GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sat 14 Sep, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार  

'अंडमान और निकोबार द्वीप समूह' की राजधानी

  • केंद्र सरकार ने 13 सितंबर 2024 को 'अंडमान और निकोबार द्वीप समूह' की राजधानी 'पोर्ट ब्लेयर' का नाम बदलकर "श्री विजयपुरम" करने की घोषणा की। 

अंडमान और निकोबार : 

  • भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है
  • शामिल द्वीपसमूह : अण्‍डमान द्वीपसमूह और दूसरा निकोबार द्वीपसमूह (अण्‍डमान सागर को हिन्‍द महासागर से पूर्व में अलग करता है) 
  • दोनों द्वीपसमूह 10 डिग्री उत्‍तर समानांतर चैनल से विभाजित है
  • स्थित  : बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में हिंद महासागर में 
  • रामायण काल में नाम : हंडुकमान 
  • प्रशासनिक रूप से तीन ज़िलों में बांटा गया है: उत्तर और मध्य अंडमान, दक्षिण अंडमान, और निकोबार
  • कुल क्षेत्रफल : 8,249 Sq. Km.
  • जनजातीय समूह : ग्रेट अण्‍डमानी, ओंगी, जारवा, सेन्‍टीनलीस, शॉम्‍पेन
  • कोको जलडमरूमध्य स्थित: उत्तरी अंडमान द्वीप समूह और म्यांमार के कोको द्वीप समूह के बीच
  • लक्षद्वीप द्वीप  प्रवाल द्वीप हैं। ये द्वीप रीयूनियन हॉटस्पॉट ज्वालामुखी का हिस्सा हैं।
  • ग्रांड चैनल स्थित: ग्रेट निकोबार द्वीप समूह और इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप समूह के  बीच
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश में सबसे पहले तिरंगा फहराया था।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने 23 जनवरी 2023 को नेताजी की 126वीं बर्थ एनिवर्सरी पर अंडमान एंड निकोबार आइलैंड के 21 द्वीपों का नाम परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर करने का फैसला लिया था।
  • नाम बदले गये : 28 दिसंबर 2018 को, हैवलॉक द्वीप को स्वराज द्वीप, नील द्वीप को शहीद द्वीप और रॉस द्वीप को नेताजी सुभाष चंद्र द्वीप
  • फोर्ड मोटर कंपनी ने 13 सितम्‍बर को कहा कि वह दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट फिर से शुरू करने की योजना बना रही है।

समुद्री राज्य विकास परिषद की 20वीं बैठक

  • समुद्री राज्य विकास परिषद (Maritime State Development Council : MSDC) की 20वीं बैठक का आयोजन 12 और 13 सितंबर 2024 गोवा में किया गया। 

समुद्री राज्य विकास परिषद (MSDC) : 

  • समुद्री क्षेत्र के विकास के लिए एक शीर्ष सलाहकार निकाय है
  • गठन : मई 1997
  • MSDC समुद्री राज्यों में छोटे बंदरगाहों, कैप्टिव बंदरगाहों (captive ports) और निजी बंदरगाहों के विकास की निगरानी भी करता
  • भारत सरकार ने सागरमाला परियोजना के तहत छह नए मेगा बंदरगाह बनाने की योजना बनाई है
  • मैरीटाइम इंडिया विज़न 2030 के मुताबिक, वर्ष 2030 में प्रमुख बंदरगाहों पर कार्गो की क्षमता करीब 2,200 MMTPA होने की उम्मीद है
  • देश में 12 प्रमुख बंदरगाह और 200 गैर-प्रमुख बंदरगाह (छोटे बंदरगाह) हैं।  
  • सभी 12 प्रमुख बंदरगाह कार्यात्मक हैं।

अष्टलक्ष्मी महोत्सव के लिए आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च

  • केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री (DoNER) ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने 13 सितम्‍बर 2024 को अष्टलक्ष्मी महोत्सव के लिए आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • 'अष्टलक्ष्मी महोत्सव' का आयोजन 6 से 8 दिसंबर, 2024 तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में किया जायेगा। 
  • यह महोत्सव आठ पूर्वोत्तर राज्यों- अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा से प्रेरणा लेता है, जिन्हें सामूहिक रूप से "अष्टलक्ष्मी" के रूप में जाना जाता है, जो समृद्धि के आठ रूपों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • सम्‍बन्धित वेबसाइट : www.ashtalakshmimahotsav.com

पूर्वोत्तर परिषद: 

  • स्थापना : 1971, पूर्वोत्तर परिषद में राज्य : 8, मुख्यालय : शिलांग

क्षेत्रीय परिषद:-

  • राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 के तहत , अध्यक्ष : केंद्रीय गृह मंत्री

भारत के सबसे बड़े ड्रेजर, 'DCI ड्रेज गोदावरी' का निर्माण

  • कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (Cochin Shipyard Limited : CSL) ने ड्रेजिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (DCI) के लिए भारत के सबसे बड़े ड्रेजर, 'DCI ड्रेज गोदावरी' का निर्माण कार्य शुरू किया।

गोदावरी नदी :  

  • उद्गम : उद्गम : महाराष्ट्र के नासिक ज़िले के त्र्यंबकेश्वर से
  • भारत की दूसरी सबसे लंबी नदी है और प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी है
  • बंगाल की खाड़ी में गिरती है
  • दक्षिण गंगा भी कहा जाता है
  • इसके बेसिन को तीन भागों में बांटा गया है: ऊपरी, मध्य, और निचला बेसिन
  • गोदावरी नदी के किनारे राजमुंदरी सबसे बड़ा शहर है
  • लंबाई : 1,465 कि.मी.

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL): 

  • स्थापना: 1972
  • मुख्यालय: कोच्चि , केरल
  • अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक: मधु एस नायर

राज्‍य विशेषा 

SC/ST उपवर्गीकरण के संदर्भ में समिति का गठन 

  • तेलंगाना सरकार ने अनुसूचित जात‍ि‍ और अनुसूचित जनजात‍ि (Scheduled Castes and Scheduled Tribes : SC/ST) की आरक्षित श्रेणियों में उपवर्गीकरण के संदर्भ में सावधानीपूर्वक अध्ययन करने के लिए एक समिति गठित करने का निर्णय लिया है। 

भारत में आरक्षण

संवैधानिक प्रावधान:

  • अनुच्छेद 15 (4): राज्य को सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की उन्नति के लिए कानून और प्रावधान बनाने का अधिकार है।
  • अनुच्छेद 16 (4): यदि राज्य/सरकार को लगता है कि राज्य की सेवाओं में पिछड़े वर्गों का पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं है तो सरकार उनके लिए नियुक्तियां या पद आरक्षित कर सकती है।
  • भाग XVI: अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBCs) जैसे कुछ वर्गों के लिए विशेष प्रावधान 
  • अनुच्छेद 243D: पंचायतों में अनुसूचित जनजातियों के लिए सीटों का आरक्षण
  • अनुच्छेद 233T: प्रत्येक नगरपालिका में SC और ST के लिये सीटों के आरक्षण का प्रावधान
  • अनुच्छेद 335: संघ या राज्य के कार्यों से संसक्त सेवाओं और पदों के लिए नियुक्तियां करने में प्रशासन कार्य पटुता बनाए रखने की संगति के अनुसार अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के सदस्यों के दावों का ध्यान रखा जायेगा।
  • 103वां संविधान संशोधन अधिनियम, 2019: सामान्य जातियों के लिए आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग (EWS) को सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए 10% आरक्षण
  • मंडल आयोग की रिपोर्ट: ओबीसी के लिए सरकारी नौकरियों में 27% आरक्षण

नोट: भारत में धर्म आधारित आरक्षण का प्रावधान नहीं है। 

पांचवां 'ब्रिलेंटे पियानो महोत्सव' 

  • पांचवां 'ब्रिलेंटे पियानो महोत्सव' 28 और 29 सितंबर 2024 को बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। 
  • इस महोत्‍सव का आयोजन नागालैंड से बाहर किसी अन्‍य राज्‍य में पहली बार किया जा रहा है। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

पियानो :

  • एक कीबोर्ड एवं तारों से बना एक बहुध्वनिक वाद्ययंत्र है
  • कुंजियां : 88(52 सफ़ेद और 36 काली कुंजियां)
  • आविष्कार : बार्टोलोमो क्रिस्टोफ़ोरी ने 18वीं शताब्दी की शुरुआत में

नागालैंड : 

  • राजधानी : कोहिमा, गठन : 1963
  • राज्य की सीमा : असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, अंतर्राष्ट्रीय सीमा म्यांमार (बर्मा)
  • राज्य पशु : मिथुन
  • राज्य पक्षी : ब्लिथ ट्रैगोपैन (Blyth's Tragopan)
  • राज्य वृक्ष : एल्डर (Alder tree)
  • राज्य पुष्प : रोडोडेंड्रन
  • प्रसिद्ध महोत्सव: ‘हॉर्नबिल' उत्सव
  • दुर्लभ बेलीथ ट्रैगोपैन (ट्रैगोपैन ब्लिथी) नागालैंड का निवासी है
  • अमूर बाज़/अमूर फाल्कन (फाल्को अमुरेंसिस) पक्षी की खोज नागालैंड में हुई 

अंतरराष्ट्रीय समाचार

‘ब्रिक्स साहित्य फोरम 2024’ 

  • ‘ब्रिक्स साहित्य फोरम 2024’ का आयोजन रूस के कज़ान में किया गया, जिसका विषय था "नई वास्तविकता में विश्व साहित्य: परंपराओं, राष्ट्रीय मूल्यों और संस्कृतियों का संवाद।"

ब्रिक्स (BRICS)  

  • स्थापना: 2006 (पहले इसमें चार देश ब्राजील, रूस, भारत और चीन शामिल थे, जिससे इसका नाम ब्रिक/BRIC था।)
  • दक्षिण अफ्रीका के शामिल होने के बाद (2010) : ब्रिक्स (BRICS) 
  • 2023 की अध्यक्षता : दक्षिण अफ्रीका
  • 15 वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2023 : 22-24 अगस्त 2023 तक जोहान्सबर्ग में 
  • पहला शिखर सम्मेलन: यह 2009 में येकातेरिनबर्ग
  • 2024 ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: कज़ान, रूस 

विज्ञान और प्रौद्योगिकी 

एमवीए-बीएन वैक्सीन’ 

  • 'वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन' ने 'रियन नॉर्डिक' के ‘एमवीए-बीएन वैक्सीन’ (MVA-BN vaccine) को एमपॉक्स के खिलाफ पहले शॉट के रूप में मंजूरी दी । 

एमपॉक्स/ मंकीपॉक्स वायरस :

  • वायरल जूनोटिक बीमारी है।
  • लक्षण: चेचक के समान (बुखार और सिरदर्द) 
  • प्रथम मामला: डेनमार्क 1958 में 
  • प्रथम मानव मामला : 1970, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य 
  • इसमें लिम्फ ग्रंथि (Lymph Gland) बढ़ जाती है।
  • फैलाव : जंगली जानवरों जैसे- कृन्तकों और प्राइमेट्स से (संक्रमित व्यक्ति के साथ निकट संपर्क सेभी)
  • वायरस के कारण होती है
  • यह ऑर्थोपॉक्सवायरस जीनस का सदस्य ह

रक्षा समाचार 

 जोरावर का प्रारंभिक ऑटोमोटिव परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा

  • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (Defence Research and Development Organisation : DRDO) ने हल्के टैंक, जोरावर का प्रारंभिक ऑटोमोटिव परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा। 
  • यह उच्च ऊंचाई पर तैनाती के लिए डिजाइन किया गया एक बहुमुखी प्लेटफॉर्म है। 

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) : 

स्थापना वर्ष: 1958               नोडल मंत्रालय: रक्षा मंत्रालय अध्यक्ष :समीर वी कामत

अर्थव्‍यवस्‍था 

APEDA एवं  लुलु ग्रुप इंटरनेशनल के बीच समझौता ज्ञापन 

  • कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (Agricultural and Processed Food Products Export Development Authority : APEDA) ने अपने UAE स्टोरों में विभिन्न प्रकार के प्रमाणित भारतीय जैविक उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए मुंबई में लुलु ग्रुप इंटरनेशनल के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) :

  • स्थापना: 13 फरवरी 1986
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • अध्यक्ष: अभिषेक देव 
  • उद्देश्य: अनुसूचित उत्पादों के निर्यात को विकसित करना और बढ़ावा देना

KVIC & NIFT के बीच समझौता ज्ञापन 

  • खादी और ग्रामोद्योग आयोग (Khadi and Village Industries Commission : KVIC) और राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) ने "नए भारत की नई खादी" को बढ़ावा देने और घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी उपस्थिति का विस्तार करने के लिए खादी उत्कृष्टता केंद्र 2.0 (सीओईके 2.0) के तहत एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC):

  • स्थापना : 1957, मुंबई
  • मुख्यालय : मुंबई
  • अधिनियम 1956 के तहत स्थापित एक वैधानिक निकाय   
  • नोडल मंत्रालय : सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय 
  • अध्यक्ष: मनोज कुमार

राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (National Institute of Fashion Technology : NIFT) ) :

  • भारत में फैशन शिक्षा का प्रमुख संस्थान है
  • स्‍थापना  : 1986 
  • संवैधानिक संस्थान बना : 2006
  • मुख्यालय : नई दिल्ली
  • इसके पूरे देश में 16 परिसर हैं  
  • महानिदेशक: तनु कश्यप

‘जन सुनवाई पोर्टल’ का शुभारंभ

  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 13 सितंबर 2024  को मुंबई में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के ‘जन सुनवाई पोर्टल’ का शुभारंभ किया। 
  • पोर्टल को व्यापारियों के बीच सीधी और पारदर्शी बातचीत की सुविधा प्रदान करने और निर्यातकों को उनके मुद्दों को ऑनलाइन हल करने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • इसमें चाय बोर्ड, कॉफी बोर्ड, मसाला बोर्ड, रबर बोर्ड, एपीडा और विदेश व्यापार महानिदेशालय जैसे कई विभाग शामिल हैं
  • केंन्‍द्रीय मंत्री ने निर्यात ऋण गारंटी निगम की संशोधित स्माइल–ईआरपी सुविधा का भी उद्घाटन किया

DFPD & FCI के बीच समझौता ज्ञापन 

  • खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (Department of Food and Public Distribution : DFPD) और भारतीय खाद्य निगम (Food Corporation of India : FCI) ने खाद्यान्न खरीद और वितरण की दक्षता तथा जवाबदेही बढ़ाने के उद्देश्‍य से 13 सितंबर 2024 को  दिल्ली में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया। 

भारतीय खाद्य निगम (FCI) : 

  • स्थापना: 14 जनवरी 1965
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • सीएमडी: अशोक के.के. मीना
  • उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के स्वामित्व वाली सांविधिक संस्था

खेल समाचार  

अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच

  • ग्रेटर नोएडा में अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच बारिश के कारण बिना गेंद डले रद्द होने वाला एशिया का प्रथम टेस्ट मैच है।

किक्रेट 

क्रिकेट ट्रॉफियां:

  • रणजी ट्रॉफी (राष्ट्रीय चैम्पियनशिप), 
  • ईरानी ट्रॉफी,
  • दिलीप ट्रॉफी 
  • सी. के. नायडू ट्रॉफी, 
  • रानी झाँसी ट्रॉफी, 
  • देवधर ट्रॉफी, 
  • जी. डी. बिड़ला ट्रॉफी ,
  • रोहिन्टन बारिया ट्रॉफी 

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) : 

  • स्थापना : 15 जून 1909
  • मुख्यालय : दुबई, संयुक्त अरब अमीरात
  • CEO : ज्योफ एलार्डिस
  • अध्यक्ष : जय शाह 

पुरस्कार और सम्मान

इको वारियर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

  • दीपक सरमाह को वन एवं पर्यावरण संरक्षण में योगदान के लिए 'इको वारियर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।

 इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) को चेंजमेकर ऑफ द ईयर का पुरस्कार

  • हिंदू बिजनेस लाइन ने 'भारत ट्रेन' के साथ भारतीय यात्रा को नए सिरे से परिभाषित करने के लिए इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) को चेंजमेकर ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया। 
  • आईआईटी मद्रास रिसर्च पार्क के एक प्रमुख व्यक्ति अशोक झुनझुनवाला को नवाचार और स्टार्ट-अप में उनके योगदान के लिए आइकॉनिक चेंजमेकर ऑफ द ईयर नामित किया गया।

वंदे भारत ट्रेन : 

  • अन्‍य नाम : ट्रेन 18 
  • स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित अर्ध उच्च गति, स्व-चालित ट्रेन है
  • पहली सेवा : दिल्ली और वाराणसी के बीच
  • निर्माण : इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई द्वारा 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम के तहत
  • स्व-चालित “इंजन रहित” रेलगाड़ियां हैं
  • शुरूआत : फरवरी 2019

राष्ट्रीय ऊर्जा लीडर' पुरस्कार

  • राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (Rashtriya Ispat Nigam Limited : RINL) को भारतीय उद्योग परिसंघ - ग्रीन बिजनेस सेंटर (Confederation of Indian Industry – Green Business Centre : CII-GBC) से लगातार छठी बार 'राष्ट्रीय ऊर्जा लीडर' पुरस्कार प्राप्‍त हुआ।

राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) : 

  • मुख्यालय: विशाखापत्तनम
  • स्थापना: 1982
  • सीएमडी: अतुल भट्ट
  • स्वामी: इस्पात मंत्रालय

टाइम की 2024 की विश्व की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों की सूची 

  • कई भारतीय कंपनियों ने टाइम की 2024 की विश्व की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों की सूची में जगह बनाई, जिनमें HCL टेक, इंफोसिस, विप्रो, अडानी समूह और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं। 
  • HCL टेक 112वें स्थान पर भारतीय कंपनियों में सर्वोच्च स्थान पर है।

चर्चित चेहरा  

फिलेमोन यांग

  • कैमरून के पूर्व प्रधानमंत्री फिलेमोन यांग ने 79वें संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य 

संयुक्त राष्ट्र (UN):

  • स्थापना: अक्टूबर 1945
  • मुख्यालय : न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका
  • सदस्य: 193 सदस्य देश और 2 पर्यवेक्षक देश 

संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख अंग : 

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly – UNGA)
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council – UNSC)
  • संयुक्त राष्ट्र सचिवालय (United Nations Secretariat)
  • संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) (UN Economic and Social Council)
  • संयुक्त राष्ट्र ट्रस्टीशिप परिषद (United Nations Trusteeship Council – UNTC)
  • अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय  (International Court of Justice)

महत्‍वपूर्ण दिवस  

हिन्‍दी दिवस  

  • प्रतिवर्ष 14 सितंबर को को राष्‍ट्रीय हिन्‍दी दिवस मनाया जाता है। 14 सितंबर 1946 को, भारत की संविधान सभा ने के, एम मुंशी-एन.जी अयंगर फॉर्मूले के आधार पर, देवनागरी लिपि में हिंदी को भारत सरकार की आधिकारिक भाषा (राजभाषा) के रूप में अपनाया। 
  • चौथा अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया गया, जहां गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग के अंतर्गत भारतीय भाषा प्रभाग का उद्घाटन किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • पहला हिंदी दिवस : 14 सितंबर 1953
  • इस वर्ष 75वां वर्ष (हीरक जयंती) मना रहा है।

हिंदी की स्थिति : 

  • आठवीं अनुसूची की 22 भाषाओं में से हिंदी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है (जनगणना 2011) 

सबसे अधिक बोली जाने वाली प्रमुख भाषा : 

  • हिन्दी :  43.63, बंगाली : 8.03, मराठी : 6.86, तेलुगु : 6.70 एवं तमिल : 5.70

संवैधानिक स्थिति : 

  • अनुच्छेद 343 (1) : संघ की राजभाषा हिन्दी तथा लिपि देवनागरी होगी( आधिकारिक उद्देश्यों के लिए अंग्रेजी का उपयोग करने की अनुमति है)
  • राजभाषा अधिनियम पारित : 1963, संशोधित : 1967 : हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी को  भारत सरकार की आधिकारिक भाषा बनाया गया

बढ़ावा देने के लिए पहल :

  • राजभाषा आयोग की स्थापना  
  • राजभाषा विभाग की स्थापना : 1975 
  • चौथे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन : 14 और 15 सितंबर 2024
  • हिंदी बोलने वाला विश्व का पहला रोबोट: रश्मि, DRDO 
  • 12वां विश्व हिन्दी सम्मेलन : 15-17 फ़रवरी, 2023 फ़िजी
  • विश्व हिन्दी दिवस : 10 जनवरी
  • प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन : 10 जनवरी, 1975  नागपुर

2024 के लिए थीम : "हिंदी पारंपिरक ज्ञान से कृत्रिम बुद्दिमत्ता तक"

Latest Courses