GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 29 Aug, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार  

भारत-इज़राइल विदेश कार्यालय परामर्श 

  • भारत-इज़राइल के बीच 17वें विदेश कार्यालय परामर्श का आयोजन 28 अगस्त, 2024 को नई दिल्ली में किया गया। 
  • भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जबकि इज़रायली पक्ष का नेतृत्व इज़रायली विदेश मंत्रालय के महानिदेशक याकोव ब्लिटशटेन ने किया।

इज़राइल : 

  • राजधानी : यरुशलम
  • प्रधानमंत्री: बेंजामिन नेतन्याहू
  • मुद्रा : इज़राइली शेकेल
  • यहूदी राज्य की स्थापना को मंजूरी : संयुक्त राष्ट्र की 1947 की योजना से 
  • इजरायल राज्य की स्थापना की घोषणा  : 1948, यहूदी एजेंसी के प्रमुख डेविड बेन-गुरियन द्वारा 
  • इजरायल की यात्रा करने वाले वाले प्रथम भारतीय प्रधानमंत्री : नरेंद्र मोदी (जुलाई 2017) 
  • सीमा : उत्तर में लेबनान, उत्तर-पूर्व में सीरिया, पूर्व में जॉर्डन, दक्षिण-पश्चिम में मिस्र और पश्चिम में भूमध्य सागर

18वें दिव्य कला मेले का उद्घाटन

  • केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने 27 अगस्‍त 2024 को रांची में 18वें दिव्य कला मेले का उद्घाटन किया। 
  • मेले का आयोजन (11 दिवसीय) 29 अगस्त से 8 सितंबर 2024 तक किया जायेगा जिसमें, दिव्यांग कारीगरों और उद्यमियों की प्रतिभा और उद्यमशीलता को प्रदर्शित किया जायेगा। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • मेले का आयोजन : दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (Department of Empowerment of Persons with Disabilities : DEPWD) द्वारा (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अन्‍तर्गत आता है) 
  • दिव्य कला मेले का रांची संस्करण 2022 में शुरू हुआ
  • यह मेला 'वोकल फॉर लोकल' आंदोलन का उदाहरण है 

दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए अन्य पहल : 

  • सुगम्य भारत अभियान (AIC):2015
  • कौशल विकास के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना-2015
  • पूर्व शिक्षा की मान्यता (Recognition of Prior Learning : RPL): 2021

प्रगति संवाद की 44वीं बैठक

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 अगस्‍त 2024 को प्रगति के 44वें संस्करण की बैठक की अध्यक्षता की। 
  • प्रगति केन्‍द्र और राज्य सरकारों की भागीदारी वाली सक्रिय शासन व्यवस्था और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए आईसीटी आधारित बहु-मॉडल प्लेटफॉर्म है।

प्रगति संवाद प्लेटफॉर्म  : 

शुस्‍आत : 2015  डिजाइन : प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की टीम ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (National Informatics Centre : NIC) के सहयोग से उद्देश्य: शिकायत निवारण, कार्यक्रम कार्यान्वयन, परियोजना निगरानी

फिक्की सड़क सुरक्षा पुरस्कार और सम्मेलन 2024

  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 28 अगस्त, 2024 को नई दिल्ली में फिक्की सड़क सुरक्षा पुरस्कार और सम्मेलन 2024 के छठे संस्करण को संबोधित किया। 

फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI):

स्थापना : 1927 मुख्य उद्देश्य: सरकार और निजी क्षेत्र के साथ काम करके भारत के आर्थिक विकास को बढ़ावा देना अध्यक्ष: डॉ. अनीश शाह मुख्यालय : नई दिल्ली

वायुसेना का प्रथम कॉमिक बुक लॉन्च

  • वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने भारतीय वायुसेना के नायकों की श्रृंखला में प्रथम कॉमिक बुक लॉन्च किया।  
  • भारतीय वायुसेना द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का उद्देश्य भारतीय वायुसेना की स्थापना के बाद से उसके ऐतिहासिक और वीरतापूर्ण आख्यानों को प्रस्तुत करना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

कॉमिक बुक में दो कहानियाँ हैं - 

  • प्रथम वायुसेना के मार्शल अर्जन सिंह DFC के बारे में एवं दूसरी 1971 की बोयरा की लड़ाई के बारे में 

भारतीय वायुसेना : 

  • मुख्यालय : नई दिल्ली
  • वायु सेना दिवस : 8 अक्टूबर

गुरु पद्मसंभव की विरासत पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

  • अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ द्वारा बिहार के राजगीर में नव नालंदा महाविहार में 28 और 29 अगस्त, 2024 को गुरु पद्मसंभव की विरासत पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। 
  • बुद्ध धम्म में सबसे सम्मानित लोगों में से एक गुरु पद्मसंभव को हिमालय क्षेत्र में बुद्ध धम्म के प्रसार का श्रेय दिया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य 

बौद्ध धर्म : 

  • संस्थापक: गौतम बुद्ध 

गौतम बुद्ध : 

  • जन्म: 563 ईसा पूर्व लुंबिनी 
  • ज्ञान की प्राप्‍ति : बिहार के बोधगया 
  • प्रथम उपदेश: सारनाथ, (धर्म चक्र प्रवर्तन) 
  • निधन: कुशीनगर (80 वर्ष की आयु में 483 ईसा पूर्व ) 
  • भगवान विष्णु के दस अवतारों में से आठवाँ अवतार माना जाता है।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

नई मिश्रित मैट्रिक्स झिल्ली का विकास 

  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने प्रयोगशालाओं या औद्योगिक स्थानों में अमोनिया या अन्य अमीन रिसाव का पता लगाने के लिए मिश्रित मैट्रिक्स झिल्ली नामक एक नई मिश्रित झिल्ली विकसित की है।

अमोनिया गैस:

  • नाइट्रोजन और हाइड्रोजन का अकार्बनिक रासायनिक यौगिक
  • विशिष्ट तीखी गंध वाली रंगहीन गैस
  • रासायनिक सूत्र: NH3
  • मोलर द्रव्यमान (Molar mass): 17.031 ग्राम/मोल
  • क्वथनांक: -33.34 डिग्री सेल्सियस
  • घनत्व (Density): 0.73 kg/m³

पर्यावरण और जैव विविधता

तूफान ‘शानशान’

  • जापान के दक्षिण-पश्चिमी द्वीप क्यूशू पर तूफान ‘शानशान’ ने दस्तक दी है।

विभिन्न क्षेत्रों में चक्रवातों के नाम : 

टाइफून: चीन सागर और प्रशांत महासागर

हरिकेन : अटलांटिक और पूर्वी, मध्य प्रशांत महासागर

टारनेडो : दक्षिणी अमेरिका, पश्चिमी अफ्रीका

विली-विली: ऑस्ट्रेलिया

उष्णकटिबंधीय चक्रवात: हिंद महासागर

चक्रवात :  

  • एक निम्न दबाव प्रणाली है जो गर्म पानी के ऊपर बनती है।

दो प्रकार के होते हैं: 

  • उष्णकटिबंधीय चक्रवात
  • अतिरिक्त उष्णकटिबंधीय चक्रवात

वायु गुणवत्ता जीवन सूचकांक 2024

  • शिकागो विश्वविद्यालय के ऊर्जा नीति संस्थान (Energy Policy Institute : EPIC) द्वारा जारी वायु गुणवत्ता जीवन सूचकांक (Air Quality Life Index : AQLI) 2024 शीर्षक से अध्ययन रिपोर्ट जारी की गई है। 
  • रिपोर्ट के अनुसार, यदि पीएम 2.5 (2.5 माइक्रोमीटर या इससे कम व्यास वाले कण) प्रदूषण को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुरूप कम कर दिया जाए, तो औसत व्यक्ति 1.9 वर्ष अधिक जीवित रह सकता है।

रिर्पोट की मुख्‍य बातें : 

  • भारत के वायु प्रदूषण में 2021-22 के बीच कमी आई है
  • भारत में 2021 के दौरान 51.3 µg/m³ वायु प्रदूषण था, जो 2022 में 41.4 µg/m³ हो गया
  • 42.6% भारतीय नागरिक ऐसे इलाकों में रहते हैं, जो 40 µg/m³ के राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता मानक से भी ज्यादा हैं
  • जनवरी, 2019 में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) शुरू किया गया
  • AQI 8 प्रदूषकों पर विचार करता है: PM10, PM2.5, NO2, SO2, CO, O3, NH3 and Pb
  • 6 AQI श्रेणियां: अच्छा, संतोषजनक, मध्यम प्रदूषित, खराब, बहुत खराब और गंभीर।

अर्थव्यवस्था और बैंकिंग

FACE को फिनटेक क्षेत्र में स्व-नियामक संगठन के रूप में नामित

  • भारतीय रिजर्व बैंक ने फिनटेक एसोसिएशन फॉर कंज्यूमर एम्पावरमेंट (FACE) को फिनटेक क्षेत्र में एक स्व-नियामक संगठन के रूप में नामित किया है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI):

स्थापना: 1935  मुख्यालय: मुंबई गवर्नर: शक्तिकांत दास

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024

  • ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 के 5वें संस्करण का आयोजन मुंबई में किया गया। इसे पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI), नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) और फिनटेक कन्वर्जेंस काउंसिल (FCC) द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है
  • इस संस्‍करण में RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने दो नए फिनटेक उत्पादों, UPI सर्किल और भारत बिलपे फॉर बिजनेस (BBPS) के लॉन्च की घोषणा की।

एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस (UPI): 

  • प्रारंभ: 11 अप्रैल 2016 (मुंबई में आरबीआई के पूर्व गवर्नर डॉ. रघुराम जी राजन द्वारा)
  • भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा विकसित 
  • कई बैंकिंग सुविधाओंको एक ही ऐप्लिकेशन में एकीकृत करती है।

इंडियाफर्स्ट लाइफ

  • इंडियाफर्स्ट लाइफ गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी (गिफ्ट सिटी) में परिचालन शुरू करने वाली पहली भारतीय जीवन बीमा कंपनी बनी है।

इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस : 

स्थापना: 2009 मुख्यालय: मुंबई

पूर्वोत्तर क्षेत्र की राज्य सरकारों को वित्तीय सहायता

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जल विद्युत परियोजनाओं के विकास के लिए पूर्वोत्तर क्षेत्र की राज्य सरकारों को वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है। 
  • इस योजना का परिव्यय चार हजार 136 करोड़ रुपये है, जिसे 2024-25 से 2031-32 तक लागू किया जाएगा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

क्षेत्रीय परिषद:

  • राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 के तहत 
  • अध्यक्ष : केंद्रीय गृह मंत्री

पूर्वोत्तर परिषद: 

  • स्थापना : 1971
  • पूर्वोत्तर परिषद में राज्य : 8
  • मुख्यालय : शिलांग

12 नए ग्रीनफील्ड औद्योगिक स्मार्ट शहरों को मंजूरी

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम के तहत 12 नए ग्रीनफील्ड औद्योगिक स्मार्ट शहरों को मंजूरी दी है।
  •  ये परियोजनाएँ दस राज्यों में फैली हुई हैं। 

परियोजनांए : 

  • उत्तराखंड में खुरपिया, बिहार में गया, पंजाब में राजपुरा-पटियाला, तेलंगाना में जहीराबाद, महाराष्ट्र में दिघी, आंध्र प्रदेश में ओरवाकल और कोप्पर्थी, केरल में पलक्कड़, राजस्थान में जोधपुर-पाली और उत्तर प्रदेश में आगरा और प्रयागराज 

स्वैच्छिक वाहन आधुनिकीकरण कार्यक्रम

  • सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने देश भर में अनुपयुक्त प्रदूषणकारी वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाने के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र बनाने हेतु स्वैच्छिक वाहन आधुनिकीकरण कार्यक्रम या वाहन स्क्रैपिंग नीति शुरू की है।

ई-वाहन से संबंधित पहल : 

  • इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम (EMPS) : 2024
  • फेम इंडिया स्कीम: 2015
नेशनल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन प्लान (NEMMP) 2020: 2013 PLI ऑटो स्कीम: 2021

खेल समाचार  

2024 सिंकफील्ड कप और ग्रैंड शतरंज टूर

  • ग्रैंड मास्टर अलीरेजा फिरोज़ा को ग्रैंड मास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानंदधा के साथ ड्रॉ हासिल करने के बाद 2024 सिंकफील्ड कप और ग्रैंड शतरंज टूर का विजेता घोषित किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE): 

  • स्‍थापना : 20 जुलाई 1924, पेरिस, फ्रांस
  • मुख्यालय: लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड
  • अध्‍यक्ष : अर्कडी ड्वोरकोविच

चर्चित चेहरा  

फ़तेमेह मोहजेरानी

  • फ़तेमेह मोहजेरानी को ईरान की प्रथम महिला सरकारी प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

ईरान

  • राजधानी: तेहरान
  • मुद्रा: ईरानी रियाल
  • फ़ारस नाम से जाना जाता था : 1935 तक 

एडमिरल राजेश धनखड़

  • वाइस एडमिरल राजेश धनखड़ ने प्रोजेक्ट सीबर्ड के महानिदेशक का कार्यभार ग्रहण किया। 

प्रोजेक्ट सीबर्ड : 

आधारशिला रखी गई : 24 अक्टूबर, 1986  इसमें कर्नाटक के कारवार में एक नौसैनिक अड्डे का निर्माण शामिल है

 जोसेफ फ्रांसिस ए. परेरा

  • पाकिस्तान के ईसाई जोसेफ फ्रांसिस ए. परेरा, नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत भारतीय नागरिकता प्राप्त करने वाले गोवा के प्रथम व्यक्ति बने हैं।

नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019: 

  • नागरिकता के लिए पात्र: अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के छह धार्मिक समुदाय (हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई) 
  • पात्रता के लिए शर्त : वे 31 दिसंबर 2014 को या उससे पहले भारत में प्रवेश कर चुके हो।
  • प्रावधान लागू नहीं होते : जो छठी अनुसूची में शामिल हो 
  • यह उन क्षेत्रों में भी लागू नहीं होते, जहां 'इनर लाइन परमिट' (ILP) लागू होते हैं, जिसमें अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम और मणिपुर शामिल हैं।
  • अनुच्छेद 11: संसद को देश में नागरिकता को विनियमित करने की शक्ति देता है।
  • CAA प्रभावी: 10 जनवरी 2020

राजविंदर सिंह भट्टी

  • वरिष्ठ IPS अधिकारी राजविंदर सिंह भट्टी को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) : 

स्थापना: 1969 प्रशासनिक नियंत्रण: गृह मंत्रालय

दलजीत सिंह चौधरी

  • वरिष्ठ IPS अधिकारी दलजीत सिंह चौधरी को सीमा सुरक्षा बल (BSF) का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

सीमा सुरक्षा बल (BSF)  : 

स्थापना: 1965 प्रशासनिक नियंत्रण: गृह मंत्रालय

महत्‍वपूर्ण दिवस  

राष्ट्रीय खेल दिवस

  • प्रतिवर्ष 29 अगस्‍त को हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। 

मेजर ध्यानचंद : 

  • जन्म: 29 अगस्त, 1905, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश 
  • "हॉकी के जादूगर" के रूप में जाने जाते है
  • भारत को 1928, 1932 और 1936 में तीन स्वर्ण पदक जिताने में अहम भूमिका निभाई
  • राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर 2021 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया गया

BPRD का  54वां स्थापना दिवस

  • 28 अगस्त 2024 को पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (Bureau of Police Research and Development : BPRD) ने अपना 54वां स्थापना दिवस मनाया । 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • स्‍थापना : 28 अगस्त, 1970 
  • 1966 में गठित पुलिस अनुसंधान सलाहकार परिषद का स्थान लिय

Latest Courses