GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Fri 04 Oct, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार  

जेलों में जाति-आधारित भेदभाव को "असंवैधानिक" घोषित किया

  • भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने जेलों में जाति-आधारित भेदभाव को "असंवैधानिक" घोषित किया तथा राज्यों के जेल मैनुअल में भेदभावपूर्ण प्रावधानों को तत्काल संशोधित करने का आदेश दिया। 
  • सुप्रीम कोर्ट ने जेल में भेदभाव करने वाले 10 राज्यों के जेल नियमावली को ‘असंवैधानिक’ करार दिया, इन भेदभावों में शारीरिक श्रम का विभाजन, बैरकों को अलग-अलग करना और जाति के आधार पर कैदियों से पक्षपात शामिल हैं। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • याचिकार्ता :  सुकन्या शांता-महाराष्ट्र, कल्याण
  • सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 17 का हवाला दिया  
  • अनुच्छेद 17, भारतीय संविधान 1950 : अस्पृश्यता का अंत
  • समानता का अधिकार : अनुच्छेद 14 से 18 में
  • अनुच्छेद 14 : कानून के समक्ष समानता या कानूनों के समान संरक्षण का प्रावधान     
  • अनुच्छेद 15 : धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव का निषेध
  • अनुच्छेद 16 : लोक नियोजन में अवसर की समानता 
  • अनुच्छेद 18 : उपाधियों का अंत 

सुप्रीम कोर्ट : 

  • स्‍थापना : 28 जनवरी 1950 
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • जजों की स्वीकृत संख्या : 34
  • अनुच्छेद 32 :  रिट क्षेत्राधिकार
  • अनुच्छेद 131: SC मौलिक क्षेत्राधिकार का वर्णन
  • अनुच्छेद 133-136: अपीलीय क्षेत्राधिकार
  • अनुच्छेद 143: सलाहकारी क्षेत्राधिकार
  • अनुच्छेद 137: निर्णयों की समीक्षा

नोट : 'जेल' भारत के संविधान की सातवीं अनुसूची की राज्य सूची के अंतर्गत एक राज्य विषय है

शास्त्रीय भाषा" का दर्जा देने को मंजूरी

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 नई “शास्त्रीय भाषाओं” (मराठी, बंगाली, असमिया, पाली और प्राकृत) को मंजूरी दी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • शामिल राज्य/जिले: महाराष्ट्र (मराठी), बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश (पाली और प्राकृत), पश्चिम बंगाल (बंगाली) और असम (असमिया)
  • पूर्ववर्ती शास्त्रीय भाषाएँ: तमिल (2004), संस्कृत (2005), तेलुगु (2008), कन्नड़ (2008), मलयालम (2013), उड़िया (2014)
  • कुल शास्त्रीय भाषाएँ: 11(वर्तमान को मिलाकर)

प्रदान किए जाने वाले लाभ:

  • अध्ययन के लिए उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना
  • UGC द्वारा केंद्रीय विश्वविद्यालयों में व्यावसायिक पीठ की स्थापना
  • भाषा के प्रतिष्ठित विद्वानों के लिए प्रतिवर्ष दो प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार 

वर्गीकरण का मुख्‍य आधार: 

  • प्रारंभिक ग्रंथों का इतिहास 1500-2000 वर्ष से अधिक पुराना हो
  • साहित्यिक परंपरा में मौलिकता हो

शास्त्रीय भाषा :एक स्वतंत्र साहित्यिक परंपरा और प्राचीन लिखित साहित्य के एक बड़े समूह वाली कोई भी भाषा है।

"प्रधानमंत्री  इंटर्नशिप योजना" के पायलट प्रोजेक्‍ट का शुभारंभ 

  • केन्‍द्र सरकार ने "प्रधानमंत्री  इंटर्नशिप योजना" के पायलट प्रोजेक्‍ट का शुभारंभ किया, जिसकी घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2024-25 के केंद्रीय बजट में की थी।
  • कारपोरेट कार्य मंत्रालय के अनुसार, सरकार ने इस पायलट प्रोजेक्‍ट के लिए 800 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • उद्देश्‍य : पांच वर्षों में देश की शीर्ष 500 कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना
  • सरकार का लक्ष्‍य : वित्त वर्ष 2024-25 में सवा लाख इंटर्नशिप देने का
  • योजना का कार्यान्‍वयन : ऑनलाइन पोर्टल पी एम इंटर्नशिप डॉट एम सी ए डॉट जी ओ वी डॉट इन के माध्‍यम से
  • योजना का लाभ : 21 से 24 वर्ष की उम्र के ऐसे युवा जो कहीं पूर्णकालिक कार्य और किसी शिक्षण संस्‍थान में नियमित पाठ्यक्रम में पंजीकृत नहीं हैं
  • वित्तीय सहायता : प्रतिमाह पांच हजार रुपये(साढ़े चार हजार रुपये सरकार तथा पांच सौ रुपये कंपनी) 
  • कारपोरेट कार्य मंत्रालय इंटर्नशिप करने वाले प्रत्‍येक युवा को छह हजार रुपये की एकमुश्‍त सहायता राशि भी प्रदान करेगा

राष्ट्रीय खाद्य तेल और तिलहन मिशन को मंजूरी

  • केन्‍द्र सरकार ने 2024-31 के लिए 10,103 करोड़ रुपये के बजट के साथ राष्ट्रीय खाद्य तेल और तिलहन मिशन (National Mission on Edible Oils and Oilseeds : NMEO-तिलहन) को मंजूरी दी, जिसका लक्ष्य सात वर्षों के अन्‍दर भारत को तिलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना है।
  • नई मंजूरी प्राप्त NMEO-तिलहन, रेपसीड-सरसों, मूंगफली, सोयाबीन, सूरजमुखी और तिल जैसी प्रमुख प्राथमिक तिलहन फसलों के उत्पादन को बढ़ाने के साथ-साथ कपास के बीज, चावल की भूसी और वृक्ष जनित तेलों जैसे द्वितीयक स्रोतों से संग्रह और निष्कर्षण दक्षता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • मिशन का लक्ष्य प्राथमिक तिलहन उत्पादन को 39 मिलियन टन (2022-23) से बढ़ाकर 2030-31 तक 69.7 मिलियन टन करना है
  • NMEO-OP (ऑयल पाम) के साथ, मिशन का लक्ष्य 2030-31 तक घरेलू खाद्य तेल उत्पादन में 25.45 मिलियन टन तक की वृद्धि करना
  • बीज उत्पादन अवसंरचना में सुधार के लिए सार्वजनिक क्षेत्र में 65 नए बीज केंद्र और 50 बीज भंडारण इकाइयां स्थापित की जाएंगी

तिलहन उत्पादन : 

  • भारत में सबसे बड़े तिलहन उत्पादक राज्यों में राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना शामिल हैं। 
  • इन राज्यों में से, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र 2021-22 के दौरान शीर्ष उत्पादक थे, जिनकी कुल उत्पादन में क्रमशः लगभग 23%, 21%, 18% और 16% हिस्सेदारी थी।

भारत विश्‍व का चौथा सबसे बड़ा तिलहन उत्पादक है

PM-RKVY एवं KYC को मंजूरी 

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से प्रधानमंत्री "राष्ट्रीय कृषि विकास योजना" (PM-RKVY) और खाद्य सुरक्षा के लिए "कृषोन्ति योजना" (Krishonti Yojana : KYC) को मंजूरी दी। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • कुल प्रस्तावित व्यय : 1,01,321.61 करोड़ रुपये
  • ये योजनाएं राज्य सरकारों के माध्यम से कार्यान्वित की जाती हैं
  • केंद्र सरकार का हिस्सा : 69,088.98 करोड़ रुपये
  • राज्य का हिस्सा : 32,232.63 करोड़ रुपये 
  • PM-RKVY के लिए : 57,074.72 करोड़ रुपये 
  • KY के लिए : 44,246.89 करोड़ रुपये

PM-RKVY : 

  • शुरूआत : 2007-08, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) के रूप में 

PM-RKVY में शामिल योजनाएं : 

  • मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, वर्षा आधारित क्षेत्र विकास, कृषि वानिकी
  • , परम्परागत कृषि विकास योजना, फसल अवशेष प्रबंधन सहित कृषि यंत्रीकरण, प्रति बूंद अधिक फसल, फसल विविधीकरण कार्यक्रम, RKVY DPR घटक एवं कृषि स्टार्टअप के लिए त्वरक निधि 

उत्पादकता से जुड़े बोनस को मंजूरी-रेलवे 

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 11.72 लाख से अधिक रेलवे कर्मचारियों के लिए 78-दिवसीय उत्पादकता से जुड़े बोनस(Productivity Linked Bonus : PLB) को मंजूरी दी। 
  • मंत्रिमंडल ने 2020-21 से 2025-26 तक प्रमुख बंदरगाहों और गोदी श्रमिक कर्मचारियों के लिए उत्पादकता से जुड़े पुरस्कार (Productivity Linked Reward : PLR) योजना में संशोधन को मंजूरी दी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • यह राशि ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, पर्यवेक्षक, तकनीशियन, टेक्नीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, मिनिस्ट्रियल स्टाफ और ग्रुप ‘सी स्टाफ जैसी विभिन्न श्रेणियों के रेल कर्मचारियों को भुगतान की जाएगी।

भारतीय रेलवे : 

  • रेलवे बोर्ड की स्थापना : 1905
  • अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Chief Executive Officer : CEO) : सतीश कुमार
  • भारत में रेल का आरम्भ : 16 अप्रैल, 1853 (मुंबई से ठाणे तक की 34 किलोमीटर लंबी रेल लाइन)
  • भारतीय रेल के जनक: लार्ड डलहौज़ी
  • भारतीय रेलवे में ज़ोन : 19 
  • 19वां रेलवे जोन : कोलकाता मेट्रो रेलवे
  • सबसे बड़ा ज़ोन : उत्तर रेलवे
  • सबसे छोटा ज़ोन : उत्तर-पूर्वी रेलवे
  • भारतीय रेलवे के सभी ब्रॉड-गेज मार्गों का 75% इलेक्ट्रिफ़ाइड
  • डिवीज़न : 70

कैबिनेट : 

  • कैबिनेट शब्द का उल्लेख : अनुच्छेद 352(3) 
  • शब्द को जोड़ा गया : 44वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा 1978 द्वारा 

"कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन"

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 4 अक्टूबर 2024 को नई दिल्ली के ताज पैलेस होटल में "कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन" को संबोधित किया।
  • "कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन" का आयोजन 4 से 6 अक्टूबर 2024 तक किया जायेगा। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • संस्करण : तीसरा 
  • आयोजन : आर्थिक विकास संस्थान द्वारा वित्त मंत्रालय के सहयोग से 
  • इस वर्ष का सम्‍मेलन केंद्रित : हरित परिवर्तन के वित्तपोषण, भू-आर्थिक विखंडन और विकास के निहितार्थ, लचीलापन बनाए रखने के लिए नीतिगत कार्यवाही के सिद्धांतों जैसे विषयों पर

WTO का चेयर प्रोग्राम नई दिल्ली में

  • विश्व व्यापार संगठन (World Trade Organization : WTO) चेयर प्रोग्राम (Chairs Programme : WCP) के भारतीय अध्यक्ष ने नई दिल्ली में 27 और 28 सितंबर, 2024 को ’बदलती वैश्विक व्यवस्था में सशक्त और जिम्मेदार व्यापार को बढ़ावा‘  विषय पर एशियाई और अफ्रीकी अध्यक्षों का एक क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (Indian Institute of Foreign Trade : IIFT) अपने केंद्रों, अर्थात् व्यापार एवं निवेश कानून केंद्र (Centre for Trade and Investment Law : CTIL) और WTO अध्ययन केंद्र (Centre for WTO Studies : CWS) के माध्यम से भारत में WTO  अध्यक्ष का प्रबंधन करता है।
  • उद्घाटन : वाणिज्य विभाग के अपर सचिव अजय भादू द्वारा 

विश्व व्यापार संगठन (WTO) : 

  • स्थापना: 1 जनवरी 1995
  • मुख्यालय: जिनेवा, स्विटजरलैंड
  • महानिदेशक: नगोजी ओकोन्जो-इवेला(सातवीं-1 मार्च, 2021 को पदभार संभाला) 

13वां WTO मंत्रिस्तरीय सम्मेलन :  

  • आयोजन : 26 फरवरी से 2 मार्च 2024, संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में 

खेलो इंडिया योजना की सामान्य परिषद चौथी बैठक

  • खेलो इंडिया योजना की सामान्य परिषद (General Council : GC) की चौथी बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय युवा मामले एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने नई दिल्ली में की।

खेलो इंडिया कार्यक्रम : 

शुरूआत : 2017-18 

प्रथम खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स : 2020 में कटक, ओडिशा 

प्रथम खेलो इंडिया यूथ गेम्स : 2018, नई दिल्ली

खेलो इंडिया युवा खेलों के पिछले छह संस्करण : 

  • दिल्ली, पुणे, गुवाहाटी, पंचकुला, भोपाल एवं तमिलनाडु 

खेलो इंडिया युवा खेलों के विजेता :

  • 2018 हरियाणा, 2019 महाराष्ट्र, 2020 महाराष्ट्र, 2021 हरियाणा, 2022 महाराष्ट्र, 2023 महाराष्ट्र 

अंतरराष्ट्रीय समाचार

चागोस द्वीपसमूह पर मॉरीशस की संप्रभुता पर सहमति

  • यूनाइटेड किंगडम ने चागोस द्वीपसमूह पर मॉरीशस की संप्रभुता पर सहमति व्यक्त की है , जिसमें डिएगो गार्सिया में हिंद महासागर में सबसे बड़ा अमेरिकी सैन्य अड्डा शामिल है। 
  • चागोस द्वीपसमूह को अवैध प्रवास के मार्ग के रूप में इस्तेमाल किए जाने के बारे में बढ़ती चिंता के बाद, दो वर्ष की बातचीत के बाद दोनों राष्ट्र एक समझौते पर पहुँचे । 

चागोस द्वीपसमूह : 

  • मध्य हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप समूह है
  • भारतीय उपमहाद्वीप के दक्षिणी सिरे से लगभग 1,600 किलोमीटर (1,000 मील) दूर है।
  • द्वीपसमूह ब्रिटिश भारतीय महासागर क्षेत्र का हिस्‍सा है
  • सबसे बड़ा द्वीप : डिएगो गार्सिया(अमेरिकी सैन्य अड्डा स्थित है) 
  • प्रमुख द्वीप :  डिएगो गार्सिया एटोल, डेंजर द्वीप, एग्मोंट द्वीप, ईगल द्वीप, नेल्सन द्वीप, पेरोस बानहोस एटोल
  • फरवरी 2019 में, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने आदेश दिया कि UK को जल्द से जल्द चागोस द्वीपसमूह मॉरीशस को वापस करना चाहिए।

छठे वार्षिक फ्यूचर फूड फोरम का आयोजन

  • छठे वार्षिक फ्यूचर फूड फोरम का आयोजन 2-3 अक्‍टूबर 2024 तक दुबई में किया गया। 
  • फोरम के एजेंडे में स्थिरता संबंधी पहल सबसे आगे रही है। एक पैनल चर्चा में वर्ष 2030 तक खाद्य अपशिष्ट को 50% तक कम करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया गया। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

फोरम का विषय :  "भविष्य के उपभोक्ता, भविष्य की सरकार और भविष्य का भोजन"

सिएटल सेंटर में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण

  • महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर अमेरिका के सिएटल सेंटर में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया।

महात्मा गांधी : 

  • जन्म: 2 अक्टूबर 1869 पोरबंदर 
  • पूरा नाम: मोहनदास करमचंद गांधी
  • निधन/हत्‍या : 30 जनवरी, 1948, नाथूराम गोडसे द्वारा गोली मारकर
  • प्रमुख कृतियां : यंग इंडिया, सत्य के साथ मेरे प्रयोग, खादी का अर्थशास्त्र, हिंद स्वराज, ग्राम स्वराज, हरिजन
  • राजनीतिक गुरू: गोविंद कृष्ण गोखले

उपाधियाँ: 

  • सारजेण्‍ट : अंग्रेजो द्वारा  
  • कैसर-ए-हिन्‍द : ब्रिटिश सरकार 
  • महात्‍मा : रविद्रनाथ टैगोर 
  • राष्‍ट्रपिता : सुभाष चंद्र बोस 
  • अर्ध्‍दनग्‍न फकीर : विंस्टन चर्चिल 

राज्य विशेष

संत  गाडगे बाबा स्वच्छ भारत प्रबोधिनी के छह केंद्रों का वर्चुअल उद्घाटन

  • केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने संत गाडगे बाबा स्वच्छ भारत प्रबोधिनी के छह केंद्रों का वर्चुअल उद्घाटन किया। 
  • गोरेगांव, पुणे, नासिक, छत्रपति संभाजी नगर, अमरावती और नागपुर में स्थित इन केंद्रों का उद्देश्य युवाओं को स्वच्छ और स्वस्थ भारत में योगदान देने के लिए प्रशिक्षित और प्रोत्साहित करना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

संत गाडगे महराज : 

  • एक समाज सुधारक थे
  • जन्म : 23 फ़रवरी, 1876, महाराष्ट्र
  • मूल नाम : देबूजी झिंगराजी जानोरकर
  • मृत्यु : 20 दिसंबर 1956 

महाराष्ट्र: 

  • स्थापना दिवस: 1 मई, 1960
  • सबसे ऊंची चोटी: कलसुबाई
  • सबसे लंबी नदी: गोदावरी
  • महाराष्ट्र की सबसे बड़ी जनजातियाँ: भील जनजाति
  • प्रमुख जनजातियाँ: भील, गोंड, महादेव कोली, पावरा, ठाकुर और वर्ली आदि।
  • कृष्णा नदी का उद्गम : महाबलेश्वर से 

डिजिटल फैमिली हेल्थ कार्ड लॉन्च 

  • तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने पायलट आधार पर डिजिटल फैमिली हेल्थ कार्ड लॉन्च किए। 
  • इन कार्ड का उद्देश्य पात्र परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य और राशन लाभ प्रदान करना है।

तेलंगाना : 

  • स्‍थापना : 2 जून 2014
  • सबसे ऊंची चोटी: डोली गुट्टा, सबसे लंबी नदी: गोदावरी
  • राज्य पशु: जिंका (हिरण),राज्य पक्षी: पालपिट्टा
  • शेयर सीमा: 4 राज्य, राज्यपाल: जिष्णु देव वर्मा
  • प्रमुख जनजातियाँ: सावरा, कोंडा डोरा, गदाबा, गोंडा, मन्ने डोरा, मुखा डोरा और कोया आदि
  • राष्ट्रीय उद्यान: मृगावनी, महावीर हरिणा वनस्थली, कासु ब्रह्मानंद रेड्डी
  • प्रसिद्ध लोक नृत्य: पेरिनी शिवतांडवम, लामाडी, ढिम्सा नृत्य, गुसाडी नृत्य, डप्पू नृत्य आदि
  • झीलें: हुसैन सागर, उस्मान सागर, हिमायत सागर, दुर्गम चेरुवु, पाखल झील, मीर आलम टैंक

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत विशेष अभियान

  • उत्तराखंड ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत असंगठित क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को पंजीकृत करने के लिए 15 दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया है। 
  • इसका लक्ष्य 100% कवरेज और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य परिणामों को बेहतर बनाने के लिए तीन एएनसी और ईएसआई कवरेज जैसी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना : 

  • शुरूआत : 2017
  • महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तहत केंद्र प्रायोजित योजना
  • तीन किस्तों में 5,000 रुपये का नकद लाभ, केवल पहले बच्चे के लिए
  • सभी गर्भवती महिलाएं और स्तनपान कराने वाली माताएं (PW&LM)

उत्तराखंड : 

  • गठन : 9 नवंबर, 2000
  • राजधानी : देहरादून
  • प्राचीन नाम : उत्तराँचल
  • राजकीय पशु : कस्तूरी मृग
  • राजकीय पर्व : हरेला
  • राजकीय लोककला : ऐपण
  • राजकीय पक्षी : मोनाल
  • अंतर्राष्ट्रीय सीमाएं : उत्तर में चीन (तिब्बत) और पूर्व में नेपाल 

प्रमुख दर्रे : 

  • ट्रेल्स पास : पिंडारी घाटी को मिलम घाटी से जोड़ता है। 
  • लिपुलेख : उत्तराखंड को तिब्बत से जोड़ता है, चीन के साथ व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण सीमा चौकी है, मानसरोवर के लिए तीर्थयात्री इसी दर्रे से होकर यात्रा करते हैं।
  • माना दर्रा: ग्रेटर हिमालय में स्थित है, तिब्बत को उत्तराखंड से जोड़ता है, सर्दियों के दौरान यह छह महीने तक बर्फ से ढका रहता है।
  • नीति दर्रा : उत्तराखंड को तिब्बत से जोड़ता है

गर्भाशय-ग्रीवा कैंसर उन्मूलन में तेजी लाना: कर्नाटक आंदोलन' पहल शुरू

  • कर्नाटक ने राज्य में गर्भाशय-ग्रीवा कैंसर को समाप्त करने के प्रयासों को बढ़ाने के लिए प्रमुख गैर-सरकारी संगठनों और निजी स्वास्थ्य संस्थानों के साथ मिलकर 'गर्भाशय-ग्रीवा कैंसर उन्मूलन में तेजी लाना: कर्नाटक आंदोलन' पहल शुरू की है।

कर्नाटक : 

  • राज्यपाल: थावर चंद गहलोत , राजधानी: बेंगलुरु , कर्नाटक राज्य दिवस: 1 नवंबर,प्रमुख त्‍योहार : युगाडी, हम्पी उत्सव
  • राष्ट्रीय उद्यान : बांदीपुर वन्यजीव अभयारण्य, नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान, मुदुमलई राष्ट्रीय उद्यान
  • यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल: हम्पी, पट्टाडकल में स्मारकों का समूह, होयसल के पवित्र समूह
  • प्रमुख जनजातियाँ: बेदार जनजाति, टोडा जनजाति, हक्की पिक्की जनजाति, जेनु कुरुबा जनजाति, कडु कुरुबा जनजाति, कट्टुनायकन जनजाति, कोंडा कपुस जनजाति, शोलागा जनजाति आदि।

प्रथम 3डी-प्रिंटेड आर्ट गैलरी

  • उत्तर प्रदेश सरकार मंदिरों के शहर अयोध्या में अपनी प्रथम 3डी-प्रिंटेड आर्ट गैलरी बनायगी। 

उत्‍तर प्रदेश  : 

  • उत्तर प्रदेश दिवस: 24 जनवरी
  • राज्य और देश की पहली महिला राज्यपाल: सरोजिनी नायडू
  • सबसे बड़ा जिला: लखीमपुर खीरी
  • सबसे अधिक आबादी वाला जिला: प्रयागराज
  • सबसे कम आबादी वाला जिला: महोबा

'समुद्र मंथन' और आध्यात्मिक स्थलों का डिजिटल रूप से अवलोकन

  • पर्यटन विभाग प्रयागराज में श्रद्धालुओं के लिए 'समुद्र मंथन' और आध्यात्मिक स्थलों का डिजिटल रूप से अवलोकन करने के लिए एक डिजिटल कुंभ संग्रहालय बनाएगा।

उत्‍तर प्रदेश 

  • प्रमुख पर्यटक आकर्षण : ताज महल, आगरा किला, फ़तेहपुर सीकरी, सेंट जॉन चर्च, कृष्ण जन्मभूमि मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, दिगंबर जैन मंदिर, सारनाथ, बड़ा इमामबाड़ा, दुधवा राष्ट्रीय उद्यान, चंबल वन्यजीव अभयारण्य

उत्तर प्रदेश में संभाग स्तर पर व्यापार मेले

  • UPITS-2024 की सफलता के आधार पर, यूपी सरकार वाराणसी, लखनऊ और बरेली सहित पांच स्थानों पर मंडल स्तर पर इसी तरह के व्यापार शो आयोजित करने की योजना बना रही है।

उत्‍तर प्रदेश : 

  • शीर्ष पांच सबसे अधिक आबादी वाले जिले : 
  • प्रयागराज, मुरादाबाद, गाजियाबाद , आजमगढ़ , लखनऊ
  • ललितपुर जिला : तीन और से मध्य प्रदेश से घिरा 
  • सोनभद्र जिला: चार राज्य (मध्य प्रदेश ,बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़) से सीमा बनाता है
  • सहारनपुर जिला : हरियाणा ,उत्तराखंड ,हिमाचल प्रदेश से सीमा बनाता है

दियों के किनारे बसे प्रमुख शहर  : 

  • गोमती: लखनऊ ,जौनपुर ,सुल्तानपुर 
  • यमुना : कौशांबी, मथुरा -वृंदावन, आगरा, इटावा, हमीरपुर 
  • राप्ती : गोरखपुर ,बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती 
  • गंगा: बिठूर ,वाराणसी, प्रयागराज, कन्नौज ,फर्रुखाबाद ,गाजीपुर, कानपुर, मिर्जापुर आदि

विज्ञान और तकनीक

CNLABS, एक प्रमुख वैश्विक परीक्षण प्रयोगशाला

  • CNLABS, एक प्रमुख वैश्विक परीक्षण प्रयोगशाला, को भारतीय मानक ब्यूरो (Indian Standards : BIS) द्वारा भारतीय मानक आईएस 99999:2024 में उल्लिखित आवश्यक सुरक्षा आवश्यकताओं (ESR) के अनुपालन के लिए CCTV कैमरों का परीक्षण करने के लिए अधिकृत प्रथम निजी प्रयोगशाला के रूप में मान्यता दी।

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) : 

स्थापना: 1986 मुख्यालय: नई दिल्ली नोडल मंत्रालय: उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय

अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नियामक फोरम का संबद्ध सदस्य

  • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) अब अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नियामक फोरम (IMDRF) का संबद्ध सदस्य बन गया है। 

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) : 

स्थापना: 1940 मुख्यालय: नई दिल्ली भारत के औषधि महानियंत्रक: डॉ. राजीव सिंह रघुवंशी

भारत के प्रथम डी सेल्फी विज्ञान संग्रहालय का शुभारंभ

  • भारत के प्रथम डी सेल्फी विज्ञान संग्रहालय का शुभारंभ हरियाणा के फरीदाबाद में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (IBR) के वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय दीक्षांत समारोह के दौरान किया गया।

अर्थव्यवस्था

लॉजिस्टिक्स डेटा बैंक  ने एक्जिम कंटेनरों को ट्रैक किया

  • NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) के तहत लॉजिस्टिक्स डेटा बैंक (LDB) ने 75 मिलियन से अधिक एक्जिम कंटेनरों को ट्रैक किया है, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

 सफ्रान समूह

  • सफ्रान समूह फ्रांस के बाहर भारत में अपनी प्रथम रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स इकाई स्थापित करेगा। 

औद्योगिक विनिर्माण क्लस्टर के विकास का प्रस्ताव

  • अमृतसर कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर (AKIC) के हिस्से के रूप में, हिसार हवाई अड्डे के पास, हरियाणा के हिसार में एक औद्योगिक विनिर्माण क्लस्टर (IMC) के विकास का प्रस्ताव किया गया है।

पर्यावरण और जैव विविधता

समुद्री डीकार्बोनाइजेशन पर सम्मेलन

  • भारत में समुद्री डीकार्बोनाइजेशन पर सम्मेलन, बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय तथा एशियाई विकास बैंक द्वारा नई दिल्ली में संयुक्त रूप से आयोजित किया गया, जिसमें हरित शिपिंग और बंदरगाह परिचालन पर चर्चा की गई।

ऊर्जा दक्षता हब' में शामिल करने के लिए 'आशय पत्र' पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत को 'ऊर्जा दक्षता हब' में शामिल करने के लिए 'आशय पत्र' पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दी। 
  • भारत की ओर से हब के लिए कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (Bureau of Energy Efficiency : BEE) को नामित किया गया है।

सदस्य देश: 16 

  • अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, डेनमार्क, यूरोपीय आयोग, फ्रांस, जर्मनी, जापान, कोरिया, लक्जमबर्ग, रूस, सऊदी अरब, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम

अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और फोरम, वातावरण का उद्घाटन

  • पर्यावरण एवं वन्य जीवन पर अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और फोरम, वातावरण का उद्घाटन पर्यावरण भवन, नई दिल्ली में किया गया, जिसका विषय था "जीवन के लिए वेटलैंड्स", जिसका उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना और वेटलैंड्स पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण को बढ़ावा देना था।

 राज्य प्रायोजित तेंदुआ जनगणना

  • ओडिशा में पहली बार राज्य प्रायोजित तेंदुआ जनगणना से

Latest Courses