10 January, 2025
GK Update
Sat 24 Aug, 2024
राष्ट्रीय समाचार
8वां अंतर्राष्ट्रीय धर्म धम्म सम्मेलन
- 8वें 'अंतर्राष्ट्रीय धर्म धम्म सम्मेलन' का आयोजन 23-25 अगस्त 2024 तक अहमदाबाद, गुजरात में इंडिया फाउंडेशन , गुजरात विश्वविद्यालय, अहमदाबाद के सहयोग से किया जा रहा है।
- ‘धर्म धम्म सम्मेलन’ ‘इंडिया फाउंडेशन’ की एक पहल है, जिसका उद्देश्य धर्म-धम्म दृष्टिकोणों के बीच आवश्यक पहचान पर ध्यान केंद्रित करना है
सम्बन्धित तथ्य :
|
अंतरिक्ष विजन 2047
- प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने अंतरिक्ष विजन 2047 की रूपरेखा प्रस्तुत की, जिसमें 2035 तक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (बीएएस) की स्थापना और 2040 तक भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों का चंद्रमा पर उतरना शामिल है।
भारत की अंतरिक्ष क्षेत्र में प्रगति :
मंगल ऑर्बिटर मिशन (Mars Orbiter Mission : MOM) :
एस्ट्रोसैट :
|
आदित्य L1 :
चन्द्रयान-3 :
|
ई-पत्रिका ‘सपनों की उड़ान’ जारी
- भारत के राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर, शिक्षा मंत्रालय के तहत स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने NCERT के सहयोग से चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की पहली वर्षगांठ मनाने के लिए एक ई-पत्रिका ‘सपनों की उड़ान’ जारी की।
सम्बन्धित तथ्य :
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO):
|
|
FSSAI की 44वीं बैठक
- भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (Food Safety and Standards Authority of India : FSSAI) ने 22 अगस्त, 2024 और 23 अगस्त, 2024 को CEO जी. कमला वर्धन राव की अध्यक्षता में केंद्रीय सलाहकार समिति (Central Advisory Committee : CAC) की 44वीं बैठक आयोजित की।
- बैठक में कीटनाशकों के उपयोग से जुड़ी चिंताओं को दूर करने के उद्देश्य से एक अंतर-मंत्रालयी समिति के गठन पर सक्रिय रूप से चर्चा की गई तथा खाद्य व्यवसाय संचालकों (food business operators : FBO) और ई-कॉमर्स FBO को सभी पैकेजिंग से A1 और A2 प्रकार के दूध और डेयरी उत्पादों के बारे में सभी दावों को हटाने का भी आदेश दिया।
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) :
|
सम्बन्धित पहल :
|
यीगे लेखन और वाचन कार्यक्रम का आयोजन
- लद्दाख की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के उद्देश्य से कारगिल में लद्दाख कला, संस्कृति और भाषा अकादमी (Ladakh Academy of Art, Culture and Languages : LAACL) द्वारा यीगे लेखन और वाचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
लद्दाख :
|
महत्वपूर्ण दर्रे:
|
राष्ट्रीय चिकित्सा रजिस्टर पोर्टल का उद्घाटन
- केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा ने भारत में पात्र सभी MBBS डॉक्टरों के पंजीकरण के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (National Medical Commission : NMC) के राष्ट्रीय चिकित्सा रजिस्टर (National Medical Register : NMR) पोर्टल का उद्घाटन किया।
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) :
NMC अधिनियम, 2019 के तहत भारत सरकार द्वारा स्थापित एक नियामक निकाय है | उद्देश्य : देश में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा में सुधार करना |
राज्य विशेष
सुभद्रा योजना
- ओडिशा सरकार ने सुभद्रा योजना के कार्यान्वयन की घोषणा की, जिसके तहत 21 से 60 वर्ष की आयु की एक करोड़ महिलाओं को अगले पांच वर्षों में किश्तों में 50,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
ओडिशा :
संस्थान :
|
|
अंतरराष्ट्रीय समाचार
भारत-यूक्रेन के बीच समझौता
- भारत-यूक्रेन ने रक्षा, व्यापार, फार्मास्यूटिकल्स, हरित ऊर्जा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
यूक्रेन
|
वर्ष 2022 में यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा चलाया गया था |
भारत-अमेरिका समझौता
- भारत और अमेरिका ने एक नए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जो तत्काल राष्ट्रीय सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक-दूसरे को रक्षा उपकरणों और घटकों की आपूर्ति को प्राथमिकता देगा।
अमेरिका के साथ महत्वपूर्ण रक्षा समझौते :
|
|
यूक्रेन सरकार को चार ‘भीष्म की सौगात
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन सरकार को चार ‘भीष्म/BHISHM (सहयोग, हित और मैत्री के लिए भारत स्वास्थ्य पहल) क्यूब्स’ की सौगात दी।
- ‘भीष्म क्यूब्स’ से घायलों के शीघ्र उपचार में मदद मिलेगी एंव अनमोल जीवन बचाने में योगदान मिलेगा।
भारत हेल्थ इनिशिएटिव फॉर सहयोग, हित एंड मैत्री (BHISHM) :
|
|
अर्थव्यवस्था और बैंकिंग
दूरसंचार टैरिफ (70वां संशोधन) आदेश, 2024 का मसौदा जारी
- भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (Telecom Regulatory Authority of India : TRAI) ने "पीएम-वाणी (PM-WANI) योजना के लिए नियामकीय ढांचे" पर दूरसंचार टैरिफ (70वां संशोधन) आदेश, 2024 का मसौदा जारी किया ।
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI)
|
सार्वजनिक वाई-फाई एक्सेस नेटवर्क इंटरफेस (PM-WANI) :
|
मुंबई बंदरगाह प्राधिकरण की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन
- केंद्रीय पत्तन, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मुंबई बंदरगाह प्राधिकरण की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिसमें पीर पाऊ में तीसरा रासायनिक बर्थ और जवाहर द्वीप में तट संरक्षण और पुनर्ग्रहण परियोजना की आधारशिला रखना शामिल है।
भारत के प्रमुख बंदरगाह
|
चर्चित चेहरा
गोविंद मोहन
- वरिष्ठ IAS अधिकारी गोविंद मोहन ने नए केंद्रीय गृह सचिव का पदभार ग्रहण किया। इन्होंने अजय कुमार भल्ला का स्थापन लिया है।
पर्यावरण + विज्ञान और प्रौद्योगिकी
पुन: प्रयोज्य हाइब्रिड रॉकेट 'आरएचयूएमआई-1
- भारत ने अपना प्रथम पुन: प्रयोज्य हाइब्रिड रॉकेट 'आरएचयूएमआई-1'('RHUMI-1') लॉन्च किया, जिसे तमिलनाडु स्थित स्टार्ट-अप स्पेस ज़ोन इंडिया ने मार्टिन ग्रुप के साथ मिलकर चेन्नई के थिरुविदंधई से विकसित किया है।
- RHUMI रॉकेट एक सामान्य ईंधन आधारित हाइब्रिड मोटर और विद्युत रूप से ट्रिगर किए गए पैराशूट डिप्लॉयर से सुसज्जित है, RHUMI 100% पायरोटेक्निक-मुक्त और 0% TNT है।
डाक विभाग और राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग सेंटर के बीच समझौता ज्ञापन
- डाक विभाग (DoP) ने मानकीकृत, जियो-कोडेड एड्रेसिंग प्रणाली स्थापित करने के उद्देश्य से 22 अगस्त, 2024 को राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग सेंटर (National Remote Sensing Centre : NRSC) के साथ एक समझौता ज्ञापन (Understanding : MoU) पर हस्ताक्षर किए।
भारतीय डाक :
|
कलकत्ता में जीपीओ खोला : 1774 बॉम्बे (अब मुंबई) में जीपीओ खोला गया : 1794 भारत ‘यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन’ (UPU) में शामिल हुआ : 1876 |
रक्षा समाचार
सैन्य अभ्यास 'मित्र शक्ति'
- भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास 'मित्र शक्ति' का 10वां संस्करण श्रीलंका के मदुरू ओया में संपन्न हुआ।
श्रीलंका :
|
|
खेल समाचार
संन्यास की घोषणा
- क्रिकेटर शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है।
- धवन ने 2010 से 2022 तक 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
क्रिकेट से सम्बन्धित तथ्य: -
क्रिकेट का जन्मदाता देश : इंग्लैंड | ICC का मुख्यालय : दुबई | BCCI का मुख्यालय : मुंबई |
अंडर-17 कुश्ती विश्व चैंपियनशिप
- भारतीय महिलाओं ने जॉर्डन के अम्मान में अंडर-17 कुश्ती विश्व चैंपियनशिप में पहली बार टीम खिताब जीता।
- जापान 146 अंकों के साथ दूसरे और कजाकिस्तान 79 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।