GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sun 15 Sep, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार  

छह 'वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों' को हरी झंडी

  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 सितम्‍बर 2024 को टाटानगर जंक्शन रेलवे स्टेशन से छह 'वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों' को हरी झंडी दिखाई।
  • नयी 'वंदे भारत' ट्रेन के संचालन से इनकी संख्या 54 से बढ़कर अब 60 हो गई। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

6 वंदे भारत ट्रेन : 

  • टाटानगर-पटना, भागलपुर-दुमका-हावड़ा, गया-हावड़ा, देवघर-वाराणसी, राउरकेला-हावड़ा और ब्रह्मपुर-टाटानगर

वंदे भारत ट्रेन (ट्रेन - 18 ) : 

  • प्रथम ट्रेन : 15 फरवरी, 2019 ( दिल्ली से वाराणसी के बीच)
  • दूसरी ट्रेन : 3 अक्टूबर, 2019 (दिल्ली से कटरा के बीच )
  • वंदे भारत चलाने वाली प्रथम महिला ड्राइवर : सुरेखा यादव
  • वंदे भारत का निर्माण : इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई
  • वंदे भारत का पुराना नाम : ट्रेन : 18
  • दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत ट्रेन : बेंगलुरू से चेन्नई के बीच

भारतीय रेलवे : 

  • रेलवे बोर्ड की स्थापना : 1905
  • अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Chief Executive Officer : CEO) : सतीश कुमार
  • भारत में रेल का आरम्भ : 16 अप्रैल, 1853 (मुंबई से ठाणे तक की 34 किलोमीटर लंबी रेल लाइन) 
  • भारतीय रेल के जनक: लार्ड डलहौज़ी
  • भारतीय रेलवे में ज़ोन : 19 
  • 19वां रेलवे जोन : कोलकाता मेट्रो रेलवे
  • सबसे बड़ा ज़ोन : उत्तर रेलवे
  • सबसे छोटा ज़ोन : उत्तर-पूर्वी रेलवे
  • भारतीय रेलवे के सभी ब्रॉड-गेज मार्गों का 75% इलेक्ट्रिफ़ाइड
  • डिवीज़न : 70

 'प्रौद्योगिकी के माध्यम से ग्रामीण उद्यम त्वरण केंद्र' का उद्घाटन 

  • केंद्रीय MSME मंत्री जीतन राम मांझी ने 14 सितम्‍बर 2024 को वर्चुअल माध्यम से लेह में 'प्रौद्योगिकी के माध्यम से ग्रामीण उद्यम त्वरण केंद्र' ( Centre for Rural Enterprise Acceleration through Technology : CREATE/क्रिएट) का उद्घाटन किया।
  • यह केंद्र स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण और समर्थन प्रदान करेगा, जिससे वे अपने उद्यम शुरू कर सकें।

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास (MSMED) अधिनियम, 2006 अधिनियम के अनुसार सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम की परिभाषा

  • सूक्ष्म उद्यम: निवेश - 1 करोड़ रुपए तक और टर्नओवर - 5 करोड़ रुपए तक 
  • लघु उद्यम: निवेश - 10 करोड़ रुपए तक और टर्नओवर - 50 करोड़ रुपये तक  
  • मध्यम उद्यम: निवेश - 10 करोड़ से 50 करोड़ रुपए और टर्नओवर - 50 करोड़ से 250 करोड़ रुपए तक

देश की प्रथम 'वंदे मेट्रो' सेवा 

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 सितम्‍बर 2024 को अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान देश की प्रथम 'वंदे मेट्रो' सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे।

मेट्रो : 

  • भारत में प्रथम मेट्रो सेवा : 1984, कोलकाता 
  • मेट्रो को रैपिड ट्रांज़िट सिस्टम कहा जाता है
  • सबसे बड़ी मेट्रो प्रणाली : दिल्ली मेट्रो 
  • सबसे बड़ा और सबसे व्यस्त नेटवर्क : दिल्ली मेट्रो
  • सबसे पुरानी मेट्रो लाइन : कोलकाता मेट्रो, ब्लू लाइन
  • कोलकाता मेट्रो भारतीय रेलवे के 17वें ज़ोन के रूप में शामिल है
  • कोलकाता मेट्रो भारतीय रेलवे द्वारा संचालित होने वाली देश की एकमात्र मेट्रो है

55वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 

  • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 20-28 नवंबर, 2024 तक गोवा में होने वाले 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (International Film Festival of India : IFFI) में "सर्वश्रेष्ठ पहली भारतीय फिल्म अनुभाग 2024" की शुरुआत की।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • 55वें और 56वें ​​संस्करण (20 से 28 नवंबर, 2024) का महोत्सव निदेशक : फिल्म निर्माता शेखर कपूर
  • भारत में प्रथम विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (WAVES) का आयोजन 20-24 नवंबर 2024 तक गोवा में 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (International Film Festival of India : IFFI) के साथ किया जायेगा।
  • IFFI का अयोजन :  भारतीय राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम लिमिटेड (Film Development Corporation of India Limited : NFDC) द्वारा गोवा राज्य सरकार और भारतीय फिल्म उद्योग के सहयोग से 
  • NFDC भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत आता है
  • IFFI का प्रथम आयोजन : 1952 
  • प्रतिवर्ष आयोजन : 1975 से 
  • IFFI के आयोजन के लिए गोवा को स्‍थायी स्‍थल बनाया गया : 2014 से 
  • विश्‍व में भारत सबसे बड़ा फीचर फिल्म निर्माता है।

“भगवान बुद्ध के मध्यम मार्ग द्वारा भविष्य के वैश्विक नेतृत्व को मार्गदर्शन” विषय पर सम्‍मेलन 

  • अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध संघ, 14 सितंबर, 2024 को संयुक्त रूप से वर्ली, मुंबई स्थित नेहरू विज्ञान केंद्र में “भगवान बुद्ध के मध्यम मार्ग द्वारा भविष्य के वैश्विक नेतृत्व को मार्गदर्शन” विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया। 
  • आयोजन में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू मुख्य़ अतिथि थे।

सम्‍बन्धित तथ्‍य

गौतम बुद्ध : 

  • अन्‍य नाम: शाक्यमुनि या तथागत
  • जन्म: लुंबिनी, नेपाल
  • निधन: कुशीनगर
  • पूरा नाम: सिद्धार्थ गौतम
  • पुत्र: राहुला
  • माता-पिता: शुद्धोदन-माया देवी

बौद्ध धर्म 

  • संस्थापक : गौतम बुद्ध
  • बौद्ध धर्म के त्रिरत्न : बुद्ध, धम्म, संघ 
  • दो मुख्य शाखाएं: हीनयान, महायान

बौद्ध धर्म से संबंधित यूनेस्को की विरासत स्थल: 

  • नालंदा, बिहार में नालंदा महाविहार का पुरातात्विक स्थल
  • सांची , मध्य प्रदेश में बौद्ध स्मारक
  • बोधगया , बिहार में महाबोधि मंदिर परिसर
  • अजंता की गुफाएँ, औरंगाबाद , महाराष्ट्र

नोट : भारत का 43वाँ विश्व धरोहर स्थल ‘चराईदेव मोईदाम’ है 

जी-20 कृषि मंत्रिस्तरीय बैठक का आयोजन

  • जी-20 कृषि मंत्रिस्तरीय बैठक का आयोजन 12-14 सितंबर, 2024 तक ब्राजील के कुइआबा में किया गया जिसमें, केंद्रीय मंत्री राम नाथ ठाकुर ने भारत का प्रतिनिधित्‍व किया। 

ग्रुप ऑफ 20 (G20):  

  • स्थापना: 1999, शामिल देश : 19
  • शामिल क्षेत्रीय निकाय : यूरोपीय संघ और अफ्रीकी संघ
  • दो समानांतर ट्रैक शामिल हैं: वित्त ट्रैक और शेरपा ट्रैक
  • कोई स्थायी सचिवालय नहीं
  • ट्रोइका: पिछले, वर्तमान और आने वाले अध्‍यक्ष 
  • 2023 अध्‍यक्ष : भारत, शेरपा : अमिताभ कांत 
  • भारत की जी-20 अध्यक्षता का विषय: "वसुधैव कुटुम्बकम" या "एक पृथ्वी - एक परिवार - एक भविष्य"
  •  2024 अध्‍यक्ष : ब्राजील
  • G20 सदस्य वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 85%, वैश्विक व्यापार का 75% से अधिक और विश्‍व की आबादी के लगभग दो-तिहाई का प्रतिनिधित्व करते हैं।

आदि व्याख्यान 06

  • NTRI और CFEL, विश्वभारती विश्वविद्यालय द्वारा भाषा भवन, शांतिनिकेतन में 12-13 सितंबर, 2024 को हाइब्रिड मोड में "आदि व्याख्यान 06: प्रौद्योगिकी और भारतीय बहुभाषावाद का उपयोग कर जनजातीय भाषाओं के संरक्षण पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नीति और व्यवहार" शीर्षक से एक संयुक्त शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अनुसूचित जनजातियों के लिए संवैधानिक प्रावधान : 

शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक सुरक्षण : 

  • अनुच्छेद 15(4) : अन्य पिछड़े वर्गों (जिसमें अनुसूचित जनजातियां शामिल हैं) के विकास के लिए विशेष प्रावधान
  • अनुच्छेद 29 : अल्पसंख्यकों (जिसमें अनुसूचित जनजातियां शामिल हैं) के हितों का संरक्षण
  • अनुच्छेद 46:राज्य, जनता के दुर्बल वर्गों के, विशिष्टतया, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के शिक्षा और अर्थ संबंधी हितों की विशेष सावधानी से अभिवृद्धि करेगा और सामाजिक अन्याय एवं सभी प्रकार के शोषण से उसकी संरक्षा करेगा
  • अनुच्छेद 350:पृथक भाषा, लिपि या संस्कृति की संरक्षा का अधिकार;
  • अनुच्छेद 350:मातृभाषा में शिक्षण

सामाजिक सुरक्षण : 

  • अनुच्छेद 23 : मानव दुर्व्यापार और भिक्षा एवं अन्य समान बलपूर्वक श्रम का प्रतिषेध
  • अनुच्छेद 24:बाल श्रम निषेध

राजनीतिक सुरक्षण : 

  • अनुच्छेद 164(1) :बिहार, मध्य प्रदेश और उड़ीसा में जनजातीय कार्य मत्रियों के लिए प्रावधान
  • अनुच्छेद 330:लोक सभा में अनुसूचित जनजातियों के लिए सीटों का आरक्षण
  • अनुच्छेद 337:राज्य विधान मण्डलों में अनुसूचित जनजातियों के लिए सीटों का आरक्षण
  • अनुच्छेद 334:आरक्षण के लिए 10 वर्षों की अवधि (अवधि के विस्तार के लिए कई बार संशोधित)
  • अनुच्छेद 243:पंचायतों में सीटों का आरक्षण
  • अनुच्छेद 371:पूर्वोत्तर राज्यों एवं सिक्किम के संबंध में विशेष प्रावधान

राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन 2024

  • केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने 14 सितंबर 2024 को नई दिल्ली में दो दिवसीय 'राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन 2024' के दूसरे दिन की अध्यक्षता की।

राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति (National Security Strategy: NSS) :

  • एक दस्तावेज़ होता है जिसमें देश के सुरक्षा लक्ष्यों और इन्हें हासिल करने के लिए अपनाए जाने वाले तरीकों का उल्लेख होता है। 
  • यह 7वां राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन
  • पाकिस्तान ने राष्ट्रीय सुरक्षा नीति 2022-2026 जारी की थी 

राज्‍य विशेष 

राजस्थान में मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सा शिक्षा हिंदी में 

  • राजस्थान में अब राज्य के मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सा शिक्षा हिंदी में भी दी जाएगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने हिंदी दिवस पर यह घोषणा की।

राजस्थान : 

  • गठन : 30 मार्च, 1949
  • प्राचीन नाम : मरूकांतर, राजपूताना
  • राजकीय लोक नृत्य : घूमर
  • राज्य की आकृति : विषम चतुर्भुज (पतंगाकार)
  • सबसे ऊंची चोटी: गुरु शिखर
  • सबसे लंबी नदी: चंबल
  • कर्क रेखा राजस्थान से होकर गुजरती है
  • राष्ट्रीय उद्यान: केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, मुकुंदरा राष्ट्रीय उद्यान, रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान

उत्तर प्रदेश का 76वां जिला

  • उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले की फरेंदा और नौतनवा तहसील सहित गोरखपुर की कैंपियरगंज तहसील को मिलाकर नया जिला बनाने के लिए महाराजगंज के उप भूमि व्यवस्था आयुक्त ने जिलाधिकारी गोरखपुर को पत्र लिखकर सहमति मांगी है।

महाराजगंज : 

  • महाराजगंज ज़िले का मुख्यालय : महाराजगंज शहर
  • यह भारत-नेपाल सीमा के समीप स्थित है।
  • महाराजगंज ज़िले का गठन : 2 अक्टूबर, 1989 को गोरखपुर ज़िले से अलग होकर
  • महाराजगंज ज़िले में चार तहसीलें  : महाराजगंज, फरेंदा, नौतनवा, और निचलौल
  • ज़िले में नारायणी, छोटा गनादक, रोहिन, राप्ती, चंदन, प्यास, घोघी, और डंडा नदी बहती हैं
  • शोधों के मुताबिक, इसी ज़िले के नौतनवा तहसील के अंतर्गत ग्राम बनरसिया कला में भगवान बुद्ध का ननिहाल था
  • कुल जनसंख्या : 26,85,292(2011 जनगणना) 
  • जनपद में प्रवाहित होने वाली नदियाँ : नारायणी / बड़ी गण्डक,छोटी गण्डक,रोहिन,राप्ती,चन्दन,प्यास,घोंघी एवं डंडा नदी
  • जनपद में कुल विकास खण्ड : 12, बृजमनगंज, धानी, परतावल, पनियरा, लक्ष्मीपुर, घुघली, मिठौरा, नौतनवा, फरेन्दा,निचलौल, सदर तथा सिसवा है
  • रामग्राम में कोलियों ने भगवान बुद्ध के अवशेषों पर स्तूप बनाया था
  • यहां लेहड़ा देवी का मंदिर है, जिसका इतिहास महाभारत काल से जुड़ा है

रक्षा समाचार  

पनडुब्बी से बचने की प्रशिक्षण सुविधा 'विनेत्रा' 

  • 'विनेत्रा'/VINETRA नामक कलवरी पनडुब्बी एस्केप प्रशिक्षण सुविधा को आधिकारिक तौर पर 13 सितंबर, 2024 को पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल राजेश पेंढारकर द्वारा INS सातवाहन, विशाखापत्तनम में कमीशन किया गया। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

INS सातवाहन : 

  • एक प्रशिक्षण प्रतिष्ठान है जिसका नाम सातवाहन राजवंश के नाम पर रखा गया है
  • चालू किया गया : 21 दिसंबर, 1974
  • स्थापना सोवियत मूल के जहाज़ों और पनडुब्बियों के लिए अधिकारियों और नाविकों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्‍य की गई थी
  • प्रतिष्ठान में पनडुब्बी स्कूल और एस्केप ट्रेनिंग स्कूल है

भारतीय नौसेना : 

  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर
  • आदर्श वाक्य: “शं नो वरुण:'
  • प्रमुख: एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी

नौसेना की नौसेना कमान : 

  • पश्चिमी नौसेना कमान (मुंबई)
  • दक्षिणी नौसेना कमान (कोच्चि)
  • पूर्वी नौसेना कमान (विशाखापत्तनम)

विज्ञान और प्रौद्योगिकी 

अनुसंधान उपग्रह चामरान-1 को प्रक्षेपित किया 

  • ईरान ने 14 सितम्‍बर 2024 को देश के अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड द्वारा निर्मित रॉकेट के माध्‍यम से अनुसंधान उपग्रह चामरान-1 को प्रक्षेपित किया तथा घैम-100 वाहक द्वारा कक्षा में स्थापित किया।  

ईरान : 

  • यह फ़ारस की खाड़ी और कैस्पियन सागर के बीच बसा है 
  • सर्वोच्च नेता : अली ख़ामेनेई
  • भाषा: फ़ारसी (आधिकारिक), कुर्दिश, अज़ेरी
  • राजधानी: तेहरान
  • मुद्रा: ईरानी रियाल
  • समुद्री सीमाएँ: कैस्पियन सागर, फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी
  • सीमावर्ती देश: इराक, तुर्की, अजरबैजान, आर्मेनिया, तुर्कमेनिस्तान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान
  • भारत और ईरान ने 15 मार्च, 1950 को राजनयिक संबंध स्थापित किए
  • 13 मई, 2024 को भारत और ईरान ने चाबहार बंदरगाह के शाहिद बेहेश्टी टर्मिनल के संचालन के लिए 10 साल के दीर्घकालिक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए
  • भारत द्वारा वित्तपोषित ईरान के चाबहार बंदरगाह पर वित्त वर्ष 2024 में कंटेनर यातायात में 600 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई

एंटीबायोटिक उपयोग के लिए प्रथम व्यापक दिशानिर्देश

  • भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ऊपरी श्वसन संक्रमण, बुखार और समुदाय-जनित निमोनिया में एंटीबायोटिक के उपयोग के लिए प्रथम व्यापक दिशानिर्देश विकसित कर रही है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

निमोनिया : 

  • फेफड़ों में बैक्टीरिया, वायरस या कवक के कारण होने वाला संक्रमण है

एंटीबायोटिक : 

  •  बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण के इलाज या रोकथाम के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाएं होती हैं
  •  बैक्टीरिया की कोशिका भित्ति या DNA को नष्ट करके काम करती हैं

ICMR चरण 1 क्लिनिकल ट्रायल नेटवर्क के अंतर्गत समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए 

  • भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research : ICMR) ने अपने चरण 1 क्लिनिकल ट्रायल नेटवर्क के अंतर्गत कई प्रायोजकों के साथ समझौता ज्ञापन (MoAs) पर हस्ताक्षर किए हैं। 
  • ये समझौते चार आशाजनक अणुओं के लिए प्रथम-मानव क्लिनिकल परीक्षणों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) : 

  • स्थापना: 1911
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • 1949 में इसका नाम बदलकर आईसीएमआर कर दिया गया
  • नोडल मंत्रालय : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय

पर्यावरण

नया शोध  ओजोन गैस उष्णकटिबंधीय वनों की वृद्धि को कम कर रही

  • नए शोध के अनुसार, ओजोन गैस उष्णकटिबंधीय वनों की वृद्धि को कम कर रही है, जिससे प्रतिवर्ष अनुमानित 290 मिलियन टन कार्बन अप्राप्य रह जाता है। 
  • यह गणना की गई है कि जमीनी स्तर पर ओजोन उष्णकटिबंधीय वनों में नई वार्षिक वृद्धि को औसतन 5.1% तक कम कर देता है।

ओज़ोन : 

  • एक अत्यधिक प्रतिक्रियाशील गैस है
  • रासायनिक सूत्र : O3
  • खोज : 1913 में फ़्रांस के भौतिकविदों फैबरी चार्ल्स और हेनरी बुसोन ने
  • पृथ्वी के ऊपरी वायुमंडल (समताप मंडल) में पाई जाती है
  • सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाती है
  • मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल : ओज़ोन परत की रक्षा के लिए बनाया गया था
  • प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर : 16 सितंबर, 1987  
  • लागू हुआ : 1 जनवरी, 1989 
  • वियना कन्वेंशन 1985: ओज़ोन परत के संरक्षण के लिए

खेल समाचार  

ब्रुसेल्स डायमंड लीग 2024 

  • भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने 87.86 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ ब्रुसेल्स डायमंड लीग फाइनल में दूसरा स्थान हासिल किया।
  • ब्रुसेल्स डायमंड लीग 2024 का आयोजन 13 और 14 सितंबर 2024 तक बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में किया गया।   

नीरज चोपड़ा की प्रमुख उपलब्धियाँ : 

  • मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार: 2021
  • पद्म श्री: 2022
  • एथलेटिक्स के लिए अर्जुन पुरस्कार: 2018
  • टोक्यो ओलंपिक 2020: स्वर्ण पदक विजेता
  • पेरिस ओलंपिक 2024: रजत पदक विजेता

 कोलंबो में ITF जूनियर टेनिस टूर्नामेंट 2024

  • तवीश पाहवा ने कोलंबो में ITF जूनियर टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में रोमन कुलपिन को हराकर अंतर्राष्ट्रीय जूनियर सर्किट में अपना पहला खिताब जीता।

टेनिस के ग्रैंड स्लैम : 

टेनिस के ग्रैंड स्लैम

  • ऑस्ट्रेलियन ओपन : हार्ड कोर्ट पर खेले जाते हैं (जनवरी के मध्य में) 
  • फ्रेंच ओपन : मिट्टी पर खेले जाते हैं (मई के अंत से जून की शुरुआत तक) 
  • US ओपन : हार्ड कोर्ट पर खेले जाते हैं : (अगस्त-सितंबर में) 
  • विंबलडन (यूके) : घास पर (जून-जुलाई में) 
  • सबसे पुराना : विंबलडन

सम्बन्धित तथ्य: ग्रैंड स्लैम विजेता, 2024 

       ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन फ्रेंच ओपन विंबलडन US ओपन
पुरुष एकल जैनिक सिनर कार्लोस अलकराज कार्लोस अलकराज जैनिक सिनर
        महिला एकल एरीना सबैलेन्का इगा स्विएटेक बारबोरा क्रेजीकोवा एरीना सबैलेन्का

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024

\

  • भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में अपने अंतिम ग्रुप चरण के मैच में चीन के हुलुनबुइर में मोकी हॉकी ट्रेनिंग बेस पर पाकिस्तान को 2-1 से हराया।

हॉकी इंडिया : 

स्थापना: 2009 मुख्यालय: नई दिल्ली अध्यक्ष: दिलीप कुमार तिर्की

कला और संस्कृति

करमा पर्व

  • झारखंड राज्य का दूसरा सबसे प्रमुख त्योहार करमा पर्व 15 सितम्‍बर 2024 को मनाया जा रहा है। 
  • यह यह फसल कटाई का त्यौहार है जिसे झारखंड के साथ ही बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के विभिन्न भारतीय राज्यों के लोग मनाते हैं।
  • करम वृक्ष, जिसका वैज्ञानिक नाम नॉक्लेआ पार्विफोलिया है, इस त्यौहार की कार्यवाही का केंद्र है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • करम त्योहार आमतौर पर भादो (अगस्त-सितंबर) महीने के उज्ज्वल पूर्णिमा (पूर्णिमा) के ग्यारहवें दिन भादो एकादशी को मनाया जाता है।
  • झारखंड के प्रमुख त्यौहार : सरहुल, करम, जवा, टुसु परब या मकर, हल पुन्ह्या, भगता परब, रोहिणी, बंदना, जानी-शिकार

ओणम का सबसे शुभ दिन तिरुओणम 

  • केरल में 15 सितम्बर को ओणम का सबसे शुभ दिन तिरुओणम  मनाया गया। 

ओणम: 

  • मलयाली समुदाय द्वारा मनाया जाने वाला 10 दिवसीय फसल उत्सव है
  • इसे मलयालम कैलेंडर माह चिंगम के दौरान मनाया जाता है
  • ओणम त्योहार अथम के साथ शुरू होता है और तिरुओणम के साथ समाप्त होता है, बीच के प्रमुख दिनों में चिथिरा, चोडी, विशाकम, अनिज़म, थ्रिकेटा, मूलम, पूरदम और उथ्राडोम शामिल हैं।

केरल के प्रमुख धार्मिक त्यौहार : 

  • हिंदू त्योहार: विशु, सबरीमाला मंदिर त्योहार, कोडुंगल्लूर भरणी, वेट्टा और अरट्टू, नवरात्रि, शिवरात्रि, मकर विलाक्कू और दीपावली आदि 
  • इस्लामी त्यौहार: बकरी-ईद, ईद, बीमापल्ली उरूस, रमज़ान, मुहर्रम और पट्टाम्बी नेरचा 
  • ईसाई त्यौहार: ईस्टर, क्रिसमस, गुड फ्राइडे और वार्षिक चर्च उत्सव 

पुरस्कार और सम्मान

राजभाषा कीर्ति पुरस्कार

  • प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत सचिव वी. श्रीनिवास जी को केंद्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा राजभाषा कीर्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

भाषाओं से संबंधित संवैधानिक प्रावधान (भाग-XVII) 

  • अनुच्छेद 343: संघ की आधिकारिक भाषा: हिंदी और अंग्रेजी (अंग्रेजी आधिकारिक भाषा होगी, पहले स्वतंत्रता के बाद 15 वर्षों तक और फिर केंद्र सरकार के विशेषाधिकार पर)
  • अनुच्छेद 344: राजभाषा सम्बन्धी आयोग और संसद की समिति
  • अनुच्छेद 345: किसी राज्य की आधिकारिक भाषा या भाषाएँ
  • अनुच्छेद 346: एक राज्य और दूसरे राज्य के बीच या एक राज्य और संघ के बीच संचार के लिए आधिकारिक भाषा
  • अनुच्छेद 347: किसी राज्य की जनसंख्या के एक वर्ग द्वारा बोली जाने वाली भाषा से संबंधित विशेष प्रावधान।
  • अनुच्छेद 348: सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों में और अधिनियमों, विधेयकों आदि के लिए उपयोग की जाने वाली भाषा (वर्तमान में अंग्रेजी)
  • अनुच्छेद 349: भाषा से संबंधित कुछ कानूनों के अधिनियमन के लिए विशेष प्रक्रिया
  • अनुच्छेद 350: शिकायतों के निवारण के लिए अभ्यावेदन में इस्तेमाल की जाने वाली भाषा
  • अनुच्छेद 350A: प्राथमिक स्तर पर मातृभाषा में शिक्षा की सुविधा
  • अनुच्छेद 350B: भाषाई अल्पसंख्यकों के लिए विशेष अधिकारी
  • अनुच्छेद 351: हिन्दी भाषा के विकास हेतु निर्देश

महत्‍वपूर्ण दिवस  

राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस 2024 

  • प्रतिवर्ष 15 सितंबर को इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को सम्मानित करने के उद्देश्‍य से  राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस मनाया जाता है। 
  • इन्‍हें सिविल इंजीनियरिंग में उनके अग्रणी कार्य के लिए जाना जाता है।

विश्वेश्वरैया : 

  • जीवनकाल: 1861-1962
  • आधुनिक मैसूर के जनक के रूप में जाने जाते हैं।
  • 1899 में वे भारतीय सिंचाई आयोग में शामिल हुए।
  • 1911 में किंग एडवर्ड सप्तम द्वारा “कंपेनियन ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ द इंडियन एम्पायर (CIE)” के रूप में नियुक्त किया गया।
  • भारत रत्न : 1955 
  • भारतीय विज्ञान कांग्रेस की अध्यक्षता : 1923

विश्‍व जीनियर दिवस : 4 मार्च 

Latest Courses