GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sun 01 Sep, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार  

डिजिटल भारत निधि’

  • दूरसंचार विभाग (DoT) ने 31 अगस्‍त 2024 को दूरसंचार अधिनियम, 2023 के तहत नियमों के प्रथम सेट ‘डिजिटल भारत निधि’ (DBN) को लागू किया। 
  • यह सार्वभौमिक सेवा दायित्व निधि (Universal Service Obligation Fund : USOF) का स्थान लेगा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

दूरसंचार अधिनियम, 2023 : 

  • उद्देश्य : दूरसंचार सेवाओं और दूरसंचार नेटवर्क के विकास, विस्तार और संचालन, स्पेक्ट्रम का आवंटन और इससे जुड़े हुए मामलों से संबंधित कानून को संशोधित और समेकित करना।
  • संसद द्वारा पारित : दिसंबर 2023 
  • राष्ट्रपति की स्वीकृति : 24 दिसंबर 2023
  • यह विधेयक भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम 1885 और भारतीय वायरलेस टेलीग्राफ अधिनियम 1933 को निरस्त करने का प्रयास करेगा।

डिजिटल भारत निधि (DBN) : 

  • उद्देश्य : कम सेवा वाले क्षेत्रों में दूरसंचार सेवाओं की डिलीवरी को बढ़ाना
  • प्रशासक : नियम के अनुसार केंद्र एक “प्रशासक” नियुक्त करेगा, जो “बोली” या पात्र व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित करके “DBN कार्यान्वयनकर्ताओं” का चयन करेगा
  • सार्वभौमिक सेवा दायित्व निधि (USOF) की स्थापना : 2003 

संबंधित सरकारी पहलें : 

  • प्रधानमंत्री वाई-फाई एक्सेस नेटवर्क इंटरफेस (PM-WANI) : दिसंबर 2020
  • भारत 6G एलायंस : 2023 (मिशन दो फेज में पूरा होगा : पहला फेज 2023-2025 (दो साल का) और फेज-2 2025 से 2030 तक) 

 7वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ

  • केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने 31 अगस्त 2024 को  गांधीनगर के महात्मा मंदिर में "राष्ट्रीय पोषण माह" के सातवें संस्करण का शुभारंभ किया।
  • 7वां राष्ट्रीय पोषण माह 2024,  एनीमिया, विकास निगरानी, पूरक आहार, पोषण भी पढ़ाई भी, बेहतर शासन के लिए प्रौद्योगिकी और एक पेड़ मां के नाम विषयों पर केंद्रित है। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

पोषण अभियान: 

  • प्रारंभ : 8 मार्च 2018
  • नोडल मंत्रालय: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
  • केन्द्र प्रायोजित योजना है
  • कार्यान्वयन : राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों द्वारा

भारत में स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण योजनाएं/कार्यक्रम : 

  • जननी सुरक्षा योजना, 2005
  • मिशन इंद्रधनुष, 2014
  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, 2017 
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, 2013 
  • आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, 2021
  • आंगनवाड़ी केंद्र की स्‍थापना : 1975

बाल पोषण रिपोर्ट, 2024 : 

  • जारी : यूनिसेफ द्वारा
  • विश्व भर में 5 वर्ष से कम आयु के 4 में से 1 बच्चा गंभीर खाद्य गरीबी का सामना कर रहा
  • 181 मिलियन युवा बच्चों में से दो तिहाई से अधिक दक्षिण एशिया और उप-सहारा अफ्रीका में हैं
  • 20 देश में गंभीर खाद्य गरीबी में रहने वाले 65% हैं

सर्वोच्च न्यायालय का 75वां वर्षगांठ 

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 31 अगस्त, 2024 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित जिला न्यायाधीश सम्मेलन के उद्घाटन सत्र के दौरान भारत के सर्वोच्च न्यायालय की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया।

सर्वोच्च न्यायालय : 

  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • मुख्य न्यायाधीश: न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़
  • नियुक्ति : राष्ट्रपति द्वारा (अन्य न्यायाधीशों एवं उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की सलाह के बाद)
  • प्रावधान: भाग V में अनुच्छेद 124 से 147 तक
  • उद्घाटन: 28 जनवरी 1950 (ब्रिटेन के प्रिवी काउंसिल का स्थान ग्रहण किया)
  • जजों की स्वीकृत संख्या : 34

इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम का आयोजन 

  • इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम (WLF) का आयोजन 31 अगस्त, 2024 को नई दिल्ली में "वैश्विक समृद्धि के लिए नेतृत्व" विषय पर किया गया।

 भारत में मानवाधिकार पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 

  • मणिपुर विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (National Human Rights Commission : NHRC) के साथ मिलकर मणिपुर विश्वविद्यालय के कोर्ट हॉल में 30 अगस्त 2024 को ‘भारत में मानवाधिकार पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम’ का आयोजन किया।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC)

  • वैधानिक संस्था है।
  • स्थापना: 12 अक्टूबर 1993 (मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 के तहत)
  • आयोग के पास दीवानी अदालत की शक्तियाँ होती हैं।
  • अध्यक्ष: अरुण कुमार मिश्रा
  • मानवाधिकार दिवस: 10 दिसंबर

राज्य विशेष

अयोध्या और वाराणसी में इलेक्ट्रिक नौका

  • उत्तर प्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से अयोध्या और वाराणसी में इलेक्ट्रिक नौकाएं चलाएगी।
  • इस योजना के तहत, 50 सीटों की क्षमता वाली एक वातानुकूलित इलेक्ट्रिक नाव और 30 सीटों की क्षमता वाली दो इलेक्ट्रिक नावों का संचालन अयोध्या में सरयू नदी के नयाघाट से किया जाएगा। वाराणसी में गंगा नदी के रविदास घाट पर 50 सीटों वाली वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बोट चलाया जाएगा। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन शहर : आगरा, मथुरा, वृन्दावन, अयोध्या, प्रयागराज, कौशांबी, कपिलवस्तु, कुशीनगर, श्रावस्ती, वाराणसी, चित्रकूट
  • उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटक आकर्षण : ताज महल, आगरा किला, फ़तेहपुर सीकरी, सेंट जॉन चर्च, कृष्ण जन्मभूमि मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, दिगंबर जैन मंदिर, सारनाथ, बड़ा इमामबाड़ा, दुधवा राष्ट्रीय उद्यान, चंबल वन्यजीव अभयारण्य
  • उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन सर्किट : बौद्ध सर्किट, रामायण सर्किट, वाइल्ड लाइफ सर्किट, विंध्य-वराणसी सर्किट, बुंदेलखंड सर्किट, ब्रज सर्किट, अवध सर्किट, सूफी-कबीर सर्किट इत्‍यादि

उत्‍तर प्रदेश से सम्‍बन्धित सामान्‍य जानकारी : 

  • उत्तर प्रदेश दिवस: 24 जनवरी
  • राज्य और देश की पहली महिला राज्यपाल: सरोजिनी नायडू
  • सबसे बड़ा जिला: लखीमपुर खीरी
  • सबसे अधिक आबादी वाला जिला: प्रयागराज
  • सबसे कम आबादी वाला जिला: महोबा

 पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन

  • उत्‍तर प्रदेश सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया गया है। 
  • प्रदेश सरकार ने राजेश वर्मा को आयोग का अध्यक्ष, सोहन लाल और सूर्य प्रकाश को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC)

  • संवैधानिक निकाय
  • गठन: 14 अगस्त 1993
  • सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत एक संवैधानिक निकाय
  • 102वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2018 के तहत संवैधानिक दर्जा मिला
  • सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों के संबंध में शिकायतों और कल्याणकारी उपायों की जांच करने का अधिकार है। 

उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग : 

स्‍थापना : 1993 

अंतरराष्ट्रीय समाचार

जलवायु लक्ष्यों को 'असंवैधानिक' घोषित किया 

  • दक्षिण कोरिया के संवैधानिक न्यायालय ने 29 अगस्त, 2024 को देश के जलवायु लक्ष्यों को 'असंवैधानिक' घोषित किया। 
  • न्यायालय ने 2031-49 की अवधि के लिए उत्सर्जन में कमी की योजनाएँ बनाने का आदेश दिया और सरकार को इन योजनाओं को शामिल करने के लिए 28 फरवरी, 2026 तक कार्बन तटस्थता कानून में संशोधन करने का निर्देश दिया।

जलवायु सम्मेलन 2024 : 

  • UNDP इंडिया और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 12 जनवरी, 2024 को मुंबई, महाराष्ट्र में संयुक्त रूप से जलवायु सम्मेलन, 2024 का आयोजन किया गया।
  • विषय था - "डिकोडिंग द ग्रीन ट्रांजिशन फॉर इंडिया"
  • यह सम्मेलन ग्रीन क्लाइमेट फंड रेडीनेस प्रोग्राम के तहत आयोजित किया गया था।
  • उद्देश्य : सरकार, नागरिक समाज और समुदायों को शामिल करना 

पर्यावरण और जैव विविधता

जैव प्रौद्योगिकी (BioE3) नीति 2024 जारी

  • केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और रोजगार के लिए जैव प्रौद्योगिकी (BioE3) नीति 2024 जारी की।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • यह नीति सरकार की ‘नेट जीरो’ कार्बन अर्थव्यवस्था और ‘पर्यावरण के लिए जीवनशैली’ जैसी पहलों को और मजबूत करेगी तथा ‘चक्रीय जैव अर्थव्यवस्था’ को बढ़ावा देकर भारत को ‘हरित विकास’ के मार्ग पर आगे बढ़ने में गति प्रदान करेगी।
  • वैश्विक जैव प्रौद्योगिकी उद्योग में 3% हिस्सेदारी के साथ भारत एशिया में तीसरे  स्थान पर है
  • उत्सर्जन को शुद्ध शून्य करने का लक्ष्‍य : 2070 (COP-26 शिखर सम्मेलन में) 

जैव प्रौद्योगिकी : वह तकनीक है जो विभिन्न उत्पादों को विकसित करने या बनाने के लिए जैविक प्रणालियों, जीवित जीवों या उनके भागों का उपयोग करती है।

गिद्ध गणना 2024 की शुरुआत

  • भारत में तेजी से घटती गिद्ध आबादी की निगरानी और संरक्षण के उद्देश्‍य से ‘वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर‘(WWF) ने गिद्ध गणना 2024 की शुरुआत की है। 

भारत में गिद्ध : 

  • भारत में गिद्धों की 9 प्रजातियां पाई जाती है: ओरिएंटल व्हाइट बैकड गिद्ध (Oriental White Backed), लॉन्ग बिल्ड गिद्ध (Long Billed), स्लेंडर-बिल्ड गिद्ध (Slender Billed), हिमालयन गिद्ध (Himalayan), रेड हेडेड गिद्ध(Red Headed), मिस्र देशीय गिद्ध (Egyptian), बियरडेड गिद्ध (Bearded), सिनेरियस गिद्ध (Cinereous), यूरेशियन ग्रिफॉन गिद्ध(Eurasian Griffon), 
  • इनकी संख्या में कमी आने का मूल कारण: पशुओं को दी जाने वाली दवाई “डाइक्लोफिनॅक (diclofenac)”, निवास का क्षय, आदि
  • संरक्षण के प्रयास : 
  • 2001 में हरियाणा के पिंजौर में एक “गिद्ध देखभाल केंद्र” (Vulture Care Centre-VCC) की स्थापना की गयी।
  • देश में 9 गिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन केन्द्र हैं, जिनमें से 3 का संचालन प्रत्यक्ष तौर पर बॉम्बे नैचुरल हिस्ट्री सोसायटी के द्वारा किया जाता है।
  • इन केन्द्रों में गिद्धों की 3 प्रजातियों व्हाइट बैक्ड, लॉन्ग बिल्ड, स्लेंडर बिल्ड का संरक्षण किया जा रहा है।
  • विश्व का प्रथम एशियाई गिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र : उत्तर प्रदेश, महाराजगंज 
  • वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर‘(WWF) : स्थापना: 29 अप्रैल 1961, मुख्यालय: ग्लैंड, स्विट्जरलैंड, महानिदेशक: कर्स्टन शुइज्ट

अर्थव्यवस्था और बैंकिंग

विंडफॉल टैक्स

  • केंद्र सरकार ने घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर अप्रत्याशित कर (विंडफॉल टैक्स) को 2100 रुपए प्रति टन से घटाकर 1850 रुपए प्रति टन कर दिया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • विंडफॉल टैक्स : एक उच्च कर है जो विशिष्ट उद्योगों पर लगाया जाता है जब वे असामान्य और औसत से अधिक लाभ कमाते हैं। "विंडफॉल" शब्द मुनाफे में अप्रत्याशित वृद्धि को संदर्भित करता है, और विंडफॉल लाभ पर कर को विंडफॉल टैक्स के रूप में जाना जाता है।
  • तेल निर्यातक देशों के संगठन (Organization of Petroleum Exporting Countries: OPEC):
  • एक अंतर सरकारी संगठन है
  • सदस्य 12
  • संस्थापक सदस्य (5): ईरान, इराक, कुवैत, सऊदी अरब और वेनेजुएला
  • अन्य सदस्य : 7
  • सदस्यता वापस लेने वाला हालिया देश: अंगोला (जनवरी 2024 में)

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस

  • भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने इस वर्ष अप्रैल-जुलाई की अवधि में लगभग 81 लाख करोड़ रुपये के लेनदेन किए, जो कि (वर्ष-दर-वर्ष) 37% की वृद्धि है।
  • वैश्विक भुगतान केंद्र पेसिक्योर के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, यूपीआई ने प्रति सेकंड 3,729.1 लेनदेन संसाधित किए - 2022 में पंजीकृत प्रति सेकंड 2,348 लेनदेन की तुलना में 58 प्रतिशत की वृद्धि - लेनदेन की संख्या में चीन के अलीपे, पेपैल और ब्राजील के पीआईएक्स को पीछे छोड़ दिया। 

एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस (UPI) :

  • प्रारंभ: 2016 (मुंबई में RBI के पूर्व गवर्नर डॉ. रघुराम जी राजन द्वारा)
  • विकसित: भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा 
  • कई बैंकिंग सुविधाओंको एक ही ऐप्लिकेशन में एकीकृत करती है।

खेल समाचार  

133वां इंडियन ऑयल डूरंड कप

  • नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने मोहन बागान सुपर जायंट को पेनल्टी शूटआउट में हराकर पश्चिम बंगाल के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में 133वां इंडियन ऑयल डूरंड कप जीत लिया।

टूर्नामेंट पुरस्कार: 

गोल्डन ग्लव: गुरमीत सिंह

गोल्डन बूट: नोआ सदाउई (6 गोल)

मैन ऑफ द टूर्नामेंट पुरस्कार: जितिन एम.एस.

पैरालंपिक खेल 2024

  • भारतीय निशानेबाज रुबीना फ्रांसिस ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 में कांस्य पदक जीता।

 पेरिस 2024 पैरालंपिक में भारतीय पदक विजेता

संख्या एथलीट खेल इवेंट पदक
1 अवनि लेखरा शूटिंग महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 स्वर्ण
2 मोना अग्रवाल शूटिंग महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 कांस्य
3 प्रीति पाल एथलेटिक्स महिला 100 मीटर T35 कांस्य
4 मनीष नरवाल शूटिंग पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 रजत
5 रुबीना फ्रांसिस शूटिंग महिला 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 कांस्य

राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 

  • राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक अनु रानी ने बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में 63वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 58.97 मीटर के थ्रो के साथ महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

पेरिस ओलंपिक 2024 भाला भेंक :  

  • स्वर्ण पदक : नदीम अरशद, पाकिस्तान (92.97 मीटर के थ्रो के साथ) 
  • रजत पदक : नीरज चोपड़ा, भारत (89.45 मीटर के थ्रो के साथ) 

दिल्ली प्रीमियर लीग 

  • दिल्ली प्रीमियर लीग में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की सलामी जोड़ी आयुष बदोनी और प्रियांश आर्य ने अरुण जेटली स्टेडियम में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ 286 रनों की साझेदारी के साथ एक नया टी20 रिकॉर्ड बनाया।
  • सुपरस्टार्स ने अपने 20 ओवरों में 308/5 का प्रभावशाली स्कोर बनाया, जो आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा बनाए गए 287/3 के पिछले दूसरे सबसे बड़े टी20 स्कोर से अधिक है। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • आयुष बदोनी ने एक पारी में 19 छक्के लगाए
  • इससे पहले यह रिकार्ड क्रिस गेल के पास था (18 छक्के) 
  • प्रियांश आर्य एक ही ओवर में 6 छक्के 
  • इस सूचि में शामिल : युवराज सिंह, कीरोन पोलार्ड और निकोलस पूरन
  • कुल टीम के छक्‍के : 31
  • नेपाल का 26 छक्कों का पिछला रिकॉर्ड टूटा

पुरस्कार और सम्मान

PATA पुरस्कार 2024

  • नेपाल पर्यटन बोर्ड को आजीविका पुनरुद्धार परियोजना (ustainable Tourism for Livelihood Revival Project : STLRP) के लिए सतत पर्यटन में पैसिफिक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन (PATA) गोल्ड अवार्ड मिला है। 
  • केरल पर्यटन को डिजिटल मार्केटिंग श्रेणी में PATA गोल्ड अवार्ड 2024 मिला । 

पैसिफिक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन (PATA) :

स्थापना: 1951 मुख्यालय: बैंकॉक, थाईलैंड

नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम का 60वें संस्‍करण का पुरस्‍कार 

  • नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम (Natural History Museum : NHM) द्वारा प्रतिष्ठित पुरस्कार के 60वें संस्करण में  नौ वर्षीय श्रेयोवी मेहता को "इन द स्पॉटलाइट" शीर्षक वाली उनकी तस्वीर के लिए '10 वर्ष और उससे कम' श्रेणी में उपविजेता नामित किया गया था।

बीजू पटनायक खेल पुरस्कार 2024

  • नाल्को को खेलों के प्रोत्साहन में सर्वोत्तम योगदान के लिए प्रतिष्ठित बीजू पटनायक खेल पुरस्कार प्राप्त हुआ।

चर्चित चेहरा  

 IAS अधिकारी धर्मेंद्र

  • IAS अधिकारी धर्मेंद्र को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया।

नई दिल्ली : 

  • राजधानी बनी: 1911
  • केंद्र शासित प्रदेश बना: 1956
  • 69वां सीएए 1991: एनसीटी दिल्ली अधिनियम और विधान सभा का गठन

अमृत लाल मीना

  • वरिष्ठ IAS अधिकारी अमृत लाल मीना को बिहार का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

बिहार : 

  • राज्‍य की प्रथम ट्रांसवुमन सब-इंस्पेक्टर : मानवी मधु कश्यप
  • मुख्‍यमंत्री नितीश पर लिखी पुस्‍तक "बिहार के गांधी नीतीश कुमार" के लेखक : अशोक चौधरी , डॉ शाम्भवी चौधरी
  • हाल ही में कैमूर अभयारण्य को दूसरा टाइगर रिजर्व घोषित किया था, प्रथम : वाल्मीकी टाइगर रिजर्व (VTR)
  • बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को हाल ही में भारत रत्न दिया गया है
  • प्रमुख लोकनृत्य : छऊ नृत्य, धोबिया नृत्य, पवड़िया नृत्य, जोगिया नृत्य, झिझिया नृत्य, खीलडीन नृत्य
  • बिहार दिवस : 22 मार्च
  • राज्य पशु: गौर (भारतीय बाइसन)
  • राज्य पक्षी: हाउस स्पैरो (पासर डोमेस्टिकस)

एयर मार्शल तेजिंदर सिंह

  • एयर मार्शल तेजिंदर सिंह को वायुसेना का नया उप प्रमुख नियुक्त किया गया है।

भारतीय वायुसेना : 

  • मुख्यालय : नई दिल्ली
  • स्थापना : 1932
  • वायु सेना दिवस : 8 अक्टूबर
  • वायुसेनाध्यक्ष : एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी
  • भारत के प्रमुख घरेलू सैन्य अभ्यास : गांडीव विजय, पश्चिम लहर, वायु शक्ति, विजय प्रहार

किताबें और लेखक  

 स्ट्रैटेजिक कॉनड्रम: रीशेपिंग इंडियाज फॉरेन पॉलिसी

  • भारत के पूर्व राजदूत राजीव सीकरी द्वारा लिखित पुस्तक ‘स्ट्रैटेजिक कॉनड्रम: रीशेपिंग इंडियाज फॉरेन पॉलिसी’ में भारत के अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों और उससे जुड़ी चुनौतियों के बारे में बताया गया है।

महत्‍वपूर्ण दिवस  

विमुक्त जाति दिवस

  • अगस्त को 31 अगस्त, 1952 को ब्रिटिश औपनिवेशिक सरकार द्वारा पारित एक क्रूर कानून, आपराधिक जनजाति अधिनियम, को निरस्त किये जाने की याद में विमुक्त जाति दिवस मनाया जाता है।

Latest Courses