GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sat 21 Sep, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार 

वैश्विक खाद्य नियामक शिखर सम्मेलन 2024

  • "वैश्विक खाद्य नियामक शिखर सम्मेलन 2024" (Global Food Regulators Summit : GFRS) का आयोजन 20 से 21 सितंबर 2024 तक "विश्व खाद्य भारत 2024" कार्यक्रम के साथ नई दिल्ली में किया गया। 
  • यह GFRS शिखर सम्मेलन का दूसरा संस्करण है जिसका उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) ने किया। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • GFRS का प्रथम/ उद्घाटन संस्‍करण : 2023(जी20 शिखर सम्मेलन के साथ सह-ब्रांडेड कार्यक्रम के रूप में नई दिल्ली में) 
  • GFRS 2024 का आयोजक : भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (Food Safety and Standards Authority of India : FSSAI)
  • भारत लेने वाले प्रमुख संगठन : विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization : WHO), खाद्य और कृषि संगठनों (Food and Agriculture Organizations : FAO), कोडेक्स एलिमेंटेरियस आयोग

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI): 

  • वैधानिक निकाय है
  • स्‍थापना : 2008, खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के तहत
  • नोडल मंत्रालय : केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
  • मुख्यालय: नई दिल्ली 
  • क्षेत्रीय कार्यालय: दिल्ली, गुवाहाटी, मुंबई, कोलकाता, कोचीन और चेन्नई
  • मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) : जी. कमला वर्धन राव

बॉम्बे हाईकोर्ट ने तथ्य जांच इकाई स्थापित करने के प्रावधानों को रद्द किया 

  • बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया पर सामग्री की निगरानी के लिए तथ्य जांच इकाई (Fact Check Unit : FCU) स्थापित करने के प्रावधानों को रद्द कर दिया। 
  • हाईकोर्ट के अनुसार, सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन नियम, 2023, जो केंद्र को ऑनलाइन फर्जी खबरों की पहचान करने के लिए तथ्य जांच इकाई (FCU) स्थापित करने का अधिकार देता है, संविधान के अनुच्छेद 14 और 19 के खिलाफ है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • अनुच्छेद 14: कानून के समक्ष समानता और कानून के तहत समान संरक्षण की गारंटी देता है। 
  • अनुच्छेद 19: प्रेस की स्वतंत्रता सहित भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की गारंटी देता है।

छह मौलिक अधिकार : 

  • अनुच्छेद 14-18 : समता का अधिकार
  • अनुच्छेद 19-22 : स्वतंत्रता का अधिकार
  • अनुच्छेद 23-24 : शोषण के विरुद्ध अधिकार
  • अनुच्छेद 25-28 : धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार
  • अनुच्छेद 29-30 : संस्कृति और शिक्षा संबंधी अधिकार
  • अनुच्छेद 32 : संवैधानिक उपचारों का अधिकार

नोट : अनुच्छेद 31 में संपत्ति का अधिकार शामिल था, इसे 44वें संविधान अधिनियम, 1978 द्वारा मौलिक अधिकारों की सूची से हटाकर संविधान के भाग XII में अनुच्छेद 300 (A) के तहत कानूनी अधिकार बनाया गया है। 

रिट जारी जारी का अधिकार : 

  • सर्वोच्च न्यायालय : अनुच्छेद 32, उच्च न्यायालय : अनुच्छेद 226
  • भारत में पांच तरह की रिट जारी की जाती हैं : बंदी प्रत्यक्षीकरण, परमादेश, उत्प्रेषण, निषेध, और अधिकार-पृच्छा

21वीं आसियान-भारत आर्थिक मंत्रियों की बैठक

  • केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 21वीं आसियान-भारत आर्थिक मंत्रियों (ASEAN-India Economic Ministers Meeting : AEM-India) की बैठक और 12वीं पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन आर्थिक मंत्रियों की बैठक (East Asia Summit Economic Ministers Meeting : EAS EMM) में भाग लेने के लिए 20-21 सितंबर 2024 को वियनतियाने, लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक (लाओस/Laos) की यात्रा पर हैं। 

आसियान :  

  • स्थापना: 8 अगस्त 1967
  • आसियान दिवस : 8 अगस्त
  • सचिवालय :जकार्ता, इंडोनेशिया  
  • भारत आसियान में शामिल हुआ : 1992 
  • व्यापक रणनीतिक साझेदार बन : 2022 
  • आसियान भारत की एक्ट ईस्ट नीति के केंद्र में है, जिसकी घोषणा 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने की थी।
  • आसियान भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है 
  • कुल देश: 10
  • 10 दक्षिण पूर्व एशियाई देशों का क्षेत्रीय अंतर-सरकारी संगठन
  • देशों के नाम: ब्रुनेई दारुस्सलाम, बर्मा, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम
  • PDR वर्ष 2024 के लिए आसियान का अध्यक्ष है 

कीर्तन को श्रेणीबद्ध संगीत परीक्षा प्रणाली में मान्यता

  • ब्रिटेन में पहली बार, कीर्तन को श्रेणीबद्ध संगीत परीक्षा प्रणाली में मान्यता दी गई है, जिससे छात्रों को "सिख पवित्र संगीत" के लिए औपचारिक पाठ्यक्रम और पाठ्य सामग्री तक पहुंच प्राप्त हो सकेगी।

सिख धर्म : 

  • कुल गुरू : 10 
  • प्रथम : गुरु नानक देव : 1469 से 1539, लंगर नामक संस्था शुरू की, बाबर के समकालीन थे 
  • गुरु अंगद देव : 1539 से 1552, गुरुमुखी लिपि का आविष्कार
  • गुरु अमरदास साहिब : 1552 से 1574, आनंद कारज विवाह समारोह की शुरुआत, अकबर के समकालीन थे
  •  गुरु राम दास : 1574 से 158, अमृतसर शहर की स्थापना, स्वर्ण मंदिर का निर्माण शुरू कराया
  • गुरु अर्जन देव : 1581 से 1606, धर्मग्रंथ आदिग्रंथ का संकलन किया, प्रथम महान शहीद बने
  • गुरु हर गोबिंद साहिब : 1606 से 1644,  "सैनिक संत" के रूप में जाने जाते थे
  • गुरु हर राय साहिब : 1644 से 1661
  • गुरु हर कृष्ण साहिब : 1661 से 1664, पाँच वर्ष की आयु में गुरु बने 
  • गुरु तेग बहादुर साहिब : 1665 से 1675
  •  गुरु गोबिंद सिंह साहिब : 1675 से 1708, 1699 में खालसा पंथ की स्थापना

राज्‍य विशेष 

हैदराबाद आपदा प्रतिक्रिया और संपत्ति निगरानी एवं संरक्षण एजेंसी को मान्यता 

  • तेलंगाना मंत्रिमंडल ने हैदराबाद आपदा प्रतिक्रिया और संपत्ति निगरानी एवं संरक्षण एजेंसी
  •  (Hyderabad Disaster Response and Asset Monitoring and Protection Agency : HYDRAA) को आधिकारिक रूप से मान्यता दी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

हैदराबाद आपदा प्रतिक्रिया और संपत्ति निगरानी एवं संरक्षण एजेंसी : 

  • उद्देश्य : सरकारी भूमि, खुले स्थानों, पार्कों, झीलों की सुरक्षा करना, सड़क और फुटपाथों पर अतिक्रमण की जांच करना, आपदा प्रबंधन सहायता और यातायात समन्वय जैसे अन्य कार्य करना
  • HYDRAA अनधिकृत विज्ञापनों और नगरपालिका अधिकारियों द्वारा दी गई अनुमतियों से विचलन के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई भी कर सकता है।

तेलंगाना : 

  • स्‍थापना : 2 जून 2014
  • सबसे ऊंची चोटी: डोली गुट्टा, सबसे लंबी नदी: गोदावरी
  • राज्य पशु: जिंका (हिरण),राज्य पक्षी: पालपिट्टा
  • शेयर सीमा: 4 राज्य, राज्यपाल: जिष्णु देव वर्मा
  • प्रमुख जनजातियाँ: सावरा, कोंडा डोरा, गदाबा, गोंडा, मन्ने डोरा, मुखा डोरा और कोया आदि
  • राष्ट्रीय उद्यान: मृगावनी, महावीर हरिणा वनस्थली, कासु ब्रह्मानंद रेड्डी
  • प्रसिद्ध लोक नृत्य: पेरिनी शिवतांडवम, लामाडी, ढिम्सा नृत्य, गुसाडी नृत्य, डप्पू नृत्य आदि

मनीष त्रिघाटिया समिति का गठन

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने खेतों की पैमाइश/सीमांकन, भूमि सर्वेक्षण, पैमाइश के लिए पुरानी पद्धति अपनाने, भूमि की चकबंदी आदि से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए मनीष त्रिघाटिया समिति का गठन किया है।

उत्‍तर प्रदेश :

सरकार की विभिन्‍न महत्‍वपूर्ण योजनाएं :

  • सबला योजना : फरवरी, 2011
  • जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना : 13 अगस्त, 2012
  • रानी लक्ष्मीबाई पेंशन योजना : जुलाई, 2012
  • डॉ. राममनोहर लोहिया समग्र विकास योजना : मई, 2012
  • लोहिया ग्रामीण आवास योजना : मार्च, 2013
  • हौसला पोषण योजना : जुलाई, 2016
  • समाजवादी एम्बुलेंस सेवा योजना : सितंबर, 2012
  • राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री: गोविंद बल्लभ पंत
  • राज्य और देश की पहली महिला मुख्यमंत्री: सुचेता कृपलानी
  • कुल जिले: 75
  • उत्तर प्रदेश में कुल साक्षरता: 67.72%
  • उत्तर प्रदेश दिवस: 24 जनवरी
  • राज्य और देश की पहली महिला राज्यपाल: सरोजिनी नायडू
  • सबसे बड़ा जिला: लखीमपुर खीरी
  • सबसे अधिक आबादी वाला जिला: प्रयागराज
  • सबसे कम आबादी वाला जिला: महोबा

विज्ञान और प्रौद्योगिकी 

टियर 1 का दर्जा हासिल

  • अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (International Telecommunication Union : ITU) द्वारा प्रकाशित वैश्विक साइबर सुरक्षा सूचकांक (GCI) 2024 में भारत ने 100 में से 98.49 स्कोर के साथ टियर 1 का दर्जा हासिल किया। 

अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU): 

स्थापना: 17 मई 1865 मुख्यालय: जिनेवा, स्विटजरलैंड महासचिव: डोरेन बोगदान-मार्टिन

ISRO, IN-SPAC, NSIL के बीच समझौता 

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( ISRO), भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र (Indian National Space Promotion and Authorisation Centre : IN-SPAC) और न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड ( NewSpace India Limited : NSIL) ने गैर-सरकारी संस्थाओं के साथ पांच प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौतों (echnology Transfer Agreements : TTA) पर हस्ताक्षर किया। 
  • IN-SPAC द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार , पांच TTA पर हस्ताक्षर किए जाने के साथ ही अंतरिक्ष सुधारों के बाद हस्ताक्षरित समझौतों की कुल संख्या 75 हो गई है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( ISRO) :

स्थापना: 15 अगस्त 1969 मुख्यालय: बेंगलुरु अध्यक्ष: श्री एस. सोमनाथ

'भारत का सबसे बड़ा ब्लास्ट फर्नेस' चालू

  • टाटा स्टील लिमिटेड ने चरण-2 विस्तार के तहत ओडिशा के कलिंगनगर संयंत्र में 'भारत का सबसे बड़ा ब्लास्ट फर्नेस' चालू किया है।

टाटा स्टील : 

  • स्थापना: 26 अगस्त 1907
  • संस्थापक: जमशेदजी टाटा
  • मुख्यालय: मुंबई
  • भारत में एशिया की पहली एकीकृत निजी स्टील कंपनी के रूप में स्थापित

अर्थव्यवस्था

CPI-AL और CPI-RL

  • अगस्त 2024 में, कृषि मजदूरों (CPI-AL) और ग्रामीण मजदूरों (CPI-RL) के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक CPI-AL के लिए 5.96% और CPI-RL के लिए 6.08% था, जो अगस्त 2023 में 7.37% और 7.12% से कम है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • CPI-AL : Consumer Price Index for Agricultural Labourers/कृषि मज़दूरों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक
  • CPI-RL : Consumer Price Index for Rural Labourers/ग्रामीण मज़दूरों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक
  • दोनों सूचकांक, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के प्रकार हैं
  • आधार वर्ष :1986-87

रबर बोर्ड पोर्टल का अनावरण करेगा

  • रबर बोर्ड प्राकृतिक रबर और प्राकृतिक रबर से बने उत्पादों के निर्यातकों को पंजीकृत करने के उद्देश्‍य से एक पोर्टल का अनावरण करेगा।

रबर बोर्ड : 

  • स्थापना: 1947
  • सांविधिक संगठन
  • मुख्यालय: कोट्टायम, केरल
  • प्रशासनिक नियंत्रण: वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
  • गठन: रबर अधिनियम, 1947 के तहत

"गुणवत्ता अवधारणाओं 2024"

  • "गुणवत्ता अवधारणाओं 2024" पर दो दिवसीय चैप्टर कन्वेंशन का आयोजन 19 और 20 सितंबर 2024 तक विशाखापत्तनम स्टील प्लांट के उक्कू क्लब के बहुउद्देशीय हॉल में किया गया। 
  • चैप्टर कन्वेंशन का आयोजन क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया, विशाखापत्तनम चैप्टर द्वारा किया गया। 

भारतीय गुणवत्ता परिषद : 

स्थापना: 1997 मुख्यालय: नई दिल्ली नोडल मंत्रालय: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय

शून्य-कमीशन वाला खाद्य वितरण ऐप वायु (Waayu)

  • शून्य-कमीशन वाला खाद्य वितरण ऐप वायु(Waayu), विक्रेता बाज़ार के रूप में ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) में शामिल हुआ। 

ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) : 

  • एक पहल है जिसका उद्देश्य डिजिटल या इलेक्ट्रॉनिक नेटवर्क पर वस्तुओं और सेवाओं के आदान-प्रदान के सभी पहलुओं के लिए ओपन नेटवर्क को बढ़ावा देना है।
  • ई-मार्केटप्लेस को आपस में जोड़ता
  • इसके माध्‍यम से विक्रेता सीधे ग्राहकों को बेच सकते हैं और इसके लिए किसी बिचौलिए की ज़रूरत नहीं होती
  • डिजिटल इंडिया पहल का हिस्सा है
  • लॉन्च : वाणिज्य मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (DPIIT) द्वारा 

वायु(Waayu) ऐप लान्‍च : मई 2023

रक्षा समाचार  

INS विक्रांत पश्चिमी नौसेना के बेड़े में शामिल

  • भारतीय नौसेना का स्वदेशी विमानवाहक पोत INS विक्रांत पश्चिमी नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ। 
  • पश्चिमी  बेड़े में शामिल होने से अरब सागर में समुद्री शक्ति मजबूत हुई है।

INS विक्रांत : 

 INS विक्रांत : 

  • भारत का प्रथम स्वदेशी विमानवाहक पोत है
  • भारत के प्रथम विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत (1961) के नाम पर रखा गया है 
  • निर्माण : कोच्चि शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) ने
  • इसका आदर्श वाक्य : 'जयेम सम् युद्धस्पृधः'

भारतीय नौसेना :

  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर
  • आदर्श वाक्य: “शं नो वरुणः”
  • प्रमुख: एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी
  • नौसेना समान : 3 कमानों में विभाजित किया गया है: 
  • पश्चिम नौसेना कमान, मुख्यालय : मुंबई
  • पूर्वी नौसेना कमान, मुख्यालय : विशाखापट्नम
  • दक्षिण नौसेना कमान, मुख्यालय : कोच्चि

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में तैराकी अभियान को हरी झंडी 

  • रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के 21 द्वीपों के लिए जल तैराकी अभियान को हरी झंडी दिखाई, जिसका नाम परमवीर चक्र (PVC) पुरस्कार विजेताओं के नाम पर रखा गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • प्रधानमंत्री मोदी ने 23 जनवरी 2023 को नेताजी की 126वीं बर्थ एनिवर्सरी पर अंडमान एंड निकोबार आइलैंड के 21 द्वीपों का नाम परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर करने का फैसला लिया था।28 दिसंबर 2018 में हैवलॉक द्वीप को स्वराज द्वीप, नील द्वीप को शहीद द्वीप और रॉस द्वीप को नेताजी सुभाष चंद्र द्वीप

खेल समाचार  

अफ़गानिस्तान की ऐतिहासिक जीत

  • अफ़गानिस्तान ने शारजाह में दूसरे वनडे में दक्षिण अफ़्रीका पर 177 रनों की ऐतिहासिक जीत दर्ज की, जिससे दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ उनकी पहली सीरीज़ जीत 2-0 से हो गई। 
  • यह रनों के लिहाज़ से अफ़गानिस्तान की सबसे बड़ी वनडे जीत भी थी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

प्रथम टेस्ट मैच : 1877, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड,  मेलबर्न में  प्रथम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट :1844, न्यूयॉर्क, यूएसए और कनाडा के बीच 

2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी

  • स्कॉटलैंड का ग्लासगो शहर 2026 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा।

राष्ट्रमंडल खेल : 

  • शुरूआत : 1930
  • आयोजित : प्रति चार वर्ष में (1942 और 1946 को छोड़कर) 
  • राष्ट्रमंडल देशों के एथलीट इसमें भाग लेते हैं।

राष्ट्रमंडल : 

  • स्थापना: 1931 में यू.के. संसद द्वारा
  • मुख्यालय: लंदन

पुरस्कार और सम्मान

FIDE 100 वर्ष वर्षगांठ समारोह 

  • मैग्नस कार्लसन और जुडिट पोल्गर को बुडापेस्ट में FIDE 100 वर्ष वर्षगांठ समारोह में सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • हिकारू नाकामुरा को ‘सर्वश्रेष्ठ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर’ चुना गया
  • बॉबी फिशर और बोरिस स्पैस्की के बीच 1972 के विश्व चैम्पियनशिप मैच को सबसे यादगार FIDE टूर्नामेंट चुना गया।

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (International Chess Federation : FIDE) : 

  • स्थापना: 1924
  • मुख्यालय: लॉज़ेन
  • अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) सभी अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं को नियंत्रित करता है।

मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024

  • भारतीय मूल की ध्रुवी पटेल (24) ने मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024 का प्रतिष्ठित खिताब जीता।

विविध

 छठा  राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक

  • भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा घोषित छठे राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक (SFSI) 2024 में केरल लगातार दूसरी बार शीर्ष पर रहा है।

अन्य राज्यों की रैंकिंग : 

  • दूसरा स्थान: तमिलनाडु
  • तीसरा स्थान: जम्मू और कश्मीर
  • चौथा स्थान: गुजरात
  • पूर्वोत्तर राज्यों में विशेष मान्यता: नागालैंड

चर्चित चेहरा  

जसप्रीत बुमराह

  • जसप्रीत बुमराह 400 अंतरराष्ट्रीय विकेट तक पहुंच गए, यह उपलब्धि हासिल करने वाले 10वें भारतीय गेंदबाज बने हैं। 

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज़्यादा विकेट : 

  • अनिल कुंबले : 499 पारियों में 953 विकेट
  • आर अश्विन : 369 पारियों में 744 विकेट
  • हरभजन सिंह : 442 पारियों में 707 विकेट
  • कपिल देव : 448 पारियों में 687 विकेट
  • ज़हीर खान : 373 पारियों में 597 विकेट
  • रवींद्र जडेजा : 397 पारियों में 570 विकेट
  • जवागल श्रीनाथ : 348 पारियों में 551 विकेट
  • मोहम्मद शमी : 188 मैचों में 448 विकेट
  • इशांत शर्मा : 280 पारियों में 434 विकेट
  • जसप्रीत बुमराह : 227 पारियों में 400* विकेट

 विक्रम राठौर

  • राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2025 से पहले भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज विक्रम राठौर को अपना बल्लेबाजी कोच नियुक्त करने की घोषणा की।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) : 

  • शुरू हुआ: 2008
  • आयोजक: बीसीसीआई
  • पहला खिताब विजेता: राजस्थान रॉयल्स
  • टीमों की संख्या: 10
  • प्रारूप: टी20
  • विजेता 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स

वी वैद्यनाथन

  • भारतीय रिजर्व बैंक ने IDFC फर्स्ट बैंक के प्रबंध निदेशक वी वैद्यनाथन का कार्यकाल 19 दिसंबर, 2024 से 18 दिसंबर, 2027 तक तीन वर्ष के लिए बढ़ा दिया है।

IDFC फर्स्ट बैंक

स्थापना: अक्टूबर 2015 मुख्यालय: मुंबई

मेनाचेरी देवासी

  • भारतीय रिजर्व बैंक ने तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक लिमिटेड के पूर्णकालिक कार्यकारी निदेशक के रूप में विन्सेंट मेनाचेरी देवासी की नियुक्ति को मंजूरी दी है। उनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) : 

  • सिफारिश : हिल्टन यंग कमीशन :1926
  • स्थापना: 1 अप्रैल, 1935
  • वर्तमान मुख्यालय : मुंबई
  • प्रथम भारतीय गवर्नर : सी.डी. देशमुख, 1943-49
  • वर्तमान गवर्नर : शक्तिकांत दास
  • राष्ट्रीयकृत: 1949

महत्‍वपूर्ण दिवस  

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस

  • प्रतिवर्ष 21 सितंबर को "अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस" मनाया जाता है। 
  • इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य विश्व में शांति, अहिंसा को बढ़ावा देना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • 2024 का विषय: शांति की संस्कृति का विकास
  • स्थापना: 1981
  • संस्‍था : संयुक्त राष्ट्र महासभा 
  • 2024: 25वीं वर्षगांठ
  • 2001 में UNGA ने पुनः नामकरण किया: अहिंसा और युद्ध विराम की अवधि
  • शांति को बढावा देने के लिए प्रमुख पुरस्‍कार :

इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार : 

  • स्‍थापना : इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा, 1986 
  • 2023 में पुरस्‍कार : डैनियल बारेनबोइम एवं अली अबू अव्वाद को 

नोबेल शांति पुरस्कार : 

  • स्‍थापना : 1901 
  • 2023 में : नरगिस मोहम्मदी को 

गांधी शांति पुरस्कार : 

  • स्थापित : भारत सरकार द्वारा, 1995 
  • 32इसरो एवं गीता प्रेस, गोरखपुर

Latest Courses