GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sat 05 Oct, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार  

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन- पाकिस्तान

  • शंघाई सहयोग संगठन (Shanghai Cooperation Organisation : SCO) के शिखर सम्मेलन का आयोजन 15-16 अक्टूबर 2024 तक पाकिस्तान के इस्लामाबाद में किया जायेगा, जिसमें विदेश मंत्री एस. जयशंकर भाग लेंगे। 
  • इससे पहले मई 2023 में, पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी गोवा में SCO बैठक के लिए भारत आए थे। यह छह वर्षों में पाकिस्तान के किसी विदेश मंत्री की प्रथम भारत यात्रा थी।

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) : 

  • स्थायी अंतर-सरकारी अंतरराष्ट्रीय संगठन 
  • स्थापना : 15 जून 2001, शंघाई, चीन में
  • संस्‍थापक सदस्‍य : कजाकिस्तान, चीन, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान
  • पूर्ववर्ती शंघाई फाइव का तंत्र था।
  • वर्तमान सदस्‍य : 10 (भारत, ईरान, कजाकिस्तान, चीन, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, उज्बेकिस्तान एवं ताजिकिस्तान, बेलारूस) 
  • बेलारूस शामिल : 2024 
  • संवाद साझेदार : 14(अजरबैजान, आर्मेनिया, बहरीन, मिस्र, कंबोडिया, कतर, कुवैत, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, यूएई, सऊदी अरब, तुर्की एवं श्रीलंका)
  • मुख्‍यालय : बीजिंग
  • भारत शामिल हुआ : 2017 

24वां SCO शिखर सम्मेलन : 3-4 जुलाई, 2024, कज़ाकिस्तान,अस्ताना

नोट : 

वैश्विक जनसंख्या का 40%, वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 20% और विश्व के भूभाग का 22% कवर करता 

हीरामणि आरोग्यधाम डे-केयर अस्पताल का उद्घाटन

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 4 अक्‍टूबर 2024 को गुजरात के गांधीनगर में हीरामणि आरोग्यधाम डे-केयर अस्पताल का उद्घाटन किया।

भारत में स्वास्थ्य सेवा : 

  • आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 के अनुसार, वर्ष 2023-24 में भारत का सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यय सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का 1.9% रहा
  • वित्त वर्ष 2022-23 में यह 2.1% और वित्त वर्ष 2022 में 2.2% था
  • भारतीय स्वास्थ्य सेवा बाज़ार का मूल्य 2016 में 110 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जो अब 2025 तक 638 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।
  • 2024 तक स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र भारत के सबसे बड़े नियोक्ताओं में से एक है, जो कुल 7.5 मिलियन लोगों को रोजगार देता है
  • भारत में स्वास्थ्य सेवा कर्मियों की कमी के कारण भारतीय स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों की मांग वर्ष 2030 तक राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर दोगुनी हो जाने की उम्मीद है, जहां प्रति 1,000 लोगों पर केवल 1.7 नर्सें हैं और देश भर में डॉक्टर-रोगी अनुपात 1:1,500 है
  • भारतीय चिकित्सा पर्यटन बाजार का मूल्य 2024 में 7.69 बिलियन अमेरिकी डॉलर था और 2029 तक इसके 14.31 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है
  • ई-स्वास्थ्य बाज़ार का आकार 2025 तक 10.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है

‘स्वच्छ और स्वस्थ समाज के लिए आध्यात्मिकता’ पर वैश्विक शिखर सम्मेलन

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 4 अक्टूबर, 2024 को राजस्थान के माउंट आबू में प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आयोजित ‘स्वच्छ और स्वस्थ समाज के लिए आध्यात्मिकता’ पर वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

ब्रह्माकुमारीज़ : 

  • एक आध्यात्मिक संस्थान है 
  • स्थापना : 1937 
  • अन्तर्राष्ट्रीय मुख्यालय : माउण्ट आबू, भारत
  • संस्‍था महिलाओं द्वारा चलाई जाती है 

राष्ट्रपति से संबंधित प्रमुख अनुच्‍छेद : 

  • अनुच्छेद 52: भारत का एक राष्ट्रपति होगा
  • अनुच्छेद 61: राष्ट्रपति के महाभियोग की प्रक्रिया
  • अनुच्छेद 123: अध्यादेश जारी करने की शक्ति
  • अनुच्छेद 143: सर्वोच्च न्यायालय से परामर्श करने की शक्ति

तालचेर कोयला क्षेत्र के लिए पीठासीन अधिकारी के पद के सृजन को मंजूरी 

  • मंत्रिमंडल ने 3 अक्टूबर, 2024 को कोयला क्षेत्र अधिनियम, 1957 के अंतर्गत ओडिशा के तालचेर में पूर्णकालिक विशेष न्यायाधिकरण के लिए पीठासीन अधिकारी के पद के सृजन को मंजूरी दी।
  • इस निर्णय का उद्देश्य तालचेर कोयला क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण और मुआवजे से संबंधित मामलों का प्रभावी और त्वरित निपटान सुनिश्चित करना, जिससे क्षेत्र के किसानों और भूमि मालिकों को लाभ होगा। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

तालचेर कोयला क्षेत्र : 

  • स्थित : ओडिशा के अंगुल ज़िले में ब्राह्मणी घाटी में
  • खोज :1837, गोपालप्रसाद द्वारा  
  • भारत सरकार के उपक्रम महानदी कोलफ़ील्ड लिमिटेड के अंतर्गत आता है

ओडिशा में अन्‍य खदानें : 

  • झारसुगुडा कोयला क्षेत्र
  • रामपिया कोलफील्ड
  • इब वैली कोलफील्ड

कोयला : 

  • कोयले के प्रकार: एन्थ्रेसाइट, पीट, बिटुमिनस, लिग्नाइट
  • भारत में सबसे ज़्यादा पाया जाने वाला कोयला: बिटुमिनस कोयला
  • सबसे पुराना कोयला क्षेत्र: रानीगंज, पश्चिम बंगाल
  • भारत में सबसे गहरी कोयला खदान: चिनाकुरी
  • भारत दुनिया में कोयले का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है
  • सबसे बड़ा कोयला उत्पादक राज्य: झारखंड>ओडिशा>छत्तीसगढ़
  • दुनिया का सबसे बड़ा कोयला उत्पादक: चीन

अंतरराष्ट्रीय समाचार  

एमपॉक्स वायरस के लिए प्रथम नैदानिक ​​परीक्षण को मंजूरी

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation : WHO) ने एमपॉक्स, मंकीपॉक्स वायरस के लिए प्रथम नैदानिक ​​परीक्षण को मंजूरी दी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

एमपॉक्स : 

  • खोज : 1958
  • प्रथम मानव मामला :1970,कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में नौ माह के बच्‍चे में 
  • प्रकार: DNA वायरस
  • लक्षण: दाने, बुखार, थकावट, सूजे हुए लिम्फ नोड्स, मांसपेशियों में दर्द, गले में खराश

एमपॉक्स वायरस के दो ज्ञात प्रकार (क्लैड) हैं : 

  • मध्य अफ्रीका में उत्पन्न हुआ : क्लैड I
  • पश्चिमी अफ्रीका में उत्पन्न हुआ : क्लैड II
  • दक्षिण अफ़्रीका में प्रकोप कारण : क्लेड IIb

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) : 

  • स्थापना: 7 अप्रैल 1948
  • मुख्यालय: जिनेवा, स्विटजरलैंड
  • मुख्य रिपोर्ट: विश्व क्षय रोग रिपोर्ट, परिवेशी वायु प्रदूषण रिपोर्ट

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार

  • RBI के आंकड़ों के अनुसार, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार चीन, जापान और स्विट्जरलैंड के बाद पहली बार 700 बिलियन अमेरिकी डॉलर के आंकड़े को पार किया है।
  • जारी आंकड़ों के अनुसार, 27 सितंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में $12.588 billion की हुई।

विदेशी मुद्रा भंडार : 

  • तात्‍पर्य : केंद्रीय बैंक द्वारा विदेशी मुद्रा में आरक्षित संपत्ति से
  • शामिल संपत्तिया : विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियाँ, स्वर्ण भंडार,विशेष आहरण अधिकार (SDR), अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के साथ रिज़र्व ट्रेंच
  • भारत में संरक्षक : RBI

विशेष आहरण अधिकार (SDR) : 

  • IMF द्वारा 1969 में अपने सदस्य देशों के लिये अंतर्राष्ट्रीय आरक्षित संपत्ति के रूप में बनाया गया

विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियाँ (FCA) : 

  • ऐसी संपत्ति जिसका मूल्यांकन देश की स्वयं की मुद्रा के अलावा किसी अन्य मुद्रा के आधार पर किया जाता है
  • विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक है
  • इसे डॉलर के रूप में व्यक्त किया जाता है

रिज़र्व ट्रेंच/'गोल्ड ट्रेंच'  : 

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) को सदस्य देशों द्वारा दिया जाता है , जिसका उपयोग वे देश अपने लिए कर सकते हैं

उपयोग मुख्‍यत: आपातकाल की स्थिति में किया जाता है

भारत का सबसे बड़ा प्रतिभूतिकरण पूल

  • देश के सबसे बड़े निजी ऋणदाता HDFC बैंक ने PTC लेनदेन के माध्यम से 9,063 करोड़ रुपये के नए कार ऋणों को सुरक्षित किया, जिसमें म्यूचुअल फंड प्रमुख निवेशक थे।
  •  इंडिया रेटिंग्स ने इस परिसंपत्ति-समर्थित प्रतिभूति लेनदेन को "AAA" रेटिंग दी।

HDFC  बैंक : 

  • स्थापना: 1994
  • मुख्यालय: मुंबई
  • CEO : शशिधर जगदीशन
  • लक्षद्वीप के कवरत्ती द्वीप पर शाखा खोलने वाला प्रथम निजी बैंक
  • घरेलू प्रणालीगत रूप से महत्वपूर्ण बैंक

PFC अब तक का सबसे बड़ा विदेशी मुद्रा सावधि ऋण प्राप्त किया

  • महारत्न कंपनी पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) ने किसी भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम से अब तक का सबसे बड़ा विदेशी मुद्रा सावधि ऋण प्राप्त किया, जो कुल 1.265 बिलियन अमेरिकी डॉलर है।

पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) : 

स्थापना: जुलाई 1986 मुख्यालय: नई दिल्ली CMD : परमिंदर चोपड़ा

मुंबई की प्रथम पूर्णतः भूमिगत मेट्रो लाइन का उद्घाटन

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5अक्‍टूबर 2024 क  मुंबई की प्रथम पूर्णतः भूमिगत मेट्रो लाइन, कोलाबा-बांद्रा-सीप्ज़ ​​लाइन 3 का उद्घाटन करेंगे करेंगे महाराष्ट्र में 56,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

मेट्रो : 

  • भारत में प्रथम मेट्रो सेवा : 1984, कोलकाता 
  • मेट्रो को रैपिड ट्रांज़िट सिस्टम कहा जाता है
  • सबसे बड़ी मेट्रो प्रणाली : दिल्ली मेट्रो 
  • सबसे बड़ा और सबसे व्यस्त नेटवर्क : दिल्ली मेट्रो
  • सबसे पुरानी मेट्रो लाइन : कोलकाता मेट्रो, ब्लू लाइन
  • कोलकाता मेट्रो भारतीय रेलवे के 17वें ज़ोन के रूप में शामिल है
  • कोलकाता मेट्रो भारतीय रेलवे द्वारा संचालित होने वाली देश की एकमात्र मेट्रो है

एशिया इंडेक्स प्राइवेट लिमिटेड ने तीन सूचकांक लॉन्च किए

  • BSE की सहायक कंपनी एशिया इंडेक्स प्राइवेट लिमिटेड ने तीन सूचकांक लॉन्च किए: BSE सेंसेक्स सिक्सटी 65:35, BSE सेंसेक्स सिक्सटी, एवं BSE  पावर एंड एनर्जी इंडेक्स।

सम्‍बन्धित तयि : 

  • सेंसेक्स और BSE सेंसेक्स नेक्स्ट 30 के घटक क्रमशः 65:35 के अनुपात में शामिल हैं
  • BSE  सेंसेक्स सिक्सटी : इस सूचकांक में BSE  सेंसेक्स और BSE सेंसेक्स नेक्स्ट 30 के घटकों को उनके फ्री फ्लोट बाजार पूंजीकरण के क्रम में शामिल किया गया है
  • BSE   पावर और एनर्जी : यह एक विषयगत सूचकांक है जो बीएसई 500 में 'ऊर्जा' और 'उपयोगिता' क्षेत्रों से मौजूद कंपनियों के प्रदर्शन को मापता है।

नोट : BSE भारत का सबसे बड़ा और एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है।

DoP एवं अमेज़न सेलर सर्विसेज के बीच समझौता 

  • डाक विभाग (Department of Posts : DoP) और अमेज़न सेलर सर्विसेज ने भारत में लॉजिस्टिक्स और ई-कॉमर्स को मजबूत करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (Understanding : MoU) पर हस्ताक्षर किया। 

भारतीय डाक : 

  • डाक सेवा की शुरुआत : 1766,लॉर्ड क्लाइव द्वारा  
  • डाकघरों को संगठित : वारेन हेस्टिंग्स, 1774 
  • नियमित डाक प्रणाली की स्थापना : 1766 
  • कलकत्ता GPO की स्थापना : 1774 
  • मद्रास GPO की स्थापना : 1786 
  • बॉम्बे GPO की स्थापना : 1794 
  • भारत 'यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन' (UPU) में शामिल हुआ : 1876 
  • डाकघरों को आधुनिक बनाने के लिए प्रोजेक्ट एरो की शुरूआत : 2008 

पर्यावरण और जैव विविधता

लाइफ अभियान के अनुरूप इकोमार्क नियमों को अधिसूचित किया

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्ष 2021 में घोषित लाइफ (जीवनशैली के लिए पर्यावरण) अभियान के अनुरूप, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 26 सितंबर 2024 को इकोमार्क नियमों को अधिसूचित किया है। 
  • यह वर्ष 1991 की इकोमार्क योजना का स्थान लेगा।

पर्यावरण के लिये जीवनशैली (LiFE) मिशन:  

  • पेश :  1 नवंबर, 2021 को ग्लासगो में 26वें संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP26) में, प्रधानमंत्री मोदी द्वारा  
  • उद्देश्य : सामूहिक कार्रवाई की शक्ति का उपयोग करना और विश्व में लोगों को अपने दैनिक जीवन में सरल जलवायु-अनुकूल कार्य करने के लिये प्रेरित करना
  • विश्व पर्यावरण दिवस : 5 जून

ICMR एवं NVVN के बीच समझौता 

  • स्वास्थ्य सेवा और अनुसंधान क्षेत्र में अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने NTPC विद्युत व्यापार निगम (NVVN) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया। 
  • इस साझेदारी का उद्देश्य देश भर में ICMR संस्थानों के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग करना है, जो नवीकरणीय और सतत ऊर्जा की दिशा में भारत के प्रयासों का समर्थन करता है।

नवीकरणीय ऊर्जा:  

  • अक्षय उर्जा या नवीकरणीय ऊर्जा में वे सारी ऊर्जा शामिल हैं जो प्रदूषणकारक नहीं हैं तथा जिनके स्रोत का क्षय नहीं होता, या जिनके स्रोत का पुनः भरण होता रहता है।
  • उदाहरण: सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जलविद्युत उर्जा, ज्वार-भाटा से प्राप्त उर्जा, बायोगैस, जैव इंधन आदि 
  • राष्ट्रीय पवन ऊर्जा संस्थान (NIWE) के अनुसार, तमिलनाडु भारत में पवन ऊर्जा का सबसे बड़ा उत्पादक है।
  • शुद्ध शून्य उत्सर्जन का लक्ष्य : 2070 तक
  • 500GW गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता तक पहुँचना : 2030 
  • अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं का 50 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा से प्राप्त करने का लक्ष्‍य  : 2030 तक
  • भारत की वर्तमान नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता : 203.1 GW
  • भारत में नवीकरणीय ऊर्जा की वर्तमान स्थिति : विश्‍व में स्‍थान :  चौथा 
  • पवन ऊर्जा क्षमता में चौथे स्थान पर एवं सौर ऊर्जा क्षमता में पांचवें स्थान पर

खेल समाचार  

ISSF जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2024 

  • मुकेश नेलावल्ली, राजवर्धन पाटिल और हरसिमर सिंह रत्था ने पेरू में ISSF जूनियर विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड-फायर पिस्टल टीम स्पर्धा जीती। 
  • भारत कुल 16 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर रहा, जिसमें एक रजत और चार कांस्य शामिल हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य 

अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (ISSF) : 

  • स्थापना: 1907
  • मुख्यालय: म्यूनिख, जर्मनी
  • अध्यक्ष: लुसियानो रॉसी

ISSF म्यूनिख विश्व कप 2024 में भारतीय निशानेबाज सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में  स्वर्ण पदक जीता।

नोट : 

2017 में नई दिल्ली में पहली बार भारत में  राइफल और पिस्टल विश्व कप आयोजित की गई।

प्रथम ISSF विश्व कप : 1986, मैक्सिको, मैक्सिको सिटी

नियुक्तियां 

अविरल जैन 

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अविरल जैन को 1 अक्टूबर 2024 से नया कार्यकारी निदेशक (Executive Director : ED) नियुक्त किया, ED के रूप में पदोन्नत होने से पहले, जैन महाराष्ट्र के क्षेत्रीय निदेशक के रूप में कार्यरत थे।
  • इसके अतिरिक्त, सरकार ने राम सिंह, सौगत भट्टाचार्य और नागेश कुमार को अगले चार वर्षों के लिए पैनल में नियुक्त करके आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति का पुनर्गठन किया है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) : 

  • सिफारिश : हिल्टन यंग कमीशन, 192
  • वैधानिक आधार: RBI अधिनियम, 1934
  • स्थापना: 1 अप्रैल, 1935
  • मुख्यालय: मुंबई
  • राष्ट्रीयकृत: 1949
  • प्रथम गवर्नर: ओसबोर्न स्मिथ
  • प्रथम भारतीय गवर्नर : सी.डी. देशमुख
  • वर्तमान गवर्नर: शक्तिकांत दास

पुरस्कार और सम्मान

जैव विविधता के लिए मिडोरी (MIDORI) पुरस्कार 2024

  • कजाकिस्तान की वेरा वोरोनोवा और पेरू की यसाबेल अगस्टिना काल्डेरोन कार्लोस को संरक्षण और स्थिरता में उनके असाधारण योगदान के लिए 2024 के जैव विविधता के लिए मिडोरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

रेशम उद्योग में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2024-25 के लिए 'पंडित दीन दयाल उपाध्याय सम्मान'

  • उत्‍तर प्रदेश सरकार रेशम उद्योग में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2024-25 के लिए 'पंडित दीन दयाल उपाध्याय सम्मान' प्रदान करेगी, जिसमें आठ श्रेणियों में पुरस्कार और नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। 
  • इसके अतिरिक्त, उद्योग को समर्थन देने के लिए 'रेशम मित्र' पत्रिका और पोर्टल भी लॉन्च किया जाएगा।

उत्‍तर प्रदेश :

सरकार की विभिन्‍न महत्‍वपूर्ण योजनाएं :

  • सबला योजना : फरवरी, 2011
  • जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना : 13 अगस्त, 2012
  • रानी लक्ष्मीबाई पेंशन योजना : जुलाई, 2012
  • डॉ. राममनोहर लोहिया समग्र विकास योजना : मई, 2012
  • लोहिया ग्रामीण आवास योजना : मार्च, 2013
  • हौसला पोषण योजना : जुलाई, 2016
  • समाजवादी एम्बुलेंस सेवा योजना : सितंबर, 2012
  • राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री: गोविंद बल्लभ पंत
  • राज्य और देश की पहली महिला मुख्यमंत्री: सुचेता कृपलानी
  • कुल जिले: 75
  • उत्तर प्रदेश में कुल साक्षरता: 67.72%
  • उत्तर प्रदेश दिवस: 24 जनवरी
  • राज्य और देश की पहली महिला राज्यपाल: सरोजिनी नायडू
  • सबसे बड़ा जिला: लखीमपुर खीरी
  • सबसे अधिक आबादी वाला जिला: प्रयागराज
  • सबसे कम आबादी वाला जिला: महोबा

चर्चित चेहरा 

श्यामजी कृष्ण वर्मा

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी जयंती 4 अक्टूबर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्यामजी कृष्ण वर्मा : 

  • जन्म: 4 अक्टूबर 1857
  • मृत्यु: 30 मार्च 1930
  • स्थापित संगठन: इंडिया हाउस, इंडियन होम रूल सोसाइटी

महत्‍वपूर्ण दिवस  

विश्व शिक्षक दिवस

  • प्रतिवर्ष 5 अक्टूबर को विश्‍व के सभी शिक्षकों के सम्मान में "विश्व शिक्षक दिवस" मनाया जाता है। 
  • यह दिन, अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) और यूनेस्को की सिफ़ारिश को अपनाने की सालगिरह का प्रतीक है, वर्ष 1994 में यूनेस्को ने इस दिन को मनाने की घोषणा की थी। 

सम्‍बन्धि तथ्‍य : 

  • विषय/थीम 2024 : “शिक्षकों की आवाज़ का मूल्यांकन: शिक्षा के लिए एक नए सामाजिक अनुबंध की ओर”
  • शुरुआत : 1994 
  • मनाने वाली संस्‍था :  यूनिसेफ़, अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन, और एजुकेशन इंटरनेशनल (EI)

भारत में शिक्षक दिवस : 

  • 5 सितम्‍बर 
  • चिन्हित : पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को

Latest Courses