GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Mon 09 Sep, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार  

डॉक्यूमेंट्री '200 नॉट आउट' का विमोचन

  • केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने 08 सितंबर 2024 को महाराष्ट्र के मुंबई में मुंबई समाचार की डॉक्यूमेंट्री '200 नॉट आउट' का विमोचन किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

मुंबई समाचार : 

  • एशिया का सबसे पुराना लगातार प्रकाशित होने वाला समाचार पत्र है
  • स्‍थापना : 1822,  फरदुनजी मर्ज़बान द्वारा
  • प्रकाशित : गुजराती और अंग्रेजी में 

भारत में समाचार पत्र : 

  • भारत में पहला समाचार पत्र प्रकाशित : 1780, जेम्स आगस्टस हिक्की द्वारा (बंगाल गज़ट या कलकत्ता जनरल एडवरटाइजर)
  • संवाद कौमुदी :1821, राजा राममोहन राय द्वारा
  • मिरात-उल-अख़बार : 1822, राजा राममोहन राय द्वारा(भारत का प्रथम फ़ारसी साप्ताहिक समाचार) 
  • बॉम्बे टाइम्स : 1838, प्रथम संपादक जेई ब्रेन
  • रस्ट गोफ़्टर : 1851, दादाभाई नौरोजी
  • इंडियन मिरर : 1861, मनमोहन घोष
  • केसरी और मराठा : 1881, लोकमान्य तिलक(मराठा : अंग्रेजी केसरी : मराठी) 
  • बंदे मातरम : 1905, बिपिन चंद्र पाल द्वारा
  • ग़दर (ग़दर आंदोलन का मुखपत्र)  : 1913, उर्दू, पंजाबी, हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं में प्रकाशित
  • हरिजन : 1933, महात्मा गांधी द्वारा(अंग्रेजी भाषा का साप्ताहिक समाचार पत्र) 
  • प्रिंटिंग प्रेस की स्थापना :1557, पुर्तगालियों द्वारा
  • ईस्ट इंडिया कंपनी का प्रथम प्रिंटिंग प्रेस : 1674, बॉम्बे 

संयुक्त परिचालन समीक्षा और मूल्यांकन कार्यक्रम का आयोजन 

  • एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय (HQ, Integrated Defence Staff : IDS) 09 से 13 सितंबर 24 तक नई दिल्ली के USI में तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए एक संयुक्त परिचालन समीक्षा और मूल्यांकन (Combined Operational Review and Evaluation : CORES) कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य  : 

भारतीय सेना : 

  • मुख्यालय : नई दिल्ली
  • सेना दिवस : 15 जनवरी 
  • सेना प्रमुख : जनरल उपेंद्र द्विवेदी (30वें)

भारतीय सेना के कमान : 

  • पश्चिमी कमान : चंडीगढ़ 
  • पूर्वी कमान : कोलकाता
  • उत्तरी कमान : उधमपुर
  • दक्षिणी कमान : पुणे
  • केंद्रीय कमान : लखनऊ
  • सेना प्रशिक्षण कमान : शिमला
  • दक्षिण-पश्चिमी कमान : जयपुर 

भारतीय वायुसेना : 

  • मुख्यालय : नई दिल्ली
  • वायु सेना दिवस : 8 अक्टूबर
  • वायुसेना प्रमुख : एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी

भारतीय वायु सेना के कमान : 

  • पश्चिमी वायु कमान : दिल्ली
  • दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान : गांधीनगर
  • केंद्रीय वायु कमान : प्रयागराज
  • पूर्वी वायु कमान : शिलांग
  • दक्षिणी वायु कमान : तिरुवनंतपुरम
  • प्रशिक्षण कमान       : बेंगलुरु
  • रखरखाव कमान : नागपुर

भारतीय नौसेना : 

  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर
  • आदर्श वाक्य: “शं नो वरुणः”
  • प्रमुख: एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी

नौसेना कमान : 

  • पश्चिमी नौसेना कमान (मुंबई)
  • दक्षिणी नौसेना कमान (कोच्चि
  • पूर्वी नौसेना कमान (विशाखापत्तनम)

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ : जनरल अनिल चौहान

“चिंतन शिविर” शीर्षक से दो दिवसीय राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन का आयोजन 

  • भारत सरकार का सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय 9 और 10 सितंबर 2024 को उत्तर प्रदेश के आगरा में जेपी पैलेस होटल और कन्वेंशन सेंटर में “चिंतन शिविर” शीर्षक से दो दिवसीय राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन आयोजन कर रहा है। 
  • चिंतन शिविर का उद्देश्य मंत्रालय के कार्यों की समीक्षा करना एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "विजन 2047" को लागू करने के लिए कार्य योजना तैयार करना है।

विकसित भारत 2047/विज़न इंडिया 2047 :  

  • भारत के आज़ादी के 100 वर्ष पूरे होने तक विकसित राष्ट्र बनाने लक्ष्‍य है 

विजन में शामिल : 

  • आर्थिक विकास: अर्थव्यवस्था को 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाना 
  • पर्यावरणीय स्थिरता: धुंध और वायु प्रदूषण से मुक्त करना
  • सुशासन:सुशासन सुनिश्चित करना
  • नवाचार और प्रौद्योगिकी: नवाचार और प्रौद्योगिकी में वैश्विक अग्रणी बनाना
  • कुशल कार्यबल: 2047 तक कुशल कार्यबल तैयार करना
  • बुनियादी ढांचा: बेहतर बुनियादी ढांचा बनाना
  • भूमि, श्रम, और कराधान में सुधार करना

ISTS द्वारा दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन 

  • इंडियन सोसाइटी ऑफ ट्रांसप्लांट सर्जन्स (ISTS) ने अधिक प्रशिक्षित ट्रांसप्लांट सर्जनों की आवश्यकता पर चर्चा करने के लिए एम्स नई दिल्ली में दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया। 
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न विशेषज्ञताओं में भागीदारी को प्रोत्साहित करना और क्षेत्र में कुशल पेशेवरों की कमी से निपटना था।

अंतरराष्ट्रीय समाचार

अफ्रीका के सूखाग्रस्त इलाकों के लिए सहायता 

  • भारत ने अफ्रीका के तीन देशों- जिम्बाब्वे, जांबिया और मलावी के सूखाग्रस्त इलाकों में लोगों की अनाज की ज़रूरतों को पूरा करने के उद्देश्‍य से सहायता भेजी है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

विदेश मंत्रालय के अनुसार सहायता: 

  • मलावी : एक हज़ार मीट्रिक टन चावल
  • ज़िम्बाब्वे :  एक हज़ार मीट्रिक टन चावल(नावाशेवा बंदरगाह से) 
  • ज़ाम्बिया : तेरह सौ मीट्रिक टन मक्का 
  • नोट : चा़ड में हुए भीषण अग्निकांड के बाद वहां के लिए लगभग 2300 किलोग्राम जीवन रक्षक दवाएं और चिकित्सा सामग्री 7 सितम्‍बर 2024 को भेजी गई। 

मलावी : 

  • राजधानी: लिलोंग्वे
  • मुद्रा: मलावी क्वाचा

जाम्बिया : 

  • राजधानी: लुसाका 
  • मुद्रा: क्वाचा

ज़िम्बाब्वे : 

  • राजधानी: हरारे
  • मुद्रा: जिम्बाब्वे डॉलर

चा़ड : 

  • राजधानी: एन'जामेना
  • मुद्रा: मध्य अफ्रीकी सीएफए फ्रैंक

ब्रिक्स रोजगार कार्य समूह की बैठक 

  • रूसी अध्यक्षता में ब्रिक्स रोजगार कार्य समूह (Employment Working Group : EWG) की दूसरी और अंतिम बैठक का आयोजन 8 सितम्‍बर 2024 को रूस के सोची में किया गया। 

ब्रिक्स 

  • संस्थापक: रूस, चीन, भारत, ब्राजील
  • पहला ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: 2009
  • ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की बैठक प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है
  • ब्रिक्स 2024 मेज़बान: रूस
  • दक्षिण अफ्रीका 2010 में ब्रिक्स में शामिल हुआ
  • फोरम की अध्यक्षता संक्षिप्त नाम बी-आर-आई-सी-एस के अनुसार होगी
  • 2025 में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का मेज़बान: ब्राजील

शिक्षा आपातकाल’ की घोषणा

  • पाकिस्तान ने स्कूल न जाने वाले लगभग 26 मिलियन बच्चों की शिक्षा के मुद्दे को सुलझाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर  ‘शिक्षा आपातकाल’ की घोषणा की।

पाकिस्तान : 

  • राजधानी: इस्लामाबाद
  • मुद्रा: पाकिस्तानी रुपया
  • रेडक्लिफ रेखा : भारत और पाकिस्तान  
  • डूरण्ड रेखा : अफगानिस्तान और पाकिस्तान 
  • सबसे बड़ा शहर : कराची

राज्‍य विशेष  

सेमीकॉन इंडिया 2024' की मेजबानी 

  • उत्तर प्रदेश सरकार 11-13 सितंबर 2024 तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 'सेमीकॉन इंडिया 2024' की मेजबानी करेगी।
  • इसका उद्देश्य देश के सेमीकंडक्टर क्षेत्र को बढ़ावा देना और भारत को इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण वैश्विक प्रतिस्पर्धी के रूप में स्थापित करना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • इस वर्ष सेमिकॉन इंडिया प्रदर्शनी और सम्मेलन दक्षिण-पूर्व एशिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स मेले- ‘इलेक्ट्रोनिका इंडिया’ और ‘प्रोडक्ट्रोनिका इंडिया’ के साथ किया जायेगा।

सेमीकंडक्टर (अर्धचालक): 

  • इनकी विद्युत चालकता चालकों से कम किन्तु अचालकों से अधिक होती है।
  • उदाहरण: सिलिकॉन, जर्मेनियम, कैडमियम सल्फाइड, गैलियम आर्सेनाइड इत्यादि 
  • सेमीकंडक्टर से जुड़ी नीति बनाने वाले राज्‍य : गुजरात, ओडिशा, और तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश 
  • सेमीकंडक्टर नीति लागू करने वाला प्रथम राज्‍य: गुजरात

सेमीकंडक्टर से संबंधित पहल:

  • उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन (PLI) योजना, 2021 
  • इलेक्ट्रॉनिक घटकों और सेमीकंडक्टरों के विनिर्माण संवर्द्धन की योजना (SPECS), 2020 
  • भारत सेमीकंडक्टर मिशन, 2021

कला और संस्कृति

‘नुआखाई’ महोत्सव 

  • ओडिशा में 8 सितंबर 2024 को कृषि महोत्सव ‘नुआखाई’ मनाया गया।
  • ‘नुआखाई’ ओडिशा राज्य का एक वार्षिक फसल उत्सव है, खेतों की खड़ी फसल या नई फसल के आगमन का प्रतीक है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • यह पर्व पश्चिमी ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़ एवं झारखंड के कुछ क्षेत्रों में मनाया जाता है 
  • इसे गणेश चतुर्थी के एक दिन बाद मनाया जाता है।
  • इस दिन किसान अन्न की पूजा करते हैं
  • ओडिशा के संबलपुर ज़िले की 'मातृ देवी' देवी समलेश्वरी को किसान अपनी भूमि से पहली उपज के रूप में कुछ अन्न अर्पित करते हैं।
  • इसे स्थानीय ओडिया भाषा में ‘बारा मस्सा रे तेरा पर्व’ के नाम से जाना जाता है

ओडिशा में अन्य त्योहार: धनु यात्रा, कलिंग महोत्सव, कोणार्क नृत्य महोत्सव, अंतर्राष्ट्रीय रेत कला महोत्सव, एकाम्र उत्सव, रथ यात्रा, बूढ़ी ठकुरानी यात्रा, छऊ महोत्सवश्‍ नुआखाई, चतर जात्रा, हिंगुला यात्रा, बाली यात्रा, धनु यात्रा, तारा तारिणी मेला, खुदुरुकुनि ओशा 

अर्थव्यवस्था और बैंकिंग

GST परिषद की 54वीं बैठक

  • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 9 सितम्‍बर 2024 को नई दिल्ली में GST परिषद की 54वीं बैठक की अध्यक्षता की।

वस्तु एवं सेवा कर (GST) : 

  • लागू: 1 जुलाई, 2017
  • GST परिषद का गठन: अनुच्छेद 279A 
  • GST दिवस : 1 जुलाई
  • 'वन नेशन वन टैक्स' (One Nation One Tax) अवधारणा पर आधारित
  • पेश किया गया : 101वें सीएए अधिनियम, 2016 के माध्यम से
  • प्रकार: केंद्रीय जीएसटी (CGST), राज्य GST (SGST) और एकीकृत GST (IGST)

GST परिषद:

  • राष्ट्रपति द्वारा गठित (अनुच्छेद 279A) 
  • अध्यक्ष : केंद्रीय वित्त मंत्री
  • मतदान शक्ति : केंद्र के पास : 1/3, राज्यों के पास : 2/3
  • निर्णय : 3/4 बहुमत से

हरित हाइड्रोजन प्रमाणन योजना के लिए एक मसौदा 

  • नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने भारत की हरित हाइड्रोजन प्रमाणन योजना के लिए एक मसौदा पेश किया है।  
  • मसौदे के अनुसार, ऊर्जा दक्षता ब्यूरो हरित हाइड्रोजन परियोजनाओं की निगरानी, ​​सत्यापन और प्रमाणन के लिए एजेंसियों को मान्यता देने के लिए नोडल प्राधिकरण होगा।

हरित हाइड्रोजन : 

हरित हाइड्रोजन : 

  • नवीकरणीय ऊर्जा या निम्न-कार्बन शक्ति से उत्पन्न हाइड्रोजन

राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन : 

  • शुरूआत : 4 जनवरी 2023
  • नोडल मंत्रालय: नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
  • नवीकरणीय ऊर्जा से संबंधित पहल: 
  • PM-कुसुम, 2019
  • सौर पार्क योजना, 2014
  • रूफ टॉप सोलर प्रोग्राम, 2014  
  • राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन, 2023
  • राष्ट्रीय पवन-सौर हाइब्रिड नीति, 2018
  • राष्ट्रीय बायोगैस और जैविक खाद कार्यक्रम (NNBOMP), 2022

'SBI  आशा छात्रवृत्ति कार्यक्रम' का तीसरा संस्करण

  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI ) फाउंडेशन ने अपने 'SBI  आशा छात्रवृत्ति कार्यक्रम' का तीसरे संस्करण की शुरूआत की है। 
  • इसके तहत तहत वंचित पृष्ठभूमि के 10,000 मेधावी छात्रों को सहायता प्रदान की जाएगी।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI ) : 

  • स्थापना: 1955 
  • अध्यक्ष: चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी 
  • मुख्यालय: मुंबई
  • राष्ट्रीयकृत : 1 जुलाई 1955

रक्षा समाचार  

ड्रोन रोधी प्रणाली ‘द्रोणम’ को तैनाती 

  • ड्रोन और रॉकेट हमलों के बाद मणिपुर में बढ़ते तनाव के बीच ड्रोन रोधी प्रणाली ‘द्रोणम’ को तैनात किया गया। 
  • हाल ही में इम्फाल के कोत्रुक गांव वालों पर कथित तौर पर कुकी उग्रवादियों ने ड्रोन और बम से हमला किया था।

 ड्रोन : 

ड्रोन : 

  • ड्रोन या UAV (मानवरहित हवाई वाहन) दूर से नियंत्रित एक उड़ान उपकरण है।

ड्रोन को उनके वजन (मौजूदा नियम) के आधार पर पांच श्रेणियों में विभाजित किया गया है -

  • नैनो : 250 ग्राम से कम या उसके बराबर
  • सूक्ष्म : 250 ग्राम से 2 किलोग्राम तक
  • लघु : 2 किलोग्राम से 25 किलोग्राम तक
  • मध्यम : 25 किग्रा से 150 किग्रा तक
  • बड़ा : 150 किग्रा से अधिक

भारत में ड्रोन को विनियमित करने वाले नियम:

  • भारत में,  नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) सभी (मानवयुक्त या स्वचालित) हवाई वाहनों के उपयोग को नियंत्रित करता है 
  • ड्रोन या मानवरहित हवाई प्रणालियों के उपयोग और संचालन को विनियमित करने के लिए 'ड्रोन नियम, 2021'

द्रोणम : 

  • ड्रोन रोधी तकनीक है 
  • G20 शिखर सम्मेलन के दौरान इस्तेमाल की गई
  • 2021 में IDEX प्रतियोगिता जीती
  • दुश्मन के झुंड के ड्रोन हमलों से बचाव के लिए लोहे की दीवार बनाती है

खेल समाचार  

US ओपन टेनिस 2024

  • US ओपन टेनिस 2024 का आयोजन 26 अगस्त से 8 सितंबर 2024 तक किया गया। 
  • इस संस्‍करण में जैनिक सिनर ने पुरुष एकल फाइनल में टेलर फ्रिट्ज़ को हराकर वर्ष की अपनी दूसरी ग्रैंड स्लैम जीत हासिल की एवं अमेरिकी ओपन खिताब जीतने वाले प्रथम इतालवी व्यक्ति बने हैं। 

US ओपन 2024 : 

  • संस्‍करण : 144वां
  • वर्ष का चौथा और अंतिम ग्रैंड स्लैम इवेंट था
  • आयोजन : न्यूयॉर्क शहर के USTA बिली जीन किंग नेशनल टेनिस सेंटर के आउटडोर हार्ड कोर्ट पर
  • तीन मौजूदा मुख्य शोकोर्ट : आर्थर ऐश स्टेडियम , लुइस आर्मस्ट्रांग स्टेडियम और ग्रैंडस्टैंड
  • पुरुष और महिला एकल के विजेता : जैनिक सिनर एवं आर्यना सबालेंका 

 टेनिस के ग्रैंड स्लैम

  • ऑस्ट्रेलियन ओपन : हार्ड कोर्ट पर खेले जाते हैं (जनवरी के मध्य में) 
  • फ्रेंच ओपन : मिट्टी पर खेले जाते हैं (मई के अंत से जून की शुरुआत तक) 
  • यूएस ओपन : हार्ड कोर्ट पर खेले जाते हैं : (अगस्त-सितंबर में) 
  • विंबलडन (यूके) : घास पर (जून-जुलाई में) 
  • सबसे पुराना : विंबलडन

ग्रैंड स्लैम विजेता, 2024

ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन फ्रेंच ओपन विंबलडन
पुरुष एकल जननिक सिनर कार्लोस अल्कराज कार्लोस अल्कराज
महिला एकल अरीना सबालेंका इगा स्वियाटेक बारबोरा क्रेजसिकोवा

पहली एशियाई स्कूली छात्रा चैंपियन

  • भारतीय मुक्केबाज दीपाली थापा ने संयुक्त अरब अमीरात के अल ऐन में पहली एशियाई स्कूली छात्रा चैंपियन बनी हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ:

  • अध्यक्ष: अजय सिंह
  • मुख्यालय: नई दिल्ली

विश्व मुक्केबाजी महासंघ:

  • अध्यक्ष: हॉवर्ड गोल्डबर्ग
  • मुख्यालय: लक्जमबर्ग

योगासन को जापान के ऐची-नागोया में शामिल किया जाएगा।

  • भारत के प्राचीन खेल योगासन को जापान के ऐची-नागोया में 2026 एशियाई खेलों में एक प्रदर्शन कार्यक्रम के रूप में शामिल किया जाएगा।
  • यह निर्णय एशियाई ओलंपिक परिषद की 44वीं आम सभा में लिया गया।

एशियाई खेल :

  • एशिया की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता है 
  • आयोजित : चार साल में एक बार
  • प्रतीक चिन्‍ह : उगता हुआ सूरज जिसमें आपस में जुड़े हुए छल्ले
  • प्रथम आयोजन : 1951, नई दिल्ली
  • 9 वां संस्करण भी नवंबर और दिसंबर 1982 में नई दिल्ली में

एशियाई खेल 2023 : 

  • संस्‍करण : 19वां 
  • आयोजन स्‍थल : चीन, हांग्जो
  • भारत की पदक तालिका : 
  • 107 पदकों (28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य)

पुरस्कार और सम्मान

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण पुरस्कार 2024

  • सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले NCAP शहरों को स्वच्छ वायु सर्वेक्षण पुरस्कार प्रदान किए गए।
  • श्रेणी-1 (10 लाख से अधिक जनसंख्या) शीर्ष 3 शहर: सूरत, जबलपुर और आगरा
  • श्रेणी-2 (3 से 10 लाख के बीच जनसंख्या) शीर्ष 3 शहर: फिरोजाबाद, अमरावती और झांसी
  • श्रेणी-3 (3 लाख से कम जनसंख्या) शीर्ष 3 शहर: रायबरेली, नलगोंडा और नालागढ़।

NCAP : 

  • शुरूआत : 2019 में, 2017 को आधार वर्ष मानकर 2024 तक कण प्रदूषण में 20-30% की कमी लाने का लक्ष्य रखा गया।
  • बाद में लक्ष्य को संशोधित कर 2019-20 को आधार वर्ष मानकर 2026 तक 40% की कमी लाने का लक्ष्य रखा गया।

चर्चित चेहरा  

अश्विनी वैष्णव 

  • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को टाइम मैगजीन ने प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक बताया है। 
  • वैष्णव का नाम सूची में "शेपर्स" श्रेणी में शामिल है।

मोईन अली

  • इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली ने 37 वर्ष की आयु में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया। 
  • उन्होंने 2014 से अब तक 68 टेस्ट, 138 वनडे और 92 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य: -

क्रिकेट का जन्मदाता देश : इंग्लैंड ICC का मुख्यालय : दुबई BCCI का मुख्यालय : मुंबई

ब्दुलमजीद तेब्बौने

  • अल्जीरियाई राष्ट्रपति अब्दुलमजीद तेब्बौने ने 95% वोट के साथ दोबारा चुनाव में जीत हासिल की है।

अल्जीरिया : 

  • राजधानी: अल्जीयर्स
  • मुद्रा: अल्जीरियाई दीनार
  • सीमावर्ती देश: ट्यूनीशिया, लीबिया, नाइजर, माली, मॉरिटानिया, मोरक्को

Latest Courses