GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Tue 22 Oct, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार  

16वें "ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2024" का आयोजन 

  • प्रधानमंत्री मोदी 22-23 अक्टूबर 2024 तक रूस की यात्रा प्‍श्र रहेंगे वहां वे रूस की अध्यक्षता में कजान में आयोजित होने वाले 16वें "ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2024" में भाग लेगें। 
  • शिखर सम्मेलन ब्रिक्स द्वारा शुरू की गई पहलों की प्रगति का आकलन करने और भविष्य में सहयोग के लिए संभावित क्षेत्रों की पहचान करने का एक मूल्यवान अवसर प्रदान करेगा। 

ब्रिक्स (BRICS)  

  • ब्रिक्स शब्द दिया गया: जिम ओ'नील द्वारा
  • स्थापना (BRIC की) : 2006
  • ब्रिक्स (BRICS) के रूप में : 2010
  • मुख्यालय: शंघाई, चीन
  • ब्रिक्स शिखर सम्मलेन की अध्यक्षता:  प्रतिवर्ष(B-R-I-C-S क्रमानुसार) 
  • संस्थापक: रूस, चीन, भारत, ब्राज़ील
  • प्रथम शिखर सम्मेलन : 2009, येकातेरिनबर्ग
  • 2023 शिखर सम्मेलन (15वां) : 22-24 अगस्त 2023, जोहान्सबर्ग
  • 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में 6 देशों (अर्जेंटीना, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब, मिस्र और संयुक्त अरब अमीरात) शामिल किया गया था। 
  • 14वीं ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक : 26 जुलाई 2024, मास्को में
  • 10वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित : सेंट पीटर्सबर्ग
  • 8वां ब्रिक्स अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धात्मकता शिखर सम्मेलन : नई दिल्ली 
  • 14वीं ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक : 26 जुलाई 2024, मास्को 

वास्तविक नियंत्रण रेखा पर गश्त व्यवस्था पर सहमति 

  • भारत और चीन ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (Line of Actual Control : LAC) पर गश्त व्यवस्था को लेकर सहमति जताई है। 
  • यह समझौता विशेष रूप से देपसांग और डेमचोक क्षेत्रों में लागू होगा। इस समझौते से अग्रिम तैनाती खत्म होगी। 

वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC)

  • स्थित : भारत और चीन के बीच सीमा रेखा 
  • पूर्वी क्षेत्र: अरुणाचल प्रदेश से सिक्किम (1346 किमी)
  • मध्य क्षेत्र: उत्तराखंड से हिमाचल प्रदेश (545 किमी)
  • पश्चिमी क्षेत्र: लद्दाख (1597 किमी)
  • LAC को 1993 और 1996 में हस्ताक्षरित चीन-भारतीय समझौतों के माध्यम से कानूनी मान्यता प्राप्त हुई।

नोट: 

  • चीन पूरे अरुणाचल प्रदेश को दक्षिण तिब्बत बताता है।
  • मैकमहोन रेखा: भारत और तिब्बत के बीच सीमा रेखा
  • गलवान घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प : 15 जून 2020 

धर्मनिरपेक्षता भारतीय संविधान के मूल ढांचे का अभिन्न अंग 

  • पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी, अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन और अन्य द्वारा दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि, धर्मनिरपेक्षता को सदैव भारतीय संविधान के मूल ढांचे का अभिन्न अंग माना गया है तथा "समाजवादी" और "धर्मनिरपेक्ष" शब्दों को पश्चिमी अवधारणा की तरह नहीं माना जाना चाहिए।
  • "समाजवादी" और "धर्मनिरपेक्ष" शब्दों को 1976 में इंदिरा गांधी सरकार द्वारा पेश किए गए 42वें संविधान संशोधन के तहत संविधान की प्रस्तावना में शामिल किया गया था। संशोधन ने प्रस्तावना में भारत का वर्णन 'संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य' से बदलकर 'संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य' कर दिया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

धर्मनिरपेक्षता से सम्‍बन्धित प्रमुख फैसला  : 

  • केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य (1973) : धर्मनिरपेक्षता संविधान के मूल ढांचे का एक हिस्सा है-SC
  • बोम्मई बनाम भारत संघ (1994) : धर्मनिरपेक्षता का मतलब सभी धर्मों के प्रति समान व्यवहार-SC
  • शाहबानो मामला: सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि इस्लामिक व्यक्तिगत कानून में महिलाओं के साथ अनुचित व्यवहार होता है. इस मामले ने धर्मनिरपेक्षता की बहस के साथ-साथ समान नागरिक संहिता की मांग को भी सामने लाया था
  • रेव. स्टैनिस्लॉस बनाम मध्य प्रदेश राज्य: सुप्रीम कोर्ट ने धर्म की आज़ादी और अपने धर्म का प्रचार करने के अधिकार को मौलिक अधिकार माना था

 संवैधानिक दृष्टिकोण : 

  • अनुच्छेद 25 से 28 : प्रत्येक व्यक्ति को धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार
  • 42 वें संविधान संशोधन अधिनयम, 1976 द्वारा इसकी प्रस्तावना में ‘पंथ निरपेक्षता’ शब्द को जोड़ा गया।

राज्‍य विशेष  

 दिव्यांगों के लिए स्पेशल अदालतें

  • दिल्ली सरकार ने दिव्यांगों के लिए स्पेशल अदालतें स्थापित करने का फैसला लिया है। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

नई दिल्ली : 

  • राजधानी बनी: 1911
  • केंद्र शासित प्रदेश बना: 1956
  • विधानसभा वाला केंद्र शासित प्रदेश
  • 69वां CAA 1991: NCT दिल्ली अधिनियम और विधान सभा का गठन

PwDs हेतु विभिन्न सरकारी योजनाएं:

  • सुगम्य भारत अभियान, 2015
  • सहायक यंत्रों/उपकरणों की खरीद/फिटिंग के लिये दिव्यांग व्‍यक्तियों को सहायता योजना (ADIP), 1981
  • दीनदयाल दिव्यांग पुनर्वास योजना, 1999
  • दिव्यांग छात्रों के लिये राष्ट्रीय फैलोशिप, 2012-13
  • विशिष्ट दिव्यांगता पहचान परियोजना (UDID), 2016

अर्थव्यवस्था

उप-प्रणालियों के विकास के लिए प्रस्ताव आमंत्रित 

  • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और भारी उद्योग मंत्रालय (MHI) ने संयुक्त रूप से नई दिल्ली स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स निकेतन में आयोजित एक समारोह में EV उप-प्रणालियों के विकास के लिए प्रस्ताव आमंत्रित करने की घोषणा की।

EV क्षेत्र में भारत में किये जा रहे प्रयास:

  • ‘गो इलेक्ट्रिक अभियान’, 2019
  • नेशनल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन प्लान (NEMMP), 2013
  • भारत में निर्मित पहली इलेक्ट्रिक कार: लवबर्ड (Lovebird),  एड्डी इलेक्ट्रिक द्वारा
  • इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम (EMPS) 2024
  • फेम इंडिया स्कीम: 2015
  • नेशनल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन प्लान (NEMMP) 2020: 2013
  • PLI ऑटो स्कीम: 2021

पर्यावरण और जैव विविधता

COP16 का आयोजन

  • संयुक्त राष्ट्र जैवविविधता सम्मेलन (Conference on Biodiversity : COP16) का आयोजन 21 अक्टूबर से 1 नवंबर, 2024 तक कोलंबिया के कैली में किया जा रहा है। 
  • इस सम्मेलन का उद्देश्‍य, प्रकृति की हानि को रोकने और उसकी भरपाई के लिए वैश्विक प्रयासों की समीक्षा करना है। 

संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता सम्मेलन : 

  • जैविक विविधता पर कन्वेंशन (CBD) के पक्षकारों देशों की बैठक
  • CBD "2050 तक प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने" की दृष्टि से जैव विविधता के संरक्षण के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय समझौता है
  • इस सम्मेलन को 1992 में रियो अर्थ समिट में अपनाया गया था
  • (COP1) 1994 में नासाउ, बहामास में हुआ था
  • संबंधित समझौते : 
  • कार्टाजेना प्रोटोकॉल ऑन बायोसेफ्टी (2000)
  • नागोया प्रोटोकॉल ऑन एक्सेस एंड बेनिफिट-शेयरिंग (2010)

रक्षा समाचार  

IAF & RSAF संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास 

  • पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा वायु सेना स्टेशन पर 21 अक्टूबर, 2024 को भारतीय वायु सेना (IAF) और सिंगापुर वायु सेना (RSAF) ने संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण (JMT) अभ्यास के 12वें संस्करण की शुरुआत की।
  • अभ्यास का द्विपक्षीय चरण 13 से 21 नवंबर 2024 तक आयोजित किया जाएगा ! 

भारत और सिंगापुर के बीच अन्य रक्षा अभ्यास : 

सेना: अभ्यास 'बोल्ड कुरुक्षेत्र' समुद्री: अभ्यास सिम्बेक्स

INS सुवर्णा अदन की खाड़ी में

  • INS सुवर्णा ने अदन की खाड़ी में अपनी समुद्री डकैती रोधी तैनाती के दौरान परिचालनात्मक बदलाव के लिए 19-21 अक्टूबर, 2024 तक तंजानिया के दार-एस-सलाम बंदरगाह का दौरा किया। 

भारतीय नौसेना : 

  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर
  • आदर्श वाक्य: “सम नो वरुणः”
  • प्रमुख: एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी

14वें अखिल भारतीय नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड सम्मेलन का उद्घाटन

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर के महात्मा मंदिर में 14वें अखिल भारतीय नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड सम्मेलन का उद्घाटन किया।
  • होमगार्डों की नियुक्ति होमगार्ड अधिनियम और राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के नियमों के अंतर्गत की जाती है।

छठे भारत-सिंगापुर रक्षा मंत्रियों की वार्ता

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सिंगापुर के रक्षा मंत्री डॉ. एनजी इंग हेन ने नई दिल्ली में छठे भारत-सिंगापुर रक्षा मंत्रियों की वार्ता की सह-अध्यक्षता की, जिसमें रक्षा सहयोग बढ़ाने और आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा पर ध्यान केंद्रित किया गया।

सिंगापुर : 

  • स्थित : मलय प्रायद्वीप के दक्षिणी सिरे पर
  • पश्चिम में मलक्का जलडमरूमध्य, दक्षिण में सिंगापुर जलडमरूमध्य, उत्तर में दक्षिण चीन सागर और उत्तर में जोहोर जलडमरूमध्य से घिरा है।
  • राजधानी: सिंगापुर सिटी
  • मुद्रा: सिंगापुर डॉलर
  • राष्ट्रपति: थर्मन शनमुगरत्नम
  • प्रधानमंत्री : लॉरेंस वोंग
  • यात्रा : 4- 5 सितंबर 2024 
  • PM मोदी करीब 6 साल बाद सिंगापुर का दौरा कर रहे हैं

चौथी परमाणु ऊर्जा संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी का जलावतरण 

  • भारत ने विशाखापत्तनम में शिप बिल्डिंग सेंटर (SBC) में अपनी चौथी परमाणु ऊर्जा संचालित बैलिस्टिक मिसाइल (SSBN) पनडुब्बी, जिसका कोड नाम एस4* है, का जलावतरण किया।
  • अन्य 3 SSBN INS अरिहंत INS अरिघात INS अरिदमन है। 

खेल समाचार  

भारत चार ATP चैलेंजर टूर प्रतियोगिताओं की मेजबानी करेगा

  • अखिल भारतीय टेनिस संघ (AITA) ने घोषणा की है कि भारत चार ATP चैलेंजर टूर प्रतियोगिताओं की मेजबानी करेगा, जिनकी शुरुआत चेन्नई से होगी, इसके बाद 10 फरवरी से 2 मार्च तक बेंगलुरु, पुणे और दिल्ली में प्रतियोगिताएं होंगी।

ग्रैंड स्लैम विजेता, 2024 

       ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन फ्रेंच ओपन विंबलडन US ओपन
पुरुष एकल जैनिक सिनर कार्लोस अलकराज कार्लोस अलकराज जैनिक सिनर
        महिला एकल एरीना सबैलेन्का इगा स्विएटेक बारबोरा क्रेजीकोवा एरीना सबैलेन्का

तीरंदाजी विश्व कप 2024

  • तीरंदाजी विश्व कप 2024 में, भारत की दीपिका कुमारी ने मैक्सिको के त्लाक्सकाला में महिला रिकर्व वर्ग में रजत पदक जीता।

भारतीय तीरंदाजी संघ : 

स्थापना: 8 अगस्त 1973 मुख्यालय: नई दिल्ली अध्यक्ष: अर्जुन मुंडा

ICC महिला टी20 विश्व कप 2024

  • लॉरा वोल्वार्ड्ट को ICC महिला टी20 विश्व कप 2024 में टीम ऑफ द टूर्नामेंट का कप्तान चुना गया।

महिला टी20 विश्व कप 2024 टीम : 

  • लौरा वोल्वार्ड्ट (दक्षिण अफ्रीका, कप्तान), तज़मिन ब्रिट्स (दक्षिण अफ्रीका), डैनी व्याट-हॉज (इंग्लैंड), मेली केर (न्यूजीलैंड), हरमनप्रीत कौर (भारत), डिएंड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज), निगार सुल्ताना जोटी (बांग्लादेश, विकेटकीपर), अफी फ्लेचर (वेस्टइंडीज), रोज़मेरी मैयर (न्यूजीलैंड), नॉनकुलुलेको म्लाबा (दक्षिण अफ्रीका), मेगन शुट्ट (ऑस्ट्रेलिया)

चर्चित चेहरा   

न्यायमूर्ति जयंत नाथ

  • सर्वोच्च न्यायालय ने न्यायमूर्ति जयंत नाथ को 65 वर्ष की सेवानिवृत्ति आयु प्राप्त करने के बावजूद दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (DERC) के अध्यक्ष पद पर बने रहने की अनुमति दी।

 लुओंग कुओंग

  • लुओंग कुओंग को वियतनाम का राष्ट्रपति चुना गया है।

वियतनाम : 

राजधानी: हनोई

मुद्रा: वियतनामी डोंग

आरोही ड्रैगन की भूमि के रूप में जाना जाता है

सीमावर्ती क्षेत्र: चीन, लाओस, कंबोडिया और प्रशांत महासागर का पूर्वी सागर (दक्षिण चीन सागर)

अजय कुमार सिंह

  • अजय कुमार सिंह झारखंड के नए DGP नियुक्त।

झारखंड : 

स्थापना दिवस: 15 नवंबर राज्यपाल: संतोष गंगवार मुख्यमंत्री: हेमंत सोरेन

अभ्युदय जिंदल

  • इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (ICC) ने अभ्युदय जिंदल को अपना नया अध्यक्ष नियुक्त किया।

इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (ICC) : 

स्‍थापना : 1925  संस्थापक: घनश्याम दास बिड़ला

Latest Courses