GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Mon 21 Oct, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार  

 

दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ 

  • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में 21 अक्टूबर 2024 को डॉ अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर (Dr. Ambedkar International Centre : DAIC), नई दिल्ली में "शहरी भूमि अभिलेखों के सर्वेक्षण-पुनः सर्वेक्षण में आधुनिक तकनीक का उपयोग" विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। 
  • दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन का आयोजन भूमि संसाधन विभाग द्वारा किया जा रहा है। 

डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (DILRMP) : 

  • केंद्रीय क्षेत्र की योजना है  
  • 28 राज्यों और 8 संघ राज्य क्षेत्रों में भूमि अभिलेखों के आधुनिकीकरण में अग्रणी
  • शुरूआत : 2008 
  • पहल का उद्देश्य : भूमि विवादों और धोखाधड़ी वाले लेन-देन को कम करके नागरिकों को सशक्त बनाना

15वें ITU कैलिडोस्कोप अकादमिक सम्मेलन का आयोजन

 

  • 15वें ITU(अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ/International Telecommunication Union) कैलिडोस्कोप अकादमिक सम्मेलन का आयोजन  21 अक्टूबर, 2024 से नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जायेगा। 
  • सम्‍मेलन में 5G, AI, IoT और क्वांटम संचार में नवाचार पर ध्यान केंद्रित किया जायेगा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • सम्‍मेलन का विषय : “एक सतत विश्व के लिए नवाचार और डिजिटल परिवर्तन”
  • आयोजित : अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU)  द्वारा
  • आयोजन : 21 से 23 अक्टूबर, 2024 तक 
  • ITU कैलिडोस्कोप एक वार्षिक कार्यक्रम
  • यह शिक्षा और उद्योग के बीच की खाई को पाटने में सहायक रहा है
  • स्थापना : 2008 

ITU : स्थापना: 17 मई 1865, मुख्यालय: जिनेवा, स्विटजरलैंड, महासचिव: डोरेन बोगदान-मार्टिन

"मेडिसिन अपडेट BJMFCON 2024" का उद्घाटन

 

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने बिहार एवं झारखंड मेडिकल फोरम द्वारा आयोजित "मेडिसिन अपडेट BJMFCON 2024" का उद्घाटन किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में 'स्मारिका एवं BJMF निर्देशिका' का विमोचन किया।
  • प्रथम मेडिसिन अपडेट 2023 में आयोजित किया गया था।

भारत में स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण योजनाएं/कार्यक्रम 

  • जननी सुरक्षा योजना, 2005
  • मिशन इंद्रधनुष, 2014
  • पोषण अभियान, 2018 
  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, 2017 
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, 2013 
  • आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, 2021

राज्‍य विशेष  

मिशन बसुंधरा 3.0 लॉन्च 

 

  • असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने स्वदेशी लोगों को भूमि अधिकार प्रदान करने के लिए गुवाहाटी में मिशन बसुंधरा 3.0 लॉन्च किया है।
  • 2021 में मिशन बसुंधरा की शुरुआत की गई। 

असम : 

  • सबसे लंबी नदी: ब्रह्मपुत्र
  • स्थापना: 2 दिसंबर 1963
  • बायोस्फीयर रिजर्व: डिब्रू-सैखोवा (डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया जिले) और मानस
  • राज्य पक्षी: सफेद पंखों वाला बत्तख
  • राज्य पशु: एक सींग वाला गैंडा
  • त्यौहार: बोहाग बिहू, हाथी महोत्सव, देहिंग पटकाई, चाय महोत्सव, अंबुबाची मेला

सरकारी योजनाएँ

 

‘ई-श्रम-वन स्टॉप सॉल्यूशन’ प्लेटफॉर्म लॉन्च

 

  • केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया 21 अक्टूबर 2024 को ‘ई-श्रम-वन स्टॉप सॉल्यूशन’ लॉन्च किया।
  • इसका उद्देश्‍य असंगठित श्रमिकों को विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं और सरकारी कार्यक्रमों तक सुगम पहुंच प्रदान करना है। 

ई-श्रम पोर्टल : 

  • लॉन्च: 26 अगस्त, 2021
  • लॉन्च: श्रम और रोजगार मंत्रालय
  • भारत में असंगठित श्रमिकों के लिए एक व्यापक मंच प्रदान करने के लिए असंगठित श्रमिकों का राष्ट्रीय डेटाबेस

RCS-UDAN के आठ वर्ष 

 

  • क्षेत्रीय संपर्क योजना - उड़े देश का आम नागरिक (RCS-UDAN) ने 21 अक्टूबर को अपने शुभारंभ के आठ वर्ष पूरे किए।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

7 वर्षों की अवधि में, उड़ान योजना के विभिन्न संस्करणों का शुभारंभ किया गया :- 

  • उड़ान 1.0: पांच एयरलाइन कंपनियों को 70 हवाई अड्डों (जिनमें 36 नए चालू हवाई अड्डे शामिल हैं) के लिए 128
  • उड़ान मार्ग दिए गएउड़ान 2.0: 73 कम सेवा वाले क्षेत्रों और कम सेवा वाले हवाई अड्डों की घोषणा की गई और पहली बार हेलीपैड भी जोड़े गए।
  • उड़ान 3.0: पर्यटन मंत्रालय के साथ समन्वय करके, पर्यटन मार्गों को शामिल किया गया। वाटर एयरोड्रोम्स को जोड़ने के लिए सीप्लेन के अलावा, उत्तर-पूर्व क्षेत्र के कई मार्ग इस योजना के दायरे में आए।
  • उड़ान 4.0: उत्तर-पूर्व क्षेत्र, पहाड़ी राज्यों और द्वीपों को बढ़ावा दिया गया। हेलीकॉप्टर और सीप्लेन के संचालन को शामिल किया गया।उड़ान संस्करण 5 – 5.0, 5.1, 5.2, 5.3 और 5.4
  • उड़ान 5.0 में श्रेणी-2 (20-80 सीटें) और श्रेणी-3 (80 से ज़्यादा सीटें) विमानों पर ध्यान केंद्रित किया गया
  • नागर विमानन मंत्रालय ने 21 अक्‍टूबर 2016 को उड़ान योजना का शुभारंभ किया था।
  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इसके अंतर्गत 27 अप्रैल 2017 को पहली विमान सेवा का उद्धाटन किया था। 

अर्थव्यवस्था और बैंकिंग

 

एकीकृत भुगतान इंटरफेस की शुरुआत 

 

  • राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने मालदीव में भारत के एकीकृत भुगतान इंटरफेस की शुरुआत की घोषणा की।
  • इस वर्षअगस्त में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की यात्रा के दौरान मालदीव में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस को लागू करने के लिए दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे।

एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस (UPI)

  • प्रारंभ: 11 अप्रैल 2016 (मुंबई में RBI के पूर्व गवर्नर डॉ. रघुराम राजन द्वारा)
  • विकास: भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा
  • कई बैंकिंग सुविधाओं को एक ही ऐप्लिकेशन में एकीकृत करती है।
  • डेबिट या क्रेडिट कार्ड के बिना मोबाइल से भुगतान किया जा सकता है।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी 

 

'इंडियाब' के आंकड़े जारी

 

  • केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने विश्‍व के सबसे बड़े सर्वेक्षण, ICMR-इंडिया डायबिटीज 'इंडियाब'/INDIAB अध्ययन से जम्मू के आंकड़े जारी किए, जिसमें जम्मू और कश्मीर सहित भारत में मधुमेह की व्यापकता का आकलन किया गया है।

मधुमेह :  

  • एक गैर-संचारी रोग है
  • मधुमेह हो सकता है:जब अग्न्याशय पर्याप्त इंसुलिन नहीं बनाता या शरीर इंसुलिन का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता

प्रकार: मधुमेह तीन प्रकार : 

  • टाइप (Type)-1: ‘किशोर-मधुमेह’ -14-16 वर्ष की आयु के बच्चों को प्रभावित करता है
  • टाइप (Type)-2: मानव शरीर के इंसुलिन के उपयोग के तरीके को प्रभावित करता है- अधिकतर 45 वर्ष की आयु से अधिक के लोगों में पाया जाता है
  • गर्भावस्था के दौरान मधुमेह
  • विश्व मधुमेह दिवस : 14 नवंबर
  • इन्सुलिन की खोज : “सर फ्रेडरिक बैंटिंग” ने “चार्ल्स बेस्ट” के साथ मिलकर वर्ष 1922 में 

रक्षा समाचार  

भारत-ओमान नौसैनिक अभ्यास नसीम-अल-बह्र

 

  • INS त्रिकांड और डोर्नियर समुद्री गश्ती विमान ने 13 से 18 अक्टूबर, 2024 तक गोवा के तट पर ओमान के पोत अल सीब के साथ भारत-ओमान नौसैनिक अभ्यास नसीम-अल-बह्र में भाग लिया।

भारत और ओमान के बीच अन्य रक्षा अभ्यास : 

ईस्टर्न ब्रिज अभ्यास अल नजाह अभ्यास 

खेल समाचार  

ICC महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप 2024

 

  • ICC महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप 2024 में, न्यूजीलैंड ने दुबई के दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना प्रथम महिला टी-20 विश्व कप खिताब जीता।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • संस्करण: 9वां  
  • बांग्लादेश में आंतरिक संघर्ष के कारण संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित
  • विजेता: न्यूज़ीलैंड
  • उपविजेता: दक्षिण अफ़्रीका
  • प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़: अमेलिया केर (न्यूज़ीलैंड)
  • प्लेयर ऑफ़ द मैच (फ़ाइनल): अमेलिया केर (न्यूज़ीलैंड)
  • सर्वाधिक रन: लॉरा वोल्वार्ड्ट (दक्षिण अफ़्रीका - 223 रन)
  • सर्वाधिक विकेट: अमेलिया केर (न्यूज़ीलैंड - 15 विकेट)
  • सर्वाधिक ICC महिला T20 विश्व कप खिताब: ऑस्ट्रेलिया (6 बार)
  • प्रथम आयोजक: इंग्लैंड (2009)

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) : स्थापना: 1909, मुख्यालय: दुबई-यूएई, अध्यक्ष: ग्रेग बार्कले

27वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता 

 

  • रायपुर में 27वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता संपन्न हुई, जिसमें छत्तीसगढ़ 174 पदकों के साथ प्रथम स्थान पर रहा, जबकि केरल 103 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर तथा मध्य प्रदेश 88 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता:

वन विभाग के खिलाड़ियों के बीच होने वाली एक प्रतिस्पर्धा है 26वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ 11वीं बार ओवर ऑल चैंपियन बना।

महत्वपूर्ण दिवस  

 

विश्व आयोडीन अल्पता दिवस

 

  • प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को विश्व आयोडीन अल्पता दिवस (वैश्विक आयोडीन अल्पता विकार निवारण दिवस) मनाया जाता है। 
  • इस दिवस का उद्देश्‍य स्वास्थ्य के लिए आयोडीन के महत्व और इसकी कमी से होने वाले खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। 

विविध 

चक्रवाती तूफान ‘डाना’

 

  • मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान ‘डाना’ का रूप ले सकता है।
  • चक्रवात ‘दाना’ का अरबी में अर्थ है एक सुंदर, कीमती मोती, यह नाम कतर ने दिया है।

विभिन्न क्षेत्रों में चक्रवातों के नाम : 

  • टाइफून: चीन सागर और प्रशांत महासागर
  • हरिकेन : अटलांटिक और पूर्वी, मध्य प्रशांत महासागर
  • टारनेडो : दक्षिणी अमेरिका, पश्चिमी अफ्रीका
  • विली-विली: ऑस्ट्रेलिया
  • उष्णकटिबंधीय चक्रवात: हिंद महासागर

Latest Courses