GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Fri 23 Aug, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार  

शिल्प दीदी महोत्सव'

 

  • 'शिल्प दीदी महोत्सव' आयोजन 16 से 31 अगस्त 2024 तक नई दिल्ली के INA स्थित दिल्ली हाट में किया जा रहा है। 
  • इस महोत्सव का उद्देश्य कार्यक्रम के तहत ‘शिल्प दीदियों’ की आय बढ़ाने के लिए ई-कॉमर्स उपस्थिति के अलावा उन्हें विपणन के अन्य अवसर भी प्रदान करना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • शिल्प दीदी : एक आधारभूत सर्वेक्षण में 23 राज्यों के 72 जिलों का प्रतिनिधित्व करने वाली 100 महिला कारीगरों की पहचान की गई, जिन्हें शिल्प दीदी के नाम से जाना जाता है।
  • इस कार्यक्रम में कुल 30 अलग-अलग शिल्प शामिल हैं, जो इस क्षेत्र में विविधता को दर्शाता है।

शिल्प दीदी कार्यक्रम : 

  • शुरूआत : जून, 2024 से ई-प्रशिक्षण के साथ (वस्त्र मंत्रालय के मार्गदर्शन में विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) कार्यालय द्वारा) 
  • शामिल प्रमुख घटक : ई-कॉमर्स ऑन-बोर्डिंग, उद्यमिता विकास, नियामक और सोशल मीडिया ऑन-बोर्डिंग तथा विपणन अवसर आदि
  • प्राथमिक उद्देश्य : पूरे भारत में महिला कारीगरों के बीच आर्थिक सशक्तीकरण और वित्तीय स्वतंत्रता को बढ़ावा देना

स्वास्थ्य समृद्धि’ पर एक राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन का उद्घाटन

 

  • केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, शिवराज सिंह चौहान ने 22 अगस्‍त 2024 को नई दिल्ली में संगठन स्वास्थ्य समृद्धि’ पर एक राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन का उद्घाटन किया।
  • यह सम्‍मेलन भोजन, पोषण और स्वास्थ्य के बारे में महिलाओं की सामूहिक पहल पर केंद्रित है।

महिलासशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण पहल : 

  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना: 2015
  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना : 2016)
  • प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र योजना: 2017
  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना  : 2017
  • कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013
  • यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO), 2012
  • सुकन्या समृद्धि योजना : 2015
  • राष्ट्रीय बालिका दिवस : 24 जनवरी
  • स्वाधार गृह योजना : 2001-02
  • निर्भया फंड : 2013

‘क्रिएट इन इंडिया चैलेंज - सीजन 1’

 

  • केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 22 अगस्‍त 2024 को विश्व ऑडियो विजुअल एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन (World Audiovisual and Entertainment Summit : WAVES) के लिए ‘क्रिएट इन इंडिया चैलेंज - सीजन 1’ के तहत 25 चैलेंज लॉन्च किए।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • भारत में प्रथम विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) का आयोजन 20-24 नवंबर 2024 तक गोवा में 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (International Film Festival of India : IFFI) के साथ किया जायेगा। 
  • IFFI का अयोजन  भारतीय राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम लिमिटेड (Film Development Corporation of India Limited : NFDC) द्वारा गोवा राज्य सरकार और भारतीय फिल्म उद्योग के सहयोग से किया जाता है। 
  • NFDC भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत आता हैI
  • FFI का प्रथम आयोजन : 1952
  • प्रतिवर्ष आयोजन : 1975 से
  • IFFI के आयोजन के लिए गोवा को स्‍थायी स्‍थल बनाया गया : 2014 से
  • विश्‍व में भारत सबसे बड़ा फीचर फिल्म निर्माता है।  

स्वच्छ नदियों पर स्मार्ट प्रयोगशाला की स्थापना 

 

  • भारत-डेनमार्क की सरकारों के बीच हरित रणनीतिक साझेदारी से महत्वपूर्ण सहयोग को बढ़ावा देते हुए हुए, वाराणसी में स्वच्छ नदियों पर स्मार्ट प्रयोगशाला (Smart Laboratory on Clean Rivers : SLCR) की स्थापना किया गया। 
  • यह गठबंधन भारत सरकार (जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग), भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान - बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (IIT-BHU) और डेनमार्क सरकार के बीच एक अनूठी त्रिपक्षीय पहल है। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • पहल का उद्देश्य : छोटी नदियों के संरक्षण और प्रबंधन में उत्कृष्टता लाना।
  • इंडो-डेनमार्क संयुक्त संचालन समिति (जेएससी) SLCR के लिए सर्वोच्च मंच है, जो प्रगति की समीक्षा करेगी। 
  • राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (National Mission for Clean Ganga : NMCG), केंद्रीय जल आयोग (Central Water Commission : CWC), केंद्रीय भूजल बोर्ड (Central Ground Water Board : CGWB), IIT-BHU और डेनमार्क के शहरी क्षेत्र परामर्शदाता के सदस्यों वाली परियोजना समीक्षा समिति (Project Review Committee : PRC) परियोजना स्तर पर गुणवत्ता नियंत्रण की देखरेख करेगी।
  • राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) :  अन्य नाम: 'नमामि गंगे कार्यक्रम', प्रारंभ: जून 2014, कार्यान्वयन:राष्ट्रीय गंगा परिषद द्वारा, उद्देश्य: गंगा नदी का संरक्षण और पुनर्जीवन

उड़ान के 5.4 संस्करण का शुभारंभ 

 

  • केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने नई दिल्ली में 22 अगस्‍त 2024 को भारत में सीप्लेन संचालन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए तथा उड़ान के 5.4 संस्करण को भी लॉन्च किया।

विमानन क्षेत्र से जुड़ी पहल :

  • उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) : 2016 
  • डिजी यात्रा : 2022 
  • राष्ट्रीय नागरिक विमानन नीति, 2016 
  • ओपन स्काई संधि पर हस्ताक्षर : 24 मार्च 1992

राज्‍य विशेष  

समन और वारंट के डिजिटल जारी

 

  • समन और वारंट के डिजिटल जारी करने के नियमों को औपचारिक रूप देने वाला मध्य प्रदेश भारत का प्रथम राज्‍य बना है। 
  • यह पहल न्यायिक प्रक्रियाओं में ईमेल, व्हाट्सएप जैसे मैसेजिंग ऐप और टेक्स्ट मैसेज जैसे इलेक्ट्रॉनिक तरीकों के उपयोग की अनुमति देती है।

मध्‍य प्रदेश :  

  • राजधानी : भोपाल
  • राजकीय खेल : मलखंब
  • राजकीय नृत्य : राई
  • राजकीय पशु : बारहसिंघा
  • राज्य का अन्य नाम : हृदय प्रदेश, सोया प्रदेश, टाईगर स्टेट, तेंदुआ राज्य
  • प्रोजेक्ट चीता (भारत का चीता पुनर्वास कार्यक्रम) की शुरूआत मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान से से हुई  : 17 सितंबर 2022

"आरंभ" कार्यक्रम की शुरुआत

 

  • पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने
  • "आरंभ" कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य बचपन की शिक्षा को बढ़ावा देना है।

पंजाब : 

  • राजधानी : चंडीगढ़
  • प्रमुख बाँध :  भाखड़ा, पोंग और रंजीत सागर
  • प्रमुख पर्यटन स्थल : अमृतसर में स्वर्ण मन्दिर, दुर्गियाना मन्दिर तथा जलियाँवाला बाग
  • प्रमुख नदियाँ : सतलुज, झेलम, चेनाब, रावी, ब्यास
  • मुख्य फसलें : गेहूँ, धान, गन्ना, कपास, बाजरा, मक्का, चना और फल

अंतरराष्ट्रीय समाचार

वीजा मुक्त प्रवेश की घोषणा 

 

  • श्रीलंका 1 अक्टूबर, 2024 से छह महीने के लिए भारत, ब्रिटेन और अमेरिका सहित 35 देशों के नागरिकों को वीजा-मुक्त प्रवेश प्रदान करेगा। 

श्रीलंका : 

  • राजधानियाँ: कोलंबो, श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे
  • मुद्रा: श्रीलंकाई रुपया
  • आधिकारिक धर्म: बौद्ध धर्म
  • पाक जलडमरूमध्य: भारत और श्रीलंका के बीच

स्टैच्यू ऑफ यूनियन

 

  • मेरिका के टेक्सास के ह्यूस्टन के पास भगवान हनुमान की 90 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा (स्टैच्यू ऑफ यूनियन) का अनावरण किया गया।
  • यह प्रतिमा अब संयुक्त राज्य अमेरिका की तीसरी सबसे ऊंची और भारत के बाहर सबसे ऊंची प्रतिमा है।

विश्‍व 5 सबसे ऊंची प्रतिमाएं :

  • स्टैच्यू ऑफ यूनिटी : 182 मीटर (597 फीट),भारत
  • वसंत मंदिर बुद्ध : 128 मीटर (420 फीट), चीन
  • लैक्युन सेक्क्या : 115.8 मीटर (380 फीट), म्यांमार
  • विश्वास स्वरूपम् : 106 मीटर (348 फीट), भारत
  • उशीकू दाइबुत्सु : 100 मीटर (330 फीट), जापान

भारत - अमरीका समझौता 

 

  • भारत और अमरीका ने द्विपक्षीय और गैर-बाध्यकारी आपूर्ति व्यवस्था की सुरक्षा का समझौता किया है। 
  • यह समझौता दोनों देशों को राष्ट्रीय सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक दूसरे से आवश्यक औद्योगिक संसाधन प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा। 

भारत के अमेरिका के साथ आधारभूत समझौते : 

  • लॉजिस्टिक्स एक्सचेंज मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट (LEMOA) : 2016
  • संचार संगतता और सुरक्षा समझौता (COMCASA) : 2018
  • भू-स्थानिक सहयोग के लिए बुनियादी विनिमय और सहयोग समझौता (BECA) : 2020 

अर्थव्यवस्था और बैंकिंग

ESIC के तहत नामांकन कराया

 

  • जून 2024 में 21.67 लाख नए श्रमिकों ने कर्मचारी राज्य बीमा योजना (Employees' State Insurance Scheme : ESIC) के तहत नामांकन कराया है।
  • कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा जारी अनंतिम पेरोल डेटा के अनुसार, कुल पंजीकरणों में से लगभग 49 प्रतिशत यानी 10.58 लाख कर्मचारी 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • पेरोल आंकड़ों के लिंग-वार विश्लेषण के अनुसार, महिला सदस्यों का शुद्ध नामांकन 4.32 लाख रहा,  कुल 55 ट्रांसजेंडर कर्मचारी भी इस योजना के तहत पंजीकृत हुए हैं।
  • ESIC : स्थापना: 24 फरवरी 1952, मुख्यालय: नई दिल्ली, अध्यक्ष: केंद्रीय श्रम मंत्री

फसल उत्पादन सांख्यिकी में सुधार पर चर्चा

 

  • कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने फसल उत्पादन सांख्यिकी में सुधार पर चर्चा करने के उद्देश्‍य से राज्यों के साथ नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया। 
  • मुख्य रूप से कृषि उत्पादन सांख्यिकी को बढ़ाने और डेटा सटीकता को मजबूत करने के लिए प्रौद्योगिकी के एकीकरण पर ध्यान केंद्रित किया गया।

भारत में फसल पैटर्न :

रबी फसल:

  • बुवाई: अक्टूबर-दिसंबर
  • कटाई: अप्रैल-जून
  • फसलें: गेहूं, जौ, मटर, चना, सरसों आदि।

खरीफ फसल:

  • बुवाई: जून-जुलाई
  • कटाई: सितंबर-अक्टूबर
  • फसलें: चावल, मक्का, ज्वार, बाजरा, अरहर, मूंग, उड़द, कपास, जूट, मूंगफली, सोयाबीन आदि।

जायद फसल:

  • बुवाई और कटाई: मार्च-जुलाई (रबी और खरीफ के बीच)
  • फसलें: मौसमी फल, सब्जियाँ, चारा फसलें आदि

लुकारा डायमंड कॉर्प

 

  • लुकारा डायमंड कॉर्प ने बोत्सवाना में कारोवे खदान में उन्नत एक्स-रे प्रौद्योगिकी का उपयोग करके अब तक का सबसे बड़ा 2,492 कैरेट का हीरा खोजा है। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • बोत्सवाना विश्‍व का सबसे बड़ा हीरा उत्पादक देश है
  • विश्‍व का कुल उत्‍पादन : 20% 
  • विश्‍व का सबसे बड़ा हीरा : कुलिनन डायमंड
  • खोजा गया : 1905 (दक्षिण अफ्रीका की प्रीमियर खदान से) 

बोत्सवाना : 

  • स्थित : दक्षिणी अफ़्रीका
  • स्थल-रुद्ध देश है
  • राजधानी : गोबोर्नी
  • मुद्रा : बोत्सवाना पुला (BWP)

विज्ञान और प्रौद्योगिकी 

156 दवाओं पर प्रतिबंध 

 

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 156 “तर्कहीन” फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (fixed dose combination : FDC) दवाओं पर प्रतिबंध लगाते हुए कहा है कि विशेषज्ञ समिति ने इन संयोजनों के लिए “कोई चिकित्सीय औचित्य” नहीं पाया है।

FDC : 

  • कभी-कभी, दो या दो से अधिक दवाओं को एक निश्चित अनुपात में मिलाकर एक ही खुराक तैयार की जाती है, जिसे निश्चित खुराक संयोजन (FDC) कहा जाता है।

सौर वायुमंडल की विभिन्न परतों में चुंबकीय क्षेत्रों का अध्ययन

 

  • भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (Indian Institute of Astrophysics : IIA) ने IIA के कोडईकनाल टॉवर टनल टेलीस्कोप के डेटा का उपयोग करके सौर वायुमंडल की विभिन्न परतों में चुंबकीय क्षेत्रों का अध्ययन करके सूर्य के रहस्यों की गहराई से जांच करने का एक नया तरीका खोजा है।
  • भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान द्वारा संचालित कोडईकोनाल सौर वेधशाला (कोसो) को 1909 के एवरशेड प्रभाव की खोज के लिए जाना जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

सूर्य की परतें : 

  • आंतरिक परतें: कोर, विकिरण क्षेत्र और संवहन क्षेत्र
  • बाहरी परतें: फोटोस्फीयर, क्रोमोस्फीयर और कोरोना
  • कोरोना: सूर्य की सबसे बाहरी परत
  • फोटोस्फीयर: सूर्य की सबसे गहरी परत जिसे हम सीधे देख सकते हैं

सूर्य के अध्ययन के लिए  मिशन : 

  • पार्कर सोलर प्रोब (NASA)
  • हेलियोस 2 सोलर प्रोब (NASA,ESA)
  • सोलर ऑर्बिटर (NASA,ESA)
  • आदित्य-एल1 मिशन (ISRO)

खेल समाचार  

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड प्रथम महिला टेस्ट मैच

 

  • इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (England and Wales Cricket Board : ECB) ने पुष्टि की है कि प्रथम महिला टेस्ट मैच 2026 में भारत और इंग्लैंड के बीच प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) : 

  • स्थापना : 15 जून 1909
  • मुख्यालय : दुबई, संयुक्त अरब अमीरात
  • CEO : ज्योफ एलार्डिस

खेलो इंडिया अस्मिता वुशु लीग

 

  • खेलो इंडिया अस्मिता वुशु लीग (पश्चिम क्षेत्र) का आयोजन 24- 27 अगस्‍त 2024 तक उत्तर प्रदेश के मेरठ में किया जायेगा। 
  • इसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात सहित पश्चिम क्षेत्र के विभिन्न राज्यों की महिला एथलीट भाग लेंगी।

खेलो इंडिया कार्यक्रम : 

  • प्रथम संस्करण: 2018 (दिल्ली)
  • आयोजक: युवा मामले एवं खेल मंत्रालय
  • उद्देश्य: जमीनी स्तर पर भारत में खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करना 

लुसाने डायमंड लीग 2024

 

  • नीरज चोपड़ा स्विट्जरलैंड में लुसाने डायमंड लीग 2024 प्रतियोगिता में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में 89.49 मीटर के अपने सीजन के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

विजेता: 

पीटर्स एंडरसन 90.61 मीटर के थ्रो के साथ।

पुरस्कार और सम्मान

राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार 2024

 

  • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने 22 अगस्त, 2024 नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित एक पुरस्कार समारोह में राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार-2024 प्रदान किए।
  • राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार के पहले संस्करण में, प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों को चार श्रेणियों - विज्ञान रत्न, विज्ञान श्री, विज्ञान युवा और विज्ञान टीम में 33 पुरस्कार प्रदान किए गए।

प्रमुख पुरस्‍कार प्राप्तकर्ता : 

  • विज्ञान रत्न 2024 पुरस्कार: प्रोफेसर गोविंदराजन पद्मनाभन
  • कृषि विज्ञान के क्षेत्र में विज्ञान श्री पुरस्कार: डॉ. आनंदरामकृष्णन
  • परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में विज्ञान श्री पुरस्कार: डॉ. आवेश कुमार त्यागी
  • जैविक विज्ञान में विज्ञान श्री पुरस्कार: प्रो. जयन्त भालचन्द्र उदगांवकर

महत्‍वपूर्ण दिवस  

प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

 

  • अंतरिक्ष में अपनी उल्लेखनीय क्षमता और उपलब्धियों को चिह्नित करने के उद्देश्‍य से 23 अगस्त 2024 को अपना प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जा रहा है। 
  • भारत सरकार ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान -3 मिशन के विक्रम लैंडर की सफलता पूर्वक उतारने को चिह्नित करने के लिए 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में घोषित किया है । 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

चन्‍द्रयान-3 :

  • लान्‍च : 14 जुलाई, 2023
  • सॉफ्ट लैंडिंग : 23 अगस्त 2023, दक्षिणी ध्रुव
  • लैंडिंग साइट का नाम : शिव शक्ति
  • एक चन्द्र दिवस =14 पृथ्वी दिवस
  • भारत चंद्रमा पर रोवर उतारने वाला चौथा देश 
  • दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला प्रथम देश

इसरो : 

  • स्थापना: 15 अगस्त 1969
  • मुख्यालय: बेंगलुरु
  • अध्यक्ष: एस. सोमनाथ
  • प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का विषय : चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना: भारत की अंतरिक्ष गाथा

चर्चित व्‍यक्ति 

संजीव रैना

 

  • संजीव रैना को भारत-चीन LAC सुरक्षा बल में अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) नियुक्त किया गया है, यह दूसरी बार है जब किसी गैर-भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी को ITBP में इस पद पर पदोन्नत किया गया है।

वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC)

  • स्थित : भारत और चीन के बीच सीमा रेखा
  • पूर्वी क्षेत्र: अरुणाचल प्रदेश से सिक्किम (1346 किमी)
  • मध्य क्षेत्र: उत्तराखंड से हिमाचल प्रदेश (545 किमी)
  • पश्चिमी क्षेत्र: लद्दाख (1597 किमी)
  • LAC को 1993 और 1996 में हस्ताक्षरित चीन-भारतीय समझौतों के माध्यम से कानूनी मान्यता प्राप्त हुई।

नोट: चीन पूरे अरुणाचल प्रदेश को दक्षिण तिब्बत बताता है।

मैकमहोन रेखा: भारत और तिब्बत के बीच सीमा रेखा

क्रिस्टियानो रोनाल्डो 

 

  • पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो यूट्यूब चैनल पर 90 मिनट में एक मिलियन सब्सक्राइबर हासिल करने वाले प्रथम व्‍यक्ति बने हैं।

महत्वपूर्ण फुटबॉल टूर्नामेंट:

UEFA यूरोपा लीग कोपा अमेरिका फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप

Latest Courses