GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sun 20 Oct, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार 

"रबी अभियान 2024" के लिए कृषि पर एक 'दिन के राष्ट्रीय सम्मेलन' का उद्घाटन

  • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने "रबी अभियान 2024" के लिए कृषि पर एक 'दिन के राष्ट्रीय सम्मेलन' का उद्घाटन पूसा, नई दिल्ली में किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने किसान एवं उपभोक्ता के अंतर को कम करने की जरूरत पर जोर दिया। 
  • सम्‍मेलन में उन्‍होंने ‘कृषि चौपाल’ शुरू करने की योजना का अनावरण किया, जिसका उद्देश्य कृषि अनुसंधान में प्रयोगशाला-से-भूमि अंतर को कम करना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • कृषि राज्य का विषय है

खेती के लिए 6 सूत्रीय रणनीति : 

  • उत्पादन बढ़ाना, उत्पादन की लागत घटाना, उत्पादन के ठीक दाम देना, प्राकृतिक आपदा में सरकार फसल बीमा जैसी योजना के माध्यम से नुकसान की भरपाई करती है राहत देती है,  फसलों का विविधकरण और छटवां प्राकृतिक खेती जैसी योजना को प्रारभ करना

भारत में फसलों का मौसम : 

तीन मुख्य फसल मौसम : ख़रीफ़, रबी और ज़ैद ,

ख़रीफ़ : 

  • बुआई : जून/जुलाई 
  • कटाई : सितंबर-अक्टूबर 
  • प्रमुख फसलें : धान, सोयाबीन, मूंग, तूर (अरहर) मक्का, ज्वार, बाजरा, उड़द, कपास, जूट, मूंगफली और सोयाबीन

रबी : 

  • बुआई : अक्टूबर-दिसंबर 
  • कटाई : मार्च/अप्रैल 
  • प्रमुख फसलें: जौ, मटर, सूरजमुखी, सरसों, गेहूं चना 

जायद : 

  • रबी फ़सलों की कटाई के बाद और ख़रीफ़ फ़सलों की बुआई से पहले की अवधि
  • प्रमुख फसलें: खीरा, सब्जियाँ, चारा फसलें, तरबूज और खरबूजा

ITU -WTSA  में भारत की नेतृत्वकारी भूमिकाएँ

  • भारत के उम्मीदवारों को नई दिल्ली में WTSA में ITU के मानकीकरण क्षेत्र के सभी 10 अध्ययन समूहों में नेतृत्व की भूमिकाओं के लिए चुना गया, जिसमें संचालन, आर्थिक नीतियां, सुरक्षा और भविष्य के नेटवर्क जैसे क्षेत्र शामिल हैं। 
  • भारत ने एक समूह में अपना अध्यक्ष पद बरकरार रखा है और अन्य सभी 9 अध्ययन समूहों में उपाध्यक्ष पद हासिल किया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • भारत नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) की विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा (WTSA) 2024 की मेज़बानी कर रहा है।
  • उद्घाटन : 15 अक्टूबर 2024, प्रधानमंत्री
  • समापन : 24 अक्टूबर 2024 
  • WTSA एशिया-प्रशांत क्षेत्र में पहली बार आयोजित हो रहा है  
  • WTSA-24 में 160 से अधिक देशों के 3700 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए(अब तक की सबसे अधिक संख्या)

अध्ययन समूह : 

  • दूरसंचार प्रौद्योगिकियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानकों को विकसित करने के लिए विशेषज्ञों का तकनीकी समूह है
  • ITU  : स्थापना: 17 मई 1865, मुख्यालय: जिनेवा, स्विटजरलैंड, महासचिव: डोरेन बोगदान-मार्टिन
  • ITU  : International Telecommunication Union
  • WTSA  : World Telecommunication Standardization Assembly

‘हमारे विशेषज्ञों से पूछें’ का प्रथम एपिसोड लॉन्च

  • राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग (National e-Governance Division : NeGD) ने भारत के डिजिटल वॉलेट डिजिलॉकर पर केंद्रित लाइव श्रृंखला ‘हमारे विशेषज्ञों से पूछें’ का प्रथम एपिसोड लॉन्च किया।
  • इस श्रृंखला का उद्देश्य डिजिटल इंडिया के अंतर्गत आने वाली प्रमुख परियोजनाओं की जानकारी को साझा करना है।

डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म : 

  • कागज-मुक्त पहल का हिस्सा है  
  • लॉन्च : 2015
  • डिजिटल इंडिया कार्यक्रम  के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय (MeitY) की एक प्रमुख पहल है।

लाइटहाउस पर्यटन कॉन्क्लेव 2024

  • पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने लाइटहाउस पर्यटन की विशाल संभावनाओं का पता लगाने के उद्देश्‍य से पुरी में दूसरे राष्ट्रीय लाइटहाउस महोत्सव के दौरान लाइटहाउस पर्यटन कॉन्क्लेव 2024 की मेजबानी की। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

लाइटहाउस महोत्‍सव : 

  • 2024 का आयोजन : 19-20 अक्टूबर 2024 
  • आयोजित : केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा 
  • प्रथम लाइटहाउस फेस्टिवल का आयोजन : 23 से 25 सितंबर, 2023, मध्य गोवा के फोर्ट अगुआदा में
  • महोत्‍सव भारत की समृद्ध समुद्री विरासत का जश्न मनाता है

लाइटहाउस या प्रकाशस्तंभ : 

  • एक ऊंची इमारत होती है, जो समुद्रतट, द्वीपों, चट्टानों, या नदियों और झीलों के किनारे बनाई जाती है
  • सबसे ऊँचा लाइटहाउस : तांगसेरी लाइटहाउस- कोल्लम, केरल, अंग्रेज़ों द्वारा निर्मित
  • औपनिवेशिक काल का प्राचीन  लाइटहाउस : महाबलीपुरम लाइटहाउस-तमिलनाडु, पल्लव वंश के महेंद्र पल्लव द्वारा निर्मित 
  • चंद्रभागा : ओडिशा,  कोणार्क मंदिर के समीप
  • अगुआड़ा किला लाइटहाउस : गोवा, पुर्तगाली द्वारा निर्मित

राज्‍य विशेष  

अंतरराष्ट्रीय मैराथन को हरी झंडी 

  • मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ने श्रीनगर में कश्मीर घाटी की प्रथम अंतरराष्ट्रीय मैराथन को हरी झंडी दिखाई।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • प्रतियोगिता में 59 विदेशी अंतर्राष्ट्रीय एथलीटों सहित 2 हजार एथलीट हिस्सा लेंगे। 
  • एथलीट 42 किलोमीटर की फुल और 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन दौड़ेंगे।
  • तियोगिता में 29 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और 13 देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

मैराथन : 

  • एक लंबी दूरी की पैदल दौड़ है] दूरी : 42.195 किलोमीटर (26 मील 385 गज)

अर्थव्यवस्था

GST दर युक्तिकरण पर मंत्रिसमूह की बैठक

  • GST दर युक्तिकरण पर मंत्रिसमूह (Group of Ministers : GoM) ने 20 लीटर की पैकेज्ड पेयजल बोतलों, साइकिलों और व्यायाम नोटबुक पर कर की दर को घटाकर 5% करने तथा उच्च गुणवत्ता वाली कलाई घड़ियों पर कर बढ़ाने की सिफारिश की।

वस्तु एवं सेवा कर (GST) : 

  • व्यापक अप्रत्यक्ष कर है।
  • कर स्लैब: 5%, 12%, 18%, और 28%
  • अधिनियमित ('एक राष्ट्र एक कर' प्रारूप के तहत): 1 जुलाई, 2017, 101वें संवैधानिक संशोधन के माध्यम से

पर्यावरण और जैव विविधता

कृषि में जल की कमी पर रोम घोषणा को अपनाया

  • खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) तथा कृषि में जल की कमी पर वैश्विक फ्रेमवर्क (WASAG) के प्रतिनिधिमंडल प्रमुखों और साझेदारों ने कृषि में जल की कमी पर रोम घोषणा को अपनाया, जिसका उद्देश्य जल की कमी को दूर करना है।
  • जल संकट की चुनौतियों से निपटने में देशों को सहायता देने के उद्देश्‍य से 2016 में माराकेच में संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में WASAG की शुरुआत की गई थी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • संयुक्त राष्ट्र (UN) के अनुमान के अनुसार, 2050 तक आधी से अधिक वैश्विक आबादी वर्ष कम से कम एक महीने जल की कमी के जोखिम वाले क्षेत्रों में रहेगी
  • कृषि - जो 70 प्रतिशत से अधिक ताजे पानी का उपयोग करती है - विशेष रूप से जल की कमी के प्रति संवेदनशील है।
  • एफएओ के महानिदेशक : क्यू डोंग्यू
  • वर्ष 2024 संयुक्त राष्ट्र परिवार खेती दशक (UNDFF) 2019-2028 का आधा पड़ाव है, जिसे 20 दिसंबर, 2017 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा सर्वसम्मति से अपनाया गया था और 104 देशों द्वारा समर्थित किया गया था।

खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) : 

  • स्थापना : 1945, मुख्यालय: रोम-इटली, महानिदेशक : क्यू डोंगयुफ़

खेल समाचार  

ऑस्ट्रेलियाई मोटोजीपी स्प्रिंट रेस

  • स्पेन के जॉर्ज मार्टिन ने फिलिप आइलैंड में ऑस्ट्रेलियाई मोटोजीपी स्प्रिंट रेस में शीर्ष स्‍थान प्राप्‍त किया है। 

 20वीं एशियाई महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप

  • 20वीं एशियाई महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 1 से 10 दिसंबर 2024 तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में किया जायेगा। 

 हैंडबॉल : 

हैंडबॉल : 

  • हैंडबॉल कोर्ट 40 मीटर लंबा और 20 मीटर चौड़ा
  • सात खिलाड़ियों की दो टीमें होती हैं, इनमें से छह खिलाड़ी मैदान में होते हैं और एक गोलकीपर होता है

हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया : 

  • स्थापना: 10 अक्टूबर 1971
  • मुख्यालय: इंदौर
  • अध्यक्ष: दिग्विजय चौटाला

चर्चित चेहरा  

विजया रहाटकर 

  • विजया रहाटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग (National Commission for Women : NCW) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। रहाटकर इससे पहले 2016 से 2021 तक महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं।
  • अर्चना मजूमदार को राष्ट्रीय महिला आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) : 

सांविधिक निकाय है

गठन : 1992

संरचना : एक अध्यक्ष , 5 सदस्य और एक सदस्य-सचिव  कार्यकाल : अध्यक्ष और प्रत्येक सदस्य तीन वर्ष 

महत्‍वपूर्ण दिवस  

"विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस"

  • प्रतिवर्ष ऑस्टियोपोरोसिस के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्‍य से 20 अक्टूबर को "विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस" मनाया जाता है। 
  • ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी स्थिति है जो हड्डियों को कमजोर बनाती है और उनके फ्रैक्चर होने की संभावना को बढ़ाती है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • शुरुआत: यूनाइटेड किंगडम की नेशनल ऑस्टियोपोरोसिस सोसायटी द्वारा 1996 में 
  • वैश्विक प्रचारक: अंतरराष्ट्रीय ऑस्टियोपोरोसिस फ़ाउंडेशन 
  • 2024 की थीम : "नाजुक हड्डियों को कहें ना"

ऑस्टियोपोरोसिस

  • कैल्शियम और विटामिन D की कमी से हड्डियों की सघनता में कमी होने वाला रोग
  • सर्वाधिक प्रभावित: महिलाएं
  • हड्डियों से सम्‍बन्धित अन्‍य रोग 
  • ऑस्टियोमलेशिया: हड्डियों का नरम होना
  • ऑस्टियोपेनिया: अस्थि खनिज घनत्व (BMD) सामान्य स्तर से कम होना
  • ऑस्टियोआर्थराइटिस: अपक्षयी अस्थि जोड़ रोग

Latest Courses