GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Wed 16 Oct, 2024

राष्ट्रीय समाचार

पीएम गतिशक्ति का जिला संस्करण/डिस्ट्रिक्ट मॉडल

  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में 27 आकांक्षी जिलों के लिए पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के जिला संस्करण का शुभारंभ किया।

पीएम गतिशक्ति

  • प्रारंभ: 2021
  • मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी के लिए राष्ट्रीय मास्टर प्लान

प्रमुख परियोजनाएँ:

  • समर्पित फ्रेट कॉरिडोर
  • पूर्वी और पश्चिमी औद्योगिक गलियारे
  • भारतमाला परियोजना
  • सागरमाला 

पीएम गतिशक्ति के 6 प्रमुख सिद्धांत:

  • एकीकृत विकास
  • मल्टी-मॉडल इंफ्रास्ट्रक्चर
  • लास्ट माइल कनेक्टिविटी
  • कम पारिस्थितिक प्रभाव
  • शीघ्र भूमि अधिग्रहण
  • न्यूनतम मंजूरी

 NSTI

  • केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने विशाखापत्तनम में AMTZ परिसर में नए राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (NSTI) विस्तार केंद्र का उद्घाटन किया।

सम्बन्धित तथ्य: कौशल भारत मिशन

  • प्रारंभ: 2015
  • नोडल मंत्रालय: कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय
  • उद्देश्य: देश के युवाओं को पर्याप्त कौशल विषेशताओं के साथ सशक्त बनाना 

75वीं अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री कांग्रेस (IAC)

  • "स्थायित्व के लिए जिम्मेदार अंतरिक्ष" विषय के तहत इटली के मिलान के मीको कन्वेंशन सेंटर में 75वीं अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री कांग्रेस (IAC) आयोजित की गई, जिसमें स्थायी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों और पर्यावरण संरक्षण के साथ प्रगति को संतुलित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

IAC

स्थापना: 1951 सचिवालय: पेरिस, फ्रांस

ग्रीनवाशिंग की रोकथाम और विनियमन के लिए दिशानिर्देश, 2024

  • केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने पर्यावरण संबंधी मामलों में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए “ग्रीनवाशिंग की रोकथाम और विनियमन के लिए दिशानिर्देश, 2024” का अनावरण किया।

CCPA

  • स्थापना: 24 जुलाई, 2020 (उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019)
  • नोडल मंत्रालय: उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

भारतीय नौसेना का VLF स्टेशन

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तेलंगाना के दामागुंडम रिजर्व फॉरेस्ट में भारतीय नौसेना के नए अति निम्न आवृत्ति (Very Low Frequency -VLF) स्टेशन की आधारशिला रखी।

Very low frequency (VLF)

  • 3–30 kHz के बीच की आवृत्तियाँ।
  • इसे माइरिमीटर बैंड या माइरिमीटर तरंग के रूप में भी जाना जाता है।
  • उपयोग: पनडुब्बी संचार, हवाई संचार एवं उपग्रह सुरक्षा

खेल

ISSF विश्व कप 2024

  • भारतीय निशानेबाज सोनम उत्तम मस्कर ने दिल्ली में ISSF विश्व कप 2024 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में रजत पदक जीता।

ISSF

स्थापना: 1907 मुख्यालय: म्यूनिख, जर्मनी अध्यक्ष: लुसियानो रॉसी

महिलाओं की HIL नीलामी

  • भारतीय डिफेंडर उदिता दुहान महिला हॉकी इंडिया लीग (HIL) नीलामी में सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं।
  • महिला HIL का उद्घाटन संस्करण 28 दिसंबर 2024 से आयोजित होने वाला है। 

विविध

विकास में महिलाओं की भूमिका पर विश्व सर्वेक्षण रिपोर्ट, 2024

  • संयुक्त राष्ट्र महिला (UN Women) द्वारा जारी विकास में "महिलाओं की भूमिका पर विश्व सर्वेक्षण रिपोर्ट, 2024" में इस बात पर प्रकाश डाला गया है, कि दो अरब महिलाओं और लड़कियों को नकद लाभ, पेंशन या स्वास्थ्य देखभाल सहित सामाजिक सुरक्षा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

UN Women

स्थापना: जुलाई 2010 मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका कार्यकारी निदेशक: सीमा बहौस

 पुरस्कार और सम्मान

अल्जीरिया द्वारा मानद डॉक्टरेट

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अल्जीरिया के सिदी अब्देल्ला विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिली।

अल्जीरिया

  • राजधानी: अल्जीयर्स
  • मुद्रा: अल्जीरियाई दीनार
  • सीमावर्ती देश: ट्यूनीशिया, लीबिया, नाइजर, माली, मॉरिटानिया, मोरक्को

 चर्चित चेहरा

परमीश शिवमणि

  • परमेश शिवमणि ने भारतीय तटरक्षक बल (ICG) के 26वें महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया।

ICG

स्थापना: 1977 मुख्यालय: नई दिल्ली आदर्श वाक्य: "वयं रक्षामः"

अभय प्रसाद होता

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फेडरल बैंक के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अभय प्रसाद होता की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

उमर अब्दुल्ला

  • जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC) के उमर अब्दुल्ला ने अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद पहली बार जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

महत्वपूर्ण दिवस

विश्व खाद्य दिवस

  • 16 अक्टूबर को विश्व स्तर पर विश्व खाद्य दिवस प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है।
  • थीम: 'बेहतर जीवन और बेहतर भविष्य के लिए खाद्य पदार्थों का अधिकार'
विश्व खाद्य दिवस 1979 में 20वें FAO सम्मेलन के दौरान अस्तित्व में आया।

विश्व एनेस्थीसिया दिवस

  • आधुनिक चिकित्सा देखभाल के क्षेत्र में एनेस्थीसिया के महत्व को उजागर करने के लिए प्रत्येक वर्ष 16 अक्टूबर को विश्व एनेस्थीसिया दिवस मनाया जाता है।
विषय/थीम: "कार्यबल का कल्याण" ("Workforce Well-Being")

Latest Courses