GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 05 Sep, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार  

जिला युवा अधिकारियों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन' का उद्घाटन

  • केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने 04 सितंबर 2024 को नई दिल्ली में 'जिला युवा अधिकारियों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन' का उद्घाटन किया।

केंद्रीय मंत्री ने निम्‍नलिखित बि‍न्‍दुओं पर प्रकाश डाला : 

मेरा युवा भारत (MY Bharat) प्लेटफॉर्म : 

  • शुभारंभ : 31 अक्टूबर 2023
  • एक स्वायत्त निकाय है, जो राष्ट्रीय युवा नीति में 'युवा' की परिभाषा के अनुरूप 15-29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को लाभान्वित करता है

फिट इंडिया क्लब: 

गठन : 18 जनवरी 2020

  • आधार : फिट इंडिया मूवमेंट(2019) 
  • नोडल अधिकारी : डॉ नवनीत कौर

स्वच्छ भारत मिशन : 

  • शुरुआत  : 2014
  • स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) चरण II लक्ष्य : 2024-25 

राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन : 4-5 सितंबर 2024 को नई दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में

ग्रीन हाइड्रोजन पर दूसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

  • केन्‍द्र सरकार ग्रीन हाइड्रोजन पर दूसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 11 से 13 सितंबर 2024 तक नई दिल्ली में कर रही है।  
  • ग्रीन हाइड्रोजन (ICGH) पर प्रथम अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन वर्ष 2023 में नई दिल्ली में किया गया था। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

इस सम्मेलन के दूसरे दिन विशेष सत्र "ग्रीन हाइड्रोजन के लिए युवाओं" आयोजित किया जाएगा।

हरित हाइड्रोजन : 

  • नवीकरणीय ऊर्जा या निम्न-कार्बन शक्ति से उत्पन्न हाइड्रोजन

हरित हाइड्रोजन को बढ़ावा देने के लिये भारत की प्रमुख पहलें:

राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन (NHM), 15 अगस्त 2021 

हरित हाइड्रोजन मिशन : 

  • प्रारंभ: 4 जनवरी, 2023

एशिया सोसायटी नीति संस्थान की रिर्पोट "ग्रीन हाइड्रोजन फॉर डार्बोनीज़िंग एशिआज़ इंडस्ट्रियल जायंट्स" के अनुसार  : 

  • भारत का ग्रीन हाइड्रोजन (H2) इलेक्ट्रोलाइज़र बाज़ार 2050 तक 78 बिलियन डॉलर तक पहुँच जाएगा।
  • प्रमुख एशियाई देशों में ग्रीन हाइड्रोजन इलेक्ट्रोलाइज़र बाज़ार 2050 तक 180 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच जाएगा।

भारत का प्रथम शुद्ध हरित हाइड्रोजन संयंत्र स्‍थापित : जोरहाट, असम (ऑयल इंडिया लिमिटेड द्वारा)

'ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट-2024' का उद्घाटन

  • 'ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट-2024' का उद्घाटन तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में किया। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

समिट का विषय : AI को सबके लिए अनुकूल बनाना

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) : 

  • कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के जनक: जॉन मैककार्थी 
  • शामिल प्रौद्योगिकी: मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, बिग डेटा, न्यूरल नेटवर्क, कंप्यूटर विज़न, लार्ज लैंग्वेज मॉडल, आदि

भारत की पहल : 

  • INDIAai वेब पोर्टल, 2022
  • कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर वैश्विक भागीदारी (GPAI), 2020
  • अमेरिका-भारत कृत्रिम बुद्धिमत्ता पहल, 2021
  • रिस्पॉन्सिबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फॉर यूथ, 2020

'ग्लोबल इंडिया एआई शिखर सम्मेलन' : 

  • आयोजन : 3 और 4 जुलाई 2024 (नई दिल्ली) 
  • आयोजन : केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा
  • कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर वैश्विक साझेदारी (Global Partnership on Artificial Intelligence : GPAI) का अध्‍यक्ष : भारत(2025 में सर्बिया) 
  • भारत सरकार के इंडिया एआई मिशन के सात प्रमुख स्तंभ हैं

GPAI : 

  • शुरूआत : 5 जून 2020, भारत सहित 15 देशों ने 
  • वर्तमान में सदस्य देश : 29 
  • सचिवालय:पेरिस, फ्रांस

भारत ग्राफीन इंजीनियरिंग और नवाचार केंद्र का शुभारंभ 

  • इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने 'भारत ग्राफीन इंजीनियरिंग और नवाचार केंद्र (India Graphene Engineering and Innovation Centre : IGEIC) का शुभारंभ किया । 
  • यह भारत सरकार के विकसित भारत@2047 की परिकल्पना के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण पहल है।

ग्राफ़ीन : 

  • कार्बन परमाणुओं की एक-परमाणु-मोटी शीट है जो छत्ते जैसे पैटर्न में व्यवस्थित होती है
  • इसे विश्‍व का सबसे पतला, सबसे मज़बूत और सबसे ज़्यादा सुचालक पदार्थ माना जाता है 
  • उपयोग : इलेक्ट्रॉनिक्स, ऊर्जा भंडारण, सेंसर, कोटिंग्स, कंपोजिट, बायोमेडिकल डिवाइस और कई अन्य क्षेत्रों में

देश का प्रथम ग्राफीन नवाचार केंद्र : केरल

अर्थव्‍यवस्‍था 

भारत-सिंगापुर के बीच चार महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर

  • भारत-सिंगापुर ने डिजिटल तकनीकों, सेमीकंडक्टर, स्वास्थ्य सहयोग और कौशल विकास के क्षेत्रों में चार महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए। 
  • प्रधानमंत्री मोदी 4 सितंबर 2024 से सिंगापुर के आधिकारिक यात्रा पर हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

सेमीकंडक्टर (अर्धचालक): 

  • इनकी विद्युत चालकता चालकों से कम किन्तु अचालकों से अधिक होती है।
  • उदाहरण: सिलिकॉन, जर्मेनियम, कैडमियम सल्फाइड, गैलियम आर्सेनाइड इत्यादि
  • सेमीकंडक्टर से संबंधित पहल:
  • उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन (PLI) योजना, 2021 
  • भारत सेमीकंडक्टर मिशन, 2021
  • इलेक्ट्रॉनिक घटकों और सेमीकंडक्टरों के विनिर्माण संवर्द्धन की योजना (SPECS), 2020

सिंगापुर : 

  • राजधानी: सिंगापुर
  • राष्ट्रीय भाषा: मलय
  • मुद्रा: सिंगापुर डॉलर
  • राष्‍ट्रपति : थर्मन शनमुगरत्नम

केंद्रीकृत प्रणाली पेंशन भुगतान आदेश को मंजूरी 

  • केन्‍द्र सरकार ने कर्मचारी पेंशन योजना के पेंशनभोगियों के लिए केंद्रीकृत प्रणाली पेंशन भुगतान आदेश (Pension Payment Order : PPO) को मंजूरी दी है। 
  • इसके लागू होने के बाद, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Provident Fund Organization : EPFO) की पेंशन योजना के दायरे में आने वाले पेंशनभोगी जनवरी से किसी भी बैंक या उसकी शाखा से पेंशन ले सकेंगे। 

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) : 

स्थापना: 1952 प्रकार: सांविधिक निकाय नोडल मंत्रालय: श्रम एवं रोजगार मंत्रालय

रक्षा समाचार  

दो कार्यक्रम 'हिम-ड्रोन-ए-थॉन 2' और 'हिमटेक-2024' का अनावरण

  • भारतीय सेना ने दो कार्यक्रम 'हिम-ड्रोन-ए-थॉन 2' और 'हिमटेक-2024' का अनावरण किया। 
  • इसे उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में संचालन के लिए सैन्य प्रौद्योगिकियों का उपयोग करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

ड्रोन के क्षमताओं का प्रदर्शन : 

  • हिम-ड्रोन-ए-थॉन 2 : 17-18 सितंबर 2024, लेह के पास वारी ला में 
  • हिमटेक-2024 : 20-21 सितंबर 2024 

भारतीय सेना : 

  • मुख्यालय : नई दिल्ली
  • सेना दिवस : 15 जनवरी 
  • सेना प्रमुख : उपेंद्र द्विवेदी
  • चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ : जनरल अनिल चौहान

भारतीय नौसेना और दक्षिण अफ्रीकी नौसेना के बीच समझौता 

  • भारतीय नौसेना और दक्षिण अफ्रीकी नौसेना ने अपने पनडुब्बी बचाव सहायता सहयोग को बढ़ाने के लिए एक कार्यान्वयन समझौते पर हस्ताक्षर किए।

भारतीय नौसेना :

  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर
  • आदर्श वाक्य: “शं नो वरुणः”
  • प्रमुख: एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी

खेल समाचार 

पैरालिंपिक 2024

  • सचिन खिलारी: पुरुषों की शॉट पुट F46 स्पर्धा में रजत पदक
  • शरद कुमार और मरियप्पन थंगावेलु: पुरुषों की ऊंची कूद टी63 में क्रमशः रजत और कांस्य पदक
  • अजीत सिंह और सुंदर सिंह गुर्जर: पुरुषों की भाला फेंक F46 स्पर्धा में क्रमशः रजत और कांस्य पदक
  • हरविंदर सिंह: पुरुष तीरंदाजी व्यक्तिगत रिकर्व ओपन फाइनल में स्वर्ण पदक। वह पैरालिंपिक या ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले और एकमात्र भारतीय तीरंदाज बने।
  • धरमबीर और प्रणव सूरमा: पुरुष क्लब थ्रो F51 स्पर्धा में क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक

17वां पेरिस पैरा ओलम्पिक 2024  : 

  • आयोजन : 28 अगस्त से 8 सितंबर 2024
  • शुभंकर : फ्रीजियन कैप    
  • भारत के खिलाड़ी : 84(12खेल)

ओपनिंग सेरेमनी के ध्वजवाहक :      

  • सुमित अंतिल (भाला फेंक), भाग्यश्री जाधव (शॉटपुट)

पुरस्कार और सम्मान

राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस गोल्ड अवार्ड 2024 

  • ‘लैब मित्र’ नामक पहल को प्रशासनिक सुधारों और ई-गवर्नेंस में जिला-स्तरीय पहलों के लिए 'राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस गोल्ड अवार्ड' से सम्मानित किया गया। 
  • महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को पोषण ट्रैकर पहल के लिए ई-गवर्नेंस 2024 (गोल्ड) के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।

 अरुणाचल प्रदेश अलंकरण समारोह 

  • अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल के.टी. परनाइक (सेवानिवृत्त) ने इटानगर के राजभवन में आयोजित एक अलंकरण समारोह में अरुणाचल प्रदेश की असम राइफल्स इकाइयों के अधिकारियों और कार्मिकों को राज्यपाल के स्वर्ण और रजत पदक प्रदान किए।

असम राइफल्स : 

  • स्थापना: 1835
  • भारत का सबसे पुराना अर्धसैनिक बल।
  • महानिदेशक: लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेरा
  • मुख्यालय: शिलांग, मेघालय

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 5 सितम्बर 2024 को शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 82 शिक्षकों को 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024' से सम्मानित किया। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • पुरस्कार में योग्यता का प्रमाण पत्र, 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार और एक रजत पदक दिया जाता है।
  • स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस वर्ष के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कारों के लिए 50 शिक्षकों का चयन किया है। 
  • उच्च शिक्षा विभाग के 16 शिक्षक और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के 16 शिक्षकों का चयन किया है 

महत्वपूर्ण दिवस  

शिक्षक दिवस

  • शिक्षाविद् और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 5 सितंबर को 'शिक्षक दिवस' मनाया जाता है।

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन : 

  • शिक्षक दिवस की शुरुआत वर्ष 1962 में हुई
  • जन्म : 5 सितंबर 1888
  • मृत्यु : 17 अप्रैल 1975
  • 1931: ब्रिटिश साम्राज्य द्वारा 'सर' की उपाधि
  • 1952 : भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति
  • 1954 : भारत रत्न
  • 1962-67 : भारत के राष्ट्रपति

Latest Courses