GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Fri 06 Sep, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार  

न्यायमूर्ति बिप्लब शर्मा समिति की सिफारिश

  • असम सरकार असम समझौते के खंड 6 पर न्यायमूर्ति बिप्लब शर्मा समिति द्वारा दी गई 80% सिफारिशों को लागू करेगी। 
  • असम समझौते के खंड 6 में असमिया लोगों की सांस्कृतिक, सामाजिक, भाषाई पहचान और विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देने के लिए उचित संवैधानिक, विधायी और प्रशासनिक उपाय करने का प्रावधान है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • असम समझौता : 15 अगस्त 1985
  • हस्ताक्षर : भारत सरकार, असम सरकार, असम छात्र संघ (AASU) एंव अखिल असम गण संग्राम परिषद (AAGSP) के बीच 
  • समझौते के तहत अवैध आप्रवासियों की पहचान और निर्वासन की मांग की गई थी
  • समझौते के खंड : 
  • विदेशियों का मुद्दा : धारा 5
  • सुरक्षा उपाय और आर्थिक विकास : धारा 6 और 7
  • सामान्य स्थिति की बहाली : धारा 13 और 14

न्यायमूर्ति बिप्लब सरमा समिति : 

  • समिति की अध्यक्षता : न्यायाधीश बिप्लब कुमार सरमा
  • समिति में कुल सदस्‍य : 14
  • समिति का गठन : 2019 

प्रमुख सिफारिशें : 

  • असमिया के रूप में परिभाषित करने के लिए जनवरी 1951 को कट-ऑफ तिथि के रूप में प्रस्तावित 
  • राज्य में इनर लाइन परमिट (ILP) व्यवस्था का कार्यान्वयन

इनर लाइन परमिट वाले राज्‍य : अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और सिक्किम

CAG और UAE के बीच समझौता ज्ञापन 

  • भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (Comptroller and Auditor General of India : CAG) ने सार्वजनिक क्षेत्र के लेखापरीक्षा में सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates : UAE) जवाबदेही प्राधिकरण के साथ एक समझौता ज्ञापन (Understanding : MoU) पर हस्ताक्षर किया। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

समझौते पर हस्‍ताक्षर : 

  • भारत : भारतीय CAG गिरीश चंद्र मुर्मू
  • संयुक्त अरब अमीरात (UAE) : UAE जवाबदेही प्राधिकरण (UAE में सर्वोच्च लेखापरीक्षा संस्था है) के अध्यक्ष हुमैद ओबैद खलीफा ओबैद अबुशिब
  • स्‍थान : अबू धाबी, UAE

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) : 

  • अनुच्छेद 148: भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक
  • रिपोर्ट: भारत के राष्ट्रपति को सौंपता है।
  • नियुक्ति : राष्‍ट्रपति द्वारा 
  • कार्यकाल : 6 वर्ष की अवधि या 65 वर्ष की आयु (जो भी पहले हो)
  • इस्तीफा : राष्‍ट्रपति को
  • स्वतंत्र भारत के प्रथम CAG: वी. नरहरि राव
  • इसे सार्वजनिक निधि के संरक्षक के रूप में भी जाना जाता है
  • सीएजी रिपोर्ट राष्ट्रपति द्वारा संसद में और संबंधित राज्य के राज्यपाल द्वारा राज्य विधानमंडल में रखी जाती है।
  • अनुच्छेद 149: भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक के कर्तव्य और शक्तियाँ
  • अनुच्छेद 150 : संघ के और राज्यों के लेखाओं का प्रारूप
  • अनुच्छेद 151 : लेखापरीक्षा प्रतिवेदन

जल संचय जन भागीदारी

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 सितम्‍बर 2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से गुजरात के सूरत में ‘जल संचय जन भागीदारी’ पहल की शुरुआत की।
  • यह कार्यक्रम 'जलशक्ति अभियान–कैच द रेन' के अनुरूप है।  

“जल शक्ति अभियान: कैच द रेन” (JSA: CTR)

  • प्रारंभ: 22 मार्च, 2021 (विश्व जल दिवस के अवसर पर)
  • टैग लाइन : "बारिश के पानी का संरक्षण, जहाँ भी संभव हो, जैसे भी संभव हो"
  • JSA का पांचवां संस्करण 09 मार्च 2024 को मुख्य थीम “नारी शक्ति से जल शक्ति” के साथ शुरू किया गया था।

भू-जल संरक्षण से संबंधित सरकारी पहल:

  • प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना : 2015-16
  • जल-शक्ति अभियान- 'कैच द रेन' अभियान : 4 मार्च 2023 
  • जलभृत मानचित्रण एवं प्रबंधन कार्यक्रम:  : 2012
  • कायाकल्प और शहरी परिवर्तन हेतु अटल मिशन (AMRUT) : 25 जून 2015

इंडिगो एयरलाइंस 

  • इंडिगो एयरलाइंस काठमांडू में परिचालन के लिए आवश्यक नेविगेशन प्रदर्शन प्राधिकरण (Required Navigation Performance Authority : RNP AR) उड़ान प्रक्रिया को अपनाने वाली प्रथम भारतीय वाहक बनी है।
  • यह उन्नत तकनीक हिमालय के चुनौतीपूर्ण इलाकों में सुरक्षित और अधिक कुशल लैंडिंग को सक्षम बनाती है।

नेविगेशन प्रदर्शन प्राधिकरण (RNP AR) : 

आवश्यक नेविगेशन प्रदर्शन प्राधिकरण एक नेविगेशन मार्गदर्शन प्रणाली है जो चुनौतीपूर्ण इलाकों या हवाई अड्डों पर विमान को सटीक रूप से उड़ान भरने में मदद करती है।

विमानन के क्षेत्र में भारत सरकार का नियामक निकाय : नागरिक विमानन महानिदेशालय (Directorate General of Civil Aviation : DGCA)

  • मुख्य रूप से सुरक्षा मुद्दों से निपटता है।
  • वैधानिक निकाय है 

राज्य विशेष

निकी समूह के बीच संघर्ष विराम समझौते को बढ़ाया गया 

  • भारत सरकार और नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (K)/निकी समूह के बीच संघर्ष विराम समझौता 08 सितंबर 2024 से लेकर 07 सितंबर 2025 तक एक वर्ष की अवधि के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
  • इस समझौते पर 06 सितंबर 2021 को हस्ताक्षर किए गए थे।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (NSCN) : 

  • पूर्वोत्तर भारत में मुख्य विद्रोही और अलगाववादी संगठन है
  • मुख्य रूप से सक्रिय : नागालैंड राज्य में 
  • संगठन का मुख्य उद्देश्य : कथित तौर पर एक संप्रभु नागा राज्य, "नागालिम" की स्थापना करना 
  • इन्‍हें अधिनियम, 1967 के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया गया है।
  • गठन : 31 जनवरी, 1980 को इसाक चिसी स्वू, थुइंगलेंग मुइवा और SS खापलांग द्वारा 

नागालैंड : 

  • राजधानी : कोहिमा, गठन : 1963
  • राज्य की सीमा : असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, अंतर्राष्ट्रीय सीमा म्यांमार (बर्मा)
  • राज्य पशु : मिथुन, राज्य पक्षी : ब्लिथ ट्रैगोपैन (Blyth's Tragopan)
  • राज्य वृक्ष : एल्डर (Alder tree)
  • राज्य पुष्प : रोडोडेंड्रन
  • प्रसिद्ध महोत्सव: ‘हॉर्नबिल' उत्सव
  • दुर्लभ बेलीथ ट्रैगोपैन (ट्रैगोपैन ब्लिथी) नागालैंड का निवासी है
  • अमूर बाज़/अमूर फाल्कन (फाल्को अमुरेंसिस) पक्षी की खोज नागालैंड में हुई  

अंतरराष्ट्रीय समाचार

अंतर्राष्ट्रीय सरकारी संचार मंच का आयोजन 

  • अंतर्राष्ट्रीय सरकारी संचार मंच (International Government Communication Forum : IGCF) के 13वें संस्करण का आयोजन 4 से 5 सितंबर, 2024 को शारजाह के एक्सपो सेंटर में किया गया। 
  • इस कार्यक्रम का विषय “चपल सरकारें - अभिनव संचार।” था। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • कार्यक्रम का आयोजन : शारजाह सरकारी मीडिया ब्यूरो (SGMB) द्वारा  
  • कार्यक्रम शारजाह के शासक और सुप्रीम काउंसिल सदस्य शेख सुल्तान बिन मुहम्मद अल कासिमी के संरक्षण में आयोजित किया
  • कार्यक्रम में, सरकारी संचार से जुड़े चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा की गई  

संयुक्‍त अरब अमीरात : 

  • राजधानी: अबू धाबी
  • मुद्रा: दिरहम
  • सीमावर्ती देश: सऊदी अरब, ओमान
  • अरब प्रायद्वीप में स्थित
  • खाड़ी देश : जिन देशों की सीमा फारस की खाड़ी के साथ मिलती है
  • मुख्‍यत: शामिल : कुवैत, ओमान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर और बहरीन

CBSE का भारत के बाहर अपना प्रथम क्षेत्रीय कार्यालय

  • केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education : CBSE) ने भारत के बाहर अपना प्रथम क्षेत्रीय कार्यालय (Regional Office : RO) और उत्कृष्टता केंद्र (Centre of Excellence : CoE) दुबई में शुरू किया।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( CBSE) : 

स्थापना: 1929 मुख्यालय: नई दिल्ली अध्यक्ष: राहुल सिंह

पर्यावरण और जैव विविधता

प्रथम अंतर्राष्ट्रीय सौर महोत्सव

  • प्रथम अंतर्राष्ट्रीय सौर महोत्सव का आयोजन 5 और 6 सितंबर, 2024 को को नई दिल्ली में किया गया। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • महोत्सव का आयोजन : अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन द्वारा 
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर से आभासी रूप से संबोधित किया।
  • 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्ष्य : वर्ष 2030 तक

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन : 

  • एक अंतर -सरकारी संगठन है
  • मुख्‍य उद्देश्‍य : विश्‍व में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना और जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को कम करने का प्रयास करना 
  • मुख्यालय: गुरुग्राम, हरियाणा
  • गठबंधन की कल्पना : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद द्वारा, 2015 में (पार्टियों के 21वें सम्मेलन (COP21 में )
  • प्रथम संस्थापक सम्मेलन : 11 मार्च 2018, नई दिल्ली
  • सदस्‍यता के पात्र : कर्क रेखा से मकर रेखा तक के क्षेत्र के स्थित देश
  • कोई भी देश जो संयुक्त राष्ट्र का सदस्य सदस्‍यता ले सकता है : जुलाई 2020 से
  • कुल सदस्‍य देश : 100
  • हाल ही में शामिल हुआ : पराग्वे, जून 2024(100वां सदस्य) 

विश्‍व की सबसे बड़ी निम्न-कार्बन हाइड्रोजन सुविधा

  • विश्‍व की सबसे बड़ी निम्न-कार्बन हाइड्रोजन सुविधा अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (Abu Dhabi National Oil Company : ADNOC)-एक्सॉनमोबिल साझेदारी के माध्यम से टेक्सास में बनाई जाएगी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

कार्बन के सबसे बड़े उत्सर्जक: चीन>अमेरिका>भारत भूटान दुनिया का पहला कार्बन नेगेटिव देश है

विज्ञान और प्रौद्योगिकी 

एमपॉक्स 

  • माल्टा अन्य यूरोपीय संघ (European Union : EU) सदस्य देशों के साथ मिलकर अफ्रीका में एमपॉक्स के प्रसार को कम करने में मदद कर रहा है। 
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 14 अगस्त 2024 से एमपॉक्स को अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है।

एमपॉक्स/ मंकीपॉक्स वायरस :

  • वायरल जूनोटिक बीमारी है।
  • लक्षण: चेचक के समान (बुखार और सिरदर्द) 
  • प्रथम मामला: डेनमार्क 1958 में 
  • प्रथम मानव मामला : 1970, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य 
  • इसमें लिम्फ ग्रंथि (Lymph Gland) बढ़ जाती है।
  • फैलाव : जंगली जानवरों जैसे- कृन्तकों और प्राइमेट्स से (मानव-से-मानव संचरण भी)

मंकीपॉक्स संक्रमण के लिए कोई प्रभावी टीका उपलब्ध नहीं है।

स्वास्थ्य सेवा तक सार्वभौमिक पहुँच: डिजिटल समाधान" विषय पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन

  • भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने सांकला फाउंडेशन के सहयोग से 6 सितंबर, 2024 को इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में "स्वास्थ्य सेवा तक सार्वभौमिक पहुँच: डिजिटल समाधान" विषय पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया है। 

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) : 

  • अध्यक्ष: अरुण कुमार मिश्रा
  • स्थापना: 12 अक्टूबर 1993
  • मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 के तहत वैधानिक निकाय।
  • मुख्यालय: नई दिल्ली

देश के शिशु एवं बाल मृत्यु दर रिपोर्ट 

  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक वैज्ञानिक रिपोर्ट साझा की, जिसमें देश के शिशु एवं बाल मृत्यु दर को कम करने में स्वच्छ भारत मिशन जैसी पहलों के प्रभाव को दर्शाया गया है।

मातृत्व स्वास्थ्य से सम्बंधित भारत सरकार की योजनाएं:

  • जननी शिशु सुरक्षा योजना : 2005,
  • जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम:2011, 
  • प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान:2016, 
  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना:2017

महत्‍वपूर्ण तथ्य : 

  • शिशु मृत्यु दर: यह प्रति 1,000 जीवित जन्मों पर एक वर्ष से कम आयु के शिशुओं की मृत्यु की संख्या का माप है।
  • बाल मृत्यु दर: पाँच वर्ष की आयु तक पहुँचने से पहले किसी बच्चे के मरने की संभावना। इसे प्रति 1,000 जीवित जन्मों पर व्यक्त किया जाता है।

विश्वस्य-ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी स्टैक का शुभारंभ

  • इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने ब्लॉकचेन-एज-ए-सर्विस की पेशकश करने के उद्देश्‍य से विश्वस्य-ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी स्टैक का शुभारंभ किया। 

ब्लॉकचेन तकनीक : 

  • यह एक साझा डेटाबेस है जो क्रिप्टोग्राफी का उपयोग करके एक साथ जुड़े ब्लॉक में डेटा संग्रहीत करता है। 
  • इसका उपयोग लेनदेन, भुगतान, खाते और बहुत कुछ रिकॉर्ड करने के लिए एक सुरक्षित, पारदर्शी और अपरिवर्तनीय खाता बनाने के लिए किया जाता है।

अर्थव्यवस्था और बैंकिंग

मुंबई से मेलबर्न तक भारतीय अनार 

  • कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (Agricultural and Processed Food Products Export Development Authority : APEDA) ने 31 अगस्त, 2024 को मुंबई से मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया तक भारतीय अनार की पहली खेप भेजने में मदद की।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) : 

  • स्थापना: 13 फरवरी 1986
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • अध्यक्ष: श्री अभिषेक देव, IAS

ऑस्ट्रेलिया : 

  • राजधानी: कैनबरा
  • टोरेस जलडमरूमध्य स्थित: ऑस्ट्रेलिया और पापुआ न्यू गिनी के बीच

विज़ियोनेक्स्ट फैशन पूर्वानुमान पहल’ का शुभारंभ

  • केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) द्वारा ‘विज़ियोनेक्स्ट फैशन पूर्वानुमान पहल’ का शुभारंभ किया।
  •  इस पहल में एक द्विभाषी वेब पोर्टल और भारत-विशिष्ट फैशन ट्रेंड बुक परिधि 24x25 शामिल है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

इसी कार्यक्रम में उन्होंने भारतीय शारीरिक प्रकारों के लिए मानकीकृत माप बनाने हेतु आगामी 'इंडियासाइज़' पहल की भी घोषणा की।

प्याज की बिक्री का शुभारंभ

  • केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद वेंकटेश जोशी ने भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (National Cooperative Consumers Federation of India Limited : NCCF) और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (National Agricultural Cooperative Marketing Federation of India Limited : NAFED) की मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर 35 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज की बिक्री का शुभारंभ किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (NAFED):

  • स्थापना: 2 अक्टूबर 1958
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • मंत्रालय : कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
  • क्षेत्रीय कार्यालय : दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (NCCF):

  • स्थापना: 16 अक्टूबर, 1965
  • मुख्यालय: नई दिल्ली

योजनाओं के अभिसरण को बढ़ावा देने के लिए वेबिनार आयोजित 

  • राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (National Rural Livelihoods Mission : NRLM) के तहत SHG सदस्यों के साथ पशुपालन विभाग (Department of Animal Husbandry : DAH) योजनाओं के अभिसरण को बढ़ावा देने के लिए एक वेबिनार आयोजित किया गया।

दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) : 

  • प्रारंभ: 2014
  • ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत कार्यान्वित
  • 2016: NRLM का नाम बदल कर DAY-NRLM कर दिया गया।
  • उद्देश्य: महिला स्‍वयं सहायता समूहों को ब्‍याज भुगतान में आर्थिक सहायता उपलब्‍ध कराना

SAMRIDH के दूसरे समूह का शुभारंभ

  • इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने 4 सितंबर, 2024 को SAMRIDH के दूसरे समूह का शुभारंभ किया। 
  • यह भारत सरकार के 100-दिवसीय एजेंडे का एक हिस्सा है, जिसके तहत संभावित त्वरक के माध्यम से 125 स्टार्टअप का चयन और समर्थन किया जाएगा, ताकि 300 स्टार्टअप को बढ़ावा देने का लक्ष्य हासिल किया जा सके।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • SAMRIDH कार्यक्रम की शुरूआत : अगस्त 2021 में MeitY द्वारा
  • यह राष्ट्रीय सॉफ्टवेयर उत्पाद नीति (NPSP-2019) के तहत सॉफ्टवेयर उत्पाद स्टार्टअप को गति देने के लिए एक प्रमुख पहल है।
  • समृद्ध के पहले समूह में, 12 राज्यों से 22 त्वरक प्रस्तावों के लिए खुली कॉल के माध्यम से चुने गए थे। 

स्टार्टअप से संबंधित शब्द :

  • डेकाकॉर्न: वर्तमान मूल्यांकन 10 बिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक
  • यूनिकॉर्न: वर्ष 2000 के बाद स्थापित स्टार्टअप जिनका मूल्यांकन 1 बिलियन अमरीकी डॉलर है
  • गज़ेल्स: अगले 3 वर्षों में यूनिकॉर्न बनने की संभावना वाले स्टार्टअप
  • चीता: अगले 5 वर्षों में यूनिकॉर्न बनने की संभावना वाले स्टार्टअप

मत्स्य निर्यात संवर्धन पर हितधारक परामर्श

  • केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में झींगा पालन और मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए मत्स्य निर्यात संवर्धन पर हितधारक परामर्श की अध्यक्षता की।

मत्स्य पालन से संबंधित पहल : 

  • प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, 2020
  • पाक खाड़ी योजना, 2017
  • राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड (NFDB), 2006
  • शीर्ष मछली उत्पादक देश: चीन > इंडोनेशिया > भारत
  • शीर्ष मछली उत्पादक राज्य : आंध्र प्रदेश>पश्चिम बंगाल>गुजरात 

उद्योग समागम

  • उद्योग और वाणिज्य मंत्रियों का सम्मेलन 'उद्योग समागम' का आयोजन 05 सितंबर 2024 को नई दिल्ली में किया गया। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • कार्यक्रम में पीयूष गोयल द्वारा नियामक अनुपालन बोझ (Regulatory Compliance Burden : RCB) पुस्तिका का विमोचन किया गया। 
  • पुस्तिका व्यवसाय संचालन में बाधा डालने वाले पुराने नियमों को सरल बनाने, डिजिटल बनाने और बाधाओं को समाप्त करने के लिए सरकार के चल रहे प्रयासों को प्रदर्शित करती है।

रक्षा समाचार  

20वीं एशियाई तटरक्षक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक

  • 20वीं एशियाई तटरक्षक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक (Heads of Coast Guard Agencies Meeting : HACGAM) का आयोजन 3 से 4 सितंबर, 2024 तक दक्षिण कोरिया के इंचियोन में किया गया।  

भारतीय तटरक्षक बल

  • स्थापना: 1977
  • मुख्यालय: नई दिल्ली

पाँच क्षेत्रों में बाँटा गया है :

  • पश्चिमी क्षेत्र : मुख्यालय: मुंबई
  • पूर्वी क्षेत्र : मुख्यालय: चेन्नई
  • उत्तर पूर्वी क्षेत्र : मुख्यालय: कोलकाता
  • अंडमान व निकोबार क्षेत्र : मुख्यालय : पोर्ट ब्लेयर
  • उत्तर पश्चिमी क्षेत्र-मुख्यालय: गाँधीनगर, (गुजरात)
  • आदर्श वाक्‍य: ‘वयं रक्षाम्’

भारत-सऊदी के बीच रक्षा सहयोग पर संयुक्त समिति की छठी बैठक

  • भारत-सऊदी अरब के बीच रक्षा सहयोग पर संयुक्त समिति (Joint Committee on Defence Cooperation : JCDC) की छठी बैठक का आयोजन 4 सितंबर, 2024 को सऊदी अरब के रियाद में किया गया। 

सऊदी अरब : 

  • राजधानी: रियाद
  • मुद्रा: सऊदी रियाल
  • समुद्री सीमा: फारस की खाड़ी, लाल सागर
  • सीमावर्ती देश: जॉर्डन, इराक, कुवैत, कतर, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, यमन

कला और संस्कृति

ओणम

  • केरल में प्रमुख त्योहार ओणम, जो मानसून की समाप्ति और फसल के मौसम की शुरुआत का प्रतीक है, राजा महाबली की पौराणिक वापसी के सम्मान में 5 सितम्बर से 15 सितम्बर तक मनाया जा रहा है।

ओणम: 

  • मलयाली समुदाय द्वारा मनाया जाने वाला 10 दिवसीय फसल उत्सव है
  • इसे मलयालम कैलेंडर माह चिंगम के दौरान मनाया जाता है
  • ओणम त्योहार अथम के साथ शुरू होता है और थिरुवोनम के साथ समाप्त होता है, बीच के प्रमुख दिनों में चिथिरा, चोडी, विशाकम, अनिज़म, थ्रिकेटा, मूलम, पूरदम और उथ्राडोम शामिल हैं।

केरल के प्रमुख धार्मिक त्यौहार : 

  • हिंदू त्योहार: विशु, सबरीमाला मंदिर त्योहार, कोडुंगल्लूर भरणी, वेट्टा और अरट्टू, नवरात्रि, शिवरात्रि, मकर विलाक्कू और दीपावली आदि 
  • इस्लामी त्यौहार: बकरी-ईद, ईद, बीमापल्ली उरूस, रमज़ान, मुहर्रम और पट्टाम्बी नेरचा 
  • ईसाई त्यौहार: ईस्टर, क्रिसमस, गुड फ्राइडे और वार्षिक चर्च उत्सव 

खेल समाचार  

पेरिस पैरालिंपिक 2024

  • कपिल परमार ने पैरा जूडो पुरुष जे1-660 किलोग्राम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

पेरिस पैरालंपिक 2024, पदक तालिका : 

 

विश्व बधिर शूटिंग चैम्पियनशिप 2024

  • भारत की माहित संधू ने जर्मनी में विश्व बधिर निशानेबाजी चैम्पियनशिप में महिलाओं की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, जबकि अभिनव देशवाल ने पुरुषों की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता।

विश्व बधिर शूटिंग चैम्पियनशिप 2024: 

आयोजन : 29 अगस्त से -8 सितंबर 2024 स्‍थान : जर्मनी के हनोवर में

विविध 

WHO का प्रथम वैश्विक मार्गदर्शन

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने विनिर्माण से एंटीबायोटिक प्रदूषण पर अपना प्रथम वैश्विक मार्गदर्शन जारी किया, जिसका शीर्षक "एंटीबायोटिक्स के विनिर्माण के लिए अपशिष्ट जल और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर मार्गदर्शन" है। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) : 

  • स्थापना: 7 अप्रैल 1948
  • मुख्यालय: जिनेवा, स्विटजरलैंड
  • मुख्य रिपोर्ट: विश्व क्षय रोग रिपोर्ट, परिवेशी वायु प्रदूषण रिपोर्ट

इसरो: एक्सप्लोरिंग न्यू फ्रंटियर्स - टू द मून, द सन एंड बियॉन्ड

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने हिंदू प्रकाशन समूह द्वारा प्रकाशित "इसरो: एक्सप्लोरिंग न्यू फ्रंटियर्स - टू द मून, द सन एंड बियॉन्ड" नामक कॉफी-टेबल बुक का विमोचन किया।

 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) : 

स्थापना: 15 अगस्त 1969 मुख्यालय: बेंगलुरु अध्यक्ष: एस. सोमनाथ

चर्चित व्‍यक्ति 

मिशेल बार्नियर

  • फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मिशेल बार्नियर को फ्रांस का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है।

फ्रांस : 

  • राजधानी: पेरिस
  • मुद्रा: यूरो
  • राष्ट्रपति: इमैनुएल मैक्रों
  • सीमावर्ती देश (8): बेल्जियम, मोनाको, स्पेन, अंडोरा, लक्जमबर्ग, जर्मनी, स्विट्जरलैंड और इटली

सुरेश प्रभु

  • पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु को विश्व कृषि मंच (World Agriculture Forum : WAF) बोर्ड में नामित किया गया है।

विश्व कृषि मंच (WAF) : 

स्थापना: 1997 विज़न: हर पुरुष, महिला और बच्चे को भोजन उपलब्ध कराने के लिए कृषि को सशक्त बनाना

शरत चंद्र बोस

  • भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और बैरिस्टर शरत चंद्र बोस की जयंती प्रत्‍येक वर्ष 6 सितंबर को मनाई जाती है।

शरत चंद्र बोस : 

जन्म: 6 सितंबर 1889 कटक, ओडिशा मृत्यु: 20 फरवरी 1950, कोलकाता

Latest Courses