राष्ट्रीय समाचार
अनुभव पुरस्कार 2024
- केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 28 अगस्त 2024 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 'अनुभव पुरस्कार 2024' प्रदान किए।
- इस वर्ष '5 अनुभव पुरस्कार' तथा '10 जूरी प्रमाण पत्र' उत्कृष्ट लेखों के लिए प्रदान किए गए।
सम्बन्धित तथ्य :
- 'अनुभव' ऑनलाइन मंच की शुरूआत : मार्च 2015
- द्वारा शुरूआत : पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (Department of Pension and Pensioners' Welfare : DOPPW) द्वारा
- सेवानिवृत्त होने वाले/सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए अपनी सेवा अवधि के दौरान की गई महत्वपूर्ण उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का एक माध्यम है
- इस वर्ष 15 पुरस्कार विजेताओं में से 33 प्रतिशत महिला कर्मचारी हैं
|
- 2024 के अनुभव पुरस्कार विजेता : टी. जैकब(सचिव), अदिति दास राउत(अपर सचिव), जी. ननचारम्मा (तकनीकी अधिकारी-डी), राजेश कुमार परिदा(डिप्टी कमांडेंट), अप्पन श्रीधर(कनिष्ठ अभियंता)
- अनुभव पुरस्कार में शामिल : पदक, प्रमाणपत्र और 10,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि
- जूरी प्रमाणपत्र में शामिल है : पदक और प्रमाणपत्र
- 2024 में संस्करण : 7वां
- इससे पहले 6 समारोहों में 54 अनुभव पुरस्कार और 09 जूरी प्रमाण पत्र प्रदान किए जा चुके हैं
इसी कार्यक्रम में डॉ. जितेंद्र सिंह ने 28 अगस्त, 2024 को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ एकीकृत पेंशनर्स पोर्टल का शुभारंभ भी किया।
|
‘इनक्यूबेशन सेंटर’ का उद्घाटन
- केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने 27 अगस्त 2024 को नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान में ‘इनक्यूबेशन सेंटर’ का उद्घाटन किया।
- इस केंद्र का उद्देश्य मीडिया क्षेत्र में उद्यमिता के प्रति नए विचारों को विकसित करने के लिए जगह प्रदान करना है।
सम्बन्धित तथ्य :
‘इनक्यूबेशन सेंटर :
- एक विशेष संगठन या स्थान है जो उद्यमियों और शुरुआती चरण के उद्यमों को उनके प्रारंभिक वर्षों में विकसित करने और उनका समर्थन करने के लिए बनाया गया है।
भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) :
- संस्थान पत्रकारिता, रेडियो और टेलीविजन, विज्ञापन और जनसंपर्क और डिजिटल मीडिया जैसे मीडिया विषयों में पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रदान करता है।
|
एक डीम्ड-टू-बी-यूनिवर्सिटी है(31 जनवरी 2024)
स्थापना :1965
मुख्यालय : नई दिल्ली
क्षेत्रीय केंद्र :
|
भारत-चिली संयुक्त आयोग की बैठक
- चिली के विदेश मंत्री 'अल्बर्टो वैन क्लावेरेन' 27 से 29 अगस्त 2024 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं।
- उनकी यात्रा के दौरान, 28 अगस्त 2024 को द्वितीय भारत-चिली संयुक्त आयोग की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें क्लावेरेन भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।
सम्बन्धित तथ्य :
- चिली लैटिन अमेरिकी क्षेत्र में भारत का एक प्रमुख साझेदार है।
- चिली दक्षिण अमेरिका का पहला देश था, जिसने 1956 में भारत के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- भारत-चिली के बीच तरजीही व्यापार समझौता (Preferential Trade Agreement : PTA) 2007 में लागू हुआ।
चिली :
स्थित : दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी समुद्र तट पर
|
- क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में स्थान : 38वां
- सबसे ऊंचा बिंदु : ओजोस डेल सलाडो
- सबसे लम्बी नदी : लोआ नदी
- सबसे बड़ी झील : जनरल कैरेरा झील
- फरवरी 2024 में जंगली में लगी आग के कारण चर्चा में था
- विश्व का सबसे शुष्क रेगिस्तान अटाकामा रेगिस्तान स्थित है।
- राजधानी: सैंटियागो
- मुद्रा: पेसो
|
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने नए ढांचे की घोषणा की
- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (University Grants Commission : UGC) ने नए ढांचे की घोषणा की है।
- यह ढांचा विश्वविद्यालयों को स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) प्लेटफॉर्म के माध्यम से पेश किए जाने वाले पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा आयोजित करने में सक्षम बनाएगा।
सम्बन्धित तथ्य :
- अब तक, SWAYAM पाठ्यक्रमों के लिए अंतिम सत्र की निरीक्षण परीक्षाएं राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संवर्धित शिक्षण कार्यक्रम (NPTEL) द्वारा आयोजित की जाती थीं।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) :
|
- मुख्य कार्य: उच्च शिक्षा संस्थानों में मानकों का समन्वय, निर्धारण और रखरखाव करना
- स्थापना: 28 दिसंबर 1953
- मुख्यालय: नई दिल्ली
- मूल संगठन: शिक्षा मंत्रालय
- 1956 में संसद के एक अधिनियम द्वारा भारत सरकार का एक वैधानिक संगठन बन गया
|
सरकारी योजनाएँ
आठवीं अधिकार प्राप्त कार्यक्रम समिति की बैठक
- राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन के तहत आठवीं अधिकार प्राप्त कार्यक्रम समिति (Empowered Programme Committee : EPC) की बैठक का आयोजन 27 अगस्त 2024 को नई दिल्ली स्थित उद्योग भवन में किया गया।
- बैठक में समिति ने ‘तकनीकी वस्त्र के क्षेत्र में उभरते अन्वेषकों के लिए अनुसंधान एवं उद्यमिता हेतु अनुदान (Grants for Research and Entrepreneurship for Emerging Innovators in Technical Textiles : GREAT)' योजना के तहत 4 स्टार्ट-अप को मंजूरी दी, तथा प्रत्येक स्टार्ट-अप को लगभग 50 लाख रुपये का अनुदान प्रदान किया।
सम्बन्धित तथ्य :
- इसके अतिरिक्त समिति ने तकनीकी वस्त्रों से संबद्ध शैक्षणिक संस्थानों को सक्षम बनाने हेतु सामान्य दिशानिर्देश’ के तहत 5 शिक्षा संस्थानों को तकनीकी वस्त्रों से संबंधित पाठ्यक्रम शुरू करने हेतु लगभग 20 करोड़ रूपये के अनुदान को भी मंजूरी दी।
राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन (NTTM) :
- शुरूआत : आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) द्वारा, 1480 करोड़ रुपए के कुल परिव्यय के साथ
|
- कार्यान्वयन अवधि : वित्त वर्ष 2020-21 से वित्त वर्ष 2023-24, चार वर्ष
- उद्देश्य : वर्ष 2024 तक घरेलू बाज़ार का आकार 40 बिलियन अमेरिकी डॉलर से 50 बिलियन अमेरिकी डॉलर पहुंचाना
- मिशन भारत सरकार की मेक इन इंडिया पहल के अनुरूप है
- मिशन में चार प्रमुख घटक शामिल हैं
|
प्रधानमंत्री जन धन योजना के 10 वर्ष
- प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) ने 28 अगस्त 2024 को अपने कार्यान्वयन के दस वर्ष सफलता पूर्वक पूरे किए।
- PMJDY योजना ने महिलाओं को वित्तीय प्रणाली में शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जो 2011 में 26 प्रतिशत से बढ़कर 2021 में 78 प्रतिशत हो गई है।
सम्बन्धित तथ्य :
प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) :
- विश्व स्तर पर सबसे बड़ी वित्तीय समावेशन पहल है
- उद्देश्य : शाखाओं और बैंकिंग संवाददाताओं (BC) के माध्यम से बैंकिंग सेवाओं का विस्तार करना
- शुरूआत : 2014
- योजना के तहत खाता खोलने वालों को स्वदेशी डेबिट कार्ड (RuPay कार्ड) प्रदान किया जाता है।
- RuPay कार्ड के साथ 2 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा कवर दिया जाता है (2018 से पहले 1 लाख का कवर)
- नोडल मंत्रालय: वित्त मंत्रालय
|
- PMJDY खातों की संख्या : 53.13 करोड़ (14 अगस्त 2024 तक)
- महिलाएं : 55.6 प्रतिशत (29.56 करोड़)
- ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों में खाते : 66.6 प्रतिशत (35.37 करोड़)
- PMJDY खातों में जमा रकम: 2.31 लाख करोड़ रुपये (14 अगस्त 2024 तक)
- प्रति PMJDY खाते में औसत जमा रकम: 4,352 रुपये (14 अगस्त 2024 तक)
- PMJDY खाताधारकों को जारी किए गए रुपे कार्ड: 36.14 करोड़ (14 अगस्त 2024 तक)
|
राज्य विशेष
ई-कैबिनेट प्रणाली लागू
- आंध्र प्रदेश सरकार 28 अगस्त 2024 से अपनी मंत्रिपरिषद की बैठकों के लिए ई-कैबिनेट प्रणाली लागू करेगी।
- इस प्रणाली का उद्देश्य मंत्रिपरिषद की बैठकों को कागज रहित प्रारूप में परिवर्तित करना है, जिससे कार्य-दक्षता के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा में वृद्धि होगी।
सम्बन्धित तथ्य :
- ई-कैबिनेट प्रणाली को द्वारा विकसित : राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (National Informatics Centre : NIC) द्वारा
- ई-कैबिनेट प्रणाली शुरू करने वाला भारत का प्रथम राज्य : हिमाचल प्रदेश
आंध्र प्रदेश :
- स्थापना दिवस: 1 नवंबर 1956
- आंध्र प्रदेश की राजधानी: विशाखापत्तनम (कार्यकारी राजधानी), अमरावती (विधायी राजधानी) और कुरनूल (न्यायिक राजधानी)
|
- आंध्र प्रदेश की राजकीय भाषा: तेलुगू
- राजकीय पशु: काला हिरन
- राजकीय पक्षी : भारतीय रिंगनेक तोता
- ‘भारत का चावल का कटोरा’ के रूप में जाना जाने वाला, आंध्र प्रदेश देश में चावल का सबसे बड़ा उत्पादक है।
- प्रमुख नदियां: गोदावरी, कृष्णा, तुंगभद्रा
- प्रमुख फसलें उत्पादन: चावल, कपास, तंबाकू, गन्ना, अरंडी, ज्वार
|
आठ रेलवे स्टेशनों के नाम में परिवर्तन
- उत्तर रेलवे ने लखनऊ मंडल के आठ रेलवे स्टेशनों के नाम में परिवर्तन किया है।
सम्बन्धित तथ्य :
नाम परिवर्तन वाले स्टेशनों के नाम :
- फुरसतगंज : तपेश्वरनाथ धाम
- वजीरगंज : अमर शहीद भाले सुल्तान
- अकबरगंज : माँ अहोरवा भवानी धाम
- निहालगढ़ - महाराजा बिजली पासी
- मिस्रौली : माँ कालिकन धाम
- बनी : स्वामी परमहंस धाम
- जायस : गुरु गोरखनाथ धाम
- कासिमपुर हाल्ट : जायस सिटी
नाम परिवर्तन की प्रक्रिया :
- रेलवे स्टेशन के नाम बदलने का आधिकार रेलवे बोर्ड के पास नहीं होता
|
- नाम बदलने का फैसला राज्य सरकार के पास होता है
- राज्य सरकार प्रस्ताव को गृहमंत्रालय के पास भेजती है, इस अनुरोध को हरी झंडी मिल जाने के बाद नाम परिवर्तन की मंजूरी मिलती है।
भारतीय रेलवे :
- स्थापना: 16 अप्रैल 1853, भारत
- मुख्यालय: नई दिल्ली
- वर्तमान में देश में 19 रेलवे जोन और 70 डिवीजन हैं
|
विवाह सम्बन्धी विधेयक पारित
- हिमाचल प्रदेश राज्य विधानसभा ने लैंगिक समानता और उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिलाओं के लिए विवाह की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 21 वर्ष करने संबंधी विधेयक पारित किया।
सम्बन्धित तथ्य :
विशेष विवाह अधिनियम (SMA), 1954 :
- भारत के सभी धर्मों अथवा जातियों को विवाह के लिये एक कानूनी ढाँचा प्रदान करता है।
- न्यूनतम आयु पुरुषों के लिये 21 वर्ष और महिलाओं के लिये 18 वर्ष है।
- अनुच्छेद 21 : जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार की गारंटी (पसंद के व्यक्ति से विवाह करने का अधिकार भी शामिल)
हिमाचल प्रदेश :
- स्थापना: 25 जनवरी 1971
- राज्य पशु: हिम तेंदुआ
- प्रमुख नदियाँ: चंद्रभागा या चिनाब, सतलुज, रावी, यमुना, ब्यास
|
- प्रमुख दर्रे: रोहतांग दर्रा, बारा-लाचा ला, शिपकी ला, पिन-पार्वती दर्रा, कुंजुम दर्रा
- सबसे लंबी नदी: सतलुज (उदगम : तिब्बत के राक्षसताल झील से)
- राष्ट्रीय उद्यान: ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क, पिन वैली, इंद्रकिला, खिरगंगा, सिंबलबारा
- रामसर स्थल: पोंग डैम झील, रेणुका वेटलैंड, चंद्रताल वेटलैंड
- प्रमुख जनजातियाँ: किन्नौर जनजाति, गुज्जर जनजाति, लाहौली जनजाति, गद्दी जनजाति, स्वांगला जनजाति, पंगवाल और खम्पा जनजातियाँ
- सबसे ऊँची चोटी: शिला चोटी
|
उत्तर प्रदेश डिजिटल मीडिया नीति, 2024
- उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने राज्य सूचना विभाग द्वारा तैयार उत्तर प्रदेश डिजिटल मीडिया नीति, 2024 को मंजूरी दी, इसके तहत सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर तीन वर्ष या उम्र कैद तक की सजा का प्रावधान रखा गया है।
सम्बन्धित तथ्य :
- नीति के तहत एजेंसी या इन्फ्लुएंसर्स को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर कंटेंट, वीडियो, ट्वीट, पोस्ट और रील्स बनाने हैं जिसके लिए उन्हें नकद भुगतान के जरिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
- फॉलोअर की संख्या के आधार पर बनाई गई चार श्रेणियों में एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक वालों को 2 लाख, 3 लाख, 4 लाख और 5 लाख रुपए महीने मिल सकता है।
- यू-ट्यूब पर विज्ञापन का वीडियो, शॉर्ट्स या पॉडकास्ट बनाने पर चार कैटेगरी में 4 लाख, 6 लाख, 7 लाख और 8 लाख रुपए तक का भुगतान किया जाएगा।
|
उत्तर प्रदेश :
- प्रथम मुख्यमंत्री: गोविंद बल्लभ पंत
- राज्य और देश की पहली महिला मुख्यमंत्री: सुचेता कृपलानी
- सबसे ऊंची चोटी: अमसोत चोटी
- उत्तर प्रदेश में कुल साक्षरता: 67.72%
- उत्तर प्रदेश दिवस: 24 जनवरी
- राज्य और देश की प्रथम महिला राज्यपाल: सरोजिनी नायडू
- सबसे बड़ा जिला: लखीमपुर खीरी
- सबसे अधिक आबादी वाला जिला: प्रयागराज
- सबसे कम आबादी वाला जिला: महोबा
|
अर्थव्यवस्था और बैंकिंग
कोयले के समग्र उत्पादन में वृद्धि
- कोयला मंत्रालय ने 25 अगस्त 2024 तक कोयले के समग्र उत्पादन में वृद्धि हासिल की है।
- वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 25 अगस्त 2024 तक संचयी कोयला उत्पादन में वृद्धि होने से यह 370.67 मिलियन टन हो गया है जो वित्त वर्ष 2023-24 की इसी अवधि में हुए 346.02 मिलियन टन उत्पादन की तुलना में 7.12 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
सम्बन्धित तथ्य :
- वित्त वर्ष 2024-25 में कोयले की कुल आवाजाही में वृद्धि : 397.06 मिलियन टन (25 अगस्त, 2024 तक)
- पिछले वर्ष : 376.44 मिलियटन टन
- कुल वृध्दि : 5.48 प्रतिशत
- वित्त वर्ष 2024-25 के लिए संचयी उपलब्धि : 325.97 मिलियन टन ( 25 अगस्त 2024 तक )
- पिछले वर्ष : 313.44 मिलियन टन
- खानों, टीपीपी और पारगमन में पिटहेड्स सहित कोयले के कुल स्टॉक की स्थिति : 121.57 मिलियन टन (पिछले वर्ष की तुलना में 36.2 प्रतिशत पिछले वर्ष : 89.28 मिलियन टन)
- विद्युत संयंत्रों (DCB) में कोयले का स्टॉक : 37.55 मिलियन टन (वृध्दि : 27.41 प्रतिशत, पिछले वर्ष : 29.47 मिलियन टन)
|
कोयला :
- तलछटी चट्टानों के रूप में पाया जाता है।
- 'ब्लैक गोल्ड' के रूप में भी जाना जाता है।
- विश्व के प्रमुख कोयला उत्पादकों में चीन, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और भारत शामिल
वर्गीकरण:
- एन्थ्रेसाइट (80-95% कार्बन): जम्मू-कश्मीर में पाया जाता है।
- बिटुमिनस (60-80% कार्बन): झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ तथा मध्य प्रदेश में पाया जाता है।
- लिग्नाइट (40-55% कार्बन): राजस्थान, लखीमपुर (असम) एवं तमिलनाडु में पाया जाता है।
- पीट: इसमें 40% से कम कार्बन और कार्बनिक पदार्थ होता है।
- विश्व का सबसे बड़ा कोयला उत्पादक देश: चीन
- सबसे बड़ा कोयला उत्पादक राज्य: झारखंड>ओडिशा>छत्तीसगढ़
|
खरीफ फसलों के अंतर्गत बुआई क्षेत्र कवरेज
- कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने 27 अगस्त 2024 तक खरीफ फसलों के अंतर्गत बुआई क्षेत्र कवरेज की प्रगति जारी की है।
- पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान खरीफ के तहत लगभग 1044 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई की गई थी।
भारत में फसल पैटर्न :
भारत में फसल पैटर्न :
रबी फसल:
- बुवाई: अक्टूबर-दिसंबर
- कटाई: अप्रैल-जून
- फसलें: गेहूं, जौ, मटर, चना, सरसों आदि।
|
खरीफ फसल:
- बुवाई: जून-जुलाई
- कटाई: सितंबर-अक्टूबर
- फसलें: चावल, मक्का, ज्वार, बाजरा, अरहर, मूंग, उड़द, कपास, जूट, मूंगफली, सोयाबीन आदि।
जायद फसल:
- बुवाई और कटाई: मार्च-जुलाई (रबी और खरीफ के बीच)
- फसलें: मौसमी फल, सब्जियाँ, चारा फसलें आदि
|
RINL& IOCL के बीच समझौता ज्ञापन
- राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) ने 2024 से 2029 तक 5 वर्षों की अवधि के लिए हाइड्रोलिक और स्नेहन तेल और ग्रीस की आपूर्ति के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
इस्पात :
- वर्तमान में चीन विश्व में प्रथम तथा भारत द्वितीय सबसे बड़ा इस्पात उत्पादक देश है।
- इस्पात उत्पादन में प्रमुख भारतीय राज्य : ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़
|
इस्पात उद्योग से जुड़ी सरकारी पहलें:
- राष्ट्रीय इस्पात नीति (NSP), 2017
- इस्पात स्क्रैप पुनर्चक्रण नीति, 2019
- चौथी औद्योगिक क्रांति (उद्योग 4.0)
- स्पेशियलिटी स्टील के लिए PLI योजना, 2020
|
वैश्विक रियल एस्टेट पारदर्शिता सूचकांक, 2024
- वैश्विक संपत्ति सलाहकार JLL ने अपना 'वैश्विक रियल एस्टेट पारदर्शिता सूचकांक, 2024' जारी किया है।
सम्बन्धित तथ्य :
- सूची में शामिल कुल देश : 89
- शीर्ष स्थान : यूनाइटेड किंगडम, 1.24 अंक
- 'पारदर्शी क्षेत्र' मानदंड पर, फिनलैंड इस सूची में शीर्ष पर है, जबकि 21 अन्य देश इसमें शामिल हैं
|
- 'उच्च पारदर्शिता' क्षेत्र में 13 देश शामिल : ब्रिटेन के बाद फ्रांस, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, आयरलैंड, स्वीडन, जर्मनी, जापान, बेल्जियम और सिंगापुर
- भारत 31वें स्थान पर है।
|
ICAR-CIFE & VAMNICOM के बीच समझौता
- केंद्रीय मत्स्य शिक्षा संस्थान (ICAR-CIFE) और वैकुंठ मेहता राष्ट्रीय सहकारी प्रबंधन संस्थान (VAMNICOM) ने मत्स्य पालन क्षेत्र में सहकारी प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।
भारत में मछली उत्पादन
- भारत तीसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश है।
- वैश्विक मछली उत्पादन में 8 प्रतिशत का योगदान देता है और जलीय कृषि उत्पादन में दूसरे स्थान पर है।
- मछली उत्पादन नीली क्रांति से सम्बन्धित है।
|
- आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, केरल, तमिलनाडु, गोवा, दमन, दीव, पुडुचेरी, ओडिशा, कर्नाटक और महाराष्ट्र मछली उत्पादन में अन्य राज्यों की तुलना में दस शीर्ष राज्य हैं।
- विश्व मत्स्य पालन दिवस : 21 नवंबर
- राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस : 10 जुलाई
|
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
पार्किंसंस रोग के प्रबंधन के लिए दवा की खुराक
- इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने पार्किंसंस रोग के प्रबंधन के लिए दवा की खुराक को समायोजित करने के लिए एक नया स्मार्ट सेंसर विकसित किया है।
- यह शरीर में एल-डोपा (जो पार्किंसंस रोग के लिए एक एंटी-ड्रग के रूप में कार्य करता है) का पता लगाने में मदद करेगा।
पार्किंसंस रोग :
- दीर्घकालिक मस्तिष्क विकार केंद्रीय तंत्रिका तंत्र और शरीर के मोटर और गैर-मोटर तंत्र को प्रभावित करता है।
- यह तब होता है जब मस्तिष्क में तंत्रिका कोशिकाएँ पर्याप्त डोपामाइन का उत्पादन नहीं करती हैं।
|
- लक्षण: कंपन, धीमी गति से चलना, जिसे ब्रैडीकिनेसिया के रूप में जाना जाता है, मुद्रा और संतुलन में कमी, स्वचालित आंदोलनों का नुकसान, भाषण में परिवर्तन, लेखन में परिवर्तन
|
हिलचॉल (HILLCHOL)
- भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (BBIL) ने हैदराबाद में हिलचॉल नाम से एक नया सिंगल-स्ट्रेन ओरल कोलेरा वैक्सीन (OCV) लॉन्च किया है।
हैजा :
- डायरिया रोग जो विब्रियो कोलेरा नामक जीवाणु के कारण होता है।
|
- छोटी आंत को प्रभावित करता है
- लक्षण: बहुत ज़्यादा पानी जैसा दस्त, उल्टी, पैरों में ऐंठन
|
जनरेटिव AI चैटबॉट "रूफ़स"
- अमेज़न ने भारत स्थित ग्राहकों के लिए अपना जनरेटिव AI चैटबॉट "रूफ़स" पेश किया है।
- रूफ़स एक "नया जनरेटिव AI-संचालित संवादात्मक शॉपिंग सहायक" है।
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial intelligence) :
- कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) एक कंप्यूटर या कंप्यूटर द्वारा नियंत्रित रोबोट की उन कार्यों को करने की क्षमता है जो आमतौर पर मनुष्यों द्वारा किए जाते हैं।
AI के महत्वपूर्ण घटक:
- डीप लर्निंग (DL): कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संबंधित एक विधि है जो कंप्यूटर को मानव मस्तिष्क से प्रेरित तरीकों से डेटा संसाधित करना सिखाती है।
- जेनरेटिव एआई (GenAI): आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस का एक प्रकार है, जो इनपुट डेटा से पैटर्न और संरचनाओं को सीखकर नया और अनोखा आउटपुट बनाता है।
|
COVID-19 के खिलाफ सुई-मुक्त इंट्रानेजल वैक्सीन
- इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स लिमिटेड ने ऑस्ट्रेलिया के ग्रिफिथ विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी में COVID-19 के खिलाफ एक सुई-मुक्त इंट्रानेजल वैक्सीन विकसित की है।
कोविड-19 :
कारण: SARS-CoV-2 वायरस |
वेरिएंट: अल्फा- यूके, गामा और जीटा: ब्राजील, कप्पा: भारत, बीटा और डेल्टा: आरएसए और भारत |
खेल समाचार
पैरालिंपिक गेम्स 2024
- पैरालिंपिक गेम्स 2024 की शुरूआत 28 अगस्त 2024 को पेरिस में हुई, इसका आयोजन 8 सितंबर 2024 तक किया जायेगा।
- इस संस्करण में भारत के कुल 84 भारतीय पैरा एथलीट हिस्सा लेंगे जो, पैरालिंपिक इतिहास में भारत का सबसे बड़ा दल है।
पैरालिंपिक खेल 2024 :
- स्थान: पेरिस, फ्रांस
- आदर्श वाक्य: गेम्स वाइड ओपन
|
- पहला पैरालिंपिक खेल 1960 में रोम, इटली में हुआ था।
|
विश्व अंडर-17 बालक स्नूकर चैम्पियनशिप
- जर्मनी के क्रिश्चियन रिचर्ड ने IBSF विश्व अंडर-17 बालक स्नूकर चैम्पियनशिप में जीत हासिल किए।
विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स और स्नूकर एसोसिएशन :
स्थापना : 1968 |
मुख्यालय : ब्रिस्टल , इंग्लैंड, यूके |
चर्चित चेहरा
चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी
- चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी ने 28 अगस्त 2024 को भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया।
भारतीय स्टेट बैंक :
स्थापना: 1955 |
मुख्यालय: मुंबई |
बी. श्रीनिवासन
- वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बी. श्रीनिवासन को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (National Security Guard : NSG) का महानिदेशक (Director General : DG) नियुक्त किया गया।
राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) :
स्थापना: 1986 |
संचालन मुख्यालय: मानेसर |
सतीश कुमार
- भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (IRMS) अधिकारी सतीश कुमार को रेलवे बोर्ड का पहला दलित चेयरमैन और सीईओ नियुक्त किया गया है।
भारतीय रेलवे बोर्ड :
स्थापना: 1905 |
मुख्यालय: रेल भवन, नई दिल्ली |
जय शाह
- BCCI के वर्तमान सचिव जय शाह को निर्विरोध अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का चेयरमैन चुना गया है और वह इस पद पर आसीन होने वाले सबसे युवा व्यक्ति बन गए हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद :
- स्थापना: 1909
- मुख्यालय: दुबई, यूएई
- अध्यक्ष: ग्रेग बार्कले
|
- भारत के जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर के बाद आईसीसी चेयरमैन या चीफ बनने वाले पाँचवें भारतीय हैं।
|
उस्ताद विलायत खान
- उस्ताद विलायत खान की जयंती प्रतिवर्ष 28 अगस्त को मनाई जाती है, वह एक भारतीय शास्त्रीय सितार वादक थे।
उस्ताद विलायत खान :
- जन्म : 28 अगस्त 1928, पूर्वी बंगाल के गौरीपुर में (अब बांग्लादेश)
- मृत्यु : 13 मार्च 2004, बॉम्बे
|
- बाएं हाथ से सितार बजाने की एक नई तकनीक का आविष्कार किया
- सितार वादन में गायन शैली को अपनाना, जिसे गायकी अंग कहा जाता है
|
केवन पारेख
- आईफोन (iPhone) निर्माता कंपनी एप्पल ने केवन पारेख को अपना नया मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नियुक्त किया है।