GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Fri 11 Oct, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार  

हिज्ब-उत-तहरीर और इसके सभी संगठन आतंकवादी संगठन घोषित

  • केंद्र सरकार ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के अंतर्गत हिज्ब-उत-तहरीर और इसके सभी संगठनों को आतंकवादी संगठन घोषित किया। 
  • संगठन का उद्देश्य जिहाद और आतंकवादी गतिविधियों के माध्यम से सरकारों को हटाकर भारत सहित विश्व स्तर पर एक इस्लामी राज्य स्थापित करना है।

गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) 

  • पारित किया गया: 1967 में 
  • उद्देश्य:  "आतंकवादी गतिविधियों से निपटने के लिए व्यक्तियों और संघों की कुछ गैर-कानूनी गतिविधियों की अधिक प्रभावी रोकथाम"
  • संशोधन: 1969, 1972, 1986, 2004, 2008, 2012, 2019
  • भारतीय और विदेशी, दोनों नागरिकों पर लागू

नोट : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा को सूचित किया कि वर्तमान में 17 संगठनों को गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम 1967 के तहत गैर-कानूनी संघों के रूप में गृह-मंत्रालय (MHA) की सूची में नामित किया गया है। (मार्च 2024 तक) 

"पशु संगरोध और प्रमाणन सेवा" (AQCS) का उद्घाटन

  • केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने 10 अक्टूबर 2024 को केरल के कोच्चि में "कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे" (CIAL) पर "पशु संगरोध और प्रमाणन सेवा" (Animal Quarantine and Certification Services # AQCS) का उद्घाटन किया।
  • यह सुविधा पालतू कुत्तों और बिल्लियों के आयात को सुविधाजनक बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो पालतू जानवरों के मालिकों के लिए "जीवन की सुगमता" बढ़ाने की सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

भारत के प्रमुख हवाई अड्डे : 

  • इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा : दिल्ली
  • छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा : मुंबई
  • केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा : बेंगलुरु
  • राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा : हैदराबाद
  • चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा : चेन्नई
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा : कोलकाता
  • कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा : कोच्चि
  • सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा : अहमदाबाद
  • मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय पशुधन आयात अधिनियम 1898 के तहत पशुधन और पशुधन उत्पादों के आयात को नियंत्रित करता है, संशोधन : 2001 
  • उद्देश्य : भारत में विदेशी बीमारियों के प्रवेश को रोकना
  • वर्तमान में, पालतू जानवरों सहित जीवित जानवरों को छह प्रमुख प्रवेश बिंदुओं के माध्यम से आयात किया जाता है 
  • AQCS स्टेशन : दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद

अंतरराष्ट्रीय समाचार

 47 सदस्यीय मानवाधिकार परिषद का चुनाव 

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2025-2027 कार्यकाल के लिए 47 सदस्यीय मानवाधिकार परिषद के लिए 18 सदस्यों का चुनाव कराया, जिसमें बेनिन, बोलीविया, कोलंबिया, साइप्रस, कतर और थाईलैंड समेत 18 देशों को गुप्त मतदान द्वारा चुना गया।
  • निर्वाचित सदस्य अगले वर्ष एक जनवरी से शुरू होने वाले तीन वर्ष के कार्यकाल के दौरान काम करेंगे।

मानवाधिकार परिषद : 

  • संयुक्त राष्ट्र प्रणाली का एक अंतर-सरकारी निकाय है
  • विश्‍व में में मानवाधिकारों के संरक्षण और प्रचार के लिए ज़िम्मेदार है
  • स्थापना :2006, मुख्यालय : जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड 
  • सत्र का आयोजन : वर्ष में तीन बार, मार्च, जून, और सितंबर
  • कुल सदस्य : 47 
  • अध्यक्ष : उमर ज़्निबर(18वें चक्र के अध्यक्ष) 

सीटों का वितरण : 

  • अफ़्रीकी राज्यों का समूह (13)
  • एशिया-प्रशांत राज्यों का समूह (13)
  • पूर्वी यूरोपीय राज्यों का समूह (6)
  • लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई राज्यों का समूह (8)
  • पश्चिमी यूरोपीय और अन्य राज्यों का समूह (7)

नोट : परिषद के सदस्य तीन वर्ष की अवधि के लिए कार्य करेंगे तथा दो लगातार कार्यकाल के बाद तत्काल पुनः चुनाव के लिए पात्र नहीं होंगे।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) : 

  • एक वैधानिक निकाय है
  • स्थापना: मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 के तहत
  • मुख्‍यालय : नई दिल्ली
  • मानवाधिकार दिवस: 10 दिसंबर

अंतर-संसदीय संघ के 149वें सत्र का आयोजन 

  • अंतर-संसदीय संघ (IPU) का 149वां सत्र 13 से 17 अक्टूबर 2024 तक स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित किया जाएगा। 
  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल इसमें भाग लेगा।

अंतर-संसदीय संघ (IPU) : 

  • राष्ट्रीय संसदों का एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है
  • उद्देश्‍य : संसदों के बीच सहयोग और संवाद को बढ़ावा देना, लोकतंत्र को मज़बूत करना, और शांति और सतत विकास को बढ़ाना 
  • कुल सदस्‍य देश  : 80 देश 
  • स्थापना : 1889, पेरिस 
  • संस्थापक : फ़्रेडरिक पैसी, फ़्रांस  एवं विलियम रैंडल क्रेमर, यूनाइटेड किंगडम 
  • भारत ने अक्तूबर - नवम्बर, 1969 और अप्रैल, 1993 में नई दिल्ली में  मेज़बानी की थी ।

अर्थव्यवस्था और बैंकिंग

खिल भारतीय ग्रामीण वित्तीय समावेशन सर्वेक्षण - NABARD 

  • राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (National Bank for Agriculture and Rural Development : NABARD/नाबार्ड) द्वारा किए गए दूसरे अखिल भारतीय ग्रामीण वित्तीय समावेशन सर्वेक्षण के अनुसार, औसत मासिक आय 2016-17 में 8,059 रुपये से बढ़कर 2021-22 में 12,698 रुपये हो गई।
  • सर्वेक्षण के आंकड़ों के अनुसार, कम से कम एक सदस्य का बीमा कराने वाले परिवारों का अनुपात 25.5 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत से अधिक हो गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • परिवारों का औसत मासिक खर्च : 6,600 रुपये से बढ़कर 11,200 रुपये 
  • घरेलू बचत : लगभग 9,100 रुपये से बढ़कर 13,200 रुपये से अधिक
  • 2021-22 में लगभग 66 प्रतिशत परिवारों ने बचत की सूचना दी, जो 2016-17 में 50.6 प्रतिशत थी।
  • किसान क्रेडिट कार्ड की भूमिका : लगभग 19 प्रतिशत से बढ़कर 23.5 प्रतिशत परिवारों तक
  • बकाया ऋण वाले परिवारों का अनुपात : 2016-17 में लगभग 47 प्रतिशत से बढ़कर 2021-22 में 52 प्रतिशत

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD): 

  • स्थापना: 12 जुलाई, 1982 (प्रधानमंत्री - इंदिरा गांधी)  
  • मुख्यालय: मुंबई
  • उद्देश्‍य: कृषि एवं ग्रामीण विकास के लिए  वित्तीय सहायता प्रदान करना 
  • वर्तमान अध्‍यक्ष: शाजी के. वी.

भारतीय नौसेना एवं बजाज एलियांज लाइफ इंश्योरेंस के साथ समझौता

  • भारतीय नौसेना ने नौसेना के नागरिकों को बीमा प्रदान करने के उद्देश्‍य से  बजाज एलियांज लाइफ इंश्योरेंस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। 
  • इसके तहत तहत  नौसेना के नागरिकों को किफायती प्रीमियम पर टर्म इंश्योरेंस सहित विविध उत्पाद पोर्टफोलियो की पेशकश की जाएगी।

भारतीय नौसेना : 

  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर
  • आदर्श वाक्य: “शं नो वरुण:'
  • प्रमुख: एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी

नौसेना की नौसेना कमान : 

  • पश्चिमी नौसेना कमान (मुंबई)
  • दक्षिणी नौसेना कमान (कोच्चि)
  • पूर्वी नौसेना कमान (विशाखापत्तनम)

नोट : भारतीय नौसेना द्वारा 2024 को ' नौसेना नागरिकों का वर्ष ' घोषित किया गया है

खेल समाचार  

 "27वीं एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2024"

  • भारतीय पुरुष टीम ने "27वीं एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2024" में कांस्य पदक जीता। 
  • 27वीं एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2024 का आयोजन 7-13 अक्टूबर 2024 तक कजाकिस्तान के अस्ताना में किया जा रहा है। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

भारतीय पुरुष टीम : 

  • एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय टीम का यह लगातार तीसरा कांस्य पदक था
  • इससे पहले : 2021 : दोहा- कतर,  2023 : प्योंगचांग-दक्षिण कोरिया में कांस्य पदक जीता था

एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप : 

  • आयोजन : एशियाई टेबल टेनिस संघ (Asian Table Tennis Union : ATTU) द्वारा
  • मेजबानी : एक सदस्य देश द्वारा
  • 2025 विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन : दोहा, कतर

कला और संस्कृति

बाथुकम्मा उत्‍सव

  • बाथुकम्मा उत्‍सव तेलंगाना में महिलाओं द्वारा मनाया गया।  बाथुकम्मा नौ दिनों तक मनाया जाता है और शरद नवरात्रि और दुर्गा पूजा के त्योहारों से मेल खाता है ।
  • प्रतिवर्ष यह त्यौहार सातवाहन कैलेंडर के अनुसार पितृ अमावस्या से शुरू होने वाले नौ दिनों के लिए मनाया जाता है, जो आमतौर पर ग्रेगोरियन कैलेंडर के सितंबर-अक्टूबर के महीनों के साथ मेल खाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • यह महालया अमावस्या के दिन शुरू होता है एवं 9 दिवसीय उत्सव "सद्दुला बाथुकम्मा" या "पेद्दा बाथुकम्मा" पर समाप्त
  • बाथुकम्मा के बाद बोड्डेम्मा आता है , जो 7 दिनों का त्योहार है।
  • बोड्डेम्मा त्योहार वर्षा रुथु के अंत का प्रतीक है जबकि बाथुकम्मा सरद या शरथ रुथु की शुरुआत का प्रतीक है।
  • तेलुगु में, 'बथुकम्मा' का अर्थ :  'जीवित माँ देवी'
  • ऐतिहासिक रूप से, बथुकम्मा का अर्थ : "जीवन का उत्सव"

तेलंगाना के प्रमुख त्यौहार : बोनालू, विजयदशमी, सम्मक्का सरलम्मा जतारा, येदुपयाला जतारा, कोमुरावेल्ली मल्लन्ना जाथारा

विविध 

लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट 2024

  • वल्र्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) ने 10 अक्‍टूबर 2024 को लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट 2024 नामक रिर्पोट जारी की है, जिसमें वैश्विक संकट पर प्रकाश डाला है। 

वन्यजीव आबादी में गिरावट  :  

  • 1970-2020 तक 
  • औसत आकार में गिरावट : 73%, 2022 में 69%  
  • मीठे पानी के पारिस्थितिकी तंत्र में गिरावट : 85% 
  • स्थलीय पारिस्थितिकी तंत्र में गिरावट: 69% गिरावट
  • समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र-56% गिरावट

WWF : 

  • स्थापना: 29 अप्रैल 1961, मुख्यालय: ग्लैंड, स्विटजरलैंड, अध्यक्ष: आदिल नजम

मानसिक स्वास्थ्य पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट 2024

  • मानसिक स्वास्थ्य पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट 2024 के अनुसार, वर्ष 2019 में, विश्‍व में 970 मिलियन (97 लाख) से अधिक लोग मानसिक स्वास्थ्य विकारों से पीड़ित थे। 
  • आंकड़ों के अनुसार, प्रति छह में से एक व्यक्ति को किसी न किसी तरह की मेंटल हेल्थ की समस्या हो सकती है। ये स्थितियां सामान्य आबादी की तुलना में पीड़ितों की आयु 10 वर्ष तक कम कर सकती हैं। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) : 

  • स्थापना : 7 अप्रैल 1948
  • मुख्यालय : जिनेवा, स्विट्जरलैंड
  • भारत सदस्‍य बना : 12 जनवरी, 1948
  • दक्षिण-पूर्व एशिया का क्षेत्रीय कार्यालय : नई दिल्ली
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस : 7 अप्रैल

पुस्तकें एवं लेखक

'वार'

  • बॉब वुडवर्ड द्वारा लिखी नई पुस्तक 'वार' का बिमोचन किया गया, बॉब वुडवर्ड एक अमेरिकी खोजी पत्रकार और द वाशिंगटन पोस्ट के सहायक प्रबंध संपादक हैं।

महत्‍वपूर्ण पूस्‍तक और उनके लेखक : 

शशि थरूर

  • "द ब्रिटश एम्पायर इन इंडिया" और "केरला गाइड्स ऑन कंट्री"
  • "द ग्रेट इंडियन नोबेल" और "इंडया द फ्युचर इज नाउ"
  • "रिल्लेक्शन ऑन द नेशन इन अवर द टाइम
  • "The Battee of Belonging", "An era of Darkness"

सुजाना अरूणधति रॉय (अरुणधति रॉय)  : 

  • The God of small things (1997 में मैन बुकर पुरस्कार) मैन बुकर पुरस्कार जीतने वाली प्रथम महिला  
  • The Ministry of Utmost Happiness (2017)
  • The end of Imagination (1998)
  • Capitalism: A ghost story (2014)
  • The Doctor or And The saint
  • The Algebra of Infinite Justice 
  • Broken Republic, Azadi, Freedom, Fascism

पुरस्कार और सम्मान

साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2024

  • साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2024 दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को उनके गहन काव्यात्मक गद्य के लिए चुना गया है। 
  • वे हान कांग साहित्य में नोबेल पुरस्कार पाने वाली पहली एशियाई महिला हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति किम डे-जंग के बाद नोबेल पुरस्कार जीतने वाली दूसरी दक्षिण कोरियाई बनी 
  • किम डे-जंग को 2000 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था
  • हान कांग को 2016 का अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार से सम्‍मानति किया गया था 
  • हान कांग के प्रमुख पुस्‍तक : योर कोल्ड हैंड्स, ग्रीक लेसन्स, ह्यूमन एक्ट्स, द व्हाइट बुक
  • साहित्य में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने वाली 18वीं महिला बनीं हैं 
  • साहित्‍य में प्रथम पुरस्‍कार : सुली प्रुधोमे-फ्रांस, 1901 
  • 2023 में : जॉन ओलाव फॉसे, नॉर्वे 
  • साहित्य क्षेत्र में भारतीय पुरुस्कार प्राप्तकर्ता: रवीन्द्रनाथ टैगोर (वर्ष: 1913,  पुस्तक: गीतांजलि के लिए), एकमात्र भारतीय

चर्चित चेहरा  

राफेल नडाल

  • 22 बार ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने पेशेवर टेनिस से संन्यास की घोषणा की।

ग्रैंड स्लैम विजेता, 2024 

       ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन फ्रेंच ओपन विंबलडन US ओपन
पुरुष एकल जैनिक सिनर कार्लोस अलकराज कार्लोस अलकराज जैनिक सिनर
महिला एकल एरीना सबैलेन्का इगा स्विएटेक बारबोरा क्रेजीकोवा एरीना सबैलेन्का

लोकनायक जयप्रकाश नारायण

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 अक्टूबर को लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

लोकनायक जयप्रकाश नारायण :

  • एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, और राजनेता थे
  • गांधीवादी विचारधारा और अमेरिकी मार्क्सवादी विचारों से प्रभावित थे
  • जन्म : 11 अक्टूबर, 1902, बिहार -सिताबदियारा 
  • भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस में शामिल : 1929 
  • 1974 में 'संपूर्ण क्रांति' अथवा टोटल रेवोलुशन के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया
  • भारत रत्न से सम्मानित : 1999, मरणोपरांत 
  • निधन: 8 अक्टूबर, 1979

नानाजी देशमुख

  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 11 अक्टूबर को भारत रत्न नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

नानाजी देशमुख : 

  • जन्‍म : 11 अक्तूबर, 1916,  महाराष्ट्र-हिंगोली
  • सामाजिक कार्यकर्त्ता, राजनीतिज्ञ और भारत के राजनीतिक परिदृश्य में एक प्रमुख व्यक्ति थे
  •  आचार्य विनोबा भावे के भूदान आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया
  • प्रथम ग्रामीण विश्वविद्यालय, चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय की स्थापना की
  • पद्म विभूषण  : 1999 
  •  भारत रत्न : 2019, मरणोपरांत

डॉ॰ विजय पांडुरंग भटकर

  • प्रथम सुपर कंप्यूटर परम के निर्माता डॉ॰ विजय पांडुरंग भटकर का जन्म 11 अक्टूबर, 1946 को महाराष्ट्र के अकोला ज़िले के मुरंबा में हुआ था। 
  • विजय पांडुरंग भटकर एक भारतीय कंप्यूटर वैज्ञानिक, आईटी नेता और शिक्षाविद थे। इन्‍होंने 1987 में सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ़ एडवांस्ड कंप्यूटिंग से जुड़कर सुपर कंप्यूटर बनाने के प्रोजेक्ट का नेतृत्व किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

1991 में भारत का पहला सुपर कंप्यूटर परम 8000 विकसित किया। 2012 में आईआईटी दिल्ली के बोर्ड ऑफ गवर्नर के अध्यक्ष बने थे।

महत्‍वपूर्ण दिवस  

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस

  • प्रतिवर्ष 11 अक्‍टूबर को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है।
  • यह दिवस विश्‍व में लड़कियों के सामने आने वाली अनूठी चुनौतियों और उनके सशक्तिकरण के महत्व को उजागर करने के लिए समर्पित है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • 2024 की थीम ‘भविष्य के लिए लड़कियों का नजरिया’ 

वर्ल्ड इकॉनमिक फ़ोरम की ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2024 के अनुसार- 

  • भारत 146 देशों में 129वें स्थान पर
  • महिलाओं और पुरुषों के बीच समानता लाने की कोशिश की जाए, तो 134 वर्ष लगेंगे 
  • शीर्ष रैंकिंग वाले देश: आइसलैंड >फिनलैंड> नॉर्वे>न्यूज़ीलैंड>स्वीडन
  • वर्ष 2024 में ग्लोबल जेंडर गैप स्कोर 68.5% है (पिछले वर्ष की तुलना में 0.1 प्रतिशत अंक का सुधार)
  • 146 देशों के सूचकांक में सूडान अंतिम स्थान पर 

महिला सशक्तिकरण से जुड़े प्रमुख पहल:

  • स्वाधार गृह योजना : 2001-02
  • निर्भया फंड : 2013
  • उज्ज्वला योजना : 2016
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (BBBP) : 2015
  • महिला शक्ति केंद्र (MSK) : 2017
  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) : 2017

Latest Courses