GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Tue 17 Sep, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार  

8वें भारत जल सप्ताह का उद्घाटन

 

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 17 सितम्‍बर 2024 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में "8वें भारत जल सप्ताह" (India Water Week : IWW) का उद्घाटन किया।
  • "8वें भारत जल सप्ताह" के दौरान पेयजल और स्वच्छता विभाग (Department of Drinking Water and Sanitation : DDWS),  जल शक्ति मंत्रालय के द्वारा "अंतर्राष्ट्रीय वाश (WASH) सम्मेलन 2024" का आयोजन किया जायेगा, यह कार्यक्रम जल, स्वच्छता और आरोग्य ( Water, Sanitation and Hygiene: WASH) पर ज्ञान के आदान-प्रदान और पारस्परिक शिक्षा के लिए एक वैश्विक मंच प्रदान करेगा। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • 8वें IWW का आयोजन : 17 से 20 सितंबर 2024 तक(द्विवार्षिक चार दिवसीय कार्यक्रम)
  • केंद्रित : जल प्रबंधन और सहयोग के मुद्दों पर
  • प्रेरणा : स्टॉकहोम जल सप्ताह से 
  • आयोजक : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय
  • 8वें IWW प्रदर्शनी में भागीदार मंत्रालय : पंचायती राज मंत्रालय
  • 8वें IWW का विषय/थीम : "समावेशी जल विकास और प्रबंधन के लिए साझेदारी और सहयोग"
  • प्रथम IWW : 2012
  • स्टॉकहोम जल सप्ताह : एक वैश्विक जल सम्मेलन है
  • आयोजन :  प्रतिवर्ष "स्टॉकहोम इंटरनेशनल वाटर इंस्टीट्यूट" (SIWI) द्वारा
  • स्टॉकहोम जल पुरस्कार 2024 : जलविज्ञानी ताइकन ओकी (आभासी जल व्यापार, डिजिटल नदी मानचित्रण, और जल चक्र में मानवीय गतिविधियों से जुड़े उनके शोध के लिए)

भुज-अहमदाबाद वंदे मेट्रो 

 

  • रेल मंत्रालय ने 16 सितंबर 2024 को उद्घाटन से ठीक पहले 'भुज-अहमदाबाद वंदे मेट्रो' का नाम बदलकर 'नमो भारत रैपिड रेल' कर दिया। 

मेट्रो : 

  • भारत में प्रथम मेट्रो सेवा : 1984, कोलकाता 
  • मेट्रो को रैपिड ट्रांज़िट सिस्टम कहा जाता है
  • सबसे बड़ी मेट्रो प्रणाली : दिल्ली मेट्रो 
  • सबसे बड़ा और सबसे व्यस्त नेटवर्क : दिल्ली मेट्रो
  • सबसे पुरानी मेट्रो लाइन : कोलकाता मेट्रो, ब्लू लाइन
  • कोलकाता मेट्रो भारतीय रेलवे के 17वें ज़ोन के रूप में शामिल है
  • कोलकाता मेट्रो भारतीय रेलवे द्वारा संचालित होने वाली देश की एकमात्र मेट्रो है

नौसेना कमांडरों का सम्मेलन 

 

  • नौसेना कमांडरों के सम्मेलन का दूसरा संस्करण 17 से 20 सितंबर, 2024 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। 
  • द्विवार्षिक नौसेना कमांडरों के सम्मेलन 2024 का पहला संस्करण 5 से 8 मार्च 2024 तक आयोजित किया गया था। 

भारतीय नौसेना :

  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर
  • आदर्श वाक्य: “शं नो वरुणः
  • ”प्रमुख: एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी

नौसेना समान : 3 कमानों में विभाजित किया गया है: 

  • पश्चिम नौसेना कमान, मुख्यालय : मुंबई
  • पूर्वी नौसेना कमान, मुख्यालय : विशाखापट्नम
  • दक्षिण नौसेना कमान, मुख्यालय : कोच्चि

खेल में डोपिंग के खिलाफ यूनेस्को अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन & COP-9 की मेजबानी 

 

  • भारत 17-18 सितंबर, 2024 को नई दिल्ली में खेल में डोपिंग के खिलाफ यूनेस्को अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के तहत “कॉप-9” (Conference of the Parties/पार्टियों का सम्मेलन : COP-9) ब्यूरो की दूसरी बैठक और फंड अनुमोदन समिति की तीसरी औपचारिक बैठक की मेजबानी की।

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO): 

  • स्थापना: वर्ष 1945 में
  • उद्देश्य: शिक्षा, विज्ञान, संस्कृति, संचार और सूचना में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देते हुए शांति एवं सुरक्षा में योगदान देना
  • सदस्य देश: 194 , सहयोगी सदस्य देश; 12 
  • मुख्यालय: पेरिस (फ्रांस)
  • भारत में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल: 43 
  • भारत का 43वाँ विश्व धरोहर स्थल ‘चराईदेव मोईदाम’ है

सामाजिक अधिकारिता शिविरों’ का उद्घाटन

 

  • केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने 17 सितम्‍बर 2024 को बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश से देशभर के 75 स्थानों पर ‘सामाजिक अधिकारिता शिविरों’ का उद्घाटन किया। 
  • इस कार्यक्रम में भारत सरकार की सहायक यंत्रों/ उपकरणों की खरीद/फिटिंग के लिए दिव्यांगजनों को सहायता योजना (एडीआईपी योजना) के तहत ‘दिव्यांगजन’ लाभार्थियों को सहायता और सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।

दिव्यांग व्‍यक्तियों से सम्‍बन्धित प्रमुख पहल 

  • विशिष्ट निःशक्तता पहचान पोर्टल, 2021
  • सुगम्य भारत अभियान, 2015 
  • दीनदयाल दिव्यांग पुनर्वास योजना, 1999(2003 में संशोधित)
  • दिव्यांग छात्रों के लिये राष्ट्रीय फैलोशिप, 2012-13 
  • दिव्यांगजनों के अद्वितीय पहचान पत्र (UDID) 

अंतरराष्ट्रीय समाचार

"विश्व कौशल 2024" में 16 पदक

 

  • भारत ने फ्रांस के ल्योन में आयोजित विश्व कौशल 2024 में 16 पदक और उत्कृष्टता पदक जीते, जिनमें पेस्ट्री और कन्फेक्शनरी, उद्योग 4.0, होटल रिसेप्शन और नवीकरणीय ऊर्जा में चार कांस्य पदक शामिल हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

वर्ल्ड स्किल्स : 

  • दुनिया की सबसे बड़ी कौशल प्रतियोगिता
  • आयोजित: द्विवार्षिक
  • फोकस: व्यावसायिक कौशल
  • आयोजक: वर्ल्ड स्किल्स इंटरनेशनल
  • प्रतियोगिता की अवधि: 4 दिन
  • विश्व युवा कौशल दिवस: 15 जुलाई

इंडियास्किल्स 2023-24 : 

  • वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता का अग्रदूत है।उद्देश्य: रोज़गार योग्य कौशल को बढ़ावा देना

कौशल विकास के लिए सरकारी पहल :

  • प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY), 2015
  • प्रधान मंत्री कौशल केंद्र (PMKK), 2017
  • राष्ट्रीय शिक्षुता संवर्धन योजना (NAPS), 2016
  • कौशल ऋण योजना, 2015
  • दीन दयाल उपाध्याय - ग्रामीण कौशल योजना (DDU-GKY), 2014
  • भारतीय कौशल विकास सेवा (ISDS) का गठन

राज्‍य विशेष 

 “सुभद्रा योजना” की शुरुआत 

 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  17 सितंबर 2024 को भुवनेश्वर में ओडिशा की “सुभद्रा योजना” का शुभारंभ किया।  
  • सुभद्रा योजना के तहत 21-60 वर्ष की पात्र महिलाओं को सालाना 10000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी

महिला सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण पहल

  • स्वाधार गृह योजना, 2002
  • उज्ज्वला योजना, 2016
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (BBBP), 2015
  • महिला शक्ति केंद्र (MSK), 2017
  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY), 2017
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : 8 मार्च

ओडिशा : 

  • राजधानी: भुवनेश्वर, प्राचीन नाम: कलिंग
  • ओडिशा में राष्ट्रीय उद्यान: भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान; सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान

प्रसिद्ध स्थान, मंदिर और स्मारक:

  • कोणार्क सूर्य मंदिर (यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल)
  • लिंगराज मंदिर
  • उदयगिरि और खंडगिरि गुफाएँ
  • जगन्नाथ मंदिर पुरी

प्रगतिशील फिल्म निर्माता एसोसिएशन

 

  • केरल ने मलयालम फिल्म उद्योग के लिए “प्रगतिशील फिल्म निर्माता एसोसिएशन” नामक एक नई फिल्म संस्था की शुरुआत की।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (Central Board of Film Certification : CBFC)

  • सेंसर बोर्ड के नाम से जाना जाता है
  • नोडल मंत्रालय : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
  • कार्य : सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 के प्रावधानों के अंतर्गत भारत में फिल्मों के सार्वजनिक प्रदर्शन को नियंत्रित करता है ।
  • संरचना :  एक अध्यक्ष और अन्य सदस्य (12 से कम नहीं और 25 से अधिक नहीं)
  • नियुक्‍त :  केन्द्र सरकार द्वारा 
  • मुख्यालय : मुंबई 
  • क्षेत्रीय कार्यालय : 9 (मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बैंगलोर, तिरुवनंतपुरम, हैदराबाद, नई दिल्ली, कटक और गुवाहाटी)

हेमा समिति की रिपोर्ट 2024 : 

  • मलयालम फिल्म उद्योग में महिलाओं के मुद्दों से सम्‍बन्धित है 

थीम गीत ‘वोट का त्यौहार’ लॉन्च 

 

  • जम्मू और कश्मीर में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (Chief Electoral Officer : CEO) कार्यालय ने आगामी विधानसभा चुनावों में मतदाता भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए थीम गीत ‘वोट का त्यौहार’ लॉन्च किया।

चुनाव आयोग 

  • स्थापना: 25 जनवरी, 1950 
  • संवैधानिक प्रावधान : भारतीय संविधान का भाग XV (अनुच्छेद 324-329)
  • संरचना: चुनाव आयुक्त संशोधन अधिनियम 1989 के बाद इसे एक बहु-सदस्यीय निकाय बना दिया गया।
  • मुख्य निर्वाचन आयुक्त : राजीव कुमार
  • निर्वाचन आयुक्त : ज्ञानेश कुमार, सुशील चंद्रा  
  • नियुक्ति: राष्ट्रपति द्वारा 
  • कार्यकाल : 6 साल का एक निश्चित कार्यकाल या 65 वर्ष की आयु तक (जो भी पहले हो)
  • राष्ट्रीय मतदाता दिवस: 25 जनवरी

जम्मू और कश्मीर : 

  • प्रमुख नदियाँ: सिंधु, झेलम, चिनाब, श्योक
  • राज्य पशु: कश्मीरी हिरण
  • अनुच्छेद 370 का निरस्तीकरण: 5 अगस्त, 2019
  • केंद्र शासित प्रदेश बना: 31 अक्टूबर 2019
  • रामसर स्थल: वुलर झील, सुरिनसर-मानसर झीलें, त्सोमोरिरी झील, ह्यगाम वेटलैंड कंजर्वेशन रिजर्व, शेलबग वेटलैंड कंजर्वेशन रिजर्व

अर्थव्‍यवस्‍था  

"NPS-वात्सल्य योजना" का शुभारंभ

 

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 18 सितंबर 2024 को नई दिल्ली में "NPS-वात्सल्य योजना" का शुभारंभ करेंगी। 
  • इस योजना की शुरुआत केंद्रीय बजट 2024-25 में की गई घोषणा के अनुसार की जाएगी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

NPS-वात्सल्य योजना :

  • एक अंशदायी पेंशन योजना है
  • यह योजना माता-पिता/अभिभावकों के द्वारा अपने बच्चों के लिए NPS खाता खोलने की अनुमति देती

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (National Pension System : NPS): 

  • प्रभावी: 2004
  • 2009 में इसे सभी वर्गों के लिए खोल दिया गया।
  • नियमन: पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) द्वारा

निर्यात से न्यूनतम मूल्य को हटाने का निर्णय

 

  • भारत के प्रमुख GI किस्म बासमती चावल के निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से बासमती चावल के निर्यात पर न्यूनतम मूल्य को हटाने का निर्णय लिया है।
  • कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (Agricultural and Processed Food Products Export Development Authority : APEDA) बासमती चावल के किसी भी गैर-यथार्थवादी मूल्य निर्धारण को रोकने और निर्यात प्रथाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निर्यात अनुबंधों की बारीकी से निगरानी करेगा।

सम्बन्धित तथ्य 

भारत में बासमती चावल की खेती: पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और जम्मू और कश्मीर के विशिष्ट हिस्सों में 

  • सीड्स एक्ट, 1966 के अधीन अब तक बासमती चावल की 45 किस्में अधिसूचित की गई हैं।
  • प्रमुख निर्यात गंतव्य (2022-23): सउदी अरब, ईरान, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और यमन गणराज्य

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) 

  • स्‍थापना: 3 फरवरी, 1986 (कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1985 के तहत)
  • उद्देश्य: अनुसूचित उत्पादों के निर्यात को विकसित करना और बढ़ावा देना
  • मुख्यालय : नई दिल्ली

कला और संस्कृति

नवनिर्मित सिद्धेश्वरी मंदिर का उद्घाटन

 

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने संयुक्त रूप से त्रिपुरा के बरकाथल में नवनिर्मित सिद्धेश्वरी मंदिर का उद्घाटन किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

त्रिपुरा : 

  • गठन: 21 जनवरी, 1972 (पूर्ण राज्य के रूप में)
  • राजधानी: अगरतला
  • प्रमुख नदियाँ: धलाई, खोवाई, जूरी, लोंगई, मनु नदी

प्रमुख मंदिर : 

  • माता त्रिपुर सुंदरी मंदिर: माताबारी 
  • जगन्नाथ मंदिर : अगरतला
  • श्री भुवनेश्वरी मंदिर : उदयपुर
  • लक्ष्मी नारायण मंदिर : अगरतला
  • बट्टाला महादेव मंदिर : अगरतला 

भारत के प्रसिद्ध मंदिर : 

  • कोणार्क सूर्य मंदिर : ओडिशा 
  • बृहदेश्वर मंदिर: तंजावुर, तमिलनाडु 
  • लिंगराज मंदिर: भुवनेश्वर, ओडिशा 
  • खजुराहो मंदिर : खजुराहो, मध्य प्रदेश 
  • विरुपाक्ष मंदिर : हम्पी, कर्नाटक 
  • ऐरावतेश्वर मंदिर : दारासुरम, तमिलनाडु

'दीपमाला' कार्यक्रम

 

  • 'दीपमाला' कार्यक्रम 14 सितंबर से 17 नवंबर 2024 तक सिंगापुर के 'लिटिल इंडिया' परिसर में आयोजित किया जा रहा है।
  • रोशनी का यह कार्यक्रम 31 अक्टूबर को मनाए जाने वाले दिवाली के त्योहार से जुड़े समारोहों का हिस्सा है।

खेल समाचार  

क्रिकेट पर प्रतिबंध 

 

  • अफगानिस्तान इस्लामिक अमीरात के सर्वोच्च नेता हैबतुल्लाह अखुंदजादा ने घोषणा की है कि वह देश में क्रिकेट पर धीरे-धीरे प्रतिबंध लगाएंगे।

अफगानिस्तान :

राजधानी : काबुल मुद्रा : अफगान अफ़गानी (अफगान रुपया) डूरण्ड रेखा : अफगानिस्तान और पाकिस्तान

पुरस्कार और सम्मान

ICC पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ

 

  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council : ICC) ने 17 सितम्‍बर 2024 को श्रीलंका के खिलाड़ी दुनीथ वेल्लालेज और हर्षिता समरविक्रमा को अगस्त 2024 के लिए "ICC प्लेयर ऑफ द मंथ" घोषित किया।
2024 के लिए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्‍कार 
   मंथ पुरूष वर्ग महिला वर्ग
   मई-24 गुडाकेश मोती : वेस्टइंडीज चमारी अथापत्थु : श्रीलंका
   अप्रैल-24 मोहम्मद वसीम: यूएई हेले मैथ्यूज : वेस्ट इंडीज
   मार्च-24 कामिंदु मेंडिस  : श्रीलंका मैया बाउचर :  इंगलैंड
   फरवरी-24 यशस्वी जयसवाल : भारत एनाबेल सदरलँड : ऑस्ट्रेलिया
   जनवरी- 24 शामर जोसेफ : वेस्टइंडीज एमी हंटर : आयरलैंड
   जून -24  जसप्रीत बुमराह : भारत  स्मृति मंधाना: भारत 
   जुलाई -24  गस एटकिंसन : इंग्‍लैड   चमारी अटापट्टू : श्रीलंका 

चर्चित व्‍यक्ति 

बादल एस दोशी

 

  • बादल एस दोशी गोटलैंड ग्रैंड नेशनल में भाग लेने वाले प्रथम भारतीय बने हैं। 
  • यह विश्‍व का सबसे बड़ा एंड्यूरो इवेंट है, जिसका आयोजन 1984 से स्वीडन में प्रतिवर्ष किया जाता है।

आतिशी मार्लेना सिंह

 

  • आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक दल ने आतिशी मार्लेना सिंह को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में चुना है।

नई दिल्ली : 

  • राजधानी बनी: 1911
  • केंद्र शासित प्रदेश बना: 1956
  • विधानसभा वाला केंद्र शासित प्रदेश
  • 69वां सीएए 1991: एनसीटी दिल्ली अधिनियम और विधान सभा का गठन

संतोष कश्यप

 

  • अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (All India Football Federation : AIFF) ने संतोष कश्यप को भारतीय सीनियर महिला टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) : 

स्थापना: 23 जून 1937 मुख्यालय: नई दिल्ली अध्यक्ष: कल्याण चौबे

अमृत मोहन प्रसाद

 

  • वरिष्ठ IPS अधिकारी अमृत मोहन प्रसाद को सशस्त्र सीमा बल (SSB) का महानिदेशक नियुक्त किया गया।

सशस्त्र सीमा बल (SSB)

  • गठन: 1963 (भारत-चीन युद्ध के बाद स्पेशल सर्विस ब्यूरो के रूप में)
  • गृह मंत्रालय के अधीन आई : 2001 
  • भारत नेपाल के लिए प्रमुख खुफिया एजेंसी घोषित : जून 2001 
  • भारत नेपाल सीमा की जिम्मेदारी सौंपी गई है 
  • बाद में, एसएसबी को भारत भूटान सीमा (मार्च 2004) भी सौंपी गई।

महत्‍वपूर्ण दिवस  

विश्व रोगी सुरक्षा दिवस

 

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा रोगी सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने, स्वास्थ्य देखभाल में सुरक्षा में सुधार के लिए कार्यों को बढ़ावा देने और सुरक्षित स्वास्थ्य देखभाल प्रथाओं के लिए हितधारकों के बीच सहयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्‍य से प्रतिवर्ष 17 सितंबर को "विश्व रोगी सुरक्षा दिवस" मनाया जाता है। 

विषय: 

  • “रोगी सुरक्षा के लिए निदान में सुधार”

Latest Courses