GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Tue 03 Sep, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार  

छाप कार्यक्रम का आयोजन 

 

  • 'भारत की हथकरघा और शिल्प परंपराओं की अमिट छाप' (छाप/CHHAAP) कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (National Institute of Fashion Technology : NIFT/निफ्ट), वस्त्र मंत्रालय के साथ 2 से 15 सितंबर, 2024 तक नई दिल्‍ली स्थित दिल्ली हाट INA में किया जा रहा है। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (National Institute of Fashion Technology : NIFT) ) :

  • भारत में फैशन शिक्षा का प्रमुख संस्थान है
  • स्‍थापना  : 1986 
  • संवैधानिक संस्थान बना : 2006
  • मुख्यालय : नई दिल्ली
  • इसके पूरे देश में 16 परिसर हैं  
  • महानिदेशक: तनु कश्यप

कपड़ा क्षेत्र से संबंधित प्रमुख योजनाएँ : 

  • एकीकृत वस्त्र पार्क (SITP)
  • योजना: 2005
  • राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन: (2020-21 से 2023-24)
  • पीएम-मित्र: 2023
  • संशोधित प्रौद्योगिकी उन्नयन निधि योजना (ATUFS): 2016

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन दिवसीय यात्रा

 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 शितम्‍बर 2024 से ब्रुनेई और सिंगापुर की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

ब्रुनेई :

  • बोर्नियो द्वीप पर स्थित है
  • मलेशिया और दक्षिण चीन सागर से घिरा हुआ है 
  • कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस उत्पादन पर निर्भर है
  • राजधानी : बंदर सेरी बेगावान  
  • आधिकारिक भाषा: मलय और अंग्रेजी 
  • मुद्रा : ब्रुनेई रिंगिट (BND)
  • सुल्तान : हाजी हसनल बोल्किया
  • ब्रुनेई-भारत राजनयिक संबंधों की स्थापना की 40वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।
  • यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की प्रथम यात्रा है 
  • भारत-ब्रुनेई 2024 में राजनयिक संबधों के 40 वर्ष पूरे किए हैं
  • भारत ब्रुनेई से हाइड्रोकार्बन आयात कर रहा है
  • ब्रुनेई भारत की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' एवं 'इंडो-पेसिफिक' के विजन के लिए महत्वपूर्ण साझेदार है

सिंगापुर : 

  • स्थित : मलय प्रायद्वीप के दक्षिणी सिरे पर
  • पश्चिम में मलक्का जलडमरूमध्य, दक्षिण में सिंगापुर जलडमरूमध्य, उत्तर में दक्षिण चीन सागर और उत्तर में जोहोर जलडमरूमध्य से घिरा है।
  • राजधानी: सिंगापुर सिटी
  • मुद्रा: सिंगापुर डॉलर
  • राष्ट्रपति: थर्मन शनमुगरत्नम
  • प्रधानमंत्री : लॉरेंस वोंग
  • यात्रा : 4- 5 सितंबर 2024
  • PM मोदी करीब 6 साल बाद सिंगापुर का दौरा कर रहे हैं

किसानों की शिकायतों के समाधान के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित

 

  • सुप्रीम कोर्ट ने शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों की शिकायतों के समाधान के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित की, जिसका नेतृत्व पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति नवाब सिंह करेंगे। 
  • 'संयुक्त किसान मोर्चा' (गैर-राजनीतिक) और 'किसान मजदूर मोर्चा' ने अपनी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर दिल्ली तक मार्च करने की योजना की घोषणा की थी।

न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP):

  • MSP एक गारंटीकृत राशि है जो किसानों को सरकार द्वारा उनकी फसल खरीदते समय देेती है।
  • MSP कृषि लागत और मूल्य आयोग (CACP) की सिफारिशों पर आधारित है।
  • CACP कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का एक संलग्न कार्यालय है।
  • यह जनवरी 1965 में अस्तित्व में आयाकृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के तहत
  • 'कृषि लागत और मूल्य आयोग' (CACP): चुनिंदा फसलों के लिए MSP की सिफारिश करता है।
  • नोट: 22 अधिदेशित कृषि फसलों के लिए MSP निर्धारित की गयी है।

23वें लॉ कामीशन ऑफ इंडिया के गठन को मंजूरी

 

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 23वें लॉ कामीशन ऑफ इंडिया के गठन को मंजूरी दी है।  23वें विधि आयोग का कार्यकाल 1 सितंबर 2024 से 31 अगस्त 2027 तक रहेगा।
  • पैनल में एक पूर्णकालिक अध्यक्ष और सदस्य-सचिव सहित चार पूर्णकालिक सदस्य होंगे।

भारत का विधि आयोग : 

  • एक गैर-सांविधिक निकाय है
  • प्रथम विधि आयोग :1955(स्वतंत्र भारत का) 
  • नोट : प्रथम आयोग 1834 में ब्रिटिश राज में चार्टर अधिनियम 1833 के द्वारा गठित किया गया था। इसकी अध्यक्षता लॉर्ड मैकाले ने की थी। 
  • उद्देश्य : कानून और न्याय मंत्रालय के सलाहकार निकाय करना, कानून संबंधी अनुसंधान और भारत में मौजूदा कानूनों की समीक्षा करना
  • संरचना : एक अध्यक्ष, एक सदस्य-सचिव सहित और चार पूर्णकालिक सदस्य
  • पदेन सदस्य : कानून मंत्रालय का कानून और विधायी सचिव
  • अंशकालिक सदस्यों की संख्या पाँच से अधिक नहीं होगी

22वें लॉ पैनल : 

  • कार्यकाल समाप्त :  31 अगस्त2024 
  • अध्‍यक्ष : रितुराज अवस्थी
  • गठन : 21 फरवरी 2020
  • कार्यकाल : 3 वर्ष (जस्टिस अवस्थी का कार्यकाल केंद्रीय मंत्रिमंडल ने फरवरी 2023 में बढ़ा दिया था) 

पर्यटन मंत्रियों का सम्मेलन

 

  • केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत 2 सितम्बर 2024 को मेघालय के शिलांग में पर्यटन मंत्रियों के सम्मेलन की अध्यक्षता की।
  • सम्मेलन में पूर्वोत्तर, पूर्वी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पर्यटन मंत्रियों ने भाग लिया।

भारत में पर्यटन से जुड़ी पहलें

  • स्वदेश दर्शन योजना: 2014-15
  • मसौदा राष्ट्रीय पर्यटन नीति: 2022
  • देखो अपना देश पहल: 2023
  • राष्ट्रीय हरित पर्यटन मिशन: 2017
  • राष्ट्रीय पर्यटन दिवस: 25 जनवरी
  • आगमन पर पर्यटक वीज़ा (TVOA) योजना: 2014 

मेघालय :

  • इसे "बादलों का घर" भी कहा जाता है।
  • विश्व में सर्वाधिक वर्षा : मासिनराम  
  • पूर्ण राज्य बना : 21 जनवरी 1972
  • मेघालय की तीन प्रमुख पर्वत श्रृंखलाएं हैं: गारो पहाड़ियां, खासी पहाड़ियां, जयंतिया पहाड़ियां
  • प्रमुख जनजातियाँ: खासी, जैंतिया और गारो

एग्रीश्योर फंड और कृषि निवेश पोर्टल' का शुभारंभ

  • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 3 शितम्‍बर 2024 को नई दिल्ली के पूसा में 'एग्रीश्योर फंड और कृषि निवेश पोर्टल' का शुभारंभ किया।
  • केन्‍द्रीय मंत्री ने इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बैंकों और राज्यों को उनके प्रयासों की सराहना करते हुए एआईएफ उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किया। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

कृषि अवसंरचना कोष (AIF) : 

  • शुरूआत : 2020 
  • उद्देश्य : फसल कटाई के बाद प्रबंधन अवसंरचना और सामुदायिक खेती के संसाधनों का निर्माण करना

कृषि से संबंधित सरकारी पहल : 

  • परंपरागत कृषि विकास योजना (PKVY): 2015
  • PM किसान सम्मान निधि योजना : फरवरी 2019
  • प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना : 2015 

कृषि से सम्‍बन्धित सात महत्वपूर्ण निर्णयों को मंजूरी 

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कृषि से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने और पूरे देश में खाद्य सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से सात महत्वपूर्ण निर्णयों को मंजूरी दी है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

मंजूर योजनाएं और राशि : 

  • डिजिटल कृषि मिशन: 2,817 करोड़ रुपए
  • फसल विज्ञान: 3,979 करोड़ रुपए
  • कृषि शिक्षा, प्रबंधन:2,291 करोड़ रुपए
  • बागवानी विकास:860 करोड़ रुपए
  • पशुधन स्वास्थ्य एवं उत्पादन: 1,702 करोड़ रुपए
  • कृषि विज्ञान केंद्र समृद्ध:1,202 करोड़ रुपए
  • प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन: 1,115 करोड रुपए

अन्य महत्वपूर्ण निर्णय : 

  • मंत्रिमंडल ने दो प्रमुख वाणिज्यिक केन्द्रों - मुंबई और इंदौर के बीच सबसे छोटी रेल कनेक्टिविटी प्रदान करने वाली 309 किलोमीटर लंबी नई लाइन परियोजना को मंजूरी दी
  • कुल लागत : 18,036 करोड़ रुपये
  • पूरा किया जाएगा : 2028-29 तक

अबू धाबी परिसर का उद्घाटन  

  • अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली अबू धाबी परिसर का आधिकारिक रूप से उद्घाटन किया है।

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) : 

  • आधिकारिक भाषा : अरबी (अंग्रेज़ी व्यापक रूप से बोली जाती है)
  • अर्थव्यवस्था तेल और गैस पर आधारित है
  • पर्यटन, वित्तीय सेवाएं, और व्यापार भी अर्थव्यवस्था में अहम योगदान देते
  • प्रमुख पर्यटन स्थल :  बुर्ज खलीफ़ा, दुबई मॉल, पाम जुमेराह, और शेख जायद ग्रैंड मस्जिद इत्‍यादि 
  • राजधानी: अबू धाबी
  • मुद्रा: दिरहम

श्री वरणा महिला सहकारी बहु-उद्योग समूह के स्वर्ण जयंती

 

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर के वारणानगर में श्री वरणा महिला सहकारी बहु-उद्योग समूह के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित किया।

सहकारी बैंक

शासित : 

  • बैंकिंग विनियम अधिनियम, 1949 
  • बैंकिंग कानून (सहकारी समिति) अधिनियम, 1955  
  • विभाजित : शहरी और ग्रामीण

सहकारी बैंकों मेंसहकारी समितियों से सम्‍बन्धित अनुच्‍छेद: 

  • संवैधानिक दर्जा और संरक्षण : 2011 का 97वाँ संविधान संशोधन अधिनियम
  • अनुच्छेद 19 : समिति बनाने को मौलिक अधिकार बनाया
  • अनुच्छेद 43–B : सहकारी समितियों के स्वैच्छिक गठन, स्वायत्त कामकाज, लोकतांत्रिक नियंत्रण और पेशेवर प्रबंधन को बढ़ावा देना 
  • अनुच्छेद 243-ZH to 243-ZT : संविधान में एक नया खंड IX-B जोड़ा जिसका नाम सहकारी समितियां है।

पर्यावरण और जैव विविधता

दो नई मकड़ी प्रजातियों की खोज

 

  • भारतीय प्राणी सर्वेक्षण ने पश्चिमी घाट क्षेत्र में दो नई मकड़ी प्रजातियों मिमेटस स्पिनेटस और मिमेटस पार्वुलस की खोज की है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

मिमेटस स्पिनेटस : 

  • खोज : मूकाम्बिका वन्यजीव अभयारण्य, कर्नाटक

माइमेटस पार्वुलस : 

  • खोज : एर्नाकुलम जिला, केरल

मकड़ी  : 

  • मकड़ी आर्थ्रोपोडा संघ का एक प्राणी है।
  • एक प्रकार का कीट है
  • इनके आठ पैर होते हैं

भारतीय प्राणी सर्वेक्षण: 

  • स्थापना: 1 जुलाई 1916
  • मुख्यालय: कोलकाता
  • मंत्रालय : पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय

अर्थव्यवस्था और बैंकिंग

ई-श्रम पोर्टल 

  • श्रम मंत्रालय के अनुसार, असंगठित श्रमिकों के लिए ई-श्रम पोर्टल ने तीन वर्षों में 30 करोड़ पंजीकरण को पार किया है।

ई-श्रम पोर्टल : 

  • शुरूआत : अगस्त, 2021 
  • द्वारा लॉन्च : श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय द्वारा  
  • योजना के तहत श्रमिकों को ‘ई-श्रम कार्ड’ जारी किया जिसपर 12 अंकों का नम्‍बर होता है 
  • लान्‍च का उद्देश्य: असंगठित श्रमिकों जैसे- निर्माण मज़दूरों, प्रवासी कार्यबल, रेहड़ी-पटरी वालों और घरेलू कामगारों को पंजीकृत करन

‘वित्तपोषण 3.0’ शिखर सम्मेलन

 

  • मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंथा नागेश्वरन ने मुंबई में भारतीय उद्योग परिसंघ (Confederation of Indian Industry : CII) द्वारा आयोजित ‘वित्तपोषण 3.0’ शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।

भारतीय उद्योग परिसंघ (CII): 

  • यह भारत की एक गैर-सरकारी, उद्योग-नेतृत्व और उद्योग-प्रबंधित संगठन है।
  • स्थापना: वर्ष 1895 में  
  • वर्तमान अध्यक्ष: संजीव पुरी
  • मुख्यालय: नई दिल्ली

भारत का प्रथम मल्टी-ब्रांड को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च

 

  • फिनटेक प्रदाता POP ने रुपे और यस बैंक के साथ मिलकर भारत का प्रथम मल्टी-ब्रांड ‘को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड’ (co-branded credit card) लॉन्च किया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

रुपे (RuPay) :  

  • भारत का एक वैश्विक कार्ड भुगतान नेटवर्क है। 
  • शुरूआत : वर्ष 2012 में 
  • देश को समर्पित : वर्ष 2014 में 
  • विकास : भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम

यस बैंक :

  • मुख्यालय : मुंबई
  • संस्थापक : राणा कपूर, अशोक कपूर
  • स्थापित : 2004

रक्षा समाचार  

नौसैनिक अभ्यास वरुण

 

  • भारत-फ्रांस के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास वरुण का आयोजन 2-4 सितंबर 2024 तक भूमध्य सागर में किया जायेगा। 
  • भारतीय नौसेना का पी-8 आई विमान (P8I aircraft) फ्रांसीसी नौसेना के साथ अभ्यास वरुण के 22वें संस्करण में भाग लेगा। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • 21वें संस्‍करण का आयोजन : अरब सागर में
  • वरुण-2023' का पहला चरण 16 से 20 जनवरी तक भारत के पश्चिमी तट पर आयोजित किया गया 
  • शुरूआत : 1993
  • 'वरुण' नाम दिया गया : 2001 
  • भारत-फ्रांस के बीच अन्य रक्षा अभ्यास:
  • डेजर्ट नाइट-21 और गरुड़ (वायु अभ्यास)
  • शक्ति : सेना अभ्यास

खेल समाचार  

पेरिस पैरालिम्पिक्स 2024

 

  • पेरिस पैरालिम्पिक्स 2024 में भारतीय खिलाडियों ने एक दिन में ही सात पदक जीते। 

सात पदक : 

  • सुमित अंतिल :  70.59 मीटर का रिकॉर्ड जैवलिन थ्रो के स्वर्ण पदक 
  • नितेश कुमार :  बैडमिंटन में स्वर्ण पदक 
  • योगेश कथुनिया : F 56 चक्का फेंक स्पर्धा में सिल्वर मेडल
  • आईएएस L Y सुहास : बैडमिंटन के SL4 स्पर्धा में सिल्वर मेडल
  • तुलसीमति मुरुगसेन : बैडमिंटन एकल की SU5 स्पर्धा में सिल्वर मेडल
  • मनीषा रामदास : बैडमिंटन एकल की SU5 स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल
  • मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन तीरंदाजी स्पर्धा में शीतल देवी और राकेश कुमार की जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल

वर्ल्ड टेबल टेनिस यूथ कंटेंडर वराज़दीन 2024

   

  • भारतीय पैडलर दिव्यांशी भौमिक ने क्रोएशिया में वर्ल्ड टेबल टेनिस यूथ कंटेंडर वराज़दीन 2024 एरिना वराज़दीन में अंडर-19 यूथ गर्ल्स सिंगल्स इवेंट में कांस्य पदक जीता।

अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (ITTF) : 

गठन : 1926  मुख्यालय : लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड  अध्‍यक्ष : पेट्रा सोर्लिंग

पुरस्कार और सम्मान

रमन मैग्सेसे अवॉर्ड, 2024

 

  • प्रसिध्‍द जापानी एनिमेटर हयाओ मियाज़ाकी को 2024 के 'रेमन मैग्सेसे अवॉर्ड' के विनर के रूप में चुना गया है। 

रेमन मैग्सेसे अवॉर्ड : 

स्थापित : 1957 ( एशिया के सर्वोच्च सम्मान तथा प्रमुख पुरस्कार के रूप में) 

  • प्रतिवर्ष 31 अगस्त को प्रदान किया जाता
  • चिह्नित : फिलीपींस गणराज्य के तीसरे राष्ट्रपति, रेमन मैग्सेसे के जन्मदिन को
  • श्रेणियाँ: "सरकारी सेवा", "सार्वजनिक सेवा", "सामुदायिक नेतृत्व", "पत्रकारिता, साहित्य और रचनात्मक संचार कला", "शांति तथा अंतर्राष्ट्रीय समझ" व "उभरता नेतृत्त्व" 

वर्ष 2024 में कुल 4 व्यक्तियों और एक संगठन को प्रदान किया गया: 

  • न्गुएन थी न्गोक फुओंग (वियतनाम)
  • करमा फुंतशो (भूटान)
  • मियाजाकी हयाओ (जापान)
  • फरविज़ा फरहान (इंडोनेशिया)
  • रूरल डॉक्टर्स मूवमेंट (थाईलैंड का एक संगठन) 

चर्चित चेहरा  

राम मोहन राव अमारा

 

  • वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (Financial Services Institutions Bureau : FSIB) ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के प्रबंध निदेशक के पद के लिए राम मोहन राव अमारा की सिफारिश की।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) : 

स्थापना: 1955 मुख्यालय: मुंबई  अध्यक्ष: चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी

मेजर जनरल जर्केन गामलिन 

 

  • मेजर जनरल जर्केन गामलिन (सेवानिवृत्त) ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में शपथ ग्रहण की। 

केंद्रीय सूचना आयोग (CIC): 

  • एक वैधानिक निकाय
  • स्थापना: वर्ष 2005 में सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत 
  • मुख्य सूचना आयुक्त:  हीरालाल सामरिया
  • नियुक्ति: एक समिति की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा

Latest Courses