूफ्ड कॉल रोकथाम प्रणाली” का शुभारंभ किया। 
  • इस प्रणाली को संचार और दूरसंचार सेवा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किया है, जिसका उद्देश्य विदेशों से आने वाली फर्जी कॉल्‍स की पहचान और ब्लॉक करना है। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) : 

  • गठन : 20 फरवरी 1997 (भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण अधिनियम, 1997 द्वारा स्थापित)
  • मुख्यालय : नई दिल्ली
  • अध्यक्ष और अन्य सदस्य का  कार्यकाल : तीन वर्ष की अवधि या  65 वर्ष  की आयु जो भी पहले हो 

अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU): 

  • स्थापना: 1865
  • सदस्य: 193
  • मुख्यालय:  जिनेवा, स्विटजरलैंड

BSNL के नए लोगो और सात ग्राहक केंद्रित सेवाओं का उद्घाटन

  • केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली में BSNL के नए लोगो और सात ग्राहक केंद्रित सेवाओं का उद्घाटन किया।
  • 7 नई सेवाओं में स्पैम-मुक्त नेटवर्क, राष्ट्रीय वाई-फाई रोमिंग, इंट्रानेट फाइबर टीवी, एनी टाइम सिम कियोस्क, डायरेक्ट-टू-डिवाइस सेवा, सार्वजनिक सुरक्षा और आपदा राहत तथा खदानों में पहला निजी 5-जी नेटवर्क शामिल है। 

भारतसंचार निगम लिमिटेड (BSNL) : 

  • एक सार्वजनिक क्षेत्र की संचार कंपनी है
  • दूरसंचार विभाग, संचार मंत्रालय के स्वामित्व में है
  • स्थापना: 15 सितंबर 2000
  • मुख्यालय: नई दिल्ली

‘अमेज़ॅन फ्यूचर इंजीनियर प्रोग्राम’ के तीसरे चरण का शुभारंभ

  • नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) ने आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और त्रिपुरा के 50 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (EMRS) में ‘अमेज़ॅन फ्यूचर इंजीनियर प्रोग्राम’ के तीसरे चरण का शुभारंभ किया।
  • तीसरे चरण में ब्लॉकचेन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग, ब्लॉक प्रोग्रामिंग और एआई सत्रों पर एक ओरीएन्टेशन होगा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

अमेज़न इंडिया ने 27 सितंबर, 2021 को भारत में “अमेज़न फ्यूचर इंजीनियर” लॉन्च करने की घोषणा की थी, जाे एक वैश्विक कंप्यूटर विज्ञान शिक्षा कार्यक्रम है।

अमेज़ॅन.कॉम : 

  • स्थापना: 1994
  • मूल संगठन: Amazon.com
  • शुभंकर: पेस्सी (Peccy)

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS):

  • शुरुआत: वर्ष 1997-98 में
  • वर्ष 2018-19 में नया रूप दिया गया।
  • नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS)  द्वारा पूरे भारत में अनुसूचित जनजातियों के लिये EMRS का संचालन किया जाता है।
  • EMRS योजना जनजातीय कार्य मंत्रालय के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है।

अर्थव्यवस्था और बैंकिंग

वास्तविक GDP वृद्धि का अनुमान

  • भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए वास्तविक GDP वृद्धि 7.2% रहने का अनुमान लगाया है। 
  • IMF ने वित्त वर्ष 2025 के लिए भारत के विकास पूर्वानुमान को 7% पर बरकरार रखा है।

GDP (सकल घरेलू उत्पाद)

  • किसी देश की सीमाओं के अंदर एक निश्चित समय अवधि में उत्पादित सभी तैयार वस्तुओं और सेवाओं का कुल मौद्रिक या बाज़ार मूल्य 
  • सकल घरेलू उत्पाद = उपभोग + सकल निवेश + सरकारी खर्च + (निर्यात - आयात)
  • GDP = C + I + G + (X − M)

मुख्यतः 2 प्रकार: 

  • नॉमिनल GDP: यह चालू कीमतों में व्यक्त सभी वस्तुओं और सेवाओं के मूल्य को मापता है। 
  • वास्तविक (Real) GDP: यह किसी आधार वर्ष की कीमतों पर व्यक्त की गई सभी वस्तुओं और सेवाओं के मूल्य को मापता है।

पांच राष्ट्रीयकृत बैंकों के पदों के सृजन को मंजूरी

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पांच राष्ट्रीयकृत बैंकों- बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक और यूको बैंक में मुख्य महाप्रबंधक (CGM) के पदों के सृजन को मंजूरी दी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

बैंक ऑफ महाराष्ट्र : 

  • स्थापना : 1935
  • संस्थापक : डी. के. साठे, वी. जी. काले
  • मुख्यालय: पुणे

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया : 

  • भारत में सार्वजनिक क्षेत्र का प्रमुख बैंक है 
  • स्थापना : स्वदेशी आन्दोलन से प्रभावित होकर एक पारसी बैंकर सर सोराबजी पोचखानवाला द्वारा 1911 में
  • प्रथम भारतीय वाणिज्यिक बैंक
  • मुख्यालय: मुंबई

इंडियन ओवरसीज बैंक : 

  • मुख्यालय: चेन्नई
  • संस्थापक: एम. सीटी. एम. चिदम्बरम चेट्टियार
  • स्थापना: 10 फरवरी 1937

पंजाब एंड सिंध बैंक : 

  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • संस्थापक: वीर सिंह
  • स्थापना: 1908

यूको बैंक : 

  • मुख्यालय: कोलकाता 
  • संस्थापक: घनश्याम दास बिड़ला 
  • स्‍थापना : 1943, कोलकाता

विज्ञान और प्रौद्योगिकी 

मिस्र को 'मलेरिया मुक्त' घोषित किया गया

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा 20 अक्टूबर 2024 को मिस्र को 'मलेरिया मुक्त' घोषित किया गया। यह देश 2024 में   मलेरिया मुक्त घोषित होने वाला काबो वर्डे के बाद विश्‍व का दूसरा देश बना है। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन से मलेरिया मुक्त प्रमाणन प्राप्त करने वाला पाँचवाँ अफ़्रीकी देश भी है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

मिस्र WHO पूर्वी भूमध्यसागरीय क्षेत्र में मलेरिया मुक्त प्रमाणन प्राप्त करने वाला तीसरा देश है

  • संयुक्त अरब अमीरात के बाद मोरक्को को 2010 में मलेरिया मुक्त घोषित किया गया था, जिसे 2007 में प्रमाणन प्राप्त हुआ था।
  • अब तक कुल 44 देशों और एक क्षेत्र को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मलेरिया मुक्त प्रमाणित किया गया है।

मलेरिया:

  • मलेरिया प्लाज़्मोडियम परजीवी के कारण होने वाली एक जानलेवा बीमारी है।

उन्मूलन रणनीतियाँ:

वैश्विक:

  • मलेरिया के लिये WHO वैश्विक तकनीकी रणनीति 2016-2030, जिसे वर्ष 2021 में संशोधित किया गया था। 
  • वर्ष 2030 तक मलेरिया के मामलों को 90% तक कम करना।
  • वर्ष 2030 तक मलेरिया से होने वाली मृत्यु दर को 90% तक कम करना।
  • वर्ष 2030 तक 35 देशों में मलेरिया का उन्मूलन करना।
  • मलेरिया मुक्त देशों में मलेरिया के मामले पुनः न पाया जाना सुनिश्चित करना।

भारत:

  • मलेरिया उन्मूलन के लिये राष्ट्रीय ढाँचा (2016-2030), मलेरिया उन्मूलन अनुसंधान गठबंधन-भारत (MERA-भारत)
  • विश्व मच्छर दिवस : 20 अगस्त, विश्व मलेरिया दिवस : 25 अप्रैल

जर्मनी में एमपॉक्स का नया संक्रामक 

  • जर्मनी के रोग नियंत्रण केंद्र के अनुसार, जर्मनी में पहली बार एमपॉक्स वायरस का एक नया, अधिक संक्रामक प्रकार पाया गया है।

एमपॉक्स : 

  • खोज : 1958
  • प्रथम मानव मामला :1970,कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में नौ माह के बच्‍चे में 
  • प्रकार: DNA वायरस
  • लक्षण: दाने, बुखार, थकावट, सूजे हुए लिम्फ नोड्स, मांसपेशियों में दर्द, गले में खराश

मूनलाइट कार्यक्रम

  • यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने मूनलाइट कार्यक्रम शुरू किया है, जो चंद्रमा पर दूरसंचार और नेविगेशन सेवाओं के लिए एक समर्पित उपग्रह समूह स्थापित करने की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। 
  • मूनलाइट समूह में पाँच उपग्रह शामिल होंगे - एक उच्च-डेटा-दर संचार के लिए और चार नेविगेशन के लिए।

विश्व की अंतरिक्ष एजेंसियाँ : 

  • राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन (NASA): यू.एस.ए.
  • यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA): क्यू. मुख्यालय - पेरिस
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) - भारत
  • JAXA - जापान
  • रोस्कोस्मोस - रूस

पर्यावरण और जैव विविधता

सांप की एक नई प्रजाति की खोज

  • वैज्ञानिकों ने पश्चिमी हिमालय में सांप की एक नई प्रजाति की खोज की है, जिसका नाम उन्होंने वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में योगदान के लिए हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो डि कैप्रियो के नाम पर “डिकैप्रियोई” रखा है।
  • विश्‍व में कीटों की आबादी सबसे ज़्यादा है
  • ब्राज़ील ऐसा देश है जहाँ वनस्पतियों और जीवों की जैव विविधता सबसे ज़्यादा है।

भारत में जैव विविधता हॉटस्पॉट : 

हिमालयी हॉटस्पॉट

  • इंडो-बर्मा हॉटस्पॉट
  • सुंडालैंड
  • पश्चिमी घाट-श्रीलंका

जंपिंग स्पाइडर की एक नई प्रजाति 'तेनकाना'

  • अरक्नोलोजिस्ट की एक टीम ने जंपिंग स्पाइडर की एक नई प्रजाति 'तेनकाना' की खोज की है, जो पूरे दक्षिण भारत में पाई जाती है, जिसमें पहले से ज्ञात दो प्रजातियां शामिल हैं। उन्होंने कर्नाटक से एक नई प्रजाति, तेनकाना जयामंगली को भी पेश किया है।

मकड़ी : 

  • एक प्रकार का कीट है
  • समूह : आर्थ्रोपोड्स, आठ पैर 
  • शरीर दो भागों में बंटे होते हैं - सिर और वक्ष, जिसे सेफलोथोरैक्स कहते हैं

खेल समाचार  

2026 राष्ट्रमंडल खेल 

  • ग्लासगो, स्कॉटलैंड में (23 जुलाई - 2 अगस्त) होने वाले 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में चार स्थानों पर हॉकी, बैडमिंटन, कुश्ती, क्रिकेट, स्क्वैश और निशानेबाजी जैसे प्रमुख खेल शामिल नहीं होंगे।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

राष्ट्रमंडल खेल : 

  • शुरूआत : 1930 
  • प्रतिवर्ष आयोजित : प्रतिचार वर्ष में (1942 एवं1946 को छोड़कर ) 
  • राष्ट्रमंडल देशों के एथलीट भाग लेते हैं 

राष्ट्रमंडल : 

  • स्थापना: 1931 में यू.के. संसद द्वारा
  • मुख्यालय: लंदन

24वीं राष्ट्रीय पैरा-तैराकी चैंपियनशिप

  • 24वीं राष्ट्रीय पैरा-तैराकी चैंपियनशिप में कर्नाटक ने कुल 392 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन बनकर शीर्ष स्थान हासिल किया।
  • चैंपियनशिप का आयोजन 19 से 22 अक्टूबर 2024 तक गोवा के पंजिम में किया गया। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • दूसरा स्थान : महाराष्ट्र, 378 अंक
  • तीसरा स्थान: राजस्थान, 248 अंक
  • आयोजन: पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) और गोवा पैरालंपिक एसोसिएशन द्वारा 

व्यक्तिगत चैंपियनशिप :

  • पुरुष सीनियर चैंपियन: मोहम्मद आसिम , केरल
  • पुरुष जूनियर चैंपियन: रवि कार्तिक, आंध्र प्रदेश
  • पुरुष सब-जूनियर चैंपियन: रेवंश , हरियाणा
  • महिला सीनियर चैंपियन: शरण्या, कर्नाटक
  • महिला जूनियर चैंपियन: साई पुजैर, महाराष्ट्र
  • महिला सब-जूनियर चैंपियन: आभा गणेश, महाराष्ट्र

पुरस्कार और सम्मान

 SHRM HR उत्कृष्टता पुरस्कार 

  • स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने नई दिल्ली में SHRM इंडिया वार्षिक सम्मेलन 2024 में ‘समावेश, इक्विटी और विविधता में उत्कृष्टता’ और ‘वितरित कार्यबल के प्रबंधन में उत्कृष्टता’ के लिए SHRM HR उत्कृष्टता पुरस्कार जीता।

भारतीय इस्पात प्राधिकरण (SAIL): 

  • स्थापना : 1973
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • अध्यक्ष: अमरेंदु प्रकाश
  • वर्तमान में चीन दुनिया का सबसे बड़ा इस्पात उत्पादक देश है।

 नाइट की उपाधि

  • अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और पूर्व नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग को स्कैंडिनेवियाई देश को विश्‍व के सबसे बड़े सैन्य गठबंधन में शामिल करने में उनकी भूमिका के लिए स्वीडन में नाइट की उपाधि दी जाएगी।

स्वीडन :

 राजधानी: स्टॉकहोम  मुद्रा: स्वीडिश क्रोना (SEK)  प्रधानमंत्री: उल्फ क्रिस्टरसन

चर्चित चेहरा  

अशफाकउल्ला खान

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 22 अक्टूबर को स्वतंत्रता सेनानी अशफाकउल्ला खान को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

अशफाक उल्ला खान:

 जन्म 1900, उत्तर प्रदेश- शाहजहाँपुर  फाँसी: 19 दिसम्बर, 1927 को फैजाबाद जेल  स्वतंत्रता सेनानी 'काकोरी ट्रेन एक्शन' के वीर योद्धा

 याह्या अफरीदी

  • पाकिस्तान की एक विशेष संसदीय समिति ने न्यायमूर्ति याह्या अफरीदी को पाकिस्तान का अगला मुख्य न्यायाधीश चुना है।

पाकिस्तान : 

  • राजधानी: इस्लामाबाद
  • मुद्रा: पाकिस्तानी रुपया
  • भारत-पाकिस्तान के बीच की सीमा-रेखा : रेडक्लिफ़(सिरिल रेडक्लिफ़ के नाम पर) 

महत्‍वपूर्ण दिवस  

अंतर्राष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस

  • प्रतिवर्ष 23 अक्टूबर को हिम तेंदुओं के संरक्षण और उनकी लुप्तप्राय स्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्‍य से अंतर्राष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस मनाया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

2024 के विषय: “भविष्य की पीढ़ियों के लिए हिम तेंदुए के आवासों की सुरक्षा करना”

  • अपनाया गया : 23 अक्टूबर 2013 को, किर्गिस्तान के बिश्केक में हिम तेंदुए के संरक्षण के लिए एक घोषणा में 

हिम तेंदुआ : 

  • इन्हें 'पहाड़ों के भूत' के रूप में भी जाना जाता है।
  • वैज्ञानिक नाम : ‘पैंथेरा अनकिया’ (Panthera Uncia)

आवास: 

  • यह मध्य एशिया और दक्षिणी एशिया के 12 देशों: भारत, नेपाल, भूटान, चीन, मंगोलिया, रूस, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, किर्गिस्तान, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान में पाया जाता है।
  • भारत में: लद्दाख, जम्मू -कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश

संरक्षण स्थिति : 

  • IUCN : रेड लिस्ट
  • लुप्तप्राय प्रजातियों के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन (CITES):  परिशिष्ट-I में सूचीबद्ध
  • प्रवासी प्रजातियों पर सम्मेलन (CMS) : परिशिष्ट I में सूचीबद्ध
  • भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972: भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972

Latest Courses