GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Mon 07 Oct, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार 

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की भारत यात्रा 

  • मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू 6 से 10 अक्टूबर 2024 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। 
  • मोहम्मद मुइज्जू ने महात्मा गांधी स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं राजघाट स्थित आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किया। 

मालदीव : 

  • हिंद महासागर में स्थित एक द्वीपसमूह राष्ट्र है
  • एशिया का सबसे छोटा देश है
  • 8 डिग्री चैनल: मिनिकॉय और मालदीव के द्वीपों को अलग करता है।
  • राजधानी: माले
  • मुद्रा: मालदीवियन रूफिया
  • आधिकारिक भाषा: धिवेही
  • कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन का सदस्‍य है
  • भारत के दक्षिण में स्थित है 
  • मालदीव हिंद महासागर में भारत के लिए रणनीतिक महत्त्व रखता है

कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन

  • "कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन" (KEC) के तीसरे संस्करण का आयोजन 4-6 अक्टूबर 2024 तक नई दिल्‍ली में किया जा रहा है। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • उद्घाटन सत्र को केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने संबोधित किया
  • आयोजन : वित्त मंत्रालय एवं आर्थिक विकास संस्थान के साझेदारी से 
  • 2024 के कॉन्क्लेव की थीम/विषय : 'फाइनेंसिंग द ग्रीन ट्रांजिशन, जियो इकोनॉमिक फ्रेगमेंटेशन और इंप्लीकेशन फॉर ग्रोथ, प्रिंसिपल्स फॉर पॉलिसी एक्शन टू प्रिजर्व रेजिलिएंस अमॉग अदर्स'
  • सम्मेलन में लगभग 150 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय शिक्षाविद और नीति निर्माता भारतीय अर्थव्यवस्था और वैश्विक दक्षिण की अर्थव्यवस्थाओं के समक्ष उपस्थित कुछ सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेगें 
  •  सम्मेलन में होने वाली चर्चाएँ IMF और विश्व बैंक की आगामी वार्षिक बैठकों, COP 29 और ब्राज़ील के G20 नेताओं के घोषणापत्र के लिए एक अग्रदूत के रूप में काम करेंगी।

अंतरराष्ट्रीय समाचार

'विवेक के कैदी' की उपाधि से सम्मानित

  • अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार निगरानी संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल ने 2 अक्टूबर को मुख्य भूमि चीन और हांगकांग के तीन मानवाधिकार रक्षकों को 'विवेक के कैदी' की उपाधि से सम्मानित किया।
  •  'विवेक के कैदी'  ('prisoner of conscience' : POC) वह व्यक्ति होता है जिसे उसके अहिंसक विश्वासों, जैसे कि उसके राजनीतिक, धार्मिक या अन्य विवेकपूर्ण विश्वासों के लिए कैद या सताया जाता है।

एमनेस्टी इंटरनेशनल : 

  • एक गैर-सरकारी संगठन है, जो मानवाधिकारों के उल्लंघन को रोकने और समाप्त करने के लिए काम करता है
  • स्थापना: 28 मई 1961 
  • मुख्यालय: लंदन, यूनाइटेड किंगडम 
  • 1977 में "शोषण के ख़िलाफ़" अभियान चलाने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था
  • 1978 में मानवाधिकार के क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया

राज्‍य विशेष 

भारतीय कला महोत्सव का आयोजन 

  • राष्ट्रपति भवन, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित 8 दिवसीय भारतीय कला महोत्सव (Indian Arts Festival : BKM), तेलंगाना के सिकंदराबाद के बोलारम स्थित राष्ट्रपति निलयम में आयोजित किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

भारतीय कला महोत्सव (BKM): 

  • संस्‍करण : प्रथम 
  • आयोजन : 29 सितंबर से 6 अक्तूबर, 2024 तक, राष्ट्रपति निलयम, सिकंदराबाद में 
  • उद्देश्य : पूर्वोत्तर राज्यों की जीवंत सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाना तथा कला, शिल्प और पाक-कला की विविधता को प्रदर्शित करना 
  • उद्घाटन : राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा  

राष्ट्रपति निलयम : 

  • राष्ट्रपति निलयम/रेजीडेंसी हाउस : 
  • स्थित : हैदराबाद, तेलंगाना में सिकंदराबाद छावनी में
  • दक्षिणी भारत में मौजूद एकमात्र निवास है
  • निर्माण : 1860 हैदराबाद के निज़ाम नज़ीर-उद-दौला द्वारा  

पूर्वोत्तर राज्य : अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा

पूर्वोत्तर परिषद: 

  • स्थापना : 1971, पूर्वोत्तर परिषद में राज्य : 8, मुख्यालय : शिलांग, अध्यक्ष : केंद्रीय गृह मंत्री

महाकुंभ 2025 के लिए नए बहुरंगी लोगो (logo) का अनावरण

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के लिए नए बहुरंगी लोगो (logo) का अनावरण किया।
  • कुंभ मेला, जिसे यूनेस्को द्वारा 'मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत' के रूप में मान्यता दी गई है, को तीर्थयात्रियों का विश्‍व का सबसे बड़ा शांतिपूर्ण समागम माना जाता है। इसका आदर्श वाक्य है "सर्वसिद्धिप्रदः कुंभः"।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

डिजाइन/ logo: एक मंदिर, एक द्रष्टा, एक कलश, अक्षयवट वृक्ष और भगवान हनुमान की एक छवि

उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक उत्सव : 

  • माघ मेला : प्रयागराज में कुंभ मेले का एक छोटा संस्करण है, हिंदू माह माघ के दौरान प्रतिवर्ष आयोजित होता है
  • गंगा महोत्सव : वाराणसी में गंगा के किनारे,  इसमें संगीत, नृत्य, कला और नौका दौड़ का प्रदर्शन शामिल है 
  • ब्रज होली : मथुरा और वृंदावन में
  • नौचंदी मेला: मेरठ 
  • बटेश्वर मेला: आगरा 
  • कजरी मेला: महोबा 
  • सोरों मेला: कासगंज 
  • कजरी मेला : महोबा
  • देवी पाटन मेला : बलरामपुर
  • संस्कृति उत्सव का आयोजन : 25 दिसंबर से 26 जनवरी के बीच 
  • लखनऊ महोत्सव: नवंबर-दिसंबर के महीने में 10 दिनों तक आयोजित किया जाता है

अर्थव्यवस्था और बैंकिंग

MPC की 3 दिवसीय बैठक की शुरूआत 

  • भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee : MPC) की 3 दिवसीय बैठक 7 अक्‍टूबर 2024 से शुरू हुई, जो 9 अक्टूबर 2024 तक चलेगी। 
  • सरकार ने केंद्रीय बैंक को यह सुनिश्चित करने का कार्य सौंपा है कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (Consumer Price Index : CPI) आधारित खुदरा मुद्रास्फीति 2% के मार्जिन के साथ 4% के सहनीय दायरे में बनी रहे।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

मौद्रिक नीति समिति (MPC) : 

  • अध्‍यक्ष :  RBI गवर्नर 
  • प्रभारी : RBI डिप्टी गवर्नर एवं एक RBI अधिकारी 
  • इस बार तीन नये सदस्य : प्रोफेसर राम सिंह, सौगत भट्टाचार्य एवं डॉ. नागेश कुमार
  • कुल सदस्‍यों की संख्‍या : छह 
  • बैठकें : वर्ष में एक बार 
  • MPC की प्रथम बैठक : सितंबर 2016
  • गठन : संशोधित (2016 में) RBI अधिनियम, 1934 की धारा 45ZB के तहत
  • सरकार के मुद्रास्फीति लक्ष्य को हासिल करने के लिए नीतिगत दरें तय करती है

महाराष्ट्र सरकार एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के बीच समझौता 

  • मुंबई के कांदिवली में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना के लिए महाराष्ट्र सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण के बीच समझौता ज्ञापन (Understanding : MoU) पर हस्ताक्षर किया गया।

भारतीय खेल प्राधिकरण Sports Authority of India (SAI) :

  • भारत में खेल तथा खेल उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने हेतु शीर्ष निकाय 
  • स्थापना :1984, सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत
  • मुख्‍यालय : दिल्‍ली 
  • पदेन अध्यक्ष : प्रधानमंत्री 
  • नोडल मंत्रालय : युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय
  • महानिदेशक : सुजाता चतुर्वेदी(1 अक्टूबर, 2024 से){इनके पहल : संदीप प्रधान}

प्राकृतिक गैस में हाइड्रोजन मिश्रण 

  • अडानी समूह ने फ़्रांस की टोटलएनर्जीज़ के साथ मिलकर अहमदाबाद में प्राकृतिक गैस में हाइड्रोजन मिश्रण का भारत का सबसे बड़ा कार्यक्रम शुरू किया है। 
  • इस कार्यक्रम के तहत, अडानी टोटल गैस लिमिटेड (programme, Adani Total Gas Limited : ATGL) ने अहमदाबाद के शांतिग्राम में पाइप्ड प्राकृतिक गैस सप्लाई में 2.2-2.3 प्रतिशत ग्रीन हाइड्रोजन मिलाना शुरू किया है। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • इस प्रक्रिया में स्वच्छ तरीकों से उत्पादित हाइड्रोजन को प्राकृतिक गैस पाइपलाइनों में डाला जाता है। 
  • मिश्रण में ग्रीन हाइड्रोजन का प्रतिशत धीरे-धीरे 2.2-2.3% से बढ़कर 5% और अंततः 8% हो जाएगा।
  • उद्देश्‍य : उत्सर्जन को कम करना और नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करना

हरित हाइड्रोजन : 

  • नवीकरणीय ऊर्जा या निम्न-कार्बन शक्ति से उत्पन्न हाइड्रोजन
  • एक स्वच्छ ऊर्जा स्रोत है
  • भारत में राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन (NGHM) लॉन्च : जनवरी 2023
  • 5 मिलियन टन प्रतिवर्ष हासिल करने का लक्ष्य : 2030 तक 
  • भारत का प्रथम शुद्ध हरित हाइड्रोजन संयंत्र स्‍थापित : जोरहाट, असम (ऑयल इंडिया लिमिटेड द्वारा)
  • विश्व हाइड्रोजन शिखर सम्मेलन, 2024 का आयोजन : 13 से 15 मई, 2024, रॉटरडैम, नीदरलैंड
  • मध्य प्रदेश में प्रथम 'ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट' : विजयपुर में गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा 

हाइड्रोजन : 

  • ब्रह्मांड में सबसे प्रचुर मात्रा में एवं सबसे हल्का तत्व है
  • प्रतीक : H, खोज : हेनरी कैवेंडिश, परमाणु संख्या: 1

रक्षा समाचार  

डेफकनेक्ट 4.0 का उद्घाटन

  • रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 07 अक्टूबर, 2024 को दिल्ली कैंट के मानेकशॉ सेंटर में डेफकनेक्ट 4.0 का उद्घाटन किया।
  • इस कार्यक्रम का आयोजन रक्षा मंत्रालय में रक्षा उत्पादन विभाग के तहत रक्षा उत्कृष्टता के लिए नवाचार - रक्षा नवाचार संगठन (iDEX-DIO) ने किया। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

iDEX ने डिफेंस इंडिया स्टार्ट-अप चैलेंज के अब तक 11 संस्करण लॉन्च किए हैं  iDEX का शुभारम्भ : 2018, प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी, द्वारा  

चर्चित चेहरा  

नरेन्द्र मोदी

  • नरेन्द्र मोदी 7 सितंबर, 2024 को सार्वजनिक पद पर 23 वर्ष पूरा किया। 
  • 2001 में आज ही के दिन मोदी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री का पद संभाला था।

अशोकन चारुविल

  • लेखक अशोकन चारुविल को उनके उपन्यास कट्टूरकादावु के लिए 48वें वायलार रामवर्मा मेमोरियल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
  • 1977 में स्थापित वायलार पुरस्कार प्रत्येक वर्ष मलयालम में सर्वश्रेष्ठ साहित्यिक कृति को सम्मानित करता है तथा प्रतिष्ठित कवि और गीतकार वायलार रामवर्मा की विरासत को याद करता है। 

 साबू वर्गीस

  • वन्यजीव संरक्षण सेवा के लिए क्रिकेटर्स पुरस्कार 2024 पेरियार टाइगर रिजर्व के एक सुधारित शिकारी साबू वर्गीस, जिन्हें कुंजुमोन के नाम से भी जाना जाता है, को प्रदान किया गया।

पेरियार टाइगर रिजर्व : 

  • स्थान: केरल में पथानामथिट्टा और इडुक्की (इलायची हिल्स)
  • क्षेत्रफल: 777 वर्ग किमी
  • अभयारण्य घोषित : 1950, बाघ रिजर्व घोषित : 1978 
  • प्रमुख नदियाँ : मुल्लायार और पेरियार 
  • अभयारण्य में उष्णकटिबंधीय सदाबहार, अर्ध-सदाबहार, नम पर्णपाती वन और घास के मैदान शामिल हैं
  • जनजातीय समुदाय : मन्नान, पलियान, मलयारायन, माला पंडारम, उराली और उल्लादान

विज्ञान प्रौद्योगिकी

ध्वनि तरंगों से कैंसर का पता 

  • वैज्ञानिकों ने अल्ट्रासाउंड विकसित किया है जो हमारे शरीर के ऊतकों के एक छोटे से हिस्से को बूंदों में बदल देता है और फिर उन्हें रक्त में छोड़ देता है। 
  • इन बुलबुलों में RNA, DNA और प्रोटीन जैसे अणु होते हैं जो वैज्ञानिकों को विशेष प्रकार के कैंसर की पहचान करने में मदद करते हैं।

कैंसर  : 

  • शरीर में असामान्य कोशिकाओं की अनियंत्रित वृद्धि और प्रसार द्वारा चिह्नित रोगों का एक समूह
  • प्रकार: कार्सिनोमा, सारकोमा, मेलेनोमा, लिम्फोमा और ल्यूकेमिया आदि
  • उपचार: सर्जरी, विकिरण चिकित्सा, कीमोथेरेपी
  • विशेषज्ञ विभाग: ऑन्कोलॉजी
  • विश्व कैंसर दिवस: 4 फरवरी

महत्‍वपूर्ण दिवस  

विश्व कपास दिवस

  • प्रतिवर्ष  07 अक्टूबर को विश्व कपास दिवस मनाया जाता है। इस दिवस की  शुरुआत वर्ष 2019 में हुई थी। 
  • इस दिन को मनाने का उद्देश्‍य कपास के महत्व को समझाना और कपास क्षेत्र को बढ़ावा देना है। 

कपास :  

  • एक प्रमुख खरीफ फसल है
  • तापमान: लगभग 21-30°C के बीच
  • मृदा का प्रकार: काली और जलोढ़ मृदा सर्वोत्तम
  • उत्पाद: फाइबर, तेल और पशु आहार
  • शीर्ष कपास उत्पादक देश: भारत > चीन > अमेरिका
  • शीर्ष कपास उत्पादक राज्य: गुजरात > महाराष्ट्र > तेलंगाना > आंध्र प्रदेश > राजस्थान 
  • प्रमुख प्रजातियाँ: जी.हर्बेसियम, जी.हिरसुटम और जी.बारबाडेंस, गॉसिपियम आर्बोरियम
  • कपास के पौधे का मूल स्थान : भारत 
  • कपास एवं जूट रेशेदार फसल हैं 
  • भारत में चार मुख्य रेशेदार फसलें उगाई जाती हैं : कपास, जूट, भांग और रेशम

नोट : विश्व कपास दिवस मनाने का प्रस्‍ताव दिया : उप-सहारा अफ्रीका के चार कपास उत्पाद देश : बेनिन, बुर्किना फासो, चाड और माली, विश्व व्यापार संगठन को

खेल समाचार  

'सोंगहे सिंगापुर ओपन का खिताब"

  • भारतीय क्यूइस्ट पंकज आडवाणी ने 6 अक्‍टूबर 2024 को सिंगापुर के जेडन ओंग को हराकर 'सोंगहे सिंगापुर ओपन का खिताब" जीता। 

स्नूकर : 

शासी निकाय : विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स और स्नूकर एसोसिएशन (WPBSA) : WPBSA की स्‍थापना : 1946 (1970 नाम परिवर्तन)  WPBSA का मुख्यालय : ब्रिस्टल, इंग्लैंड

प्रथम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में बांग्लादेश पर सात विकेट से जीत

  • पुरुष क्रिकेट में सूर्य कुमार यादव की कप्तानी में भारत ने ग्वालियर में तीन मैचों की सीरीज के प्रथम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में बांग्लादेश पर सात विकेट से जीत दर्ज की। 
  • अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

क्रिक्रट : 

  • जन्‍मदाता देश : इंग्‍लैण्‍ड 
  • प्रथम टेस्ट मैच : 1877, ऑस्ट्रेलिया एवं इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में  था।
  • प्रथम अंतर्राष्ट्रीय मैच : 1844, यूएसए एवं कनाडा के बीच न्यूयॉर्क में 
  • प्रथम वन डे मैच : 1971ऑस्‍ट्रेलिया एवं इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में 
  • सर्वोच्‍च संस्‍था : ICC, स्‍थापना : 1909, मुख्‍यालय : दुबई 
  • भारत में : BCCI, स्‍थापना : 1928, मुख्‍यालय : मुंबई 
  • प्रथम वर्ल्‍ड कप : 1975, इग्‍लैंड 
  • प्रथम 20-20 विश्‍व कप : 2007, दक्षिण अफ्रीका, विजेता : भारत

2024 चाइना ओपन महिला फाइनल

  • 6वीं रैंक वाली 20 वर्षीय अमेरिकी टेनिस स्टार कोको गौफ ने चेक गणराज्य की कैरोलिना मुचोवा को हराकर 2024 चाइना ओपन महिला फाइनल जीता।
  • चाइना ओपन टेनिस प्रतियोगिता, बीजिंग, चीन में आयोजित एक WTA 1000 प्रतियोगिता थी। फाइनल 6 अक्टूबर 2024 को खेला गया था।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :  

युगल खिताब : सारा इरानी और जैस्मीन पाओलिनी, चान हाओ-चिंग और रूसी वेरोनिका कुदेरमेतोवा की जोड़ी को हराकर ATP चाइना ओपन 2024 : कार्लोस अलकराज, जानिक सिनर को हराया

ICC महिला टी20 क्रिकेट विश्व कप 2024 

  • दुबई में महिला ICC महिला टी20 क्रिकेट विश्व कप 2024 के ग्रुप A मुकाबले में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) : 

स्थापना: 1909 मुख्यालय: दुबई, UAE अध्यक्ष:  ग्रेग बार्कले (जय शाह: 1 दिसंबर 2024 से)  

ITF जूनियर टेनिस टूर्नामेंट

  • क्रिश त्यागी ने उज्बेकिस्तान के फरगाना में ITF जूनियर टेनिस टूर्नामेंट में दोहरा खिताब जीता।
  • 89वीं रैंकिंग वाले क्रिश ने एकल फाइनल में कजाकिस्तान के ज़ंगर नूरलानुली को 7-6(2), 6-3 से हराया।

टेनिस ग्रैंड स्लैम विजेता, 2024 

       ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन फ्रेंच ओपन विंबलडन US ओपन
पुरुष एकल जैनिक सिनर कार्लोस अलकराज कार्लोस अलकराज जैनिक सिनर
        महिला एकल एरीना सबैलेन्का इगा स्विएटेक बारबोरा क्रेजीकोवा एरीना सबैलेन्का

Latest Courses