क्वाड (QUAD)
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




क्वाड (QUAD)

Mon 23 Sep, 2024

संदर्भ

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन, जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानी संयुक्त राज्य अमेरिका के विलमिंगटन, डेलावेयर में चौथे व्यक्तिगत क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए एकत्र हुए।

क्वाड (QUAD)

  • क्वाड (QUAD) का पूरा नाम 'चतुर्भुज सुरक्षा संवाद’ (QUAD- Quadrilateral Security Dialogue) है। यह एक अनौपचारिक समूह है जिसमें चार देश शामिल हैं: भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका। 
  • उद्देश्य: इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और खुलापन को बढ़ावा देना

अन्य उद्देश्य:

  • चीन के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला करना।
  • सामुद्रिक सुरक्षा और स्वतंत्र नेविगेशन को सुनिश्चित करना।
  • आर्थिक सहयोग और विकास को बढ़ावा देना।
  • साइबर सुरक्षा और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देना।

QUAD का इतिहास

1968 जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका ने एक संयुक्त समुद्री अभ्यास शुरू किया।
1970 ऑस्ट्रेलिया को इस अभ्यास में शामिल किया गया।
2007 भारत को भी शामिल किया गया और क्वाड का गठन हुआ (चीन के दबाव में ऑस्ट्रेलिया के पीछे हटने के कारण इसे रोक दिया गया था।)
2012 जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे द्वारा हिंद महासागर से प्रशांत महासागर तक समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका को शामिल करते हुए एक ‘डेमोक्रेटिक सिक्योरिटी डायमंड’ (Democratic Security Diamond) स्थापित करने का विचार प्रस्तुत किया गया।
2017 क्वाड का पुनर्जीवन हुआ और इसने अधिक सक्रिय भूमिका निभानी शुरू की।
2021 प्रथम क्वाड लीडर्स समिट, आभासी रूप से (मेजबानी: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन द्वारा)

भारत के लिए लाभ:

  • सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग: भारत को क्वाड के माध्यम से सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग प्राप्त होता है।
  • आर्थिक अवसर: क्वाड के सदस्य देशों के साथ आर्थिक संबंधों को बढ़ावा मिलता है।
  • तकनीकी सहयोग: क्वाड के माध्यम से भारत को जापान और अमेरिका जैसे विकसित देशों का तकनीकी सहयोग भी प्राप्त होता है।
  • सामरिक प्रभाव: क्वाड के माध्यम से भारत का सामरिक प्रभाव भी बढ़ता है।
क्वाड लीडर्स समिट, 2025 - मेजबान देश: भारत

Latest Courses