GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 19 Sep, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार   

EU-भारत सतत जल प्रबंधन में सहयोग बढ़ाने पर सहमत

  • भारत और यूरोपीय संघ (European Union : EU) ने 18 सितंबर 2024 को "6वें EU-भारत जल फोरम" में सतत जल प्रबंधन में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए।
  • 6 वें EU-भारत जल फोरम का आयोजन "8वें भारत जल सप्ताह" (17 से 20 सितंबर 2024, नई दिल्ली) के साथ किया जा रहा है। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

8वां भारत जल सप्ताह" (India Water Week : IWW) :

  • केंद्रित : जल प्रबंधन और सहयोग के मुद्दों पर
  • प्रेरणा : स्टॉकहोम जल सप्ताह से 
  • आयोजक : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय
  • 8वें IWW प्रदर्शनी में भागीदार मंत्रालय : पंचायती राज मंत्रालय
  • 8वें IWW का विषय/थीम : "समावेशी जल विकास और प्रबंधन के लिए साझेदारी और सहयोग"
  • प्रथम IWW : 2012

यूरोपीय संघ : 

  • स्थापना: 1 नवंबर 1993
  • मुख्य आधिकारिक भाषाएँ: अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन
  • स्थापना संधि: मास्ट्रिच की संधि

19वें दिव्य कला मेले का उद्घाटन

  • केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने विशाखापत्तनम में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित 19वें "दिव्य कला मेले" का उद्घाटन किया। 
  • मेले का आयोजन 19 से 29 सितंबर 2024 किया जायेगा, जिसमें देश के दिव्यांग उद्यमियों/कारीगरों के उत्पादों और शिल्प कौशल का प्रदर्शन किया जायेगा। 

दिव्य कला मेला : 

  • आयोजित : दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (Department of Empowerment of Persons with Disabilities : DEPwD), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा 
  • उद्देश्य : देश के विभिन्न हिस्सों से दिव्यांग उद्यमियों और कारीगरों के उत्पादों और शिल्प कौशल का प्रदर्शन करना

दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए पहल : 

  • सुगम्य भारत अभियान (एआईसी)-2015
  • कौशल विकास के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना-2015
  • पूर्व शिक्षा की मान्यता (आरपीएल)-2021

भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने के लिए मंजूरी 

  • भारत सरकार ने तस्करी की समस्या से निपटने के लिए संपूर्ण 1,643 किलोमीटर भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने के लिए 31,000 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी।

म्यांमार : 

  • स्थित : दक्षिण पूर्व एशिया(भारत और चीन के बीच में) 
  • सबसे बड़ा शहर : यांगून
  • पहाड़ियों और घाटियों की भूमि के नाम से जाना जाता है
  • राजधानी: नेपीडॉ
  • मुद्रा: क्यात
  • म्यांमार की सीमा से लगे भारतीय राज्य: अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम
  • भारत और म्यांमार ने 1951 में  मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए
  • " पड़ोस पहले" नीति और इसकी " एक्ट ईस्ट" नीति का हिस्सा बना : 2014 
  • म्यांमार भारत का दक्षिण-पूर्व एशिया का प्रवेश द्वार है। 

श्वेत क्रांति 2.0 

  • केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 19 सितम्‍बर 2024 को “सहकार से समृद्धि” थीम के अंतर्गत मंत्रालय द्वारा “100 दिनों की पहल” का शुभारंभ किया। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

सम्‍मेलन में तीन तकनीकी सत्र : 

  • 2,00,000 बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण समितियों की स्थापना, “सहकारी समितियों के बीच सहयोग” और “श्वेत क्रांति 2.0”
  • सहकारिता मंत्रालय ने अगले पांच वर्षों में 70,000 नए बहुउद्देशीय PACS – 2026 तक 22,752 और 2029 तक 47,248, 56,500 नए बहुउद्देशीय डेयरी सहकारी समितियों (MDCS) और 6,000 नए मत्स्य सहकारी समितियों की स्थापना का लक्ष्य रखा है।

दूध उत्पादन : 

  • राष्ट्रीय दुग्ध दिवस : 26 नवंबर 
  • शीर्ष दूध उत्पादन वाले राज्य: उत्तर प्रदेश>राजस्थान>मध्य प्रदेश>गुजरात

ऑपरेशन फ्लड : 

  • सम्‍बन्धित : दुग्ध क्रांति से 
  • शुरू हुआ: 1970
  • जनक : डॉ. वर्गीस कुरियन

अंतरराष्ट्रीय समाचार

 ब्रिक्स में शामिल होने के लिए पाकिस्तान को समर्थन 

  • रूस ने ब्रिक्स में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के प्रयास का समर्थन करने की घोषणा की।

ब्रिक्स 

  • संस्थापक: रूस, चीन, भारत, ब्राजील
  • पहला ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: 2009
  • ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की बैठक प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है
  • ब्रिक्स 2024 मेज़बान: रूस
  • दक्षिण अफ्रीका 2010 में ब्रिक्स में शामिल हुआ
  • फोरम की अध्यक्षता संक्षिप्त नाम B-R-I-C-S के अनुसार होगी
  • 2025 में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का मेज़बान: ब्राजील
  • 2024 में मिस्र, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), सऊदी अरब और इथियोपिया इसके पूर्ण सदस्य बने 

सिंधु जल संधि की समीक्षा

  • भारत ने परिस्थितियों में महत्वपूर्ण बदलावों का हवाला देते हुए सिंधु जल संधि की समीक्षा करने के लिए पाकिस्तान को औपचारिक रूप से सूचित किया है।

सिंधु जल संधि : 

  • हस्ताक्षरित: 1960, जवाहरलाल नेहरू (भारत) और अयूब खान (पाकिस्तान)
  • मध्यस्थता: विश्व बैंक
  • जल आवंटन: भारत (20%) , पाकिस्तान (80%) 
  • भारत को आवंटित नदियाँ: व्यास, रावी और सतलुज
  • पाकिस्तान को आवंटित नदियाँ: चिनाब, सिंधु और झेलम
  • निगरानी: स्थायी सिंधु आयोग (Permanent Indus Commission : PIC)
  • त्रिस्तरीय विवाद समाधान: स्थायी सिंधु आयोग, तटस्थ विशेषज्ञ और मध्यस्थता न्यायालय
  • प्रमुख बांध: भाखड़ा बांध (सतलज), लारजी बांध (व्यास), पोंग बांध (व्यास), थीन रणजीत सागर बांध (रावी), किशनगंगा (किशनगंगा) और रातले (चेनाब)

गूगल और यूरोपीय संघ

  • गूगल ने यूरोपीय संघ द्वारा लगाए गए 1.49 बिलियन यूरो (1.66 बिलियन डॉलर) के प्रतिस्पर्धा विरोधी जुर्माने के विरुद्ध कानूनी चुनौती जीत ली, जो उसके ऑनलाइन विज्ञापन व्यवसाय को लक्षित करता था।

गूगल : 

  • स्थापना: 4 सितंबर 1998
  • CEO : सुंदर पिचाई
  • अध्यक्ष : रूथ पोराट
  • संस्थापक : लैरी पेज, सर्गेई ब्रिन
  • मूल संगठन: अल्फाबेट इंक., एक्सएक्सवीआई होल्डिंग्स इंक

राज्‍य विशेष 

MSME नीति 2024 की शुरूआत 

  • तेलंगाना सरकार ने MSME के सामने आने वाली छह प्रमुख चुनौतियों का समाधान करने के उद्देश्‍य से पांच वर्षों में 4,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ “MSME नीति 2024” शुरू की।

तेलंगाना : 

  • स्‍थापना : 2 जून 2014
  • सबसे ऊंची चोटी: डोली गुट्टा, सबसे लंबी नदी: गोदावरी
  • राज्य पशु: जिंका (हिरण),राज्य पक्षी: पालपिट्टा
  • शेयर सीमा: 4 राज्य, राज्यपाल: जिष्णु देव वर्मा
  • प्रमुख जनजातियाँ: सावरा, कोंडा डोरा, गदाबा, गोंडा, मन्ने डोरा, मुखा डोरा और कोया आदि
  • राष्ट्रीय उद्यान: मृगावनी, महावीर हरिणा वनस्थली, कासु ब्रह्मानंद रेड्डी
  • प्रसिद्ध लोक नृत्य: पेरिनी शिवतांडवम, लामाडी, ढिम्सा नृत्य, गुसाडी नृत्य, डप्पू नृत्य आदि
  • झीलें: हुसैन सागर, उस्मान सागर, हिमायत सागर, दुर्गम चेरुवु, पाखल झील, मीर आलम टैंक

जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव 

  • जम्मू और कश्मीर में पहले चरण के विधानसभा चुनाव में 60.65% मतदान हुआ, जो पिछले वर्ष विधानसभा चुनावों की तुलना में सबसे अधिक है। 

जम्मू और कश्मीर : 

  • प्रमुख नदियाँ: सिंधु, झेलम, चिनाब, श्योक
  • राज्य पशु: कश्मीरी हिरण
  • अनुच्छेद 370 का निरस्तीकरण: 5 अगस्त, 2019
  • केंद्र शासित प्रदेश बना: 31 अक्टूबर 2019
  • रामसर स्थल: वुलर झील, सुरिनसर-मानसर झीलें, त्सोमोरिरी झील, ह्यगाम वेटलैंड कंजर्वेशन रिजर्व, शेलबग वेटलैंड कंजर्वेशन रिजर्व
  • संसदीय सीट :5/4, विधानसभा सीट : 90

अर्थव्यवस्था

केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा विभिन्‍न प्रस्तावों को मंजूरी

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 18 सितम्‍बर 2024 को कई प्रस्तावों को मंजूरी दी।

केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित पहल/परियोजनाएं : 

  • प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान को मंजूरी दी
  • प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) को जारी रखने को मंजूरी 
  • फॉस्फेटिक और पोटासिक (पीएंडके) उर्वरकों पर रबी सीजन 2024 (01.10.2024 से 31.03.2025 तक) के लिए पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) दरें तय करने के लिए रसायन और उर्वरक मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी 
  • अगली पीढ़ी के प्रक्षेपण यान (एनजीएलवी) के विकास को मंजूरी
  • गगनयान अनुवर्ती मिशनों और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण को मंजूरी 
  • भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (बीएएस): वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए हमारा अपना अंतरिक्ष स्टेशन 2028 में अपने पहले मॉड्यूल के प्रक्षेपण के साथ स्थापित किया जाएगा।
  •  शुक्र ऑर्बिटर मिशन (वीओएम) के विकास को मंजूरी

'सेवा प्राधिकरणों के लिए रूपरेखा' पर सिफारिशें जारी 

  • भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (Telecom Regulatory Authority of India : TRAI) ने दूरसंचार अधिनियम, 2023 के अंतर्गत 'सेवा प्राधिकरणों के लिए रूपरेखा' पर सिफारिशें जारी की।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) : 

स्थापना : 1997 मुख्यालय : नई दिल्ली अध्यक्ष : अनिल कुमार लाहोटी

दो प्रमुख योजनाओं को जारी रखने की मंजूरी

  • केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 18 सितम्‍बर 2024 को जैव प्रौद्योगिकी विभाग (Department of Biotechnology : DBT) की दो प्रमुख योजनाओं, जिन्हें 'जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान नवाचार और उद्यमिता विकास (बायो-राइड)' नाम की एक योजना के रूप में एक नए घटक यानी बायोमैन्यूफैक्चरिंग एवं बायोफाउंड्री के समावेश साथ विलय कर दिया गया है, को जारी रखने की मंजूरी दी।

बायो-राइड : 

जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान एवं विकास (Biotechnology Research and Development : R&D) औद्योगिक एवं उद्यमिता विकास (Industrial and Entrepreneurship Development : I&ED) बायोमैन्युफैक्चरिंग एवं बायोफाउंड्री

पीएम ई-ड्राइव योजना

  • केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि, पीएम ई-ड्राइव योजना का उद्देश्य प्रोत्साहन और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के माध्यम से इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने को बढ़ावा देना है। 

ई-वाहन से संबंधित पहल

  • इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम (Electric Mobility Promotion Scheme : EMPS) 2024
  • फेम इंडिया स्कीम: 2015
  • नेशनल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन प्लान (National Electric Mobility Mission Plan : NEMMP) 2020: 2013
  • PLI ऑटो स्कीम: 2021

पर्यावरण और जैव विविधता

इस्पात में हरित क्रांति पर दिवसीय सम्मेलन

  • केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा ने “इस्पात में हरित क्रांति – सतत नवाचार” विषय पर आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। 
  • उन्होंने भारतीय इस्पात क्षेत्र पर 2024 स्मारिका और पुस्तिका भी जारी की।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

इस्पात उद्योग से जुड़ी सरकारी पहलें: 

  • राष्ट्रीय इस्पात नीति (NSP), 2017
  • इस्पात स्क्रैप पुनर्चक्रण नीति, 2019 

शीर्ष इस्पात उत्पादक देश : चीन दूसरा - भारत

भारतीय इस्पात प्राधिकरण (SAIL): 

  • स्थापना : 1973
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • अध्यक्ष: अमरेंदु प्रकाश

CSIR द्वारा 79वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा में कार्यक्रम का आयोजन 

  • वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (Council of Scientific and Industrial Research : CSIR) ने 79वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा (Science Summit at the 79th United Nations General Assembly : SSUNGA79) में विज्ञान शिखर सम्मेलन के हिस्से के रूप में 18 और 19 सितंबर, 2024 को "वैश्विक सतत विकास के लिए कनेक्ट, सहयोग, अभिसरण और परिवर्तन (5C) के लिए CSIR" कार्यक्रम का आयोजन किया।

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR):

  • स्थापना: सितंबर 1942
  • संस्थापक: शांति स्वरूप भटनागर
  • अध्‍यक्ष: प्रधानमंत्री
  • मुख्यालय: नई दिल्ली 

UNFCCC की दूसरी आवश्यकता निर्धारण रिपोर्ट 

  • जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC) की दूसरी आवश्यकता निर्धारण रिपोर्ट (NDR) में संकेत दिया गया है कि विकासशील देशों को उनके राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (NDC) को प्राप्त करने में सहायता देने के लिए 2030 तक संचयी रूप से 5.012 ट्रिलियन डॉलर से 6.852 ट्रिलियन डॉलर के बीच धनराशि की आवश्यकता होगी।

यूनिसेफ :

मुख्यालय: न्यूयॉर्क, (US) सदस्यों की संख्या: 198 स्थापना: 11 दिसंबर 1946

विज्ञान और प्रौद्योगिकी 

ब्लूटंग रोग 

  • विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (WOAH) के अनुसार, इटली में भेड़, मवेशी और ऊंट में ब्लूटंग रोग के प्रकोप की सूचना मिली है।

ब्लूटंग रोग : 

  • कारण: ब्लूटंग वायरस (BTV)
  • रोगज़नक़: संक्रमित क्यूलिकोइड्स मिडज
  • गैर-संक्रामक, वायरल रोग जो घरेलू और जंगली जुगाली करने वाले जानवरों को प्रभावित करता है

 AI और मशीन लर्निंग और IP सारथी चैट बॉट का उद्घाटन

  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में ट्रेडमार्क खोज के लिए AI और मशीन लर्निंग और IP सारथी चैट बॉट का उद्घाटन किया।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) : 

  • कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के जनक: जॉन मैककार्थी 
  • शामिल प्रौद्योगिकी: मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, बिग डेटा, न्यूरल नेटवर्क, कंप्यूटर विज़न, लार्ज लैंग्वेज मॉडल, आदि

भारत की पहल : 

  • INDIAai वेब पोर्टल, 2022
  • कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर वैश्विक भागीदारी (GPAI), 2020
  • अमेरिका-भारत कृत्रिम बुद्धिमत्ता पहल, 2021
  • रिस्पॉन्सिबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फॉर यूथ, 2020

नई रक्त समूह प्रणाली की पहचान

  • ब्रिस्टल विश्वविद्यालय और NHS ब्लड एंड ट्रांसप्लांट (NHSBT) के वैज्ञानिकों ने MAL नामक एक नई रक्त समूह प्रणाली की पहचान की है।

रक्त समूह : 

  • रक्त समूह चार तरह के होते हैं : A, B, AB, और O
  • रक्त समूह या तो RhD पॉज़िटिव या RhD नेगेटिव होता है
  • रक्त समूह की पहचान उसके अणुओं (एंटीजन) से होती है
  • कुल आठ रक्त समूह होते (A पॉजिटिव (A+), A नेगेटिव (A-), B पॉजिटिव (B+), B नेगेटिव (B-), AB पॉजिटिव (AB+), AB नेगेटिव (AB-), O पॉजिटिव (O+), O नेगेटिव (O-))
  • दुर्लभ, बॉम्बे ब्लड ग्रुप की खोज पहली बार वर्ष 1952 में मुंबई (तब बॉम्बे) में डॉ. वाई.एम. भेंडे ने की थी।

भैंसों के लिए जीनोमिक 'काउ चिप' और 'महिष चिप' विकसित

  • सरकार ने कहा कि मवेशियों के लिए नई तकनीक विकसित की जा रही है। इनमें से, भैंसों के लिए जीनोमिक 'काउ चिप' और 'महिष चिप' विकसित की गई है।

रक्षा समाचार  

TMR और भारतीय सेना के बीच समझौता ज्ञापन

  • भारतीय सेना ने दिल्ली कैंट स्थित सेंटर फॉर लैंड वारफेयर स्टडीज (CLAWS) में तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू (TMR) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया। 
  •  समझौते का उद्देश्य प्रशिक्षकों के लिए अनुकूलित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना है, जिससे सैनिकों को हिमस्खलन बचाव और उत्तरजीविता के बारे में प्रशिक्षित करने में उनके कौशल में वृद्धि हो सके।

भारतीय सेना : 

मुख्यालय : नई दिल्ली

सेना दिवस : 15 जनवरी 

सेना प्रमुख : उपेंद्र द्विवेदी

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ : जनरल अनिल चौहान

SIDM और EDCC के बीच समझौता ज्ञापन

  • सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (SIDM) ने अमीरात डिफेंस कंपनीज काउंसिल (EDCC) और एज ग्रुप यूएई के साथ रक्षा उद्योग सहयोग पर दो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए, जो 18 सितंबर, 2024 को अबू धाबी में भारत-यूएई रक्षा उद्योग साझेदारी फोरम के उद्घाटन के दौरान हुए।

यूएई : 

  • राजधानी: अबू धाबी
  • मुद्रा: दिरहम
  • सीमावर्ती देश: सऊदी अरब, ओमान
  • अरब प्रायद्वीप में स्थित

पुरस्कार और सम्मान

राजभाषा कीर्ति पुरस्कार' 

  • राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (NMDC) लिमिटेड को "C" क्षेत्र में स्थित उपक्रमों की श्रेणी में 2023-2024 के लिए प्रतिष्ठित 'राजभाषा कीर्ति पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।

NMDC लिमिटेड : 

  • स्थापना: 1958
  • भारत का सबसे बड़ा लौह अयस्क उत्पादक
  • मुख्यालय: हैदराबाद
  • नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी

चर्चित चेहरा  

अराश ज़ेरेहटन

  • ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने सुन्नी मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्य अराश ज़ेरेहटन को कुर्दिस्तान प्रांत का गवर्नर नामित किया ।

 रिकी पोंटिंग 

  • रिकी पोंटिंग को IPL टीम पंजाब किंग्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

 शशि थरूर

  • वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर विदेश मामलों की स्थायी समिति के अध्यक्ष होंगे

 चरणजीत सिंह

  • पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कृषि संबंधी संसदीय पैनल का नेतृत्व करेंगे।

सप्तगिरि शंकर

  • सप्तगिरि शंकर उलाका ग्रामीण विकास संबंधी पैनल का नेतृत्व करेंगे।

 दिग्विजय सिंह

  • राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह शिक्षा संबंधी स्थायी समिति की अध्यक्षता करेंगे।

Latest Courses