GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Wed 21 Aug, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार  

 

नेशनल टास्क फोर्स का गठन 

 

  • डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्‍य से सुप्रीम कोर्ट ने 14 सदस्यीय 'नेशनल टास्क फोर्स' (NTF) के गठन के निर्देश दिये। 

सर्वोच्च न्यायालय : 

  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • पहली बार सर्वोच्च न्यायालय (कलकत्ता सर्वोच्च न्यायालय) की स्थापना 1774 में हुई थी।
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • मुख्य न्यायाधीश: न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़
  • जजों की स्वीकृत संख्या : 34
  • न्यायिक समीक्षा की शक्ति रखता है।
  • भारत के संविधान के तहत न्याय की अपील का अंतिम न्यायालय (अनुच्छेद-32)
  • इसे संविधान का संरक्षक भी कहा जाता है।
  • अनुच्छेद 131: सर्वोच्च न्यायालय के मौलिक क्षेत्राधिकार का वर्णन
  • अनुच्छेद 133-136: अपीलीय क्षेत्राधिकार
  • अनुच्छेद 143: सलाहकारी क्षेत्राधिकार
  • अनुच्छेद 137: निर्णयों की समीक्षा 

जन पोषण केंद्र

 

  • केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद वेंकटेश जोशी ने 60 उचित मूल्य की दुकानों (Fair Price Shops : FPS) को जन पोषण केंद्र में बदलने के लिए एक पायलट लॉन्च किया। 
  • उन्होंने इस अवसर पर FPS सहाय एप्लिकेशन, मेरा राशन ऐप 2.0, गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली, गुणवत्ता मैनुअल हैंडबुक, अनुबंध मैनुअल FCI और 3 प्रयोगशालाओं के लिए NABL मान्यता की भी शुरूआत की।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

जन पोषण केंद्र : 

  • केंद्र सरकार के 100 दिन के एजेंडे के तहत इस योजना को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है
  • इसमें 50% न्यूट्रिशन वाले उत्पाद होंगे तथा 50% घरेलू प्रयोग में होने वाले सामान होंगे।

उचित मूल्य की दुकान (Fair Price Shop : FPS) : 

  • ऐसी दुकान जिसे आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (TPDS) के तहत राशन कार्ड धारकों को आवश्यक वस्तुएं वितरित करने के लिए लाइसेंस दिया जाता है।

पोषण अभियान: 

  • प्रारंभ : 8 मार्च 2018
  • नोडल मंत्रालय: महिला एवं बाल विकास मंत्रालयराष्ट्रीय पोषण माह: सितंबर

TPDS : Targeted Public Distribution System 

FCI : Food Corporation of India

तीन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लॉन्च

 

  • केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बिजली क्षेत्र की दक्षता, पारदर्शिता और प्रभावशीलता को बढ़ाने के उद्देश्‍य से नई दिल्ली में तीन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लॉन्च किए हैं। 
  • ये प्लेटफॉर्म परियोजनाओं की ऑनलाइन निगरानी के लिए पोर्टल - थर्मल (PROMPT), बिजली क्षेत्र के लिए आपदा रोधी बुनियादी ढांचा (DRIPS) और जल विद्युत DPR है। 

भारत में प्रमुख जलविद्युत परियोजनाएँ:  

  • कोयना जलविद्युत परियोजना: महाराष्ट्र 
  • टेहरी जलविद्युत परिसर: उत्तराखंड
  • नाथपा झाकरी बांध: हिमाचल प्रदेश 
  • सरदार सरोवर बांध: गुजरात

अंतरराष्ट्रीय समाचार 

 

भारत-मलेशिया खेल में सहयोग के क्षेत्रों में समझौता 

 

  • भारत-मलेशिया ने नई दिल्ली में श्रम और रोजगार, आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा, डिजिटल प्रौद्योगिकी, संस्कृति, पर्यटन तथा युवा एवं खेल में सहयोग के क्षेत्रों में समझौतों पर हस्ताक्षर किए। 

मलेशिया : 

  • राजधानी: कुआलालंपुर
  • मुद्रा: मलेशियाई रिंगगिट (MYR)
  • आधिकारिक भाषा: मलय या बहासा
  • सबसे ऊंची चोटी: माउंट किनाबालु
  • सबसे लंबी नदी: राजंग नदी
  • सक्रिय ज्वालामुखी: बोम्बालाई ज्वालामुखी

यूरोपीय यूनियन-भारत ट्रैक 1.5 सम्मेलन

 

  • दो दिवसीय यूरोपीय यूनियन-भारत ट्रैक 1.5 सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
  • कार्यक्रम में यूरोपीय संघ, भारत, बांग्लादेश, मालदीव और श्रीलंका के एक्सपर्ट्स शामिल होंगे। यूरोपीय संघ (European Union : EU) और भारत ने उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई में विशेषज्ञों को एक साथ लाने का फैसला किया है। 

यूरोपीय संघ (EU) : 

  • यूरोपीय संघ के भारत में उप प्रमुख : सेप्पो नुर्मी 
  • 27 देशों का एक राजनीतिक और आर्थिक गठबंधन
  • स्थापना :  1 नवंबर, 1993 (मास्ट्रिच संधि द्वारा)
  • अध्यक्ष: उर्सुला वॉन डेर लेयेन
  • यूरोपीय संघ में पहले 28 देश थे। ब्रिटेन 31 जनवरी 2020 बाहर निकल गया, इस घटना को ब्रेक्जिट (BrExit)कहते हैं।

तरलीकृत प्राकृतिक गैस की आपूर्ति के लिए समझौता ज्ञापन

 

  • कोलंबो में बुनियादी ढांचे के विकास और तरलीकृत प्राकृतिक गैस की आपूर्ति के लिए भारतीय कंपनी ‘पेट्रोनेट LNG लिमिटेड’ और श्रीलंका स्थित एक निजी कंपनी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। 
  • समझौता ज्ञापन से कोलंबो के पास केरावलपिटिया में 1000 मेगावाट से अधिक क्षमता वाले एलएनजी आधारित बिजली संयंत्रों के विकास के साथ-साथ कोच्चि LNG टर्मिनल से ईंधन की आपूर्ति की अनुमति मिलेगी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) : 

  • LNG ऐसी प्राकृतिक गैस है, जिसे भंडारण के लिए लगभग -260° फ़ारेनहाइट पर तरल अवस्था में ठंडा किया जाता है।
  • इसमें आमतौर पर लगभग 90% मीथेन शामिल होते हैं, जिसमें थोड़ी मात्रा में ईथेन, प्रोपेन, ब्यूटेन, भारी अल्केन्स और कुछ नाइट्रोजन भी होते हैं।
  • प्राथमिक ऊर्जा क्षेत्र में 15% प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी का लक्ष्य: 2030 तक
  • वर्तमान में हम प्राकृतिक गैस की अपनी जरूरत का लगभग 50 प्रतिशत आयात कर रहे हैं।

श्रीलंका : 

  • हिंद महासागर में एक द्वीपीय देश है।
  • राजधानियाँ: कोलंबो, श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे
  • मुद्रा: श्रीलंकाई रुपया
  • आधिकारिक धर्म: बौद्ध धर्म
  • पाक जलडमरूमध्य: भारत और श्रीलंका के बीच
  • 1972 तक इसका नाम सीलोन (Ceylon) था। 

अर्थव्यवस्था और बैंकिंग

 “ए+” (A+) रेटिंग

 

  • RBI गवर्नर शक्तिकांत दास को ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड्स 2024 में लगातार दूसरी बार “ए+” (A+) रेटिंग मिली।
  • शक्तिकांत दास के साथ ही दो अन्य केंद्रीय बैंक गवर्नरों, डेनमार्क के क्रिश्चियन केटल थॉमसन और स्विट्जरलैंड के थॉमस जॉर्डन को "ए+" रेटिंग मिली है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) :  

स्थापना: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता राष्ट्रीयकरण : 1949  मुख्यालय : मुम्बई, महाराष्ट्र 

राज्य और केंद्रीय जीएसटी इकाइयों/ विभागों के प्रवर्तन प्रमुखों के राष्ट्रीय सम्मेलन

 

  • राज्य और केंद्रीय जीएसटी इकाइयों/ विभागों के प्रवर्तन प्रमुखों के राष्ट्रीय सम्मेलन का दूसरा संस्करण का आयोजन 20 अगस्‍त 2024 को नई दिल्ली में किया गया। 
  • सम्मेलन की अध्यक्षता वित्त मंत्रालय में सचिव, राजस्व विभाग श्री संजय मल्होत्रा ​​ने की। 

वस्तु एवं सेवा कर (GST) :  

  • लागू : 101वें CAA अधिनियम, 2016 के माध्यम से
  • लागू किया गया: 1 जुलाई 2017  
  • इसे “एक राष्ट्र, एक बाजार, एक कर” के आदर्श वाक्य के साथ शुरू किया गया था।

GST परिषद:

  • राष्ट्रपति द्वारा गठित 
  • अध्यक्ष : केंद्रीय वित्त मंत्री
  • गठन: अनुच्छेद 279A के तहत 
  • केंद्र के पास 1/3 वोटिंग शक्ति है और राज्यों के पास 2/3 है।
  • निर्णय 3/4 बहुमत से लिए जाते हैं

प्रथम संस्‍करण का आयोजन : मार्च 2024 

RBI90Quiz शुरू करने की घोषणा 

 

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने RBI के 90 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्नातक स्तर पर कॉलेज के छात्रों के लिए आरबीआई90क्विज़ (RBI90Quiz) शुरू करने की घोषणा की है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) : 

  • सिफ़ारिश: हिल्टन यंग आयोग (1926)
  • वैधानिक आधार: आरबीआई अधिनियम, 1934
  • प्रथम गवर्नर: ओसबोर्न स्मिथ (1935-37)
  • प्रथम भारतीय गवर्नर: सी.डी. देशमुख (1943-49)
  • राष्ट्रीयकृत: 1949 में आरबीआई द्वारा (सार्वजनिक स्वामित्व अधिनियम, 1948 में स्थानांतरण)

19वां CII भारत-अफ्रीका बिजनेस कॉन्क्लेव 

  • 19वें CII भारत-अफ्रीका बिजनेस कॉन्क्लेव का आयोजन 20-22 अगस्त 2024 तक नई दिल्ली में किया जा रहा है। 
  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नई दिल्ली में आयोजित 19वें सत्र को संबोधित किया। 

भारतीय उद्योग परिसंघ (CII): 

  • यह भारत की एक गैर-सरकारी, उद्योग-नेतृत्व और उद्योग-प्रबंधित संगठन है।
  • स्थापना: वर्ष 1895 में
  • वर्तमान अध्यक्ष: संजीव पुरी
  • मुख्यालय: नई दिल्ली

19वें कॉन्क्लेव का विषय : “एक भविष्य का निर्माण”

भूगोल + पर्यावरण और पारिस्थितिकी

 

ऑफटेक परियोजना समझौता

 

  • केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने हरित अमोनिया के भारत से जापान निर्यात के परियोजना ऑफटेक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह की अध्यक्षता की। 
  • ऑफटेक परियोजना समझौता, ग्रीन हाइड्रोजन और अमोनिया उत्पादन में वैश्विक नेता बनने की भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • सेम्बकॉर्प इंडस्ट्रीज, सोजित्ज़ कॉर्पोरेशन, क्यूशू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी और NYK लाइन के बीच हेड्स ऑफ टर्म्स (HOT) समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

हरित अमोनिया : 

  • इसे नवीकरणीय अमोनिया के रूप में भी जाना जाता है
  • ऊर्जा का एक रूप है जो नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों का उपयोग करके उत्पादित किया जाता है
  • ग्रीन अमोनिया निविदा वर्तमान में : 7.5 लाख टन प्रति वर्ष
  • 4.5 लाख टन प्रति वर्ष क्षमता के लिए अतिरिक्त निविदाएं भी जारी की गई हैं।

राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन (NGHM) : शुरूआत: 2023, नोडल मंत्रालय: नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय 

सबसे बड़े सौर केंद्र की योजना को मंजूरी 

 

  • ऑस्ट्रेलिया ने विश्व के सबसे बड़े सौर केंद्र की योजना को मंजूरी दी है। 
  • यह एक एक विशाल सौर और बैटरी फार्म है, जो सिंगापुर को ऊर्जा निर्यात करेगा।

ऑस्ट्रेलिया :

राजधानी: कैनबरा
  • सरकार: संघीय संसदीय लोकतंत्र और संवैधानिक राजशाही
  • टोरेस जलडमरूमध्य स्थित: ऑस्ट्रेलिया और पापुआ न्यू गिनी के बीच 

विज्ञान और तकनीक

 

स्पेसएक्स

 

  • स्पेसएक्स अपना पोलारिस डॉन मिशन 26 अगस्त 2024 को अंतरिक्ष में लॉन्च करेगा। इसमें पहला निजी तौर पर प्रबंधित स्पेसवॉक शामिल है।

स्पेसएक्स (SpaceX) : 

स्थापना: 2002 संस्थापक: एलोन मस्क मुख्यालय: कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका 

पोलियो वैक्सीन

 

  • मेघालय के टिकरीकिल्ला में दो वर्षीय बच्चे में पोलियो वैक्सीन से संक्रमित होने का मामला पाया गया है। 
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2014 में भारत को पोलियो मुक्त घोषित कर दिया था, क्योंकि देश में  पोलियो वायरस का आखिरी मामला 2011 में सामने आया था।

पोलियो : 

  • कारण: वायरस
  • प्रभावित : तंत्रिका तंत्र
  • प्रारंभिक लक्षण: बुखार, थकान, सिरदर्द, उल्टी, गर्दन में अकड़न और अंगों में दर्द
  • मुख्‍यत: प्रभावित : 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को
  • टीका : मौखिक पोलियो वैक्सीन और निष्क्रिय पोलियो वैक्सीन
  • विश्व पोलियो दिवस: 24 अक्टूबर
  • वैश्विक पोलियो उन्मूलन पहल (GPEI) 1988 में राष्ट्रीय सरकारों और WHO द्वारा शुरू की गई थी।

रक्षा समाचार  

 

BEML और भारतीय नौसेना के समझौते पर हस्ताक्षर

 

  • रक्षा क्षेत्र की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) और भारतीय नौसेना के समुद्री इंजीनियरिंग निदेशालय ने स्थानीय स्तर पर समुद्री उपकरणों के डिजाइन, विकास और निर्माण के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

भारतीय नौसेना : 

  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर
  • आदर्श वाक्य: “सम नो वरुणः”
  • प्रमुख: एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी

बैलिस्टिक मिसाइल शाहीन-I

 

  • पाकिस्तानी सेना ने बैलिस्टिक मिसाइल शाहीन-II का सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्रक्षेपण किया। 

पाकिस्तान : 

राजधानी: इस्लामाबाद मुद्रा: पाकिस्तानी रुपया भारत और पाकिस्तान सीमा रेखा  : रेडक्लिफ  

उलची फ्रीडम शील्ड संयुक्त सैन्य अभ्यास

 

  • संयुक्त राज्य अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने उलची फ्रीडम शील्ड नामक संयुक्त सैन्य अभ्यास किया, जिसका उद्देश्य उनकी संयुक्त रक्षा क्षमताओं को मजबूत करना था।

दक्षिण कोरिया : 

राजधानी: सियोल मुद्रा: दक्षिण कोरियाई वॉन राष्ट्रपति: यूं सुक येओल 

खेल समाचार  

 

सिनसिनाटी ओपन

 

  • जैनिक सिनर ने फ्रांसिस टियाफो को हराकर सिनसिनाटी ओपन पुरुष वर्ग में अपनी तीसरी एटीपी मास्टर्स ट्रॉफी हासिल की, जबकि महिला वर्ग में आर्यना सबालेंका ने जेसिका पेगुला को हराकर अपने करियर का 15वां खिताब जीता।

टेनिस के ग्रैंड स्लैम

  • ऑस्ट्रेलियन ओपन : हार्ड कोर्ट पर खेले जाते हैं (जनवरी के मध्य में)
  • फ्रेंच ओपन : मिट्टी पर खेले जाते हैं (मई के अंत से जून की शुरुआत तक) 
  • यूएस ओपन : हार्ड कोर्ट पर खेले जाते हैं : (अगस्त-सितंबर में)
  • विंबलडन (यूके) : घास पर (जून-जुलाई में)

सबसे पुराना : विंबलडन 

महिला टी20 विश्व कप 2024

 

  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council : ICC) ने महिला टी20 विश्व कप 2024 के 9वें संस्करण को बांग्लादेश से संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates : UAE) में स्थानांतरित कर दिया है, जबकि बांग्लादेश इस आयोजन का आधिकारिक मेजबान बना रहेगा।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) : 

स्थापना: 1909 मुख्यालय: दुबई, यूएई अध्यक्ष: ग्रेग बार्कले 

चर्चित चेहरा  

 

सत्य प्रकाश सांगवान

 

  • भारतीय पैरालंपिक समिति (PCI) ने सत्य प्रकाश सांगवान को आगामी पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों के लिए भारतीय दल का शेफ डी मिशन (CMD) नियुक्त किया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

पेरिस पैरालिंपिक 2024/ग्रीष्मकालीन पैरालिम्पिक्स 2024  : 

  • आयोजन : 28 अगस्त से 8 सितंबर 2024
  • संस्‍करण : 17वां

भारतीय पैरालंपिक समिति : 

  • स्थापना: 1994
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • अध्यक्ष: देवेंद्र झाझरिया 

सहायक कमांडेंट हरीश काजला

 

  • सहायक कमांडेंट हरीश काजला डेनमार्क के कोपेनहेगन में आयोजित विश्‍व की सबसे कठिन ट्रायथलॉन स्पर्धाओं में से एक, आयरनमैन चुनौती को पूरा करने वाले प्रथम केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (Central Armed Police Force : CAPF) अधिकारी बने हैं। 

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) : 

असम राइफल्स (AR)

  • गठन: 1835
  • मुख्यालय: शिलांग, मेघालय

सीमा सुरक्षा बल (BSF)

  • गठन: 1 दिसंबर 1965
  • मुख्यालय : नई दिल्‍ली

केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल(CISF)

  • गठन: 10 मार्च 1969
  • मुख्यालय : नई दिल्‍ली

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)

  • गठन:  27 जुलाई 1939
  • मुख्यालय : नई दिल्‍ली

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP)

  • गठन: 1962
  • मुख्यालय : नई दिल्‍ली

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG)

  • गठन : 1986
  • मुख्यालय : नई दिल्‍ली

सशस्त्र सीमा बल (SSB)

  • गठन:  1963 (भारत-चीन युद्ध के बाद स्पेशल सर्विस ब्यूरो के रूप में) 

पुरस्कार और सम्मान

 

राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार

 

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 20 अगस्‍त 2024 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में वर्ष 2023 के लिए 'राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार' (National Geoscience Awards : NGA) प्रदान किए।
  • इस वर्ष, देश भर के शिक्षाविदों और पेशेवरों (विशेषज्ञों) सहित 21 भूवैज्ञानिकों को तीन श्रेणियों में कुल 12 पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनमें भूविज्ञान के विभिन्न विशिष्ट क्षेत्रों में आजीवन उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार (01 पुरस्कार), राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार (10 पुरस्कार) और राष्ट्रीय युवा भूवैज्ञानिक पुरस्कार (01 पुरस्कार) शामिल थे।

प्रमुख पुरस्‍कार विजेता : 

  • आजीवन उपलब्धि के लिए : प्रो. धीरज मोहन बनर्जी (भारत के प्रीकैम्ब्रियन तलछटी चट्टानों के फॉस्फोराइट्स, आइसोटोप भूविज्ञान और कार्बनिक भू-रसायन विज्ञान पर उनके विशिष्ट और अग्रणी कार्य के लिए)
  • राष्ट्रीय युवा भू-वैज्ञानिक पुरस्कार : डॉ. आशुतोष पांडे (पूर्वी धारवाड़ क्रेटन के भू-गतिकी विकास में उनके अभूतपूर्व शोध और महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि के लिए)  

राष्ट्रीय कुमार गंधर्व सम्मान

 

  • गायिका सुधा रघुरामन को राष्ट्रीय कुमार गंधर्व सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रीय कुमार गंधर्व सम्मान : 

  • संगीत के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट युवा प्रतिभाओं को सम्मानित और प्रोत्साहित करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 1992-93 में स्थापित किया गया।

Latest Courses