06 February, 2025
GK Update
Sat 31 Aug, 2024
राष्ट्रीय समाचार
जिला न्यायपालिका के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 31 अगस्त, 2024 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में जिला न्यायपालिका के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।
- इस अवसर पर प्रधानमंत्री भारत के सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में डाक टिकट और सिक्का जारी किया।
भारत की न्यायपालिका :
सुप्रीम कोर्ट :
|
|
तीन नई वंदे भारत ट्रेन
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 31 अगस्त 2024 को मेरठ-लखनऊ, मदुरै-बेंगलुरु और चेन्नई-नागरकोइल मार्गों पर तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।
वंदे भारत ट्रेन :
|
|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन दिवसीय यात्रा
- विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs : MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 सितंबर, 2024 से ब्रुनेई और सिंगापुर की तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगे।
सम्बन्धित तथ्य :
ब्रुनेई :
|
सिंगापुर :
|
NCOL&UOCB के बीच समझौता ज्ञापन
- राष्ट्रीय सहकारी जैविक लिमिटेड (National Cooperative Organic Limited : NCOL) और उत्तराखंड जैविक कमोडिटी बोर्ड (Uttarakhand Organic Commodity Board : UOCB) के बीच 30 अगस्त 2024 को नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन (Memorandum of Understanding : MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
भारत में जैविक खेती:
|
अंतरराष्ट्रीय समाचार
कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव (CSC) सचिवालय की स्थापना के लिए समझौता
- कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन (CSC) के सदस्य राज्यों ने 30 अगस्त 2024 को CSC सचिवालय की स्थापना के लिए चार्टर और समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
- हस्ताक्षर समारोह का आयोजन श्रीलंका सरकार द्वारा कोलंबो में किया गया।
कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन (CSC):
|
मार्च 2022 में पांच स्तंभों को अपनाया:
|
भारत और सऊदी अरब के बीच समझौता ज्ञापन
- सार्वजनिक क्षेत्र की लेखा परीक्षा में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से भारत और सऊदी अरब ने रियाद में 30 अगस्त, 2024 को एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।
- इस समझौते पर भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक श्री गिरीश चंद्र मुर्मू और सऊदी जनरल कोर्ट ऑफ ऑडिट के अध्यक्ष डॉ. हुसाम अल-अंगारी ने हस्ताक्षर किए।
सम्बन्धित तथ्य :
भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) :
नियुक्ति एवं कार्यकाल :
|
सऊदी अरब :
|
ब्राजील में एक्स निलंबित
- ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट ने देश में एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व नाम ट्विटर) को निलंबित करने का आदेश दिया है।
- न्यायमूर्ति अलेक्जेंड्रे डी मोरेस ने एक प्रतिनिधि का नाम बताने के आदेश का पालन करने में विफल रहने पर मस्क को एक्स प्लेटफॉर्म को ब्राजील में ब्लॉक करने की चेतावनी दी थी।
ब्राज़ील :
|
|
अर्थव्यवस्था और बैंकिंग
भारत के सकल घरेलू उत्पाद के अनुमानों के लिए डेटा जारी
- सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (National Statistical Office : NSO) ने 30 अगस्त, 2024 को भारत के सकल घरेलू उत्पाद के अनुमानों के लिए डेटा जारी किया।
- रिर्पोट के अनुसार, अप्रैल से जून 2024 की तिमाही में भारत की वास्तविक GDP 6.7% बढ़ी, जो पांच तिमाहियों में सबसे धीमी है, और भारतीय रिजर्व बैंक की 7.1% की वृद्धि की उम्मीद के साथ-साथ पिछली तिमाही में दर्ज 7.8% की वृद्धि से भी कम है।
केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (CSO)
GDP (सकल घरेलू उत्पाद) :
|
|
'नवरत्न' का दर्जा
- वित्त मंत्रालय के तहत सार्वजनिक उद्यम विभाग ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (RCIL), नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (NHPC), सतलुज जल विद्युत निगम (SJVN) और सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) को 'नवरत्न' का दर्जा दिया है।
- यह दर्जा संगठनों को केंद्र से अनुमोदन की आवश्यकता के बिना 1,000 करोड़ रुपये तक का पर्याप्त निवेश करने की अनुमति देता है।
महारत्न, नवरत्न और मिनीरत्न कंपनी
महारत्न
|
नवरत्न
|
मिनीरत्न
|
महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 30 अगस्त, 2024 को महाराष्ट्र के पालघर में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
महत्वपूर्ण परियोजनाएं :
|
फेस ऑथेंटिकेशन फीचर के पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ
- केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने गांधीनगर के महात्मा मंदिर में देश के पांच राज्यों में पोषण ट्रैकर ऐप में फेस ऑथेंटिकेशन फीचर के पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया।
रक्षा समाचार
प्रोजेक्ट नमन का प्रथम चरण
- भारतीय सेना ने 'प्रोजेक्ट नमन' का प्रथम चरण शुरू किया, जिसे रक्षा पेंशनभोगियों, सेवानिवृत्त सैनिकों और उनके परिवारों को समर्पित सहायता और सेवाएं प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
- 'प्रोजेक्ट नमन' के लिए सितम्बर 2023 में भारतीय सेना के डायरेक्टरेट ऑफ इंडियन आर्मी वैटरंस (एडजुटेंट जनरल की शाखा), कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) ई-गवर्नेंस इंडिया लिमिटेड और HDFC बैंक लिमिटेड के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए थे।
सम्बन्धित तथ्य :
प्रोजेक्ट नमन के पहले चरण में, भारत भर में प्रमुख स्थानों पर 14 सीएससी स्थापित किए गए हैं, जिनमें नई दिल्ली, जालंधर, लेह, देहरादून, लखनऊ, जोधपुर, बेंगलुरू, गोरखपुर, झांसी, सिकंदराबाद, सागर, गुंटूर, अहमदाबाद और बेंगलुरु शामिल हैं। |
भारतीय सेना :
|
खेल समाचार
विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप 2024
- विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप 2024 का आयोजन 28 से 31 अगस्त तक पेरू के लीमा में किया जा रहा है, जिसमें भारत चार दिवसीय ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिता के लिए 43 भारतीय एथलीटों हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें 23 पुरुष और 20 महिलाएं शामिल हैं।
- इस आयोजन में भारतीय खिलाडी आरती ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ 10000 मीटर रेस वॉक में कांस्य पदक जीता।
पेरिस पैरालंपिक 2024 :
- अवनि लेखरा पैरालंपिक खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला बनी हैं।
पेरिस पैरालंपिक 2024 :
संख्या | एथलीट | खेल | इवेंट | पदक |
1 | अवनि लेखरा | शूटिंग | महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 | स्वर्ण |
2 | मोना अग्रवाल | शूटिंग | महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 | कांस्य |
3 | प्रीति पाल | एथलेटिक्स | महिला 100 मीटर T35 | कांस्य |
4 | मनीष नरवाल | शूटिंग | पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 | रजत |
IIS & UWW के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
- इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट (IIS) ने भारत में कुश्ती के विकास के लिए कुश्ती की वैश्विक नियामक संस्था, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया।
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) :
गठन: 1912 | मुख्यालय: कॉर्सिएर-सुर-वेवे, लॉज़ेन, स्विट्ज़रलैंड | अध्यक्ष: नेनाद लालोविच |