GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Tue 08 Oct, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार  

 

मुंबई के कांदिवली में "कौशल विकास केन्द्र" का उद्घाटन

 

  • केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 7 अक्‍टूबर 2024 को मुंबई के कांदिवली में "कौशल विकास केन्द्र" का उद्घाटन किया।
  • केन्द्र को भारतीय उद्योग परिसंघ (Confederation of Indian Industry : CII), बृहत् मुम्बई नगर निगम (Brihanmumbai Municipal Corporation : BMC) एवं राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (National Skill Development Corporation : NSDC) के सहयोग से स्थापित किया गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) : 

  • स्थापना: 1895
  • मुख्यालय : नई दिल्ली
  • यह भारत की एक गैर-सरकारी, उद्योग-नेतृत्व और उद्योग-प्रबंधित संगठन है।
  • अध्यक्ष: संजीव पुरी

राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) : 

  • एक गैर-लाभकारी सार्वजनिक लिमिटेड कंपनी है
  • स्थापना : 31 जुलाई, 2008
  • नोडल मंत्रालय : कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (Ministry of Skill Development and Entrepreneurship : MSDE)
  • NSDC की स्थापना वित्त मंत्रालय द्वारा सार्वजनिक निजी भागीदारी (Public Private Partnership : PPP) मॉडल के रूप में की गई थी।
  • NSDC, निजी और सरकारी क्षेत्र के बीच साझेदारी में काम करती है
  • भारत सरकार के पास शेयर पूंजी : 49%, निजी क्षेत्र के पास : 51%

 

रबर उत्पादन में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से 'रिप्लांट एंड रीप रिवॉर्ड्स' अभियान शुरू

  • रबर बोर्ड के कार्यकारी निदेशक एम. वसंतगेसन ने प्राकृतिक रबर उत्पादन में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से पारंपरिक उत्पादक क्षेत्रों और पूर्वोत्तर में 'रिप्लांट एंड रीप रिवॉर्ड्स' अभियान शुरू किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

रबर बोर्ड : 

  • स्थापना: 1947,  रबर अधिनियम, 1947 के तहत
  • वैधानिक संगठन है  
  • मुख्यालय: कोट्टायम, केरल
  • प्रशासनिक नियंत्रण: वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय

प्राकृतिक रबर : 

  • प्राकृतिक रबर, आइसोप्रीन का बहुलक है
  • आइसोप्रीन एक कार्बनिक यौगिक है जिसका रासायनिक नाम 2-मिथाइल-1,3-ब्यूटाडीन
  • प्राकृतिक रबर उत्पादक शीर्ष देश: थाईलैंड, इंडोनेशिया, वियतनाम, भारत और चीन
  • शीर्ष रबर निर्यातक देश : थाईलैंड, इंडोनेशिया, आइवरी कोस्ट, वियतनाम और मलेशिया
  • प्राकृतिक रबर उत्पादक राज्य: केरल, त्रिपुरा, कर्नाटक, असम और तमिलनाड

"वायु वीर विजेता" कार रैली 

 

  • भारतीय वायु सेना की 92वीं वर्षगांठ (8 अक्‍टूबर 2024) के अवसर पर 7,000 किलोमीटर की "वायु वीर विजेता" कार रैली को थोइस, लद्दाख से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसका समापन 29 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग में होगा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • स्मरणोत्सव: 1932 में रॉयल इंडियन एयर फोर्स की स्थापना
  • 2024 थीम: भारतीय वायुसेना: सक्षम, सशक्त और आत्मनिर्भर
  • 2024 में एयर शो का आयोजन : चेन्नई

भारतीय वायु सेना : 

  • प्रथम भारतीय वायुसेनाध्यक्ष: एयर मार्शल सुब्रतो मुखर्जी
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • आदर्श वाक्य: नभ: स्पृशं दीप्तम् (वैभव के साथ आकाश को छूना) {गीता के ग्यारहवें अध्याय से लिया गया}
  • वर्तमान वायुसेनाध्यक्ष : अमर प्रीत सिंह

भारतीय वायुसेना कमान:

  • पश्चिमी वायु कमान: नई दिल्ली
  • मध्य वायु कमान: प्रयागराज (इलाहाबाद)
  • दक्षिण पश्चिमी वायु कमान: गांधीनगर
  • पूर्वी वायु कमान: शिलांग
  • दक्षिणी वायु कमान: तिरुवनंतपुरम
  • प्रशिक्षण कमान: बैंगलोर
  • रखरखाव कमान: नागपुर

डेफकनेक्ट 4.0 का उद्घाटन

 

  • रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 07 अक्टूबर, 2024 को दिल्ली कैंट के मानेकशॉ सेंटर में डेफकनेक्ट 4.0 का उद्घाटन किया। 
  • इस कार्यक्रम का आयोजन रक्षा मंत्रालय में रक्षा उत्पादन विभाग के तहत रक्षा उत्कृष्टता के लिए नवाचार - रक्षा नवाचार संगठन (iDEX-DIO) द्वारा किया गया। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

डेफ़कनेक्ट 2024 :  रक्षा नवाचार और उद्यमिता से जुड़े विषयों पर पैनल चर्चाओं का एक आयोजन है iDEX का शुभारम्भ : 2018, प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी, द्वारा  

अंतरराष्ट्रीय समाचार

 

B2B रूपरेखा समझौते पर हस्ताक्षर

 

  • इंडियन ऑयल और नेपाल ऑयल ने नेपाल में पेट्रोलियम अवसंरचना विकास के उद्देश्‍य से बिजनेस टू बिजनेस (B2B) रूपरेखा समझौते पर हस्ताक्षर किया।
  • इस समझौते में भारत के सिलीगुड़ी से नेपाल के झापा के चराली तक 50 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन भी शामिल है।

नेपाल : 

  • राष्ट्रपति: राम चंद्र पौडेल
  • प्रधानमंत्री: केपी शर्मा ओली
  • सबसे ऊंची चोटी: माउंट एवरेस्ट (8,848 मीटर)वर्ष
  • 2008 में एक गणराज्य बना
  • समलैंगिक विवाह को पंजीकृत करने वाला प्रथम /दक्षिण एशियाई देश

 

परमाणु ऊर्जा संयंत्र के निर्माण पर निर्णय लेने के लिए जनमत संग्रह

 

  • कजाकिस्तान में परमाणु ऊर्जा संयंत्र के निर्माण पर निर्णय लेने के लिए 6 अक्टूबर को राष्ट्रीय जनमत संग्रह आयोजित किया गया।
  • जनमत संग्रह में मतदाताओं ने यह तय किया कि क्या कजाकिस्तान को अपना प्रथम परमाणु ऊर्जा संयंत्र बनाने की योजना पर आगे बढ़ना चाहिए।

कजाकिस्तान  :

  • यूरेशिया में एक स्थलरुद्ध देश है
  • दुनिया का नौवां सबसे बड़ा देश है
  • राजधानी : अस्ताना
  • सीमाएं : रूस, चीन, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान के साथ
  • कैस्पियन सागर इसकी पश्चिमी सीमा के रूप में कार्य करता है
  • अल्माटी सबसे बड़ा शहर और मुख्य सांस्कृतिक केंद्र है
  • सोवियत संघ से स्वतंत्रता घोषणा : 1991
  • इसने 2030 तक मीथेन उत्सर्जन को 30% तक कम करने का संकल्प लिया है ।

IIFT का प्रथम विदेशी परिसर

 

  • भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (Indian Institute of Foreign Trade : IIFT) दुबई में अपना प्रथम विदेशी परिसर खोलेगा, जो एक्सपो सिटी के इंडिया पवेलियन में स्थित होगा।

भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (Indian Institute of Foreign Trade : IIFT) :  

  • स्थापना : 1963
  • नोडल मंत्रालय : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
  • उद्देश्‍य : सिविल सेवकों को विदेशी व्यापार में पाठ्यक्रम देना और देश के विदेश व्यापार प्रबंधन कौशल को पेशेवर बनाना

श्रीलंका की 15वीं जनसंख्या एवं आवास जनगणना

 

  • श्रीलंका ने अपनी 15वीं जनसंख्या एवं आवास जनगणना के लिए व्यक्तिगत एवं आवास संबंधी आंकड़े एकत्र करना शुरू किया है।
  • श्रीलंका में प्रत्‍येक दस वर्ष में जनगणना कराई जाती है, लेकिन कोविड महामारी और आर्थिक संकट के कारण इस प्रक्रिया में देरी हुई, देश की पिछली जनगणना 2012 में कराई गई थी।

श्रीलंका : 

  • राजधानियाँ: कोलंबो, श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे
  • मुद्रा: श्रीलंकाई रुपया
  • आधिकारिक धर्म: बौद्ध धर्म
  • पाक जलडमरूमध्य: भारत और श्रीलंका के बीच

अर्थव्यवस्था और बैंकिंग

 

CCNFSDU का 44वां सत्र 

 

  • भारत ने 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर, 2024 तक जर्मनी के ड्रेसडेन में आयोजित पोषण और विशेष आहार उपयोग के लिए खाद्य पदार्थों पर कोडेक्स समिति (Codex Committee on Nutrition and Foods for Special Dietary Uses : CCNFSDU) के 44वें सत्र में भाग लिया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • सत्र की अध्यक्षता सुश्री मार्टीन पुस्टर ने की, जबकि डॉ. कैरोलिन बेंडादानी सह-अध्यक्ष थीं।
  • सत्र के दौरान, FAO/WHO ने स्वस्थ आहार सिद्धांतों पर एक संयुक्त वक्तव्य की योजना की घोषणा की और वैकल्पिक पशु स्रोत खाद्य पदार्थों (A-ASF) के लाभों और जोखिमों की समीक्षा पर अपडेट साझा किया । 

कोडेक्स एलीमेंटेरियस आयोग : 

  • स्थापना: 1963, खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने संयुक्त रूप से
  • उद्देश्‍य : उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की रक्षा करना और खाद्य व्यापार में निष्पक्षता सुनिश्चित करना
  • भारत सदस्य बना : 1964 

भारत- UAE लेनदेन में बाधा रहित सुविधा के कदम 

 

  • केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने घोषणा की कि भारत और UAE, भारत के UPI और UAE के AANI को आपस में जोड़ने के लिए काम कर रहे हैं, जिससे सीमा पार लेनदेन में बाधा रहित सुविधा हो सके।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

यूनिफ़ाइड पेमेंट्स इंटरफ़ेस (UPI) :

  • लॉन्च: 2016
  • विकसित  : नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) : 

  • स्थापना : 2008
  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और भारतीय बैंक संघ (IBA) द्वार

मालदीव को  द्विपक्षीय मुद्रा अदला-बदली की पेशकश

 

  • भारत और मालदीव के मध्य पांच समझौतों पर हस्ताक्षर और तीन सुविधाएं लॉन्च की गईं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • भारत अड्डू में और मालदीव बेंगलुरु में वाणिज्य दूतावास खोलेगा।
  • भारत ने मालदीव को 6400 करोड़ का बेल्ट आउट पैकेज जारी किया।
  • भारत और मालदीव के मध्य 40 करोड डॉलर और 3000 करोड रुपए के करेंसी स्वैप को लेकर समझौता हुआ।
  • प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुइज्जु ने हनीमाधु इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नए रनवे की शुरुआत की
  • भारत के EXIM बैंक की मदद से बने 70 सामाजिक आवास सौंप गए 
  • मालदीव में रुपे कार्ड जारी किया गया

नदी तट संरक्षण परियोजनाओं के लिए 42 मिलियन अमरीकी डॉलर के ऋण को मंजूरी

 

  • एशियाई विकास बैंक (ADB) ने महाराष्ट्र में तटीय और नदी तट संरक्षण पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करने के उद्देश्‍य  42 मिलियन अमरीकी डालर के ऋण को मंजूरी दी। 

एशियाई विकास बैंक (ADB) : 

  • स्थापना: 19 दिसंबर 1966
  • मुख्यालय: मांडलुयोंग, फिलीपींस
  • अध्यक्ष: मासात्सुगु असकावा

ADB में सबसे बड़े शेयरधारक : 

  • 1. जापान 2. संयुक्त राज्य अमेरिका
  • 3. चीन 4. भारत

पर्यावरण और जैव विविधता

बिहार के दूसरे बाघ अभयारण्य को विकसित करने को मंजूरी

 

  • राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने कैमूर वन्यजीव अभयारण्य को बिहार के दूसरे बाघ अभयारण्य (tiger reserve : TR) के रूप में विकसित करने की योजना को मंजूरी दी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA)  : 

  • स्थापना: 2005
  • नोडल मंत्रालय: पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
  • वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत गठित वैधानिक निकाय
  • अध्यक्ष: पर्यावरण और वन मंत्री

कैमूर अभयारण्य : 

  • स्थित : बिहार के कैमूर जिले और रोहतास जिले में 
  • स्थापना : 1979
  • बिहार का का सबसे बड़ा अभयारण्य है
  • वन प्रकार : उष्णकटिबंधीय शुष्क मिश्रित पर्णपाती, शुष्क साल वन, बोसवेलिया वन और शुष्क बांस वन

बिहार का प्रथम बाघ अभयारण्य : वाल्मीकी टाइगर रिजर्व

विज्ञान और प्रौद्योगिकी 

हेरा अंतरिक्ष यान

 

  • यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का हेरा अंतरिक्ष यान नासा के डार्ट मिशन के परिणाम की जांच करेगा, जो दो वर्ष पहले क्षुद्रग्रह डिमोर्फोस से टकराया था।

अंतरिक्ष एजेंसी और उनका देश : 

  • JAXA-जापान
  • नासा-यूएसए
  • ESA -यूरोप
  • रोस्कोस्मोस-रू

MACE  टेलीस्कोप

 

  • परमाणु ऊर्जा विभाग ने उच्च ऊर्जा खगोल विज्ञान के लिए विश्व का सबसे ऊंचा टेलीस्कोप, मेजर एटमॉस्फेरिक चेरेनकोव एक्सपेरीमेंट (MACE) गामा किरण टेलीस्कोप, हान्ले, लद्दाख में विकसित किया। 

खेल समाचार  

ISSF जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2024

 

  • भारतीय निशानेबाजों ने पेरू के लीमा में आयोजित ISSF जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2024 में 13 स्वर्ण, 3 रजत और 8 कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। 
  • इटली दूसरे और नॉर्वे तीसरे स्थान पर रहा।

अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (ISSF) : 

स्थापना: 1907 मुख्यालय: म्यूनिख, जर्मनी अध्यक्ष: लुसियानो रॉसी

कला और संस्कृति

 

आवती कलाया मदी वाया कलाया" नामक  गरबा गीत

 

  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने "आवती कलाया मदी वाया कलाया" नामक एक गरबा गीत साझा किया, जो उनके द्वारा लिखा गया था।

गरबा : 

6 दिसंबर, 2023 को गरबा को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की यूनेस्को प्रतिनिधि सूची में अंकित किया गया। 

पुरस्कार और सम्मान

 

फिजियोलॉजी या मेडिसिन में 2024 का नोबेल पुरस्कार

 

  • फिजियोलॉजी या मेडिसिन में 2024 का नोबेल पुरस्कार विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को माइक्रोआरएनए (microRNA) की खोज और पोस्ट-ट्रांसक्रिप्शनल जीन विनियमन में इसकी भूमिका के लिए दिया गया, जो जीन गतिविधि नियंत्रण का एक प्रमुख सिद्धांत है। 
  • हर गोविंद खुराना को 1968 में आनुवंशिक कोड की व्याख्या और प्रोटीन संश्लेषण के लिए यह सम्मान दिया गया। 
  • भारत का प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता: रवींद्रनाथ टैगोर, 1913. 1930 में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले प्रथम भारतीय: सी.वी. रमन

विश्व चिड़ियाघर और एक्वेरियम एसोसिएशन (WAZA) संरक्षण पुरस्कार 2024

 

  • दार्जिलिंग के पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क में रेड पांडा कार्यक्रम को विश्व चिड़ियाघर और एक्वेरियम एसोसिएशन (WAZA) संरक्षण पुरस्कार 2024 के लिए फाइनलिस्ट के रूप में चुना गया है।

रेड पांडा : 

सुरक्षा की स्थिति

  • IUCN की रेड लिस्ट: लुप्तप्राय (Endangered)
  • CITES: परिशिष्ट I (Appendix I)
  • वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972: अनुसूची I (Schedule I)
  • सिक्किम का राजकीय पशु है

किशोर कुमार सम्मान 2023

 

  •  प्रसिद्ध फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिष्ठित किशोर कुमार सम्मान 2023 से सम्मानित किया जाएगा।
  •  यह पुरस्कार समारोह 13 अक्टूबर को खंडवा में आयोजित किया जाएगा।    

चर्चित चेहरा  

एम. राजेश्वर राव

 

  • केंद्र सरकार ने RBI के डिप्टी गवर्नर के रूप में एम. राजेश्वर राव का कार्यकाल 9 अक्टूबर, 2024 से एक वर्ष या अगली सूचना तक बढ़ाया है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) : 

  • सिफारिश: हिल्टन यंग कमीशन , 1926
  • वैधानिक आधार: RBI अधिनियम, 1934
  • स्थापना: 1 अप्रैल, 1935 (कलकत्ता में मुख्यालय के साथ)
  • वर्तमान मुख्यालय: मुंबई
  • राष्ट्रीयकृत: 1949 में 
  • प्रथम गवर्नर: ओसबोर्न स्मिथ (1935-37)
  • प्रथम भारतीय गवर्नर: सी.डी. देशमुख (1943-49)
  • वर्तमान गवर्नर: शक्तिकांत दास

दीपा करमाकर

 

  • भारतीय जिमनास्ट दीपा करमाकर ने जिमनास्टिक से आधिकारिक रूप से संन्यास की घोषणा की है।    

सनथ जयसूर्या

 

  • श्रीलंका क्रिकेट ने सनथ जयसूर्या को 2026 टी20 विश्व कप तक राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है।

क्रिक्रट : 

  • जन्‍मदाता देश : इंग्‍लैण्‍ड 
  • प्रथम टेस्ट मैच : 1877, ऑस्ट्रेलिया एवं इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में  था।
  • प्रथम अंतर्राष्ट्रीय मैच : 1844, यूएसए एवं कनाडा के बीच न्यूयॉर्क में 
  • प्रथम वन डे मैच : 1971ऑस्‍ट्रेलिया एवं इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में 
  • सर्वोच्‍च संस्‍था : ICC, स्‍थापना : 1909, मुख्‍यालय : दुबई 
  • भारत में : BCCI, स्‍थापना : 1928, मुख्‍यालय : मुंबई 
  • प्रथम वर्ल्‍ड कप : 1975, इग्‍लैंड 
  • प्रथम 20-20 विश्‍व कप : 2007, दक्षिण अफ्रीका, विजेता : भारत

संजीव कुमार सिंगला

 

  • भारतीय विदेश मंत्रालय ने वरिष्ठ IFS अधिकारी संजीव कुमार सिंगला को फ्रांस में भारत का अगला राजदूत नियुक्त करने की घोषणा की है। 
  • वह वर्तमान में इजरायल में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत हैं।

फ्रांस : 

  • राजधानी: पेरिस
  • मुद्रा: यूरो
  • सबसे ऊंची चोटी: मोंट ब्लांक
  • राष्ट्रपति: इमैनुएल मैक्रों

जेपी नड्डा

 

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को नई दिल्ली में आयोजित विश्व स्वास्थ्य संगठन की दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्रीय समिति के 77वें सत्र का अध्यक्ष चुना गया।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) : 

  • स्थापना: 7 अप्रैल 1948
  • मुख्यालय: जिनेवा, स्विटजरलैंड
  • महानिदेशक: टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस
  • WHO द्वारा जारी रिपोर्ट: विश्व तपेदिक रिपोर्ट, परिवेशी वायु प्रदूषण रिपोर्ट

महत्‍वपूर्ण दिवस  

 

विश्व पर्यावास दिवस

 

  • प्रतिवर्ष 7 अक्टूबर को विश्व पर्यावास दिवस मनाया जाता है। 
  • इस दिवस का उद्देश्य टिकाऊ शहरों और समुदायों को आकार देने में युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर ध्यान केंद्रित करके तेजी से हो रहे शहरीकरण की चुनौतियों और अवसरों का समाधान करना है।

2024 के लिए विषय/थीम :

  • “बेहतर शहरी भविष्य बनाने के लिए युवाओं को शामिल करना”

Latest Courses