GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Wed 11 Sep, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार  

संसदीय कार्य मंत्रालय के छह पहलों/पोर्टलों का शुभारंभ 

  • केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने नई दिल्ली में 11 सितंबर, 2024 को छह पहलों/पोर्टलों का शुभारंभ किया। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

छह पहलों/पोर्टल : 

  • राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन-NeVA 2.0 
  • नेवा मोबाइल ऐप संस्करण 2.0
  • अधीनस्थ विधान प्रबंधन प्रणाली (Subordinate Legislation Management System : SLMS)
  • परामर्शदात्री समिति प्रबंधन प्रणाली (Consultative Committee Management System : CCMS)
  • NYPS पोर्टल 2.0 (राष्ट्रीय युवा संसद योजना/National Youth Parliament Scheme)
  • एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (Eklavya Model Residential School : EMRS)

NeVA : 

  • मुख्य उद्देश्य : भारत के सभी विधानमंडलों को 'डिजिटल सदनों’में परिवर्तित करना
  • शुभारंभ : 20 मई, 2022,लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा 

 EMRS : 

  • ST के लिये मॉडल आवासीय स्कूल बनाने की एक योजना 
  • शुरुआत : 1997-98
  • नोडल मंत्रालय : जनजातीय मामलों के मंत्रालय
  • स्थापना : अनुच्छेद 275(1) के तहत

NYPS पोर्टल : 

  • लान्‍च : 26 नवंबर, 2019

 प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना का शुभारंभ

  • केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने नई दिल्ली में 11 सितंबर, 2024 को प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना (Pradhan Mantri Matsya Kisan Samridhi Co-operative Scheme : PM-MKSSY) का शुभारंभ किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana : PMMSY) : 

  • प्रारंभ : सितंबर 2020
  • नोडल मंत्रालय : मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
  • अवधि : वित्त वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक
  • उद्देश्य : ग्रामीण संसाधनों का उपयोग करके ग्रामीण विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना
  • योजना के तहत, मछली पालन के लिए 60% तक की सब्सिडी दी जाती है 

मछली उत्पादन : 

  • देश में सबसे बड़ा मछली उत्पादक: आंध्र प्रदेश
  • नीली क्रांति: जलीय कृषि से संबंधित
  • विश्व का तीसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश: भारत
  • विश्व का प्रथम सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश: चीन
  • विश्व मत्स्य पालन दिवस : 21 नवंबर
  • राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस : 10 जुलाई

खाद्य और कृषि संगठन (FAO) के विश्व मत्स्य पालन और जलीय कृषि की स्थिति (SOFIA) रिपोर्ट, 2024 के अनुसार- 

  • अंतर्देशीय मत्स्य उत्पादन में भारत : प्रथम स्‍थान 
  • शीर्ष निर्यातक देश: चीन, नॉर्वे, वियतनाम, इक्वाडोर, चिली
  • शीर्ष आयातक देश : संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, जापान, स्पेन, फ्रांस
  • वर्ष 2022 में मछली उत्पादन के मामले में "कतला" प्रजाति शीर्ष 10 प्रजातियों की सूची में 8वें स्थान पर थी।

FAO : Food and Agriculture Organization

SOFIA : The State of World Fisheries and Aquaculture (SOFIA) 

अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन की पहली गवर्निंग बोर्ड बैठक

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 सितम्‍बर 2024 को नई दिल्ली में अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (Anusandhan National Research Foundation : ANRF) की पहली गवर्निंग बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की। 
  • बैठक में भारत के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिदृश्य तथा अनुसंधान एवं विकास कार्यक्रमों को फिर से तैयार करने पर चर्चा की गई।

अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (ANRF) :

  • स्थापना : ANRF 2023 अधिनियम के तहत
  • पदेन अध्यक्ष : प्रधानमंत्री
  • पदेन उपाध्यक्ष : केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री
  • स्थापना का उद्देश्‍य : अनुसंधान और विकास (R&D) को बढ़ावा देना और भारत में अनुसंधान और नवाचार की संस्कृति को बढ़ाना

भारतीय विदेश व्यापार संस्थान

  • भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (Indian Institute of Foreign Trade : IIFT) ने लिंक्डइन के विश्‍व के शीर्ष 100 MBA कार्यक्रमों में नेटवर्किंग श्रेणी में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। 
  • संस्थान को शीर्ष 100 कार्यक्रमों में 51वां स्थान दिया गया है।

भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (IIFT) : 

  • स्थापना: 1963
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • इसकी स्थापना वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय के रूप में की गई थी
  • उद्देश्‍य : विदेश व्यापार प्रबंधन को व्यावसायिक बनाना और निर्यात को बढ़ावा देना
  •  'मान्य विश्वविद्यालय' (डीम्ड यूनिवर्सिटी) का दर्जा : 2002 

ड्रोन प्रकार प्रमाणन के लिए प्रमाणन निकाय के रूप में मंजूरी 

  • राष्ट्रीय परीक्षण शाला (National Test House : NTH), उत्तरी क्षेत्र, गाजियाबाद को मानव रहित विमान प्रणाली (Unmanned Aircraft System : UAS) प्रमाणन योजना के अंतर्गत ड्रोन प्रकार प्रमाणन के लिए प्रमाणन निकाय के रूप में भारतीय गुणवत्ता परिषद (Quality Council of India : QCI) द्वारा अनंतिम रूप से मंजूरी दी गयी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

भारतीय गुणवत्ता परिषद (QCI) : 

  • स्थापना: 1997
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • नोडल मंत्रालय: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
  • राष्ट्रीय परीक्षण शाला ( NTH) : 
  • स्थापना : दक्षिण कलकत्ता के अलीपुर में वर्ष 1912 में
  • राष्ट्रीय मानकों के निर्माण में भारतीय मानक ब्यूरो की सहायता करती है 
  • भारत की सबसे बड़ी बहु-स्थान बहु-विषयक औद्योगिक परीक्षण प्रयोगशाला है
  • शाखाएं : कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, गाज़ियाबाद, जयपुर, गुवाहाटी, और वाराणसी

ड्रोन : 

  • ड्रोन या UAV (मानवरहित हवाई वाहन) दूर से नियंत्रित एक उड़ान उपकरण है

ड्रोन को उनके वजन (मौजूदा नियम) के आधार पर पांच श्रेणियों में विभाजित किया गया है -

  • नैनो : 250 ग्राम से कम या उसके बराबर
  • सूक्ष्म : 250 ग्राम से 2 किलोग्राम तक
  • लघु : 2 किलोग्राम से 25 किलोग्राम तक
  • मध्यम : 25 किग्रा से 150 किग्रा तक
  • बड़ा : 150 किग्रा से अधिक
  • विनियमित : नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा 

'राजघाट' पर 'रेलवे कोच' का उद्घाटन

  • केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 11 सितंबर, 2024 को  गांधी दर्शन, 'राजघाट' पर महात्मा गांधी को समर्पित 'रेलवे कोच' का उद्घाटन किया।

भारतीय रेलवे:

स्थापना : 16 अप्रैल 1853 जनक: लॉर्ड डलहौज़ी मुख्यालय: नई दिल्ली

 ‘ग्रीनिंग स्टील: पाथवे टू सस्टेनेबिलिटी’ कार्यक्रम का आयोजन

  • इस्पात मंत्रालय  द्वारा ‘ग्रीनिंग स्टील: पाथवे टू सस्टेनेबिलिटी’ कार्यक्रम का आयोजन 10 सितंबर 2024 को सी.डी. देशमुख हॉल, इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में किया गया। 
  • कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने ‘ग्रीनिंग द स्टील सेक्टर इन इंडिया: रोडमैप एंड एक्शन प्लान’ रिपोर्ट जारी की।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • रिपोर्ट का विमोचन: "भारत में इस्पात क्षेत्र को हरित बनाना: रोडमैप और कार्य योजना"
  • रिपोर्ट इस्पात मंत्रालय द्वारा गठित 14 टास्क फोर्स की सिफारिशों के आधार पर तैयार की गई
  • रिपोर्ट  केंद्रित है : वर्तमान स्थिति और चुनौतियाँ, डीकार्बोनाइजेशन के प्रमुख लीवर, प्रौद्योगिकीय नवाचार, नीतिगत रूपरेखा, भावी दृष्टिकोण, रोडमैप और कार्य योजना

इस्पात उद्योग से जुड़ी सरकारी पहलें: 

  • राष्ट्रीय इस्पात नीति (NSP), 2017
  • इस्पात स्क्रैप पुनर्चक्रण नीति, 2019 
  • शीर्ष इस्पात उत्पादक देश : चीन दूसरा - भारत

राज्‍य विशेष  

कर्नाटक सरकार और ब्रिटिश काउंसिल ने चार नए कार्यक्रमों की शुरुआत की घोषणा की

  • कर्नाटक सरकार और ब्रिटिश काउंसिल ब्रिटेन के अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने 10 सितंबर 2024 को चार नए कार्यक्रमों की शुरुआत की घोषणा की।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

चार नए कार्यक्रम :  

  • कर्नाटक राज्य उच्च शिक्षा परिषद (Karnataka State Higher Education Council : KSCSC) के लिए 'स्कोलर (Karnataka State Higher Education Council : SCOUT) कार्यक्रम के लिए महान उत्कृष्ट स्नातक प्रतिभा के लिए', 'युवाओं के लिए अंग्रेजी कौशल', जो कर्नाटक सरकार के इंजीनियरिंग स्नातकों में छात्रों को बढ़ावा देता है ब्रिटिश काउंसिल और माइक्रोसॉफ्ट इंडिया द्वारा एक पहल, 'अंतर्राष्ट्रीय अधिकारियों के लिए क्षमता सिटी निर्माण प्रशिक्षण', और कॉलेज विश्वविद्यालय में 'फ्रीमियम डिजिटल लाइब्रेरी वॉल' का उद्घाटन।

कर्नाटक : 

  • राज्यपाल: थावर चंद गहलोत , राजधानी: बेंगलुरु , कर्नाटक राज्य दिवस: 1 नवंबर,प्रमुख त्‍योहार : युगाडी, हम्पी उत्सव
  • राष्ट्रीय उद्यान : बांदीपुर वन्यजीव अभयारण्य, नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान, मुदुमलई राष्ट्रीय उद्यान

नासिक में आदिवासी छात्रों के लिए 80% आरक्षण

  • महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने नासिक में आदिवासी छात्रों के लिए 80% आरक्षण के साथ एक आदिवासी विश्वविद्यालय स्थापित करने की घोषणा की। 

महाराष्ट्र

  • स्थापना दिवस: 1 मई, 1960
  • सबसे ऊंची चोटी: कलसुबाई
  • सबसे लंबी नदी: गोदावरी
  • महाराष्ट्र की सबसे बड़ी जनजातियाँ: भील जनजाति
  • प्रमुख जनजातियाँ: भील, गोंड, महादेव कोली, पावरा, ठाकुर और वर्ली आदि।
  • कृष्णा नदी का उद्गम : महाबलेश्वर से 

मध्य प्रदेश में परिसीमन आयोग का गठन

  • मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में संभागों, जिलों और तहसीलों के नए सिरे से सीमांकन के लिए परिसीमन आयोग का गठन किया। 
  • सेवानिवृत्त अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव को आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है।

मध्य प्रदेश : 

  • सबसे ऊँची चोटी: धूपगढ़
  • सबसे लंबी नदी: नर्मदा
  • स्थापना दिवस: 1 नवंबर 1956
  • मिट्टी के प्रकार: काली मिट्टी, लाल और पीली मिट्टी, जलोढ़ मिट्टी, लैटेराइट मिट्टी और मिश्रित मिट्टी आदि
  • राजधानी : भोपाल
  • राज्य का अन्य नाम : हृदय प्रदेश, सोया प्रदेश, टाईगर स्टेट, तेंदुआ राज्य
  • राजकीय पशु : बारहसिंघा, राजकीय पुष्प : सफेद लिली
  • राजकीय नृत्य : राई, राजकीय खेल : मलखंब
  • सबसे बड़ा जिला: छिंदवाड़ा
  • सबसे छोटा जिला: निवाड़ी

भारत की पहली पूर्णतः डिजिटल लॉटरी 

  • मेघालय सरकार ने भारत की पहली पूर्णतः डिजिटल लॉटरी, ईज़ीलॉटरी लॉन्च की है।

मेघालय : 

  • इसे "बादलों का घर" भी कहा जाता है।
  • विश्व में सर्वाधिक वर्षा : मासिनराम 
  •  पूर्ण राज्य बना : 21 जनवरी 1972 
  • मेघालय की तीन प्रमुख पर्वत श्रृंखलाएं हैं: गारो पहाड़ियां, खासी पहाड़ियां, जयंतिया पहाड़ियां
  • प्रमुख जनजातियाँ: खासी, जैंतिया और गारो

गुजरात स्टेट इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन की स्थापना

  • गुजरात सरकार ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में गुजरात स्टेट इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन (Gujarat State Institution for Transformation : GRIT) की स्थापना की है। 
  • यह संस्था 'नीति आयोग' की तर्ज पर नीति थिंक टैंक के रूप में काम करेगी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

GRIT की संरचना : 

  • गवर्निंग बॉडी की अध्यक्षता : मुख्यमंत्री 
  • उपाध्यक्ष : वित्त मंत्री
  • सदस्य : कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और उद्योग मंत्री
  • कुल सदस्‍य : 10

गुजरात : 

  • प्रमुख लोकनृत्य : गरबा
  • प्रमुख उत्सव : कच्छ महोत्सव
  • प्रमुख नदियाँ : साबरमती, नर्मदा, ताप्ती
  • क्षेत्रफल के हिसाब से 5वां सबसे बड़ा भारतीय राज्य
  • सबसे बड़ी जनजाति: भील
  • राजकीय पक्षी : विशाल फ्लैमिंगो
  • राजकीय पशु : एशियाई सिंह (बब्बर शेर)

नीति आयोग : 

  • स्थापना: 01 जनवरी 2015 
  • पदेन अध्यक्ष: भारत के प्रधान मंत्री 
  • CEO : बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम

अंतराष्‍ट्रीय समाचार 

भारत-संयुक्त अरब अमीरात व्यापार पर सहमती 

  • भारत-संयुक्त अरब अमीरात अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की मुंबई यात्रा के दौरान व्यापार संबंधी दो परिणामों पर सहमत हुए हैं। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

व्‍यापारिक सहमती : 

  1. भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (India-Middle East-Europe Economic Corridor : IMEC) पर भारत-यूएई आभासी व्यापार गलियारे (Virtual Trade Corridor : VTC) और मैत्री इंटरफेस पर काम शुरू करने पर सहमति व्यक्त की।
  2. इंटरनेशनल रिसोर्सेज होल्डिंग RSC लिमिटेड और ऑयल इंडिया लिमिटेड, खनिज विदेश इंडिया लिमिटेड और ONGC इंडिया लिमिटेड के कंसोर्टियम के बीच महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला में वैश्विक सहयोग के लिए हस्ताक्षरित किया गया। 

IMEC परियोजना:

  • घोषणा: नई दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन के दौरान, 2023 
  • पूर्वी गलियारा : भारत को अरब की खाड़ी से जोड़ता है
  • उत्तरी गलियारा : खाड़ी को यूरोप से जोड़ता है
  • हस्ताक्षरकर्त्ता देश : भारत, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, यूरोपीय संघ, इटली, फ्राँस और जर्मनी
  • ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) : 
  • स्थापना: 1959, मुख्यालय: नोएडा, महारत्न कंपनी 
  • खनिज विदेश इंडिया लिमिटेड : 2019

रक्षा समाचार  

नौसैनिक अभ्यास "ओशन 2024"

  • रूसी नौसेना बलों ने प्रशांत और आर्कटिक महासागरों, भूमध्य सागर, कैस्पियन और बाल्टिक सागरों नौसैनिक अभ्यास "ओशन 2024" की शुरूआत की, इस अभ्‍यास में पांच बेड़े शामिल हैं।

रूस : 

  • राजधानी: मास्को
  • मुद्रा: रूबल
  • क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा देश
  • सीमावर्ती देश: अज़रबैजान, बेलारूस, चीन, एस्टोनिया, फ़िनलैंड, जॉर्जिया, कज़ाकिस्तान, उत्तर कोरिया, लातविया, लिथुआनिया, मंगोलिया, नॉर्वे, पोलैंड और यूक्रेन

अर्थव्यवस्था और बैंकिंग

एक्सिस बैंक और HDFC बैंक पर जुर्माना 

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ब्याज दरों, ग्राहक को जानें (know your customer : KYC) मानदंडों और ग्राहक सेवा से संबंधित मुद्दों के लिए एक्सिस बैंक पर 1.91 करोड़ रुपये एवं HDFC बैंक पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) : 

  • स्थापना: 1935 
  • गवर्नर: शक्तिकांत दास
  • मुख्यालय: मुंबई

एक्सिस बैंक :

  • स्थापना: 1993
  • मुख्यालय : मुंबई

CEO : अमिताभ चौधरी

HDFC बैंक: 

  • स्थापना: अगस्त 1994
  • मुख्यालय: मुंबई

प्रथम ग्रीन हाइड्रोजन वैली परियोजना स्थापित करने का ऑर्डर

  • जेनसोल इंजीनियरिंग ने मैट्रिक्स गैस एंड रिन्यूएबल्स लिमिटेड के साथ साझेदारी में पुणे में भारत की प्रथम ग्रीन हाइड्रोजन वैली परियोजना स्थापित करने का ऑर्डर हासिल किया है। 
  • यह प्लांट इलेक्ट्रोलिसिस के माध्यम से ग्रीन हाइड्रोजन उत्पन्न करेगा और इसे विशेष रसायन क्षेत्र को आपूर्ति करेगा।

राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन : 

  • घोषणा : 2021 के बजट में 
  • शुरूआत : 4 जनवरी 2023
  • नोडल मंत्रालय: नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
  • 5 मिलियन टन हरित हाइड्रोजन के उत्पादन का लक्ष्य : 2030 
  • हरित हाइड्रोजन: इसका उत्पादन अक्षय ऊर्जा द्वारा उत्पन्न बिजली के साथ पानी के इलेक्ट्रोलिसिस का उपयोग करके किया जाता है।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी 

इंडियन जर्नल ऑफ ट्रेडिशनल नॉलेज में प्रकाशित रिर्पोट 

  • इंडियन जर्नल ऑफ ट्रेडिशनल नॉलेज (ndian Journal of Traditional Knowledge : IJTK) में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, सिद्ध औषधियों के संयोजन से किशोरियों में एनीमिया को काफी हद तक कम किया जा सकता है। 
  • यह अध्ययन पीएचआई-पब्लिक (PHI-Public) हेल्थ इनिशिएटिव के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य एनीमिया उपचार रणनीतियों में सिद्ध औषधियों को एकीकृत करना है।

 सिद्ध चिकित्सा : 

  • यह एक प्राचीन भारतीय चिकित्सा प्रणाली है जो पुरानी बीमारियों और अपक्षयी स्थितियों को दूर करने के लिए विभिन्न सामग्रियों के संयोजन का उपयोग करती है।

पोलारिस डॉन मिशन

  • स्पेसएक्स ने पोलारिस डॉन मिशन लॉन्च किया है, जो चार सदस्यीय नागरिक चालक दल के साथ एक बहु-दिवसीय कक्षीय अभियान है। 
  • इसका उद्देश्य पहला निजी तौर पर वित्तपोषित स्पेसवॉक करना और चालक दल के अंतरिक्ष यान के लिए पृथ्वी की सबसे ऊंची कक्षा प्राप्त करना।

स्पेसएक्स (SpaceX)  : 

संस्थापक: एलोन मस्क स्थापना: 14 मार्च 2002 मुख्यालय: हॉथोर्न, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका

चर्चित चेहरा  

आरएस शर्मा

  • ट्राई के पूर्व प्रमुख और NHA के CEO आरएस शर्मा को ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (Open Network for Digital Commerce : ONDC) का गैर-कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) : 

  • स्‍थापना : 31 दिसंबर 2021
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  •  CEO: थम्पी कोशी

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) : 

  • स्थापना : 1997
  • मुख्यालय : नई दिल्ली
  • अध्यक्ष : अनिल कुमार लाहोटी

महत्‍वपूर्ण दिवस  

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस

  • प्रतिवर्ष 10 सितंबर को 'विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस' मनाया जाता है।  
  • इस दिवस का मुख्‍य उद्देश्‍य वैश्विक जागरूकता बढ़ाना और आत्महत्याओं को रोकने के लिए कार्रवाई को बढ़ावा देना है। 
  • 2024-2026 के लिए त्रिवार्षिक थीम "आत्महत्या पर कथा बदलना" है, जिसमें कार्रवाई के लिए "बातचीत शुरू करें" का आह्वान किया गया है।

Latest Courses