GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sat 03 Aug, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार 

32वें अंतर्राष्ट्रीय कृषि अर्थशास्त्री सम्मेलन का उद्घाटन 

 

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय कृषि अर्थशास्त्री संघ द्वारा आयोजित 32वें अंतर्राष्ट्रीय कृषि अर्थशास्त्री सम्मेलन (International Conference of Agricultural Economists : ICAE) का उद्घाटन किया।
  • सम्‍मेलन का आयोजन 02 से 07 अगस्त 2024 तक किया जायेगा। ICAE का आयोजन भारत में 65 वर्षों के बाद किया जा रहा है

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • इस वर्ष के लिए (2024) विषय : “टिकाऊ कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए परिवर्तन।
  • ”सम्मेलन का उद्देश्य : युवा शोधकर्ताओं को वैश्विक प्रतिनिधियों से जुड़ने और प्रमुख कृषि अर्थशास्त्र मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक मूल्यवान मंच प्रदान करना
  • आयोजित : प्रति तीन वर्ष में
  • शुरुआत : इंग्लैंड के लियोनार्ड एल्महर्स्ट ने
  • प्रथम आयोजन : 1929
  • भारत में प्रथम बार आयोजन : 1958 10वां सम्‍मेलन

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR):

  • स्थापना : जुलाई, 1929
  • मुख्यालय : नई दिल्ली 

राष्ट्रीय हाई-स्पीड सड़क गलियारा परियोजना को मंजूरी

 

  • आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने 50 हजार 655 करोड़ रुपये की कुल लागत पर 936 किलोमीटर लम्बी आठ महत्वपूर्ण राष्ट्रीय हाई-स्पीड सड़क गलियारा परियोजनाओं को मंजूरी दी।

परियोजनाओं का नाम

  • 6-लेन आगरा-ग्वालियर राष्ट्रीय हाई-स्पीड कॉरिडोर
  • 4-लेन खड़गपुर-मोरग्राम राष्ट्रीय हाई-स्पीड कॉरिडोर
  • 6-लेन थराद-डीसा-मेहसाणा-अहमदाबाद राष्ट्रीय हाई-स्पीड कॉरिडोर
  • 4-लेन अयोध्या रिंग रोड
  • रायपुर-रांची राष्ट्रीय हाई-स्पीड कॉरिडोर के पत्थलगांव और गुमला के बीच 4-लेन सेक्शन
  • 6-लेन कानपुर रिंग रोड
  • 4-लेन उत्तरी गुवाहाटी बाईपास और मौजूदा गुवाहाटी बाईपास का चौड़ीकरण/सुधार
  • पुणे के पास 8-लेन एलिवेटेड नासिक फाटा-खेड़ कॉरिडोर 

भारतीय राष्ट्रीय सूचना आयोग महासंघ की 13वीं बैठक 

 

  • केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने केंद्रीय सूचना आयोग मुख्यालय में "भारतीय राष्ट्रीय सूचना आयोग महासंघ" (National Federation of Information Commissions of India : NFICI) की 13वीं वार्षिक आम सभा की बैठक को संबोधित किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

भारतीय राष्ट्रीय सूचना आयोग महासंघ (NFICI) : 

  • स्थापना: 2009
  • सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत गठित।

केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) : 

  • गठन: 2005 (सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत)
  • नियुक्ति: राष्ट्रपति द्वारा, एक समिति की सिफारिश पर
  • समिति में शामिल : अध्यक्ष : प्रधानमंत्री, लोकसभा में विपक्ष के नेता तथा प्रधानमंत्री द्वारा नामित केंद्रीय कैबिनेट मंत्री
  • वर्तमान मुख्य सूचना आयुक्त: हीरालाल सामरिया
  • कार्यकाल: केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित अवधि या 65 वर्ष की आयु तक (जो भी पहले हो)
  • पुनर्नियुक्ति के पात्र नहीं हैं

राज्य सूचना आयोग :

  • सांविधिक निकाय है
  • गठन : राज्य सरकार द्वारा
  • नियुक्ति : राज्यपाल द्वारा, एक समिति की सिफारिश पर 
  • समित में शामिल : अध्‍यक्ष : मुख्‍यमंत्री, विधानसभा में विपक्ष के नेता, मुख्यमंत्री द्वारा नामित एक राज्य कैबिनेट मंत्री
  • वेतन, भत्ते एवं अन्य सेवा शर्तें : केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित

देश में दो हाइड्रो-पंप भंडारण संयंत्रों को मंजूरी 

 

  • केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण ने देश में दो हाइड्रो-पंप भंडारण संयंत्रों (कर्नाटक  तथा ओडिशा में) को मंजूरी दी है।
  • 2000 मेगावाट का शरावथी हाइड्रो-पंप भंडारण संयंत्र कर्नाटक के शिमोगा जिले में शरावथी नदी पर तथा 600 मेगावाट का अपर इंद्रावती पंप भंडारण संयंत्र ओडिशा के कालाहांडी जिले में विकसित किया जा रहा है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण : 

  • स्थापना : 1951
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • संरचना : छह पूर्णकालिक सदस्य और एक अध्यक्षविद्युत (आपूर्ति) अधिनियम, 1948 के प्रावधानों के तहत वैधानिक निकाय है 
  • प्रमुख कार्य : राष्ट्रीय विद्युत नीति के अनुसार राष्ट्रीय विद्युत योजना तैयार करना, नये जल विद्युत संयंत्र को मंजूरी देना 
  • वर्तमान अध्यक्ष:घनश्याम प्रसाद 

भारत में प्रमुख बांध : 

  • भाखड़ा नांगल बांध (हिमाचल प्रदेश और पंजाब) सतलुज नदी पर: भारत में सबसे बड़ा और एशिया में दूसरा
  • सरदार सरोवर बांध (गुजरात): नर्मदा नदी पर गुरुत्वाकर्षण बांध
  • महानदी नदी पर हीराकुंड बांध (उड़ीसा): भारत का सबसे लंबा बांध
  • कृष्णा नदी पर नागार्जुन सागर बांध (तेलंगाना): भारत का सबसे बड़ा चिनाई बांध

अंतरराष्ट्रीय समाचार

इंस्टाग्राम (Instagram) पर रोक 

 

  • तुर्की ने पूरे देश में सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम (Instagram) पर बिना कोई कारण बताये रोक लगा दी है।

तुर्की : 

  • राजधानी: अंकारा
  • मुद्रा: तुर्की लीरा
  • सीमावर्ती देश: बुल्गारिया, ग्रीस, जॉर्जिया, आर्मेनिया, अज़रबैजान, ईरान, इराक और सीरिया

 पर्यावरण और जैव विविधता

पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र (ESA)

 

  • केंद्र सरकार ने छह राज्यों (गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु) में पश्चिमी घाट के 56 हजार 800 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र को पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र (Ecologically Sensitive Area  : ESA) घोषित करने के लिए एक मसौदा अधिसूचना जारी की है। 

पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र (ESA):

  • इसके माध्‍यम से पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा संरक्षित क्षेत्रों, राष्ट्रीय पार्कों और वन्यजीव अभयारण्यों के चारों ओर के क्षेत्र के रूप में अधिसूचित किया जाता है
  • अधिसूचना में प्रस्तावित ESA : गुजरात : 449 वर्ग किमी., महाराष्ट्र : 17,340 वर्ग किमी., गोवा : 1,461 वर्ग किमी., कर्नाटक : 20,668 वर्ग किमी., तमिलनाडु : 6,914 वर्ग किमी. और केरल : 9,993.7 वर्ग किमी. क्षेत्र  

विज्ञान और प्रौद्योगिकी 

 

नेटवर्क ऑपरेशन सेंटर का उद्घाटन

 

  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमेटिक्स (C-DOT) के दिल्ली परिसर में नेटवर्क ऑपरेशन सेंटर का उद्घाटन किया।

सेंटर फॉर डवलेपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DOT)

  • स्‍थापना : अगस्‍त 1948 (दूरसंचार विभाग, भारत सरकार के एक स्वायत्त दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास केंद्र के रूप में)
  • पंजीकृत : सोसाइटी अधिनियम, 1860 के तहत
  • मुख्‍यालय : नई दिल्ली
  • अध्यक्ष: संचार और IT मंत्री

एक्सिओम-4 मिशन (Axiom-4 mission)

 

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्‍थान (इसरों) ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (International Space Station : ISS) के लिए एक्सिओम-4 मिशन (Axiom-4 mission) के प्रशिक्षण हेतु अमेरिका जाने के लिए चुना गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS): 

  • स्थापना: नवंबर 1998
  • भाग लेने वाले राज्य : संयुक्त राज्य अमेरिका (NASA), रूस (Roscosmos), यूरोप (ESA), जापान (JAXA), और कनाडा (CSA) 
  • पृथ्वी से लगभग 400 किलोमीटर ऊपर
एक्सिओम-4  मिशन : इस मिशन के तहत भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को ISS तक ले जाएगा

भूमि-वायुमंडल के बीच अंतःक्रिया पर एक अवलोकन प्रयोग

 

  • चीन ने तिब्बत में माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में भूमि की सतह और वायुमंडल के बीच अंतःक्रिया का अध्ययन करने के उद्देश्‍य से भूमि-वायुमंडल के बीच अंतःक्रिया पर एक अवलोकन प्रयोग शुरू किया है।

 चीन 

  • राजधानी : बीजिंग
  • राजभाषा : मानक मन्दारिन
  • मुद्रा : रेन्मिन्बी (युआन) (CNY)
  • राष्ट्रपति : शी जिनपिंग

रक्षा  

INS तबर

 

  • भारतीय नौसेना के अग्रणी जहाज, INS तबर 328वें रूसी नौसेना दिवस परेड समारोह में भाग लेने के लिए चार दिवसीय यात्रा पर रूस पहुंचा। 
  • INS तबर ने रूस के सेंट पीटर्सबर्ग से रवाना होने से पहले 30 जुलाई 2024 को रूसी नौसेना के जहाज सूब्राज़िटेलनी के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास (Maritime Partnership Exercise : MPX) सफलतापूर्वक संचालित किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

INS तबर : 

  • तलवार श्रेणी का  मल्टी रोल स्टील्थ फ्रिगेट है
  • निर्माण : रूस में सेंट पीटर्सबर्ग के बाल्टिक शिपयार्ड में
  • भारतीय नौसेना में शामिल : 2004 
  • नौसेना के पश्चिमी बेड़े का हिस्सा है 
  • पश्चिमी बेड़े का मुख्‍यालय : मुंबई 

भारतीय नौसेना :

  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर
  • आदर्श वाक्य: “शं नो वरुणः
  • ”प्रमुख: एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी

328वां रूसी नौसेना दिवस परेड समारोह नेवा नदी पर आयोजित किया गया था 

14वीं भारत-वियतनाम रक्षा नीति वार्ता

 

  • 14वीं भारत-वियतनाम रक्षा नीति वार्ता नई दिल्ली में आयोजित की गई, जिसकी सह-अध्यक्षता रक्षा सचिव गिरिधर अरामने और वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा उप मंत्री वरिष्ठ लेफ्टिनेंट जनरल होआंग जुआन चिएन ने की।

वियतनाम : 

  • राजधानी: हनोई
  • मुद्रा: वियतनामी डोंग
  • राष्ट्रपति: टू लैम
  • आरोही ड्रैगन की भूमि के रूप में जाना जाता है
  • प्रमुख धर्म: बौद्ध धर्म
  • सीमावर्ती क्षेत्र: चीन, लाओस, कंबोडिया और प्रशांत महासागर का पूर्वी सागर (दक्षिण चीन सागर)
  • दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन (ASEAN) का सदस्य है 

अगत्ती हवाई अड्डे पर ICG डोर्नियर की प्रथम रात्रि लैंडिंग 

 

  • भारतीय तटरक्षक बल ने अरब सागर में कोच्चि से लगभग 460 किलोमीटर पश्चिम में लक्षद्वीप द्वीपसमूह में स्थित अगत्ती हवाई अड्डे पर ICG डोर्नियर की प्रथम रात्रि लैंडिंग सफलतापूर्वक की।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

लक्षद्वीप द्वीप समूह : 

  • राजधानी: कावारत्ती
  • भारत का सबसे छोटा केंद्र-शासित प्रदेश
  • कुल द्वीपों की संख्‍या: 36 

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) : 

  • स्थापना: 1977
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • महानिदेशक: राकेश पाल

 रिर्पोट एवं सूचकांक 

'विश्व विकास रिपोर्ट 2024

 

  • विश्व बैंक ने 'विश्व विकास रिपोर्ट 2024 जारी की है रिपोर्ट के अनुसार, भारत को प्रति व्यक्ति अमेरिकी आय के 1/4 तक पहुँचने में भी लगभग 75 वर्ष लग सकते हैं एवं चीन को प्रति व्यक्ति अमेरिकी आय के 1/4 तक पहुंचने में 10 से अधिक वर्ष लगेंगे।
  • 2023 के अंत में, 108 देशों को मध्यम आय वाले देशों (Middle-Income Countries : MIC) के रूप में वर्गीकृत किया गया था, जिनमें वैश्विक आबादी का 75% हिस्सा रहता है और वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 40% से अधिक उत्पादन होता है।

विश्व बैंक : 

स्थापना: जुलाई 1944 (ब्रेटन वुड्स, न्यू हैम्पशायर, संयुक्त राज्य अमेरिका) मुख्यालय: वाशिंगटन, डी.सी., संयुक्त राज्य अमेरिका अध्यक्ष: अजय बंगा

खेल समाचार  

ओलंपिक खेलों के पुरुष एकल सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाले प्रथम भारतीय

 

  • पेरिस ओलंपिक में लक्ष्य सेन ओलंपिक खेलों के पुरुष एकल सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाले प्रथम भारतीय शटलर बने।

पेरिस 2024 ओलंपिक में भारतीय पदक विजेता : 

क्रं. एथलीट इवेंट खेल  मेडल
1 मनु भाकर महिला 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग कांस्य
2 मनु भाकर और सरबजोत सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम शूटिंग कांस्य
3 स्वप्निल कुसाले पुरुष 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन शूटिंग कांस्य

नियुक्तियां  

 इंद्रजीत कैमोत्रा

 

  • भारतीय रिजर्व बैंक ने यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में इंद्रजीत कैमोत्रा ​​की पुनः नियुक्ति को मंजूरी दी है। 

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) :  

  • स्थापना: 1935 
  • मुख्यालय: मुंबई 
  • गवर्नर: शक्तिकांत दास

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक : 

  • स्‍थापना : 2009 
  • लघु वित्त बैंक बना : 2017 
  • मुख्‍यालय : नई दिल्ली

लघु वित्त बैंक (SFB):

  • स्थापना की सिफारिश: नचिकेत मोर समिति, 2013
  • प्रथम लघु वित्त बैंक: कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक, 2016
  • मुख्य उद्देश्य: वित्तीय समावेशन को बढ़ाना

विविध 

 राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त

 

  • प्रतिवर्ष 3 अगस्‍त को हिन्दी के प्रसिद्ध कवि (राष्ट्रकवि) मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर उन्‍हें श्रध्‍दाजंलि दी जाती है। 
  • हिन्दी साहित्य के इतिहास में वे खड़ी बोली के प्रथम महत्त्वपूर्ण कवि थे। उनकी कृति भारत-भारती (1912) भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के समय में काफी प्रभावशाली सिद्ध हुई थी और इसी कारण महात्मा गांधी ने उन्हें 'राष्ट्रकवि' की पदवी  दी थी।

मैथिलीशरण गुप्त  : 

जन्म: 3 अगस्त, 1886 चिरगांव, झाँसी में  मृत्यु: 12 दिसंबर 1964  प्रसिद्ध कृति: साकेत (1931), रंग में भंग (1909), मातृभूमि

Latest Courses