GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Wed 18 Sep, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार  

मोदी 3.0 के 100 दिन 

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के दौरान सरकार के प्रथम 100 दिनों की उपलब्धियों पर एक विशेष पुस्तिका ‘विकसित भारत के पथ पर अग्रसर’ जारी किया। 

मोदी 3.0 की 100 दिन की प्रमुख उपलब्धियाँ: 

  • एकीकृत पेंशन योजना की घोषणा : 24 अगस्त2024 
  • वधावन पोर्ट का शुभारंभ : 30 अगस्त, 2024, महाराष्ट्र के पालघर ज़िले में
  • तीन कैंसर दवाओं से कस्टम ड्यूटी हटी : ट्रास्टुजुमैब डेरुक्सटेकन (Trastuzumab Deruxtecan), ओसिमर्टिनिब (Osimertinib) और डुरवालुमैब (Durvalumab) 
  • भारत के लिए Gen AI - IIT बॉम्बे में विकसित लैंग्वेज मॉडल 
  • शिंकुल ला टनल का निर्माण : लद्दाख में निमू-पदुम-दारचा रोड पर, उद्घाटन : 26 जुलाई, 2024
  • 08 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर परियोजना : उद्घाटन : इनसे देश में 936 किलोमीटर लंबी सड़कें बनेंगी 
  •  U-विन पोर्टल का विकास :  गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण के लिए
  • उच्च उपज वाली 32 फसलों की 109 किस्में जारी : 11 अगस्त, 2024, 34 खेती की फसलें और 27 बागवानी फसलें शामिल
  • विज्ञान धारा योजना 
  • युवाओं को तम्बाकू से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने के लिए 'तम्बाकू मुक्त शैक्षिक संस्थान (ToFEI) अभियान' : 31 मई, 2024 को 
  • मानस हेल्पलाइन का विकास
  • नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन : 19 जून 2024
  • पर्यटन दीदी व मित्र

"सफाई मित्र सुरक्षा शिविर" का उद्घाटन

  • डॉ. सुकांत मजूमदार ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर - 2 अक्टूबर 2024) की शुरुआत को चिह्नित करते हुए, नई दिल्ली में "सफाई मित्र सुरक्षा शिविर" का उद्घाटन किया।
  • स्वच्छता ही सेवा (Swachhata Hi Seva : SHS) 2024 अभियान 17 सितम्‍बर से  से 1 अक्टूबर 2024 तक चलाया जाएगा। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • SHS 2024  का विषय : "स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता"

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण (SBM-G) : 

  • मंत्रालय : जल-शक्ति मंत्रालय
  • प्रारंभ: 2014
  • उद्देश्य: सार्वभौमिक स्वच्छता कवरेज प्राप्त करना 

स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) :  

  • प्रारंभ: 2 अक्टूबर, 2014
  • अपने पहले चरण में योजना के तहत 2019 तक स्वच्छ भारत का लक्ष्य रखा गया था।

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 : 

  • प्रारंभ:  2 अक्टूबर, 2021 (गांधी जयंती के उपलक्ष्य में)
  • राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन : 4-5 सितंबर 2024 को नई दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में
  • स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) चरण II लक्ष्य : 2024-25

स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2023 : 

  • सबसे स्वच्छ शहर का खिताब : इंदौर एवं सूरत, संयुक्त रूप से
  • शहरी क्षेत्रों की वार्षिक स्वच्छता रैंकिंग में महाराष्ट्र ने राज्यों में शीर्ष स्थान हासिल किया
  • निम्न प्रदर्शन वाले पाँच राज्य: अरुणाचल प्रदेश, मिज़ोरम, राजस्थान, नगालैंड तथा त्रिपुरा
  • सबसे स्वच्छ गंगा शहर : वाराणसी 
  • सबसे स्वच्छ छावनी : महू छावनी

वैश्विक खाद्य विनियामक शिखर सम्मेलन" 2024 के प्रतीक चिन्‍ह और ब्रोशर का अनावरण 

  • केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने 17 सितम्‍बर 2024 को "वैश्विक खाद्य विनियामक शिखर सम्मेलन" (Global Food Regulatory Summit : GFRS) 2024 के प्रतीक चिन्‍ह और ब्रोशर का अनावरण किया। 
  • GFRS शिखर सम्मेलन का आयोजन भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (Food Safety and Standards Authority of India : FSSAI) द्वारा 19 से 21 सितंबर तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया किया जायेगा, साथ ही खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा "वर्ल्ड फूड इंडिया 2024" कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (Food Safety and Standards Authority of India :( FSSAI) : 

  • स्थापना: 2008
  • अध्यक्ष: अपूर्व चंद्रा
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • नोडल मंत्रालय: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय

वर्ल्ड फ़ूड इंडिया (WFI): 

  • एक वैश्विक कार्यक्रम है
  • आयोजन : भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा 
  • उद्देश्‍य : भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश और कारोबार के अवसर देना
  • पहले संस्करण का आयोजन : 2017
  • WFI 2023 में, अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष मनाया गया था

"भारत फेलोशिप कार्यक्रम" का शुभारंभ

  • ब्लूक्राफ्ट डिजिटल फाउंडेशन ने 17 सितंबर, 2024 को  विविध क्षेत्रों में लेखन और रचनात्मक प्रतिभाओं को सशक्त बनाने के लिए विकसित "भारत फेलोशिप कार्यक्रम" का शुभारंभ किया। 

 भारत-रोमानिया संयुक्त स्मारक टिकट

  • विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने 17 सितम्‍बर 2024 को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और रोमानियाई राजदूत डेनिएला-मारियाना सेजोनोव के साथ दिल्ली में भारत-रोमानिया संयुक्त स्मारक टिकट जारी किया।

रोमानिया : 

  • राजधानी: बुखारेस्ट
  • मुद्रा: रोमानियाई ल्यू
  • राष्ट्रपति: क्लॉस वर्नर इओहन्निस
  • स्थित : दक्षिण-पूर्वी यूरोप
  • डेन्यूब डेल्टा और कार्पेथियन पर्वत का मध्य भाग इसके क्षेत्र में स्थित है।
  • सीमा : दक्षिण में बुल्गारिया, दक्षिण-पश्चिम में सर्बिया, उत्तर-पश्चिम में हंगरी, उत्तर में यूक्रेन और पूर्व में मोल्दोवा से लगती है। दक्षिण-पूर्व में इसकी सीमा काला सागर
  • आधिकारिक भाषा : रोमानियाई

"समावेश सम्मेलन" के दूसरे संस्करण की मेजबानी

  • युवा मामले और खेल मंत्रालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (National Anti-Doping Agency : NADA) ने नई दिल्ली में "समावेश सम्मेलन" के दूसरे संस्करण की मेजबानी की। 
  • यह सम्मेलन NADA की प्रमुख पहल है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA): 

  • स्थापना: 24 नवंबर 2005
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • अध्यक्ष: खेल मंत्री

विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (WADA) 

  • स्थापना: 1999 (अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति - IOC द्वारा) 
  • मुख्यालय: मॉन्ट्रियल, कनाडा

बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाई

  • सुप्रीम कोर्ट ने 1 अक्टूबर 2024 तक बिना अनुमति के संदिग्ध अपराधियों की संपत्तियों को गिराने की सरकारी कार्रवाई पर अस्थायी रोक लगा दी है।

सर्वोच्च न्यायालय : 

  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • अनुच्छेद 124 : भारत का एक सर्वोच्च न्यायालय होगा
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • मुख्य न्यायाधीश: न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़
  • संरचना: 33 न्यायाधीश और 1 मुख्य न्यायाधीश
  • नियुक्त : राष्ट्रपति द्वारा

अधिकार क्षेत्र:

  • अनुच्छेद 131: मूल अधिकार क्षेत्र
  • अनुच्छेद 133-136: अपीलीय अधिकार क्षेत्र
  • अनुच्छेद 143: सलाहकार अधिकार क्षेत्र
  • अनुच्छेद 137: निर्णयों की समीक्षा

एक राष्ट्र, एक चुनाव' 

  • गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की कि अगले पांच वर्षों में 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' लागू किया जाएगा।

एक राष्ट्र, एक चुनाव : 

  • एक ऐसी प्रणाली की परिकल्पना जिसमें सभी राज्य और लोकसभा चुनाव एक साथ होने चाहिए
  • 1 सितंबर 2023 को केंद्र सरकार ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' (One Nation, One Election : ONOE) योजना की व्यवहार्यता का पता लगाने के लिए पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक पैनल का गठन किया। 

मुख्य सिफारिशें:

  • 2029 तक एक साथ चुनाव
  • अनुच्छेद 324A का समावेश
  • एकल मतदाता सूची और चुनाव पहचान पत्र

राज्‍य विशेष  

 "प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों" का उद्घाटन 

  • मध्य प्रदेश सरकार ने राज्‍य के 50 जिला अस्पतालों में "प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों" का उद्घाटन किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना  : 

  • प्रारंभ : 2008 (“जन औषधि योजना” के रूप में )
  • 2015 में नाम बदलकर “प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना” कर दिया गया।
  • नोडल मंत्रालय : भारतीय औषधि एवं चिकित्सा उपकरण ब्यूरो (रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय)
  • मूल उद्देश्य: "सभी के लिए किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण दवाएँ"

मध्‍य प्रदेश :  

  • राजधानी : भोपाल
  • राजकीय खेल : मलखंब
  • राजकीय नृत्य : राई
  • राजकीय पशु : बारहसिंघा
  • राज्य का अन्य नाम : हृदय प्रदेश, सोया प्रदेश, टाईगर स्टेट, तेंदुआ राज्य
  • प्रोजेक्ट चीता (भारत का चीता पुनर्वास कार्यक्रम) की शुरूआत मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान से से हुई  : 17 सितंबर 2022

 'एजुसिटीज' बनाने का प्रस्ताव 

  • नीति आयोग ने नवी मुंबई जैसे क्षेत्रों और मुंबई महानगर क्षेत्र में MTHL में 'एजुसिटीज' बनाने का प्रस्ताव दिया है, जिसका उद्देश्य मुंबई महानगर क्षेत्र (Mumbai Metropolitan Region : MMR) को भारत में एक अग्रणी उच्च शिक्षा केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

नीति आयोग : 

  • स्थापना: 01 जनवरी 2015
  • पदेन अध्यक्ष: भारत के प्रधानमंत्री
  • सलाहकार थिंक टैंक।
  • सीईओ: बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम

अंतरराष्ट्रीय समाचार  

पेजर विस्फोट

  • लेबनान 18 सितंबर 2024 को "पेजर विस्फोट" के कारण चर्चा में रहा।
  • पेजर विस्फोट में 2800 से अधिक लोगों के हताहत होने की सूचना है।

पेजर : 

  • पेजर या 'बीपर' एक छोटा, पोर्टेबल संचार उपकरण है जो रेडियो फ्रीक्वेंसी सिग्नल पर छोटे संदेश, आमतौर पर संख्यात्मक या अल्फ़ान्यूमेरिक, प्राप्त करता है।

अर्थव्यवस्था

भारतीय राज्यों का सापेक्ष आर्थिक प्रदर्शन: 1960-61 से 2023-24 तक

  • प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (Economic Advisory Council to the Prime Minister : EAC-PM) के एक कार्य पत्र के अनुसार, पश्चिम बंगाल ने कई दशकों से अपने सापेक्ष आर्थिक प्रदर्शन में निरंतर गिरावट का अनुभव किया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • "पश्चिम बंगाल, जो 1960-61 में राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद में 10.5 प्रतिशत के साथ तीसरा सबसे बड़ा हिस्सा रखता था, अब 2023-24 में केवल 5.6 प्रतिशत का हिस्सा है। 
  • 1960-61 में पश्चिम बंगाल की प्रति व्यक्ति आय : 127.5 प्रतिशत
  • 2023-24 में : घटकर 83.7 प्रतिशत 
  • पांच राज्यों - कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और तमिलनाडु - ने सामूहिक रूप से 2023-24 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा बनाया है।

पर्यावरण और जैव विविधता

विश्व की ओजोन परत "दीर्घकालिक सुधार की राह पर

  • विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने कहा है कि दक्षिण प्रशांत क्षेत्र में ज्वालामुखी विस्फोट के बावजूद विश्व की ओजोन परत "दीर्घकालिक सुधार की राह पर है", जिसका श्रेय ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने वाले रसायनों को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने के प्रयासों को जाता है।

ओज़ोन : 

  • एक अत्यधिक प्रतिक्रियाशील गैस है
  • रासायनिक सूत्र : O3
  • खोज : 1913 में फ़्रांस के भौतिकविदों फैबरी चार्ल्स और हेनरी बुसोन ने
  • पृथ्वी के ऊपरी वायुमंडल (समताप मंडल) में पाई जाती है
  • सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाती है
  • मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल : ओज़ोन परत की रक्षा के लिए बनाया गया था
  • प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर : 16 सितंबर, 1987
  • लागू हुआ : 1 जनवरी, 1989 
  • वियना कन्वेंशन 1985: ओज़ोन परत के संरक्षण के लिए

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) : 

  • संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी
  • स्थापना: 1950
  • सदस्यों की संख्या: 193
  • मुख्यालय: स्विट्ज़रलैंड

दो दिवसीय अभ्यास AIKYA संगोष्ठी 

  • राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और सेना दक्षिणी कमान का दो दिवसीय अभ्यास AIKYA संगोष्ठी का आयोजन 19 सितम्‍बर 2024 से चेन्नई में किया जायेगा। 

आपदा प्रबंधन (Disaster Management : DM) अधिनियम, 2005

  • DM अधिनियम 1999 के उड़ीसा सुपर-चक्रवात और 2004 की सुनामी के मद्देनजर लागू किया गया था।
  • यह आपदा को “प्राकृतिक या मानव निर्मित कारणों” से उत्पन्न “विपत्ति, दुर्घटना, विपत्ति या गंभीर घटना” के रूप में परिभाषित करता है, जिसके परिणामस्वरूप जान-माल का भारी नुकसान होता है, संपत्ति का विनाश होता है या पर्यावरण को नुकसान होता है।
  • अधिसूचित आपदाएँ: चक्रवात, सूखा, भूकंप, आग, बाढ़, सुनामी, ओलावृष्टि, भूस्खलन, हिमस्खलन, बादल फटना, कीट हमला, और पाला और शीत लहरें।

जिम्बाब्वे में गंभीर भूखमरी

  • वन्यजीव अधिकारियों के अनुसार, जिम्बाब्वे चार दशकों में सबसे खराब सूखे के कारण गंभीर भूखमरी का सामना कर रहे समुदायों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए 200 हाथियों को मारने की योजना बना रहा है।

ज़िम्बाब्वे : 

  • राजधानी: हरारे
  • स्‍थल रूध्‍द देश है (सीमा: जाम्बिया, मोजाम्बिक, दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और बोत्सवाना से लगती है) 
  • राष्ट्रपति: एमर्सन मनांगाग्वा (Emmerson Mnangagwa)
  • विक्टोरिया फॉल्स शक्तिशाली ज़ाम्बेज़ी नदी का हिस्सा है, जो ज़िम्बाब्वे और ज़ाम्बिया के बीच सीमा बनाती है।

चीता परियोजना के दो वर्ष 

  • भारत के मध्य प्रदेश में श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में चीता परियोजना (Project Cheetah) को शुरू 17 सितम्‍बर 2024 को 2 वर्ष पूरे हुए। 
  • चीता परियोजना की शुरूआत 17 सितंबर, 2022 को की गई थी। 

प्रोजेक्ट चीता 

  • अफ्रीकी चीतों की पुनःवापसी का भारत का एक महत्त्वाकांक्षी प्रयास
  • प्रारंभ: 17 सितंबर 2022 
  • चीता "दक्षिण अफ्रीका" और "नामीबिया" से लाए गए 
  • दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों का स्थानांतरण

कला और संस्कृति

पितृपक्ष मेले का उद्घाटन

  • बिहार में गया के विष्णुपद मंदिर में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले का उद्घाटन हुआ। मेला 2 अक्टूबर को संपन्न होगा।

बिहार : 

  • राज्‍य की प्रथम ट्रांसवुमन सब-इंस्पेक्टर : मानवी मधु कश्यप 
  • मुख्‍यमंत्री नितीश पर लिखी पुस्‍तक "बिहार के गांधी नीतीश कुमार" के लेखक : अशोक चौधरी , डॉ शाम्भवी चौधरी
  • हाल ही में कैमूर अभयारण्य को दूसरा टाइगर रिजर्व घोषित किया था, प्रथम : वाल्मीकी टाइगर रिजर्व (VTR)
  • बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को हाल ही में भारत रत्न दिया गया है 
  • प्रमुख लोकनृत्य : छऊ नृत्य, धोबिया नृत्य, पवड़िया नृत्य, जोगिया नृत्य, झिझिया नृत्य, खीलडीन नृत्य
  • बिहार दिवस : 22 मार्च
  • राज्य पशु: गौर (भारतीय बाइसन)
  • राज्य पक्षी: हाउस स्पैरो (पासर डोमेस्टिकस)

 प्रथम "भारतीय कला महोत्सव" 

  • भारत के प्रथम "भारतीय कला महोत्सव" का आयोजन राष्ट्रपति निलयम में 29 सितंबर से 6 अक्टूबर, 2024 तक किया जाएगा। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • उद्घाटन : 18 सितम्‍बर 2024, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा 
  • आयोजन : पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय के सहयोग
  • महोत्‍सव में पूर्वोत्तर राज्यों की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा।
  • आगंतुक : अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा जैसे पूर्वोत्तर राज्य

राष्ट्रपति निलयम/रेजीडेंसी हाउस : 

  • स्थित : हैदराबाद, तेलंगाना में सिकंदराबाद छावनी में
  • दक्षिणी भारत में मौजूद एकमात्र निवास है
  • निर्माण : 1860 में ब्रिटिश रेज़िडेंट के लिए ग्रामीण आवास के तौर पर

रक्षा समाचार  

इंडो-पैसिफिक चीफ ऑफ डिफेंस सम्मेलन 

  • इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (Chief of Integrated Defence Staff : CISC) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल जेपी मैथ्यू 18 से 20 सितंबर 2024 तक हवाई में इंडो-पैसिफिक चीफ ऑफ डिफेंस (Indo-Pacific Chiefs of Defence : IP-CHOD) सम्मेलन में भाग लेंगे।

रक्षा बलों के प्रमुख

  • सेना प्रमुख: लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी
  • नौसेना प्रमुख: एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी
  • वायुसेना प्रमुख: एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी

दो दिवसीय 'ड्रोन-ए-थॉन' की शुरूआत 

  • भारतीय सेना ने ऊंचाई वाले इलाकों में सैन्य अभियानों को मजबूत करने के लिए लद्दाख में दो दिवसीय 'ड्रोन-ए-थॉन' शुरू किया है।

भारतीय सेना

आदर्श वाक्य: "स्वयं से पहले सेवा" सेना दिवस: 15 जनवरी प्रमुख: जनरल उपेंद्र द्विवेदी

खेल समाचार  

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी

  • भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 17 सितम्‍बर 2024 को चीन को हराकर 5वीं बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। 
  • भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और 25 गोल किए और केवल पाँच गोल खाए। 

अंतर्राष्‍ट्रीय हॉकी महासंघ :

  •  विश्व भर में हॉकी के लिये एकमात्र शासी निकाय
  • स्‍थापना : 1924 
  • मुख्यालय: लौसने, स्विट्ज़रलैंड
  • सदस्‍य : 137 
  • प्रथम अध्‍यक्ष : पॉल लीयूटी 
  • वर्तमान अध्‍यक्ष : तैयब्‍ब इकराम

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद

  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने महिला टी-20 विश्व कप के लिए पुरुष संस्करण के समान पुरस्कार राशि की घोषणा की है। 
  • टूर्नामेंट के विजेताओं को 2.34 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिलेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) : 

  • स्थापना : 15 जून 1909
  • मुख्यालय : दुबई, संयुक्त अरब अमीरात
  • CEO : ज्योफ एलार्डिस
  • अध्यक्ष : जय शाह 

विविध 

जर्नल नेचर में प्रकाशित एक अध्ययन

  • जर्नल नेचर में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, मुंबई और कोलकाता जैसे भारतीय शहरों में लोग 15-30 मिनट के भीतर महत्वपूर्ण सेवाओं तक पहुँच सकते हैं। अध्ययन में 10,000 शहरों के डेटा का विश्लेषण किया गया।

 चर्चित चेहरा 

मोहना सिंह

  • स्क्वाड्रन लीडर मोहना सिंह एलसीए तेजस बेड़े में पहली महिला लड़ाकू पायलट बनीं हैं।

भारतीय वायु सेना : 

  • स्थापना: 1932
  • वायु सेना दिवस: 8 अक्टूबर
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • आदर्श वाक्य: "गौरव के साथ आकाश को छूओ"

मनोज कुमार वर्मा

  • मनोज कुमार वर्मा, को कोलकाता पुलिस का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है।

 अनुराग गर्ग 

  • अनुराग गर्ग को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau : NCB) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो : 

  • गठन : 1986, नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 के तहत
  • समन्वय एजेंसी: गृह मंत्रालय

काका हाथरसी

  • 18 सितंबर को हास्य सम्राट काका हाथरसी की जयंती और पुण्यतिथि दोनों का संगम है। 
  • काका हाथरसी जन्‍म 18 सितंबर, 1906 को उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुआ था। 

सर थॉमस रो

  • आज ही के दिन 18 सितम्‍बर 1615 में ब्रिटेन के राजा जेम्स प्रथम के राजदूत सर थॉमस रो मुगल सम्राट जहांगीर के दरबार में पहुंचा था।

Latest Courses