10 January, 2025
GK Update
Thu 22 Aug, 2024
राष्ट्रीय समाचार
भौतिक सत्यापन के उद्देश्य से समझौता ज्ञापन
- प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) इकाइयों के भौतिक सत्यापन के उद्देश्य से खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (Khadi and Village Industries Commission : KVIC) और डाक विभाग के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) :
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) :
|
नोडल एजेंसी :
परियोजना/इकाई की अधिकतम स्वीकार्य लागत:
|
अंग्रेजी-संस्कृत शब्दकोश' का विमोचन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार, 21 अगस्त, 2024 को नई दिल्ली में भारतीय विद्या भवन में आचार्य रघु वीरा द्वारा लिखित '9 खंडों में अंग्रेजी-संस्कृत शब्दकोश' का विमोचन किया।
उपराष्ट्रपति :
|
|
प्रधानमंत्री का पोलैंड दौरा
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21-22 अगस्त 2024 तक पोलैंड के दिवसीय यात्रा पर हैं। पिछले 45 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह प्रथम पोलैंड यात्रा है। इससे पहले 1979 में मोरारजी देसाई वहां गए थे।
- यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने गुड महाराजा स्क्वायर, कोल्हापुर स्मारक और मोंटे कैसीनो स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा जाम साहब मेमोरियल यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की। इसके तहत हर वर्ष 20 पोलिश युवाओं को भारत आने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
पोलैंड :
|
अन्य महत्वपूर्ण तथ्य :
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
इलेक्ट्रिक वाहन परीक्षण सुविधा केंद्र की आधारशिला
- केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद वेंकटेश जोशी ने 22 अगस्त, 2024 को बेंगलुरु में राष्ट्रीय परीक्षण शाला (National Test House : NTH) क्षेत्रीय निर्देश मानक प्रयोगशाला (Reference Standards Laboratory : RRSL) शिविर की इलेक्ट्रिक वाहन (Electric Vehicle : EV) परीक्षण सुविधा केंद्र की आधारशिला रखी।
ई-वाहन से संबंधित पहल :
प्रारंभ: 2013 उद्देश्य: देश में हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देकर राष्ट्रीय ईंधन सुरक्षा हासिल करना |
|
प्रौद्योगिकियों के हस्तांतरण के लिए समझौता ज्ञापन
- वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) और लघु उद्योग भारती (Laghu Udyog Bharati : LUB) ने सूक्ष्म एवं लघु उद्यमियों को चयनित CSIR प्रौद्योगिकियों के हस्तांतरण के लिए CSIR मुख्यालय में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR):
|
|
500 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण पैकेज पर हस्ताक्षर
- महाराष्ट्र में तृतीयक स्वास्थ्य देखभाल और चिकित्सा शिक्षा को बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार ने एशियाई विकास बैंक के साथ 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण पैकेज पर हस्ताक्षर किए।
एशियाई विकास बैंक (ADB) :
|
ADB में सबसे बड़े शेयरधारक : 1. जापान 2. संयुक्त राज्य अमेरिका 3. चीन 4. भारत |
विश्व के सबसे मजबूत खाद्य और डेयरी ब्रांड
- ब्रांड फाइनेंस फूड एंड ड्रिंक 2024 रिपोर्ट के अनुसार, अमूल को विश्व के सबसे मजबूत खाद्य और डेयरी ब्रांड के रूप में मान्यता दी गई है, जिसका ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स (BSI) स्कोर 100 में से 91.0 है।
- अमूल ने प्रतिष्ठित AAA+ रेटिंग अर्जित की।
आनंद मिल्क यूनियन लिमिटेड (AMUL) :
|
|
भारत जीरो एमिशन ट्रकिंग नीति परामर्श
- भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (Principal Scientific Adviser : PSA) प्रोफेसर अजय कुमार सूद ने विज्ञान भवन एनेक्सी, नई दिल्ली में “भारत जीरो एमिशन ट्रकिंग (ZET) नीति परामर्श” नामक सलाहकार दस्तावेज लॉन्च किया।
भारत का पंचामृत :
|
|
भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक प्रबंधन सूचना प्रणाली पोर्टल
- श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक (Building and Other Construction Workers : BOCW) प्रबंधन सूचना प्रणाली (Management Information System : MIS) पोर्टल की शुरुआत BOCW निगरानी समिति की 15वीं बैठक में की।
- यह पोर्टल राज्यों के BOCW कल्याण बोर्डों से प्राप्त आंकड़ों के संकलन और विश्लेषण के लिए केंद्रीकृत डेटा प्रबंधन प्रणाली के रूप में कार्य करेगा।
विज्ञान और प्रौद्योगिकी + पर्यावरण
एमपॉक्स स्ट्रेन का प्रथम संदिग्ध मामला
- थाईलैंड में नए एमपॉक्स स्ट्रेन का प्रथम संदिग्ध मामला पाया गया है।
- थाईलैंड और स्वीडन अफ्रीका के बाहर क्लेड 1बी वैरिएंट (Clade 1B variant) के एमपॉक्स मामलों का पता लगाने वाले पहले देश हैं।
एमपॉक्स/ मंकीपॉक्स वायरस
|
मंकीपॉक्स संक्रमण के लिए कोई प्रभावी टीका उपलब्ध नहीं है। |
‘अरण्य' नामक वनरोपण परियोजना की शुरूआत
- भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने बिहार में 'अरण्य' नामक वनरोपण परियोजना शुरू की है, जिसके तहत ड्रोन प्रौद्योगिकी का उपयोग करके तीन वन क्षेत्रों में 50 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में 1,00,000 सीडबॉल लगाए जाएंगे।
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) :
|
|
चंद्रयान-3 मिशन के डेटा का सिद्धांत
- इसरो के चंद्रयान-3 मिशन के डेटा ने इस सिद्धांत का समर्थन किया कि चंद्रमा कभी मैग्मा के महासागर या 'मैग्मा महासागर' से ढका हुआ था।
- विश्लेषण चंद्र मिट्टी के माप से संबंधित था, जिसे प्रज्ञान रोवर द्वारा रिकॉर्ड किया गया था और सतह पर 100 मीटर के ट्रैक के साथ कई बिंदुओं पर लिया गया था। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से प्राप्त प्रज्ञान के डेटा का विश्लेषण करते हुए शोधकर्ताओं ने पाया कि नमूनों से पता चलता है कि चंद्रमा की मिट्टी एक ही प्रकार की चट्टान - फ़ेरोअन एनोर्थोसाइट या FAN से बनी हुई है।
भारत का चन्द्रयान मिशन :
चन्द्रयान 1 :
चंद्रयान -2 :
चन्द्रयान-3 : लान्च : 14 जुलाई, 2023 |
इसरो :
|
काकरापार परमाणु ऊर्जा स्टेशन
- गुजरात के काकरापार परमाणु ऊर्जा स्टेशन (KAPS) में भारत का दूसरा स्वदेश निर्मित 700 मेगावाट परमाणु ऊर्जा रिएक्टर अपनी पूर्ण क्षमता पर काम करना शुरू कर दिया है।
भारत में प्रमुख परमाणु ऊर्जा स्टेशन :
|
|
खेल समाचार
अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप
- भारतीय पहलवान रौनक दहिया ने तुर्की के पहलवान इमरुल्लाह कैपकन को हराकर जॉर्डन में अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में पुरुषों की ग्रीको-रोमन 110 किलोग्राम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
भारतीय कुश्ती महासंघ (Wrestling Federation of India : WFI) :
स्थापना : 1967 | मुख्यालय : नई दिल्ली |
खेलो इंडिया महिला योगासन लीग प्रतियोगिता
- बिहार में पहली बार पूर्वी क्षेत्र खेलो इंडिया महिला योगासन लीग प्रतियोगिता का तीन दिवसीय आयोजन 22 से 24 अगस्त, 2024 तक पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स कंकड़बाग में किया जा रहा है।
- इस प्रतियोगिता में ईस्ट जोन के बिहार समेत 11 अन्य राज्यों (झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, और ओडिशा) से लगभग 500 महिला खिलाड़ी भाग लेगे।
सम्बन्धित तथ्य :
|
पुरस्कार और सम्मान
सीएट क्रिकेट रेटिंग पुरस्कार 2023-24
- भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को 21 अगस्त 2024 को 26वें सीएट वर्ष का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पुरस्कार :
|
|
24वां हस्तशिल्प निर्यात पुरस्कार समारोह
- केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने नई दिल्ली में हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद द्वारा आयोजित 24वें हस्तशिल्प निर्यात पुरस्कार समारोह को संबोधित किया।
पुरस्कार विजेता :
|
कला और संस्कृति
महान डाक टिकट चित्रकला प्रदर्शनी
- कृष्ण कुमार यादव, पोस्टमास्टर जनरल ने रविशंकर रावल कला भवन, एलिसब्रिज, अहमदाबाद में आदर्श और महान डाक टिकट चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, जिसमें महात्मा बुद्ध और डाक टिकटों के विषय पर आधारित कलाकार बिपिनचंद्र नाथूराम धमेल की पेंटिंग्स प्रदर्शित की गई हैं।
भारतीय डाक :
|
|
नंदा देवी लोकजात मेला
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले के कुरुद में तीन दिवसीय नंदा देवी लोकजात मेले का उद्घाटन किया।
सम्बन्धित तथ्य :
उत्तराखंड के प्रमुख त्यौहार : कुमाऊं की होली, हरेला और भिटौली, माघ मेला, कुंभ का मेला, नंदा देवी मेला, बिस्सू मेला उत्तराखंड:
|
उत्तराखंड में प्रमुख हिमालय पर्वतमालाएँ: बंदरपूंछ, गंगोत्री, कामेट, नंदा देवी, पंचचूली और आदि कैलाश |
चर्चित चेहरा
न्यायमूर्ति एन अनिल कुमार
- उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन अनिल कुमार ने केरल के छठे लोकायुक्त के रूप में शपथ ली।
सम्बन्धित तथ्य :
उच्च न्यायालय :
|
लोकपाल और लोकायुक्त :
|
अमरदीप सिंह भाटिया
- अमरदीप सिंह भाटिया ने उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (Promotion of Industry and Internal Trade : DPIIT) के सचिव का पदभार ग्रहण किया।
राजेश नांबियार
- राजेश नांबियार को नैसकॉम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
महत्वपूर्ण दिवस
विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस
- विश्व के सभी वृद्धों के योगदान को सम्मान देने और मान्यता देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 21 अगस्त को विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया जाता है।
- विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस की पहल का श्रेय संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन को जाता है। उन्होंने 1988 में अमेरिका में 21 अगस्त को राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के रूप में घोषित किया था।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार :
|