GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 10 Oct, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार  

 ‘स्टडी इन इंडिया’ अभियान की शुरूआत 

  • भारत ने विदेशी छात्रों को भारतीय विश्वविद्यालय में पढने के लिए प्रोत्‍साहित करने के उद्देश्‍य से शारजाह में 20वें अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा प्रदर्शनी में ‘स्टडी इन इंडिया’ ('भारत में अध्ययन') अभियान शुरू किया। 
  • यह अभियान शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत सार्वजनिक उपक्रम, शैक्षिक कंसल्टेंट्स इंडिया- EdCIL द्वारा प्रायोजित है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • अभियान का उद्देश्‍य : भारत को विश्‍व में शिक्षा के बडे केंद्र के रूप में स्थापित करना

20वां अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा प्रदर्शनी : 

  • आयोजन : शारजाह प्राइवेट एजुकेशन अथॉरिटी एवं शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से
  • आयोजन तिथि : 09 अक्‍टूबर से 12 अक्‍टूबर 2024, 4 दिवसीय 
  • यह प्रदर्शनी प्रतिवर्ष अक्टूबर में एक्सपो सेंटर शारजाह में आयोजित किया जाता है

EdCIL : एजुकेशनल कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड

"राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर" के विकास को मंजूरी

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुजरात के लोथल में "राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर"  (National Maritime Heritage Complex : NMHC) के विकास को मंजूरी दी। 
  • यह परियोजना दो चरणों में पूरी की जाएगी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • चरण I को दो चरणों IA और IB में विभाजित किया गया
  • चरण  1B : लाइट हाउस संग्रहालय के निर्माण का वित्तपोषण लाइटहाउस एवं लाइटशिप महानिदेशालय (DGLL) द्वारा
  • चरण 1A : 2025 तक पूरा करने की योजना है
  • परियोजना की शुरूआत : मार्च 2022
  • कार्यन्‍वयन : गुजरात राज्य सरकार, के सहयोग से  केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा, सागरमाला परियोजना के तहत

लोथल: 

  • अर्थ :  "मृतकों का टीला(गुजराती में) 
  • सिंधु घाटी सभ्यता (IVC) के सबसे दक्षिणी स्थलों में से एक
  • स्थित : गुजरात, भाल क्षेत्र 
  • मोतियों, रत्नों और गहनों के व्यापार के लिए 
  • लोथल सिंधु घाटी सभ्यता का एकमात्र ज्ञात बंदरगाह शहर है
  • 4500 साल पुराना पुरातात्विक स्थल भोगवा नदी के किनारे स्थित है
  • खोज : 1952, एसआर राव द्वारा 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अफ्रीकी देशों का दौरा 

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13-19 अक्टूबर, 2024 तक तीन अफ्रीकी देशों -अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की राजकीय यात्रा पर जाएंगी। यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की तीन अफ्रीकी देशों की पहली यात्रा होगी।
  • अपनी यात्रा के दूसरे चरण में, राष्ट्रपति मुर्मू 16 अक्टूबर, 2024 को मॉरिटानिया की यात्रा करेंगी। 

अफ़्रीका महाद्वीप :  

  • पृथ्वी पर सबसे पुराना बसा हुआ महाद्वीप है
  • भूमध्य रेखा, मकर रेखा और कर्क रेखा से होकर गुजरने वाला एकमात्र महाद्वीप 
  • अफ़्रीका विश्‍व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप, प्रथम : एशिया 
  • कुल देश : 54
  • सबसे बड़ा देश : अल्जीरिया, सबसे छोटा देश : सेशेल्स
  • सबसे लंबी नदी : नील नदी
  • सबसे ऊंचा पर्वत शिखर : किलिमंजारो
  • सबसे बड़ी झील : विक्टोरिया झील
  • सबसे बड़ी हीरे की खान : किम्बरले
  • सबसे अधिक जल ढोने वाली नदी : कांगो नदी
  • कृषि योग्य भूमि : 10%
  • सबसे बड़ा उष्णकटिबंधीय घास का मैदान : सवाना
  • आठ प्रमुख भौतिक क्षेत्र : सहारा ,  साहेल , इथियोपियाई हाइलैंड्स ,  सवाना , स्वाहिली तट ,  वर्षा वन , अफ्रीकी महान झीलें और दक्षिणी अफ्रीका
  • 0° अक्षांश 0° देशांतर से मिलता है , ये रेखाएँ गुयाना की खाड़ी में मिलती हैं
  • प्रमुख जनजातियाँ: ज़ुलु : दक्षिण अफ़्रीका, खोसा: दक्षिण अफ्रीका, कारो : इथियोपिया, हामार: इथियोपिया, योरुबा , नाइजीरिया, हिम्बा : नामीबिया

भारतीय कौशल संस्थान का उद्घाटन 

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई में भारतीय कौशल संस्थान (Indian Institute of Skills : IIS) का उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य युवाओं की रोजगार क्षमता को बढ़ाना और उद्योग 4.0 के लिए एक उद्योग-तैयार कार्यबल तैयार करना है।
  • यह संस्थान कौशल विकास मंत्रालय और टाटा IIS के बीच एक सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) के तहत स्थापित किया गया है। 

कौशल विकास के लिए सरकारी योजनाएँ  : 

  • शुभारंभ : 2015 
  • प्रधान मंत्री कौशल केंद्र (PMKK), 2017
  • राष्ट्रीय शिक्षुता संवर्धन योजना (NAPS), 2016
  • कौशल ऋण योजना, 2015
  • दीन दयाल उपाध्याय - ग्रामीण कौशल योजना (DDU-GKY), 2014
  • भारतीय कौशल विकास सेवा (ISDS) का गठन

UMANG & DigiLocker को  एकीकृत करने की घोषणा

  • राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग ने उमंग(UMANG)  ऐप को डिजिटल वॉलेट डिजिलॉकर(DigiLocker)  के साथ एकीकृत करने की घोषणा की, जिसका मुख्‍य उद्देश्‍य नागरिकों को सरकारी सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला तक निर्बाध पहुँच प्रदान करना है। 

उमंग : 

  • शुरुआत : नवंबर 2017, नई दिल्ली में साइबरस्पेस पर वैश्विक सम्मेलन में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा
  • विकसित : इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग ने
  •  एक बहुभाषी, बहु-चैनल, बहु-मंच, और सुरक्षित ऐप है

डिजिटल वॉलेट डिजिलॉकर : 

  • कागज-मुक्त पहल का हिस्सा है  
  • लॉन्च : 2015
  • डिजिटल इंडिया कार्यक्रम  के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय (MeitY) की एक प्रमुख पहल है।

नोट : फरवरी 2018 में दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित छठे विश्व सरकार शिखर सम्मेलन में उमंग को 'सर्वश्रेष्ठ एम-सरकारी सेवा' का पुरस्कार मिला।

IIAS-DARPG इंडिया सम्मेलन-2025 की मेजबानी

  • प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (Department of Administrative Reforms and Public Grievances : DARPG), भारत सरकार 10-14 फरवरी 2025 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान (International Institute of Administrative Sciences : IIAS), ब्रुसेल्स के सहयोग से IIAS-DARPG इंडिया सम्मेलन-2025 की मेजबानी करेगा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • सम्मेलन का विषय : "अगली पीढ़ी के प्रशासनिक सुधार - नागरिकों को सशक्त बनाना और अंतिम छोर तक पहुंचना"
  • IIAS : International Institute of Administrative Sciences
  • DARPG : Department of Administrative Reforms and Public Grievances 

भारत-अर्जेंटीना संयुक्त आयोग बैठक की सह-अध्यक्षता

  • विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और अर्जेंटीना की विदेश मंत्री डायना मोंडिनो ने नई दिल्ली में 7वीं भारत-अर्जेंटीना संयुक्त आयोग बैठक की सह-अध्यक्षता की।
  • अर्जेंटीना के विदेश मंत्री मोंडिनो 5-9 अक्‍टूबर 2024 तक भारत की यात्रा पर थी। 

अर्जेंटीना : 

राजधानी: ब्यूनस आयर्स मुद्रा: अर्जेंटीना पेसो राष्ट्रपति: जेवियर माइली

राज्‍य विशेष  

सरकारी कार्यालयों में सोशल मीडिया साइटों पर प्रतिबंध

  • उत्तराखंड सरकार ने सचिवालय और सभी सरकारी कार्यालयों में सोशल मीडिया साइटों पर प्रतिबंध लगाया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

सोशल मीडिया ऐप और लॉन्च वर्ष

  • फेसबुक: 2004
  • इंस्टाग्राम: 2010
  • ट्विटर: 2006
  • टेलीग्राम: 2013

उत्तराखंड : 

  • गठन की तिथि : 9 नवंबर, 2000
  • राजधानी : देहरादून
  • प्राचीन नाम : उत्तराँचल
  • राजकीय पशु : कस्तूरी मृग
  • राजकीय पर्व : हरेला
  • राजकीय लोककला : ऐपण
  • राजकीय पक्षी : मोनाल
  • अंतर्राष्ट्रीय सीमाएं : उत्तर में चीन (तिब्बत) और पूर्व में नेपाल
  • नीति दर्रा : उत्तराखंड को तिब्बत से जोड़ता है

जलवायु चुनौतियों से निपटने के लिए जलवायु संस्थान की शुरुआत

  • अहमदाबाद विश्वविद्यालय ने जलवायु चुनौतियों से निपटने के लिए अनुसंधान, शिक्षा और प्रभाव पर ध्यान केंद्रित करते हुए जलवायु संस्थान की शुरुआत की है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

जलवायु परिवर्तन : 

  • तात्पर्य : तापमान और मौसम के पैटर्न में दीर्घकालिक बदलावों से 
  • कारण : प्राकृतिक गतिविधियाँ, मानवीय गतिविधियाँ
  • तापमान वृद्धि का सबसे बड़ा कारण : ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन
  • शामिल प्रमुख गैंसे : कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) और मीथेन(CH4) 

गुजरात में प्रमुख संस्थान : 

  • भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद
  • राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान, अहमदाबाद, गांधीनगर
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गांधीनगर
  • राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय, गांधीनगर

सरकारी योजनाएँ

PMGKAY एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखने की मंजूरी 

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) और अन्य कल्याणकारी योजनाओं आदि सहित सरकार की सभी योजनाओं के तहत पोषण युक्त चावल की सार्वभौमिक आपूर्ति को इसके वर्तमान स्वरूप में जुलाई 2024 से दिसंबर 2028 तक जारी रखने की मंजूरी दी है।
  • चावल को पोषण युक्त करने की पहल PMGKAY (खाद्य सब्सिडी) के हिस्से के रूप में भारत सरकार द्वारा 100 प्रतिशत वित्त पोषण के साथ केंद्रीय क्षेत्र की एक पहल के रूप में जारी रहेगी।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) : 

शुरूआत : अप्रैल 2020 नोडल मंत्रालय: वित्त मंत्रालय योजना में हर महीने 5 किलो मुफ्त खाद्यान्न वितरित किया जाएगा।

नि-क्षय पोषण योजना के तहत मासिक पोषण सहायता को 1000 रुपये प्रतिमाह किया गया

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उपचार की अवधि के दौरान सभी टीबी रोगि के लिए नि-क्षय पोषण योजना के तहत मासिक पोषण सहायता को मौजूदा 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की। 

तपेदिक/क्षय रोग: 

  • कारण : माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस जीवाणु
  • क्षय रोग के प्रकार: फेफड़े का क्षय रोग, एक्स्ट्रापल्मोनरी ट्यूबरकुलोसिस
  • कारण: ‘माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस’ नामक जीवाणु
  • प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान: वर्ष 2025 तक रोग को खत्म करने का लक्ष्य
  • वैश्विक लक्ष्य : 2030

अंतरराष्ट्रीय समाचार

उत्तर और दक्षिण कोरिया का पृथक्करण

  • उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया से अपने क्षेत्र को पूरी तरह से अलग करने की घोषणा की है, इसके लिए उसने सभी सड़क और रेल संपर्क काट दिए हैं तथा अपनी सीमा पर किलेबंदी कर दी है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

 उत्तर कोरिया : 

  • प्रायद्वीप के उत्तरी भाग में स्थित है।
  • आधिकारिक भाषा: कोरियाई
  • मुद्रा : उत्तर कोरियाई वॉन
  • प्रमुख पर्वत श्रृंखलाएँ: काएमा हाइलैंड्स, चांगबेक, नांगनिम, हैमग्योंग, ताएबेक
  • प्रमुख नदियाँ: यालु, तुमेन, चोंगचोन, ताएदोंग, चेर्योंग, येसोंग
  • सबसे लंबी नदी : यालू नदी 

दक्षिण कोरिया : 

  • पूर्वोत्तर एशिया के केंद्र में स्थित
  • राजधानी: सियोल
  • आधिकारिक भाषा: कोरियाई
  • मुद्रा : दक्षिण कोरियाई वॉन
  • प्रमुख पर्वत श्रृंखलाएँ: ताएबेक पर्वत, सोबेक पर्वत
  • प्रमुख नदियाँ: हान, कुम, नाकटोंग

नीलामी से 'नागा मानव खोपड़ी' को वापस लिया गया 

  • भारत में विरोध के बाद ब्रिटेन के एक नीलामी घर ने अपनी ऑनलाइन नीलामी से 'नागा मानव खोपड़ी' को वापस ले लिया है।
  • ऑक्सफ़ोर्डशायर के टेट्सवर्थ में स्वान नीलामी घर में 'द क्यूरियस कलेक्टर सेल, एंटीक्यूरियन बुक्स, पांडुलिपियों और पेंटिंग्स' के हिस्से के रूप में विश्‍म के खोपड़ियों और अन्य अवशेषों की एक श्रृंखला थी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य

'19वीं सदी की सींग वाली नागा मानव खोपड़ी , नागा जनजाति' को लॉट नंबर 64 के रूप में रखा गया था और इसके परिणामस्वरूप नागालैंड में विरोध प्रदर्शन हुए, जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने किया, जिन्होंने इस दर्दनाक बिक्री को रोकने के लिए विदेश मंत्री

अर्थव्यवस्था और बैंकिंग

UPI123Pay और UPI LITE  की सीमा बढ़ाई

  • UPI123Pay और यूपीआई लाइट (UPI LITE) के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से RBI ने इनके लिए लेनदेन की सीमा बढ़ाई  गई । 
  • UPI123Pay की सीमा अब ₹10,000 (₹5,000 से बढ़कर) है, और UPI लाइट की वॉलेट सीमा ₹5,000 (₹2,000 से बढ़कर) है, जिसमें प्रति लेनदेन सीमा ₹1,000 है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस (UPI) :

  • प्रारंभ: 2016 (मुंबई में RBI के पूर्व गवर्नर डॉ. रघुराम जी राजन द्वारा)
  • विकसित: भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा 
  • कई बैंकिंग सुविधाओंको एक ही ऐप्लिकेशन में एकीकृत करती है।

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) :

  • गठन : 2008
  • अधिनियमित: कंपनी अधिनियम 2013 के अनुसार
  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और भारतीय बैंक संघ (IBA) की एक पहल 

रक्षा समाचार  

INS तलवार  दक्षिण अफ्रीका के साइमन टाउन की यात्रा पर  

  • भारत का स्टील्थ फ्रिगेट INS तलवार, 6 से 18 अक्टूबर तक चलने वाले ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के साथ संयुक्त समुद्री अभ्यास IBSAMAR में भाग लेने के लिए 6 अक्टूबर 2024 को दक्षिण अफ्रीका के साइमन टाउन पहुंचा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

भारत के अन्य समुद्री अभ्यास  : 

  • थाईलैंड: भारत-थाईलैंड समन्वित गश्ती (Indo-Thai CORPAT)
  • यूनाइटेड किंगडम: कोंकण - शक्ति
  • इंडोनेशिया: समुद्र शक्ति
  • सिंगापुर: सिंगापुर-भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास (SIMBEX)
  • कतर: ज़ैर-अल-बहर
  • जापान: समुद्री साझेदारी अभ्यास (MPX)

INS तलवार : 

  • एक गाइडेड मिसाइल फ़्रिगेट है
  • निर्माण :  रूस के बाल्टिक शिपयार्ड में
  • क्रिवाक III श्रेणी के फ़्रिगेट का संशोधित संस्करण है
  • कमीशन : 18 जून, 2003 को 
  • पश्चिमी नौसेना कमान के तहत मुंबई में स्थित भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े का हिस्सा है।
  • कैप्टन जीतू जॉर्ज इस जहाज की कमान संभालते हैं

सेना कमांडरों के सम्मेलन का पहला चरण

  • 2024 के दूसरे सेना कमांडरों के सम्मेलन का पहला चरण 10-11 अक्टूबर 2024 को सिक्किम के गंगटोक में हाइब्रिड मोड में आयोजित किया गया।
  • दूसरे चरण में, भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी 28-29 अक्टूबर 2024 को दिल्ली में एकत्र होंगे।

रक्षा बलों के प्रमुख : 

सेना प्रमुख: लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी नौसेना प्रमुख: एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी वायुसेना प्रमुख: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह

31 एमक्यू-9बी ड्रोन और परमाणु हमलावर पनडुब्बियां निर्माण को मंजूरी

  • सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जनरल एटॉमिक्स (अमेरिका) से 31 एमक्यू-9बी ड्रोन खरीदने और दो परमाणु हमलावर पनडुब्बियों के स्वदेश में निर्माण को मंजूरी दी।

ड्रोन : 

  • ड्रोन या UAV (मानवरहित हवाई वाहन) दूर से नियंत्रित एक उड़ान उपकरण है।

ड्रोन को उनके वजन (मौजूदा नियम) के आधार पर पांच श्रेणियों में विभाजित किया गया है -

  • नैनो : 250 ग्राम से कम या उसके बराबर
  • सूक्ष्म : 250 ग्राम से 2 किलोग्राम तक
  • लघु : 2 किलोग्राम से 25 किलोग्राम तक
  • मध्यम : 25 किग्रा से 150 किग्रा तक
  • बड़ा : 150 किग्रा से अधि

INS निर्देशक सौंपा

  • गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड ने भारतीय नौसेना को चार सर्वेक्षण पोतों की श्रृंखला में दूसरा सर्वेक्षण पोत, INS निर्देशक सौंपा। 

भारतीय नौसेना :

आदर्श वाक्य : “शं नो वरुण:” नौसेना दिवस : 4 दिसम्बर नौसेनाध्यक्ष : दिनेश कुमार त्रिपाठ

खेल समाचार  

एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2024 

  • भारत की महिला टीम ने अस्ताना में एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप में टीम वर्ग में अपना प्रथम कांस्य पदक जीता।
  • एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2024 का आयोजन 7 से 13 अक्टूबर 2024 के बीच कजाकिस्तान के अस्ताना में किया जा रहा है। 

टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI): 

स्‍थापना : 1926  मुख्यालय : नई दिल्ली  अध्यक्ष : मेघना अहलावत

38वें राष्ट्रीय खेलों” का आयोजन

  • 38वें राष्ट्रीय खेलों” का आयोजन 28 जनवरी, 2025 से 14 फरवरी, 2025 के बीच उत्तराखंड में किया जायेगा। 
  • राष्ट्रीय खेलों के साथ ही विंटर नेशनल गेम्स का आयोजन भी उत्तराखंंड में किए जाने का निर्णय लिया गया है।

भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) :  

स्थापना: 1927 मुख्यालय: नई दिल्ली अध्यक्ष: पी.टी. उषा

विश्व पिकलबॉल चैम्पियनशिप 2024 का आयोजन

  • विश्व पिकलबॉल चैम्पियनशिप 2024 का आयोजन पहली बार भारत में 12-17 नवंबर, 2024 के बीच किया जायेगा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, ताइवान, पोलैंड और सिंगापुर सहित 6 से 7 देशों के लगभग 650 खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे। 
  • यह टूर्नामेंट अखिल भारतीय पिकलबॉल संघ (AIPA) द्वारा आयोजित किया जाता है, जिसे विश्व पिकलबॉल लीग (WPBL) द्वारा सहायता प्रदान की जाती है।

अखिल भारतीय पिकलबॉल संघ : 

स्थापना: 2008 मुख्यालय: मुंबई अध्यक्ष: अरविंद प्रभु

पुरस्कार और सम्मान

2024 के लिए रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार

  • 2024 के लिए रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार डेविड बेकर को “कम्प्यूटेशनल प्रोटीन डिजाइन के लिए” और डेमिस हसाबिस और जॉन एम. जम्पर को संयुक्त रूप से “प्रोटीन संरचना भविष्यवाणी के लिए” दिया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • डेविड बेकर : कम्प्यूटेशनल प्रोटीन डिजाइन के लिए (½ पुरस्कार)
  • डेमिस हसाबिस एवं जॉन एम. जम्पर : प्रोटीन संरचना भविष्यवाणी के लिए (संयुक्‍त रूप से ½ पुरस्कार)
  • प्रदानकर्ता:  रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज, स्वीडन

नोबेल पुरस्कार : 

  • विभिन्न संस्थानों द्वारा प्रदान किए जाने वाले नोबेल 

पुरस्कार : 

  • भौतिकी और रसायन विज्ञान: रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज
  • फिजियोलॉजी या मेडिसिन: कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट में नोबेल असेंबली द्वारा 
  • साहित्य: स्वीडिश अकादमी द्वारा 
  • शांति: नॉर्वेजियन नोबेल समिति द्वारा 
  • आर्थिक विज्ञान: रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा

चर्चित चेहरा  

रतन टाटा 

  • प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा का 86 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया। महाराष्ट्र सरकार ने एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

रतन टाटा : 

  • जन्म: 28 दिसंबर 1937, मुंबई, महाराष्ट्र
  • पिता: नवल टाटा, माता: सूनी टाटा
  • महत्वपूर्ण पुस्तकें: स्टील से सेलुलर तक और रतन टाटा की बुद्धि और ज्ञान
  • पुरस्कार: असम वैभव: 2021, पद्म विभूषण: 2008, महाराष्ट्र भूषण: 2006, और पद्म भूषण: 2000, महाराष्ट्र उद्योग रत्न: 2023, ऑर्डर ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया: 2023, ऑर्डर ऑफ़ ब्रिटिश एम्पायर: 2009

पी. वेणुगोपाल

  • एम्स के पूर्व निदेशक और हृदय शल्य चिकित्सा के अग्रदूत, जिन्होंने भारत का प्रथम हृदय प्रत्यारोपण किया था, पी. वेणुगोपाल का 8 अक्टूबर, 2024 को 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (NOTTO):  

  • 1994 में मानव अंग प्रत्यारोपण (THOA) अधिनियम पारित एवं 2011 में संशोधन अधिनियम लाया गया 
  • स्थापना: नई दिल्ली में स्थित स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत की गई
  • मुख्‍यालय : नई दिल्‍ली

भारत में अंगदान से जुड़े कानून:

  • मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम,1994
  • मानव अंग प्रत्यारोपण (संशोधन) अधिनियम, 2011
  • मानव अंग और ऊतक प्रत्यारोपण अधिनियम, 2014 
  • हृदय प्रत्यारोपण दिवस: 3 अगस्त

नीमा रिंजी शेरपा

  • 18 वर्षीय नीमा रिंजी शेरपा विश्व के सभी 14 सबसे ऊंचे पर्वतों पर चढ़ने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बने हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले पहले पर्वतारोही: एडमंड हिलेरी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले पहले भारतीय: अवतार सिंह चीमा

1984 में माउंट एवरेस्ट 

पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला: बछेंद्री पाल

नियुक्तियां 

मनोज कुमार दुबे

  • मनोज कुमार दुबे को पांच वर्ष के लिए भारतीय रेलवे वित्तीय निगम (IRFC) का CEO, अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया।

भारतीय रेलवे:

स्थापना : 16 अप्रैल 1853 जनक: लॉर्ड डलहौज़ी मुख्यालय: नई दिल्ली

कैस सईद

  • ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सईद ने राष्ट्रपति चुनाव में दूसरी बार जीत हासिल की।

ट्यूनीशिया : 

राजधानी: ट्यूनिस मुद्रा: ट्यूनीशियाई दीनार सीमावर्ती क्षेत्र: अल्जीरिया, लीबिया, भूमध्य सागर

महत्‍वपूर्ण दिवस 

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस

  • प्रतिवर्ष 10 अक्टूबर को मानसिक स्वास्थ्य शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्‍य से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • 2024 की थीम: कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य
  • 2024: 75वीं वर्षगांठ
  • स्थापना: 1992
  • संस्थापक: विश्व मानसिक स्वास्थ्य महासंघ (WFMH)

भारत में स्थिति : 

 राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NMHS) 2015-16 के अनुसार :-

  • वयस्क मानसिक विकारों से पीड़ित : 10.6 % 
  • मानसिक विकारों के लिए उपचार का अंतराल विभिन्न विकारों के लिए : 70% एवं 92%
  • बीमारी की स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों : 6.9% 
  • शहरी गैर-मेट्रो क्षेत्रों में : 4.3%
  • शहरी मेट्रो क्षेत्रों में : 13.5%
  • शहरी मेट्रो क्षेत्रों में : 13.5

विश्व दृष्टि दिवस

  • प्रतिवर्ष अक्टूबर के दूसरे गुरुवार को "विश्व दृष्टि दिवस" मनाया गया। 
  • इस दिवस का उद्देश्य अंधापन और दृष्टि हानि की ओर ध्यान आकर्षित करना है, इसकी शुरुआत मूल रूप से 2000 में लायंस क्लब इंटरनेशनल फाउंडेशन के साइटफर्स्टकैंपेन द्वारा की गई थी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • 2024 में यह दिवस 10 अक्‍टूबर को मनाया गया 
  • 2024 क थीम/विषय : “बच्चों, अपनी आँखों से प्यार करो”

दृष्टि  संबंधी  विभिन्न विकार : 

  • मायोपिया /निकट-दृष्टि दोष : व्यक्ति पास की वस्तुओं को तो देख सकता है लेकिन दूर की वस्तुओं को स्पष्ट नहीं देख सकता
  • हाइपरमेट्रोपिया/दूर दृष्टि दोष: व्यक्ति दूर की वस्तुओं को तो देख सकता है लेकिन पास की वस्तुओं को स्पष्ट नहीं देख सकता
  • जरा दृष्टि दोष : व्यक्ति को नज़दीक और दूर की चीज़ें स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देतीं
  • मोतियाबिंद: आंख के लेंस का धुंधलापन होता है, जिसके कारण दृष्टि, धुँधली हो जाती है।

Latest Courses