GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sat 19 Oct, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार 

कर्मयोगी सप्ताह-राष्ट्रीय शिक्षण सप्ताह का शुभारंभ

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 19 अक्टूबर 2024 को नई दिल्ली में कर्मयोगी सप्ताह-राष्ट्रीय शिक्षण सप्ताह का शुभारंभ किया।
  • एनएलडब्ल्यू व्यक्तिगत प्रतिभागियों और मंत्रालयों, विभागों और संगठनों द्वारा जुड़ाव के विभिन्न रूपों के माध्यम से सीखने के लिए समर्पित होगा।

मिशन कर्मयोगी : 

  • शुरूआत : 2020
  • मिशन कर्मयोगी भारत में सिविल सेवा क्षमता निर्माण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम (NPCSCB) है
  • उद्देश्य: देश में सिविल सेवकों के लिए क्षमता निर्माण प्रक्रियाओं में सुधार करना
  • अध्यक्ष: प्रधानमंत्री
  • सम्‍बन्धित ऐप : iGOT(इंटीग्रेटेड गवर्नमेंट ऑनलाइन ट्रेनिंग)
  • 2024 सताप्‍ह का आयोजन : 19 से 25 अक्टूबर 2024 तक 

विमानन पार्क का उद्घाटन

  • केंद्रीय मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने नई दिल्ली में विमानन पार्क का उद्घाटन किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

विमानन क्षेत्र से जुड़ी पहल: 

  • उड़ान योजना 2016
  • डिजी यात्रा : 2022 
  • राष्ट्रीय नागरिक विमानन नीति, 2016
  • 2022 में  शुरू की गई

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) : 

  • स्थापना: 1 अप्रैल, 1995
  • यह एक वैधानिक निकाय है।
  • मुख्‍यालय : नई दिल्‍ली 
  • अध्यक्ष: संजीव कुमार
  • नोडल मंत्रालय: नागरिक उड्डयन मंत्रालय

“साइलेंट कन्वर्सेशन: फ्रॉम मार्जिन्स टू द सेंटर” के दूसरे संस्करण का उद्घाटन

  • केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर द्वारा नई दिल्ली में कला प्रदर्शनी “साइलेंट कन्वर्सेशन: फ्रॉम मार्जिन्स टू द सेंटर” के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया गया। 
  • चार दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (National Tiger Conservation Authority : NTCA) ने सांकला फाउंडेशन, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस के सहयोग से किया

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • प्रदर्शनी का उद्देश्य : आदिवासी समुदायों के संरक्षण के सिद्धांतों को पहचानना और इन समुदायों और पर्यावरण के बीच सह अस्तित्व संबंधों को उजागर करना
  • इस अवसर पर, “हिडन ट्रेजर्स: इंडियाज हेरिटेज इन टाइगर रिजर्व्स” नामक पुस्तक एवं “बिग कैट्स” नामक पत्रिका का भी विमोचन किया गया 
  • वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में 1,70,000 से अधिक गाँव वन क्षेत्रों के पास स्थित हैं
  • भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2021 के अनुसार देश में तीस करोड़ से अधिक लोग अपनी आजीविका के लिए वनों पर निर्भर हैं
  • बाघ संरक्षण के क्षेत्र में विश्व में पाए जाने वाले कुल बाघों की 75 प्रतिशत आबादी भारत में है
  • 2023 तक 55 बाघ अभयारण्यों में अनुमानित 3,682 बाघ थे

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) : 

  • वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत गठित वैधानिक निकाय
  • स्थापना: 2005, 
  • नोडल मंत्रालय: पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
  • अध्यक्ष: पर्यावरण और वन मंत्री

भारत-तुर्की मैत्री संघ के गठन की घोषणा

  • भारत और तुर्की के बीच संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्‍य से 16 अक्टूबर, 2024 को हैदराबाद में भारत-तुर्की मैत्री संघ (India-Turkey Friendship Association : ITFA) के गठन की घोषणा की गई। 

तुर्की : 

  • राजधानी: अंकारा
  • मुद्रा: तुर्की लीरा
  • सीमावर्ती देश: बुल्गारिया, ग्रीस, जॉर्जिया, आर्मेनिया, अज़रबैजान, ईरान, इराक और सीरिया

बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006

  • सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 एक सामाजिक कानून है, जिसकी सफलता के लिए सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। न्यायालय ने समुदाय द्वारा संचालित रणनीतियों के महत्व पर जोर दिया और अभियोजन के बजाय रोकथाम पर अधिक ध्यान केंद्रित किया।

राज्‍य विशेष  

किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को मुफ्त डायलिसिस सेवा

  • हरियाणा सरकार राज्य में किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को मुफ्त डायलिसिस सेवा उपलब्ध कराएगी। 
  • यह घोषणा हरियाणा के नवगठित मंत्रिमंडल की प्रथम औपचारिक बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सिद्धू ने की।

हरियाणा 

  • स्थापना : नवंबर, 1966
  • राजधानी : चंडीगढ़
  • हरियाणा की सीमा को स्पर्श करने वाले राज्य : राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश
  • राजकीय पशु : कृष्ण मृग या काला हिरण
  • राजकीय पक्षी : काला तीतर
  • राजकीय नृत्य : सांग
  • सबसे ऊँची पहाड़ी :मोरनी हिल्स
  • गोलिक स्थिति : 27°39 से 30°35'5" उत्तरी अक्षांश व 74°27'8" से 77°36'5" पूर्वी देशांतर

राष्ट्रीय उद्यान: 

  • सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान, जिला गुड़गांव
  • कलेसर राष्ट्रीय उद्यान

अनुसूचित जाति आरक्षण में कोटा के अंदर कोटा लागू

  • हरियाणा ने अनुसूचित जाति आरक्षण में कोटा के अंदर कोटा लागू करने की घोषणा की।

भारत में आरक्षण

संवैधानिक प्रावधान:

  • अनुच्छेद 15 (4): राज्य को सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की उन्नति के लिए कानून और प्रावधान बनाने का अधिकार है।
  • अनुच्छेद 16 (4): यदि राज्य/सरकार को लगता है कि राज्य की सेवाओं में पिछड़े वर्गों का पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं है तो सरकार उनके लिए नियुक्तियां या पद आरक्षित कर सकती है।
  • भाग XVI: अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBCs) जैसे कुछ वर्गों के लिए विशेष प्रावधान 
  • अनुच्छेद 243D: पंचायतों में अनुसूचित जनजातियों के लिए सीटों का आरक्षण
  • अनुच्छेद 233T: प्रत्येक नगरपालिका में SC और ST के लिये सीटों के आरक्षण का प्रावधान
  • अनुच्छेद 335: संघ या राज्य के कार्यों से संसक्त सेवाओं और पदों के लिए नियुक्तियां करने में प्रशासन कार्य पटुता बनाए रखने की संगति के अनुसार अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के सदस्यों के दावों का ध्यान रखा जायेगा।
  • 103वां संविधान संशोधन अधिनियम, 2019: सामान्य जातियों के लिए आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग (EWS) को सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए 10% आरक्षण
  • मंडल आयोग की रिपोर्ट: ओबीसी के लिए सरकारी नौकरियों में 27% आरक्षण

नोट: भारत में धर्म आधारित आरक्षण का प्रावधान नहीं है। 

अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में 'पिंक अलार्म' लगाए गए

  • मध्य प्रदेश में अपनी तरह की प्रथम पहल के तहत दतिया के सरकारी जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में 'पिंक अलार्म' लगाए गए । 
  • महिलाओं की सुरक्षा के लिए यह सुविधा देने वाला यह राज्य का प्रथम सरकारी अस्पताल है।

मध्‍य प्रदेश : 

  • राजधानी : भोपाल
  • राजकीय खेल : मलखंब
  • राजकीय नृत्य : राई
  • राजकीय पशु : बारहसिंघा
  • राज्य का अन्य नाम : हृदय प्रदेश, सोया प्रदेश, टाईगर स्टेट, तेंदुआ राज्य
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने राज्य के सरकारी स्कूलों के पाठ्यक्रम में रानी दुर्गावती को शामिल करने की घोषणा की।

तेलंगाना शिक्षा आयोग का गठन

  • तेलंगाना सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में सुधार और मजबूती लाने के उद्देश्‍य से तेलंगाना शिक्षा आयोग का गठन किया। 
  • आयोग का नेतृत्व सेवानिवृत्त IAS अधिकारी ए. मुरली करेंगे।

तेलंगाना : 

  • स्‍थापना : 2 जून 2014
  • सबसे ऊंची चोटी: डोली गुट्टा
  • सबसे लंबी नदी: गोदावरी
  • राज्य पशु: जिंका (हिरण)
  • राज्य पक्षी: पालपिट्टा
  • प्रमुख जनजातियाँ: सावरा, कोंडा डोरा, गदाबा, गोंडा, मन्ने डोरा, मुखा डोरा और कोया आदि।
  • राष्ट्रीय उद्यान: मृगावनी, महावीर हरिणा वनस्थली, कासु ब्रह्मानंद रेड्डी
  • प्रसिद्ध लोक नृत्य: पेरिनी शिवतांडवम, लामाडी, ढिम्सा नृत्य, गुसाडी नृत्य, डप्पू नृत्य आदि।

कर्नाटक में विद्यालयों एवं विश्वविद्यालय का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर

  • कर्नाटक सरकार ने घोषणा की कि सभी अनुसूचित जनजाति (ST) आवासीय विद्यालयों और रायचूर विश्वविद्यालय का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखा जाएगा।

कर्नाटक : 

  • राज्यपाल: थावर चंद गहलोत , राजधानी: बेंगलुरु , कर्नाटक राज्य दिवस: 1 नवंबर,प्रमुख त्‍योहार : युगाडी, हम्पी उत्सव
  • राष्ट्रीय उद्यान : बांदीपुर वन्यजीव अभयारण्य, नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान, मुदुमलई राष्ट्रीय उद्यान
  • यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल: हम्पी, पट्टाडकल में स्मारकों का समूह, होयसल के पवित्र समूह
  • प्रमुख जनजातियाँ: बेदार जनजाति, टोडा जनजाति, हक्की पिक्की जनजाति, जेनु कुरुबा जनजाति, कडु कुरुबा जनजाति, कट्टुनायकन जनजाति, कोंडा कपुस जनजाति, शोलागा जनजाति आदि।

मदरसों में संस्कृत को अनिवार्य विषय बनाने का प्रस्ताव

  • उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड (UMEB) ने राज्य भर के 416 मदरसों में संस्कृत को अनिवार्य विषय बनाने का प्रस्ताव दिया है। 
  • बोर्ड इसके लिए राज्य के संस्कृत विभाग के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेगा। 

उत्तराखंड : 

  • गठन की तिथि : 9 नवंबर, 2000
  • राजधानी : देहरादून
  • प्राचीन नाम : उत्तराँचल
  • राजकीय पशु : कस्तूरी मृग
  • राजकीय पर्व : हरेला
  • राजकीय लोककला : ऐपण
  • राजकीय पक्षी : मोनाल
  • अंतर्राष्ट्रीय सीमाएं : उत्तर में चीन (तिब्बत) और पूर्व में नेपाल 

प्रमुख दर्रे : 

  • ट्रेल्स पास : पिंडारी घाटी को मिलम घाटी से जोड़ता है। 
  • लिपुलेख : उत्तराखंड को तिब्बत से जोड़ता है, चीन के साथ व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण सीमा चौकी है, मानसरोवर के लिए तीर्थयात्री इसी दर्रे से होकर यात्रा करते हैं।
  • माना दर्रा: ग्रेटर हिमालय में स्थित है, तिब्बत को उत्तराखंड से जोड़ता है, सर्दियों के दौरान यह छह महीने तक बर्फ से ढका रहता है।
  • नीति दर्रा : उत्तराखंड को तिब्बत से जोड़ता है

अर्थव्यवस्था

टेक लीडर्स राउंडटेबल की अध्यक्षता

  • केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने मैक्सिको सिटी में ग्वाडलजारा में चैंबर ऑफ कॉमर्स में टेक लीडर्स राउंडटेबल की अध्यक्षता की।

मेक्सिको : 

  • राजधानी: मेक्सिको सिटी 
  • मुद्रा: मैक्सिकन पेसो 
  • राष्ट्रपति: एन्ड्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर 
  • सीमावर्ती देश: संयुक्त राज्य अमेरिका, ग्वाटेमाला, बेलीज़

अयुष्मान भारत PM-JAY के साथ ESI योजना के अभिसरण को मंजूरी

  • कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की चिकित्सा लाभ परिषद ने लाभार्थियों के लिए स्वास्थ्य सेवा पहुंच बढ़ाने के उद्देश्‍य से अयुष्मान भारत PM-JAY के साथ ESI योजना के अभिसरण को मंजूरी दी।

 कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) : 

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) : 

  • गठन : 24 फरवरी 1952, मुख्यालय: नई दिल्ली, नोडल मंत्रालय : श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार

AB PM-JAY : 

  • शुरूआत : 2018, केंद्र प्रायोजित योजना है, विश्‍व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना
  • द्वितीयक देखभाल और तृतीयक देखभाल के लिए प्रति परिवार 5 लाख रुपये प्रदान करती है

लेबनान को मानवीय सहायता

  • भारत ने लेबनान को 33 टन चिकित्सा आपूर्ति के रूप में मानवीय सहायता भेजने की घोषणा की, जिसमें फार्मास्यूटिकल उत्पाद शामिल हैं। 
  • पोर्टेबल RO इकाइयों के साथ 12 हेमोडायलिसिस मशीनों की पहली खेप भी पिपावाव से पोर्ट मोरेस्बी, पापुआ न्यू गिनी के लिए रवाना हुई।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

पापुआ न्यू गिनी : 

  • राजधानी: पोर्ट मोरेस्बी
  • मुद्रा: पापुआ न्यू गिनी किना
  • दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप

लेबनान : 

  • राजधानी: बेरूत
  • मुद्रा: लीरा या पाउंड
  • सीमावर्ती देश: सीरिया और इज़राइल

पर्यावरण और जैव विविधता

 उत्तरी अटलांटिक में सबसे बड़े संरक्षित समुद्री क्षेत्र की स्थापना को मंजूरी

  • पुर्तगाल के अज़ोरेस द्वीप समूह की क्षेत्रीय सभा ने अंतर्राष्ट्रीय संरक्षण लक्ष्यों को निर्धारित समय से पहले हासिल करने के लिए उत्तरी अटलांटिक में सबसे बड़े संरक्षित समुद्री क्षेत्र की स्थापना को मंजूरी दी।

30 बाय 30 लक्ष्य : 

  • कुनमिंग-मॉन्ट्रियल वैश्विक जैव विविधता ढांचे के लक्ष्य 3 के रूप में जाना जाने वाला यह लक्ष्य 2030 तक पृथ्वी की 30% भूमि और महासागर की रक्षा करने के लिए एक विश्वव्यापी पहल है।

रक्षा समाचार  

 INS  तीर  और ICGS  वीरा ने लंबी दूरी की प्रशिक्षण तैनाती पूरी की

  • भारतीय नौसेना के प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1TS) - INS  तीर  और ICGS  वीरा ने  16 अक्टूबर 24 को मनामा, बहरीन में अपनी लंबी दूरी की प्रशिक्षण तैनाती पूरी की। 

INS तीर : 

  • निर्माता : मझगांव डॉक लिमिटेड
  • कमीशन : 21 फरवरी 1986
  • कैडेट प्रशिक्षण जहाज है  
  • दक्षिणी नौसेना कमान के प्रथम  प्रशिक्षण स्क्वाड्रन का वरिष्ठ जहाज है।
  • INS  तीर का नाम HMIS तीर के नाम पर रखा गया है , जो रॉयल इंडियन नेवी का रिवर-क्लास फ्रिगेट है , जिसे पहले रॉयल नेवी से स्थानांतरित किया गया था, जहां उसने एचएमएस बैन (K256) के रूप में द्वितीय विश्व युद्ध में सेवा की थी।

ICGS वीरा : 

  • निर्माता : एलएंडटी, चेन्नई -कट्टुपल्ली
  • कमीशन : 15 अप्रैल 2019
  • सात अपतटीय गश्ती जहाजों की श्रृंखला में तीसरा है 
  • शाब्दिक अर्थ :बहादुर

भारतीय नौसेना : 

  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर
  • आदर्श वाक्य: “शं नो वरुणः”
  • प्रमुख: एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी

'सागर कवच' के अपने दूसरे संस्करण का आयोजन

  • भारतीय तटरक्षक बल ने 16-17 अक्टूबर 2024 को गुजरात और केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव के तटों पर सुरक्षा अभ्यास 'सागर कवच' के दूसरे संस्करण का आयोजन किया।प्रथम संस्‍करण का आयोजन 11 और 12 जुलाई 2024 को आंध्र प्रदेश के तट पर किया गया था।

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) : 

  • स्थापना: 1977 
  • मुख्यालय: नई दिल्ली 
  • आदर्श वाक्य: "वयं रक्षामः"
नोट : भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल का निधन 18 अगस्त, 2024 को चेन्नई में दिल का दौरा पड़ने से हो गया था

सैन्य अभ्यास ‘स्वावलंबन शक्ति’ का आयोजन 

  • भारतीय सेना की दक्षिणी कमान की सुदर्शन चक्र कोर द्वारा 17 से 22 अक्टूबर 2024 तक झांसी के निकट बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में कोर-स्तरीय सैन्य अभ्यास ‘स्वावलंबन शक्ति’ का आयोजन किया जा रहा है। 

भारतीय सेना : 

  • मुख्यालय : नई दिल्ली
  • सेना दिवस : 15 जनवरी 
  • सेना प्रमुख : जनरल उपेंद्र द्विवेदी (30वें)

भारतीय सेना के कमान : 

  • पश्चिमी कमान : चंडीगढ़
  • पूर्वी कमान : कोलकाता
  • उत्तरी कमान : उधमपुर
  • दक्षिणी कमान : पुणे
  • केंद्रीय कमान : लखनऊ
  • सेना प्रशिक्षण कमान : शिमला
  • दक्षिण-पश्चिमी कमान : जयपुर

खेल समाचार  

नौ हजार टेस्ट रन तक पहुंचने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज

  • भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली नौ हजार टेस्ट रन तक पहुंचने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने हैं। 

अन्य 3 भारतीय बल्लेबाज : 

सचिन तेंदुलकर राहुल द्रविड़ सुनील गावस्कर

WR शतरंज मास्टर्स का खिताब जीता।

  • भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव को हराकर WR शतरंज मास्टर्स का खिताब जीता। 

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE): 

  • स्‍थापना : 20 जुलाई 1924, पेरिस, फ्रांस
  • मुख्यालय: लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड
  • अध्‍यक्ष : अर्कडी ड्वोरकोविच

पुरस्कार और सम्मान

MARCA अमेरिका अवार्ड 

  • स्पेन स्थित मीडिया कंपनी द्वारा प्रस्तुत MARCA अमेरिका अवार्ड के प्रथम प्राप्तकर्ता मेस्सी बने। 
  • यह पुरस्कार मेस्सी के चैंपियनशिप से भरे करियर को मान्यता देता है। 

 मानवतावादी पुरस्कार 2024

  • प्रसिद्ध मानवतावादी और आध्यात्मिक नेता मोहनजी को 19 सितंबर, 2024 को जोहान्सबर्ग , दक्षिण अफ्रीका में आयोजित 9वें कॉन्शियस कंपनी अवार्ड्स में उनके वैश्विक मानवतावादी पुरस्कार 2024 के लिए विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।

चर्चित चेहरा  

मुबारक गुल

  • केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक मुबारक गुल को नई विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है।

जम्मू और कश्मीर : 

  • प्रमुख नदियाँ: सिंधु, झेलम, चिनाब, श्योक
  • राज्य पशु: कश्मीरी हिरण
  • अनुच्छेद 370 का निरस्तीकरण: 5 अगस्त, 2019

सौरव गांगुली

  • सौरव गांगुली को JSW स्पोर्ट्स का क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया गया है।

 विविध  

वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक (MPI) रिपोर्ट 2024 

  • संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ऑक्सफोर्ड गरीबी और मानव विकास पहल द्वारा संयुक्त रूप से "वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक 2024: संघर्ष के बीच गरीबी" प्रकाशित किया गया था।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • रिपोर्ट से पता चला है कि वैश्विक स्तर पर 110 करोड़ लोग अत्यधिक गरीबी में रह रहे हैं, जिनमें से लगभग आधे लोग संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में रहते हैं। 
  • भारत में अत्यधिक गरीबी में रहने वाले लोगों की संख्या सबसे अधिक है, इसके बाद पाकिस्तान, इथियोपिया, नाइजीरिया और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य का स्थान है।
  • UNDP : स्थापना: 1965, मुख्यालय: न्यूयॉर्क शहर, USA, प्रशासक: अचिम स्टेनर

Latest Courses