GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Wed 28 Aug, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार  

राष्‍ट्रीय कार्यदल की प्रथम बैंठक

  • चिकित्‍सा कर्मियों की सुरक्षा और कार्यस्थितियों के बारे में सिफारिशें करने के लिए सर्वोच्‍च न्‍यायालय द्वारा गठित राष्‍ट्रीय कार्यदल (नेशनल टास्क फोर्स) की प्रथम बैंठक का आयोजन 27 अगस्‍त 2024 को नई दिल्ली में किया गया। 
  • बैठक की अध्‍यक्षता भारत सरकार के कैबिनेट सचिव द्वारा की गई । 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

'नेशनल टास्क फोर्स' (NTF) : 

  • गठन : 20 अगस्‍त 2024 
  • कुल सदस्‍य : 10 
  • अध्‍यक्ष : कैबिनेट सचिव
  • चार पदेन सदस्य : कैबिनेट सचिव, स्वास्थ्य सचिव, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के अध्यक्ष और राष्ट्रीय परीक्षक बोर्ड के अध्यक्ष
  • टास्क फोर्स 3 सप्ताह में अंतरिम और 2 महीने में अंतिम रिपोर्ट देगी
  • टास्क फ़ोर्स : लोगों या संगठनों का एक समूह होता है, जो एक निर्धारित समय-सीमा एवं संसाधनों के साथ किसी विशिष्ट लक्ष्य या कार्य को पूरा करने के लिए गठित की जाती है।

अंतर्राष्ट्रीय मदर टेरेसा पुरस्कार समारोह

  • 24वें अंतर्राष्ट्रीय मदर टेरेसा पुरस्कार समारोह का आयोजन 26 अगस्त, 2024 को मिलेनियम प्लाजा दुबई में किया गया। 
  • यह पुरस्‍कार भारत में शिक्षा, विज्ञान, संस्कृति, खेल, सामाजिक कार्य, औषधि और राजनीति सहित विभिन्‍न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

अंतर्राष्ट्रीय मदर टेरेसा पुरस्कार :

शुरुआत 1997 (मदर टेरेसा के निधन के बाद)

  • 2024 में पुरस्‍कार प्राप्‍त करने वालों में शामिल प्रमुख :  गिनी-बिसाऊ के दिवंगत जोआओ बर्नार्डो वियरा द्वितीय, उद्योग क्षेत्र के सिद्धार्थ श्रीवास्तव एवं बजोरिया और एन आर बी बैंक लिमिटेड के अध्‍यक्ष मोहम्‍मद महताबुर रहमान
  • कला क्षेत्र : इरका बोचेन्‍को
  • शिक्षा क्षेत्र : एम पी रोजारियो
  • सामाजिक कार्य : संयुक्‍त अरब अमीरात के सुरेंद्र सिंह खंडारी और मुरली पंजाबी

मदर टेरेसा

  • जन्म: 26 अगस्त, 1910
  • मृत्यु: 5 सितंबर, 1997
  • भारत आई : 1929 
  • नोबेल शांति पुरस्कार : 1979 
  • भारत रत्न : 1980 
  • पोप द्वारा संत की उपाधि : 2016
  • रेमन मैग्सेसे शांति पुरस्कार : 1962 
  • वास्तविक नाम : 'अगनेस गोंझा बोयाजिजू'
  • मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना : 7 अक्टूबर, 1950 , कोलकाता 

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण

  • भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (Food Safety and Standards Authority of India : FSSAI) ने अपना हालिया परामर्श वापस ले लिया है, जिसमें खाद्य व्यवसायों को पैकेजिंग से 'A1' और 'A2' प्रकार के दूध और दूध उत्पादों के दावों को हटाने का निर्देश दिया गया था।

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) : 

  • गठन: खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत
  • नोडल मंत्रालय: केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
  • उद्देश्य: पौष्टिक खाद्य पदार्थों के उत्पादन, भंडारण, वितरण, बिक्री और आयात की सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करना

अंतरराष्ट्रीय समाचार

राइट टू डिस्कनेक्टकानून 

  • ऑस्ट्रेलिया "राइट टू डिस्कनेक्ट" कानून नामक एक नया विनियमन लागू किया है, जो श्रमिकों को उनके नियमित कार्य घंटों के बाद नौकरी से संबंधित संचार की अनदेखी करने की अनुमति देता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • पहल का उद्देश्य : व्यक्तिगत समय की सुरक्षा करना और अधिक संतुलित कार्य-जीवन सामंजस्य को बढ़ावा देना
  • राइट टू डिस्कनेक्ट बिल विश्‍व के 13 देशों में लागू किया जा चुका है 
  • लागू करने प्रथम देश : फ्रांस, 2017
  • भारत में : वर्ष 2018 में सांसद सुप्रिया सुले ने ऐसा बिल संसद में प्रस्तुत किया था लेकिन इस बिल पर चर्चा नहीं हुई। 

ऑस्ट्रेलिया : 

  • राजधानी: कैनबरा, मुद्रा: ऑस्ट्रेलियाई डॉलर, मुद्रा: ऑस्ट्रेलियाई डॉलर, प्रधानमंत्री: एंथनी अल्बानीज़
  • सरकार: संघीय संसदीय लोकतंत्र और संवैधानिक राजशाही
  • टोरेस जलडमरूमध्य स्थित: ऑस्ट्रेलिया और पापुआ न्यू गिनी के बीच

राज्‍य विशेष  

लद्दाख में 5 नए जिले

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 26 अगस्त 2024 को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 5 नए जिले बनाने की घोषणा की।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • इससे पहले लद्दाख में केवल दो जिले थे लेह और कारगिल, अब इनकी संख्या बढ़कर 7 हो गई।
  • नए जिलों का नाम : जांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग

प्रमुख विशेषताएं : 

ज़ांस्कर : 

  • यहां ज़ांस्कर पर्वत श्रृंखला ज़ांस्कर घाटी को सिंधु घाटी से अलग करती है
  • जोंगला और ज़ोंगखुल मठ स्थित हैं

द्रास:

  • इसे हेम-बाब्स या बर्फ की भूमि के रूप में भी जाना जाता है
  • विश्‍व का दूसरा सबसे ठंडा निवास स्थान
  • लद्दाख के प्रवेश द्वार के रूप में भी जाना जाता है

शाम:

  • खुबानी घाटी के रूप में प्रसिद्ध

नुबरा:

  • पुराने सिल्क रूट का हिस्सा
  • फूलों की घाटी के रूप में भी जाना जाता है।
  • सियाचिन ग्लेशियर का प्रवेश द्वार

चांगथांग:

  • त्सो मोरोरी नामक झील स्थित है।
  • विश्‍व का सबसे ऊँचा गाँव कोरज़ोक स्थित है

अरबाईन-ए-हुसैनी

  • लद्दाख में अरबाईन-ए-हुसैनी मनाया गया, जिसमें कर्बला की लड़ाई में शहीद हुए हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों को श्रद्धांजलि दी गई।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

लद्दाख : 

  • केंद्र-शासित प्रदेश के रूप में गठन : 31 अक्टूबर 2019
  • राजधानी : लेह 

प्रमुख त्यौहार : 

  • हेमिस उत्सव: गुरु पद्मसंभव की जयंती की स्मृति में 
  • साका दावा: बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और मृत्यु की स्मृति में 
  • स्टोक गुरु त्सेचू: यह आम लोगों का त्‍योहार है। 
  • लोसर महोत्सव: मार्च में तिब्बती नव वर्ष के रूप में 

महत्वपूर्ण दर्रे : 

  • खारदुंग ला दर्रा, चांग ला दर्रा, ज़ोजी ला दर्रा, लाचुलुंग ला दर्रा
  • नोट : लद्दाख द्वारा पूर्ण राज्य का दर्जा तथा छठी अनुसूची के कार्यान्वयन के साथ-साथ कारगिल और लेह के लिए अलग लोकसभा सीटों की मांग की जा रही है।

पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा बल तैनात करने का निर्णय

  • मणिपुर सरकार ने पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा बल तैनात करने का निर्णय लिया है।
  • राज्य के उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री एल. सुशीलंद्रो के अनुसार, असामाजिक तत्‍व राज्य में पेट्रोल पंप से पैसे दिए बिना जबरन पेट्रोल और अन्‍य उत्‍पाद ले रहे हैं, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।

मणिपुर : 

  • राज्य का दर्जा: 21 जनवरी 1972
  • संसदीय सीट : 2/1
  • सीमावर्ती राज्य : असम, नागालैंड, मिजोरम
  • प्रमुख संरक्षित क्षेत्र: केइबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान, शिरुई राष्ट्रीय उद्यान, कैलम वन्यजीव अभयारण्य, ज़िलाद वन्यजीव अभयारण्य
  • स्थित : भारत के पूर्वोत्तर में
  • राजधानी : इंफाल
  • यहाँ के पर्वतीय क्षेत्रों में नागा व कुकी जनजाति के लोग रहते हैं।
  • मणिपुर को देश की 'ऑर्किड बास्केट' भी कहा जाता है।

स्कूलों में पैनिक बटन लगाने की घोषणा

  • महाराष्ट्र सरकार ने स्कूलों में महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्‍य से  स्कूलों में पैनिक बटन लगाने की घोषणा की है।

महाराष्ट्र : 

  • गठन: 1 मई 1960 
  • राजधानी: मुंबई
  • राज्यपाल: सी. पी. राधाकृष्णन 
  • मुख्यमंत्री: एकनाथ शिंदे
  • उपमुख्यमंत्री: देवेन्द्र फडणवीस

प्रमुख पर्यटन स्थल : 

  • अजंता की गुफाएँ, एलोरा की गुफाएँ, एलिफेंटा की गुफाएँ, गेटवे ऑफ़ इंडिया, बीबी का मकबरा, लोनार झील, हैंगिंग गार्डन आदि। 

संरक्षित क्षेत्र:

  • सह्याद्री टाइगर रिज़र्व, मेलघाट टाइगर रिज़र्व, ग्रेट इंडियन बस्टर्ड अभयारण्य, कर्नाला पक्षी अभयारण्य, संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान, नवेगांँव-नागझिरा टाइगर रिज़र्व

छत्रपति शिवाजी महाराज की एक प्रतिमा ढही 

  • महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की एक प्रतिमा ढह गई है, जिसका अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 दिसंबर 2023 को किया था।

छत्रपति शिवाजी महाराज : 

  • जन्म: 1630 शिवनेरी किले में
  • मृत्यु: 3 अप्रैल 1680
  • पुरंदर की संधि : जून 1665, शिवाजी और राजा जय सिंह प्रथम के बीच
  • ‘अष्टप्रधान’ उनके दरबार में थे।
  • प्रतापगढ़ की लड़ाई : 1659, छत्रपति शिवाजी और अफ़ज़ल खान की सेनाओं के बीच
  • पुरंदर की लड़ाई : 1665, मुग़ल साम्राज्य और मराठा साम्राज्य के बीच
  • पेशवा, जिसे मुख्य प्रधान के रूप में भी जाना जाता है, मूल रूप से राजा शिवाजी की सलाहकार परिषद का नेतृत्व करता था।

अर्थव्यवस्था और बैंकिंग

DPI और उभरती प्रौद्योगिकियों पर वैश्विक सम्मेलन

  • RBI@90 पहल के तहत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (Digital Public Infrastructure : DPI) और उभरती प्रौद्योगिकियों पर वैश्विक सम्मेलन का आयोजन बेंगलुरु में किया गया। 
  • भारतीय रिजर्व बैंक ने भारत में घर्षण रहित ऋण को संभव बनाने के लिए यूनिफाइड लेंडिंग इंटरफेस (ULI) तकनीकी प्लेटफॉर्म शुरू करने का प्रस्ताव रखा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर : डिजिटल पहचान, भुगतान बुनियादी ढाँचे एवं डेटा एक्सचेंज समाधान जैसे ब्लॉक या प्लेटफॉर्म को संदर्भित करता है। 
  • घर्षण रहित ऋण : भौतिक दस्तावेजीकरण या पारंपरिक बैंक यात्राओं की आवश्यकता के बिना ऋण देने की एक सहज, डिजिटल प्रक्रिया

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) : 

  • सिफारिश: हिल्टन यंग कमीशन , 1926
  • वैधानिक आधार: RBI अधिनियम, 1934
  • स्थापना: 1 अप्रैल, 1935 (कलकत्ता में मुख्यालय के साथ)
  • वर्तमान मुख्यालय: मुंबई
  • राष्ट्रीयकृत: 1949 में 
  • प्रथम गवर्नर: ओसबोर्न स्मिथ (1935-37)
  • प्रथम भारतीय गवर्नर: सी.डी. देशमुख (1943-49)
  • वर्तमान गवर्नर: शक्तिकांत दास

जन लघु वित्त बैंक 

  • जन लघु वित्त बैंक को भारत में सर्वश्रेष्ठ लघु वित्त बैंक, लाभप्रदता पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (उपविजेता), परिसंपत्ति गुणवत्ता पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और जोखिम प्रबंधन पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के खिताब से सम्मानित किया गया।

लघु वित्त बैंक (SFB): 

स्थापना की सिफारिश: नचिकेत मोर समिति, 2013 प्रथम लघु वित्त बैंक: कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक, 2016 मुख्य उद्देश्य: वित्तीय समावेशन को बढ़ाना

चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों पर 100% टैरिफ

  • कनाडा सरकार ने चीन में मैन्युफैक्चर इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के आयात पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाने का फैसला किया है।
  • कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने घोषणा की है कि चीन से इस्पात और अल्युमीनियम के आयात पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा।

कनाडा : 

  • राजधानी: ओटावा
  • मुद्रा: कनाडाई डॉलर
  • विश्‍व की सबसे लंबी तटरेखा
  • मेपल लीफ की भूमि के रूप में जाना जाता है

विज्ञान और प्रौद्योगिकी 

विश्व स्वास्थ्य संगठन

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एमपॉक्स के घातक प्रकोप को रोकने, तथा समन्वित वैश्विक, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय प्रयासों के माध्यम से एमपॉक्स के मानव-से-मानव संचरण को रोकने के लिए छह महीने की वैश्विक रणनीतिक और प्रतिक्रिया योजना शुरू की है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) : 

  • स्थापना : 7 अप्रैल 1948
  • मुख्यालय : जिनेवा, स्विट्जरलैंड
  • महानिदेशक: डॉ. टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस
  • वर्तमान में सदस्य देश  :  194

आरटी-पीसीआर किट को मंजूरी 

  • केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने एमपॉक्स से लड़ने के लिए स्वदेशी रूप से विकसित आरटी-पीसीआर किट (RT-PCR kit) को मंजूरी दी।

एमपॉक्स/ मंकीपॉक्स वायरस 

  • वायरल जूनोटिक बीमारी है।
  • लक्षण: चेचक के समान (बुखार और सिरदर्द) 
  • प्रथम मामला: डेनमार्क 1958 में 
  • प्रथम मानव मामल : 1970 
  • इसमें लिम्फ ग्रंथि (Lymph Gland) बढ़ जाती है।
  • फैलाव : जंगली जानवरों जैसे- कृन्तकों और प्राइमेट्स से (मानव-से-मानव संचरण भी)

मंकीपॉक्स संक्रमण के लिए कोई प्रभावी टीका उपलब्ध नहीं है।

CRISPR-आधारित तकनीक

  • भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कम लागत पर तपेदिक का पता लगाने के लिए एक नई CRISPR-आधारित तकनीक पेश की है।

तपेदिक/क्षय रोग: 

  • कारण : माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस जीवाणु
  • क्षय रोग के प्रकार: फेफड़े का क्षय रोग, एक्स्ट्रापल्मोनरी ट्यूबरकुलोसिस
  • कारण: ‘माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस’ नामक जीवाणु
  • प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान: वर्ष 2025 तक रोग को खत्म करने का लक्ष्य
  • वैश्विक लक्ष्य : 2030

खेल समाचार  

टूर्नामेंट के लिए पुरस्कार राशि की शुरुआत

  • BCCI ने घरेलू स्तर पर महिला और जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए पुरस्कार राशि की शुरुआत की है। 
  • पुरुषों के विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में भी प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार दिए जाएंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI) : 

स्थापना: 1928 मुख्यालय: मुंबई अध्यक्ष: रोजर बिन्नी

चर्चित चेहरा  

सिंधु गंगाधरन

  • नैसकॉम ने एसएपी लैब्स इंडिया की प्रबंध निदेशक सिंधु गंगाधरन को अपना अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। 

नैसकॉम : 

स्थापना: 1988 मुख्यालय: नोएडा और नई दिल्ली

गोपीचंद थोटाकुरा

  • भारत के प्रथम नागरिक अंतरिक्ष पर्यटक 'गोपीचंद थोटाकुरा' 26 अगस्त, 2024 को अपनी यात्रा समाप्‍त करके दिल्‍ली पहुंचे। 
  • थोटाकुरा अमेज़ॅन के जेफ बेजोस द्वारा स्थापित ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड-25 (NS-25-25) मिशन में शामिल हुए थे। वे राकेश शर्मा के 1984 के मिशन के बाद अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय नागरिक बने हैं। 

सम्‍बनिधत तथ्‍य 

भारत का पहला उपग्रह : आर्यभट्ट, 1975 भारत के प्रथम और विश्व के 138 वें अंतरिक्ष यात्री: राकेश शर्मा विश्व के प्रथम अंतरिक्ष यात्री: यूरी गगारिन

आनंद कुमार

  • सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार को उनकी महत्वपूर्ण शैक्षिक पहल के लिए सियोल में कोरियाई पर्यटन 2024 का राजदूत नामित किया गया।

पावेल दुरोव

  • मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम प्लेटफॉर्म के माध्‍यम से मादक पदार्थों की तस्करी और बाल यौन शोषण की तस्वीरों के वितरण जैसी अवैध गतिविधियों के लिए टेलीग्राम के संस्थापक और सीईओ पावेल दुरोव को पेरिस में गिरफ्तार किया गया। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

डुरोव का जन्‍म रूस में हुआ, इसके पास फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात की नागरिकता है  टेलीग्राम की स्थापना: 2013

सुनीता विलियम्स

  • भारतीय मूल की नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर के फरवरी 2025 में पृथ्वी पर लौटने की पुष्टि हुई है।
  • सुनीता और विल्मोर को 13 जून को वापस आना था, लेकिन स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण उनकी वापसी टल गई थी।

नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) : 

स्थापना: 29 जुलाई 1958 मुख्यालय: वाशिंगटन डी.सी., यूएसए प्रशासक: सीनेटर बिल नेल्सन

Latest Courses