असैनिक परमाणु ऊर्जा सहयोग: भारत और UAE
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




असैनिक परमाणु ऊर्जा सहयोग: भारत और UAE

Tue 10 Sep, 2024

संदर्भ

  • 9 सितंबर, 2024 को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की मेजबानी की गई।
  • भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने 9 सितंबर, 2024 को पहली बार असैन्य परमाणु ऊर्जा सहयोग (civil nuclear cooperation) के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया।

मुख्य बिंदु:

  • NPCIL-ENEC समझौता: न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) और ENEC (एमिरेट्स न्यूक्लियर एनर्जी कंपनी) के बीच 'बराकाह परमाणु ऊर्जा केंद्र' के संबंध में समझौता।
  • बराकाह परमाणु ऊर्जा केंद्र: अरब प्रायद्वीप का प्रथम परमाणु ऊर्जा केंद्र, फारस की खाड़ी क्षेत्र में दूसरा और अरब क्षेत्र में प्रथम वाणिज्यिक परमाणु ऊर्जा केंद्र।

पृष्ठभूमि:

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की UAE यात्रा, 2015: अगस्त 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की UAE यात्रा के दौरान, दोनों देशों ने "सुरक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी" से जुड़े क्षेत्रों सहित "परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग" के संबंध में भी सहयोग करने पर सहमति व्यक्त की थी।
  • त्रिपक्षीय सहयोग: 19 सितंबर, 2022 को फ्रांस, भारत और संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रियों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के अवसर पर न्यूयॉर्क में मुलाकात की और सौर और परमाणु ऊर्जा पर ध्यान केंद्रित करते हुए ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग परियोजनाओं के निष्पादन को बढ़ावा देने के लिए एक त्रिपक्षीय सहयोग प्रारूप का शुभारंभ किया।

भारत और UAE के बीच अन्य समझौता ज्ञापन:

  • LNG आपूर्ति: अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच दीर्घकालिक LNG आपूर्ति संबंधी MoU भी कस्ताक्षर किये गए। 
  •  ADNOC और इंडिया स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व लिमिटेड (ISPRL) के बीच समझौता 
  • ऊर्जा भारत और ADNOC समझौता: ऊर्जा भारत और ADNOC ने अबू धाबी ऑनशोर ब्लॉक 1 के लिए उत्पादन रियायत समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • फूड पार्क का विकास: पांचवां समझौता ज्ञापन गुजरात सरकार और अबू धाबी डेवलपमेंटल होल्डिंग कंपनी PJSC (ADQ) के बीच भारत में फूड पार्क विकास पर हुआ।
    • भारत और UAE I2U2 समूह (भारत, इज़रायल, संयुक्त अरब अमीरात और संयुक्त राज्य अमेरिका) का हिस्सा हैं जिसमें इजरायल और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं जिसके तहत गुजरात और मध्य प्रदेश में फूड पार्क की परिकल्पना की गई थी।
भारत के प्रमुख परमाणु ऊर्जा संयंत्र
ऊर्जा संयंत्र स्थल

कूडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र

(भारत का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र)

तमिलनाडु

तारापुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र

(भारत का पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र)

महाराष्ट्र
कैगा परमाणु ऊर्जा संयंत्र कर्नाटक
रावतभाटा परमाणु ऊर्जा संयंत्र राजस्थान
नरौरा परमाणु ऊर्जा संयंत्र उत्तर प्रदेश
काकरापार परमाणु ऊर्जा परियोजना गुजरात

  • प्रथम भारत-खाड़ी सहयोग परिषद (Gulf Cooperation Council-GCC) मंत्रिस्तरीय बैठक: (8-9 सितंबर, 2024) रियाद, सऊदी अरब
  • खाड़ी सहयोग परिषद (6 देशों का गठबंधन): बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

Latest Courses