GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Fri 18 Oct, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार  

 "घोटालों से बचाओ" अभियान 

  • मेटा (फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप की पैरेंट कंपनी) ने भारत सरकार के प्रमुख मंत्रालयों इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY ), गृह मंत्रालय (MHA), सूचना और प्रसारण मंत्रालय (MIB) और भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के सहयोग से सुरक्षा अभियान "घोटालों से बचाओ" ("स्कैम से बचाओ") अभियान शुरू किया है। 
  • इस अभियान का उद्देश्‍य ऑनलाइन घोटालों के बढ़ते मामलों को दूर करने और साइबर सुरक्षा को बढ़ाने के उद्देश्‍य से सरकार की प्रतिबद्धता के साथ घोटालों और साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते खतरे से निपटना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

साइबर अपराधों से निपटने के प्रमुख सरकारी पहल :

  • राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा नीति (NCSP) : 2013
  • साइबर सुरक्षित भारत पहल : 2018
  • भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र : 2018
  • साइबर स्वच्छता केंद्र : 2017
  • ‘सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000’ के तहत प्रावधान 
  • ‘कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In)’ की स्थापना : 2004  
  • ‘भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र’ I4C : 2018

I4C के स्‍थापना दिवस (10 सितंबर) के अवसर पर साइबर अपराध से सम्‍बन्धित विभिन्‍न पहलों का शुभारंभ किया गया जो कि निम्‍न है- 

  • साइबर धोखाधड़ी न्यूनीकरण केंद्र (CFMC)
  • समन्वय प्लेटफॉर्म (संयुक्त साइबर अपराध जांच सुविधा प्रणाली)
  •  'साइबर कमांडो' कार्यक्रम 

मेटा : स्थापना: 2004, मुख्यालय: संयुक्त राज्य अमेरिका, CEO : मार्क जुकरबर्ग

प्रथम  स्व-संचालित इनडोर वायु गुणवत्ता मॉनिटर पवन चित्र का अनावरण

  • केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर CSIR-NIIST द्वारा विकसित भारत के प्रथम  स्व-संचालित इनडोर वायु गुणवत्ता मॉनिटर पवन चित्र का अनावरण किया।
  • पवन चित्र प्रौद्योगिकी, परंपरा और कला के एक शक्तिशाली मिश्रण का प्रतीक है, इसे स्थानीय रूप से उपलब्ध सामग्रियों से तैयार किया गया है और प्रकाश संश्लेषण की प्राकृतिक प्रक्रिया की नकल करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI): 

  • शुभारंभ : सितंबर 2014 
  • स्वच्छ भारत अभियान पहल का हिस्सा था  
  • निम्नलिखित आठ प्रमुख वायु प्रदूषकों की निगरानी की जाती है:- 
  • कणिकीय पदार्थ (PM10), कणिकीय पदार्थ (PM2.5), नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (NO2), सल्फर डाइऑक्साइड (SO2), कार्बन मोनोऑक्साइड (CO), ओजोन (O3), अमोनिया (NH3) एवं सीसा (Pb)
  • AQI के छह श्रेणियां : अच्छा(0–50), संतोषजनक((51-100) , मध्यम प्रदूषित(101–200), खराब(201-300), बहुत खराब(301-400) और गंभीर(401-500)

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) : 

  • स्थापना: 1942
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • अध्यक्ष: नरेंद्र मोदी

प्रथम कोयला गैलरी का अनावरण 

  • केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र में प्रथम कोयला गैलरी का अनावरण किया। 
  • प्रदर्शनी ‘ब्लैक डायमंड – अनवीलिंग द डेप्थ्स’ कोयले के जीवनकाल पर आधारित है और इसका उद्देश्य कोयले की खोज, कोयला निष्कर्षण प्रक्रिया, कोयला निकालने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक और खनिजों के खनन के बारे में जानकारी प्रदान करना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • 'ब्लैक डायमंड' गैलरी का उद्देश्य लोगों को शिक्षित करना और प्रेरित करना है, जिससे उन्हें तकनीकी प्रगति, पर्यावरण प्रथाओं और कोयला उद्योग की समृद्ध विरासत का पता लगाने का एक अनूठा अवसर मिलता है। 
  • वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 25 अगस्त 2024 तक संचयी कोयला उत्पादन में वृद्धि होने से यह  370.67 मिलियन टन हो गया है जो वित्त वर्ष 2023-24 की इसी अवधि में हुए 346.02 मिलियन टन उत्‍पादन की तुलना में 7.12 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

कोयला : 

  • तलछटी चट्टानों के रूप में पाया जाता है। 
  • 'ब्लैक गोल्ड' के रूप में भी जाना जाता है।
  • विश्‍व के प्रमुख कोयला उत्पादकों में चीन, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और भारत शामिल

वर्गीकरण: 

  • एन्थ्रेसाइट (80-95% कार्बन): जम्मू-कश्मीर में पाया जाता है।
  • बिटुमिनस (60-80% कार्बन): झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ तथा मध्य प्रदेश में पाया जाता है।
  • लिग्नाइट (40-55% कार्बन): राजस्थान, लखीमपुर (असम) एवं तमिलनाडु में पाया जाता है।
  • पीट: इसमें 40% से कम कार्बन और कार्बनिक पदार्थ होता है।
  • विश्व का सबसे बड़ा कोयला उत्पादक देश: चीन
  • सबसे बड़ा कोयला उत्पादक राज्य: झारखंड>ओडिशा>छत्तीसगढ़

 इलाहाबाद विश्वविद्यालय में डिफेंडर लॉकर की खोज

  • इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एक डिफेंडर लॉकर की खोज की गई, जिसमें विभिन्न धातुओं के प्राचीन सिक्के, एक फरमान (शाही फरमान) और तांबे की प्लेट पर अंकित पाली भाषा में विनय पिटक पाया गया।

उत्‍तर प्रदेश : 

  • सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला राज्य: चार संचालित एक निर्माणाधीन
  • भारत का प्रथम अंतर्देशीय जलमार्ग : .राष्ट्रीय जलमार्ग (NW-1), प्रयागराज, वाराणसी को हल्दिया से जोड़ने वाला, 1100 किमी.
  • उत्तर प्रदेश राज्य फोरेंसिक विज्ञान संस्थान (UPSIFS) की स्‍थापना : 2023, लखनऊ 
  • उत्तर भारत का प्रथम हाइपर स्केल डाटा सेंटर : ग्रेटर नोएडा
  • UP डिफेंस कॉरिडोर के 6 नोड्स : अलीगढ़, आगरा, लखनऊ, कानपुर, चित्रकूट व झांसी
  • उत्तर प्रदेश में बायोप्लास्टिक पार्क की स्थापना : खीमपुर खीरी में 
  • सर्वाधिक एक्सप्रेसवे (6) वाला राज्य
  • दूध, गन्ना, आलू, आँवला और एथेनॉल उत्पादन में प्रथम स्‍थान 
  • PM मित्र योजना के तहत लखनऊ व हरदोई में टेक्सटाइल पार्क
  • देश की पहली रैपिड रेल : मेरठ से दिल्ली

अंतरराष्ट्रीय समाचार

अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और 45 अन्य के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी 

  • बांग्लादेश में तीन सदस्यीय न्यायाधिकरण ने जुलाई-अगस्त में हुए सामूहिक विरोध प्रदर्शनों के दौरान मानवता के विरुद्ध कथित अपराधों के लिए अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और 45 अन्य के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

बांग्लादेश :

  • ·आजादी से पहले इसे पूर्वी पाकिस्तान के नाम से जाना जाता था।
  • राजधानी: ढाका
  • मुद्रा: बांग्लादेशी टका (BDT)
  • राष्ट्रीय पशु: रॉयल बंगाल टाइगर
  • भारत के सीमावर्ती राज्य:  पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम
  • भारत और बांग्लादेश के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा की कुल लंबाई: 4,096 किलोमीटर
  • अगरतला-अखौरा रेल-लिंक :  पूर्वोत्तर भारत और बांग्लादेश के बीच प्रथम रेलवे परियोजना

अर्थव्यवस्था और बैंकिंग

मॉरीशस को जल पाइपलाइन प्रतिस्थापन परियोजना के लिए ऋण 

  • भारत ने मॉरीशस को जल पाइपलाइन प्रतिस्थापन परियोजना के लिए 487.60 करोड़ रुपये की ऋण सुविधा प्रदान की। 
  • यह भारतीय विकास एवं आर्थिक सहायता योजना (IDEAS) के तहत पहली रुपया-मूल्यवान ऋण सुविधा है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

IDEAS : 

  • शुरूआत: 2003–2004
  • नोडल मंत्रालय: वित्त मंत्रालय

मॉरीशस : 

  • राजधानी: पोर्ट लुइस 
  • मुद्रा: मॉरीशस रुपया

HDFC बैंक ने सिंगापुर में अपनी प्रथम शाखा का उद्घाटन किया

  • HDFC बैंक ने देश में वित्तीय सेवाओं का विस्तार करने के उद्देश्‍य से सिंगापुर में अपनी प्रथम शाखा का उद्घाटन किया।
  • शाखा का उद्घाटन राकेश सिंह ने किया था, राकेश सिंह, HDFC बैंक के अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग, निवेश बैंकिंग, निजी बैंकिंग, डिजिटल इकोसिस्टम, और बीएएस के समूह प्रमुख हैं। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  •  एचडीएफसी बैंक के अंतर्राष्ट्रीय शाखाएं : पांच(हांगकांग, बहरीन, दुबई, सिंगापुर, और गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी (GIFT सिटी) में एक IFSC बैंकिंग यूनिट। बैंक की केन्या, अबू धाबी, दुबई एवं लंदन में प्रतिनिधि कार्यालय हैं) 
  • गुजरात इंटरनेशनल फ़ाइनेंस टेक सिटी में HDFC बैंक की IFSC बैंकिंग इकाई (IBU) है
  • अंतरराष्ट्रीय कारोबार की बैलेंस शीट का आकार : 9.06 बिलियन डॉलर, 31 मार्च, 2024 तक
  • स्थापना: 1994
  • मुख्यालय: मुंबई
  • CEO: शशिधर जगदीशन
  • लक्षद्वीप के कवरत्ती द्वीप पर शाखा खोलने वाला पहला निजी बैंक
  • घरेलू प्रणालीगत रूप से महत्वपूर्ण बैंक

अत्यधिक ब्याज दरों के कारण नए ऋण जारी करने पर प्रतिबंध

  • भारतीय रिजर्व बैंक ने नवी फिनसर्व और DMI फाइनेंस समेत चार वित्तीय कंपनियों पर अत्यधिक ब्याज दरों के कारण नए ऋण जारी करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

शामिल कंपनियां : 

  • आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड, आरोहण फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड , डीएमआई फाइनेंस लिमिटेड एवं नवी फिनसर्व 

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) : 

  • सिफारिश : हिल्टन यंग कमीशन :1926
  • स्थापना: 1 अप्रैल, 1935
  • वर्तमान मुख्यालय : मुंबई
  • राष्ट्रीयकृत: 1949
  • प्रथम भारतीय गवर्नर : सी.डी. देशमुख, 1943-49
  • वर्तमान गवर्नर : शक्तिकांत दास

लेखांकन और रिपोर्टिंग के बदलते परिदृश्य पर सम्मेलन 

  • लेखांकन और रिपोर्टिंग के बदलते परिदृश्य पर नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय सम्मेलन नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। 
  • इसका विषय वैश्विक मानकों और सर्वोत्तम कार्य प्रणाली पर चर्चा करना था। 

भारतीय राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण : 

स्थापना: 1 अक्टूबर 2018 अध्यक्ष: अजय भूषण पांडे

चिटोसन नामक एक प्राकृतिक पदार्थ से बने सूक्ष्म कणों का उपयोग

  • नैनो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (INST), मोहाली के वैज्ञानिकों ने टीबी की दवाओं को रक्त-मस्तिष्क अवरोध (bypassing the blood-brain barrier : BBB) के‍ बिना नाक के माध्यम से सीधे मस्तिष्क तक पहुंचाने के लिए चिटोसन नामक एक प्राकृतिक पदार्थ से बने सूक्ष्म कणों का उपयोग किया।

तपेदिक/क्षय रोग: 

  • कारण : माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस जीवाणु
  • क्षय रोग के प्रकार: फेफड़े का क्षय रोग, एक्स्ट्रापल्मोनरी ट्यूबरकुलोसिस
  • कारण: ‘माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस’ नामक जीवाणु
  • प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान: वर्ष 2025 तक रोग को खत्म करने का लक्ष्य
  • वैश्विक लक्ष्य : 2030

पर्यावरण और जैव विविधता

काज़ीरंगा भारत का दूसरा सबसे बड़ा तितली विविधता केंद्र

  • काजीरंगा को भारत का दूसरा सबसे बड़ा तितली विविधता केंद्र घोषित किया गया, काज़ीरंगा 446 तितली प्रजातियों का घर है।
  • अरुणाचल प्रदेश में नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान सबसे अधिक संख्या में तितलियों के मामले में शीर्ष स्थान पर है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

तितली : 

  • लेपिडोप्टेरा कीट समूह का हिस्सा है
  • शरीर में तीन अंग होते हैं : सिर, वक्ष, और पेट
  • जीवन चक्र चार चरणों में होता है : अंडा, कैटरपिलर, प्यूपा, और वयस्क तितली
  • ठंडे खून वाली प्राणी होती हैं
  • सुनने की क्षमता नहीं होती, लेकिन वे वाइब्रेशन महसूस कर सकती हैं

काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान : 

  • स्थान: असम के गोलाघाट और नागांव जिलों में 
  • राष्ट्रीय उद्यान घोषित : 1974 
  • यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल भी है
  • एक सींग वाले गैंडे के लिए प्रसिद्ध है
  • वनस्पति: इसमें पूर्वी आर्द्र जलोढ़ घास के मैदान, अर्ध-सदाबहार वन और उष्णकटिबंधीय नम पर्णपाती वन का मिश्रण

रक्षा समाचार  

 कैप्टन अमित भारद्वाज सेतु

  •  1999 के संघर्ष के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन अमित भारद्वाज के सम्मान में काकसर पुल का नाम बदलकर कैप्टन अमित भारद्वाज सेतु किया गया । 
  • यह पहल करगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के तहत आयोजित किए जा रहे विभिन्‍न कार्यक्रमों के एक हिस्‍से के रूप में की गई है। 

कारगिल युध्‍द : 

  • कारगिल विजय दिवस : 26 जुलाई  
  • कारगिल युद्ध :1999
  • युध्‍द : भारत और पाकिस्तान के बीच 
  • कारगिल सेक्टर में मश्कोह घाटी से लेकर तुरतुक तक फैली 170 किमी लंबी पहाड़ी सीमा पर लड़ा गया था।
  • कारगिल युद्ध से जुड़े ऑपरेशन : ऑपरेशन विजय, ऑपरेशन सफ़ेद सागर एवं ऑपरेशन तलवार

खेल समाचार  

ISSF शूटिंग विश्व कप 2024

  • भारत के विवान कपूर ने नई दिल्ली में ISSF शूटिंग विश्व कप 2024 में ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता।
  • सीजन के आखिरी ISSF विश्व कप के अंतिम दिन दो पदकों के साथ भारतीय निशानेबाजों ने इस प्रतियोगिता में दो रजत और इतने ही कांस्य समेत कुल चार पदक जीते। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • आयोजन : 13 से 18 अक्टूबर 2024 तक नई दिल्ली के डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 
  • मेजबानी : नई दिल्ली, दूसरी बार(इससे पहले 2017) 
  • भारतीय : 23 सदस्यीय भारतीय निशानेबाजी टीम
  • भारतीय पदक विजेता : 
  • सोनम मस्कर : महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाजी स्पर्धा में-रजत पदक
  • अखिल श्योराण : पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन शूटिंग स्पर्धा में कांस्य पदक
  • अनलजीत सिंह नरूका : पुरुषों की ट्रैप स्पर्धा में कांस्य पदक

अंतर्राष्ट्रीय  निशानेबाजी खेल महासंघ (ISSF) : 

  • ओलंपिक और गैर-ओलंपिक खेलों में शूटिंग स्पर्धाओं की विश्व शासी निकाय है
  • स्थापना : 1907, ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड
  • प्रथम विश्व कप : 1988, म्यूनिख-जर्मनी
  • सदस्य: 149 देश/क्षेत्र 
  • अध्‍यक्ष : इटली के लुसियानो रॉसी 
  • मुख्यालय: म्यूनिख, जर्मनी

प्रो कबड्डी लीग के 2024

  • मदर डेयरी ने प्रो कबड्डी लीग के 2024 सीज़न के लिए 'डेयरी पार्टनर' के रूप में अपनी आधिकारिक साझेदारी की घोषणा की।

प्रो कबड्डी लीग :

स्थापना: 2014  स्लोगन: ले पंगा  प्रो कबड्डी लीग 2023-24 विजेता: पुनेरी पलटन

27वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में 27वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

छत्तीसगढ़ : 

  • सबसे ऊंची चोटी: गौरलाटा 
  • सबसे लंबी नदी: महानदी 
  • राष्ट्रीय उद्यान: गुरु घासीदास, कांगेर घाटी, इंद्रावती 
  • सबसे बड़ी जनजातीय आबादी: गोंड

पुरस्कार और सम्मान

यूके चित्रण पुरस्कार से सम्‍मानित

  • इंग्लैंड के कैम्ब्रिज स्थित एंग्लिया रस्किन विश्वविद्यालय (ARU) की अदिति आनंद को उनकी कलाकृति 'मैरीगोल्ड्स' के लिए यूके चित्रण पुरस्कार से सम्‍मानित किया गया।

यूनाइटेड किंगडम (UK) : 

राजधानी: लंदन मुद्रा: पाउंड स्टर्लिंग संवैधानिक राजतंत्र

 फेमिना मिस इंडिया 2024

  • मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल को मुंबई में आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता के 60वें संस्करण में फेमिना मिस इंडिया 2024 का ताज पहनाया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • आयोजन : 16 अक्‍टूबर 2024 
  • स्‍थान : फेमस स्‍टूडियों, मुंबई 
  • संस्‍करण : 60वां 
  • प्रतिभाग प्रतियोगी : 30 
  • फर्स्‍ट रनरअप : रेखा पांडे 
  • सेकेंड रनरअप : आयुषी ढोलकिया 
  • फेमिना मिस इंडिया 2023 : नंदिनी गुप्‍त 
  • टाइम्‍स मिस ब्‍यूटी विद ए परपज अवार्ड 2024 : ताडू लूनिया, अरूणाचल प्रदेश 
  • टाइम्‍स मिस मल्‍टीमीडिया अवार्ड 2024 : एंजेलिया मार्रवीन, मेघालय

चर्चित चेहरा  

नायब सिंह सैनी

  • नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
  • सैनी राज्य के 19वें मुख्यमंत्री बने।

हरियाणा विधानसभा चुनाव : 

हरियाणा विधानसभा चुनाव : 

  • चुनाव : 5 अक्टूबर 2024 
  • मतगणना : 8 अक्टूबर 2024
  • कुल सीटों के लिए चुनाव : 90 सीटों के लिए

हरियाणा : 

  • सबसे ऊंची चोटी: करोह चोटी
  • स्थापना दिवस: 1 नवंबर 1966
  • लोकसभा सीटें: 10
  • राष्ट्रीय उद्यान: सुल्तानपुर, कलेसर
  • साक्षरता दर: 75.55%
  • राज्य विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र: 90

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना

  • भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है। 
  • मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ 10 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे।

सर्वोच्च न्यायालय : 

  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • पहली बार सर्वोच्च न्यायालय (कलकत्ता सर्वोच्च न्यायालय) की स्थापना 1774 में हुई थी। 
  • जजों की स्वीकृत संख्या : 34
  • भारत के संविधान के तहत न्याय की अपील का अंतिम न्यायालय (अनुच्छेद-32)
  • इसे संविधान का संरक्षक भी कहा जाता है।
  • अनुच्छेद 131: सर्वोच्च न्यायालय के मौलिक क्षेत्राधिकार का वर्णन
  • अनुच्छेद 133-136: अपीलीय क्षेत्राधिकार
  • अनुच्छेद 143: सलाहकारी क्षेत्राधिकार
  • अनुच्छेद 137: निर्णयों की समीक्षा

आकाश त्रिपाठी 

  • आकाश त्रिपाठी को डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन (DIC) का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन (DIC) : 

स्थापना: 2013 संस्थापक: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

याह्या सिनवार

  • हमास प्रमुख याह्या सिनवार दक्षिणी गाजा के राफा में इजरायली सेना के साथ मुठभेड़ में मारा गया।
  • सिनवार को पिछले वर्ष 7 अक्टूबर को इजराइल पर हुए हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है। 

Latest Courses