GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 17 Oct, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार  

नागरिकता अधिनियम, 1955 की धारा 6A की संवैधानिक वैधता बरकरार

  • मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली सर्वोच्च न्यायालय की पांच न्यायाधीशों की पीठ ने नागरिकता अधिनियम, 1955 की धारा 6A की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखा।
  • न्‍यायालय ने कहा है कि,  25 मार्च 1971 के बाद असम में आए विदेशियों की पहचान करने की प्रक्रिया जारी रहेगी और उन्हें वापस भेजा जाएगा, असम अकॉर्ड के बाद ही 1955 के नागरिकता कानून में संशोधन कर धारा 6A जोड़ी गई

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • धारा 6A के अनुसार, 1 जनवरी 1966 से पहले बांग्लादेश से आए भारतीय मूल के व्यक्तियों को ही भारतीय नागरिक माना जाएगा।
  • 1 जनवरी, 1966 और 25 मार्च, 1971 के बीच असम में प्रवेश करने वाले और राज्य में सामान्य रूप से रहने वाले विदेशियों को पंजीकरण करने की अनुमति दी जाएगी।

नागरिकता अधिनियम, 1955 : 

  • नागरिकता प्राप्त करने के पाँच तरीके : जन्म, वंश, पंजीकरण, देशीयकरण, क्षेत्र का समावेशन
  • नागरिकता का उल्लेख : संविधान की संघ सूची में
  • अधिकार क्षेत्र : संसद के
  • नागरिकता का उल्लेख : भाग II में अनुच्छेद 5 से 11 तक
  • नोट : अधिनियम दोहरी नागरिकता या राष्ट्रीयता की अनुमति नहीं देता

नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 : 

  • नागरिकता के लिए पात्र: अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के छह धार्मिक समुदाय (हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई) 
  • पात्रता के लिए शर्त : वे 31 दिसंबर 2014 को या उससे पहले भारत में प्रवेश कर चुके हो।
  • अनुच्छेद 11: संसद को देश में नागरिकता को विनियमित करने की शक्ति देता है।
  • CAA प्रभावी: 10 जनवरी 2020

नई लेडी जस्टिस प्रतिमा का अनावरण

  • सर्वोच्च न्यायालय ने मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ के आदेश के तहत तैयार की गई एक नई लेडी जस्टिस प्रतिमा का अनावरण किया। 
  • प्रतिमा की आंखें खुली हैं और तलवार की जगह संविधान है, जो इस बात का प्रतीक है कि भारतीय कानून न तो अंधा है और न ही दंडात्मक।

भारत की न्‍यायपालिका : 

  • एक स्वतंत्र निकाय है
  • मूल सिद्धांत : वैध तरीके से विवादो का समाधान 
  • संरचना : सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय, ज़िला न्यायालय एवं अन्य अधीनस्थ न्यायालय

सुप्रीम कोर्ट : 

  • स्‍थापना : 28 जनवरी 1950 
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • जजों की स्वीकृत संख्या : 34
  • अनुच्छेद 32 :  रिट क्षेत्राधिकार
  • अनुच्छेद 131: SC मौलिक क्षेत्राधिकार का वर्णन
  • अनुच्छेद 133-136: अपीलीय क्षेत्राधिकार
  • अनुच्छेद 143: सलाहकारी क्षेत्राधिकार
  • अनुच्छेद 137: निर्णयों की समीक्षा

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, समग्र आयुर्वेद के लिए अनुसंधान की उन्नति और वैश्विक अवसर 

  • अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने नई दिल्ली में अपना प्रथम अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, समग्र आयुर्वेद के लिए अनुसंधान की उन्नति और वैश्विक अवसर (AROHA) 2024 का आयोजन 17 से 19 अक्टूबर 2024 तक कर रहा है।
  • सम्मेलन के एजेंडे में आयुर्वेद, एथनोमेडिसिन, गुणवत्ता नियंत्रण, मानकीकरण, निदान, दवा वितरण, साक्ष्य-आधारित समझ और वैश्वीकरण सहित कई विषयों को शामिल किया गया है। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • सम्मेलन का विषय: "समग्र आयुर्वेद के लिए अनुसंधान में उन्नति और वैश्विक अवसर"
  • सम्मेलन में तीन दिवसीय कार्यशालाएँ और 16 वैज्ञानिक सत्र होंगे

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA): 

  • स्‍थापना: अक्टूबर, 2017
  • स्थान: नई दिल्ली
  • मूल मंत्रालय: AIIA आयुष मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संस्थान
  • “नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थ केअर” (NABH) मान्यता का दर्जा प्राप्त करने वाला आयुष मंत्रालय के तहत प्रथम चिकित्सा संस्थान

दूसरे अंतर्राष्ट्रीय मेथनॉल सेमिनार और एक्सपो 2024 का आयोजन

  • दूसरे अंतर्राष्ट्रीय मेथनॉल सेमिनार और एक्सपो 2024 का आयोजन नीति आयोग द्वारा 17 से 18 अक्टूबर 2024 तक मानेकशॉ सेंटर, नई दिल्ली किया जा रहा है। 
  • भारत में मेथनॉल अर्थव्यवस्था की शुरुआत सितंबर 2016 में हुई थी, जब नीति आयोग ने मेथनॉल इंस्टीट्यूट, USA के सहयोग से प्रथम सेमिनार आयोजित किया था।

मेथनॉल : 

मेथनॉल : 

  •  एक कार्बनिक यौगिक है
  •  अणुसूत्र : CH₃OH
  • अन्‍य नाम : 'मेथिल अल्कोहल', 'काष्ठ अल्कोहल', 'काष्ठ नैफ्था', मेथिल हाइद्रेट' और 'काष्ठ स्पिरिट'
  • भारत का प्रथम 100% मेथनॉल-संचालित प्रोटोटाइप ट्रक बेंगलुरु में अनावरण किया गया।

नीति आयोग : 

  • स्थापना: 01 जनवरी 2015
  • पदेन अध्यक्ष: भारत के प्रधान मंत्री
  • सलाहकार थिंक टैंक
  • सीईओ: बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम

आपदा जोखिम न्यूनीकरण 2024 पर एशिया-प्रशांत मंत्रिस्तरीय सम्मेलन 

  • केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मनीला, फिलीपींस में आपदा जोखिम न्यूनीकरण (APMCDRR) 2024 पर एशिया-प्रशांत मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में भाग लिया। 
  • आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर एशिया-प्रशांत मंत्रिस्तरीय सम्मेलन आपदा जोखिम न्यूनीकरण 2015-2030 के लिए सेंडाई फ्रेमवर्क को लागू करने में निगरानी और सहयोग बढ़ाने के लिए एशिया और प्रशांत क्षेत्र में मुख्य मंच है।  

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • उद्घाटन : 14 अक्टूबर 2024, बोंगबोंग मार्कोस-फिलीपींस के राष्ट्रपति 
  • विषय : "2030 तक वृद्धि: आपदा जोखिम न्यूनीकरण में तेजी लाने के लिए एशिया-प्रशांत में महत्वाकांक्षा को बढ़ाना" 
  • भारत सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 के लिए "राष्ट्रीय आपदा जोखिम प्रबंधन कोष" और "राज्य आपदा जोखिम प्रबंधन कोष" के लिए 30 बिलियन डॉलर की राशि आवंटित किया है 

आपदा प्रबंधन (DM) अधिनियम, 2005 : 

  • DM अधिनियम 1999 के उड़ीसा सुपर-चक्रवात और 2004 की सुनामी के मद्देनजर लागू किया गया था।
  • अधिसूचित आपदाएँ: चक्रवात, सूखा, भूकंप, आग, बाढ़, सुनामी, ओलावृष्टि, भूस्खलन, हिमस्खलन, बादल फटना, कीट हमला, और पाला और शीत लहरें

अंतरराष्ट्रीय समाचार

प्रथम आसियान-भारत ट्रैक 1 साइबर नीति संवाद

  • प्रथम आसियान-भारत ट्रैक 1 साइबर नीति संवाद 16 अक्टूबर 2024 को सिंगापुर में आयोजित किया गया, इस संवाद की घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी  ने 10 अक्टूबर 2024 को वियनतियाने, लाओ PDR में आयोजित 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के दौरान घोषणा की थी। 
  • संवाद की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय के साइबर कूटनीति प्रभाग के संयुक्त सचिव अमित ए. शुक्ला और फिलीपींस के सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी विभाग के अवसंरचना प्रबंधन, साइबर सुरक्षा और कौशल उन्नयन के अवर सचिव जेफरी इयान डाय ने की। 

दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन (आसियान) : 

  • स्थापना: 8 अगस्त 1967
  • आसियान दिवस : 8 अगस्त
  • सचिवालय :जकार्ता, इंडोनेशिया  
  • भारत आसियान में शामिल हुआ : 1992 
  • व्यापक रणनीतिक साझेदार बन : 2022 
  • आसियान भारत की एक्ट ईस्ट नीति के केंद्र में है, जिसकी घोषणा 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने की थी।
  • आसियान भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है 
  • कुल देश: 10
  • 10 दक्षिण पूर्व एशियाई देशों का क्षेत्रीय अंतर-सरकारी संगठन
  • देशों के नाम: ब्रुनेई दारुस्सलाम, बर्मा, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम
  • PDR वर्ष 2024 के लिए आसियान का अध्यक्ष है 

नोट : फिलीपींस आसियान-भारत संवाद संबंधों के लिए भारत का देश समन्वयक है

विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन 2024

  • विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 13-15 अक्टूबर 2024 को बर्लिन, जर्मनी में ऑनलाइन आयोजित किया गया, जिसका विषय "स्वस्थ विश्व के लिए विश्वास का निर्माण" था। 
  • सम्‍मेलन में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) युवा परिषद ने स्वस्थ समाज बनाने पर अपना युवा घोषणापत्र जारी किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • घोषणापत्र  का उद्देश्य : स्वस्थ और सुरक्षित समाजों को बढ़ावा देने में युवाओं को केंद्रीय भूमिका में स्थापित करना
  • घोषणापत्र 14 अक्टूबर, 2024 को घोषित किया गया  
  • घोषणापत्र में तीन प्राथमिकता वाले क्षेत्र : स्वास्थ्य, शिक्षा और साक्षरता
  • घोषणापत्र में “बहादुर स्थानों” के निर्माण का भी आह्वान किया गया है
  • WHO युवा परिषद 23 युवा संगठनों से बना है

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) : 

  • स्थापना : 7 अप्रैल 1948
  • मुख्यालय : जिनेवा, स्विट्जरलैंड
  • महानिदेशक: डॉ. टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस
  • वर्तमान में सदस्य देश  :  194

राज्‍य विशेष 

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना

  • इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत 2 लाख से अधिक नामांकन कराकर उत्तर प्रदेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, प्रयागराज और हरदोई सर्वाधिक नामांकन कराने वाले शीर्ष जिलों में शामिल हैं।
  • केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित इस योजना का उद्देश्य कक्षा 6 से 10 तक के छात्रों में नवाचार और रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करना है।

उत्तर प्रदेश : 

  • स्थापना दिवस : 24 जनवरी
  • 2024 में 75वाँ स्थापना दिवस मनाया गया 
  • राजकीय पक्षी : सारस (क्रौंच)
  • राजकीय खेल: हॉकी
  • राज्य का जलीय जीव :  गंगा डॉल्फिन
  • राज्य और देश की पहली महिला मुख्यमंत्री: सुचेता कृपलानी
  • प्रथम मुख्यमंत्री: गोविंद बल्लभ पंत
  • राज्य और देश की पहली महिला राज्यपाल: सरोजिनी नायडू
  • सबसे बड़ा जिला: लखीमपुर खीरी
  • सबसे अधिक आबादी वाला जिला: प्रयागराज
  • सबसे कम आबादी वाला जिला: महोबा

मखाना की खेती के लिए सब्सिडी 

  • उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को मखाना की खेती के लिए प्रति हेक्टेयर 40,000 रुपये की सब्सिडी देगी। 
  • 18 जिलों में बागवानी विभाग द्वारा योजना शुरू की गई।

मखाना की खेती : 

  • जलीय फसल है
  • ष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों का पौधा है
  • मूल निवासी पौधा : दक्षिण-पूर्व एशिया और चीन का
  • जलवायु परिस्थितियाँ : 
  • तापमान: 200C से 350 C
  • सापेक्ष आर्द्रता: 50% से 90%
  • वार्षिक वर्षा: 100 सेमी से 250 सेमी
  • मिट्टी: चिकनी दोमट मिट्टी
  • मखाना केंद्र सरकार की एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत स्वीकृत उत्पाद है
  • भारत का अग्रणी राज्‍य : बिहार 

अर्थव्यवस्था

सेमीकंडक्टर पर रिर्पोट 

  • इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स एंड सेमीकंडक्टर एसोसिएशन और काउंटरपॉइंट रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार, मजबूत मांग और सरकारी पहलों के कारण भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 2030 तक 100 बिलियन डॉलर तक पहुंच जायेगा। 

सेमीकंडक्टर (अर्धचालक): 

  • इनकी विद्युत चालकता चालकों से कम किन्तु अचालकों से अधिक होती है।
  • उदाहरण: सिलिकॉन, जर्मेनियम, कैडमियम सल्फाइड, गैलियम आर्सेनाइड इत्यादि
  • अर्धचालकों का विश्व का सबसे बड़ा उत्पादक: ताइवान

सेमीकंडक्टर से संबंधित पहल:

  • उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन (PLI) योजना, 2021 
  • भारत सेमीकंडक्टर मिशन, 2021
  • इलेक्ट्रॉनिक घटकों और सेमीकंडक्टरों के विनिर्माण संवर्द्धन की योजना (SPECS), 2020

समर्थ योजना

  • केन्‍द्र सरकार ने समर्थ योजना को दो वर्षों (वित्त वर्ष 2024-25 और 2025-26) के लिए बढ़ाया है, जिसमें 300,000 लोगों को कपड़ा कौशल में प्रशिक्षित करने के लिए ₹495 करोड़ का बजट रखा गया है।
  • समर्थ वस्त्र मंत्रालय का मांग-संचालित और प्लेसमेंट-उन्मुख अम्ब्रेला कौशल कार्यक्रम है।

समर्थ : 

  • समर्थ (वस्त्र क्षेत्र में क्षमता निर्माण योजना)
  • शुरूआत : 2017
  • नोडल मंत्रालय: वस्त्र मंत्रालय

 रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी

  • केन्‍द्र सरकार ने 2025-26 विपणन सत्र के लिए रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी की है, जिसमें रेपसीड और सरसों में 300 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर में 275 रुपये, चना में 210 रुपये और गेहूं में 150 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी श‍ामिल है।  

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • भारत में कृषि विपणन मौसम : जुलाई से जून
  • सबसे अधिक वृद्धि : रेपसीड एवं सरसों, 300, रुपये प्रति क्विंटल
  • इसके बाद मसूर में : 275 रुपये प्रति क्विंटल
  • न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) : 
  • शुरुआत : 1966-67, चयनित फसलों के लिए
  • घोषणा : खरीफ और रबी सत्र से पहले 

अनिवार्य फसलें : 

  • कुल : 22  
  • अनाज - गेहूं, धान, गेहूँ, जौ, रागी, मक्का, ज्वार, बाजरा,
  • दालें- चना, अरहर, मूंग, उड़द, मसूर
  • तिलहन - मूंगफली, रेपसीड, सोयाबीन, तिल, सूरजमुखी, कुसुम, नाइजर बीज
  • वाणिज्यिक फसलें - खोपरा, गन्ना, कपास, कच्चा जूट

भारत में फसलों का मौसम : 

तीन मुख्य फसल मौसम : ख़रीफ़, रबी और ज़ैद ,

ख़रीफ़ : 

  • बुआई मौसम : जून/जुलाई 
  • कटाई मौसम : सितंबर-अक्टूबर 
  • प्रमुख फसलें : धान, सोयाबीन, मूंग, तूर (अरहर) मक्का, ज्वार, बाजरा, उड़द, कपास, जूट, मूंगफली और सोयाबीन

रबी : 

  • बुआई : अक्टूबर-दिसंबर 
  • कटाई : मार्च/अप्रैल 
  • प्रमुख फसलें: जौ, मटर, सूरजमुखी, सरसों, गेहूं चना 

जायद : रबी फ़सलों की कटाई के बाद और ख़रीफ़ फ़सलों की बुआई से पहले की अवधि

  • प्रमुख फसलें: खीरा, सब्जियाँ, चारा फसलें, तरबूज और खरबूजा 

विज्ञान और प्रौद्योगिकी 

अंतर्राष्ट्रीय 6Gसंगोष्ठी का उद्घाटन

  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने ITU-WTSA 24 और IMC  24 के दौरान अंतर्राष्ट्रीय 6Gसंगोष्ठी का उद्घाटन किया।

भारत 6G एलायंस : 

  • द्वारा लॉन्च किया गया: दूरसंचार विभाग (DoT)
  • उद्देश्य: दुनिया भर में लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए 6G तकनीक विकसित करना।

कला और संस्कृति

वार्षिक उत्सव मेरा होउ चोंगबा

  • मणिपुर की पहाड़ियों में रहने वाले स्वदेशी समुदायों और घाटी के लोगों के बीच सौहार्दपूर्ण बंधन को मजबूत करने वाला वार्षिक उत्सव मेरा होउ चोंगबा 2024 कल इम्फाल में आयोजित किया जायेगा। 
  • कल का कार्यक्रम सुबह कांगला उत्तरा में मेन टोंगबा और येनखोंग तम्बा के अनुष्ठानों के साथ शुरू होगा, जिसके बाद माईबा द्वारा थांग ता अभिवादन और मंगलाचरण होगा। 

मणिपुर के प्रमुख त्यौहार : 

  • गंग-नगाई, लुई-नगाई-नी, याओशांग/योशांग, चेइराओबा, कांग (मणिपुर की रथ यात्रा), हेइक्रू हितोंगबा, निंगोल चक-कौबा, कुट, चुम्फा

58वें भारतीय हस्तशिल्प एवं उपहार मेले का उद्घाटन

  • ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में 58वें भारतीय हस्तशिल्प एवं उपहार मेले का उद्घाटन किया गया, जिसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों को स्वदेशी डिजाइनरों और थोक विक्रेताओं से जोड़ना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • आयोजन : 16 अक्टूबर-20 अक्टूबर 2024 
  • यह मेला वर्ष में दो बार, वसंत और शरद ऋतु में हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद द्वारा आयोजित किया जाता है। इस 
  • मेले का उद्देश्य : अंतरराष्ट्रीय खरीदारों को स्वदेशी डिजाइन पेशेवरों और थोक विक्रेताओं से जोड़ना है।

रक्षा समाचार  

वालोंग की लड़ाई की 62वीं वर्षगांठ

  • भारतीय सेना 17 अक्टूबर से 14 नवंबर, 2024 तक वालोंग की लड़ाई की 62वीं वर्षगांठ मनाएगी एवं सैनिकों की बहादुरी और स्थानीय समुदायों के लचीलेपन का सम्मान करेगी।

वालोंग की लड़ाई : 

  • 1962 के भारत-चीन युद्ध में हुई थी
  • अरुणाचल प्रदेश के वालोंग शहर के पास 
  • भारतीय सेना ने चीनी सेना को 27 दिनों तक रोके रखा था

NSG को VIP सिक्योरिटी से हटाने का फैसला

  • केंद्र सरकार ने नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) को VIP सिक्योरिटी से हटाने का फैसला लिया है। 
  • इनकी जगह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों को लगाया जायेगा। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG)

  • गठन : 1986
  • मुख्यालय : नई दिल्‍ली

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)

  • गठन:  27 जुलाई 1939
  • मुख्यालय : नई दिल्‍ली

खेल समाचार  

ISSF विश्व कप 2024

  • भारतीय निशानेबाज अखिल शेरोन ने नई दिल्ली में ISSF विश्व कप 2024 में 50 मीटर राइफल 3P में कांस्य पदक जीता।

अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (ISSF) :

मुख्यालय: म्यूनिख, जर्मनी अध्यक्ष: लुसियानो रॉसी, व्लादिमीर लिसिन स्थापना: 1907

पुरस्कार और सम्मान

 ICC हॉल ऑफ फेम

  • नीतू डेविड (भारत), एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) और एलिस्टेयर कुक (इंग्लैंड) को ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) : 

  • स्थापना: 1909 
  • मुख्यालय : दुबई, संयुक्त अरब अमीरात
  • अध्यक्ष: ग्रेग बार्कले 
  • CEO : ज्योफ अलार्ड़ीस 

क्रिकेट ट्रॉफियां:

  • रणजी ट्रॉफी (राष्ट्रीय चैम्पियनशिप), 
  • ईरानी ट्रॉफी,
  • दिलीप ट्रॉफी 
  • सी. के. नायडू ट्रॉफी, 
  • रानी झाँसी ट्रॉफी, 
  • देवधर ट्रॉफी, 
  • जी. डी. बिड़ला ट्रॉफी ,
  • रोहिन्टन बारिया ट्रॉफी

चर्चित व्‍यक्ति 

सुरेन्द्र कुमार चौधरी

  • सुरेन्द्र कुमार चौधरी को जम्मू-कश्मीर का नया उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया।

जम्मू और कश्मीर : 

  • प्रमुख नदियाँ: सिंधु, झेलम, चिनाब, श्योक
  • राज्य पशु: कश्मीरी हिरण
  • अनुच्छेद 370 का निरस्तीकरण: 5 अगस्त, 2019
  • केंद्र शासित प्रदेश बना: 31 अक्टूबर 2019
  • प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान: दाचीगाम, किश्तवाड़, सलीम अली
  • श्रेणियों के बीच स्थित: महान हिमालय और पीर पंजाल पर्वतमाला

महत्‍वपूर्ण दिवस  

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड का स्‍थापना दिवस  

  • प्रतिवर्ष 16 अक्टूबर को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (National Security Guard : NSG) का स्‍थापना दिवस मनाया जाता है। 
  • NSG की स्थापना 16 अक्टूबर, 1984 को ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद हुई थी, जिसका उद्देश्य अमृतसर के स्वर्ण मंदिर से सिख उग्रवादियों को हटाना था। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • इस वर्ष स्‍थापना दिवस : 40वां  
  • राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG): 
  • स्थापना : 16 अक्टूबर, 1984, ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद
  • आदर्श वाक्य: “सर्वत्र सर्वोततम सुरक्षा,”(सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा हर जगह)  
  •  संबद्धता: गृह मंत्रालय,
  • प्रकृति: “जीरो-एरर फोर्स”

संरचना: दो घटक - 

  • स्पेशल एक्शन ग्रुप (SAG) :  मुख्य रूप से सेना के जवानों से बना होता 
  • स्पेशल रेंजर्स ग्रुप (SRG): विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs) और राज्य पुलिस के जवान शामिल

प्रमुख अभियान: 

  • ऑपरेशन ब्लैक टॉर्नेडो : 2008-मुंबई हमला 
  • भारत भर में विभिन्न आतंकवाद विरोधी अभियान

अभिधम्म दिवस

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अक्‍तूबर 2024 को नई दिल्ली में अभिधम्म दिवस और पाली को शास्त्रीय भाषा के रूप में मान्यता देने के समारोह में शामिल हुए। 
  • संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ, यह दिवस मना रहा है।

पाली भाषा : 

  • भारत की सबसे प्राचीन ज्ञात भाषाओं में एक है जिसे भारत की सबसे प्राचीन ज्ञात लिपि ब्राम्ही लिपि में लिखा जाता था। 
  • इसका प्रमाण सम्राट अशोक के शिलालेखों और स्तंभों से प्राप्त होता है। 
  • बुद्धकाल में पालि भाषा भारत के जनमानस की भाषा थी। 
  • तथागत बुद्ध ने अपने उपदेश पालि में ही दिए है।

शास्त्रीय भाषा : 

  • कुल भाषाएं : 11{मराठी, पाली, प्राकृत, असमिया और बंगाली -2024, तमिल (2004), संस्कृत (2005), तेलुगु (2008), कन्नड़ (2008), मलयालम (2013), उड़िया (2014)}

वाल्मीकि जयंती

  • प्रतिवर्ष 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई जाती है। 
  • वाल्मीकि, संस्कृत रामायण के प्रसिद्ध रचयिता हैं जो आदिकवि के रूप में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने संस्कृत मे रामायण की रचना की।महर्षि वाल्मीकि द्वारा रची रामायण वाल्मीकि रामायण कहलाई। रामायण एक महाकाव्य है जो कि राम के जीवन के माध्यम से हमें जीवन के सत्य व कर्तव्य से, परिचित करवाता है।

आदि कवि (प्रथम कवि) महर्षि वाल्मीकि : 

  •  प्रारंभिक नाम : अग्नि शर्मा
  • जन्म : भृगु गोत्र के प्रचेता (सुमाली) नामक ब्राह्मण के घर
  • कथाओं के अनुसार वाल्मीकि का प्रारंभिक जीवन लौहजंघा नामक एक चोर के रूप में बीता

वाल्मीकि से जुड़े मंदिर और स्थल : 

  • वाल्मीकि आश्रम-नेपाल,चितवन : मूल आश्रम (त्रिवेणी धाम तीर्थ स्थल के पास स्थित है) 
  • वाल्मिकी मंदिर, तिरुवन्मियूर, चेन्नई, तमिलनाडु
  • भगवान वाल्मीकि का मंदिर:अमृतसर
  • महर्षि वाल्मीकि मंदिर:बालैनीव्‍

अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस

  • वैश्विक स्तर पर गरीबी उन्मूलन के प्रयासों को बढ़ावा देने और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्‍य से प्रतिवर्ष 17 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस मनाया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • 2024 के लिए थीम/विषय: "सामाजिक और संस्थागत दुर्व्यवहार को समाप्त करना, न्यायपूर्ण, शांतिपूर्ण और समावेशी समाज के लिए मिलकर कार्य करना"इस दिन को मनाने की शुरुआत 17 अक्टूबर, 1987 को हुई थी. 22 दिसंबर, 1992 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 17 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस के रूप में घोषित किया था

Latest Courses