"जॉर्डन" "कुष्ठ रोग”( Leprosy) से मुक्‍त होने वाला विश्‍व का 'प्रथम देश' देश बना है।
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




"जॉर्डन" "कुष्ठ रोग”( Leprosy) से मुक्‍त होने वाला विश्‍व का 'प्रथम देश' देश बना है।

Fri 20 Sep, 2024

संदर्भ : 

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation : WHO) ने "जॉर्डन" को "कुष्ठ रोग”( Leprosy) मुक्‍त होने वाला विश्‍व का 'प्रथम देश' घोषित किया।
  • विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस के अनुसार, जॉर्डन ने दो दशकों से अधिक समय से कुष्ठ रोग का कोई भी मामला दर्ज नहीं किया है।

कुष्ठ रोग : 

  • कुष्ठ रोग, जिसे हैनसेन रोग भी कहते हैं, एक संक्रामक और पुराना रोग है। 
  • यह माइकोबैक्टीरियम लेप्री और माइकोबैक्टीरियम लेप्रोमैटोसिस नामक बैक्टीरिया के कारण होता है। 
  • यह रोग त्वचा, आंख, नस, और श्लेष्मा झिल्ली को प्रभावित करता है।

लक्षण: 

  • त्वचा पर धक्के, सूजन, लालिमा, और घाव
  • मांसपेशियों में कमज़ोरी
  • पैरों के निचले हिस्से पर घाव 
  • नज़र कम होना या अंधापन
  • सूजे हुए लिम्फ़ नोड आदि

प्रसार : 

  • एक संक्रमित व्यक्ति की नाक और मुंह से निष्कासित बूंदों के माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है। 

उपचार : 

  • कुष्ठ रोग एक उपचार योग्य बीमारी है।
  • वर्तमान में अनुशंसित उपचार में तीन दवाएँ शामिल हैं, डैप्सोन, रिफैम्पिसिन एवं क्लोफ़ाज़िमाइन
  • इस संयोजन को बहु-औषधि चिकित्सा (MDT) कहा जाता है।

भारत के परिपेक्ष में :

  • भारत सरकार ने 30 जनवरी, 2023 को कुष्ठ रोग के लिए राष्ट्रीय रणनीतिक योजना (National Strategic Plan : NSP) और रोडमैप (2023-27) लॉन्च किया। 
  • उद्देश्य : 2027 तक कुष्ठ रोग के संक्रमण को समाप्त करना {सतत विकास लक्ष्य (Development Goal : SDG) 3.3 से तीन साल पहले} 
  • SDG 3.3 का लक्ष्य वर्ष 2030 तक AIDS, क्षय रोग, मलेरिया तथा उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोगों की महामारी की रोकथाम एवं हेपेटाइटिस, जल-जनित रोगों व अन्य संचारी रोगों का समाधान करना है।
  • भारत ने 2005 में राष्ट्रीय स्तर पर प्रति 10,000 जनसंख्या पर 1 से भी कम मामले के विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानदंड के अनुसार सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में कुष्ठ रोग का उन्मूलन हासिल कर लिया है।

सम्‍बन्धित प्रमुख राष्‍ट्रीय अन्‍य पहल : 

  • राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम (National Leprosy Eradication Programme : NLEP) : 1983
  • स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान (Sparsh Leprosy Awareness Campaign : SLAC) 30 जनवरी 2017

कुष्ठ रोग दिवस:

  • भारत में: 30 जनवरी (महात्मा गांधी की पुण्यतिथि)
  • विश्व में: जनवरी का आखिरी रविवार

जॉर्डन : 

  • स्थित : पश्चिम एशिया के दक्षिणी लेवेंट क्षेत्र में
  • सीमाएं : उत्तर में सीरिया, पूर्व में इराक, दक्षिण में सऊदी अरब, और पश्चिम में इज़रायल और कब्ज़े वाले फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों से लगती हैं
  • राजधानी : अम्मान
  • मुद्रा : जॉर्डनियन दीनार (JOD)

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) : 

  • स्थापना : 1948
  • मुख्यालय : स्विट्ज़रलैंड, जिनेवा
  • भारतीय मुख्यालय : दिल्ली
  • मुख्य रिपोर्ट: विश्व क्षय रोग रिपोर्ट, परिवेशी वायु प्रदूषण रिपोर्ट

Latest Courses