GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Wed 04 Sep, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार  

विश्वशांति बुद्ध विहार' का उद्घाटन

 

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 4, सितंबर 2024 को महाराष्ट्र के लातूर जिले के उदगीर में 'विश्वशांति बुद्ध विहार' का उद्घाटन किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • बौद्ध वास्तुकला के तीन मुख्य तत्व : विहार, स्तूप और चैत्य गृह
  • विहार का अर्थ : मठ 
  • ध्यान कक्ष और भिक्षुओं के रहने की जगह

प्रमुख बौद्ध विहार और मंदिर : 

  • महाबोधि मंदिर - बोधगया : भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई
  • लुम्बिनी : भगवान बुद्ध का जन्मस्थान, दक्षिणी नेपाल में स्थित
  • सारनाथ : भगवान बुद्ध ने पहली बार उपदेश दिया
  • कुशीनगर : भगवान बुद्ध का महापरिनिर्वाण 

भगवान बुद्ध : 

  • जन्म: 623 ईसा पूर्व, लुम्बिनी
  • माता-पिता: शुद्धोदन और महामाया
  • बुद्ध के प्रिय शिष्य: आनंद
  • बौद्ध धर्म के त्रिरत्न : बुद्ध, धम्म, संघ 
  • दो मुख्य शाखाएं: हीनयान, महायान

4 प्रमुख बौद्ध परिषदें : 

  • प्रथम : लगभग 483 ईसा पूर्व, राजा अजातशत्रु के संरक्षण में अध्‍यक्ष, महाकाश्यप 
  • दूसरी : 383 ईसा पूर्व में राजा कालासोक के संरक्षण में अध्‍यक्ष, सबकामी 
  • तीसरी : 250 ईसा पूर्व में पाटलिपुत्र में अशोक के संरक्षण में अध्‍यक्ष, मोग्गलिपुत्त तिस्स
  • चतुर्थ/चौथी : 72 ई. में कुंडलवन, कश्मीर में अध्‍यक्ष, वसुमित्र

 नोटरी पोर्टल' लांच

 

  • विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने 03 सितंबर 2024 को नई दिल्ली में नया 'नोटरी पोर्टल' ( https://notary.gov.in ) लांच किया।

भारत का विधि आयोग : 

  • एक गैर-सांविधिक निकाय है
  • प्रथम विधि आयोग :1955(स्वतंत्र भारत का) 
  • नोट : प्रथम आयोग 1834 में ब्रिटिश राज में चार्टर अधिनियम 1833 के द्वारा गठित किया गया था। इसकी अध्यक्षता लॉर्ड मैकाले ने की थी। 
  • संरचना : एक अध्यक्ष, एक सदस्य-सचिव सहित और चार पूर्णकालिक सदस्य
  • पदेन सदस्य : कानून मंत्रालय का कानून और विधायी सचिव
  • अंशकालिक सदस्यों की संख्या पाँच से अधिक नहीं होगी

22वें लॉ पैनल : 

  • कार्यकाल समाप्त :  31 अगस्त2024 
  • अध्‍यक्ष : रितुराज अवस्थी
  • गठन : 21 फरवरी 2020
  • कार्यकाल : 3 वर्ष (जस्टिस अवस्थी का कार्यकाल केंद्रीय मंत्रिमंडल ने फरवरी 2023 में बढ़ा दिया था) 

दक्षिण अफ्रीका का नवीन विश्वसनीय टूर ऑपरेटर योजना

  • दक्षिण अफ्रीका ने एक नवीन विश्वसनीय टूर ऑपरेटर योजना (Trusted Tour Operator Scheme : TTOS) के निर्माण की घोषणा की, जिसका प्रारंभिक फोकस भारत और चीन के उभरते पर्यटन बाजारों पर होगा। 

दक्षिण अफ्रीका : 

  • अफ़्रीकी महाद्वीप का सबसे दक्षिणी देश है
  • यह लेसोथो को पूरी तरह से घेरे हुए है

तीन राजधानियां : 

  • प्रिटोरिया, प्रशासनिक और कार्यकारी  
  • केप टाउन, संसद की सीट के रूप में विधायी
  • ब्लोमफ़ोंटेन, पारंपरिक रूप से न्यायिक 
  • 1994 में रंगभेद का कानूनी अंत हुआ
  • नेल्सन मंडेला:  दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद विरोधी आंदोलन के नेता
  • मुद्रा: दक्षिण अफ्रीकी रैंड
  • राष्ट्रपति: सिरिल रामफोसा

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा 

 

  • प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ब्रुनेई यात्रा के दौरान, बंदर सेरी बेगावान में नए 'भारतीय उच्चायोग कार्यालय' का उद्घाटन एवं 'उमर अली सैफुद्दीन मस्जिद' का दौरा किया।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 शितम्‍बर 2024 से ब्रुनेई और सिंगापुर की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं।

ब्रुनेई : 

  • बोर्नियो द्वीप पर स्थित है
  • मलेशिया और दक्षिण चीन सागर से घिरा हुआ है 
  • कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस उत्पादन पर निर्भर है
  • राजधानी : बंदर सेरी बेगावान  
  • आधिकारिक भाषा: मलय और अंग्रेजी 
  • मुद्रा : ब्रुनेई रिंगिट (BND)
  • सुल्तान : हाजी हसनल बोल्किया
  • ब्रुनेई-भारत राजनयिक संबंधों की स्थापना की 40वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।
  • यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की प्रथम यात्रा है 
  • भारत-ब्रुनेई 2024 में राजनयिक संबधों के 40 वर्ष पूरे किए हैं
  • भारत ब्रुनेई से हाइड्रोकार्बन आयात कर रहा है

राज्य विशेष 

अपराजिता महिला एवं बाल विधेयक 2024

 

  • पश्चिम बंगाल विधानसभा में बलात्कार के ख़िलाफ़ पेश किए गए 'अपराजिता बिल' (एंटी रेप) को सर्वसम्मति से पारित किया गया है।
  • 'अपराजिता महिला एवं बाल विधेयक, 2024' में फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना का प्रावधान किया गया है, जिसके अनुसार पहली रिपोर्ट दर्ज होने के 21 दिन के भीतर ट्रायल पूरा हो जाना चाहिए।

पश्चिम बंगाल: 

  • विश्व का सबसे बड़ा मैंग्रोव वन सुंदरवन पश्चिम बंगाल में स्थित है।
  • पश्चिम बंगाल में 5 राष्ट्रीय उद्यान और 15 वन्यजीव अभयारण्य हैं।
  • राष्ट्रीय उद्यान: सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान, नेओरा वैली राष्ट्रीय उद्यान, गोरुमारा राष्ट्रीय उद्यान, बक्सा टाइगर रिजर्व और सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान
  • प्रमुख जूट, चावल उत्‍पादक राज्‍य

सरकारी योजनाएँ

वंचित श्रमिकों के लिए PMAY 

 

  • श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने वंचित श्रमिकों को प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ देने की पहल की है।
  • प्रवासी श्रमिकों, भवन निर्माण श्रमिकों, बीड़ी श्रमिकों, सिनेमा श्रमिकों, गैर-कोयला खदान श्रमिकों, ठेका मजदूरों और अन्य असंगठित श्रमिकों को आवास योजना के तहत शामिल किया जायेगा। 

प्रधानमंत्री आवास योजना

प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण (PMAY-G):

  • शुभारंभ: 2016 
  • उद्देश्य: “सभी के लिये आवास”
  • केंद्र-प्रायोजित योजना 
  • नोडल मंत्रालय: ग्रामीण विकास मंत्रालय

प्रधानमंत्री आवास योजना– शहरी (PMAY-U): 

  • शुभारंभ: 2015
  • केंद्र-प्रायोजित योजना 
  • नोडल मंत्रालय: आवास एवं शहरी मामलों का मंत्रालय

विज्ञान और तकनीक

विष्णु युद्ध अभ्यास का मॉक ड्रिल 

 

  • महामारी की तैयारियों का आकलन करने के लिए 27 अगस्त से 31 अगस्त, 2024 तक राजस्थान के अजमेर जिले में "विष्णु युद्ध अभ्यास" (वायरस युद्ध अभ्यास)  मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। 

स्वास्थ्य सेवा से संबंधित हाल की सरकारी पहल : 

  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन : 2005 
  • प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ( AB-PMJAY) : 23 सितंबर, 2018 
  • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) : 2013 
  • प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम (PMNDP) : 07 अप्रैल, 2016

सुपर डिमोना विमान सिम्युलेटर तैनात

 

  • बेंगलुरु में भारतीय वायु सेना के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट द्वारा एक सुपर डिमोना विमान सिम्युलेटर तैनात किया गया है।

भारतीय वायु सेना :

 वायु सेना दिवस: 8 आदर्श वाक्य: 'नभ: स्पृशं दीप्तम्' मुख्यालय: नई दिल्ली

मुख्य विज्ञान सलाहकार गोलमेज सम्मेलन

 

  • मुख्य विज्ञान सलाहकार गोलमेज सम्मेलन (Chief Science Advisors Roundtable : CSAR) के 2024 संस्करण का आयोजन 6 सितंबर 2024 को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) के फ्रांस के  पेरिस स्थित मुख्यालय में किया जायेगा। 
  • शुभारंभ जी20 की भारत की अध्यक्षता, 2023 के दौरान किया गया था।

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO): 

  • स्थापना: वर्ष 1945 में
  • उद्देश्य: शिक्षा, विज्ञान, संस्कृति, संचार और सूचना में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देते हुए शांति एवं सुरक्षा में योगदान देना
  • सदस्य देश: 194 , सहयोगी सदस्य देश; 12 
  • मुख्यालय: पेरिस (फ्रांस)
  • भारत में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल: 42 (34 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक, और 1 मिश्रित)

डेंगू बुखार को महामारी रोग घोषित 

 

कर्नाटक सरकार ने डेंगू बुखार को महामारी रोग अधिनियम 2020 के तहत महामारी घोषित किया है।  

डेंगू 

  • डेंगू चार निकटतम संबंधित डेंगू वायरस सीरोटाइप में से किसी एक के कारण होता है: DENV-1, DENV-2, DENV-3 और DENV-4
  • यह संक्रमित “एडीज एजिप्टी” और “एडीज एल्बोपिक्टस” मच्छरों के काटने से मनुष्यों में फैलता है।
  • लक्षण: तेज़ बुखार, तेज़ सिरदर्द, आँखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, थकान और कमजोरी, मतली उल्टी

पर्यावरण

महादयी परियोजना

 

  • महादयी परियोजना के संबंध में गोवा सरकार द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में चल रही कानूनी चुनौतियों के कारण राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (National Wildlife Board : NWB) ने कलसा नाला डायवर्सन परियोजना के लिए वन्यजीव मंजूरी देने से इनकार किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • कलसा नाला डायवर्सन परियोजना का उद्देश्य : कर्नाटक के सूखाग्रस्त क्षेत्रों की पेयजल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए महादयी नदी से पानी को मोड़ना
  • महादयी परियोजना में शामिल : कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र से होकर बहने वाली महादयी नदी की कलसा और बंडुरी धाराओं पर बैराज बनाना आदि 

कलसा-बंडूरी परियोजना :

  • शुरू : कर्नाटक सरकार द्वारा
  • लक्ष्य : कर्नाटक के बेलगावी, धारवाड़, बागलकोट एवं गडग जिलों में पेयजल आपूर्ति में सुधार करना
  • शामिल है : मालप्रभा नदी (कृष्णा नदी की सहायक नदी) से जोड़ने के लिए कलसा और बंडूरी पर बैराज बनाना

महादयी नदी : 

  • गोवा, कर्नाटक और महाराष्ट्र के जिलों से होकर बहती है
  • गोवा की जीवन रेखा नदी माना जाता है
  • पणजी इसी नदी के किनारे
  • उद्गम: कर्नाटक के बेलगावी जिले के खानपुर तालुक में भीमगढ़ वन्यजीव अभयारण्य से

अर्थव्यवस्था

विश्व बैंक की रिपोर्ट 

 

  • विश्व बैंक ने अपनी रिपोर्ट ‘भारत विकास अद्यतन: बदलते वैश्विक संदर्भ में भारत के व्यापार अवसर’ में चालू वित्त वर्ष के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए 7% की वृद्धि का अनुमान लगाया है।

विश्व बैंक: 

  स्थापना: जुलाई 1944 अध्यक्ष: अजय बंगा मुख्यालय: वाशिंगटन, डी.सी., संयुक्त राज्य अमेरिका

रक्षा समाचार  

सैन्‍य अभ्यास तरंग शक्ति

 

  • 'अभ्यास तरंग शक्ति 24' का दूसरा चरण 30 अगस्त से 13 सितंबर तक वायुसेना स्टेशन जोधपुर में आयोजित किया जा रहा है। 
  • इस संस्‍करण में ऑस्ट्रेलिया, ग्रीस, श्रीलंका, यूएई, जापान, सिंगापुर और अमेरिका ने हिस्सा लिया।

भारतीय वायुसेना : 

  • मुख्यालय : नई दिल्ली
  • स्थापना : 1932
  • वायु सेना दिवस : 8 अक्टूबर
  • वायुसेनाध्यक्ष : एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी
  • भारत के प्रमुख घरेलू सैन्य अभ्यास : गांडीव विजय, पश्चिम लहर, वायु शक्ति, विजय प्रहार

तरंग शक्ति 24 के प्रथम चरण का आयोजन  : 6 से 14 अगस्त 2024 त‍क तमिलनाडु के सुलार में

संयुक्त कमांडरों का सम्मेलन

 

  • ‘सशक्त और सुरक्षित भारत: सशस्त्र बलों का परिवर्तन’ विषय पर संयुक्त कमांडरों का सम्मेलन 04 और 05 सितंबर, 2024 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मध्य कमान के मुख्यालय में आयोजित किया जा रहा है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

रक्षा बलों के प्रमुख : 

  • सेना प्रमुख: लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी
  • नौसेना प्रमुख: एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी
  • वायुसेना प्रमुख: एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ:

  • चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (COSC) का सैन्य प्रमुख और स्थायी अध्यक्ष
  • परमाणु कमान प्राधिकरण के सैन्य सलाहकार
  • प्रथम CDS: जनरल बिपिन रावत 
  • वर्तमान CDS: अनिल चौहान

भारत -केन्या संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की तीसरी बैठक

 

  • भारत -केन्या के बीच 'संयुक्त रक्षा सहयोग समिति' (oint Defence Cooperation Committee : JDCC) की तीसरी बैठक 3 सितंबर, 2024 को नई दिल्ली में आयोजित की गई।
  • जुलाई, 2016 में रक्षा सहयोग पर हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (Understanding : MoU) ने भारत -केन्या ने आपसी लाभ के लिए रक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में सहभागिता के लिए एक कानूनी ढांचा प्रदान किया है।

केन्या : 

 राजधानी: नैरोबी मुद्रा: केन्याई शिलिंग स्थान: पूर्वी अफ्रीका

सशस्त्र सेना महोत्सव का उद्घाटन

 

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ छावनी स्थित सूर्य खेल परिसर में सशस्त्र सेना महोत्सव का उद्घाटन किया।

उत्तर प्रदेश :

  • राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री: गोविंद बल्लभ पंत
  • राज्य और देश की पहली महिला मुख्यमंत्री: सुचेता कृपलानी
  • सबसे ऊंची चोटी: अमसोत चोटी
  • उत्तर प्रदेश में कुल साक्षरता: 67.72%
  • उत्तर प्रदेश दिवस: 24 जनवरी
  • राज्य और देश की पहली महिला राज्यपाल: सरोजिनी नायडू
  • सबसे बड़ा जिला: लखीमपुर खीरी
  • सबसे अधिक आबादी वाला जिला: प्रयागराज
  • सबसे कम आबादी वाला जिला: महोबा

FWD 200B का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण

 

  • फ्लाइंग वेज डिफेंस एंड एयरोस्पेस (FWDA) ने देश के प्रथम स्वदेश निर्मित लड़ाकू मानवरहित हवाई वाहन (UAV), एफडब्ल्यूडी 200बी (FWD 200B) का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है।

भारत के प्रमुख स्वदेशी रूप से विकसित हथियार :

  • LCH प्रचंड हेलिकॉप्टर
  • पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर
  • आकाश वायु रक्षा प्रणाली
  • ब्रह्मोस

खेल समाचार 

इंटरकॉन्टिनेंटल फुटबॉल कप टूर्नामेंट

 

  • तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद के गाचीबोवली स्टेडियम में ‘इंटरकॉन्टिनेंटल फुटबॉल कप टूर्नामेंट’ के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 में तीन देश हिस्सा लेंगें : भारत, मॉरीशस और सीरिया
  • सीरिया, वर्तमान में नवीनतम फीफा रैंकिंग में 93वें स्थान पर है
  • टूर्नामेंट में सर्वोच्च रैंक वाली टीम है
  • भारत 124वें स्थान पर है
  • 179वें स्थान पर मौजूद मॉरीशस पहली बार इस टूर्नामेंट में भाग ले रहा है
  • यह टूर्नामेंट इंटरकॉन्टिनेंटल कप का चौथा संस्करण होगा
  • शुरूआत : 2018 में नेहरू कप की जगह 
  • उद्घाटन संस्करण मुंबई में आयोजित
  • दूसरा संस्करण : 2019 में अहमदाबाद में

भारत में प्रमुख फुटबॉल टूर्नामेंट : डूरंड कप, फेडरेशन कप, सुपर कप, संतोष ट्रॉफी, इंडियन सुपर कप एवं IFA शील्ड

पैरालिंपिक 2024

 

  • नित्या श्री सिवन ने पैरा बैडमिंटन में महिला एकल SH6 वर्ग में कांस्य पदक जीता। दीप्ति जीवनजी ने महिलाओं की 400 मीटर टी20 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

पदक तालिका : 

      रैंक देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल पदक
      19 भारत 3 8 10 21
1 चीन 54 40 23 117
2 ग्रेट ब्रिटेन 31 19 13 63
3 संयुक्त राज्य 23 12 11 56
4 ब्राज़ील 14 12 23 49

पुरस्कार और सम्मान

 

  • ई-गवर्नेंस पर 27वें राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा 3 सितंबर 2024 को मुंबई, महाराष्ट्र में ई-गवर्नेंस योजना 2023-2024 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया। 

पुरस्कार और पुरस्कार विजेता : 

  • वोखा साथी (समय पर सहायता और इंटरफ़ेस के लिए स्मार्ट एआई-आधारित सहायक) नागालैंड का व्हाट्सएप चैटबॉट: स्वर्ण पुरस्कार
  • डिजिटल कॉमर्स के लिए ओपन नेटवर्क (ONDC): "नागरिक-केंद्रित सेवाएँ प्रदान करने के लिए उभरती प्रौद्योगिकियों का अनुप्रयोग" श्रेणी के अंतर्गत स्वर्ण पुरस्कार।

चर्चित चेहरा  

ब्रैंडन मैक्कुलम

 

  • इंग्लैंड के टेस्ट कोच ब्रैंडन मैक्कुलम को टीम का नया व्हाइट-बॉल हेड कोच नियुक्त किया गया है।

के राजलक्ष्मी मेनन 

 

  • के राजलक्ष्मी मेनन को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (Defence Research and Development Organisation : DRDO) का नया महानिदेशक (एयरो) नियुक्त किया गया है।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास

 स्थापना: 1958 मुख्यालय: नई दिल्ली अध्यक्ष: समीर वी. कामथ

सिद्धार्थ अग्रवाल

 

  • बेंगलुरु के 49 वर्षीय तैराक सिद्धार्थ अग्रवाल इंग्लिश चैनल तैरकर पार करने वाले सबसे बुजुर्ग भारतीय बने हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

दिव्यांग जिया राय इंग्लिश चैनल पर करने वाली विश्‍व की सबसे कम उम्र की और सबसे तेज पैरा तैराक हैं 

बबीता चौहान

 

  • बबीता चौहान को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) : 

  • सांविधिक निकाय
  • उद्देश्य: भारत में महिलाओं के अधिकारों का प्रतिनिधित्व करना
  • संरचना: अध्यक्ष, 5 सदस्य और सदस्य-सचिव
  • स्थापना: जनवरी 1992
  • अधिनियम के तहत: राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम 1990

महत्‍वपूर्ण दिवस  

राष्ट्रीय वन्यजीव दिवस

 

  • प्रतिवर्ष वन्यजीवों की सुरक्षा और लुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्‍य से 4 सितंबर को राष्ट्रीय वन्यजीव दिवस मनाया जाता है। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • विश्व वन्यजीव दिवस : 3 मार्च (2024 की थीम: लोगों और ग्रह को जोड़ना: वन्यजीव संरक्षण में डिजिटल नवाचार की खोज)
  • राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह : 2 से 8 अक्टूबर के बीच
  • अनुच्छेद 51A(g) : वनों और वन्यजीवों सहित प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा और उसमें सुधार करना प्रत्येक नागरिक का मौलिक कर्त्तव्य है
  • अनुच्छेद 48A : राज्य पर्यावरण की रक्षा एवं सुधार और देश के वनों तथा वन्य जीवन की रक्षा करने का प्रयास करेगा

Latest Courses