GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Tue 01 Oct, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार  

PMJAY के तहत सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले अस्पताल 

  • नागालैंड के कोहिमा जिले में “आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना” (Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana : PMJAY) के तहत नागा हॉस्पिटल अथॉरिटी कोहिमा (Hospital Authority Kohima : NHAK) को सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले अस्पताल के रूप में मान्यता दी गई।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) : 

  • एक स्वास्थ्य योजना है
  • उद्देश्‍य : आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों को स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराना
  • लॉन्च: 2018
  • केंद्र प्रायोजित योजना
  • विश्‍व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना
  • द्वितीयक देखभाल और तृतीयक देखभाल के लिए प्रति परिवार 5 लाख रुपये प्रदान करती है।

आंगनवाड़ी केंद्र कार्यकर्ताओं को "आयुष्मान भारत योजना” में शामिल करने की घोषणा 

  • केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सभी "आंगनवाड़ी केंद्र कार्यकर्ताओं" को "आयुष्मान भारत योजना" तहत शामिल करने की घोषणा की। सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

आयुष्मान भारत योजना : 

आयुष्मान भारत योजना : 

  • शुभारंभ : 2018
  • मंत्रालय : स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW)
  • उद्देश्य  : सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज (UHC) के दृष्टिकोण को प्राप्त करना जिसमें प्रोत्साहन, निवारक, उपचारात्मक, उपशामक और पुनर्वास देखभाल शामिल है।
  • कार्यान्वयन एजेंसी : राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA)

आंगनवाड़ी केंद्र : 

  • भारत की सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का हिस्सा हैं एवं एकीकृत बाल विकास सेवा (Integrated Child Development Services : ICDS) कार्यक्रम के तहत संचालित होते हैं
  • ICDS योजना की शुरूआत : 2 अक्तूबर, 1975(नाम बदलकर आँगनवाड़ी सेवा किया गया) 
  • उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में देश के पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आंगनबाड़ी केंद्र की शुरुआत हुई: 4 अगस्त, 2024

"आयुष चिकित्सा मूल्य यात्रा शिखर सम्मेलन 2024" का उद्घाटन किया

  • आयुष मंत्रालय ने 'आयुष में वैश्विक तालमेल: चिकित्सा मूल्य यात्रा के माध्यम से स्वास्थ्य और कल्याण में परिवर्तन' विषय के साथ मुंबई में "आयुष चिकित्सा मूल्य यात्रा शिखर सम्मेलन 2024" का उद्घाटन किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • आयुष : आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी/AYUSH: Ayurveda, Yoga, Naturopathy, Unani, Siddha and Homeopathy
  • आयुष मंत्रालय का गठन : 2014

भारत की प्रथम "फ्री फ्लो टोलिंग" प्रणाली

  • भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारका एक्सप्रेसवे पर भारत की प्रथम "फ्री फ्लो टोलिंग" प्रणाली लागू करेगा, जिसके तहत 28 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर भौतिक टोल प्लाजा या अवरोधों को हटाया  जाएगा।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) : 

  • स्थापना : NHAI अधिनियम, 1988 के तहत
  • प्रशासनिक नियंत्रण : सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
  • मुख्यालय : नई दिल्ली
  • संरचना : अध्यक्ष और पांच से ज़्यादा सदस्य 
  • प्रमुख कार्य : राष्ट्रीय राजमार्गों का विकास, रखरखाव, और प्रबंधन
  • अध्यक्ष : संतोष कुमार यादव

सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग एवं NALSA के बची समझौता 

  • सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने देश भर में हाशिए पर रहने वाले लोगों को कानूनी सहायता सेवाएं देने के उद्देश्‍य से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (National Legal Services Authority : NALSA) के साथ समझौता किया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने डिजिटल पोर्टल सारथी 1.0 का शुभारंभ किया।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) : 

  • सांविधिक निकाय है 
  • स्थापना: 9 नवंबर 1995
  • कानूनी सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के तहत
  • नालसा भारत के सर्वोच्च न्यायालय, तिलक मार्ग, नई दिल्ली, दिल्ली में स्थित है।

'क्रूज़ भारत मिशन' का शुभारंभ

  • केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मुंबई बंदरगाह पर 'क्रूज़ भारत मिशन' का शुभारंभ किया। इस मिशन का उद्देश्य भारत को क्रूज़ पर्यटन के लिए वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

क्रूज़ भारत मिशन :  

  • अवधि : 1 अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2029
  • चरण : तीन चरणों में
  • चरण -1 : 1 अक्टूबर 2024-30 सितंबर 2025
  • चरण II : 1 अक्टूबर 2025-31 मार्च 2027
  • चरण III  : 1 अप्रैल 2027- 31 मार्च 2029

सम्‍बन्धित भारत सरकार प्रमुख योजनाएं : 

  • मैरीटाइम इंडिया विज़न 2030 : भारत को एशिया प्रशांत क्षेत्र का प्रमुख क्रूज़ हब बनाया जाएगा
  • समुद्री अमृतकाल विज़न 2047 : 2047 तक भारत में 25 क्रूज़ टर्मिनल बनाए जाएंगे

देशभर में 11,000 आंगनवाड़ी केंद्रों का उद्घाटन

  • झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने रांची से देशभर में 11,000 सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। 

 भारतजेन का उद्घाटन

  • जनरेटिव AI में अग्रणी पहल भारतजेन का उद्घाटन 30 सितंबर 2024 को नई दिल्ली में किया गया। IIT बॉम्बे इस पहल का नेतृत्व राष्ट्रीय अंतःविषय साइबर-भौतिक प्रणाली मिशन (National Mission on Interdisciplinary Cyber-Physical Systems : NM-ICPS) के तहत करेगा।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) : 

  • जनरेटिव एआई (Generative AI) : 
  • मशीन लर्निंग और आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके नई सामग्री बनाता है
  • टेक्स्ट, ऑडियो, वीडियो, छवियां, और कोड जैसी सामग्री से काम करता है
  •  मशीन लर्निंग के अप्रशिक्षित और अर्ध-पर्यवेक्षित एल्गोरिदम पर आधारित है
  • जनरेटिव एआई उदाहरण : जेनेरिक एडवर्सेरियल नेटवर्क (GAN), लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM), और जेनरेटिव प्री-ट्रेन्ड ट्रांसफ़ॉर्मर्स (GPT)

NM-ICPS : 

  • स्थापना: 2018
  • नोडल एजेंसी: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
  • लक्ष्य: भारत को साइबर-भौतिक प्रणाली (सीपीएस) प्रौद्योगिकियों में अग्रणी बनाना

अनुच्छेद 142 के तहत शक्तियों का प्रयोग

  • सर्वोच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के एक दिहाड़ी मजदूर के बेटे को IIT धनबाद में प्रवेश दिलाकर पूर्ण न्याय सुनिश्चित करने के लिए अनुच्छेद 142 के तहत अपनी असाधारण शक्तियों का प्रयोग किया।

अनुच्छेद 142 :  

सर्वोच्च न्यायालय को विवेकाधीन शक्ति प्रदान करता है

सर्वोच्च न्यायालय अपने अधिकार क्षेत्र का प्रयोग करते हुए ऐसी डिक्री पारित कर सकता है या ऐसा आदेश दे सकता है जो उसके समक्ष लंबित किसी भी मामले या मामलों में पूर्ण न्याय सुनिश्चित करने के लिये आवश्यक हो।

कृषि-सम्पदा योजना 2024-25

  • केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने कृषि-सम्पदा योजना 2024-25 के अंतर्गत प्रमुख केन्द्र पोषित कृषि योजनाओं को समेकित किया है। इस पहल में 11 प्रमुख योजनाएं शामिल हैं और यह एक योजना से धन को अन्य आवश्यक योजनाओं में स्थानांतरित करने की अनुमति देती है।

11 योजनाएँ :  

  • बागवानी के एकीकृत विकास के लिए मिशन (MIDH)
  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (NFSM)
  • सतत कृषि के लिए राष्ट्रीय मिशन (NMSA)
  • कृषि विस्तार पर प्रस्तुतिकरण (SMAE)
  • बीज और रोपण सामग्री पर उप-मिशन (SMSP)
  • कृषि मशीनीकरण पर उप-मिशन (SMAM)
  • पौधा संरक्षण और संयंत्र संगरोध पर उप-मिशन (SMPPQ)
  • कृषि जनगणना, अर्थशास्त्र और सांख्यिकी पर एकीकृत योजना (ISACES)
  • कृषि सहयोग पर एकीकृत योजना (ISAC)
  • कृषि विपणन पर एकीकृत योजना (ISAM)
  • कृषि में राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस योजना (NeGP-A)

राज्य विशेष

प्रथम अनुसूचित एयरलाइन “शंख एयर”

  • उत्तर प्रदेश की प्रथम अनुसूचित एयरलाइन शंख एयर, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद 2024 के अंत तक लॉन्च होगी। 

विमानन क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख पहल : 

  • 2016 में उड़ान योजना शुरू की गई
  • 2022 में डिजी यात्रा शुरू की गई
  • राष्ट्रीय नागरिक विमानन नीति, 2016
  • 24 मार्च 1992 को ओपन स्काई संधि पर हस्ताक्षर किए गए

देशी गाय की नस्लों को 'राज्यमाता-गोमाता' घोषित किया 

  • महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की देशी गाय की नस्लों को 'राज्यमाता-गोमाता' घोषित किया।

महाराष्ट्र : 

  • स्थापना दिवस: 1 मई, 1960
  • सबसे ऊंची चोटी: कलसुबाई
  • सबसे लंबी नदी: गोदावरी
  • राज्यपाल: सी. पी. राधाकृष्णन
  • महाबलेश्वर से कृष्णा नदी का उद्गम
  • भीमा नदी भीमाशंकर से निकलती है

वानिकी नववर्ष का शुभारंभ

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने इस वर्ष 36.51 करोड़ पौधे रोपने के बाद एक अक्टूबर 2024 से वानिकी नववर्ष का शुभारंभ किया है। राज्य सरकार के अनुसार, वर्ष 2017 से अब तक उत्तर प्रदेश में व्यापक जनसहभागिता से 210 करोड़ पौधे रोपकर विश्‍व के सामने एक मिसाल कायम की गई है। 

संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान 

  • उत्तर प्रदेश सरकार 1-31 अक्टूबर, 2024 तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चला रही है, साथ ही 11-31 अक्टूबर, 2024 तक एक अलग "दस्तक" अभियान भी चला रही है।

संचारी रोग :

  • संक्रामक रोग भी कहा जाता है
  • बैक्टीरिया से होने वाली बीमारियाँ : क्षय रोग (टीबी), कुष्ठ रोग (हैन्सन रोग), काली खांसी (पर्टुसिस), सलमोनेलोसिज़
  • वायरस से होने वाली बीमारियाँ : पोलियो, एक्वायर्ड इम्यूनोडेफिशिएंसी सिंड्रोम (एड्स), जापानी इंसेफेलाइटिस, इबोला, हेपेटाइटिस, जीका, डेंगी, निपा आदि 
  • प्रोटोजोआ के कारण होने वाले रोग : मलेरिया, कालाजार (लीशमैनियासिस) आदि  
  • कवक से होने वाले रोग : एस्परगिलोसिस, कैंडिडिआसिस, एथलीट फुट आदि

"जिन्होंने बढ़ाया देश का मान, ऐसी प्रतिभाओं का सम्मान" कार्यक्रम 

  • उत्तर सरकार "जिन्होंने बढ़ाया देश का मान, ऐसी प्रतिभाओं का सम्मान" कार्यक्रम के तहत 14 ओलंपियन और पैरालंपिक एथलीटों को सम्‍मानित करेगी।

 उत्तर प्रदेश : 

  • राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री: गोविंद बल्लभ पंत
  • राज्य और देश की पहली महिला मुख्यमंत्री: सुचेता कृपलानी
  • सबसे ऊंची चोटी: अमसोत चोटी
  • उत्तर प्रदेश में कुल साक्षरता: 67.72%
  • उत्तर प्रदेश दिवस: 24 जनवरी
  • राज्य और देश की पहली महिला राज्यपाल: सरोजिनी नायडू
  • सबसे बड़ा जिला: लखीमपुर खीरी
  • सबसे अधिक आबादी वाला जिला: प्रयागराज
  • सबसे कम आबादी वाला जिला: महोबा

अंतरराष्ट्रीय समाचार

फ्यूचर हॉस्पिटैलिटी समिट का आयोजन 

  • फ्यूचर हॉस्पिटैलिटी समिट "हमारे भविष्य में निवेश करें" के तहत 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक दुबई के मदीनात जुमेराह में आयोजित किया गया।

स्वास्थ्य संबंधी प्रमुख पहल  : 

  • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम : 2013
  • प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 2016
  • आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन  : 2021
  • मिशन इंद्रधनुष  : 2014
  • परिवार नियोजन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम : 1952
  • AB PM-JAY  : 2018

उज़्बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान INSTC में शामिल होंगे

  • उज़्बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान ने भारत के साथ व्यापार को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे (International North-South Transport Corridor : INSTC) में शामिल होंगे। उज़्बेकिस्तान ने हाल ही में भारत के साथ एक नई द्विपक्षीय निवेश संधि पर हस्ताक्षर करने के बाद INSTC के माध्यम से अपना पहला माल भेजा।

अंतर्राष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे (INSTC) : 

  • भारत, रूस, ईरान, यूरोप और मध्य एशिया के बीच माल ढुलाई के लिए जहाज, रेल और सड़क मार्ग
  • रूस, भारत और ईरान ने 2002 में INSTC विकसित करने के लिए प्रारंभिक समझौतों पर हस्ताक्षर किए
  • सदस्य: भारत, ईरान, रूस, अजरबैजान, कजाकिस्तान, आर्मेनिया, बेलारूस, ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान, ओमान, सीरिया, तुर्की, यूक्रेन और बुल्गारिया (पर्यवेक्षक)

श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में 39 वर्षों में पहली बार उपभोक्ता कीमतों में गिरावट

  • आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में 39 वर्षों में पहली बार उपभोक्ता कीमतों में गिरावट देखी गई, तथा सितम्बर में मुद्रास्फीति -0.5% तक गिर गई।

श्रीलंका : 

  • राजधानियाँ: कोलंबो, श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे
  • मुद्रा: श्रीलंकाई रुपया
  • आधिकारिक धर्म: बौद्ध धर्म
  • पाक जलडमरूमध्य: भारत और श्रीलंका के बीच

ब्रिटेन का अंतिम कोयला-आधारित विद्युत संयंत्र बंद

  • ब्रिटेन का अंतिम कोयला-आधारित विद्युत संयंत्र बंद हो गया है, जिससे 142 वर्षों से चली आ रही कोयला-आधारित विद्युत प्रणाली समाप्त हुई, इसने देश की औद्योगिक क्रांति को बढ़ावा दिया था।

कोयला : 

  • कोयले के प्रकार: एन्थ्रेसाइट, पीट, बिटुमिनस, लिग्नाइट
  • भारत में सबसे ज़्यादा पाया जाने वाला कोयला: बिटुमिनस कोयला
  • सबसे पुराना कोयला क्षेत्र: रानीगंज, पश्चिम बंगाल
  • भारत में सबसे गहरी कोयला खदान: चिनाकुरी
  • भारत दुनिया में कोयले का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है
  • सबसे बड़ा कोयला उत्पादक राज्य: झारखंड>ओडिशा>छत्तीसगढ़
  • दुनिया का सबसे बड़ा कोयला उत्पादक: चीन

अर्थव्यवस्था और बैंकिंग

BEL & इसरो के बीच समझौता ज्ञापन 

  • भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (Bharat Electronics Limited : BEL) ने अंतरिक्ष-ग्रेड ट्रैवलिंग वेव ट्यूब एम्पलीफायरों (Traveling Wave Tube Amplifiers : TWTA) का घरेलू उत्पादन करने के लिए इसरो के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के साथ एक समझौता ज्ञापन (Understanding : MoU) पर हस्ताक्षर किया।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) : 

स्थापना: 1954 मुख्यालय: बेंगलुरु CMD : मनोज जैन

भारत का चालू खाता घाटा

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आंकड़ों के अनुसार, भारत का चालू खाता घाटा (CAD) वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में थोड़ा बढ़कर 9.7 बिलियन डॉलर (GDP का 1.1%) हो गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 8.9 बिलियन डॉलर (GDP का 1%) था और वित्त वर्ष 24 की चौथी तिमाही में 4.6 बिलियन डॉलर (GDP का 0.5%) का अधिशेष था।

चालू खाता घाटा (CAD) : 

  • चालू खाता घाटा तब होता है जब किसी देश द्वारा आयात की जाने वाली वस्तुओं और सेवाओं का कुल मूल्य उसके द्वारा निर्यात की जाने वाली वस्तुओं और सेवाओं के कुल मूल्य से अधिक होता है।

व्‍यापार सुधार कार्य योजना 2024 पेश 

  • वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय मेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से व्‍यापार सुधार कार्य योजना (Business Reform Action Plan : BRAP) 2024 पेश करेगा।

व्‍यापार सुधार कार्य योजना (BRAP) : 

शुरूआत : 2014-15

उद्देश्य: एक सुव्यवस्थित व्यापार विनियामक ढांचा बनाना, राष्ट्रव्यापी व्यापार करने में आसानी में सुधार करना।

लिबरलाइज्ड एमएफ लाइट फ्रेमवर्क

  • भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (Securities and Exchange Board of India : SEBI) ने लिबरलाइज्ड एमएफ लाइट फ्रेमवर्क नामक परिसंपत्तियों का एक नया सेट पेश किया है, जिसमें एक विशिष्ट परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी (AMC) के भीतर नए उत्पाद की सभी रणनीतियों में प्रति निवेशक न्यूनतम निवेश सीमा 10 लाख रुपये है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) : 

स्थापना: 1988  मुख्यालय: मुंबई  अध्यक्ष: माधबी पुरी बुच

उद्योगों के वार्षिक सर्वेक्षण

  • आयोग द्वारा जारी उद्योगों के वार्षिक सर्वेक्षण के अनुसार, देश में औद्योगिक क्षेत्र का उत्पादन और उनमें रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश देश के कुल उत्पादन सकल मूल्य वर्धन में 54 प्रतिशत से अधिक का योगदान करते हैं। 

रक्षा समाचार  

संयुक्त सैन्य अभ्यास काज़िंद-2024 

  • भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास काज़िंद-2024 के आठवें संस्करण का आयोजन उत्तराखंड में किया जा रहा है। 120 कर्मियों वाले भारतीय सशस्त्र बलों का प्रतिनिधित्व भारतीय सेना की कुमाऊं रेजिमेंट की बटालियन कर रही है

प्रमुख रक्षा अभ्यास 2024 : 

  • अभ्यास वरुण : भारतीय और फ्रांसीसी नौसेना, भूमध्य सागर
  • युद्ध अभ्यास-2024 का 20वां संस्करण : भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास, महाजन फील्ड फायरिंग रेंज, राजस्थान
  • अभ्यास काकाडू 2024 : 30 देश, ऑस्ट्रेलिया
  • अभ्यास ईस्टर्न ब्रिज : भारत और ओमान सैन्य बल, ओमान
  • "अल नजाह" का 5वां संस्करण : भारत-ओमान संयुक्त सैन्य अभ्यास, सलालाह, ओमान

iDEX पहल के तहत अपने आठवें खरीद अनुबंध पर हस्ताक्षर

  • भारतीय सेना ने नई दिल्ली में इनोवेशन फॉर डिफेंस एक्सीलेंस (iDEX) पहल के तहत अपने आठवें खरीद अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। क्वांटम सिक्योर की (क्वांटम की डिस्ट्रीब्यूशन) के निर्माण का अनुबंध QNU लैब्स को दिया गया।

भारतीय नौसेना : 

  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर
  • आदर्श वाक्य: “सम नो वरुणः”
  • प्रमुख: एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी

 INS तलवार

  • प्रधानमंत्री के सागर विजन (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) के तहत पूर्वी अफ्रीका के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करते हुए, INS तलवार ने केन्या के मोम्बासा बंदरगाह पर दस्तक दी।

सागर विजन : 

  • सागर का मतलब है क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास
  • इस विजन को पहली बार 2015 में व्यक्त किया गया था।
  • स्वतंत्र, खुले और शांतिपूर्ण हिंद-प्रशांत क्षेत्र के विचार पर आधारित।
  • उद्देश्य: हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में सुरक्षा और विकास को बढ़ावा देना।

खेल समाचार  

SAFF अंडर-17 चैम्पियनशिप 2024 

  • फुटबॉल में, भारत ने भूटान के थिम्पू के चांगलिमथांग स्टेडियम में फाइनल में बांग्लादेश को 2-0 से हराकर SAFF अंडर-17 चैम्पियनशिप का खिताब जीता।

SAFF : 

स्थापना: 1997  मुख्यालय: ढाका, बांग्लादेश  अध्‍यक्ष : काजी सलाहुद्दीन

ISSF  जूनियर विश्व चैम्पियनशिप 2024, पेरू

  • निशानेबाजी में गौतमी भनोट और अजय मलिक की भारतीय जोड़ी ने एयर राइफल मिश्रित स्पर्धा में क्रोएशिया को 17-9 से हराकर कांस्य पदक जीता। एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में भारत के लक्षिता और प्रमोद ने कांस्य पदक हासिल किया

अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (ISSF) : 

स्थापना: 1907 मुख्यालय: म्यूनिख, जर्मनी अध्यक्ष: लुसियानो रॉसी

टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे तेज 50, 100 और 200 रन

  • भारतीय क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, शतक और 200 रन बनाने वाली प्रथम टीम बनी है। यह रिकॉर्ड 30 सितंबर 2024 को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ बनाया गया।

क्रिक्रट : 

  • जन्‍मदाता देश : इंग्‍लैण्‍ड 
  • प्रथम टेस्ट मैच : 1877, ऑस्ट्रेलिया एवं इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में  था।
  • प्रथम अंतर्राष्ट्रीय मैच : 1844, यूएसए एवं कनाडा के बीच न्यूयॉर्क में 
  • प्रथम वन डे मैच : 1971ऑस्‍ट्रेलिया एवं इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में 
  • सर्वोच्‍च संस्‍था : ICC, स्‍थापना : 1909, मुख्‍यालय : दुबई 
  • भारत में : BCCI, स्‍थापना : 1928, मुख्‍यालय : मुंबई 
  • प्रथम वर्ल्‍ड कप : 1975, इग्‍लैंड 
  • प्रथम 20-20 विश्‍व कप : 2007, दक्षिण अफ्रीका, विजेता : भारत

"आर्मी स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव" की मेजबानी

  • भारतीय सेना ने बहुप्रतीक्षित "आर्मी स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव" की मेजबानी की, जिसमें भारत के खेल पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका पर जोर दिया गया।

भारतीय सेना : 

आदर्श वाक्य: "स्वयं से पहले सेवा" सेना दिवस: 15 जनवरी प्रमुख: जनरल उपेंद्र द्विवेदी

27,000 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले क्रिकेटर बने

  • विराट कोहली सबसे तेज 27,000 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले क्रिकेटर बने हैं, उन्होंने कानपुर में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान 594 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा।

अतिरिक्त तथ्य

सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय रन: सचिन तेंदुलकर सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट: एम मुरलीधरन

पुरस्कार और सम्मान

अधिकार पुरस्कार 2024 

  • यूरोप की परिषद ने वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को राष्ट्रपति मादुरो के सत्तावादी शासन के तहत लोकतंत्र के लिए उनकी लड़ाई के लिए 2024 का अधिकार पुरस्कार प्रदान किया।

यूरोपीय परिषद : 

स्थापना: 9 दिसंबर 1974 मुख्यालय: ब्रुसेल्स, बेल्जियम अध्यक्ष: चार्ल्स मिशेल

'श्रीलाल शुक्ल स्मृति सम्मान'

  • प्रसिद्ध साहित्यकार चंद्र किशोर जायसवाल को नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में वर्ष 2024 के लिए 'श्रीलाल शुक्ल स्मृति सम्मान' से सम्मानित किया गया।

 महत्‍वपूर्ण दिवस  

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 

  • अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस प्रत्येक वर्ष 1 अक्टूबर को मनाया जाता है।थीम 2024 : 'सम्मान के साथ वृद्धावस्था: विश्व भर में वृद्धजनों के लिए देखभाल और सहायता प्रणालियों को मजबूत बनाने का महत्व'

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस : 

14 दिसंबर, 1990: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के रूप में 1 अक्टूबर को स्थापित किया गया। प्रथम आयोजन :  1 अक्टूबर, 1991 

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस

  • प्रतिवर्ष 1 अक्टूबर को "राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस" मनाया जाता है। 

चर्चित चेहरा  

मजरूह सुल्तानपुरी

  • बाबूजी धीरे चलना, लेके पहला पहला प्यार, छोड़ दो आंचल जमाना क्या कहेगा जैसे गाने लिखने वाले मजरूह सुल्तानपुरी का जन्म 1 अक्टूबर 1919 को आज के सुल्तानपुर जिले में हुआ था।मजरूह सुल्तानपुरी दादा साहब फाल्के पुरस्कार पाने वाले पहले गीतकार हैं।  

नोआम शेज़ीर

  • गूगल को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रतिभाशाली व्यक्ति नोआम शेज़ीर को पुनः नौकरी पर रखने के लिए 2.7 बिलियन डॉलर का भुगतान करना पड़ा, जिन्होंने अपना स्वयं का स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रौद्योगिकी दिग्गज को छोड़ दिया था। 

Latest Courses