सकल घरेलू उत्पाद
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




सकल घरेलू उत्पाद

Thu 05 Sep, 2024

Context

  • विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए 7% की वृद्धि का अनुमान लगाया है, जो पूर्व में 6.6% था।
  • 2030 तक अपने 1 ट्रिलियन डॉलर के वस्तु निर्यात लक्ष्य तक पहुंचने के लिए, भारत को अपनी निर्यात में विविधता लाने और वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं का लाभ उठाने की आवश्यकता है।  

सकल घरेलू उत्पाद (Gross Domestic Product) क्या होता है?

  • यह उस देश में एक निश्चित समय अवधि (आमतौर पर एक वर्ष) में उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं और सेवाओं का कुल मौद्रिक मूल्य होता है।
  • GDP यह बताता है कि कोई देश एक साल में कितनी संपत्ति पैदा करता है। यह देश की आर्थिक गतिविधि, लोगों की आय और जीवन स्तर का एक मापदंड होता है।

GDP के प्रकार:

  • नॉमिनल GDP (Nominal GDP): यह चालू कीमतों (वर्तमान वर्ष की प्रचलित कीमत) में व्यक्त सभी वस्तुओं और सेवाओं के मूल्य को मापता है।
  • वास्तविक GDP (Real GDP): नॉमिनल GDP के विपरीत यह किसी आधार वर्ष की कीमतों पर व्यक्त की गई सभी वस्तुओं और सेवाओं के मूल्य को बताता है।

भारत में GDP की गणना:

  • भारत में GDP की गणना करने के लिए कई संस्थाएं और संगठन मिलकर काम करते हैं। मुख्य रूप से केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (CSO) इस जिम्मेदारी को निभाता है।

भारत में GDP की गणना के लिए मुख्य रूप से दो तरीके अपनाए जाते हैं:

  • उत्पादन विधि: इस विधि में विभिन्न क्षेत्रों (कृषि, उद्योग, सेवाएं) में उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं और सेवाओं के मूल्य को जोड़ा जाता है।
  • व्यय विधि: इस विधि में उपभोग (घरेलू और सरकारी), निवेश, सरकार का खर्च और शुद्ध निर्यात (निर्यात घटा आयात) को जोड़ा जाता है।

GDP की गणना में शामिल प्रमुख बिंदु:

  • आधार वर्ष: GDP की गणना के लिए एक आधार वर्ष निर्धारित किया जाता है जिसकी कीमतों को आधार माना जाता है। भारत में समय-समय पर आधार वर्ष (वर्तमान आधार वर्ष 2011-12 माना गया है तथा अभी सलाहकार समिति ने नए आधार वर्ष के रूप में 2020-21 की सिफारिश की है) में बदलाव किए जाते हैं।
  • मूल्य सूचकांक: मुद्रास्फीति के प्रभाव को कम करने के लिए विभिन्न मूल्य सूचकांक का उपयोग किया जाता है।
  • सांख्यिकीय सर्वेक्षण: GDP की गणना के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सांख्यिकीय सर्वेक्षण किए जाते हैं।

गणना का सूत्र: Y = C + I + G + (X − M)

  • Y = सकल घरेलू उत्पाद
  • C = उपभोग
  • I = निवेश
  • G = सरकारी खर्च
  • X = निर्यात
  • M = आयात

वित्त वर्ष 2023-24 में भारत की GDP वृद्धि दर: 8.2 प्रतिशत

वर्ष 2024-25 में भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान: 6.5% से 7% (आर्थिक सर्वेक्षण)

विश्व बैंक:

  • पूर्व आधिकारिक नाम: अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (IBRD) 
  • स्थापना: जुलाई 1944, ब्रेटन वुड्स, न्यू हैम्पशायर, संयुक्त राज्य अमेरिका
  • अध्यक्ष: अजय बंगा
  • मुख्यालय: वाशिंगटन, डी.सी., संयुक्त राज्य अमेरिका

Latest Courses