GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Wed 09 Oct, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार  

'हमसफर नीति' का शुभारंभ

  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा सुविधा में सुधार और सड़क किनारे सुविधाओं के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से नई दिल्ली में 'हमसफर नीति' का शुभारंभ किया।

राष्ट्रीय राजमार्गों (National Highways : NH) : 

  • विकास, रखरखाव, और प्रबंधन :  केंद्र सरकार के पास (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण {NHAI के माध्‍यम से}) : 
  • सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग : NH-44(उत्तर में श्रीनगर से दक्षिण में कन्याकुमारी-11 राज्यों से होकर गुजरता है) 
  • सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग : NH 118, NH 548
  • स्वर्णिम चतुर्भुज : चार प्रमुख महानगरों (दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई ) को जोड़ने वाला NH नेटवर्क 
  • विश्व का सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क 2024 : संयुक्त राज्य अमेरिका>भारत 
  • भारत की सबसे ऊँची मोटर योग्य सड़क : खारदुंग ला दर्रा, लद्दाख
  • भारत का प्रथम प्रवेश-नियंत्रित एक्सप्रेसवे : मुंबई नासिक एक्सप्रेसवे
  • भारत का पहला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे : ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे KGP (कुंडली-गाजियाबाद-पलवल) एक्सप्रेसवे

NHAI : 

स्थापना: 1988, मुख्यालय : नई दिल्ली, अध्यक्ष : संतोष कुमार यादव, नोडल मंत्रालय: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाओ PDR  दौरा

  • लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक के प्रधानमंत्री सोनेक्से सिफान्डोन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से11 अक्टूबर 2024 को लाओ PDR  का दौरा करेंगे।
  • यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री 21वें एशियन-भारत शिखर सम्मेलन और 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

आसियान /ASEAN : Association of Southeast Asian Nations:  

  • 10 दक्षिण पूर्व एशियाई देशों का क्षेत्रीय अंतर-सरकारी संगठन
  • स्थापना: 8 अगस्त 1967
  • आसियान दिवस : 8 अगस्त
  • सचिवालय :जकार्ता, इंडोनेशिया  
  • भारत आसियान में शामिल हुआ : 1992 
  • व्यापक रणनीतिक साझेदार बन : 2022 
  • आसियान भारत की एक्ट ईस्ट नीति के केंद्र में है, जिसकी घोषणा 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने की थी।
  • देशों के नाम: ब्रुनेई दारुस्सलाम, बर्मा, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम
  •  PDR वर्ष 2024 के लिए आसियान का अध्यक्ष है
  • 12वीं पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन आर्थिक मंत्रियों की बैठक : 21 सितंबर 2024,  लाओस के वियनतियाने में  
  • अध्यक्षता : लाओ PDR(पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक)   

नए GST कार्यालय भवन का उद्घाटन

  • केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने दिल्ली के नांगल राया में नए GST कार्यालय भवन का उद्घाटन किया।

वस्तु एवं सेवा कर (GST) : 

  • लागू: 1 जुलाई, 2017
  • GST परिषद का गठन: अनुच्छेद 279A 
  • GST दिवस : 1 जुलाई
  • 'वन नेशन वन टैक्स' (One Nation One Tax) अवधारणा पर आधारित
  • पेश किया गया : 101वें CAAअधिनियम, 2016 के माध्यम से
  • प्रकार: केंद्रीय जीएसटी (CGST), राज्य GST (SGST) और एकीकृत GST (IGST)

GST परिषद:

  • राष्ट्रपति द्वारा गठित (अनुच्छेद 279A) 
  • अध्यक्ष : केंद्रीय वित्त मंत्री
  • मतदान शक्ति : केंद्र के पास : 1/3, राज्यों के पास : 2/3
  • निर्णय : 3/4 बहुमत से

 प्रथम राज्य वित्त सचिव सम्मेलन का आयोजन 

  • भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (Comptroller and Auditor General of India : CAG) गिरीश चंद्र मुर्मू ने नई दिल्ली में प्रथम राज्य वित्त सचिव सम्मेलन आयोजित किया।
  • बैठक में मुर्मु ने सभी राज्यों और केंद्र सरकार में वस्तु मदों के अलग-अलग स्तर पर हो रहे खर्चे में सामंजस्य स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) :

  • स्वतंत्र और संवैधानिक निकाय है 
  • अनुच्छेद 148: नियुक्ति, शपथ और सेवा की शर्तें
  • अनुच्छेद 149: कर्तव्य और शक्तियाँ
  • अनुच्छेद 150 :संघ के और राज्यों के लेखाओं का प्रारूप
  • अनुच्छेद 151 : लेखापरीक्षा प्रतिवेदन
  • अनुच्छेद 279: ‘शुद्ध आय’ की गणना CAG द्वारा प्रमाणित की जाती है, जिसका प्रमाणपत्र अंतिम माना जाता है

नियुक्ति एवं कार्यकाल : 

  • नियुक्ति : राष्‍ट्रपति द्वारा  
  • कार्यकाल : 6 वर्ष की अवधि या 65 वर्ष की आयु (जो भी पहले हो) 
  • इस्तीफा : राष्‍ट्रपति को
  • स्वतंत्र भारत के प्रथम CAG: वी. नरहरि राव

दस नए ESIC मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की घोषणा

  • श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने नई दिल्ली में 194वीं ESIC बैठक के दौरान दस नए कर्मचारी राज्य बीमा निगम (Employees’ State Insurance Corporation : ESIC) मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की घोषणा की।
  • इसके अलावा, ESIC लाभार्थियों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के साथ अखिल भारतीय स्तर पर ESIC  के अभिसरण कार्यक्रम के तहत चिकित्सा देखभाल प्रदान करने का भी निर्णय लिया गया। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

10 नए ESIC मेडिकल कॉलेज : 

  • अंधेरी (महाराष्ट्र), बसईदारापुर (दिल्ली), गुवाहाटी-बेलटोला (असम), इंदौर (मध्य प्रदेश), जयपुर (राजस्थान), लुधियाना (पंजाब), नरोदा-बापूनगर (गुजरात), नोएडा और वाराणसी (उत्तर प्रदेश), रांची (झारखंड)
  • ESIC  पैरा-मेडिकल और B.Sc(नर्सिंग) पाठ्यक्रमों को मंजूरी दी : अलवर (राजस्थान), बिहटा (बिहार), फरीदाबाद (हरियाणा), जोका (पश्चिम बंगाल), केके नगर (तमिलनाडु), सनथनगर (तेलंगाना) और राजाजीनगर (कर्नाटक)

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) : 

  • गठन : 24 फरवरी 1952, मुख्यालय: नई दिल्ली, नोडल मंत्रालय : श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार

अंतरराष्ट्रीय समाचार

“UAE स्टैंड्स विद लेबनान” अभियान 

  • संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates : UAE) ने लेबनान के लोगों का समर्थन करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान “UAE स्टैंड्स विद लेबनान” शुरू किया है, यह अभियान 8 से 21 अक्टूबर, 2024 तक चलेगा
  • इस अभियान का उद्देश्य लेबनान को सहायता प्रदान करने के सामूहिक प्रयास में व्यक्तियों, संस्थानों और सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के संगठनों सहित पूरे UAE समुदाय को संगठित करना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) : 

  • UAE, अरब प्रायद्वीप के पूर्वी तट पर स्थित सात अमीरातों का संघ है।  
  • सात अमीरातो के नाम : अबू धाबी, अजमान, दुबई, फ़ुजैराह, रास अल खैमा, शारजाह, और उम्म अल क्वैन
  • प्रत्‍येक अमीरात का अपना शासक होता है, सभी शासक मिलकर संघीय सर्वोच्च परिषद बनाते हैं
  • अर्थव्यवस्था मुख्‍यत: आधारित  : तेल और गैस पर 
  • राजधानी: अबू धाबी
  • मुद्रा: दिरहम

लेबनान : 

  • लेबनॉन, आधिकारिक रूप से लुबनॉन गणराज्य, पश्चिमी एशिया में भूमध्य सागर के पूर्वी तट पर स्थित है 
  • मुद्रा: लेबनानी पाउंड 
  • राजधानी: बेरूत
  • सीमा : पश्चिम में भूमध्य सागर , उत्तर और पूर्व में सीरिया और दक्षिण में इज़राइल 
  • अर्द्धचन्द्र क्षेत्र का हिस्सा है
  • प्रमुख नदी : लिटानी नदी 

मातृ स्वास्थ्य और परिवार नियोजन की सराहना 

  • संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (United Nations Population Fund : UNFPA) ने मातृ स्वास्थ्य और परिवार नियोजन में भारत की महत्वपूर्ण प्रगति की सराहना की।  
  • UNFPA की कार्यकारी निदेशक डॉ. नतालिया कनम ने केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव को पट्टिका और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) : 

  • स्थापना: 1969
  • मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका
  • अध्यक्ष: फर्नांडो कैरेरा
  • भारत ने मातृ, नवजात और बाल स्वास्थ्य (PMNCH) और परिवार नियोजन 2030 (FP 2030) वैश्विक साझेदारी में प्रमुख स्थान प्राप्त किया
  • परिवार नियोजन कार्यक्रम शुरूआत : 1952, जन्म दर को कम करने और जनसंख्या वृद्धि दर को धीमा करने के लक्ष्य के साथ
  • भारत परिवार नियोजन कार्यक्रम शुरू करने के लिए विश्‍व का प्रथम देश है 
  • अक्टूबर 1997 से, परिवार कल्याण कार्यक्रम और बाल जीवन रक्षा और सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम के तहत सेवाओं और प्रजनन और बाल स्वास्थ्य (Reproductive and Child Health : RCH) कार्यक्रम के साथ एकीकृत किया गया

परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत पहल : 

  • मिशन परिवार विकास, नए गर्भनिरोधक विकल्प, विश्व जनसंख्या दिवस एवं पखवाड़ा (11 जुलाई – 24 जुलाई) का आयोजन, 27 जून से 10 जुलाई: “दम्पति संपर्क पखवाड़ा” या “लामबंदी पखवाड़ा”, 11 जुलाई से 24 जुलाई तक "जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा" या "जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा"

अर्थव्यवस्था और बैंकिंग

मौद्रिक नीति समिति की बैठक 

  • RBI मौद्रिक नीति समिति ने लगातार 10वीं बार नीति दर को 6.5% पर अपरिवर्तित रखा। शक्तिकांत दास ने घोषणा की कि RBI  ने अपनी मौद्रिक नीति के रुख को 'अनुकूलन वापस लेने' से बदलकर 'तटस्थ' कर दिया है।
  • MPC ने 2024-25 के लिए 7.2% की वास्तविक GDP वृद्धि का अनुमान लगाया है। 2024-25 के लिए CPI मुद्रास्फीति 4.5% रहने का अनुमान लगाया गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee : MPC): 

  • भारत में मौद्रिक नीति तय करने वाली संस्था है
  • कुल सदस्‍यों की संख्‍या : छह 
  • बैठकें : वर्ष में एक बार 
  • MPC की प्रथम बैठक : सितंबर 2016
  • गठन : संशोधित (2016 में) RBI अधिनियम, 1934 की धारा 45ZB के तहत
  • सरकार के मुद्रास्फीति लक्ष्य को हासिल करने के लिए नीतिगत दरें तय करती है

MPC में 6 सदस्य : 

  • केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास, डिप्टी गवर्नर माइकल पात्रा और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजीव रंज 
  • बाहरी सदस्य : राम सिंह, सौगत भट्टाचार्य और नागेश कुमार
  • रेपो दर : रेपो दर वह ब्याज दर है जिस पर RBI वाणिज्यिक बैंकों को ऋण देता है।

अमरावती के निर्माण के लिए विश्व बैंक सहायता 

  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घोषणा की कि विश्व बैंक ने अमरावती के निर्माण के लिए 15,000 करोड़ रुपये का ऋण देने पर सहमति व्यक्त की है।

विश्व बैंक : 

  • स्थापना: 1944
  • अध्यक्ष: अजय बंगा
  • मुख्यालय: वाशिंगटन डी.सी.
  • रिपोर्ट: व्यापार करने में आसानी, वैश्विक आर्थिक संभावनाएँ, वैश्विक वित्तीय विकास रिपोर्ट, गरीबी और साझा समृद्धि, विश्व विकास रिपोर्ट प्रेषण रिपोर्ट, सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज सूचकांक

2025 से 2028 तक WHO के मुख्य कार्यक्रमों के लिए 300 मिलियन डॉलर

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुख्य वित्त पोषण में छठा सबसे बड़ा वैश्विक योगदानकर्ता भारत ने 2025 से 2028 तक संगठन के मुख्य कार्यक्रमों के लिए 300 मिलियन डॉलर से अधिक की प्रतिबद्धता जताई।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) :

मुख्यालय: जिनेवा, स्विटजरलैंड स्थापना: 7 अप्रैल 1948 महानिदेशक: टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस

अटल पेंशन योजना 

  • पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण के आंकड़ों के अनुसार, अटल पेंशन योजना में नामांकन सात करोड़ को पार किया है, तथा इस वित्तीय वर्ष में इसमें 56 लाख से अधिक नामांकन जुड़े हैं।

अटल पेंशन योजना (APY) : 

  • सामाजिक सुरक्षा योजना
  • शुरूआत : 9 मई 2015
  • नोडल एजेंसी: PFRDA
  • निश्चित पेंशन: 1000 रुपये से 5000 रुपये
  • पात्र आयु: 18-40 वर्ष
  • पेंशन आयु: 60 वर्ष के बाद

जुबिलेंट इंग्रेविया ग्लोबल लाइटहाउस नेटवर्क में शामिल 

  • गुजरात की स्पेशियलिटी केमिकल निर्माता कंपनी जुबिलेंट इंग्रेविया  विश्व आर्थिक मंच के ग्लोबल लाइटहाउस नेटवर्क में शामिल हुई ।

विश्व आर्थिक मंच (WEF) :

  • स्थापना: 1971
  • संस्थापक: क्लॉस श्वाब
  • मुख्यालय: कोलोग्नी, स्विटजरलैंड
  • रिपोर्ट: यात्रा और पर्यटन प्रतिस्पर्धात्मकता, वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता रिपोर्ट, वैश्विक पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक, विश्व शक्ति भाषा सूचकांक, मानव पूंजी सूचकांक, वैश्विक लिंग अंतर सूचकांक

विज्ञान और प्रौद्योगिकी 

HLMA उपकरण लॉन्च

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने स्वास्थ्य कार्यबल शिक्षा, आपूर्ति और मांग के मूल्यांकन में अफ्रीका की सहायता के लिए स्वास्थ्य श्रम बाजार विश्लेषण (Health Labour Market Analysis : HLMA) उपकरण लॉन्च किया।

 ISRO 2035 तक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन को लॉन्च करेगा 

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation : ISRO) ने 2035 तक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन को लॉन्च करने की योजना बनाई है, जिसके पांच मॉड्यूल चरणबद्ध तरीके से बनाए जाएंगे। 
  • पहला, बेस मॉड्यूल, 2028 में लॉन्च करने की योजना है।

भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन :

  • इसका निर्माण भारत द्वारा किया जाएगा और इसका संचालन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा किया जाएगा।
  • इसके 2035 तक पूरा होने की उम्मीद है।
  • इसका द्रव्यमान 20 टन होगा और इसका उपयोग माइक्रोग्रैविटी प्रयोगों के लिए किया जाएगा।
  • यह लगभग 400 किमी की ऊँचाई पर पृथ्वी की परिक्रमा करेगा।

पीएसएलवी सी-37 (PSLV C-37) मिशन का ऊपरी चरण

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने पुष्टि की है कि पीएसएलवी सी-37 (PSLV C-37) मिशन का ऊपरी चरण 6 अक्टूबर को पृथ्वी के वायुमंडल में पुनः प्रवेश किया। 
  • पीएसएलवी-सी37 मिशन ने 15 फरवरी, 2017 को अपनी उड़ान शुरू की, जिसमें कार्टोसैट-2डी मुख्य पेलोड था और इसके साथ 103 अतिरिक्त उपग्रह थे, जिनके नाम थे - INS-1A, INS-1B, Al-Farabi 1, BGUSAT, DIDO-2, Nayef 1, PEASS, 88 Flock-3P satellites and 8 Lemur-2 उपग्रह।

इसरो : 

स्थापना: 15 अगस्त 1969 मुख्यालय: बेंगलुरु अध्यक्ष: एस. सोमनाथ

WHO ने भारत को ट्रेकोमा मुक्त घोषित किया

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत को ट्रेकोमा मुक्त घोषित किया,  जिससे यह दक्षिण-पूर्व एशिया का तीसरा देश बन गया है जिसने इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में समाप्त कर दिया है। 
  • नई दिल्ली में क्षेत्रीय समिति की बैठक में यह प्रमाणन दिया गया।

ट्रेकोमा : 

  • आंखों का एक जीवाणु संक्रमण है
  • क्लैमाइडिया ट्रैकोमैटिस नामक बैक्टीरिया के कारण होता है

रक्षा समाचार  

मालाबार-2024 नौसैनिक अभ्यास

  • मालाबार-2024 नौसैनिक बेड़े का अभ्यास विशाखापत्तनम स्थित पूर्वी नौसेना कमान में शुरू किया गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका की नौसेनाएं भारत के पूर्वी समुद्र तट पर बंदरगाह और समुद्री दोनों चरणों में भाग ले रही हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • आयोजन : 8 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2024 तक
  • शुरूआत : 1992, संयुक्त राज्य अमेरिका और भारतीय नौसेना के बीच एक द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास के रूप में
  • एक प्रमुख बहु-पक्षीय कार्यक्रम के रूप में विकसित हो चुका है
  • भाग लेने वाले देश : अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान 

मेजबान : भारत 

  • मालाबार  2023 : 
  • मेजबान : ऑस्ट्रेलिया (पहली बार)
  • ऑस्ट्रेलिया के सिडनी तट पर आयोजित

विविध  

WMO की वैश्विक जल संसाधन स्थिति रिपोर्ट 2023 

  • विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की वैश्विक जल संसाधन स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2023 वैश्विक नदियों के लिए 33 वर्षों में सबसे सूखा वर्ष होगा, जिससे जल आपूर्ति पर गंभीर दबाव का पता चलता है।
  • 2023 में, निगरानी किये गये कुओं में से 19 प्रतिशत में औसत भूजल स्तर औसत से बहुत नीचे, 11 प्रतिशत में औसत से नीचे, 40 प्रतिशत में औसत से ऊपर, 10 प्रतिशत में औसत से ऊपर तथा 20 प्रतिशत में औसत से बहुत ऊपर होगा।

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) : 

स्थापना: 23 मार्च 1950 मुख्यालय: जिनेवा, स्विटजरलैंड अध्यक्ष: अब्दुल्ला अल मंदौस

पुरस्कार और सम्मान

भौतिकी में 2024 का नोबेल पुरस्कार

  • रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस, स्टॉकहोम, स्वीडन ने भौतिकी में 2024 के नोबेल पुरस्कार के लिए जॉन जे. होपफील्ड और जेफ्री ई. हिंटन को चुना है। 
  • अमेरिकी नागरिक जॉन हॉपफील्ड और ब्रिटिश-कनाडाई नागरिक जेफ्री हिंटन को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के विकास में उनके अग्रणी कार्य के लिए चुना गया था। उन्हें उनकी खोजों और आविष्कारों के लिए सम्मानित किया गया है जो कृत्रिम तंत्रिका नेटवर्क के साथ मशीन लर्निंग को  सक्षम बनाता हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • प्रथम विजेता: विलहम कॉनरैड रॉटजन (1901)
  • जेफ्री ई हिंटन को AI का पितामह कहा जाता है।
  • भारतीय को : चन्द्रशेखर वेंकट रमन (सी.वी. रमन), 1930 
  • भारतीयमूल के अमेरिकी नागरिक सुब्रमण्यम चन्द्रशेखर, 1983

नोबेल पुरस्कार : 

  • प्रथम पुरस्कार  :1901

विभिन्न संस्थानों द्वारा प्रदान किए जाने वाले नोबेल पुरस्कार  

  • भौतिकी और रसायन विज्ञान: रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज
  • फिजियोलॉजी या मेडिसिन: कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट में नोबेल असेंबली द्वारा 
  • साहित्य: स्वीडिश अकादमी द्वारा 
  • शांति: नॉर्वेजियन नोबेल समिति द्वारा 
  • आर्थिक विज्ञान: रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा

महत्‍वपूर्ण दिवस  

विश्व डाक दिवस

  • प्रतिवर्ष 9 अक्टूबर को 1874 में बर्न, स्विटजरलैंड में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना की वर्षगांठ के प्रतीक के रूप में विश्व डाक दिवस मनाया जाता है। 
  • वर्ष 1969 में टोक्यो में आयोजित यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (UPU) कांग्रेस में इसे विश्व डाक दिवस के रूप में घोषित किया गया था। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • विश्‍व डॉक दिवस 2024 की थीम/विषय : “संचार को सक्षम बनाने और राष्ट्रों में लोगों को सशक्त बनाने के 150 वर्ष”
  • राष्ट्रीय डाक सप्ताह : 9 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक

Latest Courses