GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Mon 02 Sep, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार  

राष्ट्रपति ने SC के नए ध्वज और प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया

 

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नई दिल्ली में सर्वोच्च न्यायालय (SC) की 75वीं वर्षगांठ सम्‍मेलन के दौरान 1 शितम्‍बर 2024 को SC के नए ध्वज और प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • ध्वज का रंग : नीला
  • ध्वज पर अंकन : अशोक चक्र, सुप्रीम कोर्ट भवन, संविधान की पुस्तक
  • आदर्श वाक्य  : यतो धर्मस्ततो जयः

सुप्रीम कोर्ट : 

  • स्‍थापना : 28 जनवरी 1950 
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • जजों की स्वीकृत संख्या : 34
  • अनुच्छेद 32 :  रिट क्षेत्राधिकार
  • अनुच्छेद 131: SC मौलिक क्षेत्राधिकार का वर्णन
  • अनुच्छेद 133-136: अपीलीय क्षेत्राधिकार
  • अनुच्छेद 143: सलाहकारी क्षेत्राधिकार
  • अनुच्छेद 137: निर्णयों की समीक्षा

राज्‍य विशेष 

मिथुन दिवस  समारोह

 

  • अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल के.टी. परनायक (सेवानिवृत्त) ने 1 सितंबर, 2024 को इटानगर में 'मिथुन दिवस' समारोह के तहत आयोजित 'भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में किसानों की आय बढ़ाने के लिए एकीकृत मिथुन खेती' विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया। 
  • भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने आधिकारिक तौर पर 01 सितंबर 2023 से मिथुन को खाद्य पशु के रूप में मान्यता दी है। ICAR-NRC ने प्रत्‍येक वर्ष  01 सितंबर को "मिथुन दिवस" ​​मनाने का प्रस्ताव रखा है, मिथुन के मांस को "वीशी" नाम दिया गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

मिथुन : 

  • अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड का राज्य पशु है।
  • वैज्ञानिक नाम : बोस फ्रंटलिस 
  • पहाड़ियों का मवेशी भी कहा जाता है 

अरुणाचल प्रदेश : 

  • राज्य बना : 20 फरवरी, 1987 
  • प्रमुख नदियाँ : दिबांग, ब्रह्मपुत्र, सुवर्णसिरी आदि
  • प्रमुख जनजातियाँ: अदी, गालो, अका, अपतानी, न्यीशी, टैगिन्स, बोरी और बोकार आदि
  • संरक्षित क्षेत्र: नामदाफा राष्ट्रीय उद्यान, मौलिंग राष्ट्रीय उद्यान, पखुई WLS 
  • न्यीशी अरुणाचल प्रदेश का सबसे बड़ा जातीय समूह है
  • पहला ग्रीनफ़ील्ड हवाई अड्डा: ''डोनी पोलो हवाई अड्डा'' (होलोंगी हवाई अड्डा)

वैदिक-3डी संग्रहालय का निर्माण

 

  • उत्तर प्रदेश सरकार वाराणसी में सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मुख्य भवन में वैदिक-3डी संग्रहालय का निर्माण कराएगी।
  • अत्याधुनिक संग्रहालय भारतीय ज्योतिष, खगोल विज्ञान और वैदिक साहित्य को समर्पित होगा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

वैदिक काल : 

  • ऋग्वेदिक काल : 1500 ईसा पूर्व से 1000 ईसा पूर्व
  • जानकारी का मुख्य स्रोत : ऋग्वेद(10 मंडल और 1028 सूक्त) 
  • उत्तर वैदिक काल चरण : 1000 ईसा पूर्व- 600 ईसा पूर्व
  • जानकारी के मुख्‍य स्रोत : सामवेद, यजुर्वेद और अथर्ववेद

उत्‍तर प्रदेश : 

प्रमुख संग्रहालय : 

  • राज्य संग्रहालय, लखनऊ : 1863
  • राजकीय संग्रहालय, मथुरा : 1874

राजकीय संग्रहालय, झांसी : 1978

  • अन्तर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय एवं आर्ट गैलरी, अयोध्या : 1988
  • राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर : 1988
  • लोक कला संग्रहालय लखनऊ : 1989
  • जनपदीय संग्रहालय, सुल्तानपुर  : 1989
  • राजकीय बौद्ध संग्रहालय, कुशीनगर : 1995
  • राजकीय पुरातत्व संग्रहालय, कन्नौज : 1996
  • डा. भीमराव अम्बेडकर संग्रहालय एवं पुस्तकालय, रामपुर : 2004

अंतरराष्ट्रीय समाचार

वीज़ा माफी कार्यक्रम की शुरूआत 

 

  • संयुक्त अरब अमीरात ने दो महीने का व्यापक वीज़ा माफी कार्यक्रम शुरू किया है।  
  • यह वीजा देश में अवैध रूप से रह रहे व्यक्तियों को अपनी स्थिति को नियमित करने या दंड के बिना देश छोड़ने का अवसर प्रदान करता है।

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) : 

  • UAE, अरब प्रायद्वीप के पूर्वी तट पर स्थित सात अमीरातों का संघ है।  
  • सात अमीरातो के नाम : अबू धाबी, अजमान, दुबई, फ़ुजैराह, रास अल खैमा, शारजाह, और उम्म अल क्वैन
  • आधिकारिक भाषा : अरबी (अंग्रेज़ी व्यापक रूप से बोली जाती है)
  • अर्थव्यवस्था तेल और गैस पर आधारित है
  • पर्यटन, वित्तीय सेवाएं, और व्यापार भी अर्थव्यवस्था में अहम योगदान देते
  • प्रत्‍येक अमीरात का अपना शासक होता है, सभी शासक मिलकर संघीय सर्वोच्च परिषद बनाते हैं
  • प्रमुख पर्यटन स्थल :  बुर्ज खलीफ़ा, दुबई मॉल, पाम जुमेराह, और शेख जायद ग्रैंड मस्जिद इत्‍यादि 
  • राजधानी: अबू धाबी
  • मुद्रा: दिरहम

ह्वाल्डिमिर व्हेल

 

  • ह्वाल्डिमिर नामक बेलुगा व्हेल, जिसके बारे में संदेह था कि वह रूसी जासूस है, दक्षिणी नॉर्वे में 31 अगस्त को 2024 को मृत पाई गई।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

व्हेल : 

  • धरती पर सबसे बड़े जानवरों में से एक हैं
  • नीली व्हेल दुनिया का सबसे बड़ा ज्ञात जानवर है
  • वर्तमान में व्हेल, डॉल्फ़िन और पॉरपॉइज़ की लगभग 90 मान्यता प्राप्त प्रजातियाँ हैं, उन्हें सामूहिक रूप से 'सिटासियन' या बस 'व्हेल' के रूप में जाना जाता है।
  • व्‍लेह का मुख्‍य श्‍वसन अंग : फेफड़ा

नॉर्वे : 

  • राजधानी: ओस्लो
  • मुद्रा: नॉर्वेजियन क्रोन"
  • आधी रात के सूरज की भूमि" के रूप में जाना जाता है
  • स्कैंडिनेवियाई प्रायद्वीप में स्थित देश
  • वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स, 2024 में शीर्ष स्‍थान प्राप्‍त किया है 

कला और संस्कृति

कसेरुआ खेड़ा में ASI को उंगलियों के निशान मिले 

 

  • पलवल जिले के कसेरुआ खेड़ा में दूसरे चरण की खुदाई के दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (Archaeological Survey of India : ASI) को पेंटेड ग्रे वेयर पर उंगलियों के निशान और सफेद रंग के कमल के फूल की आकृति मिली है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य 

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI): 

  • संस्थापक: अलेक्जेंडर कनिंघम
  • स्थापना: 1861
  • प्रथम भारतीय महानिदेशक: दया राम साहनी
  • महानिदेशक: यदुबीर सिंह रावत
  • मंत्रालय : केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय

हड़प्पा सभ्यता: 

  • हड़प्पा की खोज: 1921 में दयाराम साहनी द्वारा
  • अवधि: 2600 ईसा पूर्व से 1900 ईसा पूर्व तक
  • मिस्र, मेसोपोटामिया, भारत और चीन की चार सबसे बड़ी प्राचीन नगरीय सभ्यताओं से भी अधिक उन्नत थी।
  • महत्वपूर्ण सिंधु घाटी सभ्यता स्थल: हड़प्पा (पंजाब, पाकिस्तान), मोहनजोदड़ो (सिंध, पाकिस्तान), लोथल (गुजरात), कालीबंगा (राजस्थान के हनुमानगढ़ ज़िले में), बनावली (हरियाणा के फ़तेहाबाद ज़िले में), आलमगीरपुर (उत्तर प्रदेश के मेरठ ज़िले में), सुत्कागेनडोर (बलूचिस्तान प्रांत, पाकिस्तान), कोट दीजी (सिंध, पाकिस्तान)

खेल समाचार  

पेरिस पैरालिंपिक 2024

 

  • भारतीय पैरा एथलीट प्रीति पाल ने महिलाओं की 200 मीटर स्पर्धा - T35 फाइनल में कांस्य पदक जीतकर एक और पदक हासिल किया। वह पैरालिंपिक में दो पदक जीतने वाली प्रथम ट्रैक और फील्ड भारतीय महिला पैरा एथलीट बनी हैं।
  • भारतीय एथलीट निषाद कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद - टी47 स्पर्धा में 2.04 मीटर के प्रयास के साथ रजत पदक जीता।

  

खेल के अनुसार पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के पदक
खेल स्वर्ण रजत कांस्य कुल
एथलेटिक्स 0 1 2 3
शूटिंग 1 1 2 4
कुल 1 2 4 7

टुआंकू मुहरिज़ ट्रॉफी 2024

 

  • स्क्वैश की तुआंकु मुहरिज़ ट्रॉफी 2024 में भारतीय खिलाडी अभय सिंह ने हांगकांग के त्सज़ क्वान लाउ को हराकर मलेशिया के सेरेम्बन में अपना दसवां PSA टूर खिताब जीता।
  • 25 वर्षीय अभय सिंह प्रतियोगिता में 66वें स्थान पर रहे।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

स्क्वैश रैकेट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SRFI) : 

  • उद्देश्‍य : भारत में स्क्वैश को संचालित करने और बढ़ावा देने
  • मुख्यालय: चेन्नई
  • अध्यक्ष: देवेन्द्रनाथ सारंगी
  • स्क्वैश खेल भारत मेंलाया गया : अंग्रेजों द्वारा 

विश्व स्क्वैश फेडरेशन (WSF): 

  • गठन : 1967 
  • मुख्यालय : इंग्लैंड

14वीं हॉकी इंडिया कांग्रेस का आयोजन

 

  • 14वीं हॉकी इंडिया कांग्रेस का आयोजन 1 सितम्बर 2024 को लखनऊ में किया गया, जिसमें सभी 31 राज्य सदस्य इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

हॉकी इंडिया : 

  स्थापना: 2009 मुख्यालय: नई दिल्ली अध्यक्ष: दिलीप कुमार तिर्की

एशियाई कैडेट और जूनियर जूडो चैंपियनशिप 2024 

 

  • दक्षिण कोरिया के मूंगयोंग में एशियाई कैडेट और जूनियर जूडो चैंपियनशिप में हिमांशी टोकस ने महिलाओं के 63 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया।
  • 19 वर्षीय हिमांशी खेलो इंडिया एथलीट हैं। 

जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया :

 एक गैर-लाभकारी संगठन है स्थापना : 1966  मुख्य कार्यालय : नई दिल्ली

डेफ शूटिंग चैंपियनशिप 2024 

 

  • जर्मनी के हनोवर में डेफ शूटिंग चैंपियनशिप में भारत ने एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य सहित कुल चार पदक हासिल किए।
  • महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में अनुया प्रसाद ने स्वर्ण जीता,  अभिनव देशवाल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्‍पर्धा में रजत जीता।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में अभिनव देशवाल, शुभम वशिष्ठ और चेतन सपकाल की तिकड़ी ने रजत पदक हासिल किया। शुभम वशिष्ठ ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य जीता।
  • इस प्रतियोगिता में 16 देशों के 69 एथलीट भाग ले रहे हैं।

पुरस्कार और सम्मान

संगीत कला विभूषण लाइफटाइम अचीवमेंट' पुरस्कार

 

  • महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल सी.पी.राधाकृष्‍णन ने 1 सितम्बर 2024 को मुंबई में नादस्‍वरम वादक 'शेषमपट्टी शिवालिंगम' को 'संगीत कला विभूषण लाइफटाइम अचीवमेंट' पुरस्कार से सम्मानित किया। 
  • इस कार्यक्रम का आयोजन श्री षण्मुखानंद ललित कला एवं संगीत सभा ने किया। 

नादस्वरम : 

  • अन्‍य नाम : नाथस्वरम
  • दक्षिण भारत का एक दोहरा ईख पवन यंत्र है।
  • मुख्‍य रूप से उपयोग : तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में पारंपरिक शास्त्रीय वाद्य यंत्र के रूप में
  • यह उपकरण विश्‍व के सबसे लंबे गैर-पीतल ध्वनिक उपकरणों में से है
  • प्रतिपादक : राजारतनम पिल्लई, शेख चिन्नमौला, नीरुस्वामी पिल्लई

चर्चित व्‍यक्ति 

शरत कमल

 

  • शरत कमल को अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (ITTF) फाउंडेशन का प्रथम भारतीय राजदूत घोषित किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (ITTF) : 

गठन : 1926  मुख्यालय : लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड  अध्‍यक्ष : पेट्रा सोर्लिंग

प्रोफेसर कीर्ति पांडेय

 

  • उत्‍तर प्रदेश सरकार ने प्रोफेसर कीर्ति पांडेय को UP शिक्षा सेवा चयन आयोग का अध्‍यक्ष नियुक्ति किया है। उत्‍तर प्रदेश :  
  • भारत का प्रथम अंतर्देशीय जलमार्ग : .राष्ट्रीय जलमार्ग (NW-1), प्रयागराज, वाराणसी को हल्दिया से जोड़ने वाला, 1100 किमी.
  • उत्तर प्रदेश राज्य फोरेंसिक विज्ञान संस्थान (UPSIFS) की स्‍थापना : 2023, लखनऊ 
  • उत्तर भारत का प्रथम हाइपर स्केल डाटा सेंटर : ग्रेटर नोएडा
  • UP डिफेंस कॉरिडोर के 6 नोड्स : अलीगढ़, आगरा, लखनऊ, कानपुर, चित्रकूट व झांसी
  • उत्तर प्रदेश में बायोप्लास्टिक पार्क की स्थापना : खीमपुर खीरी में 
  • सर्वाधिक एक्सप्रेसवे (6) वाला राज्य
  • दूध, गन्ना, आलू, आँवला और एथेनॉल उत्पादन में प्रथम स्‍थान 
  • PM मित्र योजना के तहत लखनऊ व हरदोई में टेक्सटाइल पार्क
  • देश की पहली रैपिड रेल : मेरठ से दिल्ली

महत्‍वपूर्ण दिवस  

विश्व नारियल दिवस

 

  • प्रतिवर्ष 2 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय नारियल समुदाय (ICC)' की स्थापना को चिह्नित करने के उद्देश्‍य से 'विश्व नारियल दिवस' मनाया जाता है।
  • इस वर्ष इस दिवस का आयोजन  "एक परिपत्र अर्थव्यवस्था के लिए नारियल: अधिकतम मूल्य के लिए साझेदारी का निर्माण" विषय के साथ किया जा रहा है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

अंतर्राष्ट्रीय नारियल समुदाय (International Coconut Community : ICC) : 

  • गठन : 1969 
  • मुख्यालय : जकार्ता, इंडोनेशिया
  • शामिल सदस्य देश : 39 
  • विश्व नारियल दिवस मनाने की शुरुआत : 2009 से 

नारियल विकास बोर्ड (Coconut Development Board : CDB) : 

  • एक सांविधिक निकाय है
  • स्थापना : 12 जनवरी, 1981
  • मुख्यालय : कोच्चि, केरल
  • नोडल मंत्रालय : कृषि मंत्रालय, भारत सरकार 

Latest Courses